रिश्वत लेते उप अभियंता पकड़ा गया!
जबलपुर (मप्र)। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी के उप अभियंता को मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित मंडी परिसर में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक जे पी वर्मा ने बताया कि कृषि उपज मंडी के आरोपी उप अभियंता रामशंकर अग्निहोत्री को मंडी परिसर में शिकायतकर्ता संदीप सुहास से 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि सुहास की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उसने शिकायत की थी आरोपी अभियंता अग्निहोत्री उसकी मंडी में स्थित दुकान के मूल्यांकन एवं इस दुकान को अनाज की बजाय सब्जी की करने के लिए यह रिश्वत मांग रहा था। file photo











Leave A Comment