- Home
- छत्तीसगढ़
- -ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रभावी सहभागिता-देशभर से पहुंचे पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने राज्य के पर्यटन वैभव को सराहारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्यटन विकास, अधोसंरचना विस्तार और व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राज्य के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं रोमांचक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुजरात के गांधीनगर में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रभावी सहभागिता राज्य की पर्यटन संभावनाओं को देशभर के पर्यटन बाजार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनी है।देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन प्रचार आयोजनों के माध्यम से पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने वाली संस्था फेयर फेस्ट मीडिया द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण पर्यटन मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध पर्यटन विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय एवं सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, जलप्रपातों, वन क्षेत्रों और रोमांचक पर्यटन स्थलों की जानकारी देशभर से पहुंचे पर्यटन व्यवसायियों एवं प्रतिनिधियों तक पहुंचाई जा रही है।ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ पंजीकृत 26 ट्रैवल एजेंट एवं होटल व्यवसायियों ने भी सहभागिता की है। इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को पर्यटन उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों के समक्ष सीधे प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे यात्रा संचालकों, ट्रैवल एजेंटों, होटल व्यवसायियों तथा पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ पवेलियन का निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। आगंतुकों को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पर्यटन सुविधाओं, भ्रमण की संभावनाओं तथा विभिन्न पर्यटन गंतव्यों की विशेषताओं की जानकारी दी जा रही है।छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता को प्रभावी और आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करने के साथ ही राज्य के साथ गए पर्यटन व्यवसायियों के लिए बेहतर बैठक एवं व्यावसायिक संवाद की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आकर्षक छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार कराया गया है।पवेलियन में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत, प्रमुख पर्यटन स्थलों और पर्यटन की विविध संभावनाओं को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है। पवेलियन में पहुंच रहे पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ यहां उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं और भ्रमण की संभावनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।टीटीएफ गांधीनगर में छत्तीसगढ़ की सहभागिता के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन में बड़ी संख्या में नए ट्रैवल एजेंट, यात्रा संचालक एवं पर्यटन व्यवसायी पहुंच रहे हैं और राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रति विशेष रुचि व्यक्त कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ के पर्यटन प्रचार-प्रसार और पवेलियन की आकर्षक प्रस्तुति की सराहना करते हुए अनेक नए पर्यटन व्यवसायियों द्वारा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ पंजीयन कराने में रुचि दिखाई जा रही है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन पैकेज एवं यात्रा सुविधाओं के विस्तार के साथ राज्य के पर्यटन स्थलों को व्यापक राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की विशिष्ट प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान को पर्यटन विकास की बड़ी ताकत के रूप में आगे बढ़ा रही है। राज्य की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराएं, ऐतिहासिक धरोहरें, धार्मिक स्थल और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनें, इसके लिए पर्यटन क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ व्यापक प्रचार-प्रसार और पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ समन्वय पर जोर दिया जा रहा है।टीटीएफ जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में छत्तीसगढ़ की सहभागिता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे छत्तीसगढ़ की पहचान एक समृद्ध और विविधतापूर्ण पर्यटन गंतव्य के रूप में और अधिक मजबूत हो रही है।पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन आयोजनों में सहभागिता के माध्यम से राज्य के पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पर्यटन उद्योग से जुड़े निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों, ट्रैवल एजेंटों, होटल व्यवसायियों एवं यात्रा संचालकों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास से जोड़ने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।टीटीएफ गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ पंजीकृत 26 पर्यटन व्यवसायियों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि राज्य के पर्यटन क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पर्यटन गतिविधियों के विस्तार, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की व्यापक संभावनाएं हैं।गांधीनगर में आयोजित इस भव्य पर्यटन मेले में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और गुजरात पर्यटन के साथ मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली सहित देश के अनेक राज्यों ने सहभागिता की है।एक ही मंच पर देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटन स्थलों और पर्यटन उत्पादों के प्रदर्शन से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को नए पर्यटन गंतव्यों की जानकारी प्राप्त करने तथा व्यावसायिक संभावनाओं को विस्तार देने का अवसर मिल रहा है।छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता को देशभर में पहचान दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन आयोजनों में सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। टीटीएफ गांधीनगर में छत्तीसगढ़ की प्रभावी मौजूदगी से राज्य के पर्यटन स्थलों को देशभर के पर्यटन व्यवसायियों और संभावित पर्यटकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है।छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन व्यवसायियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार को व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में किए जा रहे इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने के साथ पर्यटन क्षेत्र में निवेश, रोजगार, स्थानीय व्यवसाय और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं भी मजबूत हो रही हैं।टीटीएफ गांधीनगर में छत्तीसगढ़ की प्रभावी सहभागिता इसी व्यापक पर्यटन दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो राज्य की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि को देश के पर्यटन बाजार से जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ को एक आकर्षक, सुरक्षित और विविधतापूर्ण पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
- -सड़क पर बिजली खंभे लगाने के मामले में श्री साव सख्त, जांच के दिए निर्देश-बैठक से नदारद चार अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने कहा-मल्हार-रतनपुर के समन्वित विकास का बनेगा मास्टर प्लान-जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और सड़कों की मरम्मत की अभी से तैयारी के निर्देशरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि समय की मांग बदल रही है, इसलिए अधिकारी वर्तमान के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर दूरदर्शी कार्ययोजना बनाएं। विकास कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में विलंब को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करने की बात कही। श्री साव आज बिलासपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला और श्री दिलीप लहरिया भी बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में बिल्हा के बरतोरी से मोहतरा मार्ग पर सड़क के बीच बिजली के खंभे खड़े किए जाने के मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला पंचायत के सीईओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले चार अधिकारियों पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बिल्हा, कोटा और तखतपुर जनपद पंचायत के सीईओ तथा रतनपुर नगर पालिका के सीएमओ को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करते रहने और मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।श्री साव ने कहा कि बिलासपुर शहर में पहली ही बारिश में जलभराव की स्थिति सामने आई है। इससे निपटने के लिए अभी से ऐसी बेहतर और स्थायी कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे आने वाले वर्षों में शहरवासियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सड़कों पर गड्ढे और क्षति की स्थिति बनती है। विभागीय अधिकारी इसकी तैयारी अभी से रखें, ताकि बारिश समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य तत्काल शुरू किया जा सके। उन्होंने निर्माण विभागों की अलग से बैठक लेकर कार्यों की विस्तृत समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं।श्री साव ने मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने गांव स्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा मितानिन स्तर तक आवश्यक एवं मूलभूत दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि कोटा विकासखंड में अब तक मलेरिया के 48 मरीज मिले हैं। इनमें 6 मरीज उपचाररत हैं, जबकि अन्य मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रोटरी क्लब के सहयोग से प्रभावित क्षेत्र में 1500 मच्छरदानियों का वितरण किया जा रहा है।कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में पर्याप्त बारिश होने से फसलों की स्थिति अच्छी है। बांधों में भी पर्याप्त जलभराव है। जिले में खाद-बीज की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में समितियों में लगभग 300 क्विंटल बीज तथा 10 हजार मीट्रिक टन डीएपी, यूरिया सहित अन्य उर्वरक उपलब्ध हैं। श्री साव ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन जरूरी है। उन्होंने किसानों को इसकी जानकारी देने और गांव-गांव शिविर लगाकर पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीयन के अभाव में एक भी किसान धान बेचने से वंचित नहीं होना चाहिए।जिला पंचायत की योजनाओं की समीक्षा के दौरान श्री साव ने वीबी-जी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत फील्ड की वास्तविक जरूरतों के आधार पर कार्य स्वीकृत किए जाएं। मुक्तिधाम, शौचालय, स्कूलों की मरम्मत, जल संरक्षण, छोटे बांध सहित स्थानीय आवश्यकता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने गांवों में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने और पानी बचाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि जिले में 804 सिंगल विलेज योजनाओं में से 310 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इनमें से 219 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की जा चुकी हैं। प्रभारी मंत्री श्री साव ने योजनाओं के निरंतर संचालन एवं रखरखाव के लिए जनभागीदारी से जल अर्पण अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने वाटर रिचार्जिंग के लिए जिले में जनभागीदारी के साथ किए गए प्रयासों की सराहना की।श्री साव ने ऐतिहासिक नगरी मल्हार और रतनपुर के समन्वित एवं सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों ऐतिहासिक स्थलों की विरासत, पर्यटन संभावनाओं और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार की जाए। नगर विकास की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अधोसंरचना विकास और साफ-सफाई के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर में आईएसडीपी योजना के तहत निर्मित आवासों की आवश्यक मरम्मत कराकर पात्र गरीब परिवारों को शीघ्र आबंटित करने को कहा। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे और जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री श्री साव की अध्यक्षता में बिलासपुर जिला अस्पताल की जीवनदीप समिति तथा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की आयुष समिति की बैठक हुई। इन बैठकों में अस्पताल एवं महाविद्यालय की आवश्यक सुविधाओं और विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री साव द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
- -महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल-स्वेच्छा से राशि एकत्रित कर मंदिर के प्रारंभिक निर्माण के लिए किया समर्पितरायपुर, / वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की।जन चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत आमापाली की माताओं-बहनों की एक प्रेरणादायी पहल भी सामने आई। महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्राप्त राशि में से अपनी इच्छा से धनराशि एकत्रित कर भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए समर्पित की। महिलाओं की इस पहल की वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सराहना की।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आमापाली की बहनों ने स्वेच्छा और संकल्प के साथ राशि एकत्रित कर मंदिर निर्माण में सहयोग दिया है। यह महिलाओं के आर्थिक योगदान के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व की जीती-जागती मिसाल है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज और सामुदायिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि महिलाओं का यह स्वैच्छिक योगदान समाज में आपसी सहयोग, सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। आमापाली की बहनों की यह पहल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस सराहनीय पहल के लिए ग्राम पंचायत आमापाली की सभी माताओं-बहनों और सहभागी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी बात सुनना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करना राज्य सरकार की जनकल्याण एवं सुशासन की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सरकंडा में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ किया। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़े। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के सहयोग से राज्य शासन के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इसकी स्थापना की गई है। इसकी शुरुआत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, आधुनिक एवं हितग्राही-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी भी मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस अभिनव पहल को आम जनता को समर्पित करते हुए इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीकी नवाचार, पारदर्शिता एवं सुगम सेवा वितरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राशन कार्डधारी हितग्राही, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।शुभारंभ के दौरान अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के प्रति लोगों में विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली। मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित नागरिकों ने इस आधुनिक व्यवस्था की सराहना की। अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के माध्यम से राशन प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी है। हितग्राही मशीन के समक्ष निर्धारित स्थान पर खड़ा होकर आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट) करता है। इसके पश्चात स्क्रीन पर उपलब्ध राशन एवं उसकी मात्रा प्रदर्शित होती है, जिसकी पुष्टि हितग्राही द्वारा की जाती है। हितग्राही अपने खाली बैग अथवा थैले को डिस्पेंसर के नीचे रखकर डिस्पेंस बटन दबाता है। कुछ ही सेकंड में निर्धारित मात्रा का खाद्यान्न स्वतः मशीन से निकलकर बैग में भर जाता है। इसके बाद हितग्राही राशन प्राप्त कर स्क्रीन पर प्रदर्शित संदेश की पुष्टि करता है। यह प्रणाली राशन वितरण में मानवीय त्रुटियों को कम करने, समय की बचत करने तथा हितग्राहियों को त्वरित, सटीक एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के शुभारंभ से आम जनता एवं राशन कार्डधारी हितग्राहियों में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। हितग्राहियों ने मशीन की सरल कार्यप्रणाली, सटीक तौल एवं त्वरित वितरण व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक सकारात्मक परिवर्तन बताया। नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस तकनीक आधारित व्यवस्था से राशन वितरण अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनेगा।अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के प्रारंभ होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीक आधारित सुधारों को नई गति मिलेगी तथा हितग्राहियों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के शुभारंभ कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर, नान जिला प्रबंधक श्री नितिन दीवान, विश्व खाद्य कार्यक्रम की सुश्री नताशा कुमारी पनवार सहित जनप्रतिनिधि और खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अमरूद का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण की अनमोल धरोहर हैं। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और उनका संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर पर्यावरण तैयार कर सकते हैं। हरियाली बढ़ेगी, तो हमारा पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा।उन्होंने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों और युवाओं की पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भागीदारी से इस अभियान को और व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। कार्यक्रम में विधायक श्री सुशांत शुक्ला, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ललित प्रकाश पटैरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सहित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
- -समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से हुआ सफल हृदय ऑपरेशनरायपुर / कई बार समय पर हुई एक छोटी-सी पहल किसी की पूरी जिंदगी बदल देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में संचालित जिला प्रशासन के नवाचार 'प्रोजेक्ट धड़कन' ने एक बार फिर ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है। ग्राम सरोरा की महज डेढ़ माह की बालिका रूचिता पटेल के हृदय में छेद की समय पर पहचान कर उसका पूरी तरह निःशुल्क सफल ऑपरेशन कराया गया। आज रूचिता स्वस्थ है और उसके परिवार के चेहरे पर लौट आई मुस्कान, प्रोजेक्ट धड़कन की संवेदनशील और प्रभावी पहल की बड़ी सफलता है।रूचिता को डेढ़ माह की आयु में सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। प्रारंभिक जांच के दौरान चिकित्सक ने उसकी हृदय गति सामान्य से अधिक पाई और विस्तृत जांच की सलाह दी। इसी दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में परिजनों ने बालिका की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तत्काल प्रोजेक्ट धड़कन की टीम से संपर्क किया।प्रोजेक्ट धड़कन की टीम ने परिवार को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए तत्काल चिकित्सकीय प्रक्रिया प्रारंभ कराई। तिल्दा स्थित निजी अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि रूचिता के हृदय में 8 एमएम का छेद है। इसके बाद प्रोजेक्ट धड़कन के समन्वय से रायपुर के अस्पताल में उसका पूरी तरह निःशुल्क हृदय ऑपरेशन कराया गया। सफल शल्य चिकित्सा के बाद लगभग 15 दिनों के उपचार उपरांत रूचिता को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।रूचिता के पिता श्री युगल पटेल मिस्त्री का कार्य करते हैं तथा माता श्रीमती विश्वासा पटेल गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति महंगे उपचार का खर्च वहन करने की नहीं थी। ऐसे समय में प्रोजेक्ट धड़कन के माध्यम से निःशुल्क उपचार उपलब्ध होने से परिवार को बड़ी राहत मिली।आज रूचिता पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन व्यतीत कर रही है। परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, प्रोजेक्ट धड़कन की टीम एवं उपचार में सहयोग करने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता और उपचार से उनकी बेटी को नया जीवन मिला है। जिले में संचालित प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक 1,69,353 से अधिक बच्चों की हृदय संबंधी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्क्रीनिंग के दौरान 165 संदिग्ध मामलों की पहचान हुई, जिनमें से 40 बच्चों में हृदय रोग की पुष्टि हुई। इनमें 24 बच्चों का सफल हृदय ऑपरेशन कराया गया, जबकि 15 बच्चों का उपचार एवं नियमित फॉलो-अप जारी है।
- दुर्ग / आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जी.ई. रोड पावर हाउस भिलाई में 10 अगस्त 2026, दिन सोमवार को प्रातः 09:30 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इकोसिस्टम मटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड, सिम्प्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड, वैष्णवास एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और भिलाई वोस्लो बीके कास्टिंग्स लिमिटेड जैसी प्रमुख औद्योगिक कंपनियां शामिल हो रही हैं। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में कुल 122 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत फिटर के 28 पद, वेल्डर के 21 पद, मकेनिस्ट एवं कम्प्यूटर न्यूमेरिकली कन्ट्रोल मशीनिस्ट (सीएनसी) के 12 पद, इलेक्ट्रिशियन के 11 पद, मोल्डर के 10 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 8 पद, टर्नर के 8 पद, फाउंड्रीमेन के 4 पद, तकनीशियन के 3 पद, मैसन (राजमिस्त्री) के 2 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक के 2 पद शामिल हैं। इसके अलावा ड्राफ्ट्समैन, मेकेनिक डीजल, मैन्युफैक्चरिंग एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एवं मैन्युफैक्चरिंग/प्रोग्रामिंग प्रोसेस असिस्टेंट के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपनी 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण अंकसूची, मूल प्रमाण पत्र, रिज्यूमे (बायोडाटा) और आधार कार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
- - ग्राम पंचायतों में लंबित प्रकरणों के निराकरण, आवास, रोजगार एवं आजीविका योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षादुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का सफल आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर आवास एवं रोजगार योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करते हुए हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने, हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करने, लंबित जियो-टैगिंग कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही स्व-सहायता समूहों की दीदियों को निर्माण सामग्री की आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने, ग्राम सभा के प्रस्तावों के अनुसार प्राथमिकता वाले कार्यों को स्वीकृत कर दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने की कार्ययोजना तैयार की गई। ’मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार बालिका शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा की गई।इसके अलावा निर्मित आजीविका डबरियों एवं नवा तरिया के माध्यम से आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण कार्यों के विस्तार तथा कार्यों के प्रत्येक चरण में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।इसी क्रम में ग्राम पंचायत मड़ियापार, राखी, बठेना, अचानकपुर एवं छांटा (जनपद पंचायत पाटन), ग्राम पंचायत कटरो, कोनारी एवं धनोरा (जनपद पंचायत दुर्ग) तथा ग्राम पंचायत मोहलई (जनपद पंचायत धमधा) सहित जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इन ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, रोजगार सहायकों एवं स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने भाग लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
