वास्तुशास्त्र के अनुसार हर घर में होनी चाहिए ये चीजें
वास्तुशास्त्र केवल दिशा-निर्देश नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन, खुशहाली और स्थिरता लाने का एक प्राचीन तरीका है। माना जाता है कि घर में कुछ चीजें रखने से ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होता है, रिश्तों में मधुरता आती है और आर्थिक स्थिरता भी बढ़ती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार हर घर में कुछ खास चीजें अवश्य होनी चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ वातावरण को पवित्र बनाती हैं बल्कि परिवार के लोगों के मन पर भी अच्छा प्रभाव डालती हैं।
तुलसी का पौधा- तुलसी घर में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा लाती है। इसे पूर्व या उत्तर दिशा में लगाए तो सबसे अच्छा होता है। तुलसी नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती है और घर के वातावरण को शांत करती है।
पानी से भरा कलश- घर के मंदिर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में तांबे या पीतल का जल-कलश रखना शुभ माना जाता है। यह शुद्धता, शांति और स्थिरता का प्रतीक है। कहा जाता है कि इससे घर में मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है।
शंख- शंख घर में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पूजा के समय शंख बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में शंख रखा होना भी शुभ माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि इससे बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करतीं।
स्वास्तिक या ऊॅं का चिन्ह- मुख्य दरवाजे के पास स्वास्तिक, ऊॅं, शुभ-लाभ जैसे प्रतीक ऊर्जा को स्थिर रखते हैं। इन्हें लगाने से घर में समृद्धि आती है और बुरी नजर से सुरक्षा मिलती है।
पीतल या तांबे की घंटी- घर में पीतल या तांबे की घंटी रखें। घंटी की ध्वनि घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाती है। पूजा के समय पीतल या तांबे की छोटी घंटी बजाने से वातावरण पवित्र होता है और मन में शांति आती है। घर में इसे मंदिर के पास रखना शुभ माना जाता है।




.jpg)
.jpg)




Leave A Comment