- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड में रायपुर आटोमोबाईल डिलर्स एसोसियेशन (राडा) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल एवं रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ऑटोएक्सपो 2025 के उद्घाटन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए एसोसिएशन के सदस्यों को धन्यवाद दिया।एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भसीन ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऑटोमोबाइल व्यवसायी भाग लेंगे। प्रदर्शनी में दोपहिया, चारपहिया, कमर्शियल वाहन, ट्रैक्टर डीलर्स, फाइनेंसर, ऑइल एजेंसी सहित ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान नवीनतम वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा और लोगों को नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। पोस्टर विमोचन के दौरान राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी, फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया उपस्थित थे |
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर रायपुर के अनेक विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों की शीतलहर से राहत देने अलाव जलाने की व्यवस्था प्रतिदिन सतत निरन्तर दी जा रही है.इस व्यवस्था की नियमित प्रतिदिन उपलब्धता के चलते आमजनों को राजधानी शहर में ठण्ड से राहत मिल रही है. इस सम्बन्ध में आमजनों को शीतलहर से राहत देने के कार्य को दृष्टिगत रखकर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, सहायक अभियन्ताओं, उप अभियंताओं, जोन स्वच्छता निरीक्षकों को सभी जोनों के क्षेत्र के अंतर्गत समस्त वार्डों के विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में आमजनों को शीतलहर से राहत देने अलाव जलाने की व्यवस्था शीतलहर के दौरान प्रतिदिन सतत निरन्तरता से देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. इसके अंतर्गत राजधानी शहर क्षेत्र में महोबा बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध, गोगांव बाजार सुलभ के पास, एम्स अस्पताल परिसर, संत रविदास वार्ड नम्बर 70 के क्षेत्र के अंतर्गत टाटीबंध चौक में सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स के पास, जीईरोड में टाटीबंध गुरूद्वारा गार्डन परिसर, अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड भाठागांव, खमतराई बाजार चौक के समीप, खमतराई चौक, भनपुरी बाजार चौक के पास, होटल पैराडाइज के पास,श्रीनगर सुलभ शौचालय के सामने, यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 में वार्ड पार्षद के निवास कार्यालय के समीप सार्वजनिक स्थल, लाखेनगर चौक, स्टेशन परिसर, रेल्वे स्टेशन चौक , मेकाहारा अस्पताल परिसर, सामने मुख्य मार्ग के चौक, टाउन हाल परिसर, जयस्तम्भ चौक के समीप, खमतराई बाजार, सहित विभिन्न मुख्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, चौक - चौराहों पर आमजनों को शीतलहर से राहत देने अलाव जलाने की व्यवस्था प्रतिदिन सतत निरन्तर दी जा रही है.
- रायपुर / इंटरनेशन सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज़ के रायपुर चैप्टर का पहला सेमिनार आज पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। इस सेमिनार में विश्व की इंडिजेनस संस्कृतियों का अध्ययन और प्रचार प्रसार पर चर्चा की गई । इंटरनेशन सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज़ की स्थापना सन् 1997 में नागुपुर में की गई। इस संस्था में 40 से भी अधिक देशों की सहभागिता है , जिसकी पहल भारत ने की है और यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है ।सेमिनार में प्रोफ़ेसर एल. एस . गजपाल ने तिब्बत की संस्कृति के विषय में सेमिनार की प्रस्तुति की। सेमिनार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर एवं पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर्स, पीएचडी स्कालर्स एवं B.Ed. के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आज के सेमिनार में वनवासी कल्याण आश्रम के श्री राजीव शर्मा जी ने संस्था के क्रियाकलापों एवं भविष्य की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला।
- बिलासपुर, / अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध धरपकड़ अभियान और कार्रवाई आज भी जारी रही। संयुक्त टीम ने आज दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर 237 बोरी अर्थात लगभग 94 क्विंटल धान जब्त किया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आगे और कार्रवाई तेज होगी। सरकारी धान खरीदी संपन्न होते तक कार्रवाई हर रोज चलेगी।खाद्य विभाग के जिला अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलतरा के ग्राम नेवसा में व्यापारी सूरज साहू के घर से 102 कट्टी (40) क्विंटल) धान पाया गया। उपरोक्तानुसार धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण धान को राजस्व विभाग द्वारा सील किया गया। इसी प्रकार तहसील नेवसा में ही व्यापारी हरि सूर्यवंशी के घर पर उसके टोकन से 135 कट्टी (54 क्विंटल) धान का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण उपरोक्तानुसार धान को सील किया गया।गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया वर्तमान में सतत रूप से जारी है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में धान व्यापारियों,कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान को खपाने संबंधी क्रिया-कलापो पर कड़ी निगरानी रखने एवं उन पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है। उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में जिले में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले में धान के अवैध रूप से भण्डार एवं धान का अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगी।
- -कलेक्टर ने मिल मालिक को थमाया नोटिसबिलासपुर /कस्टम मिलिंग के लिए दिए गए धान को एक राईस मिलर्स ने दूसरे व्यापारी को बेच दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान इसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए राईस मिलर्स को नोटिस जारी किया है। उन्हें दो दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर जवाब मांगा गया है। अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई के साथ - साथ उनका पंजीयन भी निरस्त किया जायेगा। मामला बिल्हा ब्लॉक के ग्राम केशला स्थित मेसर्स शंकर राईस प्रोडक्ट का है। राइस मिल के मालिक और संचालक मनोज अग्रवाल पिता राजाराम अग्रवाल हैं।खाद्य नियंत्रक बिलासपुर द्वारा मिल के संचालक को जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा संचालित राईस मिल खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग हेतु पंजीकृत है। जिसके परिपेक्ष्य में आपको दिनांक 16 दिसंबर 2024 को उपार्जन केन्द्र सेवांर से 280 क्विंटल धान उठाव हेतु डी०ओ० कमांक 002024124001839 जारी हुआ था। जिसके विरूद्ध आपके द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2025 को वाहन क्रमांक सीजी 04 एलजेड 7978 के द्वारा धान का उठाव किया गया। दिनांक 03 जनवरी 2025 को राजस्व विभाग तहसील-बिल्हा के अधिकारियों द्वारा ग्राम बरतोरी वि०ख०-बिल्हा स्थित ओम ट्रेडर्स की जाँच की गई, जहाँ से आपके मिल हेतु जारी डी०ओ० के विरूद्ध उठाव किये गये 280 क्विंटल धान (700 कट्टी) धान को वाहन कमांक सीजी 04 एलजेड 7978 से खाली कराया जा रहा था एवं वाहन चालक भी मौके से फरार था। इस प्रकार आपके द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जित शासकीय धान का निजी व्यापारी को विक्रय जाना प्रमाणित होता है।आपका उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध की श्रेणी का कृत्य है। अतः आपके उपरोक्त कृत्य हेतु क्यो न आपके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत् अभियोजनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने एवं आपके संस्थान को वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग कार्य से पृथक रखने की कार्यवाही की जावे। उपरोक्त संबंध में आप अपना जवाब 2 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। जवाब प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जावेगी।
- बिलासपुर, / धान खरीदी में गड़बड़ी की आशंका वाले 28 संवेदनशील खरीदी केन्द्रों की निगरानी के लिए विशेष अधिकारी तैनात किए गए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारिता ने आदेश जारी किए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए दो अधिकारी होंगे। एक सहकारिता विस्तार अधिकारी और दूसरा जिला सहकारी बैंक के सुपरवाइजर हैं। ये टीम एक साथ दौरा कर केंद्र की गतिविधियों पर नजर रखेगी और केंद्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा गड़बड़ी की सूचना सीधे कलेक्टर को देंगी।उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय ने बताया कि राजस्व और खाद्य विभाग की टीम पूर्ववत कार्य करती रहेंगी। इसके अतिरिक्त ये टीमें भी सक्रियता से केंद्र विशेष में काम करेंगी। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्रीमती शोभा बंदे को कोटा और तखतपुर तथा संजय फ्रेंकलिन को बिल्हा और मस्तुरी के लिए इस काम के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। गठित विशेष दल में कोटा ब्लॉक के केंदा खरीदी केंद्र में सीईओ एनएन पुरेना और सहकारी बैंक करगी रोड के सुपरवाइजर मनहरण साहू को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चपोरा, पचरा और पोंडी केंद्र में एनएन पुरेना और सुपरवाइजर गुरुदयाल यादव, आमगोहन और मिट्ठू नवागांव में सीईओ जीप बिंद और करगी रोड सहकारी बैंक के सुपरवाइजर मनहरण साहू जांच करेंगे। तखतपुर विकासखंड के धान खरीदी केंद्र घुटकू लमेंर,पोंडी और गनियारी के निरीक्षण की जिम्मेदारी सीईओ श्रीमती शिवानी मूले और पर्यवेक्षक सहकारी बैंक श्री बजूर सिंह राज निरीक्षण करेंगे। बिल्हा विकासखंड के ग्राम बिरकोना व भरारी रतनपुर के निरीक्षण की जिम्मेदारी सी आई मीनू अग्रवाल व सहकारी बैंक सिणधरी के सुपरवाइजर नीलम सोनी को सौंपी गई है। धान खरीदी केंद्र पिरेया, बोड़सरा के निरीक्षण की जिम्मेदारी सी आईं मनीष वर्मा सुपरवाइजर हितेश सलूजा, बेलतरा व सलका की जिम्मेदारी सी आई श्वेता दुबे व सुपरवाइजर गुरु दयाल यादव को दी गई है । मस्तूरी विकासखंड के इरमशाही, गतोरा, गोदाडीह और जयरामनगर धान खरीदी केंद्र की जांच सी आई डीके पाटिल और सुपरवाइजर जितेंद्र तिवारी करेंगे। इसी प्रकार खरीदी केंद्र टिकरी, धुर्वाकारी और वेद परसदा के निरीक्षण की जिम्मेदारी सीआई सीपी बाजपेई और सुपरवाइजर बिंदा प्रसाद भारद्वाज को दिया गया है।भट्टचेरा, भरारी व मल्हार केंद्र का निरीक्षण कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर एस आर भगत व लोहारसी सहकारी बैंक के सुपरवाइजर ज्ञान प्रसाद करियरें करेंगे । मस्तूरी और रिसदा खरीदी केंद्र के निरीक्षण की जिम्मेदारी सीआई पूजा बोथरा और पर्यवेक्षक संतोष कुमार ध्रुव को सौंपी गई है।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रहरी अभियान में आई तेजी-वीआईपी रोड के पेड़ों की हुई छटाई, मार्गाें को अवरूद्ध करने वाले बिजली के पोल की शिफ्टिंग का कार्य जारीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आमजनों को राहत देने राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शहर के 15 प्रमुख चौक-चौराहों का चिंहाकन किया गया है। जहां पर ट्रैफिक को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही व्यस्तम मार्गों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सड़कों के किनारे लगे बोर्ड को हटाकर उन सभी मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है और सड़कों के किनारे लगे बिजली पोल से बाधित होने वाले सड़कों का चिंहाकन कर पोल को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उन मार्गाें की चैड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। इससे आने वाले दिनों में निश्चित तौर सड़कों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से यातायात भी सुगम होगा।नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर डाॅ. सिंह के निर्देश पर वीआईपी रोड के सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छटाई की जा रही है। इसके लिए नगर निगम और वन विभाग की टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम वीआईपी रोड के अलावा प्रमुख जिन भी मार्गाें में वृक्षों की वजह से यातायात संचालन में बाधा आ रही है, उन वृक्षों की छटाई करेगी। रायपुरा ओव्हर ब्रिज के नीचे वाली सड़कों में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बोर्ड्स को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है। शंकर नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगे बिजली के पोल को हटाकर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद उन मार्गाें को भी चौड़ा किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर शहर की ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए प्रहरी टीम का गठन किया गया है। यह टीम प्रत्येक मार्गाें में पहुंचकर यातायात को दुरूस्त करने का कार्य कर रही है। साथ ही 3 जनवरी को कलेक्टर ने ट्रैफिक संचालन को बेहतर करने के लिए समीक्षा बैठक ली थी। कलेक्टर ने यातायात दुरूस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
- रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय धरसींवा, जनपद पंचायत कार्यालय तिल्दा-नेवरा, जनपद पंचायत कार्यालय अभनपुर में 9 जनवरी को 11 बजे होगी। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है।
- रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत ग्राम पंचायत के पंच पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई 8 एवं 9 जनवरी को होगी। आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में 9 जनवरी को दोपहर 11 बजे से होगी। इसके अलावा आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय धरसींवा, जनपद पंचायत कार्यालय तिल्दा-नेवरा और जनपद पंचायत कार्यालय अभनपुर में 8 जनवरी को 11 बजे से होगी।
- -12 से 14 जनवरी तक सांइस कालेज में होगा आयोजन-प्रख्यात कवि श्री कुमार विश्वास और सुपर 30 के फेम श्री आनंद कुमार होंगे शामिलरायपुर । राजधानी में तीन दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बैठक ली। यह आगामी 12 से 14 जनवरी को साइंस कालेज ग्राउंड में आयोजित होगी। कलेक्टर ने जिसमें प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभाओं की प्रस्तुति देगें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए सभी अधिकारी जुट जाएं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। युवा उत्सव कार्यक्रम में देश के प्रख्यात कवि श्री कुमार विश्वास, ने अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही सुपर 30 फेम श्री आंनद कुमार का प्रेरणादायक उद्धबोधन भी होगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के तालाबों को संरक्षित करने के लिए एनजीटी के माध्यम से निरीक्षण किया गया। चिन्हित तालाबों को रखरखाव उसको व्यवस्थित करने हेतु चयन किया गया था। निगम क्षेत्र में लगभग डेढ़ सौ से अधिक तालाब है। तालाबों पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न होने पाए, इसलिए उसका सीमांकन करने का आदेश प्राप्त हुआ है। इससे यह भी पता चलेगा कि तालाब का क्षेत्रफल क्या है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत को लेकर जुनवानी शीतला तालाब का निरीक्षण करने गए। क्या आवश्यकता है किस प्रकार से सफाई होगी इत्यादि के बारे में चर्चा किया। जोन कमिश्नर के अनुसार तालाब सफाई का टेंडर हो गया है संबंधित एजेंसी दो दिन के अंदर कार्य शुरू कर देगी। जुनवानी शीतला तालाब बहुत ही पुराना अच्छा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। पुराने वृक्ष , बगल में मंदिर है उसका संरक्षण किया जाएगा और बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही आयुक्त ने निर्देश दिया जितने भी निर्माण कार्य हो स्थाई रूप से वहां पर एक बोर्ड लगाया जाए। जिस पर ठेकेदार का नाम, कितने लागत से कार्य हो रहा है, उसका मोबाइल नंबर, पता, तालाब का नाम क्षेत्रफल इत्यादि स्पष्ट होना चाहिए। जिससे कोई भी व्यक्ति आवश्यकता अनुसार बात कर सके जानकारी प्राप्त कर सके। यह देख करके वहां पर काम कर रही श्रीमती राही बाई ने पूछा आप लोग क्या कर रहे हो, जब बताया गयाइस तालाब का साफ सफाई सौंदरीकरण होगा उसने कहा बहुत अच्छा होगा। हम सबकी इच्छा थी कि तलब साफ-सफाई हो जाए। शीतल तालाब से हम लोगों की भावनाएं जुड़ी है। हमारे बच्चे यही खेल कर बड़े हुए हैं।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अभियंता श्वेता महेश्वर, पुरुषोत्तम सिन्हा, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
- बिलासपुर, / केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एक टेबल बुक का आज विमोचन किया। वर्ष 2025 के इस टेबल बुक सह कलेंडर में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर और वरिष्ठ पत्रकार शिरीष डामरे की खींची हुई तस्वीर लगाई गई हैं। टेबल बुक में चार ऐसी चिड़ियों की दुर्लभ तस्वीर है, जिसमें रिसर्च के लिए टैग लगाई गई है। इनमें से एक लेजर सेंड फ्लोवर जिसमें मुंबई में टैग किया गया था। दूसरा बार हेडेड गुज है, जिसे मंगोलिया में टैग किया गया था जो हिमालय पार करके बिलासपुर पहुंची थी। तीसरा यूरेशियन विंब्रेल है, जिसे मेडागास्कर के आइसलैंड में टैग किया गया था। जो सात समुंदर पार करके बेमेतरा पहुंची थी। इस पक्षी में जीपीएस लगा हुआ था। चौथी बर्ड सवाई माधोपुर से खींची गई थी जिसका नाम इंडियन स्कीमर है। इसे चंबल में टैग किया गया था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की दुर्लभ पक्षियों की फोटो लगी है।
- -सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर समय पर प्रबंधन करने के दिए निर्देशदुर्ग/ भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दुर्ग प्रवास कार्यक्रम के सन्दर्भ में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्राम नगपुरा के कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने नगपुरा स्थित कार्यक्रम स्थल अंतर्गत आत्मानंद स्कूल प्रांगण नगपुरा, हेलीपेड स्थल, पार्किंग स्थल एवं रेस्ट हॉउस नगपुरा का अवलोकन किया एवं आवश्यक सभी सुविधाओं हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुख अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में डोम निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेय जल, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल आदि के संबंध में समुचित प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर समय पर कार्य करने कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री अरविंद एक्का, एएसपी सुखनंदन राठौर और अभिषेक झा, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री बजरंग दुबे एवं सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मविभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के 5 जनवरी को जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा है कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी की विद्वता, सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत के पुनरुत्थान के पुरोधाओं में एक बड़ा नाम डॉ. जोशी का है। भारत की वैज्ञानिक, तकनीकी आत्मनिर्भरता की बात डॉ. जोशी काफी लंबे समय से करते रहे हैं। शैक्षणिक उन्नति की दिशा में उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा है कि डॉ जोशी का मार्गदर्शन हमे देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 05 जनवरी को जिला मुख्यालय गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 3.10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
- -अधिकारों की मान्यता, वनों का प्रबंधन एवं संरक्षण तथा अभिसरण से आजीविका संवर्धन सहित विभिन्न विषयों पर होगी परिचर्चारायपुर /आदिम जाति विकास विभाग द्वारा ’धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 के बेहतर क्रियान्वयन विषय पर संबंधित विभागों एवं अशासकीय संस्थानों के मध्य परिचर्चा-परामर्श हेतु एफईएस एवं एटीआरईई संस्था के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला न्यू सर्किट हाऊस, सिविल लाईन्स, रायपुर में होगा। आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने पत्र जारी कर सभी जिलों के सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग जिला परियोजना समन्वयक के साथ कार्यशाला में उपस्थित रहने को कहा है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को धरती आवा- जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान अंतर्गत 17 मंत्रालयों के सहयोग से भारत सरकार की 25 योजनाओं को सुसंगत तरीके से धरातल पर उतारना है जिसमें वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन अंतर्गत मुख्य रूप से निश्चित समयावधि में वन अधिकारों की मान्यता की प्रकिया को पूर्ण किया जाना है। विभिन्न मंत्रालयों (जनजातीय कार्य मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, मतस्य विभाग, पशुपालन विभाग इत्यादि) के योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से वननिवासी जनजातीय परिवारों के सतत आजीविका की सुरक्षा, परस्थितिकीय संतुलन हेतु वनों की सुरक्षा, संवर्धन, संरक्षण एवं प्रबंधन इत्यादि जैसे लक्ष्यों की प्राप्ति शामिल है।वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन में हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। राज्य में अब तक 4 लाख 79 हजार 502 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं सामुदायिक वन संसाधन के अंतर्गत 4377 वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्य ग्रामसभाओं में सामुदायिक वन संसाधनों के प्रबंधन हेतु सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के गठन की कार्यवाही की जा रही है। अब तक 2081 सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन किया जा चुका है। वन अधिकार अधिनियम, 2006 अंतर्गत अधिकारों की मान्यता, वनों का प्रबंधन एवं संरक्षण, अभिसरण से आजीविका संवर्धन आदि संपूर्ण कार्यों के बेहतर कियान्वयन हेतु संबंधित शासकीय विभागों तथा अशासकीय संस्थानों की सतत् भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
- -अब तक 97.60 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी-19.34 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 21 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान-धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव-अब तक 65.80 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी-39 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठावरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 97.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 19.34 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 21 हजार 040 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 65.80 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 39 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 03 जनवरी 2025 को 66392 किसानों से 3.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 83 हजार 299 टोकन जारी किए गए थे।
- -ग्रामीण भारत महोत्सव दिल्ली में जशप्योर के उत्पाद को बेहतर प्रतिसादरायपुर / नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हुए ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के जशप्योर ब्रांड के उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग भारत मंडपम में लगाए गए स्टॉल क्रमांक 76 में पहुंचकर जशप्योर के उत्पाद को खरीद रहे हैं। जशप्योर उत्पादों की ऑनलाइन भी खरीदी हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले सहित अन्य जिलों के वनोपज उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के प्रयास से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार इस पहल से युवाओं और महिलाओं को रोजगार सुलभ हुआ है।ग्रामीण भारत महोत्सव में हरित क्रांति आदिवासी सहकारी समिति मर्यादित छत्तीसगढ़ द्वारा लगाए गए स्टाल में जशपुर जिले में उत्पादित काजू, जीराफूल चावल, रागी और महुआ का बना लड्डू, कुल्थी दाल, मड़वा आटा, रागी से कुकीज, जैकफ्रूट कुकीज, महुआ एनर्जी कैंडी, महुआ नेक्टर, जशपुर की चाय सहित अन्य कई खाद्य उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध हैं, जिसे जशपुर जिले के वनोपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण कर तैयार किया गया है, जो स्वादिष्ट और सेहत के लिए उत्तम है। जशप्योर के प्रोडक्ट का निर्माण आदिवासी युवाओं और महिलाओं द्वारा पूरी शुद्धता के साथ किया जाता है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जशप्योर ब्रांड ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।