- -खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लिए गए पनीर के 3 नमूनों में से 2 अवमानकरायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर द्वारा पनीर एनालॉग प्रतिषेध आदेश अधिसूचित होने के बाद जिले में पनीर के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय से जुड़े कारोबारियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।इसी क्रम में 03 अगस्त 2026 को रेलवे स्टेशन तेलघानी नाका चौक, रायपुर के पास श्री प्रांशु राय से जब्त 100 किलोग्राम खुला पनीर एवं तिल्दा क्षेत्र में मंडी रोड स्थित कृष्णा डेयरी के संचालक श्री अशोक यदु के प्रतिष्ठान से खुले पनीर का नमूना लिया गया था। खाद्य विश्लेषक द्वारा जारी जांच प्रतिवेदन में यह नमूना अवमानक स्तर का पाया गया है।वहीं, प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन से उतारकर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, रायपुर की ओर ले जाए जा रहे सुधा अमृत पनीर का नमूना लिया गया था। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में यह नमूना मानक मानदंडों के भीतर पाया गया है।विभाग द्वारा पनीर के विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006, नियम 2011 एवं विनियम 2011 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। file photo
- - 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल-एम्स रायपुर की चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और जनस्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों से उपराष्ट्रपति को कराया अवगतरायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह 2 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अशोक जिंदल ने अपनी धर्मपत्नी उषा जिंदल के साथ नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उपराष्ट्रपति ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की।इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने उपराष्ट्रपति को एम्स रायपुर द्वारा पिछले वर्षों में रोगी सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, डिजिटल स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान में रोबोटिक सर्जरी, किडनी प्रत्यारोपण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्वास्थ्य अनुसंधान, जैव-चिकित्सकीय नवाचार तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में हुई प्रगति से भी अवगत कराया।उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में एम्स रायपुर की भूमिका की सराहना की। उन्होंने आयुष्मान भारत तथा अन्य सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संस्थान के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।तृतीय दीक्षांत समारोह एम्स रायपुर की शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर, सुपर स्पेशियलिटी, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) तथा संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में उपाधियां प्रदान की जाएंगी। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगी। 2 सितंबर को आयोजित होने वाले इस दीक्षांत समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों, उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों तथा आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। समारोह एम्स रायपुर की स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में जारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय होगा।
- -प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल रहा कामरायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे के बुनियादी ढांचे और रेल नेटवर्क के विस्तार को पिछले एक दशक में बड़ी गति मिली है। रेल मंत्रालय के अनुसार, राज्य में रेलवे से जुड़ी आधारभूत संरचना और सुरक्षा परियोजनाओं के लिए वार्षिक बजट आवंटन प्री-2014 स्तर की तुलना में 24 गुना बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ को रेलवे परियोजनाओं के लिए ₹7,470 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जबकि वर्ष 2009-14 के दौरान औसत वार्षिक आवंटन केवल ₹311 करोड़ था।राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में चल रहे रेल विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे विस्तार का विशेष जोर यात्री सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ आदिवासी, पिछड़े और खनिज बहुल क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा माल ढुलाई क्षमता में वृद्धि पर है।नई रेल पटरियों के निर्माण में 17 गुना तेजीछत्तीसगढ़ में नई रेल लाइन के निर्माण और कमीशनिंग की गति में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2009-14 के दौरान जहां औसतन 6.4 किलोमीटर प्रति वर्ष नई रेल लाइन शुरू की जा रही थी, वहीं वर्ष 2014 से 2026 के बीच यह औसत बढ़कर 109.29 किलोमीटर प्रति वर्ष हो गया। इस अवधि में कुल 1,311 किलोमीटर नई रेल पटरियों को कमीशन किया गया है।2,398 किलोमीटर की 36 परियोजनाएं सक्रिय1 अप्रैल 2026 तक छत्तीसगढ़ में कुल 36 रेल परियोजनाएं सक्रिय हैं। इनमें 8 नई रेल लाइन और 28 दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 2,398 किलोमीटर है और इनके लिए कुल ₹48,202 करोड़ की लागत स्वीकृत की गई है। इनमें से 1,151 किलोमीटर रेल लाइन का काम पूरा कर कमीशन किया जा चुका है।पूरी हो चुकी प्रमुख रेल परियोजनाएंछत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है। इनमें प्रमुख रूप से -* दल्लीराजहरा–रावघाट नई रेल लाइन: 95 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर ₹1,628 करोड़ खर्च किए गए। यह स्टील संयंत्रों को आवश्यक कच्चे माल के स्रोतों से जोड़ने में महत्वपूर्ण है।* चांपा–झारसुगुड़ा तीसरी लाइन: 152 किलोमीटर लंबी परियोजना पर ₹1,227 करोड़ खर्च किए गए। इससे भारी माल ढुलाई वाले रेल कॉरिडोर की क्षमता बढ़ी है।* रायपुर–टिटलागढ़ दोहरीकरण: 203 किलोमीटर लंबी परियोजना ₹1,171 करोड़ की लागत से पूरी की गई।* खरसिया–कोरिछापार नई रेल लाइन: 43 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर ₹851 करोड़ खर्च किए गए। इससे प्रमुख खनन क्षेत्रों को रेल कनेक्टिविटी मिली है।इन बड़ी परियोजनाओं पर चल रहा कामराज्य में कई महत्वपूर्ण नई रेल लाइन और दोहरीकरण परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनमें -* खरसिया–परमलकसा नई डबल लाइन: 278 किलोमीटर, लागत ₹7,854 करोड़।* गेवरा रोड–पेंड्रा रोड नई रेल लाइन: 135 किलोमीटर, लागत ₹3,724 करोड़।* रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन: 140 किलोमीटर, लागत ₹3,513 करोड़। यह परियोजना बस्तर क्षेत्र में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण है।* खरसिया–धरमजयगढ़ नई रेल लाइन: 122 किलोमीटर, लागत ₹3,407 करोड़।आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी रेलछत्तीसगढ़ के ऐसे क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए भी प्रयास तेज किए गए हैं, जहां अभी तक रेल कनेक्टिविटी नहीं है। हाल के वर्षों में 2,455 किलोमीटर लंबाई के 14 फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) स्वीकृत किए गए हैं।महत्वपूर्ण रेल मार्गों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी तैयार की जा चुकी है। इनमें -* अंबिकापुर–रामानुजगंज–गढ़वा रोड/बरवाडीह: 262 किलोमीटर* सरडेगा–पत्थलगांव–अंबिकापुर: 218 किलोमीटर* धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा: 292 किलोमीटरइसके अलावा आदिवासी और खनिज क्षेत्रों को जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों का फील्ड सर्वे भी जारी है। इनमें गढ़चिरौली–बीजापुर–बचेली (490 किमी), कोठागुडेम–किरंदुल (180 किमी) और धमतरी–बांसकोट–अमरावती–कोंडागांव (183 किमी) शामिल हैं।यात्री सुविधाओं में भी विस्तारबढ़ती यात्री मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ में 18 प्रमुख नई ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। राज्य को आधुनिक और तेज रेल सेवाओं से जोड़ने के लिए वर्तमान में 2 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित हैं। इनमें दुर्ग–विशाखापट्टनम और बिलासपुर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा उधना–ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस की एक जोड़ी भी राज्य से होकर संचालित होती है। स्थानीय और क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर–अंतागढ़ डेमू सहित कई मेमू और डेमू सेवाएं भी शुरू की गई हैं। रायपुर, राजिम और अभनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है।वन मंजूरी और भूमि अधिग्रहण जैसी चुनौतियांरेल मंत्रालय के अनुसार, रेल परियोजनाओं को मंजूरी देने और उन्हें जमीन पर उतारने की प्रक्रिया में वन मंजूरी, भूमि अधिग्रहण, उपयोगिताओं के स्थानांतरण और भौगोलिक एवं भूगर्भीय परिस्थितियों जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखना पड़ता है। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय रेलवे परिचालन संबंधी बाधाओं को व्यवस्थित तरीके से दूर करने और छत्तीसगढ़ के लोगों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय रेल बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
