- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- बहुत आसानी से दर्ज की जा रही जानकारी,एक घर में औसतन पांच मिनट का समय लग रहा0- अधिकारियों ने जनगणना कार्य का किया निरीक्षणबिलासपुर. राष्ट्रीय जनगणना कार्य के दूसरे दिन शहरी क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन के लिए जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल,एसएसपी श्री रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। जिसके तहत नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 7 अंतर्गत वार्ड 58 में रामा ग्रीन सिटी फेज 2 में चल रहें जनगणना कार्य को अधिकारियों ने देखा। इस दौरान काॅलोनी के कुछ मकानों में कलेक्टर,एसएसपी और निगम कमिश्नर ने खुद प्रगणक बनकर रहवासियों से जानकारी एकत्रित किया और पोर्टल में सबमिट किया।इस दौरान उन्होंने गणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जनगणना देश के विकास और नीति निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें। चर्चा करने पर प्रगणकों ने बताया कि लगभग 5 मिनट में 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल में सफलतापूर्वक दर्ज हो रही है। हाईटेक व्यवस्था हो जाने से जनगणना कार्य सरल और सहज रूप से क्रियान्वित हो रहा है।विदित है कि जनगणना में दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं। व्यक्तिगत आंकड़ों को किसी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जा सकता तथा यह सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत भी उपलब्ध नहीं कराई जाती। इन आंकड़ों का उपयोग केवल शासन की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में किया जाता है। इस अवसर पर एडीएम सह जिला जनगणना अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, जोन कमिश्नर भी उपस्थित थे।--
- 0- ’’सही दवा-शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’’ थीम के अंतर्गत अभियानदुर्ग. राज्य शासन द्वारा 27 मई से 11 मई 2026 तक ’’सही दवा-शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’’ थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किये जाने हेतु प्रत्येक जिले में कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।औषधि शाखा द्वारा जांच अभियान के पाचवां दिवस 01 मई को जिले में स्थित अस्पतालों एवं अस्पतालों से जूडे फार्मेसी में वेक्सीन स्टोरेज/कोल्ड चेन सुविधा का निरीक्षण किया गया। जूनवानी भिलाई में स्थित अभिषेक मिश्रा अस्पताल श्री शंकराचार्य अस्पताल, नेहरू नगर स्थित हाईटेक अस्पताल में संचालित ओ.पी.डी. आई.पी.डी. एवं सेंट्रल मेडिकल स्टोर, राम नगर स्थित स्पर्श अस्पताल के तीनों ओ.पी.डी. आई.पी.डी. एवं सेंट्रल मेडिकल स्टोर तथा शा़त्री नगर भिलाई मे संचालित बी.एम. शाह अस्पताल के ओ.पी.डी.एवं सेंट्रल मेडिकल स्टोर में वेक्सीन स्टोरेज/कोल्ड चेन सुविधा का जांच किया गया। इस संबंध में रेफ्रिजरेटर टेम्परेचर डिस्प्ले, लागर रिकार्ड एवं वेक्सीन ट्रांस्पोर्ट सुविधा/वैक्सीन कैरियर उपलब्धता की जांच की गई। उक्त के साथ-साथ वैक्सीन के क्रय-विक्रय रिकार्ड का मिलान किया गया, इस प्रकार कुल 10 फर्मों के वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया गया।समस्त संस्थानों में वैक्सीन का संधारण नियमानुसार उचित तापमान पर पाया गया। समस्त फर्मो को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 का कडाई से पालन करते हुए फर्म संचालन के निर्देश दिये गए। । भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।इसी प्रकार खाद्य शाखा द्वारा जांच अभियान दुर्ग में संचालित मेसर्स हॉटल कैम्बियन, हॉटल गारनेट, मेसर्स अरिहंत रेस्टॉरेंट, मेसर्स सुर्या पैलेस, मेसर्स के.एफ.सी. मेसर्स मिस्टर ईडली, मेसर्स इंडियन कॉफी हाउस, मेसर्स वृंदावन हॉटल की जांच/निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत् किया गया, जिसमें संचालकों को उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय संचालित किये जाने का निर्देश दिया गया एवं अखबारी पेपर उपयोग नहीं किये जाने व तेल का उपयोग बार-बार नहीं करने एवं वेज-नानवेज को पृथक-प्थक संधारण किये जाने व हेडकैप, ग्लब्स, एपरॉन उपयोग में लाये जाने हेतु हिदायत दी गई एवं निर्देशित किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
- 0- जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत अण्डा, विनायकपुर, आमटी, मासाभाट, आलबरस, निकुम, चिंगरी, अछोटी, कुथरेल, भरदा, कोनारी, चंदखुरी, भानपुरी, जंजगिरी, मतवारी और रिसामा शामिलदुर्ग. सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत दुर्ग जनपद पंचायत के ग्राम कुथरेल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुथरेल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में ग्राम पंचाायत अण्डा, विनायकपुर, आमटी, मासाभाट, आलबरस, निकुम, चिंगरी, अछोटी, कुथरेल, भरदा, कोनारी, चंदखुरी, भानपुरी, जंजगिरी, मतवारी और रिसामा शामिल है। शिविर का आयोजन सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक किया जाएगाा।--
