- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार की सुबह राजधानी पहुँचे।केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान का राजधानी पहुँचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग ने स्वागत किया।केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान शनिवार को ग्राम गिरोला और खपरी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद कुम्हारी (दुर्ग) में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के 'किसान मेला' मे हिस्सा लेंगे। श्री चौहान अपराह्न राजधानी लौटकर नया रायपुर स्थित महानदी भवन में समीक्षा बैठक लेंगे और रात नयी दिल्ली लौटेंगे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आगामी 3 फरवरी से सहयोग केंद्र पुनः शुरू होगा।आगामी 3 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय रहेंगे। 4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी रहेंगे। प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आगामी 5 फरवरी को सहयोग केंद्र में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन के साथ उपस्थित रहेंगे। 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू उपस्थित रहेंगीं।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने राजनीतिक क्षेत्र में महिला नेतृत्व से और अधिक मुखर व सक्रिय भूमिका के निर्वहन का आग्रह किया है। श्री जम्वाल शुक्रवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मार्गदर्शन कर रहे थे।भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जम्वाल ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को पूर्ण करने के साथ-साथ केंद्र व प्रदेश सरकारों के कार्यक्रमों व योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में ज्यादा सक्रिय भूमिका के निर्वहन पर भी बल दिया।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर एक परिचयात्मक बैठक रखी गई थी, जिसमें आगामी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश महामन्त्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय और महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी का भी सम्बोधन हुआ। बैठक में मोर्चा की प्रदेश महामंत्री द्वय शीतल नायक व फुलेश्वरी पैकरा सहित भाजपा महिला मोर्चा की सभी प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित थीं।
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के सहायक अभियंता श्री ओपी वर्मा निरंतर 41 वर्ष नगर निगम को सेवा देने पश्चात सेवानिवृत्त होने पर अपनी सेवाओं हेतु रायपुर नगर निगम जोन 9 कार्यालय में जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन कुमार साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू, श्री मनोज विश्वकर्मा सहित जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव सहित जोन 9 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सम्मानित किये गये।31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे नगर निगम सहायक अभियंता श्री ओपी वर्मा को नगर निगम जोन 9 की ओर से जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू ने पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन कुमार साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू, श्री मनोज विश्वकर्मा, जोन 9 कमिश्नर श्री अशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव सहित श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह, बुके सहित देकर निगम की दी गई सेवाओं हेतु सम्मानित किया और उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं दी।
- - राजनांदगांव जिले में 124041 पंजीकृत किसानों से 1483 करोड़ 51 लाख 25 हजार रूपए मूल्य का 6249033.20 क्विंटल धान की खरीदी- अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1836551.40 क्विंटल धान का उठाव- जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए की गई अच्छी व्यवस्था- कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर की गई सख्त कार्रवाईराजनांदगांव । शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के अंतिम दिन धान उपार्जन केन्द्रों में रौनक रही। धान खरीदी के उत्सव में किसानों में खुशी का माहौल रहा। धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की गई। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए। कलेक्टर ने निर्देश पर धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई की गई तथा कोचियों एवं बिचौलियों पर शिकंजा कसा गया। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने से सुविधा मिली और किसानों के समय की बचत हुई। किसानों को 72 घण्टे के में धान बिक्री की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उल्लेखनीय है कि जिले में 124041 पंजीकृत किसानों से 1483 करोड़ 51 लाख 25 हजार रूपए मूल्य का 6249033.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1836551.40 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