-
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण सहित वार्डों में मूलभूत सुविधा रोड, नाली,पाईप लाईन विस्तार, विद्युतीकरण के अलावा सामुदायिक भवन निर्माण व मुक्तिधाम उन्नयन के लिए करेगे भूमि पूजन
- रामकृष्ण नगर, कृष्णकुंज जज कालोनी के पास रविवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने नागरिकों से उपस्थित होने की अपील
राजनांदगांव । संस्कारधानी को विकासी की ओर अग्रसर करने मूलभूत सुविधा सहित अन्य विकास कार्य कराने शासन द्वारा 44 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गयी, जिसे धरातल में मूर्त रूप देने रविवार 9 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे कृष्णकुंज जज कालोनी के पास रामकृष्ण नगर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन व विकास विभाग मंत्री श्री अरूण साव भूमिपूजन करेंगे। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री संतोष पाण्डे, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि शासन द्वारा नगर विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत राशि 16 करोड़ रूपए से कृष्णकुंज के पास 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण, 15वें वित्त आयोग अनटाईड ग्राण्ट अंतर्गत राशि 12 करोड़ लाख रूपए से विभिन्न वार्डों मेें रोड, नाली एवं विद्युतीकरण कार्य, अधोसंरचना मद अंतर्गत राशि 11.57 करोड़ रूपए से विभिन्न वार्डों मेें रोड, नाली, मुक्तिधाम उन्नयन एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य तथा मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत राशि 1 करोड़ रूपए से 4 वार्डों में रोड, नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के अलावा 15वे वित्त आयोग टाईड ग्राण्ट के पेयजल प्रबंधन घटक अंतर्गत राशि 3 करोड़ रूपए से विभिन्न वार्डों मेें पाईप लाईन विस्तार कार्य कराए जाएंगे। महापौर श्री यादव ने नगर विकास के लिए उक्त गरिमामय आयोजन में रविवार 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे कृष्णकुंज जज कालोनी के पास रामकृष्ण नगर में पार्षदों, नांमांकित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं एवं विद्यार्थियों से उपस्थिति की अपील की गई है। - -ECINET पोर्टल और चार अर्हता तिथियों की दी गई विस्तृत जानकारीरायपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में जिले के सभी महाविद्यालयों के मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के नोडल अधिकारियों एवं कैंपस एंबेसडर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन डॉ. कामिनी बावनकर, सहायक स्वीप नोडल अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमिताभ बनर्जी एवं डॉ. रवि बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से वर्षभर आयोजित की जाने वाली मतदाता जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ECINET One Stop Digital Platform और मोबाइल एप की उपयोगिता तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु निर्धारित चार अर्हता तिथियों - 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, दायित्वों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।नोडल अधिकारियों एवं कैंपस एंबेसडर्स को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने महाविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों तक निर्वाचन संबंधी सही एवं प्रामाणिक जानकारी पहुंचाएं। उन्हें कहा गया कि वे अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदान के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें।
- -सभी मिलकर एक बेहतर गांव बनाएंगेः कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह-ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में जिले के सरपंचों का एक दिवसीय पंचायत सम्मेलन का आयोजनरायपुर / जिला पंचायत रायपुर द्वारा ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में जिले के सरपंचों का एक दिवसीय पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका विषय ”प्राकृतिक सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन में पंचायतों की संरक्षक के रूप में भूमिका“ थी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन शामिल हुए।अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने कहा कि पंच सरपंचों के लिए ऐसी कार्यशाला सराहनीय है। हमारा जो जीवन है हमारे गांव की प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ा हुआ है इसे संरक्षित करना और बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में जो पानी के स्त्रोत हैं उसे अवश्य स्वच्छ रखें। इससे हमें स्वच्छ पेयजल मिलेगा साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह पूंजी है। गांव में यह देखा जाता हे कि पेयजल लाने की जिम्मेदारी गांव की महिलाओं पर होती है और आसपास पानी नहीं होने पर उन्हें दूर जाना पड़ता है, तकलीफों का सामना करना पड़ता है इसलिए उनकी समस्या को देखते हुए अपने गांव के तालाबों को स्वच्छ रखें। उन्होंने आग्रह किया कि सभी तालाबोें को मछली पालन जैसे व्यवसायिक उपयोग के लिए न प्रयोग करें, कुछ तालाब पेयजल, निस्तारी के लिए भी रखें।श्रीमती शर्मा ने कहा कि ग्रामसभा और पंचायती राज अधिनियम में सरपंचों को विशेष अधिकार दिए गए हैं। उन अधिकारों के बारे में जानें क्योंकि गांव में विकास करने के लिए संसाधन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग से पंचायतों में कचरे के रिसायकल के लिए एवं नल जल योजना के लिए विशेष प्रावधान किया गया हे इसका विशेष उपयोग करें। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि आज एक अच्छा अवसर था जब सरपंच अपने कामों का प्रस्तुतिकरण देते रहे और सारे वरिष्ठ अधिकारी उन्हें सुनते रहे। कलेक्टर ने कहा सभी सरपंच अच्छा काम कर रहे है, क्योंकि उनके द्वारा प्राकृतिक सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन के लिए कार्य किए जा रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि सरपंच अपने गांव को अपना घर समझकर कार्य करें तो उस गांव का समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा वीबी जी राम जी के आने के बाद यह सभी ग्राम पंचायत के लिए सुनहरा अवसर है। इसके तहत जिले के 409 ग्राम पंचायत में विद्यालयों मे बालक-बालिका का मॉडल शौचालय बनाया जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार किचन शेड भी बनाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक स्त्रोतों की सुरक्षित रखते हुए हम सब मिलकर बेहतर गांव बनाएंगे।जिला पंचायत सीईओ श्री बिश्वरंजन ने कहा कि जिले के कुछ पंचायतों में प्राकृतिक स्त्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए अच्छा कार्य किया जा रहा है। कार्यशाला में सरपंचों ने बताया गया कि उनके द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाया गया और मुक्त कराई गई जमीन का सदुपयोग भी किया जा रहा है। श्री बिश्वरंजन ने कहा कि तालाबों को गहरीकरण या सीमेंटीकरण करने से उनका संरक्षण नहीं होता कई बार अत्यधिक गहरीकरण से तलहटी में छोटे पौधे का विकास नहीं हो पाता जो कि छोटी मछलियों का भोजन होते हैं अतः तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष कार्य योजना बनानी चाहिए।कार्यक्रम में सरपंचों ने अपने क्षेत्र में किए गए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए किए गए कार्याें की जानकारी दी।