- 0- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के सख्त पालन के दिए निर्देशदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से लागू नए नियमों के तहत अब कचरे को केवल गीला और सूखा नहीं, बल्कि चार श्रेणियों में बांटना अनिवार्य होगा- गीला कचरा (रसोई और बगीचे का अपशिष्ट) सूखा कचरा (प्लास्टिक, कागज, कांच, धातु) सेनेटरी वेस्ट (डायपर, सेनेटरी नैपकिन) आदि जिन्हें अलग से लपेट कर देना होगा। स्पेशल केयर वेस्ट (दवाइयां, पेंट के डिब्बे, बल्ब, बैटरी)।कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियों में इन चारों श्रेणियों के लिए पृथक बॉक्स सुनिश्चित करें। नए नियमों के अनुसार कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया (संग्रहण से लेकर निपटान तक) को एक केंद्रीय ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।होटल, मैरिज गार्डन, बड़ी आवासीय सोसायटियों, अपार्टमेंट, कॉलेज छात्रावास परिसर, सामुदायिक भवन आदि जो प्रति दिवस 100 किलोग्राम या उससे अधिक गीला कचरा उत्पन्न करते हैं, उन्हें अपने गीले कचरे का निपटान स्वयं के परिसर के भीतर ही बायो डाइजेस्टर मशीन अथवा पिट कम्पोस्टिंग के माध्यम से करना होगा। साथ ही समस्त बल्क वेस्ट जेनरेटरों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करना भी अनिवार्य होगा। बल्क वेस्ट जेनरेटरों को निकाय से विस्तारित बल्क वेस्ट जेनरेटर जिम्मेदारी प्रमाण पत्र प्राप्त करना भी अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नियमानुसार जुर्माना देना होगा।इस संबंध में पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा समस्त नगरीय निकायों के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया की समस्त आवासीय सोसायटी एवं बड़े परिसरों जो बलक वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आएंगे उनको गीले कचरे के कंपोस्टिंग के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन तथा सहायता भी प्रदान की जाए ताकि वह निर्धारित समय सीमा में अपने परिसर के अंदर ही कंपोस्टिंग हेतु मशीन अथवा पीट की स्थापना कर सकें। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदूषण फैलाने वाला भुगतान करेगा के सिद्धांत पर सख्ती से अमल किया जाएगा। कलेक्टर ने पुराने डंपिंग साइट्स पोटियाकला तथा जामुल के बायो-माइनिंग और बायो-रेमेडिएशन के कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट एवं प्लास्टिक वेस्ट के निष्पादन हेतु निकायों के समीपस्थ केंद्रीय पर्यावरण संरक्षण बोर्ड द्वारा निर्धारित अनुमोदित रिसाइकलरों से संपर्क कर अनुबंध स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को नए नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर आई.ई.सी. गतिविधियां संचालित की जाएं। वार्ड पार्षदों और स्वच्छता दीदियों के माध्यम से नागरिकों को 4-स्ट्रीम पृथक्कीकरण के लाभ समझाए जाएं।बैठक में नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम भिलाई स्वच्छता प्रभारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सीएमओ, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यावरण मंडल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।--
- 0- महाराष्ट्र मंडल के बाल संस्कार शिविर का दूसरा दिन रहा बेहद मजेदार व स्वादिष्ट भीरायपुर। महाराष्ट्र मंडल परिसर में चल रहे आध्यात्मिक समिति के बाल संस्कार शिविर में दूसरा दिन भी बच्चों के लिए मनोरंजक के साथ स्वादिष्ट भी रहा। पहले दिन की तुलना में शनिवार को बच्चों की संख्या में उत्साहजनक बढ़ोत्तरी हुई। अब सोमवार से गुरुवार तक यही बाल संस्कार शिविर ऑनलाइन मोड पर चलेगा।शनिवार सुबह संध्या खंगन, मंजुषा वैशंपायन ने बच्चों के साथ विविध मंत्रोच्चार किया। तत्पश्चात सभी ने सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। आस्था काले और वर्षा चोपकर ने योग के आसन के रूप में अनुलोम- विलोम और प्राणायाम करवाया। साथ ही इसका अर्थ भी समझाया। वार्मअप के बाद बच्चों ने बिना थके रस्सी कूद, एनिमल वॉक, मंकी वॉक, डक वॉक, भालू वॉक करवाया और जोश से भरे बच्चों ने कूद- कूदकर इन योग को किया भी। खेल-खेल में आसन, सर्वांगासन, शशांक आसन, पश्चिमोत्तानासन भी शिविरार्थी बच्चों ने योग प्रशिक्षिकाओं की देखरेख में सीखा।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था के अनुसार ब्रेन एक्टिविटी और माइंड गेम रचना ठेंगड़ी, सुमिता रायज़ादा और सोनाली कुलकर्णी ने करवाया। इसमें क्रास वर्ड से लेकर कलर पहचानने के रंग जैसे अनेक मजेदार गेम शामिल रहे। आज शिविर में सबसे दिलचस्प सेगमेंट्स फायरलैस कुकिंग का रहा। इसमें सभी बच्चों ने अपने-अपने घरों में विभिन्न सामग्रियां लाकर और अपने प्रशिक्षिकाओं अक्षता पंडित के साथ मिलकर स्वादिष्ट भेल बनाया। जिसे सभी में आपस में मिल बांटकर खाया भी। महत्वपूर्ण बात यह है कि भेल बनाने की पूरी प्रक्रिया बच्चों ने सीखकर स्वयं प्याज, टमाटर, धनिया पत्ती काटकर मुरमुरे में मिलाया।इस बीच सुप्रिया शेष ने सभी बच्चों को फ्रूटी दी गई। आकांक्षा गद्रे ने प्रत्येक बच्चे का टीका लगाकर शिविर में स्वागत किया। समूचे आयोजन में मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन का विशेष सहयोग रहा। अवनी महेश्वरी, श्रावणी महेश्वरी, आरोही भुजाणे, मानसी चोपकर, आरव जोशी, अर्णव भुजाणे, अभिज्ञा अभिनव शुक्ला, युक्ता रोकड़े, अनघा शेष, अक्षदा किरवई, विदिका पंडित, प्राची शेंडे, आरुषि कांबलकर, अर्णव कुसरे, प्रशस्ति आकांत, धैर्या थानवी सहित अनेक शिविर में शामिल हुए।
- 0- महाराष्ट्र मंडल के स्कूल के दो छात्रों ने 5वीं, 8वीं बोर्ड जिला टाॅप टेन में बनाई जगहरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जिला स्तर पर ली गई 5वीं और 8वीं परीक्षा की प्रावीण्य सूची में महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल (एसडीवी) के बच्चों ने भी गौरवशाली स्थान हासिल किया है। जिला शिक्षा विभाग रायपुर की ओर से आयोजित पांचवीं की परीक्षा में टाप-10 की सूची में एसडीवी के छात्र उदित जैन ने 95 फीसदी अंकों के साथ 10वां रैंक हासिल किया है। इसी तरह आठवीं की मेरिटी लिस्ट में 96.83 प्रतिशत के साथ एसडीवी की शिवानी गोस्वामी ने जिला स्तर पर 10वां रैंक प्राप्त किया है।उदित और शिवानी की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, शाला प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सह प्रभारी नवीन देशमुख और प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बच्चों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। भविष्य में इससे भी बड़े पैमाने पर शैक्षणिक सफलता हासिल करने की आशीर्वाद भी दिया है।जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर कुथरेल के छात्र हर्ष साहू ने 99.50 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे रैंक में मैवीव देवांगन, देविका साहू और मेनका साहू हैं। तीसरी पोजिशन पर 14 बच्चों से स्थान बनाया है। चौथे रैंक पर 32 बच्चे, 5वें रैंक में 67, 6वें रैंक में 70, 7वें रैंक में 180, 8वें और 9वें रैंक में 143-143 बच्चे और 10वें रैंक में 180 बच्चों ने स्थान पाया है।
- बालोद. राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि राजस्व एवं प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 01 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक जिलों के ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 01 मई से 10 जून 2026 तक जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के साथ-साथ राजस्व पखवाड़ा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों के साथ-साथ राजस्व पखवाड़ा शिविर के आयोजन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 मई को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनकापार, 05 मई को शासकीय स्कूल मैदान खपरी, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा, 06 मई को डौण्डी विकासखण्ड के खेल मैदान नर्राटोला, 07 मई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी एवं नगर पंचायत भवन पलारी, 08 मई को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना एवं 12 मई को सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल मैदान बालोद एवं ग्राम पंचायत परिसर माहुद अ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 13 मई को डौण्डी विकासखण्ड के हाई स्कूल मैदान मंगलतराई, 14 मई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम हितेकसा एवं नगर पंचायत गुण्डरदेही, 15 मई को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल संजारी एवं नगर पंचायत डौण्डी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 18 मई को डौण्डी विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक शाला मैदान भैंसबोड़, 19 मई को गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरेदा एवं नगर पंचायत गुरूर, 20 मई को शासकीय कन्या हाई स्कूल मैदान करहीभदर एवं डौण्डी विकासखण्ड के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय चिखलाकसा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 21 मई को गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहुद एवं शासकीय हाई स्कूल खुरथुली, 22 मई को नगर पंचायत कार्यालय के सामने डौण्डीलोहारा, 26 मई को गुण्डरदेही विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरेल, 28 मई को गुरूर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम फागुनदाह एवं 29 मई को बालोद विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बघमरा एवं औरा-चौरा मंच अर्जुंदा, 02 जून को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाडबरी, 03 जून को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरकार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 04 जून को गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहुद बी, 05 जून को डौण्डी विकासखण्ड के खेल मैदान ठेमाबुुजुर्ग, 09 जून को गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर एवं 10 जून को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकसा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- बालोद. राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार में 04 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम महराजपुर, गिधवा, पिनकापार, मुजगहन, फुलसुंदरी, बहेराभाठा, चेबा नवागांव, जेवरतला, रानीतराई रोड, भरदा ट, हरदी, औरी, टटेंगा, नाहंदा पीपरखार ना, संबलपुर क, खामतराई, कुआगांव, मनकी सा एवं खपराभाट के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर के सफल आयोजन हेतु कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री पीयूष देवांगन (मोबाईल नंबर 9754976727) को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज देव एवं जल संसाधन विभाग के श्री आशीष रूसिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।पिनकापार में 04 मई को सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आगन्तुकों का स्वास्थ्य शिविर परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इस दौरान शिविर में उपस्थित जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा दिव्यांगजनों के मेडिकल बोर्ड बनाने की कार्यवाही भी की जाएगी। इसके अलावा शिविर में दिव्यांगजनों के नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में आयोजित पहला जनसमस्या निवारण शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर स्थल पर आम जनता के लिए शीतल पेयजल के अलावा कूलर आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आम जनता को शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु विभिन्न माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है।--
