- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका की विशेष पहल पर अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य शासन के वर्ष 2025-26 के बजट में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में श्रीमंत शंकर देव अनुसंधान पीठ की स्थापना के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में आईटी आधारित एमआईयू प्रयोगशाला के लिए 1.71 करोड़ रुपए रखे गए हैं।इससे अनुसंधान को एक नई दिशा मिलेगी। इस संदर्भ में राज्यपाल ने कहा कि शोध एवं अध्ययन समाज के बौद्धिक विकास की नींव होते हैं। अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में ज्ञान-विज्ञान को बढ़ावा देने और स्थानीय ज्ञान परंपराओं के दस्तावेजीकरण के लिए श्रीमंत शंकर देव अनुसंधान पीठ की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से अनुसंधान कार्यों को गति मिलेगी और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा। राज्य मे रिसर्च एवं इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 3 करोड़ रूपए का प्रावधान भी किया गया हैइसके अलावा, राज्यपाल के निर्देश पर सभी स्वशासी महाविद्यालयों में परीक्षा नियंत्रक के पद भी बजट में प्रस्तावित किए गए हैं। इससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि ये प्रावधान राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में सहायक होंगे.
- रायपुर, /उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज विधानसभा के समिति कक्ष में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित 35 दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- -भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीरायपुर ।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज भाटापारा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में मौजूद थे। भाटापारा के नगर भवन में आयोजित समारोह में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा तथा पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों को भाटापारा की जनता ने भरपूर स्नेह व आशीर्वाद दिया है। उनके आशीर्वाद को फलीभूत करने शहर में विकास कार्यों को तेज करने होंगे। नगरवासियों की आकांक्षाओं के मुताबिक शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बनाकर संवारना है। भाटापारा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने सरकार हर तरह से सहयोग देगी।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि शहर के विकास को गति देने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे, ऐसी अपेक्षा वे करते हैं। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने भी समारोह को सम्बोधित किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल और डॉ. सनम जांगड़े तथा बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष श्री अशोक जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।
-
रायपुर /छत्तीसगढ़ सरकार के आम बजट में रायपुर जिले के लिए अनेक घोषणाएं की गई हैं। इनमें नया रायपुर के विकसित भारत आईकोनिक डेस्टिनेशन के निर्माण के लिए 20 करोड़ का प्रावधान, प्लग एंड प्ले ऑफिस स्पेस, कमर्शियल ऑफिस कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए 156 करोड़ का प्रावधान, इंटिग्रेटेड कमान एंड कन्ट्रोल सेंटर आईसीसीसी के उन्नयन, संचालन एवं संधारण कार्य के लिए 40 करोड़ का प्रावधान, ई-बस सेवा के लिए 10 करोड़, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 20 करोड़, साइंस सिटी स्थापना के लिए 37 करोड़, पुस्तकालय निर्माण के लिए 20 करोड़, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नालाजी (निफ्ट) का 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही नवा रायपुर में एक नए पॉवर सबस्टेशन के लिए 20 करोड़ रूपए का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल संस्थान के लिए लगभग 100 एकड़ में मेडिसिटी तथा लगभग 100 एकड़ में एडुसिटी विकसित का बजटीय प्रावधान है। इसके अलावा नवा रायपुर में राष्ट्रीय शहरीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय के लिए रियायती दर पर भूमि आबंटित करने का प्रावधान भी किया गया है।
इस बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए रायपुर शहर स्थित डॉ. भीमराव अस्पताल में उन्नत कार्डियक संस्थान का आधुनिकीकरण, एमआरआई सिटी स्केन मशीनों के लिए 35 करोड़ का प्रावधान तथा सरोना में 100 बिस्तर के अस्पताल का बजटीय प्रावधान किया गया है। साथ ही गरीब निःसंतान दंपत्तियों के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर में आईवीएफ सुविधा का प्रावधान तथा रायपुर मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग एवं अन्य विभागों में स्वास्थ्य उपकरणों की खरीदी के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की एकीकृत खाद और औषधी प्रयोगशाला की स्थापना के लिए 47 करोड़ रूपए, (एससीआर) के क्षेत्रीयं कार्यालय के लिए सेटअप और रायपुर, दुर्ग मेट्रो लाईन के सर्वेक्षण कार्य के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। -
-आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट; विकास मरकाम