जशप्योर का मुख्य उद्देश्य महुआ, रागी और बाजरा जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों को वैश्विक थाली में लाना है। समर्थ जैन का कहना है कि इन उत्पादों के माध्यम से न केवल पोषण को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि इनके संग्रह और प्रसंस्करण में लगे आदिवासी समुदायों को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। महुआ जशपुर जिले में बहुतायत रूप से पाया जाता है। महुआ पेड़ फूल-फल से लेकर जड़ तक औषधीय गुणों से भरपूर है। महुआ में एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं, इससे शरीर में सूजन कम होती है और घाव जल्दी भरते हैं। महुआ में विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। महुआ का उपयोग खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसे श्वसन समस्याओं के उपचार में उपयोगी है। यह फेफडों में जमें कफ को दूर करता है। रागी में भरपूर मात्रा में कैल्सियम, विटामिन, फाइबर पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तनाव में कमी, डिप्रेशन, एंग्जायटी और अनिद्रा की समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से खून में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। हड्डियां मजबूत होती है। रागी के सेवन से कोलेस्ट्राल और वजन को कम होता है।गौरतलब है कि ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 4 जनवरी से 9 जनवरी तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज इस महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव का विषय विकसित भारत 2047 के लिए लचीले ग्रामीण भारत का निर्माण है। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमशीलता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
- -आज अंजन खुद गीत लिखता है कंपोज करता है और गाता भी है-प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रवास ने बदली जिंदगी की दिशारायपुर / एक दशक पहले अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग बच्चों के संस्थान 'सक्षम' के एक छोटे से दृष्टिबाधित बच्चे की प्रतिभा से मुग्ध हो गए थे। उस बच्चे का नाम था अंजन। जब अंजन ने अपना गाना सुनाया तब प्रधानमंत्री जी इतने खुश हुए थे कि उन्होंने बड़े ही स्नेहिल भाव से उसके सर पर हाथ फेरकर उसे प्रोत्साहित किया था।देश के प्रधानमंत्री का प्रोत्साहन एक बच्चे के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है, अंजन इसका उदाहरण है। पहले अंजन दूसरों के लिखे गीत गाता था, आज अंजन स्वयं गीत लिखता है, इसे कंपोज भी करता है और गाता भी है। अभी हाल ही में अंजन ने अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के अवसर पर एक गीत लिखा और उसे कंपोज भी किया है।अंजन की संगीत में रुचि को देखते हुए संस्थान में उसे आर्गन, कांगो और ढोलक का प्रशिक्षण दिया गया।दंतेवाड़ा में हर साल बारसूर महोत्सव का आयोजन होता है। इस बार के आयोजन में अंजन अपने रामलला पर लिखे गीत की प्रस्तुति देगा। अंजन अभी 11वीं कक्षा में पढ़ रहा है, अब इस संस्थान में दसवीं तक की पढ़ाई संस्थान के भीतर ही होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संस्थान में सभी बुनियादी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उल्लेखनीय है कि सक्षम संस्था में शैक्षणिक व्यवस्था डीएमएफ के माध्यम से होती है। उनका यह मानना था कि खनन प्रभावित इलाकों में विकास के कार्यों के लिए डीएमएफ के माध्यम से निधि स्थापित की जाए। आज अंजन जैसे बच्चों का सपना डीएमएफ के माध्यम से पूरा हो रहा है।जब पैदा हुआ तो दादाजी ने कहा, यह क्या करेगा इसको कहीं छोड़ दोअंजन बीजापुर के अंदरूनी नक्सल प्रभावित इलाके का रहने वाला है। नक्सल समस्या की वजह से माता-पिता को गांव छोड़ना पड़ा। अंजन बचपन से ही दृष्टिबाधित है। जब वह पैदा हुआ तो उसके दादाजी को बड़ी निराशा हुई और उन्होंने कहा कि इसका क्या होगा, यह क्या करेगा, इसको छोड़ दो। मां बहुत प्यार करती थी। मां ने कहा कि नहीं इसे पालेंगे। बाद में सक्षम संस्था के बारे में पता चला और सक्षम में एडमिशन दिलाया। सक्षम के टीचरों को इसके गायन की प्रतिभा और संगीत में रुचि के बारे में पता चला और अब अंजन की दुनिया ही बदल गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भी अंजन की प्रतिभा से प्रभावित हो चुके हैं।गहरी प्रतिभा और अथाह उत्साह से सबको मिलती है प्रेरणाअंजन ने आज सब बच्चों के साथ लुई ब्रेल को पुष्पांजलि दी। लुई ब्रेल ऐसे व्यक्ति है जिनकी वजह से दृष्टिबाधित बच्चे भी फर्राटे से पढ़ सकते हैं। सक्षम कैंपस में हेलेन केलर की तस्वीर भी है, जो यह बताती है कि दुनिया की सबसे अच्छी चीजों को ना देख सकते हैं न छू सकते हैं, उन्हें केवल महसूस कर सकते हैं।
