रविवार के दिन बाल कटवाने से कमजोर होता है ये ग्रह
नहीं करने चाहिए ये काम
ज्योतिष शास्त्र में हफ्ते के हर एक दिन के महत्व को बताया गया है। हिंदू धर्म में सोमवार से लेकर रविवार को किसी ना किसी वजह के चलते महत्वपूर्ण माना गया है। बात की जाए रविवार की तो इसका संबंध सूर्य ग्रह से होता है। सारे ग्रहों में सूर्य सबसे बड़ा होता है और इसका प्रभाव भी काफी पड़ता है। ऐसे में रविवार के दिन ऐसी चीजें करने से बचना चाहिए जिससे ये ग्रह कमजोर हो। नीचे विस्तार से जानें कि रविवार के दिन कौन सी चीजें करने से बचना चाहिए।
ना कटवाएं अपने बाल
आम तौर पर लोग ग्रूमिंग से जुड़ी चीजों को छुट्टी वाले दिन करवाना पसंद करते हैं। इत्मीनान की वजह से लोग रविवार को ही हेयरकट और सेविंग करवाते हैं लेकिन शास्त्र के हिसाब से ये गलत है। रविवार के दिन बाल कटवाने से बचना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो धीरे-धीरे सूर्य ग्रह कमजोर होने लगता है। सूर्य के कमजोर होते ही सबसे बुरा प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ता है। जिन लोगों का सूर्य कमजोर होने लगता है, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं।
अवॉइड करें इस रंग के कपड़ें
हर एक दिन किसी ना किसी ग्रह से प्रभावित हैं। हर एक ग्रह का संबंध किसी ना किसी रंग के साथ जरूर होता है। ऐसे में किसी दिन विशेष के हिसाब से कुछ रंगों को अवॉइड करना भी जरूरी होता है। बात करें रविवार की तो इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। सूर्य की कृपा पाने के लिए रविवार को 4 रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन लाल, पीला, नारंगी और सुनहरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है। इन रंगों का सीधा संबंध सूर्य के साथ ही होता है।
ना करें इन चीजों का सेवन
रविवार के दिन मास-मदिरा और लहसुन-प्याज जैसी तामसिक चीजों को खाना अवाइड करना चाहिए। साथ ही इस दिन खट्टी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा रविवार को नींबू, इमली और आचार जैसी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। कई लोग इस दिन काली उदड़ दाल भी नहीं खाते हैं।







.jpg)
.jpeg)

Leave A Comment