- Home
- छत्तीसगढ़
- -कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति देने के सख्त निर्देश-विभागों में उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने के निर्देशरायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज तेलीबांधा स्थित मतस्य विभाग और पंडरी रोड स्थित पीएचई विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली।कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर जाता है, तो उसके अवकाश आवेदन की प्रति उपस्थिति रजिस्टर में अनिवार्य रूप से रखी जाए। उन्होंने विभागों में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था शीघ्र लागू करने के निर्देश भी दिए।इसके अलावा, डॉ. सिंह ने कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने, टेबलों को व्यवस्थित बनाए रखने और प्रत्येक टेबल पर नाम पट्टिका लगाने का निर्देश दिया, ताकि सभी की पहचान स्पष्ट हो सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने और शाम 5:30 बजे से पहले कार्यालय न छोड़ने के सख्त निर्देश दिए, अन्यथा वेतन काटा जायेगा।सुरक्षा नियमों पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी कर्मचारी हेलमेट पहनकर कार्यालय आएं और कार से आने वाले सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित रहे।
- -सामान्य प्रेक्षक प्रतिदिन निर्धारित समय पर सिविल लाइन सर्किट हाउस में आमजनों से मिलेंगीरायपुर / राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए (आई.ए.एस.) श्रीमती इफ्फत आरा, सामान्य प्रेक्षक नियुक्त की गई हैं। आम नागरिक निर्वाचन से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या को प्रेक्षक से साझा कर सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिविल लाइन, रायपुर स्थित सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 304 में आमजन से मुलाकात करेंगी। साथ ही, प्रेक्षक से उनके मोबाइल नंबर 9993000787 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आज सामान्य प्रेक्षक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के साथ नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर चुनाव संचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। 10 नगर पालिका निगम के लिए संचालक, उप संचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। इसमें रायपुर का कमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत संभालेंगे। ऐसे ही अन्य जगहों में पार्टी ने दिग्गज को कमान सौंपीं है।
देखें पूरी सूची-

-
राजनांदगांव । आज राजनांदगांव नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव के नामांकन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा मधुसूदन के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि राजनांदगांव विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन से पहले बीजेपी ने एक विशाल रैली भी निकाली। रैली शिवनाथ वाटिका से निकली और गुरुनानक चौक पर समाप्त हुई.। मधुसूदन यादव के नामांकन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि आज पहले चरण का काम पूरा हो गया है.। डॉक्टर रमन सिंह ने दावा किया कि मधुसूदन यादव को राजनीति और राजनांदगांव का पूरा ज्ञान है.। राजनांदगांव की जनता के लिए वो बेहतर काम करेंगे.। डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर मधुसूदन यादव खरे उतरेंगे.।
- रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता-जनार्दन का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है और भाजपा ऐतिहासिक जीत के साथ निकायों के माध्यम से जन समस्याओं का निवारण कर आम जन को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। श्री नेताम व श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लगातार मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को तेजी से पूरा करने के कारण प्रदेश में भाजपा के प्रति अटूट विश्वास का वातावरण बना है।15 वर्षों से लगातार काबिज रही कांग्रेस ने निगम क्षेत्र में ऐसा एक भी काम नहीं किया जिसे वह अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना सके : नेतामप्रदेश के कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि राजधानी के नगर निगम में कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार काबिज रही लेकिन निगम क्षेत्र में ऐसा एक भी काम नहीं किया जिसे कांग्रेस अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना सके। निगम क्षेत्र के वार्डों में सड़क, बिजली, पानी की मूलभूत सुविधाओं के लिए कांग्रेस ने एक धेला तक खर्च नहीं किया। श्री नेताम ने कहा कि 15 वर्षों तक रायपुर नगर निगम पर हुकूमत चलाने वाली कांग्रेस को आगामी निकाय चुनाव में माकूल जवाब देने के लिए जनता-जनार्दन ने कमर कस ली है।टिकटों की खरीदी-बिक्री, अंतिम समय में प्रत्याशी बदले जाने पर कटाक्ष कर बृजमोहन ने कहा : हाँफती हुई कांग्रेस हताशा के साथ चुनाव मैदान में उतर रही हैभाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सुविचारित रणनीति बनाकर निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रही है, समय पर पूरे प्रदेश में सबसे पहले भाजपा ने प्रत्याशी चयन की समूची प्रक्रिया का पालन कर नपं-नपा अध्यक्ष, महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची घोषित की और अपने काम, अपनी उपलब्धियों और प्रामाणिकता के साथ जनता के बीच जा रही है। यह चुनाव हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है। श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत अर्जित करेगी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार व कुशासन से रायपुर निगम क्षेत्र की जनता को मुक्ति दिलाएगी।
-
