ब्रेकिंग न्यूज़

 सत्ता पाने की लालसा में कांग्रेस देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है : भाजपा

 - देश के युवा ही भारत की असली शक्ति और स्वर्णिम भविष्य की नींव - डॉ. विजय शंकर मिश्रा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और अन्य शीर्ष कांग्रेसी नेताओं पर तीखा और सीधा हमला बोला है। डॉ. मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल सत्ता हासिल करने की लालसा में इस कदर अंधी हो चुकी है कि वह इसके लिए किसी भी निम्न और गंदे स्तर पर जाने को तैयार है। इसी सत्ता लोलुपता के कारण राहुल गांधी और उनकी पार्टी देश के किशोरों तथा नवयुवकों के अनमोल भविष्य को दाँव पर लगाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लगातार देश के युवाओं के बीच असंतोष फैलाने, उन्हें उकसाकर अराजकता फैलाने और पूरे राष्ट्र के माहौल को विषाक्त बनाने का षड्यंत्र रच रही है। जिस उम्र में किशोरों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चरित्र निर्माण, सामाजिक अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, उस संवेदनशील उम्र में कांग्रेस उनके मनोमस्तिष्क में विष घोलने का काम कर रही है। देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन, राष्ट्रभक्ति के विचार और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग दिखाने के बजाय, कांग्रेस उन्हें मुख्यधारा की पढ़ाई-लिखाई से भटकाकर अपनी संकीर्ण और गंदी राजनीति की भट्टी में झोंक रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश के युवा ही भारत की असली शक्ति और स्वर्णिम भविष्य की नींव हैं। यदि उनके मन में निराशा और आक्रोश का बीज बोया जाएगा, तो इससे सम्पूर्ण देश का विकास प्रभावित होगा। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने के लिए देश के इस विज़न को अंधकार में धकेलने का पाप कर रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस नेतृत्व को कड़ी चेतावनी देते हुए मांग की है कि राहुल गांधी और कांग्रेसी नेता अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने के लिए देश की युवा शक्ति का इस्तेमाल एक ढाल की तरह करना तुरन्त बन्द करें। युवाओं को भड़काने के बजाय उन्हें अपनी शिक्षा, कौशल विकास और करियर पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर दें। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज का भारत और यहाँ का युवा पूरी तरह से जागरूक तथा विवेकशील है। वह कांग्रेस की इस विभाजनकारी नीति, नकारात्मक मानसिकता और भ्रामक बयानों को भली-भाँति समझ चुका है। देश का नवयुवक अब कांग्रेस की इस तुच्छ राजनीति के बहकावे में कदापि नहीं आएगा और राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english