- Home
- छत्तीसगढ़
-
बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने वर्ष 2025 के लिए 3 स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी, 1 अक्टूबर को दशहरा महानवमीं एवं 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा शामिल हैं। स्थानीय अवकाश के दिन बैंक एवं कोषालय खुले रहेंगे।
-
बालोद/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत बालोद जिले में पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्ड के सभी मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से एवं निर्विघ्न रूप से मतदान संपन्न हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि पहले चरण के अंतर्गत जिले के दोनों विकासखण्डों में आज संपन्न मतदान का कुल प्रतिशत 81.93 रहा। जिसमें डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 120 ग्राम पंचायतों में 01 लाख 59 हजार 237 मतदाताओं में से 01 लाख 32 हजार 232 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसप्रकार डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में मतदान का प्रतिशत 83.04 रहा। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के 62 ग्राम पंचायतों में 81 हजार 66 मतदाताओं में से 64 हजार 646 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार डौण्डी विकासखण्ड में मतदान का प्रतिशत 79.74 रहा। इस तरह प्रथम चरण के अंतर्गत डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्ड के कुल 182 ग्राम पंचायतों में 02 लाख 40 हजार 303 मतदाताओं में से 01 लाख 96 हजार 878 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-
मरीजों से आत्मीय व्यवहार एवं उनका समुचित इलाज करने के दिए निर्देश
बालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लेबर रूम, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, ओटी, दवाई स्टोर रूम, लैब, ड्रेसर रूम, वैक्सीन रूम तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। डाॅ. कन्नौजे ने प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों से मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने तथा उन्हें समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डाॅ. कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन आई.पी.डी. एवं ओ.पी.डी. की संख्या के अलावा अस्पताल में संस्थागत प्रसव आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के लैब में होने वाले टेस्ट तथा टेस्ट रिपोर्ट को प्रदान करने की अवधि के संबंध में जानकारी दी। डाॅ. कन्नौजे ने प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल में संचालित ’जेनेरिक मेडिकल स्टोर’ में उपलब्ध दवाईयों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने ’जेनेरिक मेडिकल स्टोर’ में समुचित मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डाॅ. कन्नौजे ने वार्ड नंबर 01 में मधुमक्खी काटने से अस्पताल में भर्ती मरीज से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने मौके पर उपस्थित डाॅक्टरों को उसका समुचित इलाज करने हेतु निर्देशित भी किया। उन्होंने महिला वार्ड में 01 बच्ची को मधुमक्खी काटने से एडमिट होने पर उनका बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने अस्पताल में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा महिला एवं पुरूष वार्ड के खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पदस्थ दंत चिकित्सक डॉ. देवेश साहू के अनुपस्थित पाए जाने पर डाॅ. कन्नौजे ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर अपने कार्य में उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में उपस्थित होकर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की समझाईश दी। -
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण
बुधवार 19 फरवरी को सामग्री वितरण केन्द्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल परिसर से मतदान दलों को किया जाएगा रवाना
बालोद/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के बालोद विकासखण्ड में द्वितीय चरण का मतदान गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के दिशा-निर्देशन में बालोद जिले में द्वितीय चरण के अंतर्गत 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य मंे लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। गुरूवार 20 फरवरी को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को बुधवार 19 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्र सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान के समीप स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल परिसर से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए द्वितीय चरण के अंतर्गत बालोद विकासखण्ड में गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान हेतु कुल 189 मतदान केन्द्र बनाए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न किया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात् मतदान अधिकारियों के द्वारा तत्काल गणना भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, समाज सुधारक और प्रखर विचारक श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि (19 फरवरी) पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोखले जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की बौद्धिक और नैतिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों और आदर्शों ने राष्ट्र की दिशा को नई ऊर्जा दी और अनेक स्वाधीनता सेनानियों को भी राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले जी का जीवन त्याग, निःस्वार्थ सेवा और चारित्रिक दृढ़ता का प्रतीक था। उन्होंने आत्मिक विकास और नैतिक मूल्यों को राजनीति और समाज सुधार के केंद्र में रखा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोखले जी का देश के प्रति योगदान भारतीय इतिहास में अमिट रहेगा और वे युवा पीढ़ी के लिए सदैव महान पथप्रदर्शक बने रहेंगे। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रगौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (19 फरवरी) पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी शासक, उत्कृष्ट रणनीतिकार और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों, अनुशासित सेना और संगठित प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राज्य की नींव रखी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य एवं राष्ट्रप्रेम आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय विजय प्राप्त की। उनकी रणनीति, सुशासन और लोकहितकारी नीतियाँ सदियों तक प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनकी अमर गाथा भारत के युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अदम्य उत्साह की भावना जागृत करती रहेगी। -