-जगह-जगह चाक-चौराहों पर रायपुर की जनता ने किया स्वागत-भाजपा के कमल निशान वाले झंडे को लेकर कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली--जनता बोली, मीनल चौबे ऐसी नेत्री जो, हमेशा लोगों के सुख-दु:ख में रहती हैं शामिल-लगे नारे, मीनल दीदी को जिताना है, शहर में भाजपा का सुशासन लाना है-लगा नारा- बँटोगे तो फिर लुटोगे, मीनल दीदी आएंगी, शहर में भाजपा का सुशासन लाएंगीरायपुर। नगर निगम रायपुर के मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीनल चौबे ने मंगलवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रायपुर संभाग प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा व मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, ,नगर निगम रायपुर संगठन प्रभारी संदीप शर्मा,भाजपा नेता अशोक बजाज जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, महामंत्री सत्यम दुआ, ओमकार बैस, जिला मंत्री अमित मैशरी सहित भाजपा के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।इसके पूर्व श्रीमती मीनल चौबे ने अपने निवास में भगवान श्रीराम-माता सीता सहित अन्य विग्रहों का पूजन कर नामांकन रैली का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं के साथ ही रायपुर के सभी वार्ड से स्वस्फूर्त आम जनता भी श्रीमती चौबे के समर्थन में रैली में शामिल हुई। जय श्रीराम के जयघोष के साथ मीनल चौबे अपने वाहन पर सवार हुईं। इसके साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहन के अलावा पैदल ही जब हजारों की संख्या में भव्य रैली निकली तो पूरा शहर भगवा और भाजपामय दिखने लगा। शहर के विभिन्न चौराहों पर रैली के स्वागत करने के लिए जनता भी लालायित दिखी। रैली पर पुष्पवर्षा कर श्रीमती चौबे के प्रति समर्थन जताया। श्रीमती चौबे की रैली को देखने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए थे। अपने घरों की छतों पर खड़े होकर मीनल दीदी और भाजपा जिंदाबाद के जमकर नारे लगाते दिखे। एक ओर जहां हजारों कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर से जनता के बीच से आवाज गूंज रही थी, खत्म हुआ कांग्रेस का कुशासन, लाएंगे शहर में भाजपा का सुशासान। क्या युवा-बुजुर्ग और महिलाएं सभी में गजब-जोश और उत्साह नजारा दिख रहा था। भव्य रैली को देखकर लोग सहसा ही कह उठ रहे थे कि ये नामांकन नहीं, विजय जुलूस है। क्योंकि कांग्रेस के मेयर ने पूरे शहर को नर्क बना दिया था। रैली के मार्ग पर मौजूद दुकानदार और राहगीरों ने भी हाथ हिलाकर श्रीमती मीनल चौबे का अभिवादन और अपना प्रबल समर्थन देने की इच्छा जाहिर की। इधर श्रीमती मीनल चौबे ने भी अपनी विजय मुद्रा में जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थी।पार्षद प्रत्याशी विशाल पाण्डेय, भगतराम हरवंश, मनमोहन मनहरे, नन्दकुमार साहू, अम्बिका साहू, खगपति सोनी, खेमकुमार सेन, आर्ची साहू, गोपेश कुमार साहू, देवदत्त द्विवेदी, मोहन साहू, साधना प्रमोद साहू, महेंद्र खोडियार, सूर्यकांत राठौर, राजेश देवांगन, गज्जू साहू, प्रमिला साहू, सोहन साहू, प्रीतम ठाकुर, अमन ठाकुर, गायत्री सुनील चंद्राकर, मीना ठाकुर, कृष्णा पंचुराम भारती, राधिका साहू, भोलाराम साहू, रामहीन कुरें, अवतारसिंह बागल, कृतिका जैन, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार गुप्ता, पुष्पा रोहित साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, घनश्याम रक्सेल, श्वेता विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, आनंद अग्रवाल, सुमन अशोक पाण्डेय, आशु चंद्रवंशी, सरिता दुबे, अम्बर अग्रवाल, अजय साहू, मुरली शर्मा, प्रीति परताले, संजना संतोष हियाल, संतोष साहू, महेश ध्रुव, अनामिका सिंह, गायत्री नौरंगे, उत्तरा सिंह, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, सचिन मेघानी, अमर गिदवानी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, अंजलि जितेन्द्र गोलछा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, मनोज वर्मा, मंजू राजेंद्र सिंह यादव, श्याम सुंदर अग्रवाल, ममता तिवारी, दुर्गा यादराम साहू, महेंद्र औसर और अर्जुन यादव ने भी रैली में शामिल होकर नामांकन दाखिल किया।रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती मीनल चौबे को वोट देकर भारी जीत दिलाने की अपील कर रहे थे तो लोग स्वस्फूर्त श्रीमती मीनल दीदी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली नामांकन रैली जैसे-जैसे नामांकन स्थल की ओर बढ़ती गई, वैसे जगह-जगह वार्ड से भी लोग रैली में शामिल होते गए। कुछ ही समय में भाजपा की नामांकन की रैली ने भव्य रुप ले लिया। इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरूष अपनी भागीदारी निभाई। विहंगम और भव्य रैली को देखकर लोग उत्साह में नारे भी लगाने लगे, यह नामांकन नहीं, विजय जुलूस है।किसी ने पुष्प वर्षा कर, तो किसी ने आरती उतार किया स्वागतदीदी श्रीमती मीनल चौबे के प्रति लोगों में अपार प्यार-स्नेह दिखा। उनकी रैली के पहुंचे ही उनका स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तो श्रीमती मीनल चौबे ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर लोगों का अभिवादन किया। जगह-जगह महिलाओं ने उनकी आरती उतारकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि दीदी हमलोग अब किसी भ्रष्टाचारी को नहीं जीतने देंगे, आपकी सेवा के लिए भाजपा ने आपको टिकट देकर पहले ही जीत की पटकथा लिख दी है।लोग बोले - शहर को नर्क बनाने वालों को सिखाएंगे सबकइस रैली के दौरान लोगों ने अपनी भावनाएं भी व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि पांच साल तक पूरे शहर को नर्क बनाने वाले कांग्रेसी मेयर और उसके पार्षदों को इस बार रायपुर की जनता हार का स्वाद चखाएगी। कांग्रेस के जितने भी मेयर हुए, उन लोगों ने विकास के नाम पर सिर्फ लूट मचाई। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के नाम पर ठगने का काम किया। न कभी नाली की सफाई हुई और न ही शहर के गार्डेनों का रख-रखाव हुआ। वार्डों की सड़कें पांच साल से बदहाल हैं। तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले किए हैं। इससे जनता ने इस बार ठाना है कि अब डबल इंजन की विष्णुदेव साय सरकार के साथ ही शहर की सत्ता पर भाजपा को बैठाना है।लोगों ने कहा--भाजपा ने सेवा की प्रतिमूर्ति और साफ-स्वच्छ छवि वाली नेत्री को मौका दिया हैरैली और भाजपा की मेयर पद के लिए घोषित दीदी श्रीमती मीनल चौबे को लेकर लोगों में अपार उत्साह दिखा। लोगों ने कहा कि भाजपा ने रायपुर शहर की जनता की सुविधाओं को सक्रिय और संघर्षशील प्रत्याशी को मेयर का टिकट दिया है। मीनल दीदी साफ-स्वच्छ छवि और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कांग्रेस राज में शहर को विकास के नाम पर लूटने वाले कांग्रेस मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था और उनकी मनमानी को रोकने के लिए सतत संघर्ष किया है। वे अपने ही वार्ड ही नहीं, रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूरे शहर की जनता के मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए संघर्ष किया है।