- Home
- छत्तीसगढ़
-
- स्वीकृत कार्यों के लिए नये सिरे से प्रस्ताव आमंत्रित
दुर्ग/ जिला खनिज संस्थान न्यास, शासी परिषद की बैठक आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में परिषद की अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक अहिवारा श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर एवं विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव और वैशाली नगर विधायक के प्रतिनिधि श्री प्रेमचंद देवांगन भी सम्मिलित हुए। बैठक में परिषद के सदस्य सचिव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन द्वारा डी.एम.एफ. प्रबंधकारिणी समिति और शासी परिषद के संबंध में जानकारी दी गई। तत्पश्चात् शासी परिषद की पूर्व बैठक में अनुमोदित कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने, अप्रारंभ कार्य पुनः प्रारंभ किये जाने, अप्रारंभ कार्य निरस्त किये जाने तथा अतिरिक्त कार्य आदि के संबंध में रायशुमारी की गई। तत्पश्चात् परिषद द्वारा पूर्व स्वीकृत कार्यों के लिए नये सिरे से प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। सांसद श्री बघेल ने विधायकों से विधानसभावार कार्यों का प्रस्ताव आमंत्रित किया। साथ ही प्रस्ताव प्राप्त होते ही कलेक्टर एवं सी.ई.ओ. द्वारा शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाने की बातें कही ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पूर्व कार्य प्रारंभ हो सकें। बैठक में नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्री आशीष देवांगन, नगर निगम भिलाई-3 चरौदा के आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी, निर्माण कार्य एजेंसी विभाग के अधिकारी सहित समस्त जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। -
-कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक ली
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभागृह में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें कलेक्टर ने मुख्य रूप से स्थानीय महिला स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित योजनाओं एवं शालाओं में सुरक्षित किचन-सह-भंडार की उपलब्धता व शालाओं में पोषण वाटिका किचन गार्डन विकसित करने के संबंध में समीक्षा की। शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकाय के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ संचालित करने को कहा।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिन स्कूलों में किचन गार्डन नही है वहां स्कूल के प्राचार्य से समन्वय बनाकर किचन गार्डन व सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उन्होंने किचन भंडार की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन स्कूलों में किचन भंडार जर्जर है उसका शीघ्र मरम्मत कर अपूर्ण भंडार कक्ष को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम. पोषण) महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से संचालित किया जाता है तथा सहायिका के माध्यम से छात्रों को खाना परोसा जाता है। उन्होंने शाला स्तर पर शालेय स्टाफ तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि बाजारों से जो हरी सब्जियां खरीद के लाते हैं उसके स्थान पर हरी सब्जी का प्रबंध किसानों के खेतों से किया जाए, ताकि बच्चों को ताजी हरी सब्जियां प्राप्त हो सके। साथ ही शाला के बच्चों को परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम. पोषण) योजना अन्तर्गत शालाओं में गरम भोजन तैयार कर छात्रो को दिये जाने की व्यवस्था के तहत शालाओ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम. पोषण) का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह तथा दुर्ग विकासखंड के नगरीय क्षेत्र में स्व सहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जाता है एवं भिलाई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में एन0जी0ओ0 (अक्षय पात्र फाउण्डेशन सेक्टर 06 भिलाई) द्वारा संचालन किया जाता है। सभी शासकीय, स्थानीय निकाय, अनुदान प्राप्त शालाओं में अध्ययनरत उपस्थित विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन प्रदाय किया जाता है। समूह द्वारा रसोईयो के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए स्थानीय मीनू एवम् मौसम अनुसार हरी सब्जी की उपलब्धता के आधार पर खाना तैयार कर छात्रों को प्रतिदिवस दिया जाता है। कलेक्टर ने इस संबंध में कहा कि स्थानीय किसानो के बाड़ी से सब्जी लिया जाए, ताकि बच्चों को ताजी हरी सब्जियां प्राप्त हो सके।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी 2024 को राज्य के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों/शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 1 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियो को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की गोली का सेवन कराया गया है। मॉप दिवस 15 फरवरी 2024 का आयोजित किया जायेगा। जिसमें कार्यक्रम के दौरान छुटे हुए बच्चों को दवा सेवन कराया जा रहा है। कृमिनाशक दवा खिलाने में कोई बच्चे छुटे न इसका विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल सहित सभी विकासखण्ड के ब्लॉक अधिकारी उपस्थित थे। - भिलाईनगर । शहर में जनसुविधा के छोटे-छोटे कार्यो की पहचान कर उसे हल करने निर्देश आयुक्त ने सभी जोन आयुक्तों को दिये है। जोन आयुक्त प्रातः 6 बजे क्षेत्र भ्रमण कर तालाबों की सफाई, जल वाहनी में हुए लिकेज का संधारण, हैण्ड पम्प एवं पावर पम्प की जाॅच कर संधारण तथा सफाई व्यवस्था का नियमित मानिटरिंग कर रहे है।भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने समीक्षा बैठक में जोन आयुक्तों को अपने प्रभार क्षेत्र का सुबह भ्रमण कर जनता को सीधे प्रभावित करने वाले कार्य सफाई, पेयजल के साथ खुले चेम्बर की गणना कर ढ़कने को कहा था, इसी कड़ी में सभी जोन आयुक्त प्रातः 6 बजे जोन क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है। जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र के गुरूनानक सरोवर की जाॅच कर जोन आयुक्त ने तालाब की सफाई के निर्देश दिये है, जोन के टीम द्वारा शहर के सड़क किनारे तथा डिवाइडर पोल में लगाये गये बेतरतीब बेनर पोस्टर को हटाया गया ताकि शहर सुन्दर दिखे इसी प्रकार जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में जोन आयुक्त ने वार्ड 22 ढोर तालाब जो जल कुम्भी से अटा पड़ा था उसे जन सहयोग से सफाई करवाया है। वार्ड 21 में महिनों से जाम नाली जो पुराने कपड़ा, बोरी से जाम था उसे 2 घण्टे की मशक्कत के बाद एक किलो मीटर नाली की साफ करवाया गया। वार्ड 29 में नाली के उपर स्लेब डाल कर 20 दुकान एवं घर बना रखे थे, जिसे जन सहयोग से हटाकर नाली की गहराई से सफाई करवाया गया है तथा खुले चेम्बर को ढ़कने के लिए सीमेंट का स्लेब ढ़क्कन तैयार करवाकर जोन क्षेत्र के 755 खुले चेम्बर को ढ़का जा रहा है। पावर हाउस के व्यस्तम क्षेत्र रेल्वे स्टेशन के आस पास का जोन-3 के द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाया गया है। जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, येशा लहरे, अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल पाईप लाईन का लिकेज की जाॅच कर संधारण करवाया जा रहा है। ताकि गरमी के दिनो मे पानी का अपव्यय बचे।
- -उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने की राशि जारीरायपुर ।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता कमांडो के मानदेय के भुगतान के लिए विभाग द्वारा पांच करोड़ 78 लाख 77 हजार 560 रुपए की राशि जारी की गई है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज जारी इस राशि से प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में काम कर रहे स्वच्छता कमांडो को अक्टूबर-2023 से दिसम्बर-2023 तक लंबित तीन महीनों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
- अंबिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत विभिन्न कारणों से रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 16 फरवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 में रिक्त पद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद एवं सहायिका के 11 रिक्त पदों में कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं जनपद कार्यालय अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है।उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। वे अपना आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना फलक पर देखी जा सकती है ।
- मनेंद्रगढ़/ नोडल अधिकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चिरमिरी के जानकारी अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चिरमिरी तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कटगोड़ी में वर्कशॉप केल्कुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रांइग पद के लिए 01-01 पद दोनों स्थानों पर मेहमान प्रवक्ता हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है। दोनों पद के लिए विहित शैक्षणिक अर्हताएं- गणित, भौतिक शास्त्र एवं रसायन लेकर मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल या पुरानी ग्यारहवीं या उसके समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण या व्यवसाय ड्राफ्टसमेन (मेकेनिकल) से राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से आईटीआई उत्र्तीण या संबंधित व्यवसाय से राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र धारी हो या संबंधित व्यवसाय या उसके समकक्ष से सीटीआई या एटीआई उत्तीर्ण हो। उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइटhttps://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/ का अवलोकन कर सकते है।
- -पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगे शिविरों में महिलाओं की उमड़ रही भीड़रायपुर । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना के तहत आवेदन भरने के लिए सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगाए गए शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 12 फरवरी को प्रदेश में 4 लाख 91 हजार 914 महिलाओं ने आवेदन किया है।उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रूपए से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ पारिवारिक जरूरतों में मदद कर सकेंगी।जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 01 लाख 86 हजार 289, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 27 हजार 775, बलरामपुर में 01 लाख 60 हजार 78, बलौदाबाजार में 01 लाख 71 हजार 940, कोण्डागांव 01 लाख 10 हजार 334, कवर्धा 01 लाख 74 हजार 915, सूरजपुर में 01 लाख 73 हजार 195, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 42 हजार 790, गरियाबंद में 01 लाख 31 हजार 868, बेमेतरा में 02 लाख 1 हजार 955, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 56 हजार 260, रायपुर से 05 लाख 94 हजार 346, राजनांदगांव से 01 लाख 81 हजार 229, सक्ती से 01 लाख 23 हजार 455, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 78 हजार 317, मुंगेली से 01 लाख 73 हजार 602, बालोद से 01 लाख 96 हजार 139, दंतेवाड़ा से 61 हजार 834, धमतरी से 1 लाख 49 हजार 586, जशपुर से 01 लाख 47 हजार 22, कोरबा से 01 लाख 67 हजार 201, कांकेर से 1 लाख 11 हजार 473, बस्तर से 01 लाख 46 हजार 163, दुर्ग में 02 लाख 62 हजार 708, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 51 हजार 782, बिलासपुर से 02 लाख 43 हजार 132, सरगुजा से 01 लाख 86 हजार 454, कोरिया से 50 हजार 941, सुकमा से 40 हजार 141, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 74 हजार 589, महासमुंद से 03 लाख 2 हजार 572, नारायणपुर से 17 हजार 170, बीजापुर से 18 हजार 760 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
- रायपुर । शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद हेतु अभ्यर्थियों की चतुर्थ चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से 19 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईटhttps://eduportal.cg.nic.in/ के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता पद के 104 अभ्यर्थियों के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टलhttps://eduportal.cg.nic.in/पर देखी जा सकती है। सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग उपरांत दस्तावेज सत्यापन लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन नवा रायपुर में किया जाएगा।
- दुर्ग, /सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी।अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 या 0771-2965213 पर संपर्क करें।
-
दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्तर पर प्राप्त होने वाले प्रमाण पत्र व शपथ पत्र के सत्यापन का कार्य अनुविभागीय दंडाधिकारी भिलाई नगर छावनी द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार सभी अनुभाग स्तर पर प्राप्त प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र सत्यापन का कार्य संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा किया जाएगा।
- -इंटक वेल फील्टर प्लांट में किया अवलोकन-साफ-सफाई व्यवस्था पुख्ता रखने के दिए निर्देशरायपुर /कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह नगर निगम बीरगांव दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीरगांव नगर निगम के इंटक वेल का निरीक्षण किया। उन्होंने इसमें एकत्र होने वाले पानी के स्त्रोत की जानकारी ली। बीरगांव नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश क्षत्रिय ने बताया कि खारून नदी से पानी इंटक वेल में जाता है। कलेक्टर ने उक्त परिसर के पास स्थित सीएसईबी के पुराने इंटक वेल के स्ट्रक्चर को हटाने का निर्देश भी दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बिरगांव नगर निगम के फिल्टर प्लांट का भी अवलोकन किया और पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों के पेयजल आपूर्ति के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए।कलेक्टर ने कहा कि सड़कों के किनारे जो कंडम वाहन वर्षों से पड़े हुए हैं। उनके मालिकों का पता कर उन्हें हटाने के लिए कहे। उनके द्वारा ना हटाये जाने पर कार्यवाही करते हुए कंडम वाहनों को थाने में जमा कर दें। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि वार्डों में निमित रूप से सफाई होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी जो कार्यरत हैं उनकी अनिवार्य रूप से उपस्थिति करें। बीरगांव नगर निगम आयुक्त बृजेश क्षत्रिय तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर ।राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में उत्कल समाज रायगढ़ के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने रायगढ़ में आयोजित होने वाले सर्व उत्कल समाज के कार्यक्रम हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में श्री सत्यदेव शर्मा, श्री उत्पल शर्मा, श्री ईश्वर शर्मा, श्रीमती संगीता शर्मा, श्री आलोक शर्मा एवं श्री अमित अग्रवाल शामिल थे।
-
रायपुर। जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शुरू किये गये अभियान के दौरान मंदिर हसौद थाना अमला नेे 5 लीटर से अधिक शराब रखने के आरोप में दो कथित शराब कोचिए को गिरफ्तार किया है। गैरजमानतीय अपराध के आरोप में दोनों आरोपियों कों गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंदिरहसौद थाना प्रभारी रोहित मालेकर की अगुवाई में शुरू किये गये अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक रेखलाल भारती के साथ गये आरक्षक दिनेश झा व निहाली साहू के दल ने कल सोमवार की दोपहर को यह कार्रवाई की। दल ने मंदिरहसौद देशी शराब भट्ठी से 40 पौव्वा शराब लेकर लौट रहे कुरुद के कुमार होटल के पास निवास करने वाले 53 वर्षीय आरोपी भुवनेश्वर निषाद को मंदिर हसौद रेलवे फाटक के पास पकड़ा। तो वहीं शाम को पुलिस को रायपुर - आरंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिंदल तिराहा के पास विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा निवासी 40 वर्षीय आरोपी नुऐश सिंह बंजारे को 33 पौव्वा शराब के साथ रंगे हाथ पकडऩे में सफलता मिली। - -चिंता की लकीर हुई दूर, अच्छी फसल लेने के लिए करेंगे राशि का उपयोगरायपुर / दूरस्थ अंचल के किसान दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी श्री पूरनचंद सोनी दो साल का बकाया बोनस राशि 64 हजार 480 रूपए खाते में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बोनस की राशि का उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। अच्छी खेती-बाड़ी करने के लिए भूमि की मरम्मत भी कराने की बात कही। गांव चितालंका निवासी श्री राजेन्द्र सेठिया ने बताया कि 27 क्विंटल का धान बेचने पर उन्हें दो साल की बोनस राशि 64 हजार 640 रूपए मिली है। पैसे का उपयोग बच्चे की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और उनकी स्कूल फीस भरने के लिए करेंगे। गांव कवलनार की महिला कृषक श्रीमती गीता और ग्राम भोगाम के किसान श्री नतरूराम ने भी बोनस राशि मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान का दो साल का बकाया बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। राशि मिलने पर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता के साथ चिंता की लकीर भी मिट गई है। 25 दिसंबर 2023 को सुशासन दिवस के अवसर पर बोनस राशि किसानों के खातों में दिया गया है। किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सही समय पर बोनस राशि देकर खेती-बाड़ी की चिंता दूर कर दी है।
-
रायपुर / सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी।
अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 या 0771-2965213 पर संपर्क करें। -
रायपुर /संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 दो पालियों में 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संचालित की जाएगी। उक्त परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।
परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशानिर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग सेनेटाईजेशन मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। -
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर /कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह भी उपस्थित हुए। कलेक्टर ने उनका स्वागत करते हुए पुस्तक भेंट की। साथ ही निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने भी पुस्तक भेंट की। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि शिविर में जितने आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उनका जल्द से जल्द सत्यापन किया जाए। साथ ही यह प्रयास किया जाए कि सभी पात्र हितग्राहियों को अवश्य लाभ दिया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में आज तक 5 लाख 94 हजार 346 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि आज 1 लाख 37 हजार 180 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से आज शाम तक 2 लाख 38 हजार 727 आवेदन अपलोड किए गए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है, उनसे जुडेे प्रकरण मंगा कर समाधान करें। साथ ही उनके स्वत्वों का भुगतान सेवानिवृत्त के समय किया जाए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में रेडक्रास संस्था में कार्यरत हैं। विभिन्न कल्याणकारी या अन्य क्षेत्र में किए जाने वाले कार्याें के लिए रेडक्रास संस्था का सहयोग लेें। रेडक्रास संस्था द्वारा नया ब्लड़ बैंक प्रारंभ किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग और नागरिकों को काफी सहयोग मिलेगी। डॉ सिंह ने माध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईयों के मानदेय के भुगतान के लिए निरंतर पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्च महीने में प्रारंभ होने वाले बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में निर्देश दिए। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई, बी.सी साहु, गजेन्द्र ठाकुर, और सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। - -माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहींरायपुर /माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। भगवान गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा को ही ब्रह्मांड की परिक्रमा माना था और संसार में प्रथम पूज्य का स्थान प्राप्त किया था। माता-पिता की सेवा करने वाले गणपति के समान बुद्धिमान बनते हैं। माता-पिता की सेवा और उनके आशीर्वाद के बिना जीवन अधूरा है। यह हमारे संस्कार भी हैं और संस्कृति भी। यह कहना है छत्तीसगढ़ के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा के बाद संस्कृती मंत्री श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा की, अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने और अपनी संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। अपने माता पिता का पूजन करें, पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। माता-पिता की सेवा और आशीर्वाद से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं है। जीवन में सफलता का मूल मंत्र है माता-पिता की सेवा और उनका आशीर्वाद। इसलिए बसंत पंचमी के दिन 14 फरवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जायेगा। सभी स्कूलों, कॉलेजों के साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी इस दिन पर विशेष आयोजन करें और बच्चों में माता-पिता के सम्मान करने उनसे आशीर्वाद लेने को कहें।श्री अग्रवाल ने कहा कि पहले भी हमारी सरकार के द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाता था। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति के बिना हम अच्छे नागरिक नहीं बन सकते और उसके बिना अच्छे राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण के लिए हमारी सरकार ने 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
- -सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई हुई तेजरायपुर /उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान के स्वास्थ्य जानकारी लेने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने घायल जवान श्री पुनीत नेताम का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा घायल जवान के परिवार जनों एवं उनकी पत्नी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके साथ है, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर उपमुख्यमंत्री ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया।उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में तेजी आयी है, आगे भी लड़ाई तेजी से होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारी पहली प्राथमिकता जवानों का स्वास्थ्य है इन जवानों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा हैं, उन्होंने कहा कि जवानों से बात करके उनकी हिम्मत देखकर इस समस्या के खात्मे का संकल्प और मजबूत हो जाता है।
- रायपुर / इस वर्ष 14 फरवरी ’बसंत पंचमी’ को सरस्वती पूजा एवं मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिवस पर स्कूलों में विद्यार्थी एवं अभिभावकों के साथ सरस्वती पूजा के साथ मातृ-पितृ पूजन का आयोजन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालक लोक शिक्षण और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 14 फरवरी को मां सरस्वती के पूजन के साथ-साथ इस दिवस पर शाला परिसरों में विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ-साथ सरस्वती पूजा के साथ मातृ-पितृ पूजन का आयोजन किए जाए।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के प्रवास के दौरान कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कंडोरा में 11 फरवरी को आयोजित मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप मनाने की घोषणा की थी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
- -सरकारी जमीन को खाली कराने दूसरे दिन भी संयुक्त टीम की कार्रवाई,निगम की जमीन अब अतिक्रमण मुक्त-मोपका में अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई, इधर मोपका सर्किल के राजस्व निरीक्षक को भेजा गया मस्तूरीबिलासपुर। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम का बुलडोजर आज कहर बनकर टूटा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर गठित राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में मोपका में निगम को आबंटित जमीन से कब्जा हटाने आज दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। जिसमें शेष 6 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा मोपका में ही चावला ग्रीन के पीछे और बाइपास रोड में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।मोपका में निगम को प. ह. न.29 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 993/1 रकबा 57.475 हेक्टर में से 6 हेक्टेयर उद्यान निर्माण हेतु शर्तों के अधीन आबंटन किया गया था। जिस पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सतत कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जिसके परिपालन में निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर कल निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था। आज शेष 6 एकड़ भूमि जिसमें अमृतलाल जोबन पुत्रा, कुमुद अवस्थी क्लियकल जार्ज ,मनीष राय द्वारा बाउंड्रीवाल और सड़क बनाया गया था,जिसे आज हटा लिया गया है। इधर उक्त जमीन का सीमांकन करने वाले राजस्व निरीक्षक निखिल झा का कलेक्टर के निर्देश पर मस्तूरी तहसील के पचपेड़ी सर्किल स्थानांतरित किया गया है और पचपेड़ी सर्किल की राजस्व निरीक्षक ममता तिर्की को मोपका की जिम्मेदारी दी गई है।अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजरमोपका में ही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम ने कार्रवाई करते हुए सड़क को तोड़ मुरूम और अन्य निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया है। आज मोपका में बाइपास रोड के पास बिरला स्कूल के पीछे कृषि भूमि पर बिना अनुमति के अवैध प्लाटिंग जिसका खसरा नंबर 1852/1,अमोली ध्रुव,बैशाखू,1852/2, राजमोहन गाजधर,1853/1,2 नेमपाल,अजमर सिंह,1852/4,जुबैद खातून, कामरा हसन, 1828/1,1829/1 मेसर्स विद्यासागर अंकित जैन, प्रमोद जैन,1842/1 राहुल,विजय कुमार,1838/2 राजेश वर्मा, गोपालप्रसाद 1840,1849,1842/4,1842/5,1852/6,1847/1,2, किशन कुमार,बिशनदास, 1875/1,पुष्पलता पति सुंदरलाल1874/1,उमादेवी,बद्रीप्रसाद, 1873/1,1897 एनटीपीसी, 1898 काशीराम,लोदरो राम, 1899/1,1899/2 प्रमोद साहू,केएल साहू 1896,1894/2,1894/1 महेंद्र गौरहा, 1895 लक्ष्मी,चंदूलाल, 1809/1,1800/4,1801/4 विनोद जैन,लक्ष्मीचंद, 1808,1814 अंकित जैन,1812/1, जनक,लखनलाल, 1800/1 अर्जुनराम सुखराम साहू,1801/2 नंदकुमारी,सुंदरलाल,1802/1,1803/2 1803/3 रामेश्वर साहू,केशव 1806/1 कार्तिक राम,1805/1 1805/3 छततराम,गोपाल साहू,1804/1 मोतीराम,परदेशी, 1815/1 राजकुमार,मतऊराम। इन किसानों की भूमि पर बिल्डर ग्रैड रियल्टी प्रो.राकेश तिवारी,महेंद्र गौरहा,रिषभ शर्मा,हर्ष मिश्रा, योगेश मिश्रा,मेसर्स विद्यासागर प्रो.अंकित जैन,प्रमोद जैन,विकास अग्रवाल,एस. सोनी, किशोर कुमार,बिशनदास, गोपाल साहू एवं अन्य लोगों के द्वारा 16.47 एकड़ पर अवैध प्लाटिंग के अंतर्गत मोपका बाइपास बिरला स्कूल के पीछे मुरूम एवं सीसी सड़क नाली और बाउंड्रीवाल बनाया गया था,जिसे आज तोड़ा गया है। आज की कार्रवाई में तहसीलदार ,अतुल वैष्णव, निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, पटवारी आलोक तिवारी,अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा,, जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव अभियंता जुगल सिंह, सब इंजीनियर शशि वारे,पटवारी हरीश जैन एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।