- -जनशिकायतों और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता से हो निराकरण : कलेक्टररायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समय-सीमा फॉलोअप बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, जनशिकायतों और लंबित प्रकरणों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करते हुए प्रत्येक प्रकरण को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।बैठक में प्रोजेक्ट समन्वय के अंतर्गत अंतरविभागीय एनओसी (NOC) से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक एनओसी उपलब्ध कराने में त्वरित कार्रवाई करने तथा संबंधित एनओसी का समयबद्ध हैंडओवर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं जनशिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए और लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।कलेक्टर ने पीएम किसान से जुड़े कार्यों में 100 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने तथा स्वामित्व योजना और एग्रीस्टैक के कार्य में तेजी लाने के निर्देशकलेक्टर ने सभी गांवों में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का कार्य समय-सीमा में पूरा करने तथा जिले के किसानों की बकेटिंग एवं एग्रीस्टैक से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।बैठक में आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के लिए मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया।कलेक्टर ने डीसीएस पेंडेंसी की भी समीक्षा की और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक लंबित प्रकरण की जिम्मेदारी तय करते हुए उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।प्रोजेक्ट वंदन के तहत अगस्त एवं सितंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्ति से पहले सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कर्मचारियों को पेंशन एवं अन्य सत्व के लिए परेशानी न हो।कलेक्टर ने पीजी पोर्टल एवं सेवा सेतु में प्राप्त आवेदनों का भी जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में राजस्व एवं पीएम आवास आरसीसी के प्रकरणों की भी अनुभागवार समीक्षा की गई तथा कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, विश्वविख्यात साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर भारतीय साहित्य, कला, संस्कृति और दर्शन के विश्वदूत थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया। उनकी साहित्यिक कृतियों में राष्ट्रप्रेम, मानवता, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव टैगोर की रचनाएं और विचार आज भी समाज को ज्ञान, संवेदना, स्वतंत्र चिंतन और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया। श्री ओपी चौधरी ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन और उनका साहित्य देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
- -आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती से 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ-राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मददरायपुर । कभी खेती को केवल गुजर-बसर का साधन मानने वाले छोटे और सीमांत किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक आज नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पतरापाली की महिला किसान श्रीमती राजश्री मार्काे ने वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीक को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों और कम भूमि में भी बेहतर उत्पादन लेकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है। श्रीमती राजश्री मार्काे ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और वर्ष 2024-25 में 1.20 हेक्टेयर क्षेत्र में हाइब्रिड टमाटर की खेती आधुनिक तकनीक से शुरू की। उन्होंने खेत में ड्रिप (टपक) सिंचाई प्रणाली और मल्चिंग शीट का उपयोग किया। इससे फसल को आवश्यकता के अनुसार पानी, पोषण और संरक्षण मिलता रहा तथा खेत में नमी लंबे समय तक बनी रही। आधुनिक तकनीक के बेहतर परिणाम श्रीमती राजश्री की मेहनत में साफ दिखाई दिए। उन्होंने एक सीजन में लगभग 100 से 120 टन उच्च गुणवत्ता वाले टमाटर का उत्पादन प्राप्त किया। उपज को बाजार में बेचकर उन्होंने लगभग 8 से 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।यह उपलब्धि उनके लिए केवल आर्थिक सफलता नहीं, बल्कि खेती के पारंपरिक तौर-तरीकों से आगे बढ़कर वैज्ञानिक तकनीक अपनाने का परिणाम भी है। उनकी सफलता अब आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने से खेत में पानी का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से हुआ। पौधों की जड़ों तक आवश्यकता के अनुसार पानी और घुलनशील उर्वरक पहुंचाए गए। इससे पानी की बचत के साथ-साथ पौधों को पोषक तत्वों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित हुई। वहीं, मल्चिंग शीट के उपयोग से खेत में खरपतवार का अंकुरण काफी हद तक नियंत्रित रहा। इससे निराई-गुड़ाई और अतिरिक्त श्रम की आवश्यकता कम हुई तथा उत्पादन लागत में भी कमी आई। मल्चिंग के कारण खेत की नमी लंबे समय तक बनी रहने से फसल को अनुकूल वातावरण मिला और पौधों का विकास बेहतर हुआ।नई तकनीक अपनाने के बाद फसल से मिले बेहतर परिणामों ने श्रीमती राजश्री मार्काे का आत्मविश्वास बढ़ाया। अब वे स्वयं आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाने के साथ आसपास के किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके खेत को देखने और आधुनिक तकनीकों को समझने के लिए क्षेत्र के किसान भी पहुंच रहे हैं। श्रीमती राजश्री की सफलता यह संदेश देती है कि वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाकर कम भूमि में भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय हासिल की जा सकती है।श्रीमती राजश्री मार्काे की सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के कई किसान अब ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और उन्नत उद्यानिकी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री तथा आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
- - लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण, अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाईरायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अभनपुर राजस्व अनुविभाग के भू-अभिलेख एवं राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व रिकॉर्ड शत-प्रतिशत अद्यतन किए जाएं तथा राजस्व सेवाओं को लेकर आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई) एवं पटवारी उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। इसके साथ ही जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र तथा आरबीसी 6-4 से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राजस्व सेवाओं का लाभ मिल सके।कलेक्टर ने खातों की 100 प्रतिशत बकेटिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खसरा नंबर की संबंधित किसान के नाम से सही मैपिंग की जाए, ताकि किसानों का रिकॉर्ड त्रुटिरहित एवं प्रामाणिक रहे। उन्होंने पटवारीवार बकेटिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में स्वामित्व योजना की भी पटवारीवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पट्टा वितरण सुनिश्चित करने तथा योजना की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल सिग्नेचर, मोबाइल नंबर, जेंडर सहित सभी आवश्यक प्रविष्टियों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया।कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामलों में तत्काल प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग पर प्रभावी नियंत्रण प्रशासन की प्राथमिकता है।बैठक में नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) तथा अन्य लंबित ऑनलाइन राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर ऑनलाइन रिकॉर्ड समय पर अद्यतन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम अभनपुर श्री रवि सिंह सहित अभनपुर राजस्व अनुविभाग के राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
- -विधायक राजेश मूणत मुख्य अतिथि और महापौर मीनल छगन चौबे, नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, पीडब्ल्यूडी प्रभारी दीपक जायसवाल, जोन– 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, पार्षद आनंद अग्रवाल होंगे विशेष अतिथिरायपुर। समता कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह में 20 लाख रुपये की विधायक निधि से नगर पालिक निगम की ओर से बनने वाले अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास समारोह शनिवार, आठ अगस्त को दोपहर 11 बजे आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत और विशेष अतिथि महापौर मीनल छगन चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन– सात की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, पीडब्ल्यूडी प्रभारी दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, पार्षद आनंद अ्ग्रवाल, भाजपा के तात्यापारा के मंडल अध्यक्ष चैतन्य टावरी, भाजपा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संयोजक ओंकार बैस और पार्षद मीना ठाकुर कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।पीडब्ल्यूडी प्रभारी दीपक जायसवाल ने बताया कि दिव्यांग बालिका विकास गृह में अतिरिक्त कमरों के शिलान्यास के अलावा भी समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 500 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। साथ ही उज्जवला योजना के 30 आवेदनकर्ताओं को इस मौके पर ससम्मान गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। जायसवाल के अनुसार इस मौके पर चिरहुलडीह वार्ड में दो स्थानों रामकुंड और कारी तालाब आमापारा सब्जी बाजार के पास पर 12 लाख रुपए की लागत से लगे हाईमास्ट का भी लोकार्पण अतिथिगण करेंगे। इस तरह मूणत अपने विधानसभा क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।कार्यक्रम में अतिथिगण बूढ़ापारा स्थित इनडोर स्टेडियम के 14 करोड़ रुपये के उन्नयन कार्यों के साथ ही नगर निगम की ओर से विकास और जनसुविधा शुरू करने वाले कार्यों की चर्चा भी की जाएगी।मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि गुरुवार को दोपहर दिव्यांग बालिका विकास गृह में टीम दीपक जायसवाल के साथ टीम महाराष्ट्र मंडल की कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें मिनट- टू- मिनट कार्यक्रम अपडेट किए गए। भाजपा के पदाधिकारी व नगर निगम के अधिकारियों व मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी मालती मिश्रा, सियान गुडी के प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, सचेतक रविंद्र ठेंगडी सहित अन्य पदाधिकारी व महाराष्ट्र मंडल के स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।काले ने जानकारी दी कि साल 1995 में समता कॉलोनी में भीमसेव भवन के सामने मार्ग के अंतिम छोर पर निर्मित दिव्यांग बालिका विकास गृह का नवीनीकरण साल 2025 में किया गया। इससे यहां समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी (वरिष्ठ नागरिकों के लिए सर्व सुविधायुक्त डे केयर सेंटर) का संचालन किया जा रहा है। काले ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से 20 मूक- बधिर बालिकाएं भी पिछले कुछ महीनों से शिक्षा, आवास सहित समूचे देखभाल के लिए दिव्यांग बालिका विकास गृह को सौंपी गई हैं। वे भी यहीं दिव्यांग बालिका विकास गृह में अस्थि बाधित बालिकाओं के साथ निवास कर रहीं है। अब यहां विधायक राजेश मूणत की विधायक निधि से बनने वाले कमरों से मूक- बधिर बालिकाओं सहित दिव्यांग बच्चियों की सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी।अध्यक्ष काले ने अपनी कार्यकारिणी के साथ समीपस्थ रहवासियों से शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही विधायक मूणत का दिव्यांग बालिका विकास गृह में अतिरिक्त कमरे बनाने के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपये स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। आध्यात्मिक समिति की अध्यक्ष आस्था अभय काले के अनुसार समूचा आयोजन शनिवार को होने के कारण शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न होने के साथ ही सियान गुड़ी के वरिष्ठ नागरिकों के साथ महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य सस्वर हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। इसमें उपस्थित आम श्रद्धालुओं का साथ मिलने की संभावना है।
- - महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में किया गया ज्ञानवर्धक कार्यक्रमरायपुर। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को हिंदी और इंग्लिश कन्वर्सेशन में काफी दिक्कत होती हैं। ऐसा नहीं कि उन्हें पता नहीं होता। उन्हें पता सब होता है, लेकिन आत्मविश्वास में कमी के कारण बच्चे बोलचाल की भाषा में अंग्रेजी में बात करने में हिचकते हैं। वहीं हिंदी में कई बार गलतियां कर जाते हैं। अंग्रेजी में बातचीत करने के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शुक्रवार, 7 अगस्त को पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए हिंदी, इंग्लिश टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया।शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि हिंदी बातचीत और इंग्लिश कन्वर्सेशन में संचरना और व्याकरण में अंतर होता है, जैसे हिंदी में वाक्य की बनावट आमतौर पर एसओवी (सब्जेक्ट+ ऑब्जेक्ट+ वर्ब) होती है, यानी क्रिया (वर्ब) हमेशा वाक्य के अंत में आती है, जैसे ‘मैं खाना खा रहा हूँ’। वहीं इंग्लिश कन्वर्सेशन में वाक्य की बनावट एसओवी होती है, यानी क्रिया बीच में आती है, जैसे: आई एम इटिंग। वहीं आदर और अपनापन, अभिव्यक्ति और संस्कृति में अंतर होता है।अपर्णा के अनुसार शिक्षिका विनीता सुंदरानी, स्नेहा महाजन, मेघा ऋषि, वनीता बैरागडे़ ने प्राइमरी क्लासेस में और रचना तिवारी, सरिता पांडे वंदना बिसेन, सुमन छत्री, सुनिधि रोकड़े व निकिता यादव ने मिडिल के बच्चों में यह एक्टिविटी कराई। बच्चों को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर आपस में बात कराई गई। अंग्रेजी बोलने में बच्चों के झिझक को दूर करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
- -संत ज्ञानेश्वर सभागृह में करीब 12 घंटे चलने वाली प्रतियोगिता के लिए सभी 36 टीमें फाइनलरायपुर। महाराष्ट्र मंडल ने तिलक जयंती के अवसर पर रविवार, नौ अगस्त को नगर स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन गया है। स्पर्धा के लिए राजधानी की सभी 36 टीमें फाइनल हो गई हैं। खेलकूद समिति और गायन कराओके समिति द्वारा संत ज्ञानेश्वर सभागृह में सुबह 8:30 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। अंताक्षरी स्पर्धा का यह 11वां वर्ष है और इसे दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ हर साल आयोजित किया जाता है।उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि लगभग 12 घंटे तक चलने वाली मैराथन अंताक्षरी स्पर्धा में दर्शकों से भी फिल्मी गानों से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वाले दर्शकों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सभागृह के बाहर लॉबी में स्वादिष्ट व्यंजनों व नाश्ते के एक से एक स्टॉल दर्शकों के साथ टीमों के प्रतिभागियों व उनके परिजनों को लुभाएंगे। अंताक्षरी स्पर्धा की विजेता टीम को 6000 रुपये नगद के साथ चैंपियन ट्रॉफी, प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसी तरह उप विजेता टीम को 3000 रुपये व तीसरे स्थान वाले ग्रुप को 2000 रुपये नगद के साथ ट्रॉफी, प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसी तरह स्पर्धा में भाग लेने वाली सभी 36 टीमों के लिए बेस्ट अटैम्प्ट ग्रुप, बेस्ट थीम ड्रेन ग्रुप, बेस्ट सिंगर ग्रुप, बेस्ट डिसेंट ग्रुप, बेस्ट कोऑपरेट ग्रुप को एक-एक हजार रुपये का कैश प्राइज भी दिया जाएगा। सभी टीमों को ट्राफी, खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।कराओके गायन समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर ने बताया कि मंडल अंताक्षरी स्पर्धा का फेसबुक लाइव प्रसारण होगा। प्रत्येक स्लॉट में गाने व सवालों के पांच राउंड होंगे और इसी बीच अंकों के आधार पर सरप्राइस बोनस सवालों के माध्यम से पीछे चल रही टीम को प्रतिद्वंद्वी टीमों से बराबरी करने या आगे निकलने का अवसर मिलेगा। इस तरह छह स्लॉट की स्पर्धा में 30 विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों को कसौटी में परखा जाएगा। कोई भी राउंड किसी भी स्लॉट में कराए गए राउंड से मेल खोता हुआ नहीं होगा अर्थात सभी छह स्लॉट के सभी 30 राउंड अलग- अलग ही होंगे। इस तरह छह स्लॉट की स्पर्धा में छह विजेता टीमें फाइनल में पहुंचेंगी और सातवें फाइनल स्लॉट में परफार्मेंस के आधार पर विजेता, उप विजेता और तीसरे स्थान वाली टीम घोषित की जाएगी।अंताक्षरी स्पर्धा की प्रतिभागी टीमें:-झंकार बीट्स, पीएनबी तरंग, शाइनिंग स्टार, सरस, सरगम के सितारे, स्वर वारकरी, मल्हार, झंकार केशरियो, प्रज्ञा मैत्री, दीवाने मस्ताने, सुर धारा, जल तरंग, दिव्यांग बालिका ग्रुप, सदाबहार ग्रुप, सुर संगम, मधु फाउंडेशन, सप्त सुर, गूंजन, बेमिसाल सुर के शिकारी, निमया सेवाजतन फाउंडेशन, माँ ग्रुप, स्वरांजलि ग्रुप, सुर संतृप्ति- 1, गान चतुर्वेद, हम से है जमाना, सुर संतृप्ति- 2, श्रावणी, सुर संगवारी, मैत्री, लिसियन, डब्लू. सी, सा रे ग म, रिमझिम फुहार, तराना, निनाद, शिवाय।