- बालोद. जिले में छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक ’सही दवा शुद्ध आहार, छत्तीसगढ का यही आधार’ के थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान निरंतर जारी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नोडल अधिकारी ने बताया कि उक्त अभियान अंतर्गत औषधि शाखा द्वारा जिले में कास्मेटिक एजेंसियों, थोक एवं खुदरा औषधि विक्रय फर्म, अस्पताल एवं अस्पताल से जुड़े फार्मेसी में कोल्डचेन का निरीक्षण, निजी एवं शासकीय परिसरों में वैक्सीन संधारण एवं कोल्डचेन की जांच, स्वापक औषधियों के थोक एवं खुदरा औषधि विकय परिसरों में क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच, सार्वजनिक स्थलों पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही एवं जनजागरुकता एवं निजी अस्पतालों में संचालित फार्मेसी में जांच एवं एडवर्स ड्रग इवेंट की रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं की जांच औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत की जाएगी। खाद्य शाखा द्वारा चाट गुपचुप सेंटर, गन्ना रस, साफ्ट ड्रिंक्स, आईसकीम, जूस सेंटर, डेयरी प्रोडक्ट विकेता फर्म, मिठाई दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, केक एवं बेकरी प्रोडक्ट विक्रेता फर्म, मिड-डे मिल सेंटर, हास्पिटल कैंटीन, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, कन्फेशनरी प्रतिष्ठानों, ढाबा, फल एवं सब्जी विक्रेता प्रतिष्ठानों, पेप्सी, आईसगोला, आईस केंडी विक्रेता प्रतिष्ठानों की सघन जांच खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत की जाएगी।उक्त विशेष सघन जांच अभियान में प्रसाधन सामग्री संबंधी जांच में औषधि प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्गत 06 सौंदर्य प्रसाधन विक्रय प्रतिष्ठानों (निहारिका जनरल स्टोर्स, बुलबुल बैंगल, महावीर मार्ट, मधुबन जनरल स्टोर्स दल्लीराजहरा, बालोद, सीमा जनरल स्टोर्स, गणेश फेंसी बैंगल हाउस, गुरूर बालोद) एवं 07 औषधि प्रतिष्ठानों (जैन मेडिकल स्टोर्स, दल्लीराजहरा, जैन मेडिकल एण्ड जनरल, तरूण भरत मेडिकल कुसुमकसा, बालोद, ओम मेडिकल, आरती मेडिकल, आरती मेडिकल, गुरूर) में कास्मेटिक के संबंध में कय-विक्रय रिकार्ड की जांच की गई एवं सख्त निर्देश दिये गये कि उनके द्वारा कास्मेटिक सामानों की खरीदी अधिकृत विक्रेताओं, एजेंसी से किया जाए।कोल्डचेन एवं वैक्सीन स्टोरेज परिसरों की जांच के संबंध में शासकीय जिला वैक्सीन भंडार, बालोद, कोल्डचेन पाईंट जिला अस्पताल बालोद, कोल्डचेन पाईट गुण्डरदेही एवं कोल्डचेन पाईंट गुरूर, निजी संस्थानों में शिवालय हास्पिटल, शंकुतला हास्पिटल, गुण्डरदेही, गंगा मेडिकल एजेंसी, मनोज एजेंसी, गुण्डरदेही का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान वैक्सीन को उचित तापमान में रखने एवं उचित भंडारण करने निर्देश दिये गये। इसी प्रकार खाद्य शाखा से 07 फर्मों का निरीक्षण किया गया। ओमी वेवेरेज कंवर, गुरूर से 1 पानी बाटल का नमूना लिया गया एवं मौके पर निरीक्षण कर पायी गयी अनियमितता पर नोटिस दिया गया। फर्म शीतल ट्रेडर्स, गुरूर से चाय और काफी का नमूना लिया गया। करही भदर में 01 होटल एवं 04 फल दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य अनुज्ञप्ति बनाने एवं साफ सफाई रखने के निर्देश दिये गये। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।--
- 0- जिले भर से अब तक 10 हजार 313 आवेदन प्राप्त हुएबालोद. छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों को गति देने के लिए बालोद जिले में सुशासन तिहार 2026 की शुरूआत हो चुकी है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों सेे उनकी मांगों और समस्याओं को आवेदन लिए जा रहे हैं।सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले एवं दूसरे दिन सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए गए थे। यहाँ ग्रामीणों से उनकी मांगों, पेंशन, राशन कार्ड, राजस्व मामलों और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्राप्त सभी आवेदनों को सूचीबद्ध कर, आगामी जनसमस्या निवारण शिविरों से पहले उनका निराकरण किया जाए और संबंधित ग्रामीणों को इसकी विधिवत जानकारी दी जाए।सुशासन तिहार के प्रथम एवं द्वितीय दिन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में जिले भर से 10 हजार 313 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें बालोद विकासखंड से 3548 आवेदन, गुरूर विकासखंड से 1240 आवेदन, गुण्डरदेही विकासखंड से 208 आवेदन, डौंडी विकासखंड से 3059 और डौंडीलोहारा विकासखंड से 2268 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। जिसके बाद विभागवार समीक्षा की जाएगी। आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले मुख्य शिविरों में आवेदकों को उनके निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जाएगा।--
- 0- अब तक 1 लाख 61 हजार 376 हितग्राहियों का नि:शुल्क ई-केवाईसी पूर्ण0- ई-केवाईसी सत्यापन के दौरान हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण रहेगा जारी0- ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जुलाईराजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश सहित जिले में बड़ी संख्या में हितग्राहियों का ऑनलाइन नि:शुल्क ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 2 लाख 40 हजार 996 हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन का लक्ष्य है। जिसके तहत 1 लाख 61 हजार 376 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण करा लिया गया है, जो लक्ष्य का 66.9 प्रतिशत है।शेष 79 हजार 620 हितग्राहियों का सत्यापन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को ई-केवाईसी सत्यापन कराने के लिए पर्याप्त अवसर देते हुए अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। ई-केवाईसी सत्यापन की निर्धारित अवधि के दौरान भी योजना के पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण पूर्ववत जारी रहेगा। ई-केवाईसी सत्यापन कार्य के सफल संचालन के लिए जिले में बड़ी संख्या में ऑपरेटर्स (वीएलई) की नियुक्ति की गई है। जिन क्षेत्रों में अभी ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हो पाई है, वहां भी चरणबद्ध तरीके से लगातार नियुक्तियां की जा रही है, ताकि शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्रों के हितग्राही अपनी सुविधानुसार ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य पूर्ण करा सके। हितग्राहियों से 30 जुलाई के भीतर शिविर स्थलों पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी सत्यापन पूर्ण कराने की अपील की गई है।
- राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 11.700 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर बिना सर्च वारंट के थाना डोंगरगांव ग्राम आरी में प्रदीप राजपूत के मकान की तलाशी ली गई। समक्ष गवाह की उपस्थिति में विधीवत तलाशी लेने पर 76 नग देशी दारू संत्रा महाराष्ट्र निर्मित प्रत्येक में 90 एमएल एवं 27 नग विदेशी मदिरा व्हिस्की मध्यप्रदेश राज्य निर्मित प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 11.700 बल्क लीटर बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षक मिलाप मंडावी सहित किशोरी कोमरे, दीपक सिन्हा शामिल थे।
- 0- कलेक्टर ने जिला न्यायालय से लेकर नायब तहसीलदार न्यायालय तक के रीडर्स की ली बैठक0- त्वरित प्रकरण निराकरण के दिए निर्देशराजनांदगांव। जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए अब न्यायालयीन कार्यों से जुड़े रीडर्स की कार्यप्रणाली की भी नियमित समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला न्यायालय से लेकर नायब तहसीलदार न्यायालय तक के रीडर्स की बैठक लेकर न्यायालयीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रीडर्स को प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। सुनवाई के लिए यथासंभव कम अवधि की तिथि निर्धारित की जाए, जिससे प्रकरणों का त्वरित निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में सभी पक्षों को सुनकर तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर समयबद्ध ढंग से आदेश पारित किया जाए।कलेक्टर ने न्यायालयीन कार्यवाही में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग करने कहा। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने तहसील कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के साथ अच्चे व्यवहार बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में न्यायालयीन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रीडर्स एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, विभिन्न न्यायालयों के रीडर्स एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।--
- 0- 4 मई से 10 जून तक जिले के 62 स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर0- अधिकारियों को दी आवश्यक दिशा-निर्देशराजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 4 मई से 10 जून 2026 तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 62 स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने शिविरों में जनसामान्य से प्राप्त समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार शासन का एक महत्वपूर्ण जनहितकारी अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने शिविरों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ शिविरों में उपस्थित रहने तथा जनसामान्य को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा आदि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित तिथियों में संबंधित शिविर स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।--
- 0- 22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए0- गेंदा उत्पादन से कोड़केल के किसान ने पेश की सफलता की मिसालरायपुर। छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर फूलों की खेती अपनाकर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। उद्यानिकी विभाग और सरकारी योजनाओं की मदद से गेंदा, गुलाब जैसे फूलों की वैज्ञानिक खेती कर किसान कम लागत में लाखों रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन और उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन मिलने के कारण किसान वैज्ञानिक पद्धति से अधिक उत्पादन ले रहे हैं। एक किसान आनंदराम सिदार की सफलता देखकर अब अन्य ग्रामीण भी परंपरागत खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।परंपरागत खेती के दौर में जहाँ किसान अक्सर कम मुनाफे से परेशान रहते हैं, वहीं रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के एक छोटे से गाँव कोड़केल के किसान श्री आनंदराम सिदार ने नवाचार से समृद्धि की नई इबारत लिखी है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन की श्गेंदा क्षेत्र विस्तार योजनाश् का लाभ उठाकर आनंदराम ने अपनी आय में कई गुना वृद्धि की है।आनंदराम सिदार पहले पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर थे। वे 10 क्विंटल धान का उत्पादन कर मुश्किल से 31 हजार रुपए की कुल आय प्राप्त कर पाते थे, जिसमें से लागत काटकर उनके हाथ मात्र 22 हजार रुपए का लाभ आता था। लेकिन उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती शुरू की, जिससे उनकी आय का ग्राफ अचानक बदल गया।