- Home
- छत्तीसगढ़
- *बिलासपुर में 17 केन्द्रों में 5948 परीक्षार्थी होंगे शामिल*बिलासपुर / यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई रविवार को बिलासपुर सहित देश के कई शहरों में आयोजित की गई है। संभागायुक्त श्री सुनील जैन और आईजी श्री संजीव शुक्ला ने मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर इसके लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। कमिश्नर ने यूपीएससी की गाइडलाईन और एसओपी की जानकारी देकर इनका अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, यूपीएससी से आए प्रतिनिधि सहित नोडल अधिकारी और सभी केन्द्राध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे। जिले के 17 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 5948 परीक्षार्थी शामिल होंगे।कमिश्नर श्री जैन ने कहा कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सुचारू, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से हो। गर्मी के मद्देनजर परीक्षार्थी के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा केन्द्र में विद्युत व्यवस्था बाधित न हो, जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। परीक्षा केन्द्रों में जैमर लगाया जाए। परीक्षा केन्द्रों मे जिनकी ड्यूटी लगाई गई है उन्हें पास जारी किए जाए। अनाधिकृत कोई भी व्यक्ति केन्द्रों में प्रवेश न कर पाए। आईजी श्री संजीव शुक्ला ने पुलिस के अधिकारियों को चौकन्ना रह कर सुरक्षा के तमाम इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने परीक्षा के आयोजन के लिए जारी एसओपी का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए।दो पाली में होगी परीक्षा25 मई को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दो पाली में सवेरे 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को हर पाली में आधे घंटे पहले अपनी उपस्थिति देनी अनिवार्य होगी। परीक्षा में मोबाईल सहित सभी तरह के संचार यंत्र, स्मार्ट वॉच वर्जित होगा। जिला कार्यालय में परीक्षा संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक 25 में स्थापित की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-223642 है।
- बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने देश में सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए पिछले तीन महीनों में 18 नए नवाचार प्रारंभ किए हैं। इनमें सुविधाजनक मतदान से लेकर राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने, प्रक्रियागत सुधार से लेकर निर्वाचन कार्यों में लगे अमलों की क्षमता बढ़ाने, सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने से लेकर ईसीआई मुख्यालय में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने जैसे कई प्रभावी और अभिनव कदम शामिल हैं।भारत निर्वाचन आयोग ने नई पहल करते हुए एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा निर्धारित की है। ऊंची इमारतों एवं कालोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। मतदाता सूची के अद्यतनीकरण हेतु मृत्यु पंजीकरण का डेटा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) डेटाबेस से सीधे प्राप्त किया जाएगा और सत्यापन के बाद अद्यतनीकरण किया जाएगा। आयोग ने मतदाता सूचना पर्चियों को और अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने का भी निर्णय लिया है। अब इसमें मतदाता का क्रमांक और भाग संख्या अधिक स्पष्टता के साथ प्रदर्शित किए जाएंगे।भारत निर्वाचन आयोग निवार्चन की संपूर्ण प्रक्रिया में हर स्तर पर राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ देशभर में 4719 बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों में राजनीतिक दलों के 28 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी दी है। सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को मिलाकर सीईओ स्तर पर 40, डीईओ स्तर पर 800 तथा ईआरओ स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ 3879 बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के प्रमुख दलों आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी, एनपीपी की मौजूदगी रही है। राजनीतिक दलों के साथ अलग-अलग स्तरों पर बैठकों के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।भारत निर्वाचन आयोग प्रक्रियात्मक सुधारों (Procedural Reforms) की दिशा में भी सक्रियता से काम कर रही है। आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की सुविधा के लिए नया एकीकृत डैशबोर्ड ईसीआईनेट (ECINET) शुरू किया गया है। इसमें सभी हितधारकों के लिए एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध हैं। ईसीआई के 40 से अधिक एप्स एक ही प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। इसके साथ ही डुप्लिकेट इपिक (EPIC) नंबर की समस्या के समाधान के लिए ईसीआई द्वारा अब विशिष्ट इपिक नंबर की नई प्रणाली लागू की गई है।भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने और निर्वाचन कराने की पूरी प्रक्रिया में 28 हितधारकों की पहचान की है। इनमें मतदाता, निर्वाचन अधिकारी, राजनीतिक दल, उम्मीदवार एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और निर्वाचन संचालन नियम 1961 और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों पर आधारित अन्य शामिल हैं। इन सभी हितधारकों के लिए अधिनियमों, नियमों और आयोग के निर्देशों के आधार पर प्रशिक्षण प्रस्तुतियाँ तैयार की जा रही हैं।आयोग ने निर्वाचन कार्मिकों (Election Staff) के सशक्तीकरण के लिए भी नए कदम उठाए हैं। बीएलओ को मानक फोटो पहचान पत्र (Standard Photo ID Card) दिए जाने के साथ ही नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम (IIIDEM) में लगातार क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसमें अब तक 3000 से अधिक बूथ स्तर पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगले कुछ वर्षों में एक लाख से अधिक बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालयों के एसएमएनओ (SMNOs) और एमएनओ (MNOs) के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किए गए हैं। निर्वाचन में सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण पहलू के मद्देनजर बिहार के पुलिस अधिकारियों को भी आईआईआईडीईएम (IIIDEM) में प्रशिक्षण दिया गया है।नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में भी कार्यों में बेहतरी और कसावट के लिए कई सुधार जारी हैं। बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के साथ ही वहां ई-ऑफिस का कार्यान्वयन शुरू हो चुका है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बेहतर समन्वय के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियो के साथ आयोग नियमित बैठकें भी कर रहा है।
-
- पक्का आवास मिलने से घर में आयी खुशियां
- प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को तहेदिल से दिया धन्यवाद
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना से जनसामान्य के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस के पक्के आवास बन जाने पर सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पदुमतरा निवासी श्री नरेन्द्र कुमार ठाकुर को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के आवास की चाबी मिली। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं तथा उनके पास एक एकड़ भूमि है। पुराना घर खपरी वाला था। जिसमें पानी-बरसात के समय बहुत दिक्कत होती थी। उन्होंने बताया कि उनका हमेशा से पक्का मकान बनाने का सपना था, लेकिन मेरी आमदनी इतनी नहीं थी कि मैं अपना पक्का बना पाता। अब वे अपने नये मकान में परिवार के साथ खुशी से रहेंगे। उन्होंने बताया कि पक्का मकान बनने से पानी-बरसात में बार-बार घर की मरम्मत करने से राहत मिली है। उन्होंने पक्के आवास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
