नाले के भीतर गिरी गाय को सुरक्षित बाहर निकाला
रायपुर. आज रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम को जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत चंदनडीह में बड़े नाले के भीतर अचानक एक गाय के गिर जाने की सूचना वहाँ के रहवासियों से प्राप्त हुई. इस सूचना को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल चंदनडीह के बड़े नाले के सम्बंधित को स्थल पहुंची.
नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिक निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चन्दनडीह में बड़े नाले के भीतर अचानक गिरी गाय को जेसीबी मशीन और बड़ी रस्सी की सहायता से सतत निरन्तर प्रयास करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया. गाय को चंदनडीह के बड़े नाले के भीतर से सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर वहाँ के रहवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग टीम के उक्त कार्य की सराहना की.








.jpg)


Leave A Comment