अब मीनल दीदी के जीतने पर शहर में बहेगी सुशासन के विकास की गंगालोगों को जैसे ही पता चला कि दीदी मीनल चौबे को मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाया है, वे इतने खुश और उमंग में आ गए, खुद बड़ी ही बेबाकी से कहा कि भैया अब तो हमारी राजधानी में विष्णुदेव भैया का सुशासन आएगा। इसके लिए हम लोग बूथ तक चलकर दीदी को जिताने के लिए कमल के निशान के सामने बटन दबाएंगे क्योंकि अब बहुत हो चुका। कांग्रेस की लूट से जनता के मन में आक्रोश है। इस बार शहर को एक बार फिर साफ-स्वच्छ-सुंदर और विकास कार्य के लिए भाजपा के मेयर को जिताना है। इसका इंतजार हम लोग पांच साल से बेसब्री से कर रहे थे कि चुनाव होने दो कांग्रेसियों को शहर की सत्ता से हटाएंगे।लगा नारा - बंटोगे तो फिर लुटोगे, मीनल दीदी आएंगी, शहर में भाजपा का सुशासन लाएंगीरैली के दौरान एक छत से आवाज अचानक गूंज उठी। यह आवाज किसी कार्यकर्ता की नहीं, चाक-चौराहों और घरों की छतों से आ रही थी- भाजपा को लाना है, बटन दबाओ कलम निशान पर, मीनल दीदी आएंगी, शहर में भाजपा का सुशासन लाएंगी। इन नारों के बीच ही एक युवाओं की टोली ने जब यह नारा लगाना शुरू किया कि बँटोगे तो लुटोगे। इस नारे के बाद लोग एक-दूसरे से भी कहने लगे। सही है इस नारे का मतलब, बंटोगे तो लुटोगे, यही है इसका मतलब। इन कांग्रेसियों को अब शहर नहीं लूटने देंगे। इस बार शहर में भाजपा का मेयर जिताकर, भाजपा का सुशासन लाना है। - -रायपुर को एक नयी पहचान दिलाकर स्वच्छ और विकसित राजधानी बनाएंगे: मीनल चौबे-महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर आशीर्वाद लियारायपुर। राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने आज सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनमें चुनाव होने जा रहे हैं। बड़े ही सौभाग्य की बात है कि रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं सभी को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं। महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है इसका लाभ अवश्य मिलेगा। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम सहित, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं त्रि स्तरीय पंचायतों में भी भारतीय जनता पार्टी को सफलता प्राप्त होगी। त्रि स्तरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने के कारण प्रदेश भर में भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण है। इसी विश्वास की बदौलत हमें इस चुनाव में भी ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर कर्मठ एवं योग्य ऊर्जावान प्रत्याशियों को उतारा है। मीनल जी भी अनुभवी और योग्य नेत्री हैं। मीनल चौबे एक बेहतर महापौर रायपुर के लिए साबित होंगी। पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुन कर आयेंगे।सभी प्रत्याशियों को फिर से शुभकामनाएं हैं।तीन बार मौका मिलने पर भी कुछ नहीं कर पाई कांग्रेस:मीनल चौबेभारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है । इस बार जनता विकास की संभावनाएं भारतीय जनता पार्टी में देख रही है मोदी जी की गारंटी पूरी हुई यह इस बात का प्रमाण है निश्चित तौर पर जनादेश भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक वर्ष की उपलब्धि लेकर जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के साथ- साथ नगरीय निकाय में भी मिलकर काम करेंगे और स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे।
-
टी सहदेव
भिलाई नगर। ब्लू क्रॉस एवं ब्लू क्रिसेंट ऑर्गनाइजेशन्स के फाउंडर एवं कमांडर डायरेक्टर मिथिलेश कारना ने आईसीबीसी की राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक के रूप में तालपुरी की सरस्वती धानेश्वर को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पांच वर्षों के लिए होगी। उनकी नियुक्ति की जानकारी देते हुए कारना ने बताया कि यह संगठन संयुक्त राष्ट्रसंघ के साथ मिलकर एक विशेष सलाहकार समिति के तहत कार्य करता है, जिसे दुनिया के दस संगठनों में विशेष दर्जा प्राप्त है। बता दें कि यह भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत गैर लाभकारी और धर्मार्थ संगठन है। इसका उद्देश्य है शांति एवं मानवाधिकारों की रक्षा के साथ वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों की दृढ़ता से वकालत करना। इसके अलावा यह संगठन प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है। विदित हो कि सरस्वती धानेश्वर पिछले बारह सालों से मानवाधिकार एवं विश्व शांति समिति, भारत के साथ जुड़कर शांति एवं मानवता के लिए कार्य कर रही हैं, उनकी इस उपलब्धि पर संगठन के फाउंडर डायरेक्टर मिथिलेश कारना एवं संरक्षक जगदीश तपिश जी ने बधाई दी है।

- *मानसिक रोगियों के ताउम्र रहने और इलाज का है माकूल इंतजाम**हाई कोर्ट ने अच्छी व्यवस्था बनाने दिए थे निर्देश*बिलासपुर/समाज कल्याण विभाग की घरौंदा परियोजना के पुरुष आश्रय भवन का लोकार्पण आज कलेक्टर बिलासपुर श्री अवनीश शरण द्वारा किया गया। शासकीय अनुदान प्राप्त घरौंदा परियोजना का यह आवासीय भवन अंधमुक, बधिर शाला परिसर तिफरा में है। सुबह 10 बजे कलेक्टर अवनीश शरण और नगर पालिक निगम आयुक्त अमित कुमार ने फीता काटकर भवन को घरौंदा परियोजना के लिए यह आवासीय भवन 25 हितग्राहियों के लिए पूर्ण सुविधा के साथ संयुक्त संचालक समाज कल्याण की निगरानी में तैयार हुआ।गौरतलब है कि घरौंदा की व्यवस्था को लेकर माननीय हाई कोर्ट बिलासपुर ने भी संज्ञान में लिया था। उनके लिए बेहतर इंतजाम और सुविधा बनाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे। लोकार्पण के बाद कलेक्टर और निगम आयुक्त ने पूरे भवन का निरीक्षण किया विशेष कर रसोई, फिजियोथैरेपी और प्रसाधन की सुविधाओं पर ध्यान दिया। लाभार्थियों से भोजन, वस्त्र, इलाज और उनकी दिनचर्या के संबंध में पूछा। उन्होंने यहां रह रहे लोगों को मिठाई और नाश्ता भी वितरित किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के बाद कलेक्टर और अन्य मेहमानों का संस्था की ओर से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया गया। संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू ने कलेक्टर को बताया कि फिलहाल विभिन्न प्रकार की मानसिक विकलांगता से ग्रसित 18 लोग इस घरौंदा में निवासरत हैं। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को यहां आजीवन निःशुल्क देख रेख किया जाता है। सेंदरी मानसिक चिकित्सालय में समय समय पर इलाज और दवा पानी भी दिया जाता है। महिला घरौंदा के लिए आश्रयदत्त कर्मशाला परिसर में अलग भवन का लोकार्पण भी कुछ माह पहले हो चुका है। 25 मानसिक रोगी महिलाओं को यहां आश्रय प्राप्त है। कार्यक्रम में उप नियंत्रक श्री हरीश सक्सेना, प्रोबेशन ऑफिसर सरस्वती रामेश्री, श्री प्रशांत मोकसे,उत्तमराव माथनकर,प्रदीप शर्मा, विकास सेवा समिति के पदाधिकारी अंशु गौड़, रुमी दुबे, अमित, ज्योति भूषण के साथ घरौंदा का स्टॉप सोमेश, भूपेंद्र, सोमेश, अनुपमा, रिया, पराग, माया, नीता, ज्योति, माया सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव को भेजा ज्ञापनरायपुर । थान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि के पहले ही किसानों को टोकन जारी करना बंद किये जाने से धान बेचने हेतु शेष रह गये किसानों के आक्रोश को देखते हुये सोसायटी माड्यूल से पुनः टोकन जारी करना तो शुरू कर दिया गया है पर शासन - प्रशासन व किसान की गलती के चलते पात्रता के बावजूद भी निर्धारित टोकनों में धान न बेच पाने वाले गिनती के किसानों को अभी तक राहत नहीं दिया गया है । ऐसे किसानों को एक अतिरिक्त टोकन जारी करने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , मुख्य सचिव अमिताभ जैन व मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को मेल से ज्ञापन भेजा है । ज्ञापन में ध्यानाकर्षण के बाद धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि 31 जनवरी के पहले ही सोसायटी माड्यूल व आन लाइन टोकन जारी करना बंद किये जाने की ओर ध्यानाकर्षण कराये जाने के बाद बीते 26 जनवरी से पुनः टोकन जारी कराना शुरू किये जाने के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बतलाया गया है कि पूरे प्रदेश में बमुश्किल गिनती के ऐसे किसान शेष रह गये हैं जो शासन - प्रशासन अथवा स्वयं की गलती की वजह से पात्रता के बाद भी अपना बचत धान नहीं बेच पाये हैं । उन्होंने जानकारी दी है कि कुछ किसान अपने अंतिम टोकन का आन लाइन उपयोग करते समय शेष बचे धान की मात्रा अंकित करते समय गलती कर बैठे जिसकी वजह से उनका धान बिकना शेष रह गया है । इसी तरह शासन द्वारा उपार्जन केन्द्रों के लिये प्रतिदिन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित कर दिये जाने के कारण बड़े किसान निर्धारित तीन टोकनों में भी अपना पूरा धान नहीं बेच पाये । रायपुर जिले के मंदिर हसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले धान उपार्जन केन्द्र टेकारी के 6 व बरौदा के 1 ऐसे ही किसान का उदाहरण देते हुये जानकारी दी गयी है कि पूरे प्रदेश में बमुश्किल ऐसे गिनती के किसान ही होंगे। ऐसे किसानों की सूची सोसायटियों के माध्यम से कलेक्टर ( खाद्य शाखा ) को पूर्व में ही भिजवा देने की जानकारी देते हुये इन्हें एक और टोकन जारी कराने का आग्रह किया है ताकि ऐसे किसान अपना शेष धान बेच सके । ज्ञातव्य हो कि शासन ने 5 एकड़ तक के किसानों के लिये 2 टोकन व इससे ऊपर रकबे के किसानों के लिये 3 टोकन निर्धारित किया है । इन्हें ही शेष धान बेचने एक - एक अतिरिक्त टोकन जारी करने की मांग की जा रही है । पूर्व में किसानों की इन दोनों समस्याओं को लेकर बीते 22 जनवरी को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपने वाले श्री शर्मा ने कहा है कि पूर्व के वर्षों में किसानों की समस्या को देखते हुये अतिरिक्त टोकन जारी किया जाता रहा है ।
- नालंदा परिसर के महत्व को जाना युवाओं ने*पी.एम. आवास को झांकी में देख लोगों ने समझा अब मिल रहा है सभी को घर*रायपुर। गणतंत्र दिवस पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की झांकी में इस बार आम लोगों की जरूरत को प्रदर्शित किया गया। झांकी की इस थीम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0, नालंदा परिसर और अटल परिसर को दर्शाया गया। युवाओं विशेषकर स्कूली बच्चों ने नालंदा परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को देख रोमांचित हुए और अपने सहपाठियों के साथ सेल्फी और फोटोग्राफी करते दिखे। आवासहीनों में इस झांकी को लेकर भी बड़ी उत्सुकता रही और विभिन्न विभागों की झांकी तैयार कर रहे श्रमिकों, फेब्रिकेटर्स, वेल्डर्स, माली और सैकड़ों कामगारों ने झांकी की तैयारी में जुटे अफसरों से आवेदन की प्रक्रिया व मापदण्डों के बारे में जानकारी लेते रहे। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के निर्देश पर इस बार विभागीय झांकी को जनोपयोगी एवं जानकारी वर्धक आई.ई.सी. आधारित प्रदर्शित करने का निर्णय विभागीय अधिकारियों ने लिया। लाईव झांकी में सभी निकायों में अटल परिसर, सभी जरूरतमंदों के लिए आवास योजना, सभी जिलों में नालंदा परिसर की योजना प्रदर्शित की गई। आवास मॉडल के सामने शहरी आजीविका से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं चूड़ी, बांस आधारित विक्रय सामाग्री व साड़ियों में मधुबनी आर्ट से चित्रकारी करती दिखीं। सजीव झांकी में नालंदा परिसर में अध्ययन कर अपने कैरियर को दिशा देती युवती ने महिला स्वावलंबन का संदेश दिया। इस पूरी झांकी की थीम को हर स्तर पर सराहना मिली एवं इस बार आई.ई.सी. के जरिए सुशासन की दिशा में सरकार के बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया गया।
-
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 28 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लाला लाजपत राय जी का जीवन देश के लिए समर्पण, बलिदान और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री श्री साय ने लाला लाजपत राय जी के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि लाला जी ने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। लाला जी ने कहा था ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी’। श्री साय ने कहा कि लाला जी की कही बात सच साबित हुई और उनकी शहादत ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लाला लाजपत राय का देश के लिए बलिदान हमें देश की उन्नति के लिए काम करने की सदैव प्रेरणा देते रहेगा।