ग्राम पदुमतरा के श्री शीतल दास साहू ने बताया कि वे घरों में मकान पेंटिंग का कार्य करते है तथा उनके पास 34 डिसमिल जमीन है। खपरे का मकान होने के कारण बारिश में परेशानी होती ही थी। बंदर और कीड़े-मकोड़ों का डर रहता था। पक्का मकान मिल जाने से अब बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और समस्याओं से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उनके परिवार में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पानी प्राप्त हो रहा है तथा राशन कार्ड से चावल मिल रहा है। ग्राम पदुमतरा के ही श्री भुनेश्वर साहू ने बताया कि वह मजदूरी करते है और परिवार में 6 लोग है। बारिश के दिनों में घर में पानी भर जाता था। बंदर के कारण खप्पर-छानी को हर साल बनवाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपना पक्का मकान बना पाऊंगा। सरकार से मदद मिली और आज मैं अपने पक्के मकान में खुशी से निवास कर रहा हूं। - - कुल 87 लाख 50 हजार रुपये का था इनाम- नक्सलियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्रीरायपुर /छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति - 2025 और 'नियद नेल्ला नार योजना' के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष कुल 87 लाख 50 हजार रुपये के इनामी 24 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इनमें से 20 नक्सलियों पर ₹50,000 से लेकर ₹10 लाख तक के इनाम घोषित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है। यह आत्मसमर्पण उसी निर्णायक यात्रा की एक कड़ी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अब नक्सली भी समझ चुके हैं कि हिंसा का रास्ता अंतहीन विनाश की ओर ले जाता है। अब नक्सली उग्रवाद की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। हम इन आत्मसमर्पित साथियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
-
* दो वर्ष से फरार आरोपी को पटना बिहार से किया गया गिरफ्तार
दुर्ग। प्रार्थी जसमिंदर सिंग दिघवा निवासी थाना सुपेला ने सूचना दिया कि वर्ष 2017 में संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड मुम्बई के संचालक प्रेमजीत शर्मा के साथ व्यवसायिक वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से संपर्क हुआ जिसके द्वारा नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाईट प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर प्रार्थी से डेढ़ करोड़ रूपये निवेश कराया गया ।प्रार्थी द्वारा रकम निवेश करने के बाद अधिक बारिश होने के कारण नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाईट प्रोजेक्ट बंद होने तथा नाईजीरिया में नये सोलर स्ट्रीट लाईट का अनुबंध होने के संबंध में आरोपी द्वारा कूटरचित दस्तावेज भेजा गया था । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला (चौकी स्मृतिनगर) में अपराध क्र. 530/2023 धारा 420,467,468,471,120(बी) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश हेतु टीम बिहार भेजा गया जहां उप निरीक्षक सिंकू कुमारी, थाना पाटलिपुत्र, पटना बिहार की एवं तकनीकी सहायता से इंद्रपुरी जिला पटना बिहार से संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड मुम्बई के संचालक प्रेमजीत शर्मा को गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, चौकी प्रभारी स्मृतिनगर, आरक्षक सविन्दर सिंग, आरक्षक कमल परगनिहा स्मृति नगर एवं उप निरीक्षक सिंकू कुमारी, थाना पाटलिपुत्र, पटना बिहारकी भूमिका उल्लेखनीय रही। - -थाना उतई अंतर्गत ग्राम सेलूद पाटन रोड से दो आरोपियो को किया गया गिरफ्तार-मेडिकल स्टोर्स व्यवसायी करता था प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई पुलिस ने किया गिरफ्तारदुर्ग। जिले में नषे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल (भा.पु.़से.) के द्वारा नषे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देष प्राप्त हुये थे।टीम द्वारा नषे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेलूद से पाटन जाने के मार्ग पर मानिकचौरी मोड के पास दो व्यक्ति नषीली दवाईयों की बिक्री कर रहे है की मुखबिर के सूचना पर बताये स्थान पर घेराबंदी कर व्यक्तियों को पकड़ा गया जो पूछताछ में अपना नाम कृष्णा यादव एवं अजय यादव बताया जिनकी तलाषी लेने पर कृष्णा यादव के कब्जे से एक नीले रंग के बैग के अंदर प्रतिबंधित दवाई proxiohm spas 40 रेपर में कुल 960 नग नीले रंग की कैप्सुल एवं alprazolam tablet .5 mg 30 नग टेबलेट एवं वाहन एक्टिवा क्रं0 सीजी 10 बीसी 6508 व बिक्री की रकम 300 रू. एवं मोबाईल को जप्त किया गया एवं अजय यादव के कब्जे से एक गुलाबी रंग थैला में रखा proxiohm spas 10 रेपर में 240 नग नीले रंग की कैप्सुल एवं alprazolam 0.5mg 38 नग टेबलेट को बरामद किया गया एवं बिक्री की रकम 500 रू एवं मोबाईल आरोपियों से कडाई से पूछताछ करने पर बताये कि पाटन पुराना बस स्टैण्ड मे इटली दोसा बनाने वाले मनोज डोंगरे द्वारा उन्हें नशीली दवाईयों की सप्लाई की जाती है। तत्पश्चात तत्काल पुलिस टीम के द्वारा पाटन में मनोज डोंगरे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह पाटन पुराना बस स्टैण्ड के पास स्थित सिन्हा मेडिकल स्टोर्स से प्रतिबंधित नशीली दवाईयां खरीद कर मोटा मुनाफे के लालच में कृष्णा यादव , अजय यादव को सप्लाई करना स्वीकार किया मनोज डोंगरें के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई alprazolam 20 नग टेबलेट को जप्त किया गया तत्पश्चात ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमति जागेश्वरी साहू को सूचना से अवगत कराया गया तथा ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर सिन्हा मेडिकल स्टोर्स पुराना बस स्टैण्ड पाटन में रेड कार्यवाही की गई जिसमें मेडिकल स्टोर्स के संचालक गोवर्धन सिन्हा द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया अधिक मुनाफे के लालच में बिना इस्क्रीप्शन प्रतिबंधित दवाईयो की बिक्री करना स्वीकार किया सिन्हा मेडिकल स्टोर्स से alprazolam .5 mg 300 नग टेबलेट एवं बिक्री की रकम 2000रू जप्त किया गया कुल जुमला कीमती 79,499 रू आरोपीयों के विरूद्व धारा 8 22(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, ड्रग इंस्पेक्टर जागेश्वरी साहू दुर्ग ,उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, प्र0आर0 महेश देवांगन , प्र0 आर0 कौशल साहू ,आरक्षक दुष्यंत लहरे, राजीव दुबे ,धुव्र नारायण , सुरेन्द्र चौहान , मुकेश यादव , मनोज सिन्हा , कमल साहू की सराहनीय भूमिका रही है।आरोपीगण:-01- कृष्णा यादव पिता गजाधर यादव उम्र 21 साल02- अजय यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 21 साल03- मनोज डोंगरे पिता स्व0 गिरधारी डोंगरे उम्र 27 साल04- गोवर्धन लाल सिन्हा पिता ठाकुर राम सिन्हा उम्र 45 साल