- -महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ नगर निगम रायपुर से पहल कर सर्वशिक्षा अभियान के तहत निगम क्षेत्र में बच्चों हेतु मॉडल स्कूल बनवाने कार्य करें- दक्षिण विधायक सुनील सोनी का सुझाव-रायपुर नगर निगम के एक वार्ड में एक साथ 6 भिन्न स्थानों पर नए आंगनबाड़ी भवन बनाने का कार्य दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं पार्षद प्रमोद कुमार साहू के सतत प्रयासो के फलस्वरूप - महापौर मीनल चौबेरायपुर/ रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी और रायपुर नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 6 अंतर्गत शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड कमांक 63 में नंदी चौक टिकरापारा में पहुंचकर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्री रवि सोनकर, पूर्व पार्षद श्री चंद्रपाल धनगर, मंडल अध्यक्ष श्री केदार धनगर, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा सहित महिलाओ, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य वार्ड कमांक 63 में 6 विभिन्न स्थानो पर नये आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण और विकास कार्य लगभग 75 लाख की लागत से करने सहित कुल लगभग 1 करोड़ की लागत के नये विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए शानदार सौगात नगरवासियों को दी ।रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ से मंच से रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाली शासकीय स्कूलों को केन्द्र के सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत पहल कर बच्चों के लिए मॉडल स्कूल बनाने का कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होने कहा कि उन्होने रायपुर नगर निगम में अपने महापौर कार्यकाल के दौरान विभिन्न स्कूलों में जाकर 3 लाख से भी अधिक स्कूली बच्चों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें स्वच्छ रायपुर बनाने जागरूक बनाने का कार्य अभियान चलाकर किया था एवं उन्होने रायपुर नगर पालिक निगम का वित्तीय वर्ष 2007 का वार्षिक बजट रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित 13 शालाओं के उन्नयन हेतु शिक्षा के हित में समर्पित किया था। उस समय स्कूली बच्चों की सहभागिता से रायपुर शहर को स्वच्छ बनाने नगर निगम रायपुर के माध्यम से राजधानी शहर में आमजनों के मध्य अभियान चलाया गया था। साथ ही रायपुर नगर निगम ने विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष बनवाये थे और स्कूल में बच्चों की पढाई के लिए नए कम्प्यूटर दिए थे।दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि यह सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है कि रायपुर शहर में जोन 6 के तहत वार्ड 63 क्षेत्र जैसी घनी आबादी वाले वार्ड में बसी बस्तियों का कोई भी बच्चा किसी भी हालत में पढाई से वंचित ना रहे। इसी शिक्षण हितेषी सोच के कारण वार्ड नम्बर 63 में 6 भिन्न स्थानों पर नये आंगनबाड़ी केन्द्र शीघ्र बनाकर दिए जायेंगे। सभी मिलकर प्रण लें कि वार्ड में महिलाओं को जागरूक बनाया जाये कि वे बस्ती में बच्चों को शिक्षित करने आंगनबाड़ी केन्द्र में लाये और फिर स्कूल भेजकर उन्हें श्रेष्ठ नागरिक बनने की शक्ति प्राप्त करने के कार्य में सहायक बने।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि नगर पालिक निगम रायपुर के एक ही वार्ड में 6 स्थानों पर नई आंगनबाड़ी बनाये जाने कार्यरम्भ होना अत्यंत प्रसन्नतादायक है और यह रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी और शहीद ब्रिगेडयर उस्मान वार्ड 63 के पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू के सतत निरंतर प्रयासो के फलस्वरूप है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मंच में रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से शहीद ब्रिगेडयर उस्मान वार्ड 63 के क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न मदो से पर्याप्त धनराशि दिलवाने रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को धन्यवाद दिया।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि वार्ड 63 के पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू द्वारा नंदी चौक टिकरापारा में भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज की मूर्ति अपनी पार्षद निधि के मद से स्थापित करने का लिया गया संकल्प अत्यंत सराहनीय है एवं यह कार्य वार्ड पार्षद द्वारा किये जाने पर वार्ड क्षेत्र का विकास सतत निरंतर आगे जारी रहेगा और क्षेत्र के विकास कार्यों और सभी रहवासियों को नन्दी महाराज की कृपा आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा ।सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि वे इस बार निरन्तर पाँचवी बार नगर निगम रायपुर में वार्ड पार्षद वार्ड की रहवासी जनता द्वारा बनाये गए हैँ, पर उनके रमण मन्दिर वार्ड में अब तक एक भी आंगनबाड़ी नहीं है कारण कि उनका वार्ड क्षेत्र रेल्वे क्षेत्र की बड़ी भूमि के अंतर्गत आता है। शासन की अन्य कोई भूमि उनके वार्ड क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है।सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने वार्ड 63 के पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू के एक साथ 6 विभिन्न स्थानों पर नई आंगनबाड़ी अपने पहले ही कार्यकाल में बनाने का कार्य प्रारंभ करवाने पर उन्हें मंच से धन्यवाद दिया एवं इस कार्य हेतु सभी महिलाओं, बच्चों और वार्डवासियों को हार्दिक बधाई दी। सभापति ने कहा कि नगर पालिक निगम रायपुर के माध्यम से भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से ट्रिपल इंजन सरकार के माध्यम से रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने हम सब मिलकर कृतसंकल्पित होकर निरन्तर कार्य करेंगे।रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, नगर निगम जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्री रवि सोनकर सहित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटर अंतर्गत वार्ड निवासी श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती लीना यादव, मेहरूनिशा, राजेश सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण प्रारंभ करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र मंच से प्रदत्त किया। वहीं प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना अंतर्गत वार्ड निवासी सपना रेंगे, सुनीता, रचना साहू को योजना अंतर्गत गैस सिलेण्डर और चूल्हा मंच पर प्रदत्त किया गया। वार्ड पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू ने एकमुश्त लगभग 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण वार्ड 63 क्षेत्र में करने पर सभी वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता को धन्यवाद दिया। साथ ही वार्ड पार्षद ने टिकरापारा नंदी चौक क्षेत्र में सडक पर लगने वाले सब्जी बाजार का शीघ्र व्यवस्थापन करने का मंच से अनुरोध रायपुर दक्षिण विधायक, महापौर, सभापति, जोन 6 जोन अध्यक्ष से किया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू एवं अंत में आभार प्रदर्शन जोन 6 कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव ने किया।
- - कृषक मनमोहन वर्मा धान खरीदी से प्राप्त राशि से करेंगे अपने बेटा-बेटी का विवाह- किसानों ने धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद- किसानों ने रबी फसल की खरीदी के लिए खुशी जाहिर की- धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था की प्रशंसा कीराजनांदगांव । शासन की कृषक हितैषी नीतियों से किसानों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। मेहनतकश किसानों के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है और उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आयी है। जिले में खेती किसानी कार्यों के प्रति जनमानस का रूझान बढ़ा है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की गई। धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में अपने धान की बिक्री करने आए ग्राम बोदेला के कृषक श्री राजेन्द्र लिल्हारे ने बताया कि उनके पास कृषि भूमि है और उन्होंने 24 क्विंटल धान की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि धान की बिक्री के लिए धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि धान बिक्री के बाद राशि जल्दी मिलने से प्रसन्नता है। उन्होंने बताया कि वे चने की फसल भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रबी की फसल की भी खरीदी की जाएगी। यह एक अच्छी पहल है, इसके लिए उन्होंने खुशी जाहिर की।ग्राम खैरी के कृषक श्री मनमोहन वर्मा आज 60 किलो धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनके पास 28 एकड़ कृषि भूमि है और इस वर्ष धान बिक्री से प्राप्त राशि से आगामी ग्रीष्म ऋतु में अपने बेटा-बेटी का विवाह करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना से उनका जीवन स्तर अच्छा हुआ है और घर में खुशहाली आयी है। 4 एकड़ कृषि भूमि में उन्होंने खरबूजे की फसल लगाई है। शासन की ओर से सिंचाई के लिए ड्रिप मशीन प्राप्त हुई है। ग्राम खैरा के कृषक श्री हेमंत साहू ने कहा कि उनके पास 25 डिसमील जमीन है। वे 5 क्विंटल 20 किलो धान की बिक्री आज कर रहे हैं और धान की बिक्री से प्राप्त राशि को वह भविष्य के लिए बचत करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रबी की फसल की भी खरीदी रही है, यह प्रशंसनीय है। किसानों ने धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्गा गांधी सदन में रायपुर नगर निगम की सेवा से सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम वित्त विभाग सहायक ग्रेड 2 श्रीमती कुसुम शर्मा को नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों ने निगम को उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। श्रीमती कुसुम शर्मा दिनांक 31 जनवरी 2026 को नगर निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रही है। नगर निगम कर्मचारियों ने श्रीमती कुसुम शर्मा को बुके सहित शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया एवं उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं दीं।
- रायपुर । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), रायपुर में कृषि और डिजिटल वित्त के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी की भूमिका पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में उभरती तकनीकों के माध्यम से देश की कृषि व्यवस्था और सुरक्षित डिजिटल वित्त को सशक्त बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-ड्रिवन एग्रीटेक एवं फिनटेक विद ब्लॉकचेन फॉर सिक्योर डिजिटल फाइनेंस (AIAF-BSDF 2026)” शीर्षक वाली यह कार्यशाला 29 से 30 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया।समापन सत्र में एनआईटी रायपुर के डीन (कॉरपोरेट रिलेशंस एंड रिसोर्स मोबिलाइजेशन) डॉ. एस. सान्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. देबाशीष दास विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यशाला का समन्वय डॉ. प्रीति चंद्राकर और डॉ. के. जयराम नाइक, सहायक प्राध्यापक, एनआईटी रायपुर द्वारा किया गया।कार्यशाला का सार प्रस्तुत करते हुए डॉ. प्रीति चंद्राकर ने दो दिनों में आयोजित तकनीकी सत्रों और विशेषज्ञ व्याख्यानों की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला।समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. एस. सान्याल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कृषि का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 40 से 45 प्रतिशत कृषि पर निर्भर है। उन्होंने वर्षा-आधारित खेती, मानसून में देरी और भूजल के अत्यधिक दोहन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी एग्रीटेक और फिनटेक समाधानों की आवश्यकता पर बल दिया।डॉ. देबाशीष दास ने विदेशों में विकसित तकनीक-आधारित कृषि समाधानों पर चर्चा करते हुए कहा कि कई नवाचार भारतीय किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किसान-केंद्रित तकनीकी समाधान विकसित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्यशाला की तकनीकी गुणवत्ता और प्रासंगिकता की सराहना की गई। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए डॉ. के. जयराम नाइक ने सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल प्रणालियों में ब्लॉकचेन की भूमिका को रेखांकित किया।
- बिलासपुर/स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तारबाहर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल सेजेस विद्यालय एवं सहायक संचालक श्री अजय कौशिक, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य शा. हाई स्कूल सिलतरा श्री मुकेश पाण्डेय, एपीसी समग्र शिक्षा श्री रोहित कुमार भांगे, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अखिलेश तिवारी, यूआरसी बिल्हा शहरी श्री वासुदेव पांडे एवं श्रीमती उषा चंद्रा प्राचार्य सेजेस तारबाहर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सेजेस तारबाहर विद्यालय में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं तार्किक क्षमता के विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित एवं सामान्य विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनकी विश्लेषणात्मक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और समस्या-समाधान कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा एवं विषयगत ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में डॉ.कांति भूषण बंसोड़े सहित दो कर्मियों को प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर कभी रिटायर नहीं होते। उनका पेशा ऐसा है कि वे लोगों को जीवन देने का काम करते है। विपरीत परिस्थिति में कार्य करते हुए लोगों को वे निरोग करते है। ट्रांसमिशन कंपनी के भिलाई औषधालय में पदस्थ डॉ कांतिभूषण बंसोड़े के साथ वरिष्ठ पर्यवेक्षक परीक्षण श्री चैतराम ठाकुर एवं लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री जीवन लाल पटेल आज सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में डॉ. बंसोड़े ने अपनी सेवा अवधि के दौरान मिले सहयोग के लिए कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री के.एस.मनोठिया, श्री एम.एस.चौहान, श्री संजय पटेल, मुख्य अभियंता श्री ए.एम.परियल, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री के.बी.पात्रे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एच.एल.पंचारी, सलाहकार डॉ.एस.सी.खरे, कोरबा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.निलेश कुमार सिंह, डॉ.इंदु साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल तथा आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी द्वारा किया गया।
-
- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत पूर्व रायपुर नगर संभाग में आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया। इन उपभोक्ताओं को दो साल से बिना किसी सरचार्ज के बिल जमा करने वालों में चुना गया।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रदेश भर में राज्य स्थापना केे 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक सभी जिलों में कर रही है।इसी तारतम्य में आज राजधानी रायपुर नगर संभाग पूर्व कार्यालय सिविल लाइन में रजत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री संजीव सिंह, मुख्य अभियंता (रायपुर शहर क्षेत्र) थे।इस अवसर परअधीक्षण अभियंता श्री महावीर विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री विनय चंद्राकर, पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी एवं महेंद्र कुमार ध्रुव सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उपभोक्तागण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कंपनी की 25 वर्षों की सेवाओं, उपलब्धियों एवं विकास यात्रा का प्रदर्शन किया गया। समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ता गुरूपद तिवारी, राजूलाल, राजेश कृष्ण, रजिया बेगम, मंजू साहब एवं आशा लता को सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिससे स्वच्छ ऊर्जा एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिला।कंपनी द्वारा आयोजित यह रजत महोत्सव उपभोक्ताओं के साथ विश्वास, सेवा और सहभागिता के 25 वर्षों के सफल सफर का प्रतीक है। - रायपुर। अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर लौटी महिला एवं पुरुष टीमों को शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।इन खिलाड़ियों ने प्रबंधन से मुलाकात की। पदक एवं ट्रॉफी के साथ टीम ने प्रबंध निदेशकों एवं केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जनरेशन सर्वश्री एस के कटियार, प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आर के शुक्ला, प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक श्री के एस मनोठिया, श्री एम एस चैहान, खेल सचिव श्री राजेश सिंह एवं विनय चंद्राकर उपस्थित थे।लखनऊ में आयोजित 47वीं अखिल भारतीय विद्युत कैरम प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम मैनेजर श्री पी नागेश्वर राव एवं टीम कप्तान श्री विनोद राठौर के कुशल प्रबंधन एवं मार्गदर्शन में टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस स्पर्धा में कोच एवं कप्तान के अलावा श्री सुजीत मोदी, श्री कमलेश ठाकुर, मैरिशस मर्लिन, सुशांत कटकवारने भाग लिया।इसी प्रकार महिला टीम द्वारा तमिलनाडु में आयोजित अखिल भारतीय महिला खेल स्पर्धा में 5 स्पर्धाओं में 8 पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में सुश्री झरना लता साहू, जुवेना गेम्स, श्रीमती गायत्री दीवान, सुश्री दिव्या आमदे, श्रीमती श्रद्धा वर्मा, श्रीमती शिखा खांडे, श्रीमती शोभना सिंह, श्रीमती शकुंतला करक, श्रीमती कंचन महेश ठाकुर, सुश्री नमिता जैन, श्रीमती अनिता रोही, सुश्री नूतन ठाकुर, श्रीमती मीना कुर्रे, श्रीमती स्मिता सोनी, श्रीमती भारती साहू, सुश्री एलिस मेरी केरकेट्टा, सुश्री उपासी धांगड, श्रीमती यशोदा रौतिया, सुश्री कल्याणी वर्मा, मैनेजर श्रीमती अनामिका मण्डावी एवं कोच श्री रजनीश ओबेराॅय ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंध निदेशकगण द्वारा प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
- बिलासपुर/भारत सरकार की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा संचालित रैंप योजना (RAMP – Raising and Accelerating MSME Performance) (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने की योजना )के अंतर्गत उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक सरकंडा स्थित एक निजी होटल में किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यटन जैसे उभरते क्षेत्र में स्वरोजगार, उद्यम स्थापना एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा, विशेष रूप से महिला उद्यमियों को आगे लाने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं व्यवसायिक अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक कृतेश हिरवानी ने पर्यटन उद्योग की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाएँ, होम-स्टे, ट्रैवल सर्विस, टूर गाइड, होटल प्रबंधन, स्थानीय उत्पादों के विपणन एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि सीमित संसाधनों के साथ किस प्रकार छोटे स्तर पर पर्यटन आधारित उद्यम शुरू किए जा सकते हैं।उद्यम पंजीयन एवं वित्तीय सहायता पर मार्गदर्शनकार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों का उद्यम पंजीयन भी कराया गया, जिससे उन्हें भविष्य में उद्यम स्थापना, सरकारी योजनाओं का लाभ एवं बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने में सुविधा मिल सके। साथ ही एमएसएमई से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं सब्सिडी की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम का संयोजन गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती बिंदु कच्छवाहा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रैंप योजना के माध्यम से उद्यमियों, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और सीखी गई जानकारियों को व्यवहार में लाने के लिए प्रेरित किया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रतिभागियों में उद्यमशीलता की समझ विकसित हुई जो उन्हें पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों की पहचान करने में सहायक होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार के अवसर की पहचान के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना भी रहा।
- बिलासपुर/जयपुर में आयोजित होने वाली दो दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं इंटरनेशनल सलेक्शन कंपटीशन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य का ताइक्वांडो दल आज जयपुर के लिए रवाना हुआ। खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय यह दल आज शाम 6.30 बजे बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर के लिए प्रस्थान किया। दल के साथ कोच के रूप में मुस्कान गुप्ता, मैनेजर चंद्र प्रकाश तथा टीम कोच के रूप में इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर मौजूद हैं।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अमन गेनडारे, कान्हा गुप्ता, ऋषभ पटेल, नीलिमा, संजनी, गौरव, जतिन, आर्यन सागर एवं विमल साहू शामिल हैं। रवाना होने से पूर्व सभी खिलाड़ियों को उनके अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
- बिलासपुर/ 30 जनवरी 2026 को नूतन कॉलोनी, सरकंडा (बिलासपुर) निवासी श्रीमती के. जी.लीलम्मा (पति स्वर्गीय पी.एस. नायर ) का प्रातः 6:45 बजे शांतिपूर्वक निधन हो गया। जीवन के अंतिम क्षणों से पूर्व उन्होंने स्वेच्छा से अपना देहदान करने की इच्छा व्यक्त की।उनकी इस महान भावना की जानकारी उनके परिजनों —स. भारतीयन डॉ श्रीमती सुप्रिया भारतीयन, स. केरालीयान अभ्युदय भारत, अद्वैत भारत श्रीदेवी एवं पार्वती नायर के द्वारा सिम्स चिकित्सालय के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति को दी गई। डॉ. मूर्ति ने इस पुनीत कार्य के संपादन हेतु 30/ जनवरी/26 शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिक्षा जांगड़े को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात विभाग द्वारा सभी दस्तावेजी औपचारिकताएँ पूर्ण कर देहदान को विधिवत स्वीकार किया गया।श्रीमती के. जी. लीलाम्मा का यह अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों के चिकित्सा विद्यार्थियों के अध्ययन, प्रयोग एवं शोध के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। शरीर रचना विज्ञान की गहन समझ में यह देहदान अमूल्य संसाधन के रूप में सहायक रहेगा।एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अपने अध्ययन की शुरुआत (कैडैवरिक ओथ) के अवसर पर यह शपथ लेते हैं —"यह हमारे चिकित्सा जीवन के प्रथम गुरु हैं। हम इनके शरीर का पूरे सम्मान, श्रद्धा एवं मर्यादा के साथ अध्ययन कर एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने का प्रयास करेंगे।"यह परंपरा विद्यार्थियों में न केवल मानवीय संवेदनशीलता का संचार करती है, बल्कि देहदाता के प्रति गहन श्रद्धा और आभार भी व्यक्त करती है।इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति, नोडल अधिकारी डॉ भूपेंद्र कश्यप डॉ. शिक्षा जांगड़े, डॉ अमित कुमार डॉ निलेश महोबिया, श्रीमती संज्ञा टंडन ( अरपा रेडियो ), तथा दिवंगत के परिजन उपस्थित रहे।सिम्स परिवार श्रीमती के. जी. लीलम्मा के इस श्रेष्ठ, प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी योगदान के प्रति अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त करता है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अधिष्ठाता महोदय के द्वारा नायर परिवार के द्वारा किए देह दान को स्तुत्य बताया है एवं परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है यह भावी छात्र चिकित्सकों को शारीरिक रचना विज्ञान के गुण संरचनाओं को समझने में सहायक सिद्ध होगा है।
- -छत्तीसगढ़ की 33 जिलों की चयनित युवतियाँ होंगी शामिलरायपुर । भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (म.प्र.) मंो आयोजित होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य चयन प्रक्रियाओं में सम्मिलित किया जाएगा।भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी। चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाएगा।भर्ती रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही प्रवेश पत्र उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं।अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।महिला सेना पुलिस भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए अनुशासन, सम्मान और देशसेवा के क्षेत्र में करियर बनाने का एक स्वर्णिम अवसर प्रदान कर रही है। बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों की भागीदारी से यह आयोजन राज्य स्तर पर विशेष महत्व रखता है।
- बिलासपुर/बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने आज ग्राम नेवसा में बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्री शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में इस प्रकार का प्रशिक्षण सशक्त माध्यम साबित होता है। उन्होंने 20 प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि यह प्रशिक्षण 2 माह का है। डिजाईन एवं तकनीकी विकास कार्यक्रम (डीडीडब्ल्यू)के लिए विभाग की ओर से औजार, उपकरण एवं कच्चा माल सामग्री उपलब्ध कराया गया है। प्रशिक्षक एवं डिजाइनर द्वारा उपयोगी, सजावटी, फर्नीचर तथा विभिन्न कलाकृतियां बनाना सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक उपकरण, मशीनरी एवं अध्ययन सामग्री पूर्ण रूप से उपलब्ध कराई गई है।कार्यक्रम में हस्तशिल्प विकास बोर्ड की प्रभारी असरीता मिंज, डिजाईनर माधवी कश्यप, प्रशिक्षक श्री फूलसाय सिंह, सरपंच श्री सुरेश कश्यप सहित जनपद प्रतिनिधि, संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षण प्रदाता संस्था के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रशिक्षण संस्था द्वारा किया गया।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और धान खरीदी व्यवस्था बनी किसानों की ताकतबिलासपुर/जिला प्रशासन द्वारा संचालित धान उपार्जन व्यवस्था किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। जिले के ग्राम गुड़ी के किसान श्री संतोष साहू ने धान उपार्जन केंद्र सीपत में 63 क्विंटल 20 किलोग्राम धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। धान विक्रय के लिए टोकन कटाने की प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी एवं सुचारु रही, जिससे किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। निर्धारित तिथि पर धान खरीदी होने से समय की बचत हुई और उपज का उचित मूल्य भी प्राप्त हुआ।श्री संतोष साहू ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिसका उपयोग वे बीज, खाद एवं अन्य कृषि कार्यों में करते हैं। इससे खेती की लागत में कमी आई है और उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि हुई है। किसान हितैषी योजनाओं एवं मजबूत खरीदी व्यवस्था के कारण किसानों का भरोसा शासन की योजनाओं पर लगातार बढ़ रहा है। किसानों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। श्री संतोष साहू की यह सफलता कहानी इस बात का उदाहरण है कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किस प्रकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है।
- -चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चारायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शनिवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा जवानों के परिजनों से भी चर्चा की।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिए कि जवानों के बेहतर एवं समुचित उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में तैनात हमारे जवान अत्यंत साहस और समर्पण के साथ देश-प्रदेश की सुरक्षा में लगे हैं, और उनका त्याग अतुलनीय है।ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 25 जनवरी को एक के बाद एक कुल छह आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुए थे। इन विस्फोटों की चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 12 जवान घायल हो गए थे। यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम तेलंगाना सीमा से लगे कर्रेगुट्टा हिल्स क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। घटना के बाद सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहाँ उनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें से 6 जवानों को उपचार उपरांत स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि शेष जवानों की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है।
- -आसमान का चीता कहा जाने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन दिखा उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व मेंरायपुर, / पेरेग्रीन फाल्कन दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी है, जो शिकार करते समय गोता लगाते हुए अविश्वसनीय गति प्राप्त कर सकता है। यह बाज़ प्रजाति ऊँचाई से शिकार पर झपट्टा मारने में माहिर है और इसे 'आसमान का चीता' भी कहा जाता है। पेरेग्रीन बाज़ तेज़ और बड़े शिकारी पक्षी होते हैं। इनके मज़बूत, नुकीले पीले पंजे इन्हें उड़ते हुए भी दूसरे पक्षियों को पकड़ने में सक्षम बनाते हैं। छत्तीसगढ़ अब दुनिया भर के पक्षियों के लिए पसंदीदा स्थल बनता जा रहा है। अनुकूल जलवायु और समृद्ध जैव विविधता के कारण कई दुर्लभ पक्षी लंबी दूरी तय कर यहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से एक अत्यंत उत्साहजनक जानकारी सामने आई है। यहां दुनिया के सबसे तेज़ उड़ने वाले पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन (स्थानीय नाम शाहीन बाज) को एक बार फिर देखा गया है।इस दुर्लभ दृश्य को वन रक्षक श्री ओमप्रकाश राव ने अपने कैमरे में कैद किया है। इससे पूर्व भी इस पक्षी को आमामोरा ओड़ क्षेत्र के पास शेष पगार जलप्रपात के समीप ड्रोन कैमरों में दर्ज किया गया था, जो इस क्षेत्र में इसकी सक्रिय उपस्थिति की पुष्टि करता है। उल्लेखनीय है कि पेरेग्रीन फाल्कन अपनी अद्भुत तेज़ उड़ान के लिए विश्व प्रसिद्ध है। शिकार का पीछा करते समय यह लगभग 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गोता लगा सकता है, जबकि सामान्य उड़ान में इसकी गति करीब 300 किमी प्रति घंटा रहती है। यह छोटे पक्षियों, कबूतरों और तोतों का शिकार करता है। ऊंचाई से तेज़ी से गोता लगाकर सटीक प्रहार करना इसकी सबसे प्रभावी शिकार तकनीक है।विशेषज्ञों के अनुसार यह पक्षी न केवल अपनी गति बल्कि अपनी वफादारी के लिए भी जाना जाता है। ये आमतौर पर अकेले या जोड़े में रहते हैं और अक्सर जीवनभर एक ही साथी चुनते हैं। लगभग 12 से 15 वर्ष के जीवनकाल वाले इस पक्षी का उदंती-सीतानदी के वनों में दिखना यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ का पर्यावरण वन्यजीवों के लिए कितना अनुकूल है। हाल ही में आयोजित बर्ड सर्वे के दौरान बारनवापारा अभ्यारण्य में भी दुर्लभ और खूबसूरत पक्षी ऑरेंज ब्रेस्टेड ग्रीन पिजन तथा ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर देखे गए हैं।गौरतलब है कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप वन एवं वन्यजीव संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं। वन मंत्री के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में वन विभाग की पूरी टीम सतत प्रयासों में जुटी है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।वन विभाग की यह उपलब्धि न केवल अभिलेखीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी नई ऊर्जा प्रदान करती है।
- -जवानों के साथ किया रात्रि भोजरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान आईटीबीटी बटालियन परिसर नारायणपुर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बीएसएफ, डीआरजी, सीएएफ़ के जवानों एवं अधिकारियों से मुलाकात और बस्तर की शांति और सुरक्षा के स्थापना में उनके योगदान की सराहना करते हुए सुरक्षा बल के जवानों की हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री श्री साय एवं मत्रीगणों ने बटालियन परिसर में जवानों के साथ रात्रि भोज किया और उनसे आत्मीय चर्चा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने जवानों से चर्चा करते हुए कहा कि नैसर्गिक संसाधनों से और सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण बस्तर के कई इलाकें माओवाद आतंक के चलते विकास की मुख्यधारा से अलग-थलग पड़े थे। आप सबके अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम के कारण ही यहां शांति और सुरक्षा का वातावरण निर्मित हुआ है और विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने देश की सुरक्षा में सुरक्षा बलों के जवानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में सेवा कर रहे जवानों का मनोबल बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने जवानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके कल्याण और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जवानों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और इस आत्मीय मुलाकात को प्रेरणादायक बताया।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के संकल्प को यहां साकार करने का काम पूरी दृढ़ता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बम गोलियों की आवाज की जगह अब आमजन की चहल-पहल, स्कूलों में ककहरा की गंूज और गांवों में मांदर की थाप सुनाई दे रही हैं। कार्यक्रम में अतिथियों ने जवानों को उपहार भेंट किए। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।ज्ञात हो कि नक्सल गतिविधि को नियंत्रण के लिए सुरक्षा कैम्प स्थापित कर केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य के सुरक्षा बलों के दस्तों को तैनात किया गया है। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, लघु वनोपज के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आई जी श्री सुंदरराज पी, आईटीबीटी, सीआरपीएफ, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी एवं कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया, केन्द्रीय सुरक्षा बलों के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आईजी श्री सुंदरराज पी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और बस्तर संभाग में शांति के लिए जवानों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।
- -मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों के साथ चर्चा में दिया आश्वासनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर के ऐतिहासिक मावली मेला के संरक्षण, संवर्धन एवं उसकी पारंपरिक परंपराओं के निर्वहन के लिए शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान आज विश्राम भवन में जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों से चर्चा कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि मावली मेला जिले की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे पुरातन मेलों और मड़ई की परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए आवश्यक सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के संपूर्ण उन्मूलन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और साहसिक कार्रवाई के परिणामस्वरूप नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा 31 मार्च 2026 तक बस्तर की धरती से नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन का संकल्प लिया गया है, जो अब साकार होने की दिशा में है।मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए लगभग सवा लाख करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास तथा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि माओवाद के उन्मूलन के साथ-साथ उसकी विचारधारा को समाप्त करना भी आवश्यक है, जिसके लिए सतत संपर्क और सतत विकास की अवधारणा पर कार्य किया जा रहा है। शासन का उद्देश्य सुरक्षा के साथ-साथ विकास को समान रूप से आगे बढ़ाना है।मुख्यमंत्री ने बस्तर संभाग में पर्यटन एवं लघु उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि धुड़मारास जैसे ग्रामों ने वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर पहचान बनाई है। क्षेत्र में होम-स्टे को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को अतिरिक्त कमरे निर्माण हेतु सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी एवं नजूल पट्टा प्रदान करने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले का लगभग 44 प्रतिशत भू-भाग वनाच्छादित है तथा गत वर्ष किए गए वृक्षारोपण से प्रदेश में वनों का रकबा बढ़ा है।इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मण्डावी, छोटेडोंगर सरपंच श्रीमती संध्या पवार, वरिष्ठ नागरिक श्री बृजमोहन देवांगन सहित समाज प्रमुख एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
- -वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विभिन्न संगठनों ने किया सम्मान, जताया आभाररायपुर /छत्तीसगढ़ में भूमि की गाइडलाइन दरों के युक्तिकरण एवं सरलीकरण के तहत रायपुर एवं कोरबा जिलों के लिए जारी संशोधित भूमि गाइडलाइन को लेकर रियल एस्टेट क्षेत्र, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यवसायिक संगठनों में उत्साहजनक माहौल है। नई गाइडलाइन को जनहितकारी बताते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रायपुर स्थित वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के शासकीय निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और आभार व्यक्त किया।क्रेडाई द्वारा 30 जनवरी 2026 से प्रदेश में लागू संशोधित भूमि गाइडलाइन के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का सम्मान किया गया। एसोसिएशन ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर एवं आम नागरिकों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा गाइडलाइन दरों में यथार्थपरक एवं संतुलित संशोधन किया गया है। इससे प्रदेश में मकान, प्लॉट एवं अन्य अचल संपत्तियों के क्रय-विक्रय में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मयंक आहुजा, सचिव श्री विक्रांत डोसी, कोषाध्यक्ष श्री दीपक जैन सहित राज्य सलाहकार समिति के सदस्य श्री हेमंत सेठिया, श्री गुरुदास सत्रे, श्री योगेश बोथरा, श्री विनोद छिपा, श्री मनोज महंती एवं श्री संजय निलांजने उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नई भूमि गाइडलाइन से जमीन की दरों में संतुलन स्थापित हुआ है, जिससे आम नागरिकों, मध्यम वर्ग, किसानों एवं व्यापारियों को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से आवास, व्यवसाय तथा औद्योगिक निवेश से जुड़े कार्यों में अब अधिक सुगमता और स्पष्टता आएगी।इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन के हितों की रक्षा करते हुए विकास को गति देना है। भूमि गाइडलाइन का निर्धारण व्यापक विचार-विमर्श, स्थानीय परिस्थितियों एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि निवेश को प्रोत्साहन मिले और जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सभी नीतिगत निर्णयों में जनहित सर्वोपरि रहेगा।प्रतिनिधिमंडलों एवं एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन के इस निर्णय से रियल एस्टेट क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी, निवेशकों का विश्वास मजबूत होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और छत्तीसगढ़ के समग्र आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।
- -मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम से युवाओं को मिलेगी नई दिशा-प्रसिद्ध करियर एक्सपर्ट नितिन विजय (एनवी सर) देंगे सफलता का मंत्ररायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन एवं युवा-हितैषी सोच के अनुरूप महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कपिध्वज करियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेगा करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम कल 31 जनवरी को सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा।इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने करियर मार्गदर्शक एवं मोशन कोचिंग संस्थान, कोटा के संस्थापक एवं सीईओ श्री नितिन विजय (एनवी सर) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और हजारों विद्यार्थियों को अपने अनुभवों के माध्यम से करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा बदलते शैक्षणिक परिदृश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।तेजी से बदलते प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के समक्ष सही मार्गदर्शन का अभाव एक बड़ी चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थी विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने भविष्य की दिशा स्पष्ट कर सकें।मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम की सभी तैयारियां स्टेडियम ग्राउंड, भटगांव में पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम दोपहर 01ः00 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन स्थल पर विद्यार्थियों की सुविधा, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेश के विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम में सहभागिता करें और एनवी सर के कुशल मार्गदर्शन का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सही दिशा देने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास करती रहेगी।यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स एवं करियर चयन को लेकर मार्गदर्शन की तलाश में हैं। इस पहल से क्षेत्र के हजारों युवाओं को प्रेरणा और नई दिशा मिलने की उम्मीद है।









.jpg)

.jpg)