-टी सहदेव
भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ तेलगा समाज का राज्य स्तरीय सम्मेलन 13 अप्रैल को रायपुर में होगा। यह जानकारी सेक्टर 06 स्थित समाज के सह सचिव डी मोहन राव के निवास पर रविवार को हुई एक अहम बैठक में अध्यक्ष सीएच भीमाराव ने दी। इस बैठक में समाज के गठन के उद्देश्य और एकजुटता को लेकर विचार विमर्श हुआ, जिसमें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के लगभग पचास प्रतिनिधि शामिल हुए। भगवान श्रीराम की आराधना से शुरू हुई इस बैठक में तेलंगाना के तेलगा समाज को भी जोड़ने की कार्ययोजना बनाई गई। वर्तमान में पूरे प्रदेश में आंध्रप्रदेश के तकरीबन दस हजार तेलगा परिवार निवासरत हैं।
बैठक में कुम्हारी के प्रतिनिधि बी गणपत राव ने समाज को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए धनराशि जुटाने, महिलाओं को स्वायत्त समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने तथा छोटे पैमाने पर व्यवसाय शुरू करने का सुझाव दिया। वहीं महिला प्रतिनिधियों डी वीणा, के उमा महेश्वरी, स्वराज्य लक्ष्मी, बुसी गंगा तथा जे श्यामला ने महिलाओं की एकजुटता, आत्मनिर्भरता, सशक्तीकरण, अंतरजातीय विवाह, धर्मांतरण, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और युवा वर्ग के कल्याण को लेकर अपने विचार रखे।
इसी तारतम्य में जहां डी मोहनराव, एस गणेश, विश्वेश्वर राव तथा डी राना ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से कला व संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया, वहीं जे नागभूषण राव, के वेंकटराव, जे सुरेश, जे हेमंत, डी अनंतराव तथा एस एन मूर्ति ने महिलाओं के स्वरोजगार, निर्धन बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए सहायता राशि जुटाने की बात कही। दूसरी ओर डी किरण, डी गोपी वेणी, सीएच नीतू, के तुलसी, डी बुच्चराजू एवं सीएच चंद्रशेखर ने पर्यावरण को बचाने के लिए घरों व सार्वजनिक क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष भीमाराव को एक पौधा भेंट किया गया। बी चंद्रशेखर ने आभार प्रकट किया।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ के जेलों के बंदियों के मध्य अपराधिक घटनाओं को रोकने तथा घटना उपरान्त त्वरित कार्यवाही के लिए जेल मुख्यालय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों द्वारा विभिन्न कार्यवाहियां की गई है। कोई भी अप्रिय घटना होने पर क्यू.आर.टी. द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु नियमित रूप से मॉक ड्रिल तथा रिहर्सल भी किया जा रहा है। अपराधिक घटनाएं रोकने के लिए कैदियों की व्यवहार प्रोफाईलिंग तैयार की गई है। बिलासपुर केन्द्रीय जेल के अधीक्षक श्री खोमेश मण्डावी ने बताया कि जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर बिलासपुर सर्कल की सभी जेलों में क्यू.आर.टी. का गठन किया गया है।कैदियों की विभिन्न अपराधियों तथा अपराधिक समूहों से संबद्धता एवं इतिहास पर नजर रखी जा रही है। बंदियों का हिंसक व्यवहार रोकने के लिए तथा रचनात्मक अभिरूचि बढ़ाये जाने के लिए बंदियों के लिए शैक्षणिक प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण और जीवन कौशल संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इससे बंदियों के मध्य तनाव में कमी आई है। साथ ही बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, थेरेपी और परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके माध्यम से अपराध के सामाजिक-आर्थिक कारकों को भी संबोधित किया जा रहा है। बंदियों के परिवारों के साथ स्वस्थ रिश्तों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सामाजिक समर्थन प्रणालियाँ प्रदान करने हेतु प्रक्रिया विकसित की गई है। इससे बंदियों के रिहा होने पर अपराधिक जीवन में पुनः प्रवेश करने की संभावना में कमी आयेगी। सकारात्मक संलग्नता बढ़ाने के लिए बंदियों को मनोरंजन गतिविधियाँ और खेल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे बंदियों के मध्य टीम वर्क और सहयोग को बढ़ावा मिला है।कैदियों को योग, ध्यान तथा काउंसिलिंग प्रदाय की जा रही है। कैदियों के मध्य समरसता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से मध्यस्थ नियुक्ति किये गये हैं तथा उनके द्वारा बंदियों से सतत् संवाद रखा जा रहा है। आसूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। निगरानी हेतु टेक्नोलोजी, सीसीटीवी इत्यादि का सहारा लिया जा रहा है। जेल कर्मियों को जेल नियमावली का पालन करने तथा मेहनत, लगन तथा ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री खोमेश मण्डावी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर बिलासपुर सर्कल की सभी जेलों में क्यू.आर.टी. का गठन किया गया है। अन्य निर्देशों का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
- रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज गुवाहाटी मे असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य से सौजन्य भेंट की।
-
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह आंकड़ा अंतिम नहीं है तथा इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।
उन्होंने कहा, ''सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, कई मतदान केंद्रों से अंतिम आंकड़े अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुआ।'' अधिकारियों ने बताया कि सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से अपराह्न दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं- ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला)। पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए कुल 57,99,660 मतदाता हैं। जिनमें 28,70,859 पुरुष, 29,28,751 महिलाएं तथा 50 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में मतदाताओं ने 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चरण के लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में वार्ड पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,587 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और 23 फरवरी को होना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। पहले चरण के लिए 19 फरवरी को, दूसरे चरण के लिए 22 फरवरी को और तीसरे चरण के लिए 25 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर वार्ड पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के लिए सारणीकरण और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसी तरह, पहले चरण के लिए 20 फरवरी को, दूसरे चरण के लिए 23 फरवरी को और तीसरे चरण के लिए 25 फरवरी को जिला पंचायत सदस्यों का सारणीकरण और परिणाम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। राज्य में हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद जीते। 49 नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों में से, भाजपा ने 35, कांग्रेस ने आठ, आम आदमी पार्टी (आप) ने एक, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच पर कब्जा किया। इसी तरह, भाजपा ने 114 नगर पंचायतों में से 81 में अध्यक्ष पद हासिल किया तथा 22 में कांग्रेस, एक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और 10 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वार्ड पार्षदों के कुल 3,200 पदों में से भाजपा ने 1,868, कांग्रेस ने 952 और अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 380 पर जीत हासिल की। -
दुर्ग /छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली/भिलाई चरोदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अमलेश्वर/अहिवारा तथा नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित की गयी है।
-
मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया मतदान में
दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दुर्ग जिले में प्रथम चरण में जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत 73 ग्राम पंचायत के 257 मतदान केन्द्रों में 17 फरवरी 2025 को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। महिला, पुरूष, जवान, वृद्ध और नये मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने लाईन में लगकर अपनी बारी का इन्तजार के साथ उत्साहपूर्वक मतदान किये। प्रथम चरण में पंच, सरपंच के अलावा चार जिला पंचायत सदस्य और 24 जनपद पंचायत सदस्य हेतु मतदान संपन्न हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। मतदान केन्द्रांे में दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए रेडक्रॉस के वालिंटियर भी तैनात थे। मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के उपरान्त भी अनेक मतदान केन्द्र में बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित होने से मतदान की प्रक्रिया जारी है। -
कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों में पहुँचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बालोद/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत बालोद जिले में आज पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले चरण के अंतर्गत आज जिले के डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्ड के सभी मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से एवं निर्विघ्न रूप से मतदान संपन्न हुआ। इन दोनों विकासखण्डों के सभी मतदान केन्द्रों के निर्धारित समय सुबह 07 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान अधिकारियों के द्वारा निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतदान का कार्य नियत समय में आरंभ कर दिया गया। पहले चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्ड में आज संपन्न मतदान के दौरान सभी वर्ग के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेते हुए पूरे जोश एवं उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्रों में पुरूष एवं महिला मतदाताओं के अलावा बुजुर्ग, दिव्यांग, युवा आदि सभी वर्ग के मतदाताओं ने आज सुबह से ही उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे ने दोनों विकासखण्डों के विभिन्न मतदान केन्द्रों में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने डौण्डी विकासखण्ड के मतदान केन्द्र पथराटोला में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी भी ली। श्री चन्द्रवाल ने मतदान केन्द्र में उपस्थित मतदाताओं से भी मतदान केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने डौण्डी विकासखण्ड के मतदान केन्द्र अड़जाल, कोटागांव, गुजरा, कुसमुकसा, कुमुड़कट्टा आदि मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आज संपन्न मतदान के दौरान युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इसके अंतर्गत आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम दानीटोला के मतदान केन्द्र क्रमांक 21 में युवा मतदाता कु. सुधा, लालिमा ठाकुर, मीनाक्षी मण्डावी, दामिनी एवं कीर्ति आदि युवा महिला मतदाता एक साथ मतदान केन्द्र में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इन सभी युवा मतदाताओं ने इस पल को अपने लिए अविस्मरणीय बताते हुए जिले के सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इसी तरह दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पीछे नही रहे। इसी कड़ी में ग्राम दानीटोला के मतदान केन्द्र क्रमांक 22 में बुजुर्ग दिव्यांग मतदाता श्री रमेश कुमार रावटे ने अपने शारीरिक असमर्थता के बावजूद अपने परिजनों के साथ मतदान केन्द्र में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस दौरान डौण्डी विकासखण्ड के बकलीटोला के मतदान केन्द्र क्रमांक 17 में मतदान करने पहुँचे मतदाताओं ने मतदान केन्द्र की बेहतर व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना की। उल्लेखनीय है कि मतदान केन्द्र बकलीटोला में मतदाताओं के लिए बैठक एवं छांव इत्यादि की समुचित व्यवस्था की गई थी। जिसमें मतदाताओं ने छांव में विश्राम कर अपनी बारी आने पर क्रमशः अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बकलीटोला मतदान केन्द्र की सराहना वहाँ उपस्थित बुजुर्ग मतदाता श्री रतन लाल, युवा मतदाता श्री शेखर कुमार एवं महिला मतदाता श्रीमती वंदना एवं नीलम ने करते हुए यहाँ की व्यवस्था को बहुत ही सराहनीय बताया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी, नोडल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स एवं पुलिस के आला अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का लगातार दौरा कर मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का निरंतर माॅनिटरिंग करते रहे। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान समाप्ति के पश्चात् मतदान अधिकारियों के द्वारा निर्धारित प्रक्रिया को पूरी करने के पश्चात् निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतगणना के कार्य को आरंभ कर दिया गया। -
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित उच्च स्तरीय जलागार को भरने वाली राईजिंग पाईप लाईन यातायात पुलिस थाना नेहरू नगर के पीछे लिकेज हो गया है। जिसके संधारण हेतु 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र में शट्डाउन की आवश्यकता है। पाईप लाईन लिकेज का संधारण कार्य 19.02.2025 को सुबह 9ः30 बजे से किया जाएगा। जिससे 19.02.2025 को शाम की पाली में फरीद नगर एवं स्मृति नगर तथा दिनांक 20.02.2025 एवं 21.02.2025 को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया एवं नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्च स्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगी। लीकेज संधारण का कार्य पूर्ण होने पर पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जायेगी।
-
भिलाई/ नगर निगम भिलाई क्षेत्र का सीएनडी वेस्ट का उपयोग करने के लिए पेवर ब्लैक बनाया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 6 प्रियदर्शनी परिसर में विध्वंस कचरा जिसमें निर्माण कचरे में सीमेंट का चूरा, ईटा, गिट्टी राहत है। उसमें कुछ सीमेंट और बालू मिला करके पेवर ब्लॉक बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिस प्लांट की क्षमता 6 टन है। प्रतिदिन, 400 से 500 पेवर ब्लॉक बनेंगे। स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित करके, उन्हें मशीन उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से वे पेवर ब्लॉक बना रही हैं। यह पेवर ब्लॉक नगर निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का कहना है, कि हमारे निगम में सभी क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक की आवश्यकता पड़ती है। अब हम सब लोग जितना भी उत्पादन होगा उसको नियमानुसार समूह से खरीद करके उसका उपयोग निगम के विभिन्न क्षेत्रों में करेंगे। इससे स्वासहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। निगम भिलाई को सस्ते दर् पर जाएगा मिल जाएगा । शासन की भी योजना है कि पुराने मकान के टूटे हुए जो मालवे आते हैं उसके डिस्पोजल एक बड़ी समस्या बनते जा रही है । इसीलिए स्व सहायता समूह के माध्यम से इसको बनवाया जा रहा है। पेवर ब्लॉक गुणवत्ता युक्त है। उसमें किस प्रकार की कमी नहीं है ।स्वसहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दिया गया था। इसी अनुभव से सब लोग बना रही हैं।
-
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित थे।
बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुपालन विभाग, ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, जनशिकायत निवारण, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, जनसंपर्क, खनिज साधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, ऊर्जा विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बजट चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, खनिज साधन एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री पी.दयानंद, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, कृषि विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार, ग्रामोद्योग सचिव श्री यशवंत कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। -
दशकों बाद बस्तर के गांवों में गूंजेगा लोकतंत्र का स्वर
जनता ने चुना विकास का मार्ग, हिंसा को दिखाया बाहर का रास्ता - मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में लोकतंत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बस्तर संभाग, जो दशकों तक नक्सलवाद के साए में रहा, अब लोकतंत्र के उजाले की ओर बढ़ रहा है। सुकमा और बीजापुर जिले के अनेक मतदान केंद्रों पर पहली बार अनेक दशकों के बाद ग्रामीण पंचायत चुनाव में मतदान कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर में जनता ने विकास का मार्ग चुना है और हिंसा को बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन राज्य और केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, सतत विकास कार्यों और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था का परिणाम है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र के प्रति बढ़ते विश्वास और भयमुक्त समाज की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रमाण है।
बस्तर में पंचायत चुनावों का नक्सलियों द्वारा कोई विरोध नहीं किया जाना क्षेत्र में 40 से अधिक नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना और सरकार द्वारा ग्रामीणों में विश्वास बहाल करने की रणनीति का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि बस्तर में नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में भी इस बार ग्रामीण मतदान के लिए उत्साहित हैं। यह एक ऐतिहासिक बदलाव है और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत को दर्शाता है।
राज्य में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा और गरियाबंद जिलों में भी मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। बीजापुर के पुसनार, गंगालूर, चेरपाल, रेड्डी, पालनार जैसे क्षेत्रों में ग्रामीणों ने निर्भीक होकर मतदान किया।
बस्तर में लोकतंत्र की मजबूत जड़ें, नक्सलवाद के अंत की ओर ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार बस्तर के नागरिकों को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए संकल्पित है। बस्तर में सड़कें, पुल, स्कूल, अस्पताल और रोजगार परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों का शासन और लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा कि बस्तर में गनतंत्र के ऊपर गणतंत्र की विजय हो रही है। यह उन सभी ग्रामीणों की जीत है, जिन्होंने भय को त्यागकर लोकतंत्र को अपनाया। यह सुरक्षाबलों के परिश्रम, सरकार की दूरदृष्टि और जनभागीदारी का प्रतिफल है।
लोकतंत्र की इस जीत में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदान प्रक्रिया का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन यह साबित करता है कि लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था दिनों-दिन मजबूत हो रही है। लोकतंत्र की इस सफलता में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है, और राज्य के मतदाताओं ने यह दिखा दिया कि वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं।
--
-
सौर ऊर्जा को बढ़ावा, तकनीकी नवाचार से बिजली बचत: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में प्रदेश में निरंतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सौर ऊर्जा (Solar Energy) को बढ़ावा देने और नवीन तकनीकों के माध्यम से बिजली व्यय को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर, नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर और उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाएं देकर हम राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाएंगे। साथ ही, ग्रामीण व शहरी विद्युतीकरण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।
नक्सल प्रभावित इलाकों में विद्युतीकरण को मिली नई गति
मुख्यमंत्री श्री साय ने नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुए व्यापक विद्युतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित सभी गाँवों को विद्युत सुविधा से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इससे ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत सुविधाओं से वंचित शेष क्षेत्रों को जल्द से जल्द रोशन किया जाए।
उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान में राहत
मुख्यमंत्री श्री साय ने बिजली बिल के बकाया भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं को विशेष राहत देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का समय पर भुगतान न होने से सरकार को राजस्व हानि होती है, वहीं उपभोक्ताओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिए बकाया बिल के एकमुश्त भुगतान की विशेष सुविधा दी जानी चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिले और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को मोबाइल मैसेज और लिंक के माध्यम से उनके बिजली बिल की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकें।
ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीण और शहरी विद्युतीकरण से जुड़ी राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी अधिक सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लॉस (T&D Loss) को कम करने, तथा तकनीकी और वाणिज्यिक हानियों को रोकने के लिए ठोस रणनीति विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सौर ऊर्जा के उपयोग को अधिकतम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक स्तर पर अपनाने के लिए नई योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा जाए। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
--
-
स्वामी रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाएं समाज के लिए अनमोल धरोहर – मुख्यमंत्री
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की 18 फरवरी को जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के दैदीप्यमान प्रकाश स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से भक्ति, प्रेम, त्याग और मानवता के उच्च आदर्शों को चरितार्थ किया। वे मानते थे कि सभी धर्मों का सार प्रेम, न्याय और परोपकार में निहित है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी ने तपस्या, सत्संग, स्वाध्याय और साधना को जीवन का अभिन्न अंग मानते हुए आध्यात्मिक जागरण पर बल दिया। उनके विचारों से प्रेरित होकर स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के आध्यात्मिक जीवनमूल्यों का परिचय कराते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी मानवता के सच्चे उपासक थे। उनका जीवन, त्याग और आध्यात्मिक दर्शन संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने आह्वान किया कि हम सभी स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी के आदर्शों को आत्मसात कर मानवता की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें, जिससे समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना का विस्तार हो और हर व्यक्ति परस्पर सम्मान, करुणा और सहयोग की भावना से प्रेरित होकर एक समरस और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।
- - 293 मिलियन साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का राज़ खोलता गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्करायपुर/प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर छत्तीसगढ़ में घूमने-फिरने के लिए कई शानदार जगहें हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि हम पारंपरिक पर्यटन स्थलों से आगे बढ़कर राज्य के एक अनमोल खजाने गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को जाने। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित यह पार्क एशिया का सबसे बड़ा समुद्री जीवाश्म उद्यान है, जो पृथ्वी के 293 मिलियन साल पुराने इतिहास की झलक दिखाता है। यह वह दौर था जब आज का यह भूभाग एक ठंडे समुद्र के नीचे डूबा हुआ था। यह जीवाश्म पार्क केवल अतीत की कहानी नहीं बताता, बल्कि भारत की भूगर्भीय विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अनमोल धरोहर को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे यह स्थान वैज्ञानिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सके।इस पार्क की खोज 1954 में भूवैज्ञानिक एस.के. घोष ने कोयला खनन के दौरान की थी। इसकी खासियत न सिर्फ इसका विशाल क्षेत्रफल है, बल्कि यह भारत का एकमात्र ऐसा समुद्री जीवाश्म पार्क है जिसे राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक का दर्जा प्राप्त है। यहां से द्विपटली (बायवेल्व) जीव, गैस्ट्रोपॉड, ब्रैकियोपॉड, क्रिनॉइड और ब्रायोज़ोआ जैसे समुद्री जीवों के जीवाश्म मिले हैं। ये जीवाश्म तालचिर संरचना से संबंधित हैं, जो पर्मियन युग के शुरुआती दौर को दर्शाते हैं।शोधकर्ताओं का मानना है कि यह क्षेत्र समुद्री जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण समुद्र में डूब गया था। ग्लेशियरों के पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ा और इस क्षेत्र में समुद्री जीवन का जमाव हुआ। बाद में जब जलस्तर घटा, तो ये समुद्री जीव चट्टानों में दब गए और लाखों वर्षों में जीवाश्म के रूप में बदल गए।गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क केवल छत्तीसगढ़ या भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक स्थल है। ऐसे ही जीवाश्म ब्राजील के पराना बेसिन, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स, अंटार्कटिका के अलेक्जेंडर आइलैंड और दक्षिण अफ्रीका के कारू बेसिन में भी पाए गए हैं। यह पार्क गोंडवाना महाद्वीप के भूगर्भीय इतिहास को समझने में अहम भूमिका निभाता है।बदलते मौसम और मानवीय गतिविधियों के कारण इस जीवाश्म उद्यान को नुकसान पहुंचने का खतरा है। इसे संरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। अगस्त 2021 में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेज के वैज्ञानिकों, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड और वन विभाग के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। मार्च 2022 में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने इसे राज्य का पहला मरीन फॉसिल पार्क घोषित किया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इस जीवाश्म पार्क के विकास के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए 41.99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। पार्क के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और इसे पर्यटन व अनुसंधान के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं।
- भव्यता और व्यवस्थाओं की हो रही सराहनारायपुर। तीर्थ नगरी राजिम में 54 एकड़ में फैले कुंभ कल्प मेला की भव्यता और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को लोग सराह रहे हैं। नए मेला मैदान में मुख्य मंच, सांस्कृतिक मंच, फूड जोन, मीना बाजार, पंचकोशी धाम की झांकी सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।राजिम कुंभ कल्प में इस बार भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया मेला मैदान चुना गया, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या दूर हो गई। दर्शकों के लिए 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं, वहीं व्यापारियों को सस्ती दरों पर दुकानें आवंटित की गई हैं, जिससे छोटे व्यवसायियों में उत्साह है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे लोगों को पानी की कोई कमी नहीं हो रही है। वहीं 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित 53 दाल-भात सेंटर में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु और व्यापारी राजिम कुंभ कल्प मेला में की गई व्यवस्थाओं को सराह रहे हैं।
-
[2/17, 11:55] Prashant Bhaiya: भगदड़ से मौत: दिल्ली पुलिस रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी
नयी दिल्ली, 16 फरवरी . दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की जांच रविवार को शुरू कर दी और वह वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि भगदड़ मचने से ठीक पहले की घटनाएं किस क्रम में हुई थीं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य लक्ष्य भगदड़ के मुख्य कारण की जांच करना है। हम सीसीटीवी फुटेज और उस दौरान रेलवे द्वारा की गई उद्घोषणाओं का सारा डेटा एकत्र करेंगे।'' शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर प्रयागराज (महाकुंभ जाने) के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि घटना के समय, पटना होते हुए इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नई दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर थी। उन्होंने भगदड़ का कारण बताते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग सीढ़ियों का उपयोग कर फुटओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 की ओर उतर रहे थे, वे फिसल गए और दूसरे यात्रियों पर गिर गए।'' सूत्रों ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से परिचालित होने तथा हर घंटे 1,500 जनरल टिकट की बिक्री के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई होगी।