ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन कर नागरिकों को दी सौगात

रायपुर /रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत दलदल सिवनी क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन के पास नवीन रंगमंच निर्माण कार्य का रायपुर ग्रामीण विधायक निधि मद से 9 लाख 98 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र कराये जाने नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षद श्री मोहन साहू, श्री देवदत्त द्विवेदी सहित कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव एवं वार्डवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया. रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव को तत्काल स्वीकृति अनुसार वार्ड 7 के दलदल सिवनी क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन के पास नवीन रंगमंच निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. वार्ड 7 के पार्षद निगम एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन ने वार्ड 7 के दलदल सिवनी क्षेत्र में नवीन रंगमंच निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन कर कार्यरम्भ करवाने हेतु समस्त वार्डवासियों की ओर से रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया. 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english