- -बेहद जन उपयोगी है सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल-स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने योजना को तत्काल प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवादरायपुर ।सड़क दुर्घटना होने वाले पीडितों के लिए भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि यह एक बेहद जनउपयोगी योजना है जिसमें सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ितों को नकदी रहित मुफ्त उपचार की व्यवस्था होगी। इसमें किसी भी पीड़ित परिवार को 7 दिन की अवधि के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से संबद्ध हास्पिटल में डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।श्री जायसवाल ने बताया कि ये निःशुल्क इलाज एक व्यक्ति के लिए डेढ़ लाख रुपए तक होगा। यानी अगर एक ही परिवार के दो व्यक्ति की दुर्घटना होती है तो 3 लाख तक, दुर्घटना में 3 लोग हताहत होते हैं तो 4.5 लाख तक मुफ्त इलाज हो सकेगा। इसमें वे सभी हास्पिटल शामिल होंगे, जिन्हें आयुष्मान योजना के तहत शामिल किया गया है। यानी आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृति किसी भी अस्पताल में नई योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति सात दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का का निः शुल्क इलाज के लिए पात्र होगा।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी की दुर्घटना होती है और उसे नजदीकी आयुष्मान योजना संबद्ध हास्पिटल में ले जाया जाता है, लेकिन वहां भी इलाज के संसाधन नहीं हैं या स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है, तो वह हास्पिटल तुरंत दूसरे अस्पताल में केस भेजेगा और पोर्टल में इसे अपडेट करेगा ताकि विशेषज्ञ वाली जगह में तुरंत इलाज शुरू हो सके। श्री जायसवाल ने कहा कि अभी ट्रामा और पॉलीट्रामा के अंतर्गत कुछ और सक्षम हास्पिटल को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए सभी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस जन हितकारी और महत्वपूर्ण योजना को राज्य में तत्काल प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
- -सौगातों की बारिश से ग्रामीणों के चेहरे खिलेरायपुर / सुशासन तिहार के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक स्थित ग्राम बासिंग में बीएसएफ कैम्प परिसर में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। नीम वृक्ष की छांव में खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बल्कि मौके पर ही एक करोड़ रुपये से अधिक की सौगातों की घोषणा कर लोगों का दिल जीत लिया।चौपाल में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 8 अप्रैल से पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसंवाद और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वे स्वयं क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक साफा और कलगी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समर कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों ने स्वहस्तनिर्मित गुलदस्ते भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और हॉफ मैराथन विजेता छात्र को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की समीक्षा की और कहा कि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित नहीं रहेगी। ग्रामवासी श्रीमती महेश्वरी दुग्गा और श्रीमती मनकाय ने योजना के लाभ साझा करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।मुख्यमंत्री ने नक्सल समस्या पर दो टूक कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के लोगों के सहयोग से नक्सलवाद को समाप्त करने का राष्ट्रीय संकल्प मार्च 2026 तक पूरा होगा। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बनी पुनर्वास नीति को देश की सर्वश्रेष्ठ नीति बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, नोनी सशक्तिकरण, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत हितग्राहियों को चाबियां, चेक और नकद सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर भी सौंपी।मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर मुरहापदर में पुलिया निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, बासिंग में खेल मैदान और बालक आश्रम/शाला मरम्मत हेतु 20 लाख रुपये,मुरहापदर और एहनार में आंगनबाड़ी भवन हेतु 24 लाख रुपये, बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक सीसी सड़क हेतु 25 लाख रुपये, कुंदला, बासिंग व मुरहापदर में नवीन घोटूल हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ओरछा में आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8 करोड़ की लागत से निर्मित 250 सीटर छात्रावास भवन, जल आपूर्ति एवं विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।
-
- जैव विविधता के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक
राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वन चेतना केंद्र मनगटा में जैव विविधता के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने जैव विविधता के पहलुओं पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव जिले की स्थानीय जैव विविधता को दर्शाती फोटो गैलरी लगायी गयी। जैव विविधता और पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ राजनांदगांव की प्राकृतिक संपन्नता को बनाए रखने के लिए वन विभाग और समाज की संयुक्त भागीदारी के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं में श्री विवेक शुक्ला, श्री प्रतीक ठाकुर, श्री राजेंद्र मिश्रा, श्री एमएल नायक और श्री सुबोध पांडे ने जैव विविधता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू , श्री प्रशांत कोड़ापे, सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड श्री राजेश चंदेल, संयुक्त सीईओ राज्य कैम्पा श्री अमिताभ बाजपेयी एवं वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ श्री पंकज राजपूत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव श्री आयुष जैन, वनमंडलाधिकारी मोहला श्री दिनेश पटेल, वनमंडलाधिकारी दुर्ग श्री दीपेश कपिल और प्रशिक्षु भावसे श्री अभिषेक अग्रवाल, वृत्त के विभिन्न वन मंडलों के उपवनमण्डलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, मैदानी अमला, जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे। -
- सभी अधिकारी मुख्यालय में रहना करें सुनिश्चित
- जनमानस के लिए संवेदनशीलतापूर्वक एवं तत्परता से करें कार्य
- विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर शीघ्र करें मेंटेनेंस का कार्य
- विद्युत कनेक्शन में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत
- निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को गुणवत्ता कार्य नहीं होने पर कान्ट्रेक्टर का ठेका निरस्त करने तथा ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश
- शासन द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के द्वारा खरीफ पूर्व राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ
- शहर के सभी गार्डन के सौदर्यींकरण, रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए मिशन मोड में कार्य करने के लिए कहा
- स्टेडियम की दुकानों में किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर करें कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में अवैध कब्जे को हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत
- साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सभी अधिकारी नियमित तौर पर दौरा करेंगे और जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं सभी विभागों के अधिकारी मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व के छोटे-छोटे कार्यों के लिए नागरिकों को भटकना न पड़े। सभी राजस्व अधिकारी जनमानस के लिए संवेदनशीलतापूर्वक एवं तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड शासन की महती योजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए यह जरूरी है कि डोर-टू-डोर सर्वे करने के साथ ही ऐसे व्यक्ति जो पलायन कर गए हैं या जिनका आधार अपडेट नहीं है, उनके आयुष्मान कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड तथा आयुष्मान वय वंदन कार्ड के निर्माण में गति लाएं। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर उसके मेंटेनेंस का कार्य शीघ्र होना चाहिए। वास्तविक खपत से अधिक खपत होने की स्थिति में कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को वास्तविक बिजली की खपत की जानकारी देना चाहिए। उन्होंने रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में गति लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्युत कनेक्शन में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत है। बिजली के क्षेत्र में विद्युत के उपयोग एवं देयक को पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट मीटर के क्रियान्वयन के लिए कहा। उन्होंने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में इस योजना से अधिक से अधिक जनसामान्य को लाभान्वित कराएं, इससे बिजली के बिल में कमी आएंगी। कलेक्टर ने जिले में निर्माण कार्य से जुड़े पीडब्ल्यूडी, आरईएस सहित अन्य विभागों को निर्माण कार्यों को यथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रेडा, नगर निगम एवं निर्माण कार्य से जुड़े अन्य विभागों को गुणवत्ता कार्य नहीं होने पर कान्ट्रेक्टर का ठेका निरस्त करने तथा ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएल में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासन द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के द्वारा खरीफ पूर्व राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशु पालन, मत्स्य पालन एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वित तरीके से कार्य करेंगे। इसके अंतर्गत प्रमुख खरीफ फसल की नवीनतम तकनीक के संबंध में किसानों को जानकारी देने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में भी बताया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शहर के विभिन्न उद्यानों के रख-रखाव का कार्य उद्योगों को भी दें। उन्होंने शहर के सभी गार्डन के सौदर्यींकरण, रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए मिशन मोड में कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की दुकानों में किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करें तथा हाऊसिंग बोर्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में अवैध कब्जे को हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण कार्य के लिए आवश्यक तैयारी रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भूमिहीन व्यक्तियों को आबादी पट्टा देने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में अग्रणी रहना है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेकने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए महासंपर्क चलाकर जिले के अधिक से अधिक गांवों में हितग्राहियों के घर तक पहुंचकर सर्वे करना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। - -केवल काले कलर की बॉल पेन ही उपयोग कर सकेंगे अभ्यर्थी-पहली पाली में सुबह 9 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे एंट्री बंद होगी-परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न न हो, प्रतिबंधित गतिविधियां होने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगीरायपुर । कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में 25 मई को आयोजित होने वाली यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारियों को लेकर परिवहन अधिकारी सह पर्यवेक्षक तथा केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान आब्जर्वर डॉ. प्रियंका शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री नवीन कुमार ठाकुर सहायक कोऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा कंट्रोल रूम प्रभारी श्री केदारनाथ पटेल उपस्थित रहे। डॉ. सिंह ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए उपस्थित सभी अधिकारी और प्राचार्यों को कड़े दिशा-निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।डॉ. सिंह ने कहा कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थी केवल काले कलर की बॉल पाइंट पेन का उपयोग कर सकते हैं। किसी भी अन्य कलर की पेन अथवा काले कलर की जेल पेन का उपयोग सर्वथा वर्जित हैं। परीक्षा की पहली पाली में सुबह 9 बजे एवं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्र की एंट्री बंद हो जाएगी, जिसके बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर ले कि दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले केंद्र पहुंच जाएं। कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए है कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परीधि में कोई भी ध्वनि प्रदूषण न करें एवं किसी भी तरीके से परीक्षा के आयोजन को बाधित करने की कोशिश न करें अन्यथा उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी बॉटल लाएं, उस पर किसी भी प्रकार का स्टीकर नहीं होना चाहिए। परीक्षा हॉल में डिजिटल वॉच, मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, किसी भी प्रकार संचार उपकरण अथवा बैग या पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है, इस पर विशेष ध्यान दें। किसी भी प्रकार की अवांछनीय स्थिति से बचने के लिए अभ्यर्थी पेपर-1 और पेपर-2 के बीच परीक्षा प्रागंण में ही रहें। परीक्षा के दौरान एक समय में दो लोगों को वाशरूम जाने की अनुमति नहीं होगी तथा अंतिम 30 मिनट के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को वाशरूम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश के समय ई-एडमिट कार्ड एवं वही फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो उनके परीक्षा फॉर्म में दर्ज है, मोबाइल पर ई-एडमिट कार्ड की तस्वीर दिखाने से परीक्षा केंद्र में एंट्री नही मिलेगी। परीक्षा केंद्र में केवल काले कलर की बॉल पाइंट पेन, पेंसिल, ई-एडमिट कार्ड, पारदर्शी वॉटर बॉटल, स्वयं की पासपोर्ट साइज तस्वीर, आईडी प्रूफ एवं एडमिट कार्ड में उल्लेखित वस्तुएं ही ले जा सकते हैं।कलेक्टर डॉ. सिंह ने पर्यवेक्षकों तथा केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि यूपीएससी की परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देशों का सभी को अनिवार्य रूप से पालन करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी परीक्षा केंद्रों में आवश्यक सामग्री समय से पहुंची है या नहीं, इसकी जांच कर लें। परीक्षा के एक दिवस पहले सभी केंद्रों में जैमर लगवाना सुनिश्चित करें, प्रत्येक कक्ष में दो पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही सहायक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति समय पर कर ली जाए। टेक्स्ट बुकलेट के वितरण और संग्रहण से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें और उनका पालन करें। मोबाइल एप पर जानकारी भरते समय सतर्क रहें, और निरीक्षण के दौरान निरीक्षक अपने मोबाइल केंद्राध्यक्ष के पास जमा कराएं। यूपीएससी द्वारा पर्यवेक्षकों के लिए संवेदनशील मटेरियल को संभालने के लिए विशेष पीपीटी जारी की गई है, इसका अध्ययन अवश्य करें। डॉ. सिंह ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित जरूरी घोषणाएं पब्लिक एनाउंस्मेंट सिस्टम के माध्यम से लगातार अभ्यर्थियों एवं उनके पालकों तक पहुंचाते रहे ताकि किसी भी प्रकार का कोई भ्रम उत्पन्न न हो।डॉ. सिंह ने कहा कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के दौरान लॉ एंड ऑर्डर का ध्यान रखें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की उपस्थिति हो। प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर या फ्रिस्किंग की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस परीक्षा का सफल एवं निष्पक्ष आयोजन सुनिश्चित करना है ताकि किसी भी प्रकार की आलोचना या संदेह की कोई संभावना न रहे। सभी 28 केंद्रों की सूची के साथ रिपोर्टिंग समय पर करें, और व्यवस्था की सतत् निगरानी के लिए ड्यूटी के अलावा पुलिस की अन्य गाड़ियां नियमित रूप से पेट्रोलिंग करते रहेें ताकि कोई अवांछनीय स्थिति निर्मित न हो।