इस साल मानसून सामान्य से अधिक रहने की संभावना
नई दिल्ली। . भारत में ला नीना परिस्थितियों के कारण इस बार मानसून के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली निजी इकाई वेदर कंपनी ने अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी।
आईबीएम के उपक्रम इस मौसम कंपनी ने कहा कि मानसून 31 मई को केरल में दस्तक दे सकता है। अगर अनुमान सच होता है, तो भारत में इस वर्ष भी मानसून सामान्य से अधिक रहेगा, ऐसा लगातार दूसरे वर्ष होगा।
Leave A Comment