ब्रेकिंग न्यूज़

युवक- युवती ने पहाड़ से लगाई छलांग, दोनों की मौत

 महासमुंद। महासमुंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ सांकरा थाना क्षेत्र के दो युवक-युवती ने पर्वत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।  पिथौरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बारीकपाली के दो परिवारों में उस वक्त मातम छा गया, जब घर से निकले युवक और युवती के शिशुपाल पर्वत से कूदने की खबर मिली। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान बताया जा रहा है।

 बताया जा रहा है कि दोनों कल दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच अपने घर से निकले थे। शिशुपाल पर्वत पहुँचने के बाद उन्होंने फोन पर अपने परिजनों को इस आत्मघाती कदम की सूचना दी। बदहवास परिजन जब शाम 6 बजे मौके पर पहुँचे, तो उन्हें पर्वत के नीचे केवल उनकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली।
​परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से कल देर रात 12 बजे तक ऊबड़-खाबड़ रास्तों और झाड़ियों में दोनों की तलाश की, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। आज सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। ​फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इन दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english