- Home
- छत्तीसगढ़
- -जशपुर विधानसभा में 24, कुनकुरी और पत्थलगांव में 20-20 राउंड में हुई मतगणना-भाजपा प्रत्याशी विधानसभा जशपुर को 89103, कुनकुरी को 87604 एवं पत्थलगांव को 82320 मिला वोट-भाजपा प्रत्याशी रायमुनी भगत 17645, विष्णु देव साय 25541 एवं गोमती साय 255 मतो से रहे आगे-विजयी प्रत्याशियों को संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रदाय किए विजयी प्रमाण-पत्रजशपुर । विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हुआ। जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए द्वितीय चरण में 17 नवंबर 2023 को हुए मतदान के बाद 03 दिसम्बर 2023 रविवार को मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। मतगणनाा पश्चात् विजयी प्रत्याषी भारतीय जनता पार्टी के श्रीमती रायमुनी भगत, श्री विष्णु देव साय और श्रीमती गोमती साय को संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में विजयी प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रेक्षक श्री राजीव रंजन, श्री राजीव पराषर, सुश्री निषु सिंघल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविषंकर, जिला पंचायत सीईआ श्री संबित मिश्रा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना अलग-अलग कक्षों पर सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पास-धारक व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया गया। मतगणना सेंटर पर प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना कक्ष बनाए गये थे। जहां आयोग के निर्देशानुसार टेबलों की व्यवस्था पोस्टल बैलेट एवं ईव्हीएम की मतगणना के लिए की गई थी। प्रेक्षकों की निगरानी में मतगणना की शुरुआत हुई और उनकी उपस्थिति में ही पूरी मतों की गिनती सम्पन्न हुई। जिसके लिए तीनों विधानसभा हेतु 14-14 टेबल लगाए गए थे। केंद्र में ईव्हीएम की मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट एवं एक काउंटिंग स्टॉफ तथा एक माइक्रो आर्ब्जवर पूरी गणना के दौरान मौजूद रहे। इसी प्रकार पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एक काउंटिंग सुपरवाईजर, दो काउंटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो आर्ब्जवर उपस्थित रहे। ईव्हीएम/पोस्टल बैलेट की टेबल पर अभ्यर्थी के काउंटिंग ऐजेन्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी गतिविधियों की सीसीटीवी कवरेज भी किया गया। इलेक्शन आर्ब्जवर के अतिरिक्त किसी को भी मतगणना हॉल में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं थी। जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना की गई। पोस्टल बैलेट की मतगणना के आधे घण्टें पश्चात् प्रातः 8ः30 बजे ईव्हीएम से मतगणना प्रारंभ की गई। जशपुर विधानसभा 24, कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा 20-20 राउंड में मतगणना सम्पन्न हुआ।मतगणनानुसार जशपुर विधानसभा में कुल 1,81,056 वोट डाले गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के प्रकाश टोप्पो को 2755, भारतीय जनता पार्टी के रायमुनी भगत को 89103, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के विनय कुमार भगत को 71458, जनता कांग्रेज छत्तीसगढ़ के सरहुल राम भगत को 1769, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राजेश लकड़ा को 448, बहुजन मुक्ति पार्टी के रूपनारायण एक्का को 585, हमर राज पार्टी के सुकरू भगत को 366, निर्दलीय उमीदवार प्रदीप खेस्स को 7571, प्रदीप सिंह को 1376, मनोज भगत को 1020, शिवप्रसाद भगत को 1281 मत मिले हैं। साथ ही नोटा में 3324 मद डाले गए हैं।इसी प्रकार कुनकुरी विधानसभा में कुल 1,59,560 वोट डाले गए हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के यू.डी.मिंज को 62063, आम आदमी पार्टी के लेयोस मिंज को 1945 भारतीय जनता पार्टी के विष्णु देव साय को 87604, हमर राज पार्टी के अलबर्ट मिंज को 1749, सर्व आदि दल चारलेश एक्का को 486, बहुजन मुक्ति पार्टी के दिनेश कुमार भगत को 289, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के भगत पैंकरा को 385, निर्दलीय अभ्यार्थी इन्द्रनाथ पैंकरा को 293, कमलेश्वर राम नायक को 680, कौशल कुमार ओहदार को 842, छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी के फिलिप्स टोप्पो को 693 मत मिले हैं। साथ ही नोटा में 2531 मद डाले गए हैं।पत्थलगांव विधानसभा में कुल 1,79,480 वोट डाले गए हैं। इनमें उरांव बहुजन समाज पार्टी के इनोसेंट कुमार बिड़ना को 2344, भारतीय जनता पार्टी के गोमती साय को 82320, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेहरू लकड़ा को 1754, आम आदमी पार्टी केराजा राम लकड़ा को 3675, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामपुकार सिंह ठाकुर को 82065, हमर राज पार्टी, के अनिल कुमार परहा को1755, बहुजन मुक्ति पार्टी के सुनील कुमार खलखो को 1061 एवं निर्दलीय रत्थू राम पैंकरा को 1375 मत मिले हैं। साथ ही नोटा में 3131 मद डाले गए हैं।पोस्टल बैलेट के मतगणनानुसार जषपुर विधानसभा में 1092, कुनकुरी विधानसभा में 1175 एवं पत्थलगांव विधानसभा में 1191 सहित कुल 3458 मतदान पोस्टल बैलेट से किए गए है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन 2023 में जषपुर जिले के तीनों विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याषी रायमुनी भगत 17645, विष्णु देव साय 25541 एवं गोमती साय 255 मतो से आगे रहे।
- राजनांदगांव। राजनंदगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रमन सिंह लगभग 46 हजार मतों के अंतर से जीत गए हैं।
-
बालोद। जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-60 डौंडीलोहारा में विजयी प्रत्याशी अनिला भेड़िया(कांग्रेस) को रिटर्निंग ऑफिसर प्रतिमा ठाकरे ने प्रदान किया निर्वाचन का प्रमाण पत्र।
- - उपराष्ट्रपति हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर के छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगेरायपुर ।भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 3 दिसंबर को रायपुर, छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। राज्य की अपनी पहली यात्रा के दौरान, श्री धनखड़ हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रायपुर के छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ के राजभवन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।
- -मतगणना की तैयारी हुई पूरी,कलेक्टर -एसपी ने निरीक्षण कर लिया जायजा-मीडिया सेंटर,घोषणा मंच बन कर हुआ तैयार,आज होगी मतगणना की माकड्रिल-कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, स्मार्ट घड़ी पर प्रतिबंधबलौदाबाजार। विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मीडिया सेंटर घोषणा मंच, स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाआंे के केन्द्र बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने मतगणना स्थल का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए है। मतगणना की माकड्रिल कल दोपहर 12 बजे की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने रिटर्निगं अधिकारियों को मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश भी दिए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए है। मौके पर संलग्न पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतगणना हाल में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध होगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इसकी अलग से सूचना दे दी गई है।मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए प्राधिकार पत्र अनिवार्य-मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर में ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मीडिया प्रतिनिधियों एवं मतगणना में लगे कर्मचारी अधिकारियों का प्रवेश बलौदाबार से सोनहाडीह की तरफ जाने वाले मार्ग के पहले गेट जिसे गेट क्रमांक 2 से बनाया गया है। केवल मीडिया प्रतिनिधियों को ही मोबाईल एवं सहायक उपकरण मीडिया सेंटर तक ले जाने की अनुमति रहेगी। मतगणना कक्ष में मोबाइल/कैमरा लाना प्रतिबंधित है। मीडिया सेंटर में टीव्ही की भी व्यवस्था की गई है।मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था,कैमरों से भी होगी निगरानी,अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल,घड़ी पर प्रतिबंधविधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को नवीन मंडी परिसर बलौदा बाजार में प्रातः 07 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री चंदन कुमार के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां जगह-जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, लैपटॉप,आईपैड,हथियार, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। जहा पर मतगणना हेतु विधानसभावार कक्ष तैयार किया गया है। जहा पर बलौदाबाजार एवं भाटापारा के लिए 14-14 टेबल एवम् कसडोल के लिए 21 टेबल लगाए गए हैं। इसी तरह बलौदाबाजार एवं भाटापारा के लिए 3-3 टेबल एवम् कसडोल के लिए 4 टेबल डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की मतगणना हेतु लगाए गए हैं। मतगणना परिसर में सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कुल 03 चरणों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में जिला पुलिस बल तैनात रहेगा, यहां 100 मीटर के परिधि में किसी की भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। द्वितीय चरण में राज्य सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेंगे जिनके द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम हेतु सघन जांच की जाएगी। तृतीय चरण में मतगणना कक्ष के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात होंगे और उनके द्वारा भी सघन जांच की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंडी परिसर के गेट क्रमांक 1 से अभ्यर्थियों के अधिकृत अभिकर्ताओं, प्रत्याशियों का प्रवेश द्वार बनाया गया है। बलौदाबार से सोनहाडीह की तरफ जाने वाले मार्ग के पहले गेट को क्रमांक 2 आगे वाले को क्रमांक 1 बनाया गया है। अधिकारियो कर्मचारियों की पार्किंग मंडी परिसर के अंदर, राजनीतिक दलों के अधिकृत अभिकर्ताओं का वाहन पार्किंग परिसर के बाहर रखी गई है।4241 डाक मतपत्र, 217 दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के डाक मतपत्रों की होगी गणनाविधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में विधानसभावार निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र से विशेष संवाहक द्वारा डाक मतपत्रों की कुल संख्या 4241 है। जिसमें विधानसभा क्रमांक 44 कसडोल 1788, विधानसभा क्रमांक 45 बलौदाबाजार तिल्दा सहित 1389, विधानसभा क्रमांक 45 भाटापारा 1064 कुल डाकमत पत्र हैं। जिसमे जिले में दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु एवं कोविड प्रभावित अंतर्गत डाक मतपत्र से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 217 है। जिसमें कसडोल 90,बलौदाबाजार 65, भाटापारा 62 शामिल है। इसी तरह ईटीपीबीएस अंतर्गत 30 नवंबर तक प्राप्त डाक मतपत्र की संख्या 107 है। जिसमें कसडोल 40,बलौदाबाजार 40,भाटापारा 27 शामिल है। मतगणना दिवस में उक्त डाक मतपत्रों तथा निर्धारित तिथि तक प्राप्त ईटीपीबीएस डाक मतपत्रों की गणना सुनिश्चित की जाएगी। ईटीपीबीएस की संख्या परिवर्तनीय है, इस संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जानकारी साझा भी की जा रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की गणना प्रारंभ होगी। वर्तमान में पोस्टल बैलेट संयुक्त जिला कार्यालय स्थित डबल लॉकर स्ट्रांग रूम में रखा गया। जिसे मतगणना दिवस के दिन सुबह 6 बजे डबल लॉकर स्ट्रांग रूम को अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की के सामने खोला जाएगा। जिसे मतदान पेटियों को विशेष वाहन से सुरक्षा बलों के साथ नवीन मंडी परिसर मतगणना स्थल पहुचाएगा जाएगा जहा पर उसकी पहली गिनती होगी।
- रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा केमिकल और पर्यावरण विज्ञान इंजीनियरिंग की उन्नति पर 1 और 2 दिसंबर, 2023 को नेशनल केमिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। 1 दिसंबर को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि, चेयरमैन(बीओजी) डॉ.सुरेश हावरे,थे। एनआईटी रायपुर के डायरेक्टर एन.वी.रमना राव इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईआईटी खड़गपुर के केमिकल विभाग के प्रोफेसर और हेड बी.सी.मैकाप थे, कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता केमिकल विभाग की प्रोफेसर श्रीमती ए.बी.सोनी ने की। समारोह संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. अमित केशव और सहायक प्रोफेसर डॉ. जे. आनंदकुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत के विशेषज्ञों के बीच केमिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, आयुष आदि के क्षेत्रों में अनुसंधान प्रगति पर ज्ञान और नवीन विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करना था। उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के साथ हुई।श्रीमती ए.बी.सोनी ने सबका स्वागत करते हुए सम्मेलन के विषय में चर्चा की, संस्थान को 90 से अधिक रिसर्च पेपर प्राप्त हुए और यह सम्मेलन संकायों, इंजीनियरों, छात्रों, औद्योगिक लोगों और अन्य शोधकर्ताओं को रासायनिक विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में नवीनतम प्रगति साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। प्रो. अमित केशव ने रसायन विभाग के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह सम्मेलन समाज और संस्थान के लिए फायदेमंद होगा। बी. सी. मैकाप ने बेहतर पर्यावरण के लिए प्रौद्योगिकी के महत्व को समझाया और पर्यावरण को दूषित होने से बचाने को कहा। एन.वी. रमना राव ने इस सम्मेलन को राष्ट्रीय स्तर के प्रोफेसर्स के साथ बातचीत के लिए एक अच्छा अवसर बताया जो छात्रों के लिए काफ़ी फायदेमंद होगा। डॉ.सुरेश हावरे ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग मानसिकता तकनीकी समाधान देता है तथा कैसे देश का विकास करते है, इस विषय पर स्वीडन के गार्बेज ट्रीटमेंट प्लांट और साई सेवा संस्थान, शिरडी का उदाहरण देकर समझाया।अंत में अब्स्ट्रेक्ट पुस्तिका प्रकाशित की गई तथा श्रीमती ए.बी सोनी ने डॉ. सुरेश हवारे और प्रोफेसर बी.सी मैकाप को स्मृति चिन्ह देकर उनका सत्कार किया। समारोह राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात प्रो. बी. सी. मैकाप का कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट में ईएसपी की फ्लाई-ऐश हटाने की क्षमता बढ़ाने के लिए सल्फर डाई ऑक्साइड और ग्रिप गैस कंडीशनिंग के नियंत्रण पर एक व्याख्यान सत्र हुआ।दूसरे दिन 2 दिसंबर के मुख्य वक्ता वीएनआईटी नागपुर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एवं एसोसिएट डीन डॉ. कैलाश एल. वसेवार थे, उन्होने केमिकल इंजीनियरिंग की स्थिरता के परिप्रेक्ष्य पर एक व्याख्यान दिया ।इस 2 दिवसीय सम्मेलन में केमिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, जीवन विज्ञान और आयुष विभाग से संबंधित कुल 68 पेपर प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागी छात्रों को 6 समूह में बाटा गया था ,प्रत्येक समूह से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। अंत में प्रो. जे. आनंद कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ ।
-
कवर्धा। कबीरधाम जिले की पिपरिया पुलिस ने 2 किलो मादक पदार्थ गाँजा कीमती करीब 20,000/ रू. व नगदी रकम 10,500/ रू. कुल जुमला कीमती 30,500/ रूपये के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक 451/2023 धारा- 20 ( ख ) NDPS ACT. के तहत कार्यवाही की जा रही है।पिपरिया पुलिस निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पतासाजी किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखवीर से सूचना मिला कि ग्राम झिरना नर्मदा चरडोंगरी रोड में एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ गाँजा का बिक्री कर रहा है। कि सुचना पर तस्दीक पर उपनिरी 0 रजनीकांत दीवान को हमराह स्टाप के साथ मुखवीर के बताए स्थान पर रवाना किया गया। जहां आरोपी नंदकुमार वैष्णों पिता गोविंद वैष्णों उम्र 62 साल साकिन ग्राम झिरना नर्मदा चरडोंगरी रोड थाना पिपरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गाँजा, इलेक्ट्रानिक तौलक एवं पालीथीन खाली कागज पुडिया व गाँजा विक्री की नगदी रकम को गवाहों के समक्ष जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए बरामद गाँजा का तौल करने पर उक्त बरामद गाँजा 02 किलो, किमती करीब 20,000 रू. व नगदी रकम 10500/ रू. कुल जुमला कीमती 30500/ रूपये को जप्त किया जा कर NDPS ACT . के प्रावधानों के अंतर्गत सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी नंदकुमार वैष्णों पिता गाविंद वैष्णों उम्र 62 साल साकिन ग्राम झिरना नर्मदा चरडोंगरी रोड थाना पिपरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.) को गिरफ्तार कर आज दिनांक 02.12.23 को माननीय न्या ० में पेश किया गया। - रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव की मतगणना संबंधी किन्हीं भी समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय रायपुर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था करने के साथ ही प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह कंट्रोल रूम 3 दिसंबर को प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा,। सांसद सुनील सोनी मोबाइल नंबर 93000 00031, सांसद संतोष पांडेय मोबाइल नंबर 7000945449,विजय शंकर मिश्रा मोबाइल नंबर 99261 78880, जेपी चंद्रवंशी मोबाइल नंबर 9827111260, मोहन पवार मोबाइल नंबर 94252 07638, रजनीश शुक्ला मोबाइल नंबर 94252 64009 पर सम्पर्क किया जा सकेगा।
- दुर्ग । विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत दुर्ग जिले के 6 विधानसभा सीट पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर एवं अहिवारा में सर्वप्रथम नतीजा भिलाई नगर विधानसभा का प्राप्त होगा। सबसे अंतिम में 19 राउंड की गिनती के बाद अहिवारा विधानसभा का नतीजा प्राप्त होगा। मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मतगणना कल सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगी।कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र मीणा ने आज पत्र वार्ता के दौरान बताया कि कल होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है आज दोपहर को रिहर्सल भी किया गया है। मतगणना में कुल 630 अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा की जाएगी। विधानसभावार 14 - 14 टेबल के माध्यम से गणना होगी। सबसे पहले डाक मत पत्र की गिनती की जाएगी। प्रत्येक राउंड की गणना के पश्चात नतीजे की घोषणा की जाएगी।सबसे पहले भिलाई एवं सबसे अंतिम में प्राप्त होगा अहिवारा का नतीजाश्री मीणा ने बताया कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के फोटो की गिनती केवल 12 राउंड में पूर्ण हो जाएगी। जिसका परिणाम सबसे पहले प्राप्त होगा। इसके बाद दुर्ग शहर की गिनती 16 राउंड में दूर ग्रामीण की गिनती 17 राउंड में पाटन वैशाली नगर के मतों की गिनती 18 - 18 राउंड में पूर्ण होगी। सर्वाधिक 19 राउंड तक अहिवारा विधानसभा सीट के वोटो की गिनती होगी। इसके बाद ही परिणाम की घोषणा की जाएगी । इस प्रकार से सबसे अंतिम में अहिवारा विधानसभा सीट का परिणाम प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि जुनवानी मतगणना स्थल पर सजा एवं बेमेतरा विधानसभा सीट के आशिक क्षेत्र की मटन की गिनती भी की जाएगी। परंतु परिणाम की घोषणा बेमेतरा से ही की जाएगी।मतगणना स्थल पर प्रवेश केवल पास के माध्यम सेश्री मीणा ने बताया कि मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही मिल पाएगा इसके लिए मतगणना कार्य में संलग्न सभी शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों माइक्रो आब्जर्वर सहायक अभ्यर्थी उनके अभिकर्ता एवं मीडिया कर्मचारियों को जारी कर दिए गए हैं बिना पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।स्थल पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था - गर्गमतगणना स्थल श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जूनवानी में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था है। अंदरुनी घेरे में पैरामिलिट्री फोर्सेस रहती है। बीएसएफ का बल यहां पर डेप्लॉय किया गया है। मध्य घेरे में सीएएफ का बल और बाहरी घेरे में जिला पुलिस बल को तैनात किया गया है। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए अलग-अलग द्वारा बनाए गए हैं डी मार्ट के समीप बने गेट से अभ्यर्थी एवं उसके एजेंट को प्रवेश दिया जाएगा गेट नंबर 2 से शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी तथा मीडिया कर्मी प्रवेश करेंगे इसके अलावा मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए रूट चार्ट भी जारी किया गया है। मतगणना स्थल तक किस प्रकार से पहुंचना है इसकी पूरी जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त मतगणना स्थल तक कौन-कौन सी वस्तुएं अलाउड है कौन सी नहीं अलाउड है उसके लिए भी अलग से आज हम रिलीज जारी करेंगे।
- भिलाईनगर । भिलाई निगम क्षेत्र मे बनाए गए समस्त सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों को अपग्रेड किया जाएगा। शौचालयों को पहले से और बेहतर बनाने के लिए भिलाई निगम द्वारा क्लीन टायलेट कैम्पेन के थीम पर कार्य करेगी ताकि शहर के अधिक से अधिक लोग सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करे । निगम क्षेत्र मे और सामुदायिक शौचालय निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए स्थल चयन कर जोन कार्यालय से प्रस्ताव मंगाया गया है।आयुक्त रोहित व्यास ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के पूर्व सभी आवश्यक तैयारी कर लेने के निर्देश जनस्वास्थ विभाग को दिए है तारतम्य मे अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी में भिलाई निगम जुटा हुआ है। निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सड़क किनारे धूल मिट्टी तथा झिल्ली पन्नी की सफाई, नाली सफाई इत्यादि कार्य को योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सार्वजनिक शौचालयों की निरंतर सफाई की जा रही है, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में भिलाई निगम को उत्कृष्ठ स्थान मिल सके। सर्वेक्षण की तैयारी और क्लीन टायलेट कैम्पेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कैम्पेन 25 दिसंबर तक चलेगा। जिन क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय , सार्वजनिक यूरिनल की आवश्यकता है तो स्थल चयन कर निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर मांगा गया है। सार्वजनिक शौचालय में आवश्यक संधारण, माॅडल शौचालय में परिवर्तन करते हुए पीवीसी एवं एसीपी सीट से शौचालयों को आकर्षक बनाने अपग्रेड किया जाएगा। 2014 से पहले बने सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय एवं यूरिनल तथा पेट्रोल पंप में निर्मित शौचालय को तोड़कर नया शौचायल निर्माण किए जाने हेतु प्रस्ताव मांगा गया है। सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था को सुधार कर स्वच्छता श्रृंगार में जोड़ने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है।। बैठक में सभी जोन के जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं पीआईयू उपस्थित थे।
- दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य हेतु 6 विधानसभाओं के प्रेक्षकों श्री नितिन सिंग भादूरिया, श्री आर ललवेना, श्री दीपक कुमार मीना, डॉ.राज कृष्ण पृथी, श्री सुवेन्दू कंनयूंगा,े श्री सुकुमार सरकार, श्री तारीक महबूद, डॉ.बी.नवीन कुमार, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य के लिए रेंडमाईजेशन किया गया। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में रेंडमाईजेशन की कार्यवाही की गई।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित थे।
- - मतगणना स्थल पर होगी सुरक्षा व्यवस्था- कैमरों से होगी निगरानी, स्मार्ट वॉच, मोबाइल पर प्रतिबंधदुर्ग, / विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में प्रातः 08 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।मतगणना से एक दिन पूर्व निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य से संबंधित दिशा निर्देश दिये। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए।मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीडी, सिगरेट, गुटका सामग्री लाना प्रतिबंधित है। मीडिया सेंटर में टीव्ही, वाई फाई सहित समुचित आवश्यक व्यवस्था की गई है।मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए प्राधिकार पत्र अनिवार्य- मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी परिसर में ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है।
- दुर्ग / जिला अस्पताल में 1 दिसंबर 2023 को हेपेटाइटिस बी एवं सी तथा एच.आई.वी. विषय पर कार्यशाला का अयोजन किया गया। जिसमे डॉक्टर अनिल विवेक सिंह एवं डॉक्टर आशीष चंद्र देवांगन गेस्ट्रोलॉजिस्ट द्वारा हेपेटाइटिस बी एवं सी के संबंध में एवं पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलेक्सिस के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर आशीष ने बताया कि हेपेटाइटिस संक्रमित व्यक्ति के खून या सिरम से संपर्क में आने पर व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन एवं एंटीबायोटिक दी जाती है। डॉक्टर अनिल सिन्हा ने बताया कि एच आई वी से संक्रमित व्यक्ति के ब्लड या सिरम के संपर्क में आने पर पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलेक्सिस फिक्स डोज कॉम्बिनेशन की दवाई 28 दिन तक ली जानी चाहिए। सिविल सर्जन ने बताया कि जिला अस्पताल दुर्ग में पोस्ट एक्सपोजर होने पर वैक्सीन एवं एंटीबायोटिक तथा दवाई की पर्याप्त उपलब्धता है। आयोजित कार्याशाला में सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण साहू एवं डॉक्टर अखिलेश यादव एवं अन्य सभी विशेषज्ञ मौजूद थे।
- दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन-2023 के परिप्रेक्ष्य में मतगणना दिवस 03 दिसम्बर 2023 को मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर एवं कार्य. मजिस्ट्रेट दुर्ग श्री अश्वनी देवांगन को प्रभारी अधिकारी, संपूर्ण मतगणना स्थल, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग, अपर कलेक्टर एवं कार्य. मजिस्टेªट दुर्ग श्री लोकेश चन्द्राकर को मतगणना ड्यूटी, अधिकारी/कर्मचारी के प्रवेश द्वार, अपर कलेक्टर एवं कार्य. मजिस्ट्रेट दुर्ग श्रीमती योगिता देवांगन को मीडिया प्रवेश द्वार, संयुक्त कलेक्टर एवं कार्य. मजिस्ट्रेट दुर्ग श्री दीपक निकुंज को प्रमाण पत्र वितरण मंच, नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजिस्ट्रेट दुर्ग को श्री ढालसिंह बिसेन को पब्लिक प्रवेश द्वार, नजूल तहसीलदार एवं कार्य. मजिस्ट्रेट दुर्ग श्री श्याम लाल साहू को राजनीतिक पार्टी एजेंट प्रवेश द्वार पर ड्यूटी लगाई गई है।
- दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 02 दिसम्बर 2023 तक कुल 7792 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। जिला निर्वाचन कार्यालय से अधिकृत नोडल अधिकारी डाक मतपत्र अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन में डाकमत पत्र 1095, विधानसभा क्षेत्र क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण में डाकमत पत्र 1415, विधानसभा क्षेत्र क्र. 64 दुर्ग शहर में डाकमत पत्र 2261, विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर में डाकमत पत्र 955, विधानसभा क्षेत्र क्र. 66 वैशाली नगर में डाकमत पत्र 1134 एवं विधानसभा क्षेत्र क्र. 67 अहिवारा में 932 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 6846, डाक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 486 और विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 प्लस एवं कोविड प्लस के डाकमत पत्र 460 शामिल है।
- --लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में सुबह 08 बजे से शुरू होगा मतगणना का कार्यबालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले में रविवार 03 दिसम्बर को मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्री शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए गाइड लाईन के अनुसार बालोद जिले में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने हेतु जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उन्हांेने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना रविवार 03 दिसम्बर को लाईवलीहुड कालेज पाकुरभाट, बालोद में सुबह 08 बजे से प्रारभ्ंा होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सर्वप्रथम ईटीपीबीएस एवं पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रारंभ होगी। इसमें सर्विस वोटर्स, होम वोटिंग एवं शासकीय सेवक, ड्राइवर, क्लीनर इत्यादि के द्वारा सुविधा केन्द्र में मतपत्र के द्वारा किये गये मतदान शामिल है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 01 दिसम्बर तक प्राप्त कुल डाक मत पत्रों के संबंध में भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद में 01 दिसम्बर तक कुल 1586 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें ईटीपीबीएस के 321, होम वोटिंग (विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता एवं कोविड 19 के डाक मतपत्र) के 18 व निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं द्वारा डाले गए मतपत्र के 1247 शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा में 01 दिसम्बर तक कुल 1497 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें ईटीपीबीएस के 359, होम वोटिंग (विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता एवं कोविड 19 के डाक मतपत्र) के 14 व निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताआंे द्वारा डाले गए मतपत्र के 1124 शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही में 01 दिसम्बर तक कुल 1135 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें ईटीपीबीएस के 147, होम वोटिंग (विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता एवं कोविड 19 के डाक मतपत्र) के 34 व निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताआंे द्वारा डाले गये मतपत्र के 954 शामिल है।श्री शर्मा ने बताया कि सभी डाक मतपत्र भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला कोषालय के स्पेशल स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। जिसे मतगणना तिथि 03 दिसम्बर को सुबह 06 बजे अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में लाईवलीहुड कालेज पाकुरभाट, बालोद के मतगणना हाॅल में लायी जाएगी। डाक मतपत्रांे के मतगणना हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद मंे चार गणन टेबल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही हेतु तीन-तीन गणन टेबल लगाई गई है। प्रत्येक गणना टेबल में एक सहायक रिटर्निंग आफिसर, एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक व एक माईक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 03 दिसम्बर को सुबह 08.30 बजे से ईव्हीएम मशीन के द्वारा किये गये मतदान की मतगणना की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14-14 गणन टेबल लगाई गई है। प्रत्येक गणन टेबल में एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक व माईक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद की मतगणना 19 राउंड में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा की मतगणना 20 राउंड में एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुन्डरदेही की मतगणना 21 राउंड में पूर्ण होगी। मतगणना के समय अभ्यर्थी अथवा उनके गणन अभिकर्ता मतगणना हाॅल में उपस्थित रह सकते हैं, जिसके लिए उन्हें आवश्यक एंट्री पास दी गई है। मतगणना हाॅल में मोबाईल सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है। सभी प्रकार के धूम्रपान निषेध है। मतगणना हाॅल में अभ्यर्थी अथवा उनके गणन अभिकर्ता कोरा कागज, प्लास्टिक पेन/पंेसिल ले जाने की अनुमति है। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर मतगणना भवन (लाईवलीहुड कालेज पाकुरभाट, बालोद) के बगल में स्थित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र परिसर में बनाई गई है। तीनों विधानसभा के मतगणना हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गणना प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद हेतु श्री केशवेन्द्र कुमार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा हेतु श्रीमती मंजुलता एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही हेतु श्री सैय्यद मुकर्रम शाह हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है।
- ● ट्रैफिक डीएसपी ने बताए छात्र कब कर सकतें है लर्निंग लाइसेंस के लिये अप्लाई…..रायगढ़ । एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के क्रम में आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश कुमार चंद्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ओ.पी. जिंदल स्कूल पतरापाली रायगढ़ के छात्रों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दिया गया । डीएसपी ट्रैफिक द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेसिक सड़क दुर्घटना के कारण- ओवर स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, ड्रंक एंड ड्राईव को बताते हुये छात्रों को सुरक्षित यातायात के लिये सभी यातायात नियमों के पालन करने की समझाइश दिये और दुपहिया में हेल्मेट तथा कार व हल्के वाहन में चालक व सफर करने वालों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिये बताया गया ।डीएसपी ट्रैफिक ने विद्यार्थियों को नियमों के तहत 16 से 18 आयु वर्ग वाले किशोरों को ‘विदाउट गियर’ 50 सीसी से कम वाहन वाले दोपहिया चलाने की अनुमति दिये जाने की जानकारी देते हुये इस उम्र के बच्चे को लर्निंग लाइसेंस के लिये अप्लाई करने समझाइश देकर लायसेंस अप्लाई की प्रक्रिया बताये । कार्यक्रम में छात्रों को रोचक तरीकों से यातायात नियमों की जानकारी देते हुये अवेयरनेस वीडियो क्लिप के जरिये संकेत चिन्हों की जानकारी एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंड के प्रावधान को बताया गया ।
- राजनांदगांव। वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर आरक्षक द्वारा दो शिक्षित बेरोजगारों से दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी आरक्षक भागवत मेश्राम के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।पुलिस के अनुसार दो साल पहले आरोपी आरक्षक ने दो युवकों से वन विभाग में वन रक्षक के पद पर नौकरी लगाने शिक्षित बेरोजगारों से लाखों रुपये वसूल लिए। खुर्सीपार निवासी विरेंद्र कुमार साहू और विवेक कुमार की मुलाकात राजनांदगांव जिले के ग्राम भेड़ीकला में हुई। आरोपित आरक्षक भागवत मेश्राम ने दोनो युवकों को वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक-एक लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरक्षक ने अपना मोबाइल नंबर को बंद कर दिया।प्रार्थियों ने आरोपित आरक्षक जिस थाने में पदस्थ रहा वहां-वहां जाकर राशि को वापस दिलाने की मांग की। इसके बावजूद आरोपित आरक्षक ने रकम वापस नहीं की। इसके बाद प्रार्थियों ने आरक्षक के दुर्ग निवास स्थान पहुंचकर जानकारी ली। तभी स्वजन ने बताया कि एक माह से घर नहीं आ रहा है। पुलिस ने आरोपी आरक्षक भागवत मेश्राम के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
-
राजनांदगांव। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला पुलिस बल को दंगाइयों से निपटने बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। मदराकुही (सोनभठ्ठा) के मैदान में बलवा नियंत्रण उपकरणों के साथ बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। जिसमें अराजक तत्वों पर कैसे नियंत्रण पाना है। किस तरह की कार्यवाही करनी है और कैसे करना है बखूबी अभ्यास कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन कर दिखाया गया। नाटकीय रूप से दिखाया गया कि एक फैक्ट्री के कर्मचारी अपने वेतन भत्तो एवं अन्य सुविधाओं की मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उक्त प्रदर्शनकारियों से सर्वप्रथम अपनी मांगों का ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त करने थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकार मजिस्ट्रेट द्वारा आग्रह किया जाता है पर प्रदर्शनकारी नहीं मानते और उग्र होकर पुलिस टीम पर पथराव करने लगते हैं। प्रदर्शनकारियों को अराजक होते देखकर पुलिस पार्टी द्वारा इंटी राईट गन से अश्रु गैस के गोले प्रदर्शनकारियों पर छोडे जाते फिर भी भीड तितर बितर नहीं होने से केन पार्टी का प्रयोग पुलिस पार्टी द्वारा की जाती है। फिर भी अराजक तत्व नहीं हटते तब लाठी पार्टी भेजी जाती है। लाठी पार्टी से भी प्रदर्शन कारी कंट्रोल में नहीं आते तब मौके पर उपस्थित मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों को विधि विरूद्व होने एवं क्षेत्र के आम नागरिकों के सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अंतिम विकल्प के रूप में प्रदर्शनकारियों पर फायर करने की चेतावनी संबंधीत बैनर दिखाकर एवं लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रदर्शन बंद कर चले जाने का आग्रह करते हैं। लेकिन प्रदर्शनकारी और अधिक उग्र होकर मौके पे अत्याधिक उग्र होकर शासकिय संपत्ति, शासकीय वाहनो को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा मजिस्ट्रेट के आदेश से अराजक तत्वों पर 12 राउड फायर किया जाता है। जिसमें तीन प्रदर्शनकारी घायल होते हैं। जिन्हे तत्काल उपचार के लिए भेजा जाता है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा उपस्थित बल को उनके द्वारा की गई कार्यवाही के अच्छाईयों एवं कमियों के संबंध में बारिकी से ब्रीफ कर निगोशिएशन स्कील बढ़ाने एवं ऐसी परिस्थितियों में कम से कम बल प्रयोग कर सूझबूझ से घटना को सुलझाने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
- बालोद.बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 197 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 39 हजार 864 किसानों द्वारा कुल 01 लाख 43 हजार 913 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 315 करोड़ 98 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 56 हजार 115 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 33 हजार 428 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 10 हजार 485 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 3586 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 01 लाख 42 हजार 262 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।
-
सर्विस रोड को कब्जा मुक्त करने निगम का बेदखली अभियान
भिलाई । भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत जीई रोड के नीचे सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण हटने के बाद अब वाहनों को पार्किंग के लिए जगह मिल रही है। सर्विस रोड के किनारे जगह जगह ठेले खोमचे, अव्यवस्थित तरीके से लगे होर्डिंग, साईनबोर्ड तथा विक्रय के लिए वाहन रखकर कब्जा किए जाने से सर्विस रोड पर वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई स्थान पर जाम भी लग रहा था, जिसे देखते हुए भिलाई निगम द्वारा सर्विस रोड पर किए गए कब्जा के खिलाफ बेदखली अभियान चलाया जा रहा है। बीते तीन दिनों से चल रहे अभियान में कई ठेले, कंडम व साईनबोर्ड को जप्त करते हुए अब तक 58200 अर्थदंड वसूल चुके है।
निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम द्वारा जीई रोड से लगे सर्विस रोड पर अवैध कब्जे करने वालों को बेदखल किया जा रहा है, जहां कहीं भी अव्यस्थित तरीके से सड़क बाधा करते हुए लगे होर्डिंग्स, साईनबोर्ड, ठेले खोमचे को हटाया गया है ताकि सर्विस रोड पर चलने वाले वाहनों को परेशानी न हो वाहन सुगमता से बढ़ सके। बीते दिनो से चल रहे अभियान के बाद सर्विस रोड किनारे पार्किंग के लिए खाली जगह मिलने लगा है। आज तीसरे दिन की बेदखली अभियान सुपेला चौक से चंद्रा मौर्या और चंद्रा मौर्या चौक से सुपेला चौक तक चलाया गया। सुपेला चौक किनारे एक व्यवसायी द्वारा दुकान के सामने कई फीट तक शेड डालकर कब्जा किए थे, जिसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार खटीया मार्केट में लकड़ी व्यवसायियों द्वारा मैदान बांस बल्ली से घेरा कर कब्जा कर लिए जिसे ध्वस्त कर स्थल को कब्जा मुक्त कराया गया। कमला मेडिकल के सामने बिना परमिशन के चल रहे गैरेज को बंद कराते हुए 4 नग गुमटी को जप्त किए। उसके बाद निगम का तोड़फोड़ दस्ता चंद्रा मौर्या चौक पहुंचा और सड़क के दाई ओर कार्यवाही करते हुए चौहान स्टेट, एसबीआई के सामने सड़क बाधा करने वाले होर्डिंग्स, साईनबोर्ड हटाने की कार्यवाही किए, इस मार्ग से 2 नग ठेला को भी जप्ती बनाया गया। कार्यवाही के दौरान वाहन विक्रय संचालक द्वारा प्रदर्शन के लिए सड़क पर खड़े किए वाहनों को हटाया ताकि सड़क किनारे पार्किंग के लिए स्थान मिल सके।
अभियान मे अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त जोन 1 खिरोद्र भोई, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह शोरी,जे.पी.तिवारी व्ही.के.सेमुवल, कमलेश द्विवेदी, ओमप्रकाश चन्द्राकर, तोड़फोड़ दस्ता के कर्मचारी, यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे। -
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में पहुँचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के दिशा-निर्देशन में बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रविवार 03 दिसम्बर को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना स्थल लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था के अलावा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने आज मतगणना स्थल लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में पहुँचकर मतगणना के तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को मतगणना तिथि 03 दिसम्बर को मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने अधिकारियों को मतगणना शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 03 दिसम्बर को सुबह 08 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, घड़ी, पेन, लैपटॉप, आईपैड, हथियार, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं सहित मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के समुचित जाँच आदि के प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए मतगणना कक्ष में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक एवं रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से मतगणना से जुड़े सभी तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। श्री शर्मा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए मतगणना कक्ष में आब्जर्वर, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए बनाए गए टेबल का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने डाक मत पत्र के गणना के तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा उसके लिए बनाए गए दस्तावेज़ों का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि मतगणना तिथि 03 नवंबर को मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियांे को सुबह 06 बजे मतगणना कक्ष में पहुँचना अनिवार्य है। उन्होंने निर्धारित समय सुबह 07 बजे स्ट्रांग रूम के खुलने तथा 07.30 बजे मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफिंग करने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि सुबह 08 बजे सर्वप्रथम डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी एवं सुबह 08.30 बजे से कंट्रोल यूनिट से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम से आने वाली ईव्हीएम मशीनों की निगरानी कैमरों से की जाएगी। -
प्रेक्षकों की मौजूदगी में हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन
बिलासपुर/ मतगणना के कार्य में लगे कर्मियों की ड्यूटी विधानसभा वार आज लगाई गई। एनआईसी कक्ष में रेंडमाइजेशन द्वारा उन्हें विधानसभा आवंटित किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण व चुनाव आयोग के सभी गणना प्रेक्षक और रिटर्निग अफसर इस दौरान उपस्थित थे। विधानसभा अंतर्गत किस टेबल में उन्हें गणना ड्यूटी करना है, इसकी जानकारी उन्हें 3 दिसंबर को सवेरे दी जाएगी। तृतीय रेंडमाइजेशन करके उन्हें टेबल आवंटित किया जाएगा। एनआईसी के उप निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह ने चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न की। -
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों द्वारा सड़क मार्गो में आवारा मवेशियों की धरपकड़ की अभियान निरन्तरता से जारी है. आवारा मवेशियों की मार्गो से धरपकड़ करने पहुंची निगम जोन 9 की काऊ कैचर टीम को जोन के तहत दुबे कॉलोनी मोवा के क्षेत्र में सड़क मार्ग पर एकअस्वस्थ सांड दिखा. अस्वस्थ सांड को उपचार त्वरित रूप से दिलवाने काऊ कैचर टीम ने सांड को काऊ कैचर वाहन की सहायता से तत्काल पशु चिकित्सालय में पहुंचाया. इसी प्रकार आज नगर निगम जोन क्रमांक 10 की काऊ कैचर टीम को जोन के तहत डुंडा - सेजबहार मार्ग में एक स्वस्थ गाय मिली. जोन 10 की काऊ कैचर टीम ने तत्काल काऊ कैचर वाहन की सहायता से अस्वस्थ गाय को त्वरित उपचार हेतु पशु चिकित्सालय पहुंचाया.निगम जोन क्रमांक 9 एवं जोन 10 की काऊ कैचर टीम के कार्य की सम्बंधित क्षेत्र के स्थानीय रजवासियों ने सराहना की.
- बिलासपुर /विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन 3 दिसम्बर को प्रत्याशी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को स्थल पर कैल्क्यूलेटर प्रदान किया जायेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतगणना शुरू होने के पूर्व उन्हें यह उपकरण मुहैया करा दिया जायेगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी ने इस आशय की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें हर चक्र में टेबलवार मिले मतों की गणना एवं हिसाब-किताब में सहूलियत होगी।


.jpg)

.jpg)



.jpg)
.jpg)

.png)



.jpg)


.jpg)

.jpeg)