वर्ष 2025-26 के दौरान उद्यानिकी विभाग ने उन्हें उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। आनंदराम की मेहनत और विभागीय सहयोग का नतीजा यह रहा कि उन्होंने कुल उत्पादन लगभग 44 क्विंटल गेंदा फूल बेचकर3 लाख रुपए से अधिक की कुल आमदनी हासिल की। धान की तुलना में बेहतर रिटर्न और कम समय में अधिक आय प्राप्त किया। श्री सिदार की इस सफलता ने पूरे रायगढ़ जिले में गेंदा जैसी नगदी फसलों के प्रति अन्य किसानों का रुझान बढ़ा दिया है। अब क्षेत्र के कई किसान धान के स्थान पर फूलों की खेती को एक लाभकारी विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। आनंदराम सिदार का कहना है कि शुरुआत में जोखिम लग रहा था, लेकिन उद्यानिकी विभाग के तकनीकी सहयोग और सही समय पर की गई देखरेख ने मेरी तकदीर बदल दी। आज मैं आत्मनिर्भर हूँ और अपने परिवार को बेहतर जीवन दे पा रहा हूँ।रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन की गेंदा क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़ने के बाद आनंदराम सिदार का जीवन की दिशा ही बदल गई। उद्यानिकी विभाग की सक्रियता से फूलों की खेती अब एक टिकाऊ और मुनाफे वाले व्यवसाय के रूप में उभर रही है। विभाग द्वारा लगातार किसानों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।
- रायपुर। सुशासन तिहार ने कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्राम धनरास की गृहिणी माधुरी के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने की मजबूरी झेलती आ रही माधुरी आज बेहद खुश है, क्योंकि शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया गया है।गर्मी, धुआँ और हर दिन लकड़ी जुटाने की चिंता माधुरी के लिए हमेशा से एक बड़ी परेशानी रही। दो छोटे बच्चों और मजदूरी करने वाले पति की देखभाल के बीच लकड़ी से चूल्हा जलाना उनके लिए थका देने वाला काम बन गया था। गैस कनेक्शन के लिए उन्होंने कई बार पैसे जोड़े, लेकिन पूरी राशि एक साथ जमा न कर पाने के कारण वह गैस कनेक्शन नहीं ले पाईं।माधुरी ने बताया कि उनके गाँव धनरास मे सुशासन तिहार के तहत शिविर लगने वाली है। शिविर में ग्रामीण अपना आवेदन देकर शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें यह भी जानकारी मिली कि शिविर में आवेदन देकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इस जानकारी के बाद माधुरी ने तुरंत आवेदन दिया। आवेदन की जांच के उपरांत खाद्य विभाग द्वारा उनका चयन किया गया और उन्हें शिविर में गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए बुलाया गया।शिविर में उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने स्वयं माधुरी को गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया। गैस चूल्हा मिलने के बाद माधुरी ने बताया कि लकड़ी का चूल्हा जलाना उनके लिए बेहद कठिन था और अब गैस मिलने से खाना बनाना बहुत आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि दो छोटे बच्चों और मजदूरी करने वाले पति के लिए कभी भी तुरंत चूल्हा जलाकर भोजन बनाना मुश्किल था, लेकिन अब केवल लाइटर ऑन करने भर से खाना-नाश्ता आसानी से तैयार हो जाएगा।माधुरी को यह गैस कनेक्शन पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया गया है। साथ ही 100 दिन का रोजगार पूरा करने पर उन्हें जॉब कार्ड भी दिया गया है, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा और मजबूत हुई है।शिविर में कलिता बाई पति भरत लाल, ग्राम धनरास और नंदिनी वैष्णव पति अशोक कुमार, ग्राम धनरास को भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन और चूल्हा प्रदान किया गया। दोनों महिलाओं ने गैस मिलने पर राहत व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजना से उन्हें असल लाभ प्राप्त हुआ है और सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम ग्रामीण हितग्राहियों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो रहे हैं।
- मुंगेली। पुलिस परिवार कल्याण योजना के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए पुलिस कर्मियों के बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान कुल 23 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उड्डयन क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के संरक्षण, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को रक्षा सेवाओं एवं नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से अवगत कराना और उन्हें पायलट जैसे प्रतिष्ठित पेशे के लिए प्रेरित करना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को हवाई अड्डे की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और विमान संचालन की बारीकियों से परिचित कराया गया। साथ ही भारतीय वायु सेना, थल सेना, नौसेना, तटरक्षक बल, नागरिक उड्डयन एवं सीआईएसएफ में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का समन्वय जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बीसीएएस रायपुर के सहयोग से किया गया।इस अवसर पर बच्चों को फाइटर पायलट विंग कमांडर विवेक कुमार साहू एवं भारतीय वायु सेना के अन्य अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर भी मिला। अधिकारियों ने पायलट एवं तकनीकी विशेषज्ञ बनने की प्रक्रिया, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड और चिकित्सा मानकों की जानकारी साझा की।विद्यार्थियों को प्रशिक्षण विमान का अवलोकन भी कराया गया, जहां उन्होंने कॉकपिट के उपकरणों और नियंत्रण प्रणाली को नजदीक से देखा। यह अनुभव उनके लिए अत्यंत उत्साहजनक और प्रेरणादायक साबित हुआ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस परिवार के बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन और अवसर मिल सकें। यह पहल न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई।