-यह बजट सुशासन, और अंत्योदय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है; विकास मरकामरायपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सुशासन और अंत्योदय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट है। जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी प्रभावी लाभ प्रदान करने वाला है। यह बजट आदिवासियों के समावेशी विकास को लक्ष्य में रखकर जारी किया गया है। इस बजट में युवाओं, महिलाओं, माताओं एवं बुजुर्गों के लिए कई क्रांतिकारी घोषणाएं की गई है जिससे प्रदेश की 32 प्रतिशत आबादी के मन में न केवल उत्साह बढ़ेगा बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास गाथा में आदिवासी समाज अपना योगदान बढ़ चढ़ कर दे सकेंगे।विकास मरकाम ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। इनमें प्रमुख रूप से आदिवासी संस्कृति के लिए विशेष संग्रहालयों की स्थापना शामिल है, जिसके लिए 11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, अनुसूचित जनजाति के पूजा स्थलों के उन्नयन का भी ऐलान किया गया है, जिससे आदिवासी समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 15,000 नए आवासों के निर्माण की योजना बनाई है। यह पहल इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें सुरक्षित आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बस्तर क्षेत्र की नियद नेल्लानार योजना को सफल बनाने में सहयोग करेगा।विकास मरकाम ने कहा बस्तर में इको टूरिज्म के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान, कोंडागांव में इथेनॉल प्लांट, बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 50-50 करोड़ रुपए, सरगुजा में बांस की खेती के लिए 10 करोड़, जशपुर में पर्यटन सर्किट के लिए 10 करोड़, 3200 नए बस्तर फाइटर्स की भर्ती से आदिवासी युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही माओवाद के समूल खात्मे का मार्ग भी प्रशस्त होगा।'महतारी वंदन योजना' जिससे प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। लगभग 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए है जिसमें से एक तिहाई लाभार्थी हमारे आदिवासी भाई बहन है। साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण, सरकारी दफ्तरों की मरम्मत, स्कूल-कॉलेज की नई बिल्डिंग्स के निर्माण पर विशेष ध्यान देने की बात यह दर्शाता है कि विष्णु देव साय सरकार कि आदिवासी क्षेत्रों एवं समुदायों के लिए विकास की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है।विकास मरकाम ने कहा इस बजट में विष्णुदेव साय सरकार ने केंद्र के मोदी सरकार के विकास के विजन को डबल इंजन के रफ़्तार से बढ़ाने के लिए ऊर्जा देने का कार्य किया है। यह बजट ऐतिहासिक एवं दूरगामी प्रभावों वाला होगा। यह एक शानदार बजट है जो गाँव से लेकर शहर तक, हर छत्तीसगढ़ वासी को समृद्ध बनाने का माध्यम बनेगा। इन सभी योजनाओं और प्रावधानों के माध्यम से सरकार ने आदिवासी समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है, जिससे उनकी समृद्धि और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। -
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने इस बजट में न केवल खाद्य सुरक्षा के लिए 5,326 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 1800 करोड़, डॉ आंबेडकर अस्पताल के कार्डियक सर्जरी विभाग के विस्तार के लिए 10 करोड़ और डॉ भीमराव आंबेडकर अस्पताल में उपकरणों के लिए 20 करोड़ का प्रावधान करने के साथ ही सरोना रायपुर में 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा करके प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधा से समृद्ध बनाने का काम कर रही है। श्री रोहरा ने कहा कि बजट 2025 में राज्य के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल सुविधाओं के विस्तार की घोषणा से राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को अपने हुनर को निखारने का बेहतर मंच उपलब्ध होगा। इसी दिशा में दुर्ग और सरगुजा संभाग में संभाग स्तरीय बहुउद्देशीय स्टेडियमों के निर्माण की घोषणा की गई है। इन स्टेडियमों के निर्माण के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इन बहुउद्देशीय स्टेडियमों में विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार को बजट प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की घोषणा करके 46 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। इससे राज्य में सूक्ष्म और लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को आर्थिक सहायता मिलेगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां धान, दालें, तिलहन और अन्य खाद्य पदार्थों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इन उत्पादों के उचित भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की उचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पाता। इसीलिए सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य मिल सकेगा। राज्य सरकार द्वारा 46 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान के साथ यह योजना छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के लिए वरदान साबित होगी। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विस्तार से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए रोजगार सृजित होंगे।
- -विष्णु के सुशासन से बढ़ रहा बस्तर और संवर रहा है छत्तीसगढ़ - केदार कश्यपरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट प्रस्तुत किया। बजट को लेकर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा इस बजट को भाजपा के ध्येय वाक्य "हमने बनाया है हम ही संवारेंगे" को चरितार्थ करने वाला बजट बताया है।मंत्री केदार कश्यप ने बजट 2025 को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस कल्पना और विचार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था उस उद्देश्य की पूर्ति करते हुए साय सरकार विकास के पथ पर अब दौड़ने लगी है। आज का बजट बताता है कि हमने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कालातीत काल से निकाल कर आगे बढ़ाने का कार्य किया है।कांग्रेस सरकार में बस्तर विकास के मार्ग से भटक गई थी। बस्तर भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया था। ऐसे सुदूर बस्तर के लिए इस बजट में करोड़ों का प्रावधान किया गया है। इससे स्पष्ट है कि हमने ही बनाया है और हम ही संवार रहे हैं।शिक्षा स्वास्थ्य स्वालंबन के क्षेत्र में बढ़ेगा बस्तरवनमंत्री केदार कश्यप ने बजट को लेकर कहा कि बस्तर के युवाओं को रोजगार देने के दिशा में हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में बस्तर फाइटर्स का कार्य सराहनीय रहा है। और इस बात को ध्यान में रख विष्णुदेव साय सरकार ने 3200 अतिरिक्त फाइटर्स के पदों का सृजन का प्रावधान इस बजट में किया है। जिससे बस्तर के युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।कांग्रेस के पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में एक भी नर्सिंग कॉलेज नही बना, हमारी भाजपा सरकार ने इस बजट में दंतेवाड़ा जिला में नर्सिंग कॉलेज बनाने का प्रावधान किया है। इस तरह प्रदेश में कुल 12 नए नर्सिंग कॉलेज बनने जा रहा है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए शैक्षणिक प्रावधानों हेतु रामकृष्ण मिशन आश्रम, अबूझमाड़ के लिए दस करोड़ का प्रावधान किया गया है।डीएमएफ राशि का सदुपयोगमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के शासन में डीएमएम राशि का किस तरफ से दुरुपयोग और बंदरबांट हुआ। छत्तीसगढ़ का हर एक व्यक्ति जानता है वही हमारी भाजपा सरकार ने दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण डीएमएफ के 250 करोड़ रूपये से अधिक की राशि से करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि डीएमएफ के सदुपयोग के ऐसे अनेकों उदाहरण हम स्थापित करेंगे।संस्कृति के संरक्षण एवं विकास हेतु समर्पित हमारी भाजपा की विष्णुदेव साय सरकारकेदार कश्यप ने बजट को लेकर कहा कि देवगुड़ी के संरक्षण एवं संस्कृति के विकास के लिए बजट 2025 में 11 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।जो बताता है कि भाजपा की सरकार संस्कृति के संरक्षण एवं विकास हेतु समर्पित सरकार है। इतना ही नहीं बस्तर और सरगुजा में पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर निर्मित करने का प्रावधान इस बजट में शामिल किया गया है। धुड़मरास जैसा बस्तर का एक छोटा सा गांव विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने में सफलता पाई है यह हमारी साय सरकार की देन है। बस्तर ओलंपिक की सफलता हम सबने देखा है। बस्तर ओलंपिक के लिए इस बजट में 5 करोड़ बस्तर में योग को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़, बस्तर मड़ई और बस्तर मैराथन के लिए 2 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।बस्तर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही हैमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सपनों को साकार करती प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की जोड़ी नदी जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इंद्रावती और गोदावरी नदी के साथ छत्तीसगढ़ के अन्य नदियों को जोड़ने सर्वे कार्य के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं हमारी सरकार अटल सिंचाई योजना लागू करने जा रही है जिसके माध्यम से 5000 करोड़ खर्च करके एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए हमारी सरकार समर्पित है जो कि इस बजट में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश सरकार के बजट प्रस्तावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अभिनंदन किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट प्रस्तुत किया गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी द्वारा बहुस्पर्शी, बहुआयामी और सर्वव्यापी बजट पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। श्री देव ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने सभी वर्गों का सभी क्षेत्रों का विकास की दृष्टि से समुचित ध्यान दिया है। श्री देव ने कहा इस बजट में विशेषकर बस्तर, सरगुजा ,वनवासी क्षेत्र , आदिवासी अंचल , जहां पर विकास की अनेक संभावनाएँ हैं, उसे उचित स्थान दिया गया है।श्री देव ने कहा इस बजट में विकास के कई कार्यक्रम व योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए, युवाओं की दृष्टि से हो, मातृ शक्तियों का सम्मान बढ़ाने की दृष्टि से हो चाहे किसान भाइयों के लिए हो और उद्योग की दृष्टि से चाहे वह बड़े उद्योग हो लघु उद्योग हो मध्यम उद्योग हो ,इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ के पाँचों संभाग में समुचित रूप से विकास के अनेक प्रावधान किए गए है , जो बजट में घोषित योजनाओं के माध्यम से परिलक्षित हुई हैं। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप 2047 तक विकासशील भारत को विकसित देश में परिवर्तन करने की दृष्टि से जिस तरीके से उन्होंने योजनाएं बनाई है, मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में और पूरे छत्तीसगढ़ में विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ में परिवर्तित करने की दृष्टि से यह उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। पिछला बजट ज्ञान पर समर्पित था और इस बजट में ज्ञान को गति प्रदान करने की दृष्टि से अनेक प्रावधान किए गए हैं।
- -छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों में ले जाने वाला बजट; भरत लाल वर्मारायपुर | भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा ने बजट को ऐतिहासिक एवं प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति एवं नौजवान साथियों के जीवन में मूलभूत बदलाव के लिए कई दूरगामी घोषणाएं की गई जो विष्णु देव साय सरकार की प्रदेश के लिए विजन को दर्शाता है। साथ ही यह बजट केंद्र के मोदी सरकार के साथ डबल इंजन की रफ्तार से बढ़ने के ईंधन की तरह है।भरत लाल वर्मा ने कहा कि कृषि बजट में 33% की वृद्धि, सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपए, कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया है जो कृषकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है।भरत लाल वर्मा ने कहा कि अगले तीन वर्षों में आठ लाख महिलाओं को 'लखपति दीदी योजना' के तहत आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड रुपए का प्रावधान, छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पिछले वर्ष के 3,000 करोड़ रुपये के मुकाबले उल्लेखनीय वृद्धि है यह मातृशक्ति को प्रदेश के विकास की शक्ति के रूप में पहचान देने वाला पहल है।स्वास्थ्य सुविधाएं में विस्तार करने के लिए राज्य में 25 विश्वविद्यालय और 14 मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना। जीवन रक्षक दवाओं में टैक्स में छूट, CM सुपर स्पेशियलिटी 100 बेड अस्पताल समेत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 1500 करोड़ के बजट का प्रावधान छत्तीसगढ़ सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।श्री भरत लाल वर्मा ने कहा PM आवास में लिए 8500 करोड़ रुपए, रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो सेवा सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान, PM श्री योजना के लिए 277 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री नगर उत्थान योजना के लिए 500 करोड़ रुपए, 600 नए इंजीनियरों की भर्ती की घोषणा, 3200 बस्तर फाइटरों की भर्ती की घोषणा, फूड पार्क के लिए 17 करोड़, इको टूरिज्म के लिए 10 करोड़, समेत डिजिटल अरेस्ट से प्रदेश की जनता को सुरक्षित करने के लिए 5 नए साइबर थानों की घोषणा को सराहनीय बताया।धर्म और पर्यटन के क्षेत्र में धर्मनगरी डोंगरगढ़ के विकास के लिए जिसमें परिक्रमा पथ एवं Y शेप ब्रिज के लिए लगभग 85 करोड़ का प्रावधान को सराहनीय बताया साथ ही राम लला दर्शन योजना के लिए 3600 करोड़ रुपए, सरगुजा एवं जशपुर क्षेत्र में पर्यटन के 10-10 करोड़ का प्रावधान प्रदेश को पर्यटन हब के रूप विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।भरत वर्मा ने कहा कि यह बजट नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में सभी वर्ग और क्षेत्र के समावेशी विकास को ध्यान में रखा गया जिसकी बुनियाद सुशासन है। यह बजट प्रभु श्री राम के ननिहाल में राम राज्य की स्थापना करने वाला बजट है।
-
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कहा प्रदेश सरकार के बजट में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल और कॉलेजों में 20 हजार शिक्षकों की नई भर्ती होगी। 17 नगरीय निकायों में नालंदा परिसर की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने अध्ययनशीलता को बढ़ावा देने का उल्लेखनीय कार्य कर रही है। नई योजना ‘मुख्यमंत्री गृह प्रवेश’ की शुरुआत कर इसके लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन एक महत्वपूर्ण घोषणा है। श्री भारती ने कहा कि रायपुर-छत्तीसगढ़ की साय सरकार बजट की सबसे खास बात यह है कि इस बार के बजट को वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से लिखा है। इस बार का बजट ‘GATI’ थीम पर बजट पेश किया गया हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले GYAN थीम पर बजट पेश हुआ था।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा प्रस्तुत द्वितीय बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला बजट है। बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पशुपालन, आवास सभी विभागों पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए एक नए संस्थान एनआईएफटी बनाने का प्रावधान किया गया है। नया रायपुर में मेडिसिटी एवं एजुकेशन सिटी की स्थापना से युवाओं को रोजगार की उपलब्धता बढ़ेगी साथी नया रायपुर में शहरी प्रबंधन संस्थान की स्थापना से सभी को लाभ मिलेगा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास के लिए 5,500 करोड़ रुपए का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। नए आंगनबाड़ी बनाने 42 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। नारी शक्ति के उत्त्थान के लिए संकल्पित प्रदेश सरकार ने इस वर्ष नारी के उत्थान के लिए 5 हजार करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। रेडी टू इट का कार्य पुनः महिला स्व सहायता समूहों को देना प्रारंभ कर दिया है। आने वाले समय में 8 लाख समूहों की महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य है। श्रीमती राजपूत ने प्रदेश के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू करने की घोषणा का स्वागत करके कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के स्त्री रोग विभाग में नया आईवीएफ सेंटर बनाने की घोषणा करके प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के प्रति अपने संवेदनशील दृष्टिकोण का परिचय दिया है। श्रीमती राजपूत ने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित छोटे व्यवसायों को विशेष रूप से समर्थन दिया जाएगा। महिलाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है और स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेगी।
- -बजट 2025 से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी गति, गुड गवर्नेंस, एक्सलरेटिंग, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ से विजन 2047 के लक्ष्य को करेंगे प्राप्त : उप मुख्यमंत्री अरुण साव-सांय-सांय विकास, अंतिम व्यक्ति की चिंता का प्रयास वाला बजट - डिप्टी सीएम अरुण साव-छत्तीसगढ़ विजन 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला बजट : उप मुख्यमंत्री अरुण सावरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विकसित छत्तीसगढ़ का बजट पेश हुआ। बजट में रजत जयंती की झलक साफ तौर पर दिखी। यह बात उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कही। उन्होंने कहा कि,वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी ने विधानसभा में गति (GATI) बजट पेश किया है। गति के G गुड गवर्नेंस, A एक्सलरेटिंग, T टेक्नोलॉजी और I इंडस्ट्रियल ग्रोथ से मुख्यमंत्री विष्णु देव जी के विकसित प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं इस लक्ष्य को हासिल करने कुल 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया गया।छत्तीसगढ़ इस वर्ष को रजत जयंती वर्ष मना रहा है। और छत्तीसगढ़ का निर्माण करने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी है।श्री साव ने कहा कि, बजट 2025 में हमारी सरकार ने किसानों की तरक्की के लिए कृषक उन्नति योजना में 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए पीएम आवास 8500 करोड़ रुपए बनेगा। वहीं मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत 100 करोड़ रुपए दी है। जबकि मातृ शक्ति के लिए महतारी वंदन योजना में 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।लोक निर्माण विभाग के लिए 9500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन में 4500 करोड़ रुपए, न्यायिक प्रकिया को सरल और पारदर्शी बनाने का फैसला लिया गया है।मुख्यमंत्री नगरों उठान योजना शुरू की गई है, इसके लिए 500 करोड़ रुपए दिया गया है। मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना शुरू किया गया है। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया है।प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज, 12 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। आईटीआई को अपग्रेड करने 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नक्सल मुक्त करने 3200 बस्तर फाइटर की भर्ती की जाएगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।हमारी सरकार ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए तीर्थ यात्रा योजना को फिर से शुरू किया है, जिसे पिछली सरकार ने रोक दिया था। इस बजट में यात्रा के लिए 15 करोड़ रखा गया है। वहीं हक त्याग, बंटवारा में किसानों का लाखों रूपये खर्च होते हैं। इसमें विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती थी, इसे रोकने के लिए इसका शुल्क मात्र 500 रुपए किया गया है।
- *रायपुर।*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के दूसरे बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बजट में प्रदेश के सभी वर्ग जैसे किसान, महिला, युवा, छात्र, कर्मचारी, व्यापारी, पत्रकार सभी वर्गों का समुचित ध्यान रखा है । उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमें निर्देशित किया था कि जब जनादेश बड़ा हो तो जिम्मेदारियां बड़ी होती हैं और इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का पूर्ण प्रयास इस बजट में किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश सरकार की आधारभूत संरचना के कार्यों के प्रति संजीदगी को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा यह बजट युवा वर्ग के सपनों को पूरा करने वाला होगा NIFT जैसे विश्व स्तरीय संस्थान रायपुर में खुल रहे हैं। कुनकुरी में एक मेडिकल कॉलेज, 12 नर्सिंग कॉलेज, आठ फिजियोथैरेपी कॉलेज, तकनीकी विश्वविद्यालय का उन्नयन, शिक्षा के क्षेत्र में माइलस्टोन साबित होगा।हमने कहा छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि नई सड़कों के लिए 2000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाना प्रस्तावित है। सड़कों के रखरखाव के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसी के साथ सीएम रिंग रोड योजना भी शुरू की जाएगी।श्री अग्रवाल ने कहा कि 14 नगर निगमों के विकास के लिए नई योजना लेकर प्रदेश सरकार ने उन पर काम करने का संकल्प व्यक्त किया है। रायपुर-दुर्ग मेट्रो परियोजना की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री टॉवर योजना शुरू करने के साथ ही एनसीआर की तर्ज पर एससीआर का निर्माण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी भाषा को राजभाषा का दर्जा देने की घोषणा करके छत्तीसगढ़ की अपेक्षा को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने अपने बजट में प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने उद्योग विभाग के बजट को दोगुना किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि अब जिलों के जीडीपी की गणना होगी। खाद्य प्रसंस्करण फूड पार्क के लिए 17 करोड़ रुपये का प्रावधान भी उल्लेखनीय है।
- -पत्रकार साथियों के लिए विशेष घोषणाओं पर जताया सरकार का आभाररायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के दूसरे पूर्ण बजट प्रस्ताव को विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का उद्घोष निरुपित किया है। श्री चिमनानी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता से किए गए वादों को क्रांतिकारी निर्णयों के जरिए जिस तीव्र गति से पूरा कर रही है और उसके लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के प्रति गंभीरता से बजट में प्रावधान किए गए हैं, उससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश के विकास में और तीव्रता आएगी। श्री चिमनानी ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा सोमवार के विधानसभा में रखा गया बजट प्रस्ताव ऐतिहासिक है और यह केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की उन्नति की नई दिशा तय करने वाला प्रयास है।यह बजट प्रदेश की प्रगति को गति देकर छत्तीसगढ़ को महाशक्ति बनाने वाला बजट है। बजट में पंजीयन के 20 केंद्र मॉडल बनाने और हक़ त्याग शुल्क अब मात्र 500 रुपये में करने की घोषणा से आम जनता को काफी राहत दी जा रही है। सीएम सुशासन फेलोशिप योजना के तहत 10 करोड़ रुपए का प्रावधान करके छत्तीसगढ़ के विकासपरक अध्ययन को प्रोत्साहन देना भविष्य को सँवारने का ईमानदार प्रयास है। उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीएम एक्सीलेंसी अवार्ड की घोषणा भी स्वागतेय है।इससे प्रशासनिक क्षमता में वृद्धि होगी।श्री चिमनानी ने कहा राज्य अब स्वयं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है राज्य की खुद की आय 76 हजार करोड़ रु अनुमानित है।यह पिछले वर्ष की राज्य की आय से 11 प्रतिशत ज्यादा है। केंद्र की मोदी सरकार से भी राज्य को 65 हजार करोड़ की बड़ी मदद मिलने जा रही है जिससे छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलने जा रहा है। यह पिछले वर्ष से 13 प्रतिशत ज्यादा है। वित्तीय चुनौतियों के बावजूद राज्य का 16 प्रतिशत व्यय पूंजीगत कार्यों के लिए किया जाना है यह बहुत सराहनीय कदम है।श्री चिमनानी ने कहा पत्रकार साथियों के लिए आज प्रस्तुत हुए बजट 2025-26 में पत्रकार सम्मान निधि की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने, रायपुर प्रेस क्लब भवन के रेनोवेशन, विस्तार एवं पत्रकार एक्सपोजर विजिट की घोषणा पर वह विशेष रूप से भाजपा सरकार का आभार करते है।