28 परीक्षा केंद्रों की सूची-श्री शंकरचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, पोस्ट सेजबहार मुजगहन, राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर, कचहरी चौक, निवेदिता कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरूनानक चौक, अडवानी आर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरगांव, सरस्वती नगर निगम उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला बिजली ऑफिस के बाजू फूल चौक नयापारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरेना रिंग रोड, स्वामी आत्मानंद शसकीय अंग्रेजी माध्यम (उत्कृष्ट) विद्यालय (एम.एम. आई हास्पिटल के पास) लालपुर, प्यारे लाल यादव शासकीय हिन्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरन बाजार, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू आर.एस. कालोनी, जे.आर. नायडू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रविग्राम तेलीबांधा, पी.जी. उमाटे, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर, शास. दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कॉलीबाड़ी चौक, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल फारेस्ट कालोनी अभनपुर मेन रोड माना बस्ती, शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय बैरन बाजार रायपुर, शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर, माया राम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चौबे कॉलोनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीडीह, रायपुर वार्ड कमांक 52, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, पोस्ट-रविग्राम, लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरूकुल परिसर, कालीबाड़ी रोड़, पंडित गिरजा शंकर मिश्र शा.उ.मा. शाला महादेवघाट रोड रायपुरा, रायपुर सरोना मार्ग बासटाल, खल्लारी चौक, प्रो.जे.एन. पाण्डेय शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नलघर चौक, स्व० श्री राम शर्मा (मिन्टू) शा०उ०मा०विद्यालय डूमरतराई, स्वामी आत्मानंद शासकीय शहीद स्मारक उत्कृष्ट विद्यालय मौदहापारा, पंडित आर. डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आमापारा चौक जी. ई. रोड, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल माना कैम्प, पं. रामसहाय मिश्रा शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय शाला, महोबा बाजार (कोटा), काशीराम शर्मा शास० उ०मा० वि० भनपुरी बाजार चौक, स्वामी आत्मानंद शासकीय (उत्कृष्ट) शाला ओवर ब्रिज के पास मोवा, जे.आर. दानी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक, रायपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)
- -शासन-प्रशासन मिलकर विकास कार्यां को दे रहे है गति - विधायक श्री सिन्हा-महतारी सदन के निर्माण से महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा-समाधान शिविर में प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने लिया आवेदनों के निराकरण की जानकारी-विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वितमहासमुंद / सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन 30 मई तक जारी रहेगा। यह शिविर न केवल समस्याओं के निराकरण का मंच बना, बल्कि शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में आज महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत झलप में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री सिन्हा एवं जनप्रतिनिधियां द्वारा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, आवास अभिनन्दन पत्र प्रदान किया गया।शिविर में बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा रामस्वरूप दीवान, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकी पटेल, जनपद सदस्य श्री बलविंदर सिंह सिद्धू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप समाधान शिविर के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे और योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे शासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन जब मिलकर कार्य करते हैं, तो विकास को कोई भी शक्ति रोक नहीं सकती। हम सभी मिलकर अपने जिले में विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।सुशासन तिहार के दौरान जो समस्याएं सामने आई हैं, हम उन्हें गंभीरता से लेकर निराकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं। शिविर का उद्देश्य है कि हर नागरिक को सुशासन का लाभ मिले। महतारी वंदन योजना, जिसका वादा हमारी सरकार ने किया था, आज उसके लाभ की राशि बहनों के खातों में पहुंच रही है। हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार महतारी सदन का निर्माण कर रहे हैं। झलप में भी इसका निर्माण कार्य जारी है। यह सदन सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि एक मंच है, जहां बहनें अपनी समस्याओं और सामाजिक विषयों पर खुलकर चर्चा कर सकेंगी। यह नारी स्वावलंबन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सिकासेर बांध से महासमुंद तक पानी लाने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। सर्वेक्षण का कार्य प्रगति पर है और डीपीआर बनाई जा रही है। जिससे क्षेत्र के खेतों में पानी पहुंचेगा। श्री सिन्हा ने बताया कि पटेवा से खल्लारी मार्ग और पतई माता रोड के निर्माण से हमारे ग्रामीण अंचल को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। साथ ही, झलप में नया विश्रामगृह का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा।प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने स्टॉल का किया अवलोकन, आवेदनों की ली जानकारीप्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं आवेदनों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से भी बातचीत की। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग सजगता से कार्य करें और नियमित फील्ड विजिट को प्राथमिकता दें। कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाधान शिविर के अब तक के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।झलप समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए। सुशासन तिहार में कुल 6218 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 6210 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। शेष आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही लोगों को संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा 22 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 4 लाभार्थियों को अभिनन्दन पत्र, 8 लोगों को जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा खुशबू महिला स्व सहायता समूह को पौध वितरण किया गया। शिविर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बहुउद्देशीय एवं ज्ञान व योजना परख जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद सरायपाली कार्यालय परिसर में, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुन्देली पूर्व माध्यमिक शाला भवन, बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भूकेल स्वामी आत्मानंद स्कूल, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडरीदादर में भी समाधान शिविर का आयोजन हुआ।