[2/17, 12:23] Prashant Bhaiya: संगम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान ने लगाई डुबकीमहाकुंभ . महाकुंभ में रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान, योगेंद्र उपाध्याय और दयाशंकर सिंह ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। संगम में पत्नी के साथ स्नान करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से कहा, ‘‘गंगा में स्नान और दर्शन पूजन बहुत अच्छे से हुआ। हमारे शहर नागपुर से हजारों की संख्या में लोग अपनी गाड़ियां लेकर यहां आ रहे हैं। हमें लगता है कि गंगा मां का आशीर्वाद सबको मिलेगा।'' वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में स्नान के बाद कहा, ‘‘संगम में स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का सबसे बड़ा संगम है।'' इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मंत्री राकेश सचान, योगेंद्र उपाध्याय और दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, ‘‘हम संगम में डुबकी लगाने के बाद एक अलग प्रकार का अनुभव कर रहे हैं। देश-विदेश से यहां आकर डुबकी लगा रहे लोगों को मेरी ओर से बधाई।'' मंत्री राकेश सचान ने कहा कि महाकुंभ का यह आयोजन भारतीय संस्कृति की अखंडता और शक्ति का प्रतीक है। वहीं, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन उनके लिए केवल स्नान का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के मूल तत्वों को आत्मसात करने का माध्यम भी है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुंभ न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।[2/17, 12:26] Prashant Bhaiya: राणा के प्रत्यर्पण से उसकी यात्राओं के बारे में कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलेगी: अधिकारीनयी दिल्ली. आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा के अमेरिका से संभावित प्रत्यर्पण से 2008 में मुंबई आतंकवादी हमलों से कुछ दिन पहले उत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में उसकी यात्राओं के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक 64 वर्षीय राणा 2023 में 14 साल की सजा पूरी करने के बाद लॉस एंजिल्स के एक महानगरीय हिरासत केंद्र में हिरासत में है। वह पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी और मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनके प्रशासन ने राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। प्रत्यर्पित होने के बाद, राणा इस मामले में भारत में मुकदमे का सामना करने वाला वाला तीसरा आतंकी होगा। इससे पहले अजमल कसाब और जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जंदल को इस मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। नवंबर 2012 में, एकमात्र जीवित बचे पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। अमेरिकी संघीय एजेंसी ‘एफबीआई' ने 27 अक्टूबर 2009 को राणा को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 2011 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आतंकवाद की रोकथाम संबंधी ‘सार्क कन्वेंशन' की धारा 6(2) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया था। भारत में हेडली के ठिकानों की पड़ताल करते हुए, केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों को पता चला कि राणा ने 13 नवंबर से 21 नवंबर 2008 के बीच अपनी पत्नी समराज राणा अख्तर के साथ हापुड़, दिल्ली, आगरा, कोच्चि, अहमदाबाद और मुंबई की यात्रा की थी। राणा ने अपने पते के प्रमाण के तौर पर ‘इमिग्रेंट लॉ सेंटर' से व्यावसायिक प्रायोजक पत्र और कुक काउंटी से संपत्ति कर भुगतान नोटिस प्रस्तुत किया था। अधिकारियों ने कहा कि राणा को भारत लाये जाने पर उसकी इन यात्राओं का उद्देश्य स्थापित हो जाएगा।वर्ष 2009 में गिरफ्तार होने के बाद, राणा को 2011 में दोषी ठहराया गया और 14 साल की सजा सुनाई गई।राणा को डेनमार्क में आतंकवादी साजिश के लिए सहायता प्रदान करने की साजिश के एक मामले और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सहायता प्रदान करने के एक मामले में अमेरिका में दोषी ठहराया गया था। मुकदमे के साक्ष्य में रिकॉर्ड की गई बातचीत के टेप भी शामिल थे, जिनमें सितंबर 2009 की बातचीत भी शामिल थी। इससे पता चला कि हेडली और राणा ने उन खबरों के बारे में बात की थी कि एक सह-प्रतिवादी और कथित पाकिस्तानी आतंकवादी नेता इलियास कश्मीरी की हत्या कर दी गई। अन्य बातचीत में राणा ने हेडली से कहा कि मुंबई आतंकी हमले में शामिल हमलावरों को पाकिस्तान का सर्वोच्च मरणोपरांत सैन्य सम्मान मिलना चाहिए। वर्ष 2009 की गर्मियों के अंत में, राणा और हेडली इस बात पर सहमत हुए कि राणा को प्रदान की गई धनराशि का इस्तेमाल डेनमार्क में हेडली के काम को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जा सकता है। साक्ष्य से पता चला कि राणा ने डेनमार्क में आव्रजन कार्यालय स्थापित करने के लिए वहां के एक समाचार पत्र को ईमेल भेजते समय हेडली होने का नाटक किया था। एनआईए ने राणा को ‘‘सह-साजिशकर्ता'' के रूप में आरोपपत्र में नामजद किया था, जिसने भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की आपराधिक साजिश के लिए हेडली और अन्य सह साजिशकर्ताओं को वित्तीय और अन्य सहायता प्रदान की थी। राणा की फर्स्ट वर्ड इंटरनेशनल फर्म का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा समूह द्वारा राणा को सौंपे गए आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया गया था। इसी कंपनी के जरिए हेडली ने मुंबई में ‘इमिग्रेंट लॉ सेंटर' का एक शाखा कार्यालय स्थापित करने के उद्देश्य से भारत में मल्टीपल एंट्री बिजनेस वीज़ा के लिए आवेदन किया था। राणा ने जुलाई 2007 में 10 साल के लिए उसके वीजा विस्तार में भी मदद की थी। दस पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने 26 नवंबर 2008 को अरब सागर में समुद्री मार्ग से भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में घुसपैठ करने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो लक्जरी होटल और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। मारे गए 166 लोगों में अमेरिकी, ब्रिटिश और इजराइली नागरिक भी शामिल थे। करीब 60 घंटे तक इस हमले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी और भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया।[2/17, 12:28] Prashant Bhaiya: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कीनयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने उनकी मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स' पर साझा कीं।राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल से किये गए एक पोस्ट के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।''[2/17, 12:31] Prashant Bhaiya: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कीनयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने उनकी मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स' पर साझा कीं।राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल से किये गए एक पोस्ट के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।''[2/17, 12:32] Prashant Bhaiya: लुधियाना में एक स्थानीय आप नेता की पत्नी की डकैती के प्रयास के दौरान हत्यालुधियाना. पंजाब में लुधियाना के एक गांव के समीप आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता की पत्नी की लुटेरों ने हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर रूरका गांव के समीप शनिवार रात यह वारदात हुई।पुलिस ने बताया कि आप नेता अनोख मित्तल और उनकी पत्नी लिप्सी मित्तल लुधियाना-मलेरकोटला रोड स्थित एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। उसने बताया कि डकैतों ने उनकी कार रूकवाई और धारदार हथियारों से मित्तल दंपति पर हमला किया।पुलिस के अनुसार लिप्सी मित्तल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अनोख मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लिप्सी मित्तल के रिश्तेदारों ने रविवार शाम अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। अनोख मित्तल एक स्थानीय व्यापारी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। -
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण सोमवार को होगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पंचायत चुनाव पार्टी लाइन पर नहीं होते हैं।
अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर 57,99,660 मतदाता पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 28,70,859 पुरुष, 29,28,751 महिलाएं और तृतीय लिंग श्रेणी के 50 मतदाता शामिल हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘पहले चरण में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।'' उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए 53 विकास खंडों में 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मतदान कर्मी अपने-अपने गंतव्यों पर पहुंचने लगे हैं। राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं। इनमें ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला) शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में वार्ड पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,587 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं। सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि अन्य जगहों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पुलिस के अनुसार बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा गश्त बढ़ा दी गई है। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और 23 फरवरी को होना है। मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। राज्य में हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को परिणाम की घोषणा की गई। भाजपा ने सभी दस नगर निगमों में महापौर पद जीते। -
निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने दी शुभकामनाएं
बालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने आज डौंडीलोहारा के मतदान सामग्री वितरण केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। इसी प्रकार डौंडी विकासखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से मतदान दलों को मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सीईओ डॉ कन्नौजे ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कल 17 फरवरी डौंडीलोहारा और डौंडी विकासखंड में मतदान होगा। जिसके लिए आज मतदान दलों को रवाना किया गया है। निर्वाचन कार्य को सफल बनाने डौंडीलोहारा विकासखंड के 120 ग्राम पंचायत हेतु 369 मतदान दल बनाए गए हैं। इसी प्रकार डौंडी विकासखंड के 62 ग्राम पंचायत हेतु 164 मतदान दल बनाए गए हैं।
मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने आज सुबह से ही डौंडीलोहारा एवं डौंडी के सामग्री वितरण केन्द्र पहुँचकर मतदान सामग्री को प्राप्त कर उसका मिलान एवं अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा उन्हें निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी।
सीईओ डॉ.कन्नौजे ने आज सुबह से ही मतदान सामग्री वितरण केन्द्र में पहुँचकर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की सतत् निगरानी की। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम डौंडीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सीईओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। -
पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए होगा चुनाव*
रायपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025 निर्वाचन के तहत कल आरंग और अभनपुर में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। आज मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे।
अभनपुर निर्वाचन विवरण:
जिला पंचायत सदस्य: 4 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
सरपंच: 88 पद
वार्ड पंच: 1033 पद
मतदान केंद्र: 291
सेक्टर: 14
आरंग निर्वाचन विवरण:
पंच: 1402 पद
सरपंच: 134 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
जिला पंचायत सदस्य -6
मतदान केंद्र: 406 (20 सेक्टरों में विभाजित)
मतदान दलों को आज सुबह मतदान सामग्री वितरित की गई।

.png)










.jpeg)













.jpg)
.jpg)