सरकार ने 2.95 लाख निर्माण श्रमिकों के खातों में 5,000 रुपये जमा किए
नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शनिवार को 2.95 लाख निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में पांच-पांच हजार रुपये जमा कराए। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण निर्माण कार्य संबंधी तमाम गतिविधियों पर करीब एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी गयी थी। सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक दिल्ली में छह लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं और अन्य एक लाख श्रमिक पंजीकृत होने की प्रक्रिया में हैं। शेष श्रमिकों के खातों में अगले दो दिनों के भीतर यह राशि जमा करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपनी सरकार के फैसले की घोषणा की थी।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment