'भूत बंगला' ने लगाई लंबी छलांग, 100 करोड़ी हुई अक्षय कुमार की फिल्म
नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'भूत बंगला' से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसका नतीजा सामने है. अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म इस फिल्म ने ये आंकड़ा रिलीज के बाद 9वें दिन पार किया है.
सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने 25 अप्रैल को दहाई के आंकड़े में कमाई की है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने रिलीज के 9वें दिन यानी शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह से फिल्म ने शुक्रवार की अपेक्षा लंबी छलांग लगाई है. फिल्म ने 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात की जाए तो अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने 161.60 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं.
फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई के आंकड़े
पेड प्रीव्यू- 3.75 करोड़ रुपये
डे 1- 12.25 करोड़ रुपये
डे 2- 19 करोड़ रुपये
डे 3- 23 करोड़ रुपये
डे 4- 6.75 करोड़ रुपये
डे 5- 8 करोड़ रुपये
डे 6- 6.15 करोड़ रुपये
डे 7- 5.50 करोड़ रुपये
डे 8- 5.75 करोड़ रुपये
डे 9- 10.75 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 100.90 करोड़ रुपये
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के सामने बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' के अलावा हॉलीवुड मूवी 'माइकल' भी लगी हुई है. इसके बाद खिलाड़ी कुमार डटे हुए हैं. डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, असरानी, परेश रावल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म से लोगों को मनोरंजन का फुल पैकेज मिल रहा है. फिल्म की जबरदस्त कहानी के साथ ही सितारों की बेहतरीन अदाकारी लोगों का ध्यान खींच रही है.

.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment