नहर में दो लड़के डूबे
मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के शामली जिले के धनेना गांव में दो लड़के नहर में डूब गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उप निरीक्षक कमल किशोर ने बताया, प्रतीत होता है कि लड़के घरीपुक्था थाना क्षेत्र में स्थित नहर में फिसल गए और डूब गए। उन्होंने बताया कि हिमांशु (सात) और राम भरोसे (आठ) दोनों बृहस्पतिवार शाम को अन्य बच्चों के साथ बाहर खेलने गए थे। पीड़ित परिवारों ने बताया कि बच्चे अन्य दोस्तों के साथ नहर के पास गए थे लेकिन दोनों बृहस्पतिवार शाम से घर नहीं लौटे थे। शुक्रवार को तलाश अभियान के दौरान उनके शव नहर में मिले।
-file photo











Leave A Comment