-
रायपुर - रावणभाठा फिल्टरप्लांट के अंतर्गत 150 एमएलडी प्लांट के 1400 एमएम व्यास की एचएस रॉ वाटर पाईप लाईन में भाठागांव चौक के पास लीकेज मरम्मत हेतु 10 घण्टे का शटडाउन दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को लिया जाना है .इस सम्बन्ध में नगर निगम जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट श्री नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त रिपेयरिंग कार्य करने के कारण दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को 10 घण्टे का शटडाउन प्रस्तावित है. इस आवश्यक कार्य के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवर हेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओव्हरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर एवं मोतीबाग ओव्हरहेड टैंक से दिनाक 4 मार्च .2025 मंगलवार को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगा तथा संध्याकालीन जलप्रदाय नहीं किया जायेगा. उपरोक्त के अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावरपम्पों से जलप्रदाय यथावत रहेगा. दिनाक 5 मार्च .2025 बुधवार को सुबह सभी टंकियों से नियमित रूप से जलप्रदाय व्यवस्था दी जाएगी.
- रायपुर /छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों पर फोकस कर बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर आधारित था। इस बार ज्ञान के लिए गति थीम रखा गया। यहां गति से तात्पर्य था। जी अर्थात गुड गवर्नेंस, ए अर्थात एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टी अर्थात टेक्नालाजी एवं आई अर्थात इंडस्ट्रियल ग्रोथ था। इसी पर आधारित #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट ने आज एक्स पर ट्रेंड किया। इस बजट में विशेष रूप से डिजिटल टेक्नालाजी पर अत्याधिक जोर होने की वजह से युवाओं को इसने काफी प्रभावित किया। इसी के साथ #CG_बजट टापिक ने भी एक्स पर काफी ट्रेंड किया।
- -स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान: श्याम बिहारी जायसवालरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है। 2025-26 के बजट में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के नागरिकों को सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ₹1,850 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। वहीं, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के लिए ₹1,500 करोड़ की राशि आवंटित की गई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, "मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह बजट स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार भी होगा।"उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का आधुनिकीकरणप्रदेश के नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा संस्थानों का उन्नयन किया जा रहा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, रायपुर में उन्नत कार्डियक संस्थान के विस्तार के लिए ₹10 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे हृदय रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में, रायपुर मेडिकल कॉलेज में कैंसर और अन्य गंभीर रोगों के उपचार हेतु आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए ₹20 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।इसके अतिरिक्त रायपुर में ए.आर.टी. (IVF) केंद्र की स्थापना के लिए ₹10 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे नि:संतान दंपतियों को विशेष उपचार की सुविधा मिल सकेगी। वहीं MRI और CT स्कैन मशीनों की स्थापना हेतु ₹35 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे सरकारी अस्पतालों में उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस पर श्री जायसवाल ने कहा, "राज्य में उन्नत चिकित्सा सेवाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। इस बजट के माध्यम से सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे प्रदेशवासियों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।"दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नई पहलछत्तीसगढ़ सरकार का विशेष ध्यान ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर है। इसी के तहत, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ₹13 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, सिकल सेल रोग की रोकथाम और उपचार हेतु विशेष सिकल सेल संस्थान स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए ₹13 करोड़ का प्रावधान किया गया है।इसके अलावा, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना के लिए ₹132 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। साथ ही, छत्तीसगढ़ आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया सेवा योजना के तहत ₹21 करोड़ की राशि आवंटित की गई है, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, "हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों। इस बजट में हाट-बाजार क्लिनिक योजना और सिकल सेल संस्थान जैसी नई पहलों के माध्यम से प्रदेश के हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा देने का संकल्प लिया गया है।"छत्तीसगढ़ सरकार का यह बजट राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन प्रावधानों से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और राज्य का चिकित्सा ढांचा अधिक मजबूत होगा।
- रायपुर । उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट 'अटल निर्माण वर्ष' के अनुरूप प्रदेश को एक नए विकास पथ पर ले जाने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'GYAN' (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के विकास के लक्ष्य को 'GATI' के माध्यम से आगे बढ़ाने की योजना इस बजट में स्पष्ट रूप से झलकती है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस बार बजट में छत्तीसगढ़ की आर्थिक संरचना को मजबूत करने के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गृह एवं जेल विभाग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। इस वर्ष पांच नए साइबर पुलिस थानों की स्थापना बलौदा बाजार, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और जशपुर में की जाएगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोरबा, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर में तीन नए महिला पुलिस थाने खोले जाएंगे। कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नवा रायपुर में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र के उन्नयन के लिए ₹40 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। पुलिस थानों को आधुनिक बनाने और सशक्त करने के लिए ₹70 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जबकि नए अग्निशमन केंद्रों की स्थापना के लिए ₹44 करोड़ का बजट रखा गया है।पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए ₹8,500 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किए गए हैं, जिससे गांवों को शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में इस बजट में बड़े कदम उठाए गए हैं। 24 सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों का उन्नयन किया जाएगा, जिससे तकनीकी शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के अधोसंरचना विकास के लिए ₹25 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राज्य सरकार डिजिटल तकनीकों के व्यापक उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली (CCTNS) के संचालन और रखरखाव के लिए ₹25 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इस बजट में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों के कल्याण के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाया जाए, और इस बजट के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
-
- नवनिर्वाचित पार्षदों, पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने दी हार्दिक शुभकामनायें
रायपुर - आज राजधानी शहर रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर स्थित महापौर कार्यालयीन कक्ष में मधुर शंख ध्वनि के मध्य अपना पदभार सम्हाल लिया है. आज निगम मुख्यालय भवन पहुंचने पर महापौर ने भूतल पर स्थित प्रथम पूज्य देव श्री गणेश की मूर्ति का पूजन कर उनके श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की और महापौर कक्ष पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया. नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे को पदभार ग्रहण करने पर महापौर चेम्बर में पहुंचकर बुके प्रदत्त कर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष श्री जयन्ती भाई पटेल, श्री अशोक पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, नगर निगम रायपुर के नवनिर्वाचित पार्षद सर्वश्री सूर्यकान्त राठौड़, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, महेन्द्र खोडियार, संतोष साहू, गोपेश साहू, भोलाराम साहू, अवतार भारती बागल, मुरली शर्मा, गज्जू साहू, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्त्ता सुश्री चन्नी वर्मा, पूर्व पार्षद श्री गोपी साहू, जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्त्तागण, महिलाएं, विशिष्टजन, गणमान्यजन, नवयुवकगण, आमजन बड़ी संख्या में पहुंचे और नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे को निगम मुख्यालय भवन में कार्यभार ग्रहण करने पर बुके प्रदत्त कर हार्दिक शुभकामनायें दीं.
- -गरमी से पहले प्राथमिकता से हैण्डपंप मरम्मत के निर्देश-अधिकारी-कर्मचारियों को आपात स्थिति में हृदय रोग से बचाव हेतु दवाइयों का वितरणबिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने टीएल बैठक में लम्बित मामलों और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अभी से पेयजल समस्या से निपटने के लिए ऐतिहात के तौर पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हैण्डपंप मरम्मत का काम प्राथमिकता से शुरू करने कहा है। जनपद सीईओ को इस संबंध में गांववार मरम्मत के लिए सूची तैयार करने कहा। उन्होंने कहा कि पूरा अमला सतर्क रहे। हैण्डपंप खराब होने की कहीं से भी सूचना मिलने पर तुरंत मरम्मत कार्य करवाया जाए। उन्होंने पूरे जिले में अभियान चलाकर 30 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के बीपी और शुगर की जांच करने के निर्देश दिए सीएमएचओ को दिए हैं। अभियान के पहले चरण में सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की बीपी शुगर की जांच की जाएगी। बैठक में डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी, शिव कुमार बनर्जी भी शामिल थे।कलेक्टर ने गर्मी के मौसम के मद्देनजर गांवों में पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठान के निर्देश ईईपीएचई और जल संसाधन विभाग को दिए। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने कहा। स्कूलों में शौचालय मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।अधिकारी-कर्मचारियों को दवा वितरणमंथन सभाकक्ष में आज हृदय रोग से आपात स्थिति में बचाव के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को सीएमएचओ डाॅ. प्रमोद तिवारी द्वारा ईकोस्प्रिन और साॅर्बिट्रेट दवा का वितरण किया गया। सिविल सर्जन डाॅ. अनिल गुप्ता ने बताया कि यह दवा अचानक सीने में बांए तरफ दर्द होने पर हार्ट अटैक जैसी परिस्थिति बनने पर लेनी है। अस्पताल पहंुचते तक इस दवाई से थोड़ी राहत मिल जाती है। यह दवा बहुत ही सस्ती होती है। दवा ऐसी आपात स्थिति में ली जा सकती है जब केाई वाहन चला रहा हो, घर में अकेला हो, आस-पास कोई न हो तो साॅर्बिट्रेट को जीभ के नीचे रखना है और ईकोस्प्रिन को खाना है। दवाई को चूसते वक्त एक ही स्थान पर बैठे रहना है। 5-10 मिनट के बाद नजदीकी अस्पताल जाकर इलाज करवाना है।
-
- वार्डो अपार्टमेंट, व्यवसायिक परिसरों में राजस्व वसूली शिविर लगाने के निर्देश दिये
- शहर में सफाई दिखनी चाहिए, गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाने के दिये निर्देशरायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के मोवा मुख्य मार्ग एवं आनंदम सिटी के समीप विभिन्न मार्गों में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की तैयारियों का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, जोन 9 कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री रघुमणी प्रधान, जोन कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा एवं अन्य संबंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में लिया। आयुक्त ने सफाई कार्य एवं स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान विधानसभा मार्ग मोवा में एक ठेले वाले को गंदगी फैलाते देखा। आयुक्त के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य विभाग ने स्थल पर तत्काल संबंधित ठेले को कडाई के साथ जप्त करने की कार्यवाही की । आगे भी कचरा गंदगी फैलाने वालो पर व्यवस्था सुधारने जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।आयुक्त ने निर्देशित किया कि राजधानी शहर के अनुरूप रायपुर में सफाई दिखनी चाहिए। सफाई में कोई हीला हवाला एवं लापरवाही सहन नहीं की जायेगी एवं जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जायेगी। आयुक्त ने निर्देशित किया कि कचरा गंदगी फैलाने वालो पर जुर्माना किया जाये। भवन निर्माण सामग्रियों को सडक से जप्त कर भवन स्वामियों पर सडक बाधा शुल्क लगाया जाये। सफाई को लेकर लगातार मॉनिटरिंग सहित जनप्रतिनिधि पार्षदों के नेतृत्व में आमजनों के मध्य जनजागरण किया जाये एवं अधिक से अधिक नागरिको से शहर हित में स्वच्छता फीडबैक करवाया जाये।आयुक्त ने अधिकारियों की जोन कार्यालय में बैठक ली एवं निगम हित में अधिकाधिक राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। आयुक्त ने सभी बकायादारों को शत प्रतिशत संख्या में डिमांड बिल नोटिस देकर सभी बकाया दारों से बकाया राजस्व की वसूली नियमानुसार सख्ती से करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने अधिकाधिक राजस्व वसूलने सभी वार्डो में सभी आवासीय परिसरो, अपार्टमेंट व्यवसायिक परिसरों, मॉल, बाजारों में राजस्व वसूली शिविर लगाकर अधिकाधिक राजस्व वसूली प्रतिदिन अभियान चलाकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। - रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री रघुमणी प्रधान, सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल सभाकक्ष में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के लिये सभी वार्ड प्रभारियों, नोडल अधिकारियों की स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आवश्यक बैठक लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर उन्हें आवश्यक निर्देश तैयारियों के संबंध में दिये।अपर आयुक्त ने निर्देशित किया कि सीधे तौर पर यह संबंधित वार्ड के वार्ड प्रभारी की जवाबदारी होगी की उनके वार्ड में खींचवाये जाने वाला फोटो गुणवत्ता पूर्ण हो। वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि क्षेत्र में जितने में बैंक लेन है उन्हें साफ करके सुन्दर व आकर्षक स्थल बनाने का कार्य करें। प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ सर्वेक्षण से संबंधित प्लास्टिक बैन से संबंधित डिस्लेजिंग 1420 से संबंधित वॉल पेंटिंग, वॉल राईटिंग करना सुनिश्चित किया जाये। सार्वजनिक व्यवसायिक तालाब स्थल पर ढक्कन लगे फोर बीन स्थापित किये जाये और बीन अभी रखा हुआ नहीं दिखना चाहिए। पूर्णतः कांकीट से फिक्स बीन होना चाहिए। सिटी प्रोफाइल अनुसार प्रत्येक स्कूल में 2 डस्टबीन प्रत्येक कक्षा में किचन क्षेत्र में टायलेट में छात्राओं के शौचालय में सेनेटरी वेस्ट हेतु अतिरिक्त डस्टबीन एवं टायलेट चेक लिस्ट अनुसार तैयार हो एवं गीले कचरे के निपटान के लिये कम्पोस्ट पीट बने हो। आरआरआर सेन्टर अच्छी स्थिति में सुव्यवस्थित हो और एक साल की लॉग बुक रजिस्टर रिकार्ड फारवर्ड लिंकेज के साथ केन्द्र में रखे हुए हो। सभी निर्माणाधीन भवनों में ग्रीन नेट होना चाहिए।
- -अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषितरायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नगर पालिक निगम रायपुर का प्रथम सम्मिलन अध्यक्ष (स्पीकर) छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 में दिये गये प्रावधान के अनुसार साधारण निर्वाचन के पश्चात नगर पालिक निगम रायपुर के अध्यक्ष अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन दिनांक 7 मार्च 2025 अपरान्ह 12 बजे से नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया है। प्रथम सम्मिलन में नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन की कार्यवाही की जायेगी।कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार छ. ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 सहपठित छत्तीसगढ नगर पालिक निगम अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन नियम 1998 (यथा संशोधित 2025) के नियम 3 के अधीन एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु 7 मार्च 2025 को अपरान्ह 12:00 बजे से 12:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जाना, अपरान्ह 12:45 बजे से 1:00 बजे तक प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं सही पाये गये नाम निर्देशित अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन सूचना पटल नगर पालिक निगम रायपुर में किया जाना, अपरान्ह 1:00 से 1:30 बजे तक अभ्यर्थिया वापस लेना, अपरान्ह 1:30 बजे से 3:00 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो तो), मतदान पश्चात मतगणना अपरान्ह 3 बजे से और मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा एवं कार्यवाही वृत्त का लेखन किया जायेगा।






.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)

.jpeg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)
.jpg)