- Home
- छत्तीसगढ़
-
-डॉ. दीक्षा चौबे का यह तीसरा एकल संग्रह हैरायपुर । वृंदावन हाल रायपुर में राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले दुर्ग की हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा की छंदकारा ,सृजनकार व व्याख्याता डाॅ. दीक्षा चौबे के कुंडलिया संग्रह कुंडलिया कल्लोलिनी का विमोचन हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि साहित्यकार व समीक्षक डॉ पी.सी.लाल यादव गंडई थे तथा अध्यक्षता श्री योगेश अग्रवाल प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामेश्वर शर्मा, श्री अरुण निगम संस्थापक छंद के छ , महेश कुमार शर्मा व कमल शर्मा व विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 70 साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुस्तक समीक्षा डॉ. शिवकुमार श्रीवास ने प्रस्तुत की। डॉ. दीक्षा चौबे का यह तीसरा एकल संग्रह है , इसके पूर्व एक गीत संग्रह और एक कहानी संग्रह व कई साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं । उन्हें साहित्य के क्षेत्र में विभिन्न मंचों से सम्मानित व पुरस्कृत किया गया है तथा कई किताबों के लिए पाँच वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं। डॉ. दीक्षा चौबे की कविता व कहानियों का राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशन और आकाशवाणी रायपुर से नियमित प्रसारण होता है । वे समीर कुमार चौबे ए.जी.एम. भिलाई इस्पात संयंत्र की धर्मपत्नी व शुभदा , क्षितिज की माँ हैं । साहित्यकार, रिश्तेदारों व मित्रों ने उन्हें इस सफलता पर अपार हर्ष व्यक्त किया और बधाई संप्रेषित की । - बेमेतरा| नगर सेना मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा महिला नगर सैनिक छात्रावास ड्यूटी के 1715 पदों एवं नगर सैनिक जनरल ड्यूटी के 500 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 22 जून 2025 को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2025 तक व्यापम की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।*व्यापम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वर्ष 2024 में इन पदों के लिए दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके आधार पर कुल 20,137 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा हेतु किया गया है। केवल वे अभ्यर्थी, जिन्होंने दक्षता परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त की है|*लिखित परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन नहीं करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे। ध्यान दें कि आवेदन केवल एक बार भरा जा सकेगा तथा इसके पश्चात उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।*लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा राज्य के चार प्रमुख संभागों – रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में आयोजित की जाएगी। बेमेतरा जिले के चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय रहते व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर लें।
- -राज्य मंत्रिपरिषद का ऐतिहासिक निर्णय – छत्तीसगढ़ औद्योगिक क्रांति की ओर एक और कदमरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को देश का अगला औद्योगिक और रोजगार हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में कई अहम संशोधनों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जो आने वाले वर्षों में राज्य के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को नई दिशा देगा।स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्राथमिकता – बढ़ेगा रोजगारसंशोधित नीति के अनुसार, जिन उद्योगों में छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मिलेगा, उन कंपनियों को सरकार की ओर से विशेष अनुदान मिलेगा। इससे स्थानीय रोजगार दर में तेज़ी आएगी और पलायन पर भी अंकुश लगेगा।आधुनिक खेती को मिलेगा संस्थागत समर्थनहाइड्रोपोनिक और एयरोपोनिक जैसी हाईटेक फार्मिंग तकनीकों को औद्योगिक क्षेत्र में शामिल कर किसानों को आधुनिक उपकरण, ऑटोमेशन और सूचना प्रौद्योगिकी जैसी तकनीकों से जोड़ा जाएगा। इससे खेती की उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ेगी।खेल प्रशिक्षण और अकादमियों को प्रोत्साहनराज्य सरकार खेल और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती हुई खेल अकादमी और निजी प्रशिक्षण केंद्रों को प्रोत्साहन देगी। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का विकास भी होगा।उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावागुणवत्तापूर्ण विश्वविद्यालयों की स्थापना को प्रोत्साहन देकर छत्तीसगढ़ को शैक्षणिक हब के रूप में भी विकसित करने की योजना है। इससे राज्य के छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा के अवसर यहीं उपलब्ध होंगे।ऑटोमोबाइल सेक्टर को विस्तारअब ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विस यूनिट्स को हर विकासखंड समूह में मान्यता दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी तकनीकी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।पर्यटन और होटल व्यवसाय को नई उड़ानबस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में होटल-रिसॉर्ट के निर्माण हेतु निवेश की न्यूनतम सीमा कम की गई है। इससे इन इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को आजीविका के साधन मिलेंगे।कपड़ा उद्योग को मिलेगा दोगुना प्रोत्साहनटेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्योगों को 200% तक का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे महिलाओं एवं ग्रामीण कारीगरों को सिलाई, बुनाई और कढ़ाई जैसे रोजगारों में अधिक अवसर मिलेंगे।छत्तीसगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक हबनई लॉजिस्टिक नीति के तहत पूरे राज्य में माल परिवहन को आसान बनाया जाएगा। इससे व्यापारियों को लागत में कमी, समय की बचत और बाजारों तक तेज पहुंच मिलेगी।