- -प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थनारायगढ़ । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश में जनकल्याण, सुख-शांति एवं सर्वसमृद्धि की कामना की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि देवों के देव महादेव की कृपा सदैव छत्तीसगढ़वासियों पर बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
- -रोजाना खपत की जानकारी से आधा हुआ बिजली बिल, ग्राम ओरमा के ग्रामीणों ने साझा किए अनुभव-स्मार्ट मीटर से बढ़ी पारदर्शिता, बिजली की बचत के साथ ऑनलाइन भुगतान भी हुआ आसानरायपुर । प्रदेश में स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुविधाजनक और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बालोद जिले के ग्राम पंचायत ओरमा में स्मार्ट मीटर की स्थापना के बाद ग्रामीणों के बिजली उपयोग के तरीके में उल्लेखनीय बदलाव आया है। अब उपभोक्ता प्रतिदिन अपनी बिजली खपत की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर रहे हैं, जिससे ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग बढ़ा है और मासिक बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी आई है। ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच श्रीमती मंजूलता साहू ने बताया कि पहले बिजली की वास्तविक खपत का अनुमान लगाना कठिन होता था, लेकिन स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। अब वे प्रतिदिन अपने घर की बिजली खपत देख पाती हैं और उसी के अनुरूप विद्युत उपकरणों का उपयोग करती हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिक उपयोग के कारण उनका बिजली बिल लगभग 1,200 रुपए आया था, लेकिन ऐप के माध्यम से नियमित निगरानी और ऊर्जा के नियंत्रित उपयोग से पिछले महीने उनका बिल घटकर लगभग 600 रुपए रह गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद सभी उपभोक्ताओं को ‘मोर बिजली’ ऐप का उपयोग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे बिजली की खपत, संभावित बिल और ऊर्जा बचत की जानकारी समय पर मिलती है।ग्राम ओरमा के किसान श्री नंदकुमार साहू ने बताया कि उनके घर और दुकान दोनों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से वे प्रतिदिन दोनों स्थानों की बिजली खपत अपने मोबाइल पर देख लेते हैं। इससे वे आवश्यकता के अनुसार बिजली का उपयोग नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में कूलर, पंखे और अन्य उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली बिल बढ़ गया था, लेकिन पिछले महीने ऊर्जा के संतुलित उपयोग से बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि अब बिजली बिल जमा करने के लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।ग्राम की निवासी कमलेश्वरी साहू और पेमिन साहू ने भी बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की खपत पूरी तरह पारदर्शी हो गई है। ऐप पर प्रतिदिन खपत और संभावित बिल की जानकारी मिलने से वे बिजली का उपयोग अधिक जिम्मेदारी से कर रहे हैं। परिणामस्वरूप पिछले महीने उनकी बिजली खपत कम हुई और बिल में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।
- -अंबिकापुर में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन-450 पौधों के सामूहिक रोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशरायपुर। वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा या धरोहर नहीं हैं, बल्कि यह समग्र मानव जीवन और इस पृथ्वी पर हर सांस लेते जीव का प्रत्यक्ष आधार हैं। पौधारोपण से हमें ताजे फल, सब्जियां, और नीम, तुलसी जैसे पौधों से जीवन रक्षक औषधियाँ मिलती हैं । हरियाली मानव मन के तनाव को दूर कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधारती है। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने एयर लेयरिंग तकनीक से तैयार पीपल के पौधे का रोपण कर एक पेड़ माँ के नाम 3.0 अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक जनभागीदारी है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित हर्राटिकरा में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के जनसंकल्प का सशक्त मंच बना।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर को पौधारोपण से जोड़ने का आग्रह करते हुए विवाह समारोहों में मंडप (मड़वा) निर्माण के लिए वृक्षों की कटाई जैसी परंपराओं से बचने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो हरित और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना शीघ्र साकार होगा।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने वन विभाग द्वारा रेस्क्यू की गई ब्लैक काइट (काली चील) को उसके प्राकृतिक आवास में मुक्त कर वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन का संदेश भी दिया। यह पहल वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण अभियान में 450 पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। इस अवसर पर गुलर, पीपल, शीशम, गुल्लू और बरगद सहित विभिन्न स्थानीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, एनसीसी के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में ट्री एटीएम के माध्यम से पौधारोपण की अभिनव व्यवस्था भी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को नीलगिरी के पौधों का वितरण कर कृषि वानिकी को बढ़ावा देने की पहल की गई। वन विभाग ने जानकारी दी कि सरगुजा वनमंडल में इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अब तक 31 हजार 800 पौधों का रोपण किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के प्रयासों को नई गति मिली है।राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, वनमंडलाधिकारी, उप वनमंडलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प को और अधिक सशक्त बनाया।
- -राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को मजबूत बनाने की अपील-हथकरघा उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग का किया आग्रह, कहा- बुनकरों का सम्मान ही आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींवरायपुर । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा हथकरघा से निर्मित वस्तुओं के अधिकाधिक उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और लाखों बुनकर परिवारों के सम्मान से जुड़ा जन आंदोलन है।राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के कुशल बुनकरों द्वारा निर्मित पारंपरिक गमछा धारण कर प्रदेश की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि यह गमछा केवल एक परिधान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, श्रम, परंपरा और स्थानीय शिल्प कौशल का जीवंत प्रतीक है।श्री अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी और हथकरघा उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि जब हम स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का उपयोग करते हैं, तब हम न केवल उनकी आजीविका को सशक्त बनाते हैं, बल्कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक नागरिक का यह छोटा-सा प्रयास आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में बड़ा योगदान सिद्ध होगा।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बुनकर अपनी पारंपरिक कला, उत्कृष्ट शिल्पकौशल और रचनात्मकता के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं। ऐसे प्रतिभाशाली शिल्पकारों का उत्साहवर्धन करना हम सबका सामूहिक दायित्व है।श्री अग्रवाल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर नागरिकों से अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पाद के साथ वीडियो अथवा चित्र साझा करने और राष्ट्रीय हथकरघा दिवस अभियान से जुड़ने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस जनभागीदारी से देश-दुनिया तक हमारे बुनकरों की अद्भुत कला, उनकी मेहनत और भारतीय हथकरघा की समृद्ध परंपरा को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी स्वदेशी अपनाने के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।









.jpg)

.jpg)