- रायपुर /पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की विवेचना के लिए आईपीएस श्री मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। गौरतलब है कि पत्रकार श्री मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में बीजापुर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।एसआईटी (विशेष अनुसंधान टीम) में आईपीएस श्री मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर, सुश्री रूचि वर्मा उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, श्री शरद जायसवाल उप पुलिस अधीक्षक बीजापुर, सुश्री गीतिका साहू उप पुलिस अधीक्षक बस्तर, श्री दुर्गेश शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी बीजापुर, श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव निरीक्षक प्रभारी जिला विशेष शाखा बीजापुर, श्री चन्द्रशेखर श्रीवास निरीक्षक प्रभारी फरसापाल जिला दंतेवाड़ा, श्री रिजवान अहमद निरीक्षक रक्षित केंद्र बीजापुर, श्री गौरव तिवारी निरीक्षक रेंज साइबर थाना जगदलपुर, श्री मुकेश पटेल उप निरीक्षक थाना बीजापुर तथा श्री विवेकानंद पटेल प्रभारी साइबर सेल बीजापुर को शामिल किया गया है। एसआईटी को उक्त प्रकरण की गहन जांच करने तथा प्रकरण की जांच कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बीजापुर को प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन अनिवार्यतः पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर /महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। राज्य में खेल अधोसंरचनाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए भरपूर मौके मिले। वें आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत बरौन्धी में ग्रामीण अंचल आधारकार्ड फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मौका मिलता है। खेल के मैदान में खिलाड़ियों को खेलता देख एक अलग ही अनुभूति होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी तथा ग्रामीणजन मौजूद थे।
- -अस्पताल के सीसी टीवी कैमरे के फुटेज की मदद से पुलिस ने दो महिलाओं के साथ स्टेशन से बरामद किया शिशु को-अस्पताल अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाली सुरक्षा गार्ड को तत्काल हटाया-आरोपित महिलाओं ने शिशु के परिजनों से मेलजोल बढ़ाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की परंतु कुछ ही देर में पकड़ लिए गयेरायपुर। अम्बेडकर अस्पताल प्रबंधन की सजगता और पुलिस की तत्परता से आज एक दिन के बालक शिशु (मेल चाइल्ड) को चोरी होने से बचा लिया गया। अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने वार्ड की सुरक्षा में हुई चूक के लिए वार्ड में तैनात सुरक्षा गार्ड को तत्काल हटा दिया है। साथ ही प्रसूति वार्ड में भर्ती सभी लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान या अपरिचित लोगों से मेल- जोल ना बढ़ायें। किसी भी प्रकार के संदेहास्पद लोगों की सूचना वार्ड के सुरक्षा गार्ड, नर्स, डॉक्टरों या फिर अस्पताल में स्थित पुलिस सहायता केंद्र को देें ताकि समय रहते किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने शिशु को ढुंढने में शामिल सुरक्षा गार्ड की टीम और पुलिस को बधाई दी कि बेहद ही कम समय में पूरी टीम की सूझबूझ और सक्रियता की बदौलत शिशु को चोरी होने से बचा लिया गया।घटना की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है कि अम्बेडकर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वार्ड नंबर 6 में भर्ती नीता सतनामी पति बेद व्यास सतनामी, ग्राम डोमा, थाना आरंग, रायपुर निवासी के एक दिन के नवजात शिशु के गुम जाने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को मिली। इसके साथ ही परिजनों के माध्यम से इसकी सूचना थाना मौदहापारा को दी गई। अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र, सेक्युरिटी टीम एवं पुलिस प्रशासन को जैसी ही इसकी सूचना मिली त्वरित अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज का पड़ताल किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने स्वयं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सेक्युरिटी टीम को बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर शिशु की खोज के लिए जाने के निर्देश दिये।सीसी टीवी फुटेज में एक महिला के द्वारा नवजात शिशु को आयुष्मान गेट से बाहर ले जाते दिखाई दिया। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट में आरोपित महिला द्वारा अस्पताल के वार्ड क्रमांक 6 से बच्चे को लेकर 1 बजकर 9 मिनट में आयुष्मान गेट से बाहर निकल जाना दिखाई दिया। तत्पश्चात पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से दो महिलाओं के साथ शिशु को बरामद किया। शिशु को वापस अस्पताल लाया गया और उसकी डॉक्टरों द्वारा जाँच की गई जिसमें वह स्वस्थ होना पाया गया उसके बाद वापस परिजनों को सौंप दिया गया। शिशु की माता नीता सतनामी ने बताया कि डिलीवरी के लिए अपनी सास, ससुर और ननद के साथ 3 जनवरी को अम्बेडकर अस्पताल आई और शाम 7.30 के लगभग वार्ड नम्बर 6, बेड नम्बर 1 में उसको भर्ती किया गया। जहाँ रात्रि 11.15 बजे उसने बालक शिशु को जन्म दिया। उनकी सास और ननद के साथ रानी साहू और पायल साहू नामक दो महिलाओं ने अपना परिचय बनाया और दूसरे दिन यानी 04 जनवरी को इन दोनों महिलाओं ने सास और ननद के साथ वार्ड नम्बर 6 के गेट के पास साथ में खाना खाया। जब उसकी सास हाथ धोने गई और वापस आई तो नवजात शिशु बिस्तर पर नहीं था। रानी साहू और पायल साहू भी नहीं दिखे। तब शक हुआ। अस्पताल को और पुलिस को सूचना दिये। सूचना के आधार पर अस्पताल प्रबंधन और सिक्युरिटी टीम की सक्रियता तथा पुलिस की कार्यवाही से नवजात शिशु सकुशल वापस मिल गया।