दिव्यांगजनों को मिलेगा विशेष लाभदिव्यांगजनों की परिभाषा में बदलाव कर उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं में शामिल किया जाएगा। यह समावेशी विकास की दिशा में सरकार का सराहनीय कदम है।रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर को स्पेशल पैकेजराज्य अब ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डिफेंस और एयरोस्पेस इंडस्ट्री में भी निवेश आकर्षित करने हेतु विशेष प्रोत्साहन पैकेज प्रदान करेगा।निजी औद्योगिक पार्कों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर अनुदान"प्लग एंड प्ले" फैक्ट्रियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ निजी औद्योगिक पार्कों को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलेगा।प्रदेश में इज ऑफ लिविंग को बढ़ावाप्रदेश में इज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने हेतु निजी सीबीएसई स्कूल और मिनी मॉल (मल्टीप्लेक्स युक्त) को भी थ्रस्ट सेक्टर की तरह मान्यता दी जाएगी, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां ये सुविधाएं नहीं हैं।समावेशी और क्षेत्रीय संतुलन आधारित नीतियह नीति राज्य के सभी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त मॉडल तैयार करती है। इससे क्षेत्रीय असमानता में कमी आएगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह संशोधित नीति केवल आर्थिक वृद्धि का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, युवाओं के भविष्य और किसानों के सशक्तिकरण का यंत्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के शीर्ष निवेश स्थलों में शामिल होगा।
- -मासिक पेंशन 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपये – 162 कलाकारों को मिलेगा सम्मान और संबलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के उन कलाकारों और साहित्यकारों के लिए एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक निर्णय लिया गया, जो आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। अब इन्हें दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता (पेंशन) राशि को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह किया गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे कलाकार और साहित्यकार समाज की आत्मा हैं। उनका योगदान अमूल्य है। यह निर्णय केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके प्रति राज्य की संवेदना और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बजट सत्र में की गई घोषणा का परिपालन है, और हमारी सरकार हर वर्ग के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।यह पेंशन संस्कृति विभाग की वित्तीय सहायता योजना नियम-1986 के अंतर्गत दी जाती है। इस योजना की शुरुआत 1986 में हुई थी, जब सहायता राशि न्यूनतम 150 रुपये और अधिकतम 600 रुपये थी। बाद में 2007 में इसे 1500 रुपये और 2012 में 2000 रुपये किया गया, लेकिन 12 वर्षों से इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई थी।उल्लेखनीय है कि राज्य में वर्तमान में कुल 162 कलाकारों और साहित्यकारों को यह मासिक पेंशन दी जा रही है। अब उन्हें सालाना 24 हजार की जगह 60 हजार रुपये मिलेंगे, जिससे वे अपनी बुनियादी जरूरतें बेहतर ढंग से पूरी कर सकेंगे।मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित इस संशोधन से राज्य पर कुल 58.32 लाख रुपये का वार्षिक अतिरिक्त व्यय भार आएगा। पहले जहां कुल वार्षिक व्यय 38.88 लाख रुपये था, वह अब बढ़कर 97.20 लाख रुपए वार्षिक हो जाएगा। लेकिन यह व्यय राज्य सरकार के लिए गौरवपूर्ण कर्तव्य है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिन लोगों ने कला, साहित्य और संस्कृति की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया, उनका आत्मसम्मान बनाए रखना हमारा दायित्व है। यह निर्णय संवेदनशील और समावेशी शासन का प्रमाण है। सरकार का यह कदम न केवल आर्थिक सहारा देगा, बल्कि कलाकारों और साहित्यकारों को आत्मबल और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रदान करेगा।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” शुरू करने को मंजूरी दी गई, जो छत्तीसगढ़ में शिक्षा की संरचना और परिणामों को एक नई दिशा देगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन निर्माण की प्रक्रिया है। हमारी सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा मिले, चाहे वह किसी भी कोने में क्यों न रहता हो। उन्होंने इसे भविष्य निर्माण की नींव बताया और कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना राज्य का सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य भर के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बहुआयामी रणनीतियाँ लागू की जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग शीघ्र ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा, जिनमें विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन की स्पष्ट रूपरेखा दी जाएगी।विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की प्रमुख विशेषता है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण प्रक्रिया, विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ, आधारभूत सुविधाएँ और शिक्षक उपस्थिति जैसे संकेतकों के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। यह पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की नई मिसाल होगी। जो विद्यालय अपेक्षित गुणवत्ता तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्य न केवल शिक्षा विभाग द्वारा, बल्कि अन्य विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से किया जाएगा, जिससे सामुदायिक निगरानी को बल मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक ओर जहाँ कमजोर विद्यालयों को चिन्हित किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर मॉडल विद्यालयों का चयन कर भी किया जाएगा। कमजोर विद्यालयों के शिक्षकों को इन मॉडल स्कूलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे श्रेष्ठ शैक्षणिक व्यवहार और व्यवस्थाओं से प्रेरणा ले सकें।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पालक-शिक्षक सहभागिता मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का एक महत्वपूर्ण पहलू है। पालक-शिक्षक बैठकों (PTM) को एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संवाद और सहभागिता का माध्यम बनाया जाएगा। इससे शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और बच्चों की प्रगति पर संयुक्त रूप से कार्य हो सकेगा।इस अभियान के तहत कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष फोकस रहेगा। शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा कि वे आधुनिक शिक्षण विधियों, टेक्नोलॉजी के उपयोग और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाएँ, जिससे सीखने की प्रक्रिया आनंददायक और प्रभावी हो।मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल शिक्षा विभाग का नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम शिक्षा को केवल पहुंच का विषय नहीं, बल्कि गुणवत्ता का विषय भी बनाता है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान न केवल प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाएगा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करेगा।
-
-तालाब में गन्दा पानी जाने से रोकने बाहर नाली बनाने, तालाब सौंदर्यीकरण करवाने दिए निर्देश
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 10 क्षेत्र के अंतर्गत लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोदय नगर तालाब का निरीक्षण निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे,उप अभियंता सुश्री निवृत्ति परमार की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने तालाब के भीतर गन्दा पानी जाने से रोकने बाहर नाली बनवाकर उसके माध्यम से वहाँ के रहवासियों के घरों से प्रतिदिन निकलने वाला गन्दा पानी की सुगम निकासी करवाने के निर्देश दिए हैँ. इसके पश्चात तालाब के चारों ओर टोवाल बनाने और तालाब की सफाई करवाने के बाद राज्य शासन द्वारा राज्य प्रवर्तित योजना सरोवर धरोहर के अंतर्गत स्वीकृति अनुसार तालाब के पार में चारों ओर पाथ वे का निर्माण करवाने सहित तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य करवाने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने आम्रपाली सोसायटी के पास मार्ग में नाला सफाई का निरीक्षण कर नाला सफाई बारिश के पूर्व व्यवस्थित तरीके से करवाने के निर्देश दिए हैँ. वहीं आयुक्त ने मार्ग में कब्जा जमाकर लगाए जा रहे अवैध ठेलों और गुमटियों को अभियान चलाकर हटाते हुए मार्ग का यातायात सुगम बनाने सहित गंगा डायग्नोस्टिक हॉस्पिटल के सामने सड़क पर वाहन पार्किंग ना होने देकर व्यवस्थित वाहन पार्किंग करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैँ, ताकि मार्ग में पार्किंग के चलते सड़क यातायात बाधित होने की समस्या दूर की जा सके.
-
रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 2 के क्षेत्र के अंतर्गत मौदहापारा में महाबीर गौशाला के सामने नाला, मौदहापारा मस्जिद के समीप नाला, के. के. रोड में मौदहापारा पुलिस थाना के समीप नाला,जयस्तम्भ चौक के समीप का नाला चेम्बर, शहीद स्मारक भवन के पास नाला, रजबंधा मैदान क्षेत्र में नाला सहित जोन क्षेत्र के विभिन्न नालों की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया, उप अभियंता श्री तिग्गा की उपस्थिति में किया. सभापति ने बारिश पूर्व नालों में जेसीबी लगवाकर औऱ मेन्युअल सफाई करवाई. जयस्तम्भ चौक के पास नाला चेम्बर की सफाई करवाई. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने अधिकारियों को बारिश पूर्व सभी बड़े नालों की तले तक पूर्ण सघन सफाई करवाकर गन्दे पानी की निकासी सुगम बनाने निर्देशित किया है, ताकि कहीं भी बारिश में जल के भराव की समस्या ना आये.
-
रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समाधान करने का कार्य अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन नियमित किया गया. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 मई से 31 मई के अंतर्गत समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देंगे और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देंगे, ताकि पात्र हितग्राहीगण केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लाभदायी योजनाओं से सहजता और सरलता से वांछित तौर पर पूर्ण लाभान्वित हो सकें. इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोनवार क्रमवार तरीके से सभी 10 जोनों में विभिन्न 10 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जाने की सिलसिला जारी है इस क्रम में नगर निगम के जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत दिनांक 15 मई को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा, जोन 5 के तहत 19 मई को डीडी नगर सामुदायिक भवन सेक्टर -2, जोन 6 के तहत 20 मई को शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला संजय नगर टिकरापारा,जोन 7 के तहत 23 मई को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीई मार्ग, जोन 8 के तहत 27 मई को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध, जोन 9 के तहत 28 मई को इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कम्युनिटी हाल जोरा रायपुर, जोन 10 के तहत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया है.नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष पण्डित भगवती चरण शुक्ल के पार्षद श्री अमर गिदवानी ने आमजनों से सुशासन तिहार अंतर्गत दिनांक 15 मई 2025 गुरूवार को नगर निगम जोन 4 के अंतर्गत सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर में पहुंचकर समाधान प्राप्त करने की विनम्र अपील की है.
- महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 05 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिंदौली के मृतक श्री राजा यादव एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कापूडीह के मृतक श्री भुपत उर्फ गुप्तराम के वारिसानों के लिए तथा सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम डिपापारा के मृतक श्री योगेश तिवारी के परिजन के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार आग में जलने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत ग्राम राफेल के मृतक श्री जगबंधु राणा एवं बिजली गिरने से मृत्यु होने पर ग्राम बलोदा की मृतिका श्रीमती सोहद्रा राउतिया के परिजनों के लिए 04-04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
-
- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए
- आयुष्मान वय वंदन कार्ड के लिए डोर टू डोर सर्वे करने के दिए निर्देश
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के संबंध में जानकारी देने के लिए अस्पताल में फ्लैक्स लगवाने के लिए कहा
- जिला चिकित्सालय के उन्नयन, मरम्मत, रख-रखाव के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
- छूटे हुए पात्र किसानों का के्रडिट कार्ड बनवाएं
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में समन्वय करते हुए आवेदनों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की महत्वपूर्ण पहल है और इसके अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करें। समाधान शिविरों में जनसामान्य शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें, यह सुनिश्चित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। मोंगरा बैराज से पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। आयुष्मान वय वंदन कार्ड योजना के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए डोर टू डोर सर्वे करते हुए कार्य करने की जरूरत है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान वय वंदन कार्ड बन जाने से जरूरतमंदों को शासन की योजना से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसके संबंध में जानकारी के लिए अस्पताल में फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से कहा कि प्राक्कलन समय पर प्रस्तुत करें। कार्यों की स्वीकृति होने के बाद बारिश के पहले कार्य पूरा हो जाना चाहिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में आधार सिंडिंग से संबंधित आ रही तकनीकी दिक्कत को प्राथमिकता से दूर कराएं। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के उन्नयन, मरम्मत, रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही अस्पताल में पर्याप्त संख्या में कूलर-पंखा एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती की प्रक्रिया प्रमाणिक एवं ईमानदारी से होनी चाहिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि प्राथमिकता देते हुए छूटे हुए किसानों का के्रडिट कार्ड बनवाएं। किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के साथ पशु पालकों के लिए भी बनाएं जाते है। इसके लिए उन्होंने संयुक्त तौर पर कृषि विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव, लीड बैंक, मत्स्य पालन विभाग को संयुक्त तौर पर किसानों की सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में गहन समीक्षा की तथा ग्रामीण क्षेत्रों से समन्वय करते हुए आवेदनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिलने से उन्हें लाभ होगा। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को लाईट चले जाने पर पर सुधार कार्य एवं व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के उद्यान के रखरखाव, सौंदर्यीकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिवनाथ नदी में होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए दुर्घटनाजन्य क्षेत्र का बोर्ड लगाएं ताकि हादसों को रोका जा सके। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने के लिए कहा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, शहर की पार्किंग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वाटर एटीएम को मरम्मत करवाने, अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई करने, क्रेडा के बंद पड़े पंप को सुधरवाने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि आयुष्मान वय वंदन कार्ड के लिए डोर टू डोर सर्वे हेतु कोटवारों से मदद लेते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पोट्ठ लईका पहल के तहत गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। - -अम्बागढ़ चौकी, बांधाबाजार, आमाटोला एवं चिल्हाटी क्षेत्र के लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभअम्बागढ चौकी/मोहला,। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना योजना के अंतर्गत अम्बागढ़ चौकी, बांधाबाजार, आमाटोला एवं चिल्हाटी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में 02 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से एकटकन्हार-कौडीकसा-अम्बागढ़ चौकी 29 कि0 मी0 नई 33 के0व्ही0 लाइन का निर्माणकर विद्युत प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ीकृत किया गया है। एकटकन्हार स्थित 132 के.व्ही. उच्चदाब उपकेन्द्र में इस नये लाइन का ऊर्जीकरण राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री शिरीष सेलट द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता श्री मुकेश कुमार साहू, श्री अनिल कुमार रामटेके सहायक अभियंता श्री शिरीष मिलिंद, श्री भरतरी कुर्रे, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।मोहला संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल रामटेके ने बताया कि एकटकन्हार 132 के.व्ही. उच्चदाब उपकेन्द्र से कौड़ीकसा तक 29 कि.मी. 33 के.व्ही. नई लाइन खींचकर चौकी लाइन में जोड़ा गया है। पहले 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र चौकी के लिए विद्युत की सप्लाई एकटकन्हार 132 के.व्ही उपकेन्द्र से निकलकर मोहला उपकेन्द्र फिर कौड़ीकसा उपकेन्द्र उसके बाद चौकी तक पहुंचती थी, इस लाइन में वासड़ी उपकेन्द्र भी कनेक्टेड है, इस कारण से इन तीनों लाइनों में व्यवधान आने पर चौकी उपकेन्द्र की लाइन भी बाधित हो जाता था। इस स्थिति से निपटने के लिए 29 कि.मी. 33 के.व्ही. नई लाइन के निर्माण से डबल सप्लार्इ्र की विद्युत व्यवस्था मजबूत हुई है। अब अम्बागढ़ चौकी, चिल्हाटी क्षेत्र के लिए विद्युत प्रदाय व्यवस्था मोहला के एकटकन्हार स्थित 132/33 के.व्ही. उच्चदाब उपकेन्द्र एवं अमलीडीह डोंगरगांव 132/33 के.व्ही. उच्चदाब उपकेन्द्र दोनों से पूरा हो गया हैं। जिससें अम्बागढ़ चौकी, बांधाबाजार, आमाटोला एवं चिल्हाटी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।उल्लेखनीय है कि एकटकन्हार-कौडीकसा-अम्बागढ़ चौकी 29 कि0 मी0 नई 33 के0व्ही0 लाइन का निर्माण रिकार्ड ढाई महीने में ही पूरा किया गया है। इस नई लाइन के लिए जनवरी 2025 में टेण्डर जारी किया, जिसका कार्यपूणता का समय 05 दिसम्बर 2025 तक था परन्तु ओवरलोड़ एवं विद्युत व्यवधान की समस्या के संज्ञान में ही आते ही राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री शिरीष सेलट ने ईई प्रोजेक्ट श्री मुकेश साहू एवं संबंधित ठेकेदार को त्वरित गति से इस कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप 10 दिनों के अंदर निविदा जारी करके कार्यादेश संबंधित एजेन्सी को दिलाया गया। नये लाइन में झाड़ काटने के लिए वन विभाग को मुआवजा राशि देकर झाड़ काटने की कार्यवाही भी 1 महीने के भीतर पूर्ण किया गया। इस नये लाइन के चार्ज होने से अम्बागढ़ चौकी, बांधाबाजार, आमाटोला एवं चिल्हाटी क्षेत्र में विद्युत अवरोध एवं वोल्टेज से संबंधित समस्या का समधान हो जायेगा। अमलीडीह डोंगरगांव 132/33 के.व्ही. उच्चदाब से भी 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र अम्बागढ़ चौकी को पूर्व से विद्युत सप्लाई प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना योजना के तहत 29 कि0मी0 33 के.व्ही, की नई लाइन के निर्माण से बांधाबाजार, अम्बागढ़ चौकी एवं चिल्हाटी विद्युत उपकेन्द्रों विद्युत प्रदाय व्यवस्था और बेहतर हो गई। जिसका लाभ इस क्षेत्र के रहवासियों को मिलेगा।
- -17 मई को साक्षात्कारमहासमुन्द / सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद द्वारा सेवा प्रदाताओं के 06 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अनंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इन पदों में केन्द्र प्रशासक, पैरा लीगल कार्मिक/वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक एवं सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड शामिल हैं।इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में, पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए 17 मई 2025 को आमंत्रित किया गया है। साक्षात्कार का आयोजन जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट), बी.टी.आई. रोड, महासमुंद में किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 10ः30 बजे तक साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।साक्षात्कार के लिए पात्र अभ्यर्थियों को वरीयता सूची के आधार पर 1ः5 अनुपात में सूचना पत्र या मेसेज के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति होगी जिन्हें सूचना प्राप्त होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।
- महासमुंद / भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबरों की समानता से संबंधित 20 साल पुरानी समस्या को सफलतापूर्वक हल कर लिया है। यह समस्या 2005 से चली आ रही थी, जब विभिन्न निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा समान अल्फान्यूमेरिक श्रृंखला के उपयोग के कारण कुछ वास्तविक मतदाताओं को एक जैसे ईपीआईसी नंबर जारी कर दिए गए थे।इस जटिल समस्या के समाधान हेतु ईसीआई ने 99 करोड़ से अधिक मतदाताओं के पूरे डेटाबेस की गहन जांच की, जिसमें देश के 36 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, 4,123 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और 10.5 लाख मतदान केंद्र शामिल थे। औसतन चार मतदान केंद्रों में से केवल एक में समान ईपीआईसी नंबर पाया गया। क्षेत्रीय सत्यापन के बाद पुष्टि हुई कि ये सभी मतदाता वास्तविक थे और भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों व मतदान केंद्रों से संबंधित थे। इन सभी मतदाताओं को नए ईपीआईसी नंबरों के साथ नए पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं।यह समस्या उस समय शुरू हुई जब 2005 में राज्यवार विकेंद्रित प्रणाली के तहत ईपीआईसी नंबरों की अल्फान्यूमेरिक श्रृंखलाएं लागू की गईं। 2008 के परिसीमन के बाद इनमें बदलाव किए गए, लेकिन कुछ क्षेत्रों में पुरानी श्रृंखलाओं का प्रयोग या टाइपिंग में त्रुटियां होने से यह समस्या बनी रही।ईसीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि समान ईपीआईसी नंबर होने के बावजूद किसी भी मतदाता को गलत मतदान केंद्र पर वोट डालने की अनुमति नहीं मिली, क्योंकि मतदाता का नाम उसके निवास स्थान से जुड़ी मतदाता सूची में ही दर्ज होता है। अतः इस तकनीकी समस्या का किसी भी चुनाव के परिणामों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
- 0-सेमी फाइनल में प्रतिस्पर्धी को 6-0 6-0 से एकतरफा हराया, महाराष्ट्र मंडल ने किया अभिनंदन0-एपीकेम टेनिस रायपुर में आयोजित आइटा का अंडर 18 चैंपियनशिप जीतने वाली 13 वर्षीय नागपुर की सुरमई साठे को चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में वरिष्ठ रंगसाधक अनिल श्रीराम कालेले और ऑबजर्वर रविंद्र ठेंगड़ी ने सम्मानित कियारायपुर। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैंपियनशिप (आइटा) के अंडर 18 चैंपियनशिप को नागपुर की 13 वर्षीय सुरमई साठे ने अपने नाम की। एपीकेम टेनिस, पुराना धमतरी रोड में बुधवार को आयोजित आइटा के अंडर 18 चैंपियनशिप के दो घंटे तक चले संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में सुरमई ने भिलाई की 16 वर्षीय अनम्या दुबे को 6-1 6-4 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में मैच में अर्चना माथुर को उन्होंने आसानी से 6-0 6-0 से पटखनी दी थी। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल ने सुरमई को स्मृति चिह्रन देकर उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित किया।विज्ञापन कंपनी के मालिक और प्रोफेशनल एडवर्टाइजमेंट फोटोग्राफर सुबोध साठे और इंटीरियर डिजाइनर अरुंधति साठे की सुपुत्री सुरमई ने इससे पहले मुंबई में आयोजित अंडर 16 चैंपियनशिप जीती थी। अब उनकी नजर बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एशियन टेनिस फेडरेशन की चैंपियनशिप पर है। सुरमई प्रतिदिन अपने प्रोफेशनल कोच विजय नायडू के मार्गदर्शन में रामनगर स्थित नागपुर डिस्टि्क्ट हार्डकोर टेनिस एसो. के मैदान पर शाम को दो घंटे टेनिस की प्रैक्टिस करतीं हैं। छुट्टी के दिनों में प्रैक्टिस सुबह- शाम दो-दो घंटे हो जाती है। इसके अलावा तैराकी और बॉक्स क्रिकेट खेलकर वे अपने स्टेमिना और रिस्ट की मजबूती पर काम करतीं हैं।संक्षिप्त बातचीत में सुरमई ने बताया कि पिता सुबोध के दोस्त दर्शन दक्षिणदास और उनके बेटे अक्षत दर्शनदास को बचपन से टेनिस खेलते हुए देखा तो उन्हें भी टेनिस खेलने की तीव्र इच्छा हुई। यह इच्छा कब जुनून में बदल गई, पता ही नहीं चला। टेनिस के लिए अपना स्टेमिना बढ़ाने और माइंड सेट को लेकर सुरमई काफी सजग और प्रयत्नशील रहतीं हैं।सुरमई इस समय महाराष्ट्र की अंडर 14 में 50 रैंकिंग के अंदर अपना स्थान रखती हैं, जबकि आल इंडिया लेवल पर उनकी रैंकिंग 276वीं हैं। इसी तरह अंडर 16 में सुरमई को महाराष्ट्र में 66वीं और आल इंडिया लेवल पर 428वीं रैंकिंग हासिल है। सरमुई जितनी बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं, उतनी ही सुरीली गायिका, गीतकार और संगीतकार भी है। छह गानों का उनका एलबम अतिशीघ्र मार्केट में आने वाला है।इधर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में सुरमई साठे को आइटा अंडर 18 चैंपियनशिप जीतने पर मंडल की ओर से वरिष्ठ रंगसाधक अनिल श्रीराम कालेले और सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी ने सूत माला पहनाकर व स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया व शुभकामनाएं दीं। मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले व कार्यकारिणी ने सुरमई का मुंह मीठा कर इस बड़ी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और भावी चैंपियनशिप के लिए आशीर्वाद दिया। काले ने कहा कि महज 13 साल की आयु में सुरमई साठे ने अगर अंडर 18 चैंपियनशिप का पहला खिताब जीत लिया है, तो सोचिए कि टेनिस खिलाड़ी के रूप से इनका भविष्य कितना उज्जवल है।
- धमतरी। धमतरी में लूट की नीयत से पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने सराफा कारोबारी व उनकी बेटी पर गोली चलाकर दोनों को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार है। ज्वेलर्स भवरू बरडिय़ा व उनकी बेटी नैना बरडिय़ा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिता को सिर पर और बेटी को पैर में गोली लगी है। बेटी की स्थिति ठीक है जबकि ज्वेलर्स गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।एएसपी मणीशंकर चंद्रा से मिली जानकारी के अनुसार 13 मई की रात करीब 8.45 बजे कुछ हमलावर रायपुर रोड पावर हाउस धमतरी के सामने संचालित बरडिय़ा आभूषण में घुसे। दुकान में बैठे ज्वेलर्स भवरू बरडिय़ा 60 वर्ष और उनकी बेटी नैना बरडिय़ा 25 साल के ऊपर अज्ञात लुटेरों ने दोनों के ऊपर गोली चला दिया। जिससे पिता व बेटी घायल हो गए। इधर इस घटना के बाद गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग दुकान के पास पहुंचे। घायल के स्वजन व लोगों ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए मसीही अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार जारी है। ज्वेलर्स भवरू बरडिय़ा को सिर पर गोली लगी है और उनकी बेटी नैना को पैर पर गोली लगी है। इस घटना की खबर शहर में फैलते ही ज्वेलर्स व शहरवासियों की भीड़ अस्पताल में लग गई। इधर घटना की खबर पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। एएसपी मणीशंकर चंद्रा का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने एयर पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपितों को ढूंढने में जुट गई है। घायलों का उपचार जारी है।
- महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा के शासकीय क्वाटर में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। कमरे के भीतर पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले हैं। मृतकों में बसंत पटेल 41 वर्ष, भारती पटेल 38 वर्ष, बेटी सेजल 12 वर्ष और बेटा कियांश चार वर्ष शामिल हैं।पत्नी और दोनों बच्चों के शव बिस्तर में मिले हैं जबकि बसंत पटेल का शव फंदे से लटका मिला। आदिम जाति कल्याण विभाग के बागबहरा ब्लॉक कार्यालय में चपरासी के पद पर बसंत पटेल पदस्थ था। आज सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में कमरा खोले जाने पर घटना का खुलासा हुआ। मामले की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी सहित साइबर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
- कोटा में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नबिलासपुर/कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कोटा ब्लॉक के करगीकला में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 21 कलस्टर में प्रति क्लस्टर दो कृषि सखी का चयन जिला समिति के द्वारा किया गया है, 42 चयनित कृषि सखियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ये कृषि सखियां कोटा ब्लॉक के 2665 किसानों को जैविक खेती के विषय में जानकारी देंगी।उप संचालक कृषि बिलासपुर श्री पी.डी. हथेश्वर ने बताया कि अब किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है ताकि किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने और खेती की लागत कम करने में मदद मिल सके। इस प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर की वैज्ञानिक शिल्पा कौशिक ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती में उपयोग की जाने वाली गौ आधारित इनपुट बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी स्वयं तैयार कर खेती में उपयोग करने और किसानों को जागरूक करने कृषि सखियों को जानकारी दी गई। आगामी माह में और भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान प्राकृतिक खेती करने की ओर अग्रसर होंगे।वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड कोटा श्री संतोष टोण्डे ने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल स्वस्थ वातावरण, उपयुक्त उत्पादकता तथा प्रदूषणमुक्त खाद्य प्राप्त होगा बल्कि इसके द्वारा संपूर्ण ग्रामीण विकास की एक नई स्वावलंबी प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशिक्षण के दौरान शाखा प्रभारी प्राकृतिक खेती श्री विनोद साहू ने बताया कि प्राकृतिक खेती में कीट प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी एवं खरीफ फसलों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले मित्र कीटों की पहचान बताने के साथ इनके संरक्षण के उपाय बताए गए तथा प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, प्राकृतिक खेती के लाभ, प्राकृतिक खेती के महत्व एवं प्राकृतिक खेती में पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं व्याधि नियंत्रण के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुजीत कंवर ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती प्रारंभ करने के पूर्व खेत से मिट्टी नमूना लेने की तकनीक एवं मिट्टी नमूना लेकर जांच कराने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया और किसानों को मिट्टी नमूना एकत्रित कर जांच करवाने हेतु जागरुक करने की सलाह दी। कार्यशाला में पी.डी. हथेश्वर, उप संचालक कृषि बिलासपुर, शिल्पा कौशिक,कृषि विज्ञान केन्द बिलासपुर, संतोष टोण्डे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.ख. कोटा, विनोद साहू, रामनरेश सेन, शिवकुमार साहू, प्रमोद राजपूत, धरम सिंह पैकरा, अमर सिंह पैकरा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं मीना पीआरपी सहित कृषि सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।
- बिलासपुर/राज्य शासन क निर्देशानुसार बिलासपुर सहित पूरे राज्य में पीएम आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के लिए आज गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इसी कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतबिलासपुर श्री संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में गृह प्रवेश उत्सव आयोजित करने हेतु समस्त जनपदों को निर्देशित किया गया था। जिले में सभी ब्लॉक के लाभार्थी परिवारों के लिए गृह प्रवेश उत्सव मनाया गया।गृह प्रवेश कार्यक्रम को यादगार बनाने हेतु प्रत्येक लाभार्थी के घर में दीप प्रज्वलन, रंगोली सजावट, स्वागत तोरण तथा हवन-पूजन जैसी सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है, जिससे जनभागीदारी को बढ़ावा मिले और समुदाय का सशक्त जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सके। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक आवास देना नहीं, बल्कि लाभार्थियों के जीवन में सामाजिक व आर्थिक बदलाव लाना है।
- बिलासपुर/होमगार्ड विभाग द्वारा 1715 महिला (छात्रावास ड्यूटी) एवं 500 पुरूष (जनरल ड्यूटी) नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा में शामिल होने पात्र अभ्यर्थियों को 30 मई 2025 के शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाईन आवेदन सबमिट करना होगा। लिखित परीक्षा 22 जून 2025 को राज्य के जिलों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में होगी।
- दावा-आपत्ति 15 मई तकबिलासपुर/मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना के तहत प्रयास बालक एवं कन्या अवासीय विद्यालयों में सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी जिसका मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में दावा-आपत्ति 15 मई 2025 तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय बिलासपुर में प्रमाणित दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर जमा किया जा सकता है। डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।
- बिलासपुर,/जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोग अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते है। इसके लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये है।आवेदन करने के लिए आवेदक को जिले का निवासी, अनसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग, आयु 18 से 50 के मध्य, आवेदक के परिवार की वार्षिक आमदनी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आय, जाति, निवास, आधार, राशन कार्ड, पूर्व में किसी शासकीय योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो तथा ऋण बकाया न होने संबंधी शपथ पत्र, पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफ्स प्रस्तुत करने होंगे। इच्छुक आवेदक पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 17 के जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति एवं संबंधित जनपद पंचायत से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते है। आवेदन की फोटोकॉपी, आवेदन में कांट-छांट, ओव्हरराईटिंग इत्यादि स्वीकार नहीं किये जाएंगे। यह योजना बैंक प्रवर्तित योजना है। योजनान्तर्गत संबंधित का ऋण प्रकरण संबंधित सेवा क्षेत्र की बैंक शाखा को प्रेषित किये जाएंगे।
- बिलासपुर/जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना ने बताया कि विभाग के अंतर्गत जिले के शासकीय निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी की कार्यवाही 26 मई को सवेरे 11 बजे कुदुदण्ड स्थित होमगार्ड कैम्प परिसर में की जाएगी। निष्प्रयोजित घोषित कंडम समानों में होमगार्ड जवानों की वर्दी सामग्री जैसे पेन्ट, शर्ट, टोपी, जूता, कम्बल, दरी, बेल्ट, मोनो, बेल्ट, वेब, मच्छरदानी, बरसाती, किट बाक्स, ग्रेट कोट, जर्सी खाखी, अंगोला शर्ट, वॉटर-बाटल, पलंग नेवाड़, प्लास्टिक चेयर, फायर होज रील पाईप एवं अन्य अनुपयोगी कंडम सामग्री भी शामिल है। सम्पूर्ण सामग्री एक ही लाट में नीलामी की जाएगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलामी की जाने वाली सामग्री देख सकते हैं।प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने से पहले 1 हजार रूपए की नगद प्रतिभूति राशि जमा करना होगा, जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं होगी, उन्हें जमा की गई प्रतिभूति राशि वापर कर दी जावेगी। खरीददार की उच्चतम बोली परिवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जाने पर संपूर्ण राशि जमा कर उसी दिन संपूर्ण सामग्री को उठाना होगा। बोली लाट में जहां है, जितना है, के आधार पर स्वीकार होगी। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी को होगा।
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिलआमजनों तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें: सांसद बृजमोहन अग्रवालरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आरंग ब्लॉक के नवा रायपुर स्थित ग्राम राखी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।समाधान शिविर में किसानों को किसान किताब (ऋण पुस्तिका), दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, आमजनों को राशन कार्ड, मजदूरों को श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पेयजल की समस्या से आमजनों को राहत दिलाने पर जोर दिया। सासंद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों के छोटे-छोटे काम हो रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब शासकीय कार्यालयों में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर तक सरकार पहुंच रही है, तुरंत आवेदन दो और प्रमाण पत्र बनवाओं, इस पद्धति से कार्य किया जा रहा है।विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। आपके हर आवेदन को गंभीरता से लेकर हमारे अधिकारी कर्मचारी का उनका समाधान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।शिविर में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- नवा रायपुर में अवैध शराब बिक्री से सांसद नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकारसमाधान शिविर में अनुपस्थित रहने पर DFO को नोटिस जारी करने के निर्देशरायपुर/सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मंगलवार को सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी के शंकर नगर नगर निगम जोन 3 और आरंग विधानसभा क्षेत्र के नवा रायपुर अंतर्गत ग्राम राखी में आयोजित समाधान शिविर में जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा किसरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। समाधान शिविर जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर, तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाते हैं।उन्होंने कहा कि मैं यहां सांसद नहीं, आपके सेवक के रूप में आया हूँ। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि हर गांव को मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा प्राथमिकता से मिले।उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वे किसी भी पद या स्थान पर हों।शंकर नगर में आयोजित समाधान शिविर में नगर आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, श्रीमती साधना साहू, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, श्री मुरली शर्मा, श्री किशोर महानंद, निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप साहू समेत पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय जन उपस्थित रहे।@*नवा रायपुर में अवैध शराब की बिक्री न रुकने पर अधिकारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें: बृजमोहन अग्रवाल*सांसद बृजमोहन ने ग्राम राखी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुने उन्होंने सभी ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास की कोई भी योजना बिना भेदभाव के हर गांव तक पहुंचेगी और उनके क्षेत्र का निरंतर विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने रीवा और राखी सहित आस-पास के सभी ग्रामों में पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना, खंभों की मरम्मत अथवा स्थानांतरण को भी प्राथमिकता देने को कहा गया।वन विभाग के डीएफओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और जिला पंचायत के सीईओ को तत्काल कार्यवाही करने के लिए कहा।नवा रायपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतों पर श्री अग्रवाल ने आबकारी विभाग को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारियों को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी इस दिशा में सतर्कता बरतने को कहा।इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्रीय विकास की कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें* 23 नंबर नाली मार्ग पर 5 किलोमीटर लंबी WBM सड़क के लिए मनरेगा मद से 50 लाख रुपए की स्वीकृति* ग्राम राखी में आबादी भूमि का रकबा बढ़ाने के निर्देश* NRDA के माध्यम से 14 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण* ग्राम पंचायत बरौदा में सहकारी समिति भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।समाधान शिविर में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वरंजन, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- रायपुर /पाकिस्तान के आतंकियों के द्वारा भारत के कश्मीर पहलगांव के आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों के मौत के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने जिस प्रकार शौर्य का प्रदर्शन किया,सेना के जवानों ने जिस तरह लाहौर कराची रावलपिंडी में घुस कर पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह किया उससे प्रत्येक भारतीय का सर गर्व से ऊंचा हो गया है।इस क्रम में आज सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर छत्तीसगढ़ ने सुंदरकांड का पाठ कर हनुमानजी की पूजा अर्चना कर लड्डू बांट खुशी मनाई। वही सेना के तेज बल पराक्रम में वृद्धि की कामना करते हुए विश्व में भारत का नाम ऊंचा रहने की कामना की।सरयूपारिण समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने तुलसी दास की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चातसुंदरकांड का पाठ सामूहिक रूप से सर्व श्री कैलाश तिवारी, राममूर्ति तिवारी आर एल द्विवेदी, राजेश त्रिपाठी ,डॉ सुरेश शुक्ला,राजेंद्र शर्मा,प्रवीण चौबे ,संगम लाल त्रिपाठी,प्रमोद शर्मा,शैलेश शर्मा ,शिव प्रसाद मिश्रा ,लक्ष्मण मिश्र आनंद पांडे डॉ अजय त्रिपाठी दिनेश शुक्ल ,शतीश त्रिपाठी अभय तिवारी,सन्तोष शुक्ला आचार्य यदुवंश मणि त्रिपाठी ,के एन तिवारी संजय तिवारी प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारियों सदस्यों ने पाठ किया ,अंत में भारत की शानदार विजय पर लड्डू बांटे गए एवं प्रसन्नता का इजहार किया गया ।श्री संजय तिवारी प्रवक्ता प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी।



.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)










