गायत्री मंत्र के ये पांच फायदे जानकर आप भी प्रतिदिन करने लगेंगे इस मंत्र का जाप
गायत्री मंत्र अन्य कई मंत्रों से ज्यादा प्रभावशाली माना गया है। शास्त्रों में भी इस मंत्र को बहुत शक्तिशाली बताया गया है। इस मंत्र का जाप करने के लिए किसी विशेष समय की आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी इस मंत्र का जाप एक समय और नियम के अनुसार किया जाए तो यह एक ऐसा मंत्र है जिसमें हर समस्या का निदान छुपा हुआ है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, के साथ जीवन में खुशियों का संचार होता है। यह अत्याधिक लाभकारी मंत्र है। तो चलिए जानते हैं गायत्री मंत्र जाप का सही समय, अर्थ और फायदे...
गायत्री मंत्र का जप का पहला समय
गायत्री मंत्र का जाप प्रात:काल, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू करना चाहिए।
गायत्री मंत्र का जप दोपहर के समय भी किया जा सकता है।
संध्या के समय गायत्री मंत्र का जाप सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप आरंभ कर देना चाहिए और सूर्यास्त के कुछ समय बाद तक जप करना चाहिए।
गायत्री मंत्र और उसका अर्थ
गायत्री मंत्र:- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
अर्थात .. उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अपने अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करे।
विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र का जाप बहुत फायदेमंद होता है। इस मंत्र के जाप से मन एकाग्र होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है। जो लोग शिक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
Leave A Comment