- -कलेक्टर ने यातायात दुरूस्त करने के लिए ली समीक्षा बैठकरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज यातायात दुरूस्त करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कलेक्टोरेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले पुरानी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी है, उन्हें हटाया जाएं। साथ ही पुराने खंबे एवं बिजली के बॉक्स, पेड़ों की छटाई जल्द से जल्द किया जाएं। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों को चिंहाकित कर कार्रवाई की जाएं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि ज्यादातर प्रमुख मार्गाें में फ्लैक्स रखने की वजह से भी यातायात बाधित होता है, ऐसे में उन फ्लैक्स एवं बैनरों को हटाने की कार्रवाई की जाएं। साथ ही पेड़ की छटाई जिन-जिन स्थानों पर नहीं हुई है, उन पेड़ों की छटाई जल्द से जल्द की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि शहर में बिजली के तारों पर पेडों की टहनियां लटकने पर तत्काल छटाई की कार्रवाई की जाएं। कलेक्टर ने यातायात को दुरूस्त करने के लिए चैक-चैराहों पर अस्थायी रोटरी लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, आरटीओ श्री आशीष देवांगन, समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य की मूर्ति और म्यूजियम का होगा निर्माण-यज्ञकुंड का होगा सौंदर्यीकरण, कन्वेंशन सेंटर और कैफेटेरिया की मिलेगी सुविधा-पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए चंपारण्य धाम को 15 एकड़ में विकसित करने की तैयारियांरायपुर / रायपुर से 50 किलोमीटर दूर तीर्थ स्थल चंपारण्य धाम छत्तीसगढ का धार्मिक एवं स्मणीय स्थल है। इस पवित्र धार्मिक स्थल को संवारने के लिए स्वदेश दर्शन 2.0 से संवारने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। साथ ही म्यूजियम का भी निर्माण होगा। खास बात यह है कि चंपारण्य धाम को 15 एकड़ में संवारा जाएगा। यहां पर पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए यज्ञकुंड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहां पर कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा जहां पर भागवत कथा सत्संग, प्रवचन एवं अन्य बड़े आयोजन किए जा सकेंगे। यहां पर पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया की सुविधा भी मिलेगी। धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के साथ रोजगार के अवसर भी तैयार किए जाएंगे। जहां पर छोटी-छोटी दुकानें बनाई जाएगी। वहां रोजगार शुरू करने के लिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा। चंपारण्य धाम के तालाब एरिया को भी विकसित किया जाएगा। पार्किंग एरिया को भी डेवलप किया जाएगा।यहां चम्पेश्वर महादेव का मंदिर तथा महाप्रभु वल्लभाचार्य का प्राकट्य स्थल होने से यहां प्रतिदिन दूर-दूर से सैलानी आते हैं। महाप्रभु वल्लभाचार्य के अनुयायी वैसे तो पूरे देश में फैले हैं, लेकिन ज्यादातर गुजरात व महाराष्ट्र में है। यह माना जाता है कि वल्लभाचार्य के माता-पिता वर्षों पहले बनारस से पदयात्रा करते हुए चम्पेश्वर धाम में आए थे तब वल्लभाचार्य जी का यहां जन्म हुआ था। विदेशों में जाकर बसे लोग भी जो पुष्टि संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं उनका भी चंपारण्य से नियमित सम्पर्क बना रहता है। चम्पेश्वर महादेव के मंदिर में बहुत ही प्राचीन शिवलिंग है जिसमें भगवान शंकर, माता पार्वती व गणेश जी के स्वरूप है। यह पंच कोशी यात्रा में शामिल है जहां तीर्थ यात्री यात्रा करते हुए आते है ।बच्चों के खेलने की सुविधाचंपारण्य धाम में प्ले जोन का निर्माण किया जाएगा। पेयजल की सुविधा, पब्लिक टॉयलेट समेत कई सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। पर्यटकों के लिए गार्डन बनाया जाएगा। जहां पर पर्यटकों को एक बेहतर और अनुकूल वातावरण मिल सकेगा।इस समय में चंपारण्य धाम में कर सकते है दर्शनमंगला दर्शन का समय सुबह 8 से 9 बजे निर्धारित किया गया है। इसके अलावा श्रृंगार दर्शन सुबह 10.15 से 10.30 बजे तक, राजभोज दर्शन दोपहर 12.15 से 01 बजे तक किया जा सकता है। वहीं उत्थापन दर्शन शाम 4.45 से 5 बजे तक एवं शयन दर्शन 7.15 से 8 बजे तक निर्धारित किया गया है।





.jpg)















.jpg)

.jpg)



.jpg)