घुटने की पुरानी समस्या के कारण धोनी ने आईपीएल से विदा ली, कहा रैना ने
नयी दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स में लंबे समय तक महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके सुरेश रैना ने कहा कि घुटने की पुरानी समस्या के कारण धोनी को अपने आईपीएल कैरियर को विराम देना पड़ा । धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटोर होंगे । उन्होंने इस साल आईपीएल में पूरे सत्र में एक भी मैच नहीं खेला था । रैना ने 'जियो हॉटस्टार' से कहा ,'' माही भाई आफ सीजन में अलग अलग खेल खेल रहे थे लेकिन उनके घुटने में समस्या थी । उनके दोनों घुटनों में सूजन थी । उन्होंने इतनी विकेटकीपिंग की और इतने कैच लपके हैं कि उसका असर तो होना ही था ।'' उन्होंने कहा ,'' उन्हें लग रहा था कि वह फिट हो जायेंगे । जिम में वह कड़ा अभ्यास कर रहे थे । उन्होंने घुटनों में सूजन के बाद इंटरव्यू में हमेशा कहा कि वह कभी भी 'इंपैक्ट प्लेयर' नहीं बनना चाहते ।'' रैना ने कहा ,'' यह बतौर कप्तान उनके बारे में बताता है और उनके साहस की भी बानगी देता है । वह खेलना चाहते थे लेकिन उनका शरीर अब और बोझ नहीं ले सकता ।'' उन्होंने धोनी को आईपीएल का सबसे बड़ा ब्रांड दूत बताते हुए कहा ,'' उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल को बहुत कुछ दिया है । उन्हें प्रशंसकों, बड़े उद्योगपतियों और सीईओ, बच्चों से इतना प्यार मिला जो अद्भुत है ।'' उन्होंने कहा ,'' उन्होंने एक खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया और वह आईपीएल के सबसे बड़े ब्रांड दूत हैं ।''










Leave A Comment