बांग्लादेश को भारत की 'जोखिम वाले' देशों की सूची से हटाया गया
नयी दिल्ली। भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को ''जोखिम वाले'' देशों की सूची से हटा दिया। इस सूची को कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता के मद्देनजर जारी किया गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ''जोखिम वाले'' देशों की सूची से आने वाले यात्रियों को भारत पहुंचने पर अतिरिक्त उपायों का पालन करने की आवश्यकता होगी। सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश द्वारा भारत के समक्ष यह मुद्दा उठाए जाने के बाद इस देश को सूची से हटाया गया। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन ने ढाका में कहा कि इस मुद्दे को भारत के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘(हमारे) अनुरोध के कारण, भारतीय उच्चायोग ने सूचित किया है कि बांग्लादेश को भारत की जोखिम वाले देशों की सूची से हटा दिया गया है।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment