- Home
- छत्तीसगढ़
- -शेष लंबित राशि 70 करोड़ रूपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीनरायपुर, / लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत वर्ष 2022-23 में निजी विद्यालयों को जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक वर्ष 2022-23 हेतु नर्सरी से 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि 185.91 करोड़ रूपए और कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति 20.71 करोड़ रूपए के विरूद्ध कुल 134 करोड़ 30 लाख 27 हजार 339 रूपए की राशि निजी विद्यालयों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अतः वर्ष 2022-23 में शेष लंबित राशि लगभग 70 करोड़ रूपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।वर्ष 2023-24 की प्रतिपूर्ति के लिए सत्रांत अगस्त माह का समय निर्धारित है। विद्यालयों द्वारा समय-सीमा में दावा आपत्ति किए जाने के पश्चात शुल्क प्रतिपूर्ति राशि के भुगतान हेतु कार्यवाही की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आरटीई के तहत निजी विद्यालयों को शुल्क प्रतिपूर्ति के लगभग 285 करोड़ रूपए की राशि लंबित होने संबंधी समाचार असत्य है। इस संबंध में वस्तु स्थिति उपरोक्तानुसार स्पष्ट की गई है।
-
तालाबों को गहरा करने आगे आ रहे हैं लोग*
*जन सहयोग से पेश की जा रही है मिसाल*
बिलासपुर/जिले में जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जन भागीदारी से तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। जल स्तर को बढ़ाने और निस्तारी की समस्या को दूर करने के लिए यह पुनीत अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अपील पर लगातार लोग इस अभियान से जुड़ रहे है। जिले के अधिकारी-कर्मचारी भी इस पुनीत अभियान श्रमदान कर रहे है। जन सहयोग से एक अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्रों में भी अभियान को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है।
अभियान के प्रथम चरण में 40 तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। अभियान की शुरूआत के तीन दिनों के भीतर ही तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिनौरी के जोगी तालाब व ग्राम पंचायत बोड़सरा के गदही तालाब में गहरीकरण कार्य जनभागीदारी से पूर्ण कराया जा चुका है एवं ग्राम पंचायत घुटकु के बंधवा तालाब (बांधा तालाब) रकबा 20 एकड़ में विगत तीन दिनों से गहरीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत कुल 6 तालाबों में जन सहयोग से गाद निकासी, गहरीकरण, साफ-सफाई आदि कार्य जोरों-शोरों से जारी है। नगर पंचायत बोदरी के जेठू तालाब, नगर पंचायत बिल्हा के ठाकुर देवा तालाब एवं बिल्हा ब्लॉक के कया, अमेरीकापा, परसदा (भ), सारधा आदि ग्राम पंचायतों के तालाबों में जन सहयोग से कार्य जारी है। मस्तूरी ब्लॉक के केवटाडीह टांगर, पेंडरी, चिल्हाटी, जांजी, सोनसरी, बेलटुकरी, जैतपुरी एवं गिधपुरी के तालाबों में जन सहयोग से गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरदर के मुरमाही तालाब, बारीडीह के तारबांध, जाली के कांटीपारा, कलमीटार के दर्रा, रतखंडी के पुरैना, परसापानी के जुनवानी, तुलुफ के बिहारी, चंगोरी के बरगदिया, बिल्लीबंद के अमरिया, दारसागर के उपरपारा, लूफा के भैसामुड़ा, करगीकला के नया, धूमा के बंधिया, करका के भैंसामुड़ा एवं पीपरतराई के फगन डबरी तालाब में गहरीकरण कार्य किए जाएंगे। व्यक्तिगत रूप से मिट्टी निकालने के साथ भारी मशीनों का उपयोग भी ठेकेदारों के सहयोग से किया जा रहा है। भीषण गर्मी को धता बताते हुए लोग पूर्वजों की परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। बरसात के आते तक यह अभियान चलता रहेगा। तालाब के गहरा हो जाने पर इनकी जलधारण क्षमता भी बढ़ेगी और भविष्य में निस्तारी समस्या का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा। - छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज की समीक्षारायपुर। छत्तीसगढ़ पाॅवर कपनीज के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा सचिव श्री पी.दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज, प्रचलित और भावी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लगभग 10 हजार मेगावॉट विद्युत उत्पादन की संभावनाओं की चर्चा की तथा विभिन्न परियोजनाओं के कार्य आगे बढ़ाने हेतु निर्देश दिये ।श्री दयानंद ने डंगनिया, रायपुर स्थित मुख्यालय में यह बैठक ली जिसमें एम.डी. जनरेशन श्री एस.के. कटियार द्वारा पाॅवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारियां दी गई। वर्ष 2023-24 की उपलब्धियों को श्री दयानंद ने सराहनीय बताया तथा इसकी निरंतरता बनाये रखने के लिये समुचित मार्गदर्शन दिया। हमारे ताप बिजली घरों का देश के स्टेट सेक्टर यूटिलिटीज में अव्वल आना गौरव का विषय है । वर्ष 2023- 2024 में अनाकेंक्षित आंकड़े के अनुसार 800 करोड़ रूपए से अधिक आय की संभावना पर श्री दयानंद ने प्रसन्नता जताई ।उन्होंने 2×660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत विस्तार परियोजना कोरबा पश्चिम, 1×660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत विस्तार परियोजना मड़वा की प्रगति की समीक्षा की। कोरबा पूर्व में 440 मेगावाट की बंद परियोजनाओं की भूमि पर नये बिजली घर लगाने की संभावनाओं पर विचार विमर्श कर निर्देश दिए।श्री दयानंद ने पंप स्टोरेज आधारित जल विद्युत परियोजनाओं से लगभग 6000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वृद्धि के लिये आवश्यक मार्गदर्शन दिया। सोलर पीबी आधारित लगभग 1000 मेगावाट विद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर भी कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश श्री दयानंद ने दिये। ताप बिजली घरों से निकलने वाली राखड़ के शत प्रतिशत निस्तारण की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश देते हुये श्री दयानंद ने कहा कि पर्यावरण व जनस्वास्थ्य की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये । उल्लेखनीय है कि विगत वित्तीय वर्ष में कुल उत्पादित राखड़ के 81 प्रतिशत का निस्तारण किया गया था।श्री दयानंद ने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुसार होनी चाहिए। भर्ती की कार्य भी मिशन मोड पर हो, जिसका लाभ बेहतर कार्य निष्पादन के रूप में मिलेगा। पाॅवर कंपनीज की संपत्तियों पर किसी का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, नियमानुसार कार्यवाही कर उन्हें सख्ती से हटाया जायेगा । वहीं रिक्त पड़ी भूमि के सकारात्मक और उत्पादक उपयोग के संबंध में भी योजना बना कर कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कम्पनी के विभिन्न विभागों के कार्यपालक निदेशक श्री एम.एस. कंवर, श्री सी.एल. नेताम, श्री एम.आर. बागड़े तथा मुख्य अभियंता श्री एच. एन. कोसरिया, श्री हेमंत सिंह, श्री गिरीश गुप्ता, अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित थ.
- भिलाई..नगर पाली निगम भिलाई क्षेत्र के निचली बस्तियों में बरसात के समय पानी ना भरे इस हेतु नगर निगम भिलाई आयुक्त देवेश ध्रुव द्वारा मीटिंग के दौरान सभी को निर्देश दिए थे बारिश के समय किसी भी तरह से कहीं पर भी निचली बस्तियों में जल जमाव न हो, मानसून की आने की संभावना समय पर होने के कारण युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू हो गया है इसी के तारतम में zon 2 कमिश्नर ईशा लहरे अपने दल के साथ वार्ड क्रमांक 23 एवं 25 में हुए नाली के ऊपर अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पहुंच गई नालियों के ऊपर स्लैब बनाकर लोग पार्किंग का उपयोग कर रहे थे पहले भी इन्हें हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन लोग नहीं माने यह बात अच्छी रही की स्थानी निवासी भी नालियों पर हुए अवैध निर्माण को तुड़वाने में सहयोग करने लगे जिनके घरों में अवैध निर्माण किया गया था उनको समझाइए दे रहे थे जो नहीं हटाए उसको जेसीबी से तोड़ दिया गया ईशा लहरे ने बताया कि बरसात के समय बुद्ध विहार के पास लगभग 50 घरों में पानी भर जाता था अभी सूर्यकुंड के पास 10 लोग ऐसे मिले जो अपने सामने सरकारी पक्के नाली पर स्लैब बना लिए थे जिससे सफाई नहीं हो पा रही थी कचरा वहां जाम हो जा रहा था आज पक्का निर्माण को तोड़ा गया जिससे समुचित सफाई हो पाए बुध विहार एवं सूर्य कुंड का तालाब के आसपास रहने वाले लगभग 100 परिवार को आने वाली बारिश के दिनों में जल भराव से निजात मिल सके. निगम भिलाई के सभी जोन में नालियों पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का काम चल रहा है आयुक्त देवेश ध्रुव ने लोगों से अपील की सब लोग सहयोग करें स्वयं हटा लेंगे तो ठीक है नहीं तो चालानी कार्रवाई होगी . निगम द्वारा हटाने पर जो खर्च आएगा अवैध कब्जा कब्जाधारी से लिया जाएगा . इस कार्रवाई दौरान zon के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा अपने दल के साथ उपस्थित थे.
-
सक्ती । जिले के नगरदा थाना क्षेत्र के दमाऊधारा के जलकुंड में नहाने के दौरान डूबने से महिला की मौत हो गई. इसके बाद रेस्क्यू टीम की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला गया है. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, दमाऊधारा निवासी पुसौउराम अघरिया की बेटी प्रमिला अघरिया, नहाने जलकुंड में गई थी, जो गहरे पानी मे जाने से डूब गई. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को बुलाई गई. रेस्क्यू टीम के द्वारा खोजबीन की गई. इसके बाद महिला प्रमिला अघरिया के शव को जलकुंड से बाहर निकाला गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मृतक महिला के शव को परिजन को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है. - सक्ती। जिले के फगुरम चौकी की पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी में रुपए को तीन गुना करने का लालच देकर 2 लाख 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी जयकुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक मोबाइल, धोखाधड़ी के बचे 65 हजार रूपए को जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी जयकुमार वैष्णव के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है.डभरा SDOP अंजली गुप्ता ने बताया कि फगुरम चौकी क्षेत्र के झर्रा गांव निवासी कीर्तन सिंह मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था, 1 वर्ष पूर्व जयकुमार वैष्णव बड़कीमहरी गांव जिला बलरामपुर निवासी के द्वारा पीड़ित को यूबीसी इंटरनेशनल के नाम से रुपए तीन गुना करने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी की है. इस पर पुलिस ने मामले में सायबर टीम गठित की और आरोपी जयकुमार वैष्णव के गांव बड़कीमहरी जिला बलरामपुर में दबिश देकर आरोपी जयकुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल और धोखाधड़ी के बचे 65 हजार रूपए को जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
-
राजनांदगांव । शराब व अन्य नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पुलिस ने दरमियानी रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर वाहनों की जांच की। पुलिस ने बीती रात करीब 12 बजे तक वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना लाइसेंस, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और मौके पर कागजात पेश नहीं करने वाले चालकों के अलावा बिना नंबर प्लेट वाहन, तीन सवारी सहित यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 87 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर 26 हजार आठ सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
जिले के गैंदाटोला, छुरिया, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ सहित मोहारा व चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एमसीपी लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। शहर में यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई की है। शहरी क्षेत्र में देर रात वाहनों में घूमने वाले युवाओं को समझाइश तक दी गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी देर राज मोटर साइकिल व चार पहिया से आने-जाने वालों से पूछताछ की गई।शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर अपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखी। बता दें कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। वहीं शराब के साथ अन्य नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन जैसी शिकायतों पर वाहनों की जांच की। थाना व चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एमसीपी लगाकर सभी आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जागरूक किया है। - रायपुर। सुंदर नगर, रायपुर निवासी सेवानिवृत आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र पांडेय (धमधा वाले) का 90 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे निज निवास सुंदर नगर से महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी ।वे स्व. इंद्रा पांडेय के पति और रिटायर्ड डीएसपी राजेन्द्र पांडेय, व्यास नारायण पांडेय , सत्यनारायण पांडेय के बड़े भ्राता तथा आदित्य पांडेय और स्व. कमल पांडेय के पिता तथा मयंक पांडे -कुशल पांडे के दादा थे.।
- बिलासपुर /खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कोटा ब्लॉक के ग्राम शिवतराई में संचालित गैर-आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र में नए खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। उक्त चयन ट्रायल 26 मई 2024 को सवेरे 7 बजे से तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र शिवतराई में आयोजित होगा। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट एवं कौशल परीक्षण लिया जाएगा।खेल अधिकारी श्री एक्का ने बताया कि चयन ट्रायल में 13 से 17 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। अर्थात् दिनांक 1 अप्रैल 2024 को खिलाड़ियों की आयु 13 वर्ष से कम एवं 17 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी चयन स्थल पर निर्धारित तिथि एवं समय पर जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं। चयन परीक्षण में खिलाड़ियों की खेल की प्रति रूचि, अनुशासन, सम्बद्धता, खेल कौशल एवं शारीरिक दक्षता आदि के संबंध में चयन समिति द्वारा आंकलन किया जाएगा तथा मोटर एबिलिटी टेस्ट एवं कौशल परीक्षण में प्राप्तांक के आधार पर तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र में प्रवेश दिया जा सकेगा। गैर-आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र शिवतराई में प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों को अकादमी संचालन नियम 2014 अनुसार बीमा, चिकित्सा व्यय, खेल सामग्री एवं उपकरण, प्रतियोगिता के दौरान यात्रा व्यय, स्वल्पाहार भत्ता, एकरूप परिधान, विशिष्ट व एडवांस प्रशिक्षण, मासिक खेलवृत्ति की सुविधाएं दी जाएंगी। अतः तीरंदाजी खेल में विशेष रूचि रखने वाले खिलाड़ी जो उक्त गैर-आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक हों, वे दिनांक 26 मई को प्रातः 7 बजे तक ग्राम शिवतराई में संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना पंजीयन सुनिश्चित करावें।
- रायपुर / रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की तत्परता से एक बुजुर्ग का इलाज संभव हो पाया है। कलेक्टर को समाजसेवी के माध्यम से लकवाग्रस्त बुजुर्ग के बारे में जानकारी मिली। तुरंत कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आदेशित किया। इसके बाद स्वास्थ्य अमला मौके के लिए रवाना हुआ। सी मार्ट के करीब बुजुर्ग महिला नजर आई। फिर महिला को संजीवनी 108 एम्बुलेश से मेकाहारा लाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। फिर तुरंत इलाज मिलना शुरु हुआ। बताया गया कि वह महिला 52 वर्ष की है और उसने अपना नाम सकून दुबेदी बताया। वह धमतरी के पुरी गांव की निवासी है।
- दुर्ग / नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में शिवनाथ नदी के पीछे करीब 40 से 45 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसके लिए यहां भू-माफिया द्वारा मुरुम डालकर रास्ता बना लिया गया था, जिसे बुधवार शाम आधी तूफान और बरसते पानी के समय जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन के अमला ने जेसीबी की मदद से उखाड़ फेंका। इस मामले की शिकायत रेरा में की गई थी। शिकायत के आधार पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के बाद निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई की गई। अवैध प्लाटिंग करने वालों ने यहां मुरुम बिछाकर सड़क बना ली थी।शिवनदी के पीछे अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन,नगर निगम एवं टाउनकंट्री प्लानिंग् की संयुक्त कार्रवाई, जिसे बुधवार शाम कब्जाधारियों के विरोध के बाद भी सख्ती से कार्रवाई की गई, कार्रवाई के दौरान एसडीएम मुकेश रावटे,डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, तहसीलदार प्रफ्फुल गुप्ता, राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं ग्राम व नगर निवेश न विभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक व निगम अमला की मौजूदगी में उखाड़ दिया गया। जेसीबी से मुरुम बिछाकर बनाई गई रोड व अन्य को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम के भवन अधिकारी गिरीश दीवान ने बताया कि कार्रवाई के बाद मौके पर एक सूचना बोर्ड लगा दिया गया है कि उक्त जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। ज्ञात हो कि उक्त मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), रायपुर में की गई थी। जिसकी शिकायत की प्रतिलिपि जिला प्रशासन को भेजी गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक जमीन किसी को भी नहीं बेची गई है।उल्लेखनीय है कि शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग के अमला को भी अवैध प्लाटिंग पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।इसकी सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया गया है। ग्राम पुलगांव में अवैध प्लॉटिंग के उद्देश्य से बनाए गए निर्मित संरचना को आज नगर निगम और राजस्व की संयुक्त कार्यवाही से जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई।ग्राम पुलगांव के निजी भूमि खसरा नंबर 47/31, 47/17, 7, 9, 12, 49/2,3, 11 सहित अन्य 08 खसरों पर बिना अनुज्ञा के लगभग 40 से 45 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की मंशा से निर्मित किए गए रोड रास्ता, नाली आदि स्ट्रक्चर को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त करने कार्यवाही की गई है। अलग अलग भू धारकों के नाम से धारित भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की पूरी तैयारी कर लिए जाने की शिकायत छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) को मिलने पर आज यह बड़ी कार्यवाही की गई। उक्त खसरों पर अवैध विकास की कार्यवाही की जा रही थी जिसका रेरा सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से विधिवत अनुमति नहीं ली गई थी। पर्यावरण सुरक्षा को कोई हानि तो नहीं हो रही इसकी भी जांच कराई जायेगी। इस समय ग्राम तथा नगर निवेश के सहायक संचालक सूर्यभान सिंह, राजस्व निरीक्षक द्वारका परगनिहा, पटवारी टेकराम साहू सहित निगम अमला आदि मौजूद रहे।
- -मतगणना हाल में मोबाईल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित-मतगणना 4 जून को कृषि उपज मंडी परिसर पिटियाझर मेंमहासमुंद / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा कृषि उपज मंडी परिसर पिटियाझर के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष पहुंचकर लिया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह भी मौजूद थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मंडी परिसर में बनाए गए विधानसभावार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एजेंट की बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं मीडिया सेंटर का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान श्रीमती कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और व्यवस्था संबंधित विषयों पर जानकारी ली।श्रीमती कंगाले ने महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतगणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मतगणना के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मतगणना हाल में मोबाईल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन मीडियाकर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाईल ले जा सकते हैं। उन्होंने पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस के मतों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आने जाने के लिए प्रवेश मार्ग का भी अवलोकन किया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी।उल्लेखनीय है कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभाओं के वोटों की गिनती यहां मंडी परिसर में होगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की गिनती भी यही होगी। ईवीएम से मतगणना के लिए चारों विधानसभा कक्ष में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। अतिरिक्त हॉल में 10 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगाए गए हैं। काउंटिंग एजेंट की नियुक्ति के लिए 31 मई शाम 5ः00 बजे तक नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी काउंटिंग हाल में वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। पोस्ट बैलेट की गिनती सुबह 8ः00 बजे से प्रारंभ होगी एवं मशीनों से सुबह 8ः30 से गिनती प्रारंभ होगी। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, श्री रवि साहू, एसडीएम श्री उमेश साहू सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
- -27 मई को वन प्रशिक्षण शाला में दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजितमहासमुंद / लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के मतगणना कार्य संपादन एवं मतगणना कार्य समाप्ति पश्चात ई.व्ही.एम. मशीनों के सीलिंग कार्य किए जाने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रभात मलिक द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक के रूप में लगाई गई है। उक्त 72 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 72 मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण 27 मई 2024 को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से एवं दोपहर 02ः00 बजे वन प्रशिक्षण शाला महासमुंद में आयोजित किया गया है।डाक मतपत्र के संबंध में प्रशिक्षण 28 मई कोइसी प्रकार डाक मतपत्र के मतगणना कार्य संपादन एवं मतगणना कार्य समाप्ति पश्चात डाक मतपत्र को बंद लिफाफा कर सीलिंग कार्य किए जाने हेतु 17 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 34 मतगणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में 28 मई 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से वन प्रशिक्षण शाला महासमुंद में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देश दिए है।
- दुर्ग / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज दुर्ग सर्किट हाउस में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत कर्मी के वैध उत्तराधिकारी को अनुग्रह प्रतिकर राशि 15 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। ज्ञात हो कि लोकसभा निर्वाचन 2024 निर्वाचन कर्तव्य के दौरान निर्वाचन कर्मी श्रीमती मधु बंजारे की एनएच-53 ओवरब्रिज कैलाश नगर कुम्हारी के पास वाहन दुर्घटना से 8 मई 2024 को मृत्यु हो गयी थी। आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान नियम 2009 के प्रावधानों के तहत् मृतक के वैध उत्तराधिकारी पुत्र श्री नितिन कुमार बंजारे और विपिन कुमार बंजारे को अनुग्रह प्रतिकर राशि 15 लाख रूपए भुगतान की अनुशंसा की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने आज अपने करकमलों से श्री नितिन कुमार बंजारे और श्री विपिन कुमार बंजारे प्रत्येक को साढ़े 7 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे एवं सभी एआरओ उपस्थित थे।
- -जिले में मतगणना हेतु किए गए प्रबंध की प्रशंसा की-मतगणना हाल में मोबाईल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित-दुर्ग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतदान का परिणाम समेकित करने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-मतगणना स्थल में विधानसभावार गणना कक्षों का ड्राइंग डिजाइन परिसर के बाहर प्रदर्शित करने के दिए निर्देश-मतगणना 4 जून को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई दुर्ग मेंदुर्ग / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई दुर्ग के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एजेंट की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं उद्घोषक स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सूचना एवं टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अन्य जिले के विधानसभा क्षेत्र की जानकारी गूगल लिंक के माध्यम से डेटा अपडेट होगा। उन्होंने दुर्ग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतदान का परिणाम समेकित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में मतगणना हेतु किए गए प्रबंध की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में मोबाईल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन मीडियाकर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाईल ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य के अवलोकन हेतु मीडियाकर्मियों को 5-5 के समूह में एक बार अवलोकन कराया जाएगा। पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए अलग-अलग रंग के पास बनाई जाएं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतगणना स्थल का और मतगणन कक्षों के ड्राइंग डिजाइन चार्ट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा निर्वाचन अभिकर्ताओं की सुगमता के लिए मतगणना स्थल में विधानसभावार कक्षों का ड्राइंग डिजाइन परिसर में प्रदर्शित किया जाए, जिससे संबंधित अभिकर्ता निर्धारित मतगणना कक्ष तक पहुंच सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस के मतों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल में विधानसभावार मतगणना कक्ष तक पहुंचने बनाए गए मार्गों का भी अवलोकन किया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की तैयारी की जा रही है। मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए उन्हें वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाएं प्रदान की जा रही है। विधानसभावार ईव्हीएम रनर की ड्यूटी लगाई गई है। रनर को संबंधित विधानसभा में ईव्हीएम पहुंचाने प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एसडीएम पाटन श्री दीपक निकुंज, एसडीएम भिलाई श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश सिंह राजपूत, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।सर्किट हाउस में एआरओ से चर्चाःमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मतगणना स्थल भ्रमण के पश्चात् सर्किट हाउस दुर्ग में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के विधानसभावार नियुक्त एआरओ से मतगणना के संबंध में विधानसभावार तैयारी पर चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को निविर्वाद मतगणना कार्य संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे भी मौजूद थे।
- - जिले में मतगणना के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम की प्रशंसा की- मतगणना हाल में मोबाईल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित- राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतदान का परिणाम समेकित करने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश- मतगणना 4 जून को छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर मेंराजनांदगांव । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एजेंट की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था, उद्घोषक कक्ष एवं मीडिया सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सूचना एवं टेक्नोलाजी का प्रयोग करते हुए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों के विधानसभा क्षेत्र की जानकारी गूगल लिंक के माध्यम से डेटा अपडेट होगा। उन्होंने राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतदान का परिणाम समेकित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मतगणना के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मतगणना हाल में मोबाईल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन मीडियाकर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाईल ले जा सकते हैं। उन्होंने पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस के मतों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आने जाने के लिए प्रवेश मार्ग का भी अवलोकन किया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए उन्हें वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाएं प्रदान की जा रही है। ईव्हीएम रनर की अलग पहचान के लिए टीशर्ट प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री अतुल विश्वकर्मा, डीएसपी सुश्री प्रिया तनुप्रिया ठाकुर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री सुरेश एच लाल, श्री रूपेश दुबे, श्री अरूण शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री निवास के साथ-साथ अनेक सामाजिक संस्थानों व मंदिरों में भी हुआ सम्पन्नरायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉक्टर प्रणव पण्ड्या जी के आह्वान एवं मार्गदर्शन में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का संकल्प के साथ वैश्विक शांति, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, वातावरण का परिशोधन, समर्थ राष्ट्र निर्माण, वैचारिक उत्कृष्टता, समाज में छाई हुई विकृतियों को नष्ट तथा सत्प्रवृतत्तियों के संवर्धन के लिये तथा भारत को समर्थ, शक्तिशाली व पुनः विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य व संकल्प के साथ बुद्ध पूर्णिमा के दिन देश के 24 लाख घरों एवं विदेश के अनेक घरों में एक साथ गायत्री परिजनों के द्वारा यज्ञ किया गया।गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा एवं जिला समन्वयक श्री लच्छूराम निषाद ने बताया कि उपरोक्त संकल्पों की पूर्ति हेतु सामूहिक स्तर पर यह प्रयास गायत्री परिवार द्वारा विगत 8 वर्षाें से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह कार्यक्रम 23 से 26 मई तक आयोजित किया गया है। प्रदेश के 02 लाख घरों/ प्रतिष्ठानों/ सामाजिक संस्थानों/मंदिरों में यज्ञ कराने का संकल्प लिया गया है। रायपुर जिले में 11 हजार से अधिक स्थानों में यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ में विशेष रुप से वेदमंत्र गायत्री, महामृत्युंजय मंत्र एवं सूर्य मंत्र की आहुतियां प्रदान की गयी।गायत्री परिवार रायपुर के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम व अमित डोये ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने भी इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाते हुए मंख्यमंत्री निवास में यज्ञ संम्पन्न करवाया। वे सपरिवार यज्ञ में सम्मिलित होकर वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां समर्पित करते हुए प्रदेशवासियों के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना किये। अनेक जनप्रतिनिधियों के निवास स्थान के साथ-साथ रायपुर स्थित विभिन्न प्रकार के समाजसेवी संगठनों व मंदिरों जिसमें प्रमुख रुप से साध्वी विभामुनि संस्थापिका श्रीधाम आध्यात्मिक सेवा संस्थान गीतांजली नगर, जागृति मण्डल (आर.एस.एस.) पंडरी, विश्व हिन्दू परिषद् पंडरी, बोरियाखुर्द श्रीराम मंदिर समिति व शिव मंदिर समिति, जगन्नाथ मंदिर अवंती विहार, राम मंदिर तेलीबांधा, महामाया मंदिर, काली मंदिर आकाशवाणी चौक, एवं अनेक मंदिरों में यज्ञ संपन्न हुआ। यह आयोजन 26 मई तक चलेगा। श्रद्धालुजन अपने निवास में यज्ञ करवाने हेतु अपने नजदीकी गायत्री शक्तिपीठ/प्रज्ञापीठ/प्रज्ञा मण्डल/युवा मण्डल/महिला मण्डल से संपर्क कर सकते हैं।
- रायपुर। धर्म आधारित आरक्षण पर कलकत्ता उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। यह धर्म आधारित वोटबैंक की राजनीति करने वालों, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है।यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार संविधान की हत्या की साज़िश कर रही है। हम सभी जानते हैं कि धर्म आधारित आरक्षण का भारतीय संविधान में कोई स्थान नहीं है। कल माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय का इससे संबंधित एक फ़ैसला आया है जिसमें कोर्ट ने 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में जारी किए गए सभी धर्म आधारित ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है। यह देश के ओबीसी, आदिवासी और तमाम पिछड़े समाजों के लिए बड़ा फ़ैसला है।श्री साय ने कहा कि ये फैसले बताते हैं कि ममता बनर्जी की सरकार गैर-संवैधानिक तरीके से, तुष्टिकरण की नीति को आगे बढ़ा रही थी। इंडी गठबंधन केवल वोट बैंक की राजनीति के कारण लगातार आदिवासियों, पिछड़ों के हक़ पर डाका डाल रही है, उनका अधिकार छीन कर मुसलमानों को देना चाहती है, इसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है।उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे इस निर्णय को नहीं मानेंगी, और नहीं लागू करेंगी। यह बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी लगातार यह स्पष्ट कर रहे हैं कि धर्म आधारित किसी आरक्षण का भारत के संविधान में कोई स्थान नहीं है। लगातार संविधान के बारे में दुष्प्रचार करने वाली कांग्रेस को बताना चाहिए कि इस तरह इंडी गठबंधन द्वारा किए जा रहे इस कृत्य पर उसका क्या कहना है? भाजपा जहां परिश्रम की पराकाष्ठा कर रही है, वहीं कांग्रेस और उसका गठबंधन तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर हर हद पार कर रही है। न तो भाजपा इसे सहन करेगी और न ही देश का पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग इसे बर्दाश्त करेगा। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।
- रायपुर। किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में हो रहे छात्र संघर्ष में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।गौरतलब है कि सूचना मिलने पर कल ही सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के मस्तूरी के छात्र विजय और जांजगीर की छात्रा शिवानी से संपर्क कर उनसे फोन पर बात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।सीएम साय ने छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन दिया और कहा कि हम भारत सरकार और किर्गिस्तान सरकार के सतत संपर्क में हैं। छात्रों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। हालात बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगे। सीएम साय ने दोनों छात्रों को परीक्षा ख़त्म हो जाने के बाद सुरक्षित भारत वापस लाने का आश्वासन दिया, जिसके लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
-
निगम कमिश्नर बच्चों से हुए रूबरू कैरियर संबंधी दिए टिप्स
छात्रों को कला और रचनात्मक गतिविधियों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
बिलासपुर /सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए समर कैंप का आयोजन बहतराई स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। 23 मई से शुरू हुए जिला स्तरीय समर कैंप के पहले दिन आज निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने बच्चों से संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। जिला स्तरीय समर कैंप 'पंख' में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लगभग 200 छात्र छात्राएं शामिल हैं।
बहतराई स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में निगम कमिश्नर ने बच्चों को कैरियर से सबंधित आवश्यक जानकारी दी और विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर की संभावनाओं पर बच्चों से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन किया। कमिश्नर ने कहा कि कैंप का उद्देश्य छात्रों को बेहतर अनुभव प्रदान करना और उन्हें नई विधाओं से परिचित करवाकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। बच्चो से उन्होंने कहा कि कैंप में सिखाई गई बातों को आत्मसात कर बच्चें अपने जीवन में आगे बढ़े।
जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए छात्रों ने निगम कमिश्नर से प्रश्न किए जिसका उत्तर उन्होंने दिया । ग्राम लिमतरी के छात्र कल्याण कौशिक ने कलेक्टर बनने के संबंध में उनसे मार्गदर्शन लिया। कुछ छात्रों ने उनसे स्पोर्ट्स और इंजीनियरिंग क्षेत्र में कैरियर विकल्पों पर चर्चा की।
स्कूली बच्चों ने समर कैंप को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस माध्यम से वे बहुत कुछ सीख सकेंगे जो वे अपने गांव में रहकर नही सीख पाते। छात्रों ने व्यवस्था को लेकर भी खुशी जताई,बच्चों ने कहा कि कैंप में सीखी गई बातों को वे अपने गांव के बच्चो तक भी पंहुचाएंगे।
बहतराई स्टेडियम में आयोजित कैंप में सुदूर क्षेत्रों और आदिवासी स्कूली बच्चों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। जिला स्तरीय समर कैंप में सुदूर क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को शहर भ्रमण मनोरंजक क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा साथ ही समर कैंप में बच्चों के लिए प्रतिदिन मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।जिससे बच्चे नई विधा सीख सकें।
समर कैंप के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स,और मिड ब्रेन एक्टिविटी कराई गई। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त सीएल जयसवाल, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री राजकुमार मिश्र शिक्षा विभाग से डॉ. अनिल तिवारी, श्रीमती अनुपमा राजवाड़े डीएमसी, शिक्षक शिक्षिकाएं और निगम के अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद रहे। -
सिद्धार्थ चौक से संतोषी नगर चौक के किनारे ठेले, गुमटी, विज्ञापन बोर्ड हटाए
रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज विभिन्न सड़क मार्गो में भवन सामग्रियां रखकर सड़क यातायात को बाधित करने वालों पर कार्यवाही की है. इसके तहत नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम ने संतोषी नगर चौक से लेकर सिद्धार्थ चौक टिकरापारा तक अभियानपूर्वक सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्रियों को जप्त किया. अभियान में सम्बंधित भवन स्वामी से टिकरापारा सिद्धार्थ चौक के पास रखी रेत को जप्त कर 2000 रूपये सड़क बाधा शुल्क वसूला गया.अभियान में सड़क किनारे रखे ठेलों, गुमटियों, दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के सामने सड़क मार्ग पर कब्जा कर रखे गए विज्ञापन प्रचार बोर्ड को बड़ी संख्या में जप्त कर सड़क यातायात को जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम बनाया गया. नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग द्वारा इंदिरा गाँधी वार्ड में तात्यापारा चौक के पास सड़क पर भवन निर्माण सामग्री जप्त कर सम्बंधित भवन स्वामी से 1000 रूपये सड़क बाधा शुल्क वसूला. जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजेन्द्र नगर ब्रिज एवं लालपुर ब्रिज के पास दो भिन्न स्थानों पर दो भवन स्वामियों से सड़क पर रेत, गिट्टी एवं अन्य भवन निर्माण सामग्रियां जप्त कर कुल 2000 रूपये सड़क बाधा शुल्क वसूला गया. इस तरह 4 विभिन्न स्थानों पर सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्रियां जप्त कर सम्बंधित भवन स्वामियों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 5000 रूपये सड़क बाधा शुल्क वसूला गया.
-
समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ग्रीष्मऋतु में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे नागरिको को कठिनाईयो का सामना न करना पड़ें। इसके लिए आयुक्त ने निगम सभागार में अधिकारियो को समीक्षा बैठक मुख्य निर्देश दिये है।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने अधिकारियो से कहा कि निगम क्षेत्र के हर घर को पानी मिले इसके लिए बिछाए गये पाईप लाईन में किसी प्रकार का लीकेज ना हो इसके लिए लिकेज का संधारण किया जावे, मोहल्ले में लगे मोटर बोरवेल तथा हैण्ड पम्प की खराबी की जाॅच कर दुरूस्त करवाया जा रहा है आवश्यकतानुसार मांग के आधार पर टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था भी निगम द्वारा सुनिश्चित किया गया। लोगो को स्वच्छ और शुद्व पानी पीने को मिले इसके लिए सभी जोन के अलग-अलग स्थान से नागरिकों के घरों में जाकर पीने के पानी का सैंपल ले रहे हैं उसके बाद से जांच के लिए लैब में भेजते हैं जिससे जानकारी मिले कि किसी प्रकार का पानी में harmful बैक्टीरिया तो नहीं है सेे 785 पानी के नमुने लेकर फिल्टर प्लांट के लेब में जांच के लिए भेजा गया था जिसमें से 778 सेंपल का जाॅच हो चुका है ठीक पाए गए शेष 8 सेंपल का रिपोर्ट आना बाकी है। जाॅच पश्चात किसी भी क्षेत्र के जल दुषित नहीं पाया गया,होने पर त्वरित रूप से स्त्रोंत का उपचार किया रहा है, जिससे क्षेत्र में जनजनित बिमारियों को प्रकोप न फैले साथ ही जल शुद्विकरण हेतु नागरिको में क्लोरिन टेबलेट का वितरण भी किया जा रहा है।
आयुक्त श्री ध्रुव ने प्राईवेट एजेंसी जिनके द्वारा पीने के पानी की सप्लाई की आरो फिल्टर प्लांट के माध्यम से पीने की पानी का सप्लाई किया जाता है आर.ओ. का का पानी जार में घर-घर पहुंच रहा है उनके आर.ओ. प्लांट से निकलने वाले पानी का भी जाॅच किये जाने के निर्देश दिये है। आरो प्लांट प्लांट में मापदंडों का पालन किया जा रहा है कि नहीं इसका भी जांच किया जा रहा है जिससे नागरिको को शुद्व आर.ओ. पानी पीने योग्य मिल सके।
बैठक में अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता सभी विभाग प्रमुख उपस्थिति थे। - -नक्सलियों से वार्ता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है विजय शर्मा-जगदलपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास नीति सुझाव के लिये मेल आईडी, गूगल फॉर्म जारी कियाजगदलपुर/रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर में नक्सलियों से वार्ता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए पुनर्वास नीति सुझाव के लिए ईमेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी कर माओवादियों से आग्रह किया है की वे स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए।उन्होंने कहां की मैं हमेशा कहता हूं की वार्ता के सारे रास्ते खुले हैं और इसके लिए हमारी भाजपा की विष्णुदेव सरकार ने नियद नेल्ला नार नाम से योजना लाकर गांव में सड़क ,स्वास्थ्य, पानी, सुविधा प्रारम्भ कर समानता और विकास का एक वातावरण तैयार कर दिया हैं और यह बात भटके हुए युवा समझ रहे हैं इसीलिए हम उन्हीं से पूछ रहे हैं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए। ताकि मुख्य धारा में जुड़कर प्रदेश और देश की विकास में भागीदारी कर सके।पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आप और समाज समर्थ है नक्सलवाद की इस समस्या के हल के लिए। सरकार स्वयं मानती है की आपरेशन मुख्य विषय नही है और यह तो सरकार के प्रयास का बहुत छोटा सा हिस्सा है सरकार का मुख्य प्रयास प्रभावित क्षेत्र में विकास करना, आदिवासी क्षेत्र की सामाजिक , सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के कार्य करना है। साथ ही साथ जो युवा नक्सलवादी विचारधारा छोड़कर पुनर्वासित हुए है उनके लिए कार्य कर रही है और उनके सर्वांगीण विकास की योजना आगे बढ़ा रही है।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं को भड़काने वाले नक्सली नेताओं से पूछा है कि चीन जैसे देशों में भी माओवाद है लेकिन वहां सामाजिक धार्मिक आर्थिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता शून्य है क्या वे ऐसा राज्य चाहते हैं।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुनर्वास नीति बहुत ही अच्छी है लेकिन उसे बेहतर बनाने के लिए किसी भी राज्य में जाकर अध्ययन करने को तैयार है परंतु मुख्य विषय यह है की ना अधिकारियों को समर्पण करना है ,ना पत्रकारों को, ना शासन में बैठे लोगों को और ना आमजनों को, समर्पण माओवादियों को करना है औऱ यह पहल उन्हीं के लिए है कि वह स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए।बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव, बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिह मंडावी, चित्रकूट विधायक विनायक गोयल, सुभाउ कश्यप वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।
- -खरीफ बीज भंडारण व वितरण में लाए तेजी, हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंहरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में आज कृषि, मछलीपालन और उद्यानिकी विभाग के कार्याें के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कृषि विभाग के कार्याें की समीक्षा करते हुए कहा कि खरीफ बीज भंडारण तेजी से किया जाए और उन खरीफ बीजों का वितरण भी किसानों को जल्द से जल्द किया जाए। खरीफ बीजों का ट्रांसपोर्ट भी तेज गति से किया जाए। साथ ही इसकी माॅनीटरिंग भी प्रतिदिन की जानी चाहिए। साथ ही किटनाशक, उर्वरक में गुणवत्ता लाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएं। खरीफ बीजों, खाद, यूरिया, डीएपी आदि चीजों का भंडारण कर वितरण किया जाएं।मछलीपालन विभाग के कार्याें की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जाएं। प्रधानमंत्री मत्सय संपदा योजना का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। उद्यानिकी फसलों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाएं। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- - गंभीरतापूर्वक करें मतगणना कार्य, सभी कर्मचारियों के व्यवहार सहज हो: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह- प्रशिक्षण स्थल पर बनाया गया मतगणना हाॅल का माॅडलरायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के पश्चात 4 जून को रायपुर जिले के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में मतगणना होगी। इसी परिपेक्ष्य में बुधवार को रेडक्राॅस सभाकक्ष में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर ने कर्मियों को मतगणना में बरते जाने वाले सावधानियों और हर पहलुओं के बारिकियों की जानकारी दी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने मतगणना कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि शाॅर्ट प्रशिक्षण वीडियो और फलो चार्ट के माध्यम से मतगणना के प्रशिक्षण की बारिकियों को समझा जाएं। सभी कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और बेहतर स्कील के साथ कार्य करें। डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी कर्मी मतगणना कार्य के दौरान व्यवहार सहज रखें।कलेक्टर ने कहा कि हर राउण्ड के बाद राजनैतिक अभिकर्ता के टेबुलेशन चार्ट पर अवश्य हस्ताक्षर लें। मतगणना का कार्य संवेदनशील है और बहुत ही सावधानीपूर्वक इस कार्य को क्रियान्वित करें। मास्टर ट्रेनर श्री अजीत हुंडैत ने मतगणना की प्रक्रिया की बारीकी को समझाया।प्रशिक्षण स्थल पर मतगणना हाॅल का माॅडल भी बनाया गया था, जिसमें डाकमत पत्र गणना टेबल, ईव्हीएम का गणना टेबल, एवं वीवीपैट काउंटिंग बूथ को दर्शाया गया है। इस प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।







.jpg)



