- 0- अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने किया जमीनी निरीक्षण..नारायणपुर. प्रदेश की अपर मुख्य सचिव (वन एवं जलवायु परिवर्तन) श्रीमती ऋचा शर्मा ने शनिवार को नारायणपुर जिले के दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों—बोरपाल, ईरकभट्टी, कानागांव और कुतुल का दौरा कर निर्माण कार्यों एवं तेंदूपत्ता खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।निरीक्षण की शुरुआत बोरपाल के तेंदूपत्ता खरीदी केंद्र से हुई, जहां उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बिजली स्थित खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक तेंदूपत्ता संग्रहण कर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। नारायणपुर के तेंदूपत्ता गोदाम में भी उन्होंने भंडारण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उचित रखरखाव के सुझाव दिए।कानागांव, जो हाल ही में नक्सल मुक्त हुआ है, वहां पहली बार तेंदूपत्ता खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान ईरकभट्टी से कानागांव तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग सामने आई, जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।ईरकभट्टी में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी बातचीत की। महिलाओं ने पत्तल निर्माण एवं इमली खरीदी के लिए शेड निर्माण की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर नम्रता जैन ने जल्द स्वीकृति देने की बात कही। इस दौरान महिलाओं को साड़ी वितरण कर उन्हें तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। इसके बाद कुतुल पहुंचकर उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। आकाबेड़ा के तेंदूपत्ता खरीदी केंद्र का अवलोकन करते हुए भी उन्होंने ग्रामीणों को अधिक आय अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीमती रंजीता गुप्ता, कलेक्टर नम्रता जैन, वनमंडलाधिकारी डॉ. वेंकटेशा एमजी, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।--
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा आयोजित 'सुशासन तिहार' को मिल रहे अपार जन-समर्थन के मद्देनजर कहा है कि प्रदेश के कोने-कोने में जनता जिस उत्साह के साथ इस उत्सव से जुड़ रही है, उससे कांग्रेस खेमे में भारी खलबली मच गई है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पिछले ढाई साल के पारदर्शी और जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड है। महतारी वंदन योजना, किसानों को धान का बकाया बोनस और 'रामलला दर्शन' जैसी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन ने कांग्रेस के झूठ के पुलिंदे को ढहा दिया है। श्री ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अब कुंठा में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। पाँच साल तक छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने वाले आज सुशासन शब्द से ही घबरा रहे हैं और कांग्रेस को अपना अस्तित्व खतरे में नजर आने लगा है। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 'कुशासन और कमीशनखोरी' का बोलबाला था, जबकि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में आज अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुँच रहा है। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि जनता को अब उनके खोखले नारों की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता 'मोदी की गारंटी' और साय सरकार के 'सुशासन' पर मुहर लगा चुकी है। सुशासन तिहार की सफलता कांग्रेस की राजनीतिक विदाई का स्पष्ट संकेत है।
-
-प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
राजनांदगांव । उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव, समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक श्री विनोद खांडेकर, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी सहित ट्रस्ट समिति के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। -
- राजनांदगांव जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र में 1897 परीक्षार्थी होंगे शामिल
राजनांदगांव । राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट-2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 1897 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी केंद्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति की गई है तथा परीक्षा की निगरानी हेतु जिला प्रशासन द्वारा पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। डीएससीसी सदस्यों द्वारा परीक्षा के दौरान निरंतर निरीक्षण और समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा दिवस पर सभी केंद्रों में अबाधित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। आपात सेवाएं-जैसे एंबुलेंस एवं फायर सर्विसेस व अलर्ट मोड पर रहेंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं भी केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केन्द्र परिसर में अनधिकृत अधिकारी एवं बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों के फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन, प्रवेश पत्र एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया अधिकृत