-
भिलाई। फोनिक्स सीटोरियो कराटे डू एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान मे एलिट कराटे एकेडमी के द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग एग्जामिनेशन का आयोजन 26 जनवरी को मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई छ.ग.के सेमीनार हॉल में किया गया। यह आयोजन वीर हनुमान अवॉर्डी रेंशी अमल तालुकदार सर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। फोनिक्स सीटोरियो कराटे डू एसोसिएशन से मनीष बाग वाइस प्रेसिडेंट, जी.श्रीनिवासलु वाइस प्रेसिडेंट, लखन गजभिए वाइस प्रेसिडेंट, संजय ठाकुर ज्वाइंट सेक्रेटरी ने भी बेल्ट एग्जाम को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनसा पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल श्री एस मनमद राव सर उपस्थिति रहे। एलिट कराटे एकेडमी के डायरेक्टर श्री दीपक गुप्ता, अकेडमी के प्रेसिडेंट एन.के. कुशवाहा एवं सेक्रेटरी खिलेंद्र सागरवंशी उपस्थित रहे। साथ ही एकेडमी के सीनियर ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों ने भी एग्जाम को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया।इस बेल्ट एग्जाम में दुर्ग जिले के 122 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। श्री संजीव सक्सेना डायरेक्टर मनसा शिक्षा महाविद्यालय, प्रो.स्मिता सक्सेना प्रिंसिपल मनसा शिक्षा महाविद्यालय, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मेजर सिंग सर ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
-
-दिव्य अनुभूति विद्यालय कोहका का वार्षिक स्नेह सम्मेलन
-वीर बालक ओम उपाध्याय का सम्मान
भिलाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिव्य अनुभूति विद्यालय, कोहका, भिलाई का वार्षिक स्नेह सम्मेलन भव्यता के साथ हुआ। जहां बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा की शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। वहीं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अतिथियों से सम्मान पाकर उत्साहित हुए। पारंपरिक जीत के साथ वेशभूषा में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने सबका मनमोह लिया। छत्तीसगढ़ की परंपरागत नित्य गीत हो या बंगाली, पंजाबी, गुजराती की वेशभूषा हो, या दक्षिण भारत का बेहतरीन नित्य, बच्चों की परंपरा वेशभूषा मैं शानदार प्रस्तुति देकर हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर किया।
स्कूल के डायरेक्टर एवं शिक्षाविद जेपी घनघोरकर के मार्गदर्शन में और प्राचार्य माधुरी वर्मा के संचालन में आयोजित समारोह में वीर बालक राज्य वीरता अवार्ड से सम्मानित ओम उपाध्याय का अतिथियों ने शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर संस्था ने गौरवान्वित महसूस किया।
इस अवसर पर समारोह के अतिथि नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भिलाई भोजराज सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई बृजेश बिजपुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई महेश वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा भिलाई अमित मिश्रा, अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा भिलाई स्वीटी कौशिक, भाजपा प्रदेश सहसंयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ट संजय जे. दानी, अध्यक्ष प्रणाम पवन केशवानी, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ट भाजपा भिलाई-दुर्ग डॉ. प्रदीप चौधरी, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ट भाजपा-दुर्ग ब्रजकिशोर द्विवेदी, ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर डिजिटल दुर्ग संदीप उपाध्याय, प्रतिष्ठित समाज सेवी निशिकांत शर्मा, डायरेक्टर वी.एन.एस. स्कूल सुपेला स्वाति गुप्ता रहे।
-
- प्रतिनिधि मंडल को उत्प्रेरक बनने की बधाई - भीमसिंह
रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अपनाने वाले चयनित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष आमंत्रण पर गणतंत्र दिवस परेड के दर्शक के रूप में दिल्ली आमंत्रित किया गया । इन सभी ने परेड में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया । अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर स्वयं हितग्राही को सौर ऊर्जा उत्पादक बनाने वाली यह योजना छत्तीसगढ़ में भी संचालित है । इस योजना के चुने हुये विभिन्न प्रदेशों के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री के विशेष मेहमान के रूप में दिल्ली बुलाया गया था । छत्तीसगढ़ राज्य से हरिशंकर अग्रवाल , रमेश मल्ल, शिवांगी राठौर , निर्मलेंदु शाह को परेड में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। बतौर नोडल ऑफिसर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अभियंता श्री एन . बिम्बिसार ने छत्तीसगढ़ के दल का नेतृत्व किया तथा परेड में सम्मिलित हुए । पूर्व में केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से भी इस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराई गई। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने इस प्रतिनिधिमंडल को बधाई देते हुये कहा कि ये योजना के राजदूत और उत्प्रेरक बन गये हैं ।
-
राजनांदगांव । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज कुल 14 व्यक्तियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। इसके अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा के लिए मधु बघेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2- लिटिया के लिए ललिता साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2- लिटिया के लिए चित्रलेखा वर्मा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया के लिए कविता साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए चन्द्रिका प्रसाद तिवारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए रमेश पाण्डे, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए भागवत साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी के लिए विमल (विभा) साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ के लिए दीपक कुमार सिन्हा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ के लिए महेन्द्र यादव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव के लिए अनिता तिवारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव के लिए पुष्पा वर्मा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब के लिए अनिता ठाकुर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला के लिए किरण साहू ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।
- -पिथौरा जनपद पंचायत में सर्वाधिक एक लाख 75 हजार 611 मतदाता, वहीं जनपद पंचायत बसना में एक लाख 41 हजार 164 मतदातामहासमुन्द / राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-2025 प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई। निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन सुबह 10ः30 बजे किया गया, जिसमें सीटों के आरक्षण और मतदान केंद्रों की सूची शामिल है। चुनाव में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से आरंभ हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 03 फरवरी 2025 है। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 04 फरवरी 2025 को होगी, और प्रत्याशी अपना नाम गुरुवार 06 फरवरी 2025 तक वापस ले सकते हैं।त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में सम्पन्न होगा। पहला चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी 2025 को होगा जिसमें जिले के बसना और सरायपाली क्षेत्र शामिल है। इसी तरह द्वितीय चरण के तहत पिथौरा और बागबाहरा क्षेत्र में गुरुवार 20 फरवरी को मतदान होगा तथा तृतीय चरण के तहत महासमुंद क्षेत्र में रविवार 23 फरवरी 2025 को मतदान निर्धारित किया गया है। मतदान का समय प्रातः 6ः45 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक निर्धारित है।खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) तीन चरणां में की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण की तिथि मंगलवार 18 फरवरी, दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 21 फरवरी एवं तीसरे चरण के लिए सोमवार 24 फरवरी 2025 की तिथि निर्धारित है। सारणीकरण और अंतिम परिणाम की घोषणा अंतर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण की घोषणा बुधवार 19 फरवरी, द्वितीय चरण में शनिवार 22 फरवरी और तृतीय चरण में मंगलवार 25 फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण की घोषणा गुरुवार 20 फरवरी, द्वितीय चरण में रविवार 23 फरवरी और तृतीय चरण में 25 फरवरी 2025 को निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू ने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशन के पश्चात महासमुंद जिले के अंतर्गत आने वाले 05 जनपद पंचायतों में कुल 551 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत मतदाताओं की कुल संख्या 07 लाख 82 हजार 281 है, जिसमें पुरुष मतदाता 03 लाख 84 हजार 586 तथा महिला मतदाता 03 लाख 97 हजार 691 और तृतीय लिंग अंतर्गत 04 मतदाता शामिल है।जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत 105 ग्राम पंचायतों में एक लाख 70 हजार 607 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाता 83 हजार 558 व महिला मतदाता 87 हजार 49 है। इसी तरह बागबाहरा अंतर्गत 111 ग्राम पंचायतों में एक लाख 53 हजार 281 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 75 हजार 217 व महिला मतदाता 78 हजार 62 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 02 है। जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत 126 ग्राम पंचायतों में एक लाख 75 हजार 611 मतदाता है, जिसमें 85 हजार 819 पुरुष मतदाता व 89 हजार 790 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 02 है। इसी तरह जनपद पंचायत बसना अंतर्गत 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 164 मतदाता शामिल है, जिसमें पुरुष मतदाता 69 हजार 621 व महिला मतदाता 71 हजार 543 तथा जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 618 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 70 हजार 371 व 71 हजार 247 महिला मतदाता शामिल है।
- -निगम पार्षद हेतु पांचवे दिन नामांकन दाखिल करने सौ से ज्यादा पहुंचे अभ्यर्थी-नामांकन दाखिल करने आज अंतिम दिनबिलासपुर /नाम निर्देशन पत्र जमा करने के पांचवे दिन आज नगर निगम चुनाव के महापौर के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें प्रमोद कुमार नायक कांग्रेस, रेवती यादव शिव सेना, एल पदमजा विधानी बीजेपी, राजकुमार निषाद निर्दलीय एवं रमा नाविक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। आज 100 से ज्यादा पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 है।नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 1 से अमित कुमार भारते कांग्रेस, 2 से बजरंग सूर्यवंशी कांग्रेस, 3 से निरीता बघेल कांग्रेस, सपना टंडन कांग्रेस, विमला रात्रे कांग्रेस, 4 से संतोषी सूर्यवंशी कांग्रेस, रूपेश बंजारे आम आदमी पार्टी, 5 से राजेश त्रिवेदी बीजेपी, कुणाल खांडे आम आदमी पार्टी, 6 से सीमा सिंह बीजेपी, संतोषी यादव कांग्रेस, 7 से श्याम कार्तिक वर्मा बीजेपी, 9 से दुर्गेश नंदन बीजेपी, मनहरण लाल कौशिक कांग्रेस, 10 से पुष्पेंद्र साहू कांग्रेस, दुर्गेश कुमार यादव बीजेपी, आशाराम खरे निर्दलीय। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 45 से वी वल्लभ राव ने बीजेपी, किरण कश्यप कांग्रेस, 44 से कविता कैवर्त बीजपी, 43 से परदेशी राज कांग्रेस, हेमवती नेताम निर्दलीय, सूर्यकिशोर राज निर्दलीय, 42 से मनिहार निषाद कांग्रेस, 41 से मोतीलाल गंगवानी बीजेपी, वीरेन्द्र रजक आम आदमी पार्टी, 26 से अमर दास बंजारे बीजेपी, केैसर जहां आम आदमी पार्टी, इब्राहिम खान कांग्रेस, 33 से रानू देवांगन निर्दलीय, अखिलेश कुमार गुप्ता कांग्रेस, 35 से आशीष गुप्ता बीजेपी, गजेन्द्र श्रीवास्तव कांग्रेस, राजीव गुप्ता कांग्रेस, मनीष गुप्ता बीजेपी, आदेश पाण्डेय कांग्रेस, 36 से संदीप वाजपेयी कांग्रेस, उमेंश चन्द्र कुमार निर्दलीय, बंधु लाल मौर्य बीजेपी, 38 से सुनीता नामदेव कांग्रेस, 39 से सुबोध केसरी कांग्रेस, दिनेश देवांगन बीजेपी, 40 से ओम कश्यप कांग्रेस, शिरीष कुमार कश्यप कांग्रेस, 49 से राकेश वर्मा बीजेपी, 47 से हरप्रसाद धुरी बीजेपी, राजेन्द्र यादव कांग्रेस, मोहन श्रीवास कांग्रेस, 50 से जय वाधवानी बीजेपी, सीताराम सोनकर कांग्रेस, 53 से रेखा सूर्यवंशी बीजेपी, 52 से निशा कश्यप कांग्रेस, दिलीप पाटिल कांग्रेस, रामायण जो.छ. पार्टी, सूरज निषाद निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल, 55 से सावित्री तिवारी कांग्रेस, मनोरमा यादव बीजेपी, 54 से निशा देवांगन कांग्रेस, रजनी साहू कांग्रेस, संगीता कश्यप कांग्रेस, 56 से रूपाली गुप्ता बीजेपी, महेत राम सिंगरौल कांग्रेस, 57 से रेखा पाण्डेय बीजेपी, सुशीला बाई कांग्रेस, 58 से कमला पटेल बीजेपी, 59 से सुनीता गोंड बीजेपी, वार्ड क्रमांक 60 से नारायण शुक्ला कांग्रेस, सुजीत कुमार मिश्रा कांग्रेस, विजय ताम्रकार बीजेपी, 61 से राजेश दुसेजा बीजेपी, मयंक सिंह गौतम कांग्रेस, 62 से सीमा शुक्ला कांग्रेस, कमला जाधव बीजेपी, 64 से संतोष कुमार दुबे बीजेपी, उधव राम साहू निर्दलीय, 65 तिहारी राम जायसवाल बीजेपी, राजकुमार यादव कांग्रेस, 66 से आंचल दुबे बीजेपी, विनय पाण्डेय कांग्रेस, 67 संगीता परिहार बीजेपी, 68 प्रिती गढ़ेवाल कांग्रेस, मीनाक्षी पटेल निर्दलीय, 69 प्रकाश यादव बीजेपी, 70 माईल पिल्ली श्रेनू बीजेपी, जुगेश कंवर आम आदमी पार्टी, अजय यादव कांग्रेस, 32 से अमित तिवारी बीजेपी, 31 से कुंतल ताम्रकार बीजेपी, 20 से कंचन वाधवानी बीजेपी, रिया गंगवानी कांग्रेस, 19 से संजय पाण्डेय बीजेपी, भरत कुमार कश्यप कांग्रेस, 16 से मीनाक्षी यादव बीजेपी, 17 से कार्तिक राम यादव बीजेपी, 15 से वेद राम यादव कांग्रेस, नितिन पटेल बीजेपी, 14 से हेमंत मरकाम बीजेपी, 12 से विजय मरावी बीजेपी, 11 से केसरी इंगोले बीजेपी, निधि खोब्रागड़े कांग्रेस, सत्या रजक कांग्रेस, उषा रानी प्रजापति निर्दलीय, 29 से मधुसुदन यादव बीजेपी, शेख असलम कांग्रेस, 30 से संजय शराफ निर्दलीय, 27 से सुषमा साहू कांग्रेस, किरण गोस्वामी बीजेपी, 28 से गणेश रजक बीजेपी, प्रशांत पाण्डेय कांग्रेस, हेरी डेनियल कांग्रेस, माग्रेट बेन्जामिन कांग्रेस, 21 से सीमा घृतेश कांग्रेस, 23 से बिट्टू प्रजापति बीजेपी, रेहाना खातून आम आदमी पार्टी, वंदना चन्द्रिकापुरे बीजेपी, 24 से सुशील श्रीवास्तव बीजेपी, धु्रव कोरी निर्दलीय, 25 से मालती बंजारे आम आदमी पार्टी, संतोषी बघेल कांग्रेस, 26 रूखसार खान आम आदमी पार्टी, परवीन बीजेपी, 55 से श्यामता बाई आम आदमी पार्टी, 54 से रानी देवांगन बीजेपी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा कबीर नगर के 3200 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई का कार्य करवाया गया है. कबीर नगर ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात सील्ट सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया . इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. कबीर नगर ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया.
-
-लगभग 20 से अधिक स्थानों पर हटाए अतिक्रमण
रायपुर । आज लगातार चौथे दिन रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान जारी रखा गया है . आज इस क्रम में जनहित में जनसुविधा हेतु नगर वासियों को सुगम यातायात देने अभियान लगातार चौथे दिन डीएसपी श्री सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस , सहायक अभियंता श्री नरेश साहू , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, जोन 3 नगर निवेश विभाग उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, श्री रंजीत बारवा सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोन 3 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया. राजधानी शहर रायपुर में तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र को अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया. इस दौरान लगभग 20 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र से हटाए गए और नागरिकों को सुगम यातायात सुगम देने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत दिलवाई गयी. टीम प्रहरी का जनहितकारी अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने आगे भी सतत जारी रहेगा.
- -उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को कलेक्टर ने किया सम्मानितरायपुर / गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप और सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन सही मायनों में तभी फलीभूत होगा जब हमे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। हमें चाहिए की हमारे पास जो नागरिक आते हैं वे पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर ही जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक ग्रेड 2 श्रीमती कावेरी देंवागन, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, श्रीमती शीला बैश सहायक ग्रेड 2, भृत्य श्री बलराम विश्वकर्मा एवं श्री अदित्य निषाद, वरिष्ठ लिपिक शाखा सहायक ग्रेड 2 श्रीमती उषा दरवलकर, सहायक कोषालय अधिकारी श्री गोविंद राम बसोने, सक्षारता मिशन प्राधिकरण आपरेटर सुश्री गायत्री धनेंद्र, रायपुर विकास प्राधिकरण सहायक ग्रेड 2 श्री कमल नारायण शर्मा, जिला पंचायत आपरेटर श्री गजेंद्र भाट, जिला कौशल विकास प्राधिकरण आपरेटर श्री ओंकार सिंह कैंबो, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी कुमारी उर्वशी धुव्र, जिला निर्वाचन कार्यालय भृत्य श्री प्रीतम बघेल एवं श्री मनीष घुव्र, प्रभारी खनिज निरीक्षण श्री रघुनाथ भरद्वाज,भू अभिलेख शाखा चैनमैन श्री सतीश साहू, सहायक आंतरिक लेख परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री हरिंवश कुमार साहू, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सहायक ग्रेड 1 श्री सुरेश चंद्रभाश, उप जेल अधीक्षक श्रीमती मधु सिंह, जिला पंजीयक रिकार्ड कीपर श्री रविशंकर देवांगन, कार्यालय पालन अभियंता जल प्रबंध संभाग सहायक वर्ग 2 श्री सुरेंद्र धर दीवान, कार्यालय अभियंता लोक निर्माण विभाग अनुविभागीय अधिकारी श्री ज्वालाकांत साहू, सहायक श्रमायुक्त सहायक ग्रेड-02 श्री राहुल नामदेव, कलेक्टर आदिवासी विकास सहायक ग्रेड-03 श्रीमती अनिता साहू, नगर सेना रायपुर श्री पांडू राम सोनी, डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृृति चिकित्सालय वार्डबॉय श्री चंद्रिका प्रसाद विश्वकर्मा, कलेक्टर जनदर्शन शाखा कम्प्यूटर ऑपरेटर अंचल कुमार शर्मा, सीएमएचओ कार्यालय भृत्य श्री तिलक धु्रव, जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नगर सेना रायपुर सैनिक श्री जगेश्वर धीवर एवं श्री लाघवेन्द्र कुमार, फायरमैन श्री अनिल मंडले को सम्मानित किया।इसी तरह जनपद पंचायत अभनपुर सचिव श्री चंदहास साहू, ग्राम रोजगार सहा. श्री रमेश्वर सोनकर, जनपद पंचायत आरंग सहायक ग्रेड-3 श्री महेन्द्र गणवीर, सहायक आंतरिक लेख परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री अशोक मिश्रा, जनपद पंचायत धरसींवा सचिव श्री अमरचंद साहू, रोजगार सहायक श्रीमती भारती वर्मा, जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा लेखापाल श्री बी.आर साहू, सहायक आंतरिक लेख परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री लेवन प्रसाद वर्मा को सम्मानित किया।
- -अन्य काम व गतिविधियां रोककर रखा जाएगा मौन, सायरन बजाकर या आर्मी गन से किया जाएगा सुचितदुर्ग, / भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा शहीद दिवस को मनाए जाने के लिए स्थायी अनुदेश निर्धारित किए गए हैं। जिसके अनुसार 30 जनवरी शहीद दिवस को पूर्वान्ह 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा तथा इस दौरान 2 मिनट के लिए अन्य काम या गतिविधियों को रोका जाना सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने उक्त आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को समुचित अनुदेश जारी किए है। जहाँ कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जाएगी। सायरन 10.59 बजे से 11.00 बजे तक बजाए जाएंगे और दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक पुनः क्लीयर सायरन बजाए जाएंगे। जहाँ सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्यविधि अपनाई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सिगनल/सायरन सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करें। जिन स्थानों पर सिगनल की कोई व्यवस्था न हो वहाँ पूर्वान्ह 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी संबंधितों को उपयुक्त अनुदेश दिए जा सकते हैं। विगत समय में यह देखा गया है कि यद्यपि कुछ कार्यालयों में दो मिनिट का मौन जाता है, परंतु आम-जनता इस अवसर की गंभीरता पर ध्यान दिए बिना सामान्य रूप अपने काम में लगी रहती है जो अप्रिय परिलक्षित होती है। इसलिए शहीद दिवस को उचित गंभीरता से एवं जनता के और बेहतर सहयोग से मनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिए गए है। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषय पर हाईबर्ड/ऑनलाईन मोेड में उपक्रम में भाषण और वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।
- बिलासपुर /कोटा विकासखंड के हायर सेकण्डरी स्कूल मझगांव में 76वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शाला नायक प्रशांत जायसवाल एवं साथियों द्वारा देश भक्ति थीम पर प्रस्तुत नाटक को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शोभा राम पालके तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्रीमती सुशील ओट्टी ने किया। इस अवसर पर अधिक संख्या में ग्रामवासी तथा पालक गण उपस्थित थे।
- बिलासपुर, /राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के भाग (बी) अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की प्राक्चयन परीक्षा 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित की गई है। सिविल सेवा के प्राक्चयन परीक्षा हेतु रोल नं. 25001 से 25418 तक के अभ्यर्थियों के लिए डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाईकोर्ट के पास एवं रोल नं. 25419 से 25671 तक के अभ्यर्थियों के लिए स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार शासकीय इंगलिश मीडियम स्कूल तारबहार में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी 7869111330 एवं 9827402071 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 22 नये कर्मचारियो को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। ये वे कर्मचारी है, जिनके पिता/माता या सगे संबंधी निगम भिलाई में नियमित कर्मचारी थे। उनके परिवार के भरण-भोषण के लिए छत्तीसढ़ शासन द्वारा उन कर्मचारियो के आश्रितो को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई। मान. मुख्यमंत्री जी द्वारा उन्हे अपने हाथो से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वर्तमान में कर्मचारियो की आवश्यकता को देखते हुए उन्हे विभिन्न विभागो में पदस्थ किया जायेगा। आज स्थापना अधीक्षक रीता चतुर्वेदी द्वारा सभी कर्मचारियो को लेकर विभागो में जाकर सभी से परिचय कराया गया।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियो को पहले विभागीय ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे उन्हे पता चल सके नगर निगम भिलाई में क्या-क्या कार्य होता है। कौन-कौन से विभाग है, किस प्रकार से दायित्वो का निर्वहन किया जाता है। इससे उनका कार्य के प्रति मनोबल बढेगा, वास्तविकता का ज्ञात होगा। इसके पूर्व अनुकंपा नियुक्ति में नियुक्त कर्मचारियो को सीधे विभागो में पदस्थ करने का परंपरा रहा है। विभाग में ही विभाग से संबंधित जानकारी मिलती थी। इससे अन्य विभागो के बारे में अनिभिग्य रहते थे। अभी उन्हे संपत्तिकर, राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, डाटा सेंटर, लेखाविभाग, जोन कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, काउंटर, लोक सेवा गारंटी आदि से संबंधित विभागीय अधिकारियो द्वारा प्रदान किया जा रहा है।महापौर नीरज पाल ने इसको अच्छी पहल बताये है, नगर निगम की कार्य प्रणाली बहुत बड़ी है। यहां जन्म से लेकर मृत्यु तक के कार्यो के लिए आवश्यकता पड़ते ही रहती है। जो निगम क्षेत्र में रहेगा उसे निगम से कार्य पड़ना ही है। इससे नागरिको को भी फायदा होगा, कर्मचारी सहजदा पूर्वक अनुभव के साथ कार्यो को संपादित कर सकेगें।





.jpg)










.jpg)
.jpg)




.jpg)



.jpg)
.jpg)