- -किसान रथ से किसानों को किया जाएगा जागरूक-तीन टीम बनाकर 78 स्थानों पर लगेगा शिविर-कलेक्टर ने दिए आवश्यक तैयारी के निर्देशमहासमुंद / शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान जिले में 29 मई से शुरू होगा, जो 12 जून तक चलेगा। इस दौरान कृषि विभाग एवं वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंचकर खेती के उन्नत तरीकों की जानकारी भी किसानों को देंगे। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज शाम शुक्रवार को इस अभियान के संबंध में कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, उप संचालक कृषि श्री एफ. आर. कश्यप, आईजीकेवी के वैज्ञानिक, कृषि, पशुपालन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर ने बैठक में बताया कि अभियान के तहत किसानों को खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा नीतियों, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादो के प्रयोग के लिए जागरूक एवं जानकारी दी जायेगी। साथ ही अभियान के तहत किसानों से फीडबैक लेकर उनके द्वारा किये गए नवाचार के संबंध में वैज्ञानिक नवीन जानकारी प्राप्त करेंगे एवं अनुसंधान में आवश्यक दिशा निर्धारित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। कृषि विभाग गंभीरता से लेते हुए किसानों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें एवं सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी करवाएं। कलेक्टर ने कहा कि अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना सुनिश्चित करें।उपसंचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले में तीन टीम गठित की गई है, जो प्रत्येक दिन 7-8 पंचायतों के बीच क्लस्टर बनाकर शिविर लगाएगी। जो प्रतिदिन 7-8 ग्राम पंचायतों में जाकर लगभग डेढ़ हजार से अधिक किसानों के साथ वैज्ञानिक दल का सीधा संवाद किया जायेगा। टीम में आईसीएआर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि पशुपालन उद्यानिकी मतस्य के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी एफपीओ, एफआईजी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।श्री कश्यप ने बताया कि वैज्ञानिक दल द्वारा किसानों के साथ संवाद में उक्त तकनीकों, नई किस्मों और सरकारी योजनाओं, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को मृदा स्वस्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों में संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं शिक्षित, कृषि-ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन, केवीके, आईसीएआर संस्थान और इफको, कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी का उपयोग पर प्रदर्शन किसानों के बीच जागरूक पैदा करने के लिए आई.सी.टी. का उपयोग, धान की सीधी बुवाई (डीएसआर), सोयाबीन की फसल में मशीनीकरण जैसी अन्य उन्नत फसल तकनीकों का प्रसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज उर्वरक दिलाए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की जायेगी। अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए उप संचालक कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापित किया गया है। इसके लिए भू संरक्षण अधिकारी श्री भीमराव घोड़ेसवार (मो न.90092-29778) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने उक्त अभियान में अधिक से अधिक किसानों को शामिल होकर अपने खेती-किसानी के कार्य में आधुनिकता को शामिल करने एवं शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
- रायपुर। नगर निगम जोन 7 में सुशासन तिहार के अंतर्गत आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समाधान शिविर लगाया गया। जिसम पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत पहुंचे और लोगों से रूबरू हुए।समाझधान शिविर में विधायक राजेश मूणत ने रायपुर नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।शिविर में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, एसडीएम नंदकिशोर चौबे, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा भी मौजूद थे।
-
पुराना धमतरी मार्ग संतोषी नगर नाला को अवैध कब्जामुक्त करने, लालपुर मुक्तिधाम से कब्जा हटाने, पौधरोपण करने, कन्या शाला में दोनों ओर गेट लगाने, आंगनबाड़ी भवन बाउंड्रीवाल कार्य ना करने पर ठेकेदार को काली सूची में डालने सहित दिए अनेक निर्देश
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड नम्बर 54 और रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड नम्बर 55 के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण वार्ड 54 की पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू, वार्ड 55 पार्षद श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव सहित जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया और स्थल समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए. आयुक्त श्री विश्वदीप ने वार्ड नम्बर 54 क्षेत्र के अंतर्गत पुराना धमतरी मार्ग संतोषी नगर के नाले का निरीक्षण किया और नाले पर बनाये गए अवैध पाटों को अभियानपूर्वक तोड़कर सफाई की बाधा हटाकर बारिश पूर्व नाले की व्यवस्थित सफाई करवाने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिए. आयुक्त ने वार्ड 55 के क्षेत्र लालपुर में पुराने आंगनबाड़ी भवन में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल का कार्य ठेकेदार को नोटिस देकर प्रारम्भ करवाने और शीघ्र कार्य प्रारम्भ नहीं करने पर सम्बंधित ठेकेदार को निविदा निरस्त करते हुए काली सूची में डालने की कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिए. आयुक्त ने वार्ड 55 में लालपुर शीतला तालाब की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए. आयुक्त ने लालपुर कन्या स्कूल में दोनों ओर गेट लगाने और पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने लालपुर मुक्तिधाम में भीतर कब्जे हटाने, मुख्य द्वार पर गेट लगाने और भीतर उग आयी बबूल की कटीली झाड़ियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने बोरियाखुर्द खेल मैदान का निरीक्षण कर वहाँ गेट लगाने और पौधरोपण करवाने के निर्देश दिए हैँ, वहीं बोरियाखुर्द के डबरी तालाब पार में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधरोपण करवाने के निर्देश दिए हैँ. -
बिलासपुर/भारत निर्वाचन आयोग ने देश में सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए पिछले तीन महीनों में 18 नए नवाचार प्रारंभ किए हैं। इनमें सुविधाजनक मतदान से लेकर राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने, प्रक्रियागत सुधार से लेकर निर्वाचन कार्यों में लगे अमलों की क्षमता बढ़ाने, सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने से लेकर ईसीआई मुख्यालय में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने जैसे कई प्रभावी और अभिनव कदम शामिल हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने नई पहल करते हुए एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा निर्धारित की है। ऊंची इमारतों एवं कालोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। मतदाता सूची के अद्यतनीकरण हेतु मृत्यु पंजीकरण का डेटा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) डेटाबेस से सीधे प्राप्त किया जाएगा और सत्यापन के बाद अद्यतनीकरण किया जाएगा। आयोग ने मतदाता सूचना पर्चियों को और अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने का भी निर्णय लिया है। अब इसमें मतदाता का क्रमांक और भाग संख्या अधिक स्पष्टता के साथ प्रदर्शित किए जाएंगे।भारत निर्वाचन आयोग निवार्चन की संपूर्ण प्रक्रिया में हर स्तर पर राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ देशभर में 4719 बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों में राजनीतिक दलों के 28 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी दी है। सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को मिलाकर सीईओ स्तर पर 40, डीईओ स्तर पर 800 तथा ईआरओ स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ 3879 बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के प्रमुख दलों आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी, एनपीपी की मौजूदगी रही है। राजनीतिक दलों के साथ अलग-अलग स्तरों पर बैठकों के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।भारत निर्वाचन आयोग प्रक्रियात्मक सुधारों (Procedural Reforms) की दिशा में भी सक्रियता से काम कर रही है। आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की सुविधा के लिए नया एकीकृत डैशबोर्ड ईसीआईनेट (ECINET) शुरू किया गया है। इसमें सभी हितधारकों के लिए एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध हैं। ईसीआई के 40 से अधिक एप्स एक ही प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। इसके साथ ही डुप्लिकेट इपिक (EPIC) नंबर की समस्या के समाधान के लिए ईसीआई द्वारा अब विशिष्ट इपिक नंबर की नई प्रणाली लागू की गई है।भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने और निर्वाचन कराने की पूरी प्रक्रिया में 28 हितधारकों की पहचान की है। इनमें मतदाता, निर्वाचन अधिकारी, राजनीतिक दल, उम्मीदवार एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और निर्वाचन संचालन नियम 1961 और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों पर आधारित अन्य शामिल हैं। इन सभी हितधारकों के लिए अधिनियमों, नियमों और आयोग के निर्देशों के आधार पर प्रशिक्षण प्रस्तुतियाँ तैयार की जा रही हैं।आयोग ने निर्वाचन कार्मिकों (Election Staff) के सशक्तीकरण के लिए भी नए कदम उठाए हैं। बीएलओ को मानक फोटो पहचान पत्र (Standard Photo ID Card) दिए जाने के साथ ही नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम (IIIDEM) में लगातार क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसमें अब तक 3000 से अधिक बूथ स्तर पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगले कुछ वर्षों में एक लाख से अधिक बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालयों के एसएमएनओ (SMNOs) और एमएनओ (MNOs) के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किए गए हैं। निर्वाचन में सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण पहलू के मद्देनजर बिहार के पुलिस अधिकारियों को भी आईआईआईडीईएम (IIIDEM) में प्रशिक्षण दिया गया है।नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में भी कार्यों में बेहतरी और कसावट के लिए कई सुधार जारी हैं। बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के साथ ही वहां ई-ऑफिस का कार्यान्वयन शुरू हो चुका है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बेहतर समन्वय के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियो के साथ आयोग नियमित बैठकें भी कर रहा है। -
कोटागांव कलस्टर के 3426 एवं नगर पंचायत गुण्डरदेही में 1146 आवेदनों का किया गया निराकरण
बालोद/ सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव और नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित समाधान शिविर के दोनांे कलस्टर में शामिल वार्डवासी एवं ग्राम पंचायत के लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अलावा आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू किए गए सुशासन तिहार के अंतर्गत बालोद जिले में समाधान शिविर जिले के अलग अलग स्थानों में निरंतर आयोजित की जारी है। इसी कड़ी में आज डौण्डी विकासखण्ड के स्कूल मैदान कोटागांव में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम कोटागांव के अलावा ग्राम आडेझर, सल्हाईटोला, खैरवाही, कामता, कुमुड़कट्टा, नलकसा, कोपेडेरा, चिखली, साल्हे, धोतिमटोला, नर्राटोला के निवासी शामिल हुए। इसी प्रकार नगर पंचायत गुण्डरदेही के समस्त वार्ड वासी समाधान शिविर में शामिल हुए। सुशासन तिहार के अवसर पर डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव में आयोजित समाधान शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीव मानकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चंद्रलेखा पायला, जनपद सदस्य श्री शिवगिरी चुरेन्द्र, साधना सोरी, रत्ना हिरवानी, कुलदीप साहू, ग्राम पंचायत कोटागांव के सरपंच श्रीमती अर्चना मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्री नूतन कंवर, तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसी तरह नगर पंचायत गुण्डरदेही के शिविर में विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष श्री विजय सोनकर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा नगरवासी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के कोटागांव कलस्टर में शामिल 11 ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा प्रस्तुत किए गए 3426 एवं नगर पंचायत गुण्डरदेही के समस्त वार्ड के लोगों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1146 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। आज जिले के शिविरों में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योनजाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया।आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान कोटागांव कलस्टर के अंतर्गत कृषि विभाग को 98, क्रेडा विभाग को 44, विद्युत विभाग को 121, जनपद पंचायत डौण्डी को 1472, परिवहन विभाग को 169, तहसील डौण्डी को 407, पशु चिकित्सा विभाग को 42, महिला एवं बाल विकास विभाग को 406 एवं श्रम विभाग को 171 सहित कुल 3426 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार आज नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान राजस्व विभाग को 762, महिला एवं बाल विकास विभाग को 119, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग एवं पशुपालन विभाग को 03-03 आवेदनों सहित कुल 1146 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई। -
सुशासन तिहार में अपने आवेदन पर शीघ्रता से काम होने पर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
बालोद/सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर कोटागंाव में किसान किताब की द्वितीय प्रति मिलने पर किसान श्री गोवर्धन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव में आयोजित समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में पहुंचे ग्राम धोतिमटोला के किसान श्री गोवर्धन हल्बा ने बताया कि उनका पहले जो किसान किताब था, वह बहुत पुराना होने के कारण उसे उपयोग में नहीं ला पा रहे थे, जिससे बहुत कठिनायों का सामना करना पड़ रहा था। नया किसान किताब बनाने के लिए काफी समय से सोंच रहे थे, लेकिन नहीं बनवा पा रहा था। श्री गोवर्धन ने बताया कि सुशासन तिहार की जानकारी गांव में मुनादी द्वारा मिलने पर उन्होने पंचायत में जाकर नया किसान किताब बनाने के लिए आवेदन किया और आज उन्हें समाधान शिविर में निःशुल्क नया किसान किताब मिल गया। नया किसान किताब के लिए किसी प्रकार की राशि भी नहीं लगा है। श्री गोवर्धन ने कहा कि सुशासन तिहार बहुत मददगार साबित हुआ है। उन्होंने सुशासन तिहार आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसान श्री गोवर्धन ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर सभी किसानों के लिए बहुत अच्छा है। उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से बहुत सारी योजनाओं की जानकारी मिली है। -
अब ग्राम पटेली में 28 मई एवं ग्राम कुरदी में 31 मई को समाधान शिविर आयोजित
बालोद/ जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पटेली एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में आयोजित समाधान शिविरों की तिथि को अपरिहार्य कारणों से संशोधित किया गया है। जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि संशोधित तिथि अनुसार अब ग्राम पंचायत पटेली में आयोजित शिविर की तिथि को 26 मई को संशोधित कर 28 मई को कर दी गई है। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में 24 मई को आयोजित होने वाली समाधान शिविर की तिथि को संशोधित कर 31 मई कर दी गई है। -
स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नही होने पर उच्च कार्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाएगा प्रस्ताव
बालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बालोद जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2025 में 50 प्रतिशत या उससे कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने बताया इन सभी प्राचार्यों को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थाओं के प्राचार्यों के द्वारा प्रस्तुत किए गए स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नही होने पर संबंधित संस्था प्रमुख के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।श्री मरकले ने बताया कि इसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निपानी, राणाखुज्जी एवं अरमरीकला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरथाबाजार, पिनकापार, छेड़िया, खोलझर, डौण्डीलोहारा, गुण्डरदेही, बरबसपुर, बेलमाण्ड, भण्डेरा एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी सहित जिले के कुल 15 स्कूलों के प्राचार्यों को जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत या उससे कम रहा है उन्हें स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिवस के भीरत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। - रायपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर 12 महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर "परामर्शदाता" के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित करता है ।नौकरी हेतु पात्रता, आवश्यक अर्हता, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन जमा करने के लिए निर्धारित प्रारूप आदि के बारे में विवरण मंत्रालय की वेबसाइट https://www.mospi.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है । आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून, 2025 है । पात्र उम्मीदवार [email protected] पर ई-मेल के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं ।
- -छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ऊँचाईरायपुर, // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी वासियों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 बिस्तरों की क्षमता वाले इस मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर से न केवल राजधानी रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।उन्होंने बताया कि पिछले सत्रह महीनों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी परियोजना की शुरुआत की गई है, जो भविष्य में 5 हजार बिस्तरों वाले मेडिकल हब के रूप में विकसित होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक श्री मोतीलाल साहू और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
-
रायपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने गुरुवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के जोन नम्बर 8 के अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड नम्बर 69 के पार्षद श्री महेन्द्र औसर के रायपुरा मुख्य मार्ग में स्थित वार्ड पार्षद कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया।
इस मौके पर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्री दीपक जायसवाल,श्री भोलाराम साहू, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद श्री महेन्द्र औसर, श्री अर्जुन यादव, पूर्व पार्षद श्री दीनबंधु सिंह ठाकुर, श्री गोपी साहू, श्री दिलीप साहू, कुंवर रजियंत सिंह ध्रुव, श्रीमती शारदा गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष श्री गुड्डू तिवारी, सामाजिक कार्यकत्र्ता श्री नवीन शर्मा, गणमान्यजनों, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, आमजन उपस्थिति थे। - -महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पार्षद रहे उपस्थितरायपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में 1 करोड़ 20 लाख के नए विकास कार्यों की सौैगात दी। साथ ही इन कार्यों के लिए भूमिपूजन भी किया।इस कार्यक्रम में रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, वीर सावरकर नगर वार्ड के पार्षद श्री संदीप साहू, सामाजिक कार्यकत्र्ता श्री बजरंग खंडेलवाल, श्री विशाल पाण्डेय सहित जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ता , महिलाअएं, स्कूल के छात्र - छात्राएं शिक्षक ं, स्टॉफ कर्मचारीं मौजूद थे।वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के क्षेत्र के अंतर्गत हीरापुर में पार्षद कार्यालय के समीप सामुदायिक भवन निर्माण, वामनराव लाखे स्कूल हीरापुर में सरहदी दीवार निर्माण,रामजानकी मन्दिर के पास रंगमंच निर्माण कार्य, हीरापुर शासकीय मिडिल स्कूल में विविध विकास कार्य, अटारी केन्द्र में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के विविध नवविकास कार्य शीघ्र कराये जायेंगे।
- रायपुर । पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में 2 करोड़ 86 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया।इस मौके पर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर,श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्री भोलाराम साहू, , माधव राव सप्रे वार्ड के पार्षद श्री महेन्द्र औसर, पार्षद श्री अर्जुन यादव,श्रीमती मीना ठाकुर, पूर्व पार्षद श्रीमती शारदा गोस्वामी, श्री दीनबंधु सिंह ठाकुर, श्री गोपी साहू, श्री दिलीप साहू, कुंवर रजियंत सिंह ध्रुव, सामाजिक कार्यकत्र्ता श्री , श्री नवीन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्री गुड्डू तिवारी सहित जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता और वार्ड क्षेत्र के रहवासी वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों स्कूल के छात्र - छात्राओं, शिक्षक - शिक्षिकाओं, स्टॉफ कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थित थे।पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने एक वर्ष के विधायक कार्यकाल में राज्य शासन द्वारा रायपुरा के विकास हेतु 9 करोड़, 37 लाख 95 हजार रूपये को स्वीकृति देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव को हार्दिक धन्यवाद दिया. श्री राजेश मूणत ने सुझाव दिया कि रायपुर नगर निगम को वर्ष भर राजस्व वसूली करना चाहिए,माह दिसम्बर से नहीं. इससे रायपुर नगर निगम को वर्ष में 400 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली निश्चित ही हो सकती है. पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने निगम अधिकारियों से कहा कि किसी भी नई सडक़ को खोदकर पाईप लाईन कदापि ना डालें. श्री राजेश मूणत ने कहा शीघ्र ही रायपुरा महादेवघाट को विकसित करने की योजना पर कार्य महापौर, सभापति, वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में प्रारम्भ होगा.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि विकास पुरुष कहे जाने वाले श्री राजेश मूणत ने दलगत राजनीति की भावना से ऊपर उठकर रायपुरा क्षेत्र का विकास किया है. उन्होंने मितानिनों को उनकी मांग पूर्ण करने हरसम्भव कार्यवाही करवाने पहल करने का आश्वासन दिया.सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि मानो कोई देवीय शक्ति श्री राजेश मूणत के पास है, जिसके कारण वे इतना 8 विकास कार्य पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में करवा रहे हैँ. पार्षद श्री महेंद्र औसर ने मात्र 3 माह में लगभग 3 करोड़ के नए विकास कार्य वार्ड में प्रारम्भ करवाने पर पूर्व केबिनेट मन्त्री पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत को हार्दिक धन्यवाद दिया. नागरिकों ने मंच पर पहुंचते ही पूर्व केबिनेट मन्त्री पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे को गज़माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया.
















.jpg)


.png)