एजेंसियों द्वारा की जाएगी। सभी केंद्रों में मोबाइल जैमर भी स्थापित कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने, एडमिट कार्ड और आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ रखने तथा परीक्षा नियमों का पूर्णत: पालन करने की अपील की गई है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को एनटीए के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। - रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को हुए दुर्भाग्यपूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए डीआरजी के चार जाँबाज जवानों इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले और कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए हमारे जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जनता की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर की है। श्री देव ने ईश्वर से वीर शहीदों की पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। श्री देव ने कहा कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों और निर्दोष ग्रामीणों को नुकसान पहुँचाने के इरादे से बिछाए गए आईईडी को हमारे सतर्क जवान लगातार बरामद कर निष्क्रिय कर रहे हैं। हाल के महीनों में सैकड़ों आईईडी बरामद कर बड़ी घटनाओं को टाला गया है, किंतु आज की यह आकस्मिक दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। श्री देव ने कहा कि राज्य सरकार और संगठन पूरी तरह से शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है।
- रायपुर / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की मांग एवं लंबित देनदारियों को ध्यान में रखते हुए कुल 1333 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इससे राज्य के लाखों ग्रामीण श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।स्वीकृत राशि में से 800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मजदूरी भुगतान हेतु जारी की गई है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पारदर्शिता के साथ श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।वर्तमान में राज्य के श्रमिकों के खातों में 212 करोड़ रुपए की मजदूरी राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि भी शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से श्रमिकों के खातों में अंतरित की जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ श्रमिकों की आजीविका को स्थायित्व प्राप्त होगा।राज्य में संचालित “मोर गांव मोर पानी महा अभियान” के अंतर्गत जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मनरेगा के माध्यम से आजीविका डबरी, नवा तरिया तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों को व्यापक स्तर पर स्वीकृत किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़े, भू-जल स्तर में सुधार हो तथा किसानों की आय और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो सके।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन, ग्रामीण अधोसंरचना विकास तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। भारत सरकार से प्राप्त यह वित्तीय स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास को नई गति देने के साथ-साथ श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
- -51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारीरायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य में भारत की जनगणना 2027श् के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का फील्ड कार्य आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गया है। 01 मई से शुरू हुआ यह महाभियान 30 मई 2026 तक चलेगा। इस कार्य के लिए राज्य भर में 51 हजार 300 प्रगणक और 9 हजार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर डेटा एकत्रित कर रहे हैं।इस बार की जनगणना ऐतिहासिक है क्योंकि यह पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रश्नों की जानकारी दर्ज करेंगे।प्रशासन ने जनगणना कार्य को लेकर सख्त रुख अपनाया है। रायपुर नगर निगम में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 44 कर्मचारियों को जनगणना अधिनियम 1948 और छत्तीसगढ़ सिविल आचरण नियमों के तहत नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में बाधा डालना या इससे इनकार करना एक दंडनीय अपराध है।दुर्गम क्षेत्रों में मिसाल- बस्तर जिले के तोकापाल तहसील अंतर्गत ग्राम गाटम के प्रगणक ने विषम परिस्थितियों के बावजूद पहले ही दिन कार्य पूर्ण कर राज्य स्तर पर उत्साह का संचार किया। अभियान के पहले दिन ही जिला कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों ने फील्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। स्व-गणना राज्य में डिजिटल साक्षरता का प्रभाव दिखा, जहाँ 16 से 30 अप्रैल के बीच 1 लाख 49 हजार 862 परिवारों ने वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना की।जनगणना निदेशालय ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। यह जानकारी किसी भी टैक्स, पुलिस जांच या कोर्ट केस में साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं की जा सकती। यहाँ तक कि सूचना का अधिकार के माध्यम से भी व्यक्तिगत डेटा प्राप्त नहीं किया जा सकता। इन आंकड़ों का उपयोग केवल राष्ट्र निर्माण और जन कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण हेतु किया जाएगा।प्रशासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जब भी प्रगणक उनके घर आएं, उन्हें सही और सटीक जानकारी प्रदान करें। आपका यह सहयोग केवