ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से खुश हरमनप्रीत, डिफेंस में सुधार पर दिया जोर

नयी दिल्ली. भारत बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफल रहा, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि एफआईएच विश्व कप के अहम दौर में पहुंचने से पहले टीम को डिफेंस की कमजोरियों को सुधारना होगा। भारत ने इस जीत के साथ पाकिस्तान के खिलाफ पिछले एक दशक से चले आ रहे अपने जीत के सिलसिले को जारी रखा। हालांकि हरमनप्रीत ने जीत के बावजूद शीर्ष टीम के खिलाफ होने वाले अगले दौर के मुकाबलों से पहले टीम की कुछ कमजोरियों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने मैच के बाद कहा, ''कुछ मौके गंवाना सामान्य है, लेकिन हम डिफेंस में कोई गलती नहीं कर सकते। '' भारतीय कप्तान विशेष रूप से इस बात से चिंतित दिखे कि टीम ने गेंद पर कब्जा बनाए रखने में गलतियां कीं। उन्होंने कहा, ''अगर आप 25 मीटर के पास गेंद हासिल करते हैं तो हमें इस पर कब्जा बनाए रखना चाहिए। हम कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं, जिन्हें टाला जा सकता है। पिछले दो मैच में हमने तीसरे क्वार्टर में धीमी शुरुआत से बचने की बात की थी, लेकिन आज भी हमने वही गलती की। अगले मैच के लिए यह हमारे लिए अच्छी सीख है। '' हरमनप्रीत ने खुद आगे बढ़कर टीम की अगुवाई की और पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए।
हालांकि कप्तान ने टीम के प्रदर्शन में कई सकारात्मक पहलू भी देखे। उन्होंने खास तौर पर आक्रमण, गेंद पर नियंत्रण और पासिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''अगर आप हमारे सर्कल में प्रवेश, गेंद पर कब्जा, बनाए गए मौकों और पासिंग को देखें तो प्रदर्शन अच्छा था। मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। '' मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन भी दबाव भरे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे मैच में टीम की रणनीति पर कायम रहे। फुल्टोन ने कहा, ''यह बड़ा मुकाबला था और बड़ा मौका भी। हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा था। मुझे खुशी है कि हम अपनी योजना पर कायम रहे। टीम के प्रदर्शन से मैं खुश हूं। '' दो गोल करने वाले अभिषेक ने कहा कि पाकिस्तान की वापसी के बावजूद भारतीय टीम में किसी तरह की घबराहट नहीं थी। उन्होंने कहा, ''कोई घबराहट नहीं थी। हम अपनी योजना के अनुसार खेले और सफल रहे। हमें पता था कि हम किसी भी समय ढिलाई नहीं बरत सकते। '' पाकिस्तान के सूफियान खान ने भी माना कि उनकी टीम की गलतियां भारत के खिलाफ भारी पड़ीं। उन्होंने कहा, ''हमने कई गलतियां कीं और हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। भारत बहुत अच्छी टीम है। उम्मीद है कि हम इससे सीखेंगे और अगले महीने एशियाई खेलों में ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेंगे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english