दाग-धब्बों के साथ ढीली हो रही स्किन तो शुरू कर दें ये सीरम लगाना
35 के बाद अगर स्किन केयर में लापरवाही की जाए तो बड़ी जल्दी एजिंग नजर आने लगती है। ना केवल चेहरे की स्किन ढीली हो जाता है बल्कि चेहरे पर दाग-धब्बे भी दिखने लगते हैं। वहीं स्किन पर डलनेस दिखने लगती है जो मेकअप करने के बाद भी पूरी तरह से नहीं जाती। अगर आपको भी चेहरे पर वो पुरानी वाली रौनक नजर नहीं आती है तो इस नेचुरल सीरम को तैयार कर लें और रोजाना रात को लगाएं। ये चेहरे पर नेचुरल ग्लो देने के साथ ही ढीली हो रही स्किन को भी टाइट करने में मदद करेगा। जान लें कैसे बनाएं सीरम।
घर में सीरम बनाने का तरीका
होममेड सीरम ना केवल स्किन को कई तरह के केमिकल से बचाता है बल्कि नेचुरल ग्लो भी देता है। इसे बनाने के लिए तीन से चार चीजों की जरूरत पड़ती है। तो चलिए जानें किन चीजों को मिलाकर घर में ही सीरम बनाया जा सकता है।
नारियल का तेल
फिटकरी
मुलेठी पाउडर
ग्लिसरीन
किसी कांच के बर्तन या शीशी में एक चम्मच मुलेठी पाउडर, दो चम्मच नारियल का तेल को मिक्स कर लें। अगर मुलेठी पाउडर ना हो तो मुलेठी की स्टिक को नारियल के तेल में डुबो दें। साथ ही एक चम्मच ग्लिसरी को मिक्स करें और फिटकरी का पाउडर बनाकर मिक्स कर लें। इन सारी चीजों को किसी कांच की शीशी में भरकर रख लें। रोजाना रात को चेहरे को अच्छी तरह से वॉश करने के बाद इसे लगाएं। सुबह हल्के हाथों से मसाज कर चेहरे को धो लें। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आने लगेगा।
फिटकरी और मुलेठी से स्किन को मिलेगा फायदा
फिटकरी स्किन को नेचुरली टाइट करने और दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है। वहीं इसमे मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण एक्ने और पिंपल को भी कम करने में मदद करता है। वहीं ग्लिसरीन बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर दिखने वाले रूखेपन को खत्म कर मॉइश्चर को लॉक करता है। जिससे स्किन ग्लोइंग और शाइनी दिखने लगती है। नारियल के तेल में मिक्स फिटकरी चेहरे की डेड स्किन और गंदगी को भी हटाता है। जिससे स्किन सॉफ्ट और ब्राइट दिखने लगती है। तो अगर स्किन केयर रूटीन में केमिकल फ्री चीजें शामिल करनी है तो इस होममेड सीरम को जरूर बनाकर यूज करें।
Leave A Comment