- -एक्ट में हुए संशोधन के अनुरूप जारी हो लाइसेंसबिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में नर्सिंग होम एक्ट क्रियावन्यन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नर्सिंग होम एक्ट में गत वर्ष हुए संशोधनों पर चर्चा कर इसके पालन कराए जाने पर जोर दिया गया।सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि सभी प्रकार के क्लीनिक जैसे कि ओपीडी, डेंटल, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर, डे केयर को अब नये संशोधन के अनुसार पंजीयन आवेदन एवं शपथपत्र प्रस्तुत करने पर स्वतः पंजीकृत माना जाएगा। इन संस्थाओं को लायसेंस ऑनलाईन डाउनलोड किये जायेंगे। इन संस्थाओं को लायसेंस जारी किये जाने के बाद इनमें से केवल 10 प्रतिशत संस्थाओं का निरीक्षण किया जावेगा। निरीक्षण में कमी पाये जाने पर 30 दिवस का नोटिस दिया जावेगा। नोटिस के पश्चात् सुधार नहीं पाये जाने पर लायसेंस निरस्त किया जा सकेगा।अस्पतालों जिनमें एक से 10 बिस्तर हों, को भी ऑनलाईन आवेदन व शपथ पत्र के आधार पर तत्काल पंजीकृत कर लायसेंस प्रदान किया जाना है। इन्हें लायसेंस दिये जाने के पश्चात् तीन माह के भीतर निरीक्षण करना है। निरीक्षण में कमी पाये जाने पर 30 दिवस का नोटिस दिया जावेगा। नोटिस के पश्चात् सुधार नही पाये जाने पर लायसेंस निरस्त किया जा सकेगा। दस से अधिक बिस्तरों हेतु तीन माह के भीतर निरीक्षण पश्चात् लायसेंस दिया जाना होगा। कलेक्टर ने नए नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार कर पालन कराए जाने के निर्देश दिए।
- रायपुर /राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर तृतीय चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 15 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 1:00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
- रायपुर, /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 12 फरवरी की स्थिति में 54 लाख 03 हजार 620 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
- -तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था होगी सुदृढ़ – उप मुख्यमंत्री श्री सावरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 135 नए हैंडपंप तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन्हें प्रदेश भर में ग्रामीण इलाकों में पदस्थ किया गया है। श्री साव ने उम्मीद जताई कि विभाग में हैंडपंप तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से इनकी मरम्मत, रखरखाव और पेयजल की गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक श्री सुनील जैन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नवनियुक्त तकनीशियनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आप लोगों के जीवन का एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद आप लोग एक अलग ही अहसास से गुजर रहे होंगे। पर यह आप लोगों की मंजिल नहीं है, केवल एक पड़ाव है। संतुष्ट होकर बैठना नहीं है, बल्कि लगातार आगे बढ़ते जाना है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की ऊर्जा और कौशल से विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था में सहायता मिलेगी। हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव के कार्यों में तेजी आएगी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि नई भर्ती की जानकारी मिलने पर मैंने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द काउंसिलिंग कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए निर्देशित किया था। मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर आप लोगों की सक्रियता और अच्छे कार्यों से आप लोगों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इससे विभाग का भी सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने नई ऊर्जा के साथ सभी नवनियुक्त हैंडपंप तकनीशियनों को विभागीय कार्यों में सहयोग करने को कहा।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने कार्यक्रम में कहा कि सभी नए तकनीशियन फील्ड में अपने कार्यों को गंभीरता से अंजाम देंगे और प्रदेशवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने में विभाग की सहायता करेंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है। आप सभी अपनी भूमिका का अच्छे से निर्वहन करें। आपकी अच्छी सेवाओं से विभाग की बेहतर छबि बनेगी। विभाग आपके हर अच्छे कार्य को प्रोत्साहित करेगा और सभी जरूरी सहयोग मुहैया कराएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी तकनीशियन अपने कार्यों का अच्छा प्रशिक्षण लेंगे और अपने कौशल को दक्षता के साथ अमल में लाएंगे। रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता और मंत्रालय में विभागीय ओ.एस.डी. श्री टी.डी. शांडिल्य सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)











.jpg)






