राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर मेडल
ग्लास्गो (स्कॉटलैंड)। राजनांदगांव की बेटी भारतीय भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 (स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम) भार उठाया। गोल्ड मेडल नाइजीरिया के ओनेमो डीडी ने जीता। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड सेट किया। डीडी ने कुल 206 किलोग्राम (स्नैच में 93 और क्लीन एंड जर्क में 113 किलोग्राम) भार उठाया। छत्तीसगढ़ पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वरी यादव लोअर वेट कैटेगरी में भारत की बेहतरीन वेटलिफ्टर्स में से एक हैं। 2025 में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े खेल सम्मान 'गुंडाधुर सम्मान' से नवाजी गई ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पहले ही प्रयास में 82 किलोग्राम का भार सफलतापूर्वक उठाया। उन्होंने अपना दूसरा प्रयास 85 किलोग्राम का लिया और उसे सफलतापूर्वक पूरा किया.। उन्होंने तीसरे प्रयास में 88 किलोग्राम भार उठाया। क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 103 किलोग्राम भार उठाकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 107 किलोग्राम भार उठाया. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 111 किलोग्राम भार उठाया और सिल्वर मेडल पर मुहर लगा दी.।
वेटलिफ्टिंग में भारत का यह चौथा पदक
ज्ञानेश्वरी देवी के इस पदक के साथ ही वेटलिफ्टिंग में भारत ने 4 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल शामिल हैं। इसके अलावा पावरलिफ्टिंग में एक कांस्य मेडल भारत के नाम है। भारत को इस बार वेटलिफ्टिंग में पहला मेडल झंडू कुमार ने पैरा पॉवरलिफ्टिंग में दिलाया जब उन्होंने कांस्य पदक जीता था। उसके बाद ऋषिकांत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता था। भारत को पहला गोल्ड मेडल मीराबाई चानू ने दिलाया। उसके बाद राजा मुथुपंडी ने सिल्वर मेडल दिलाया।









.jpg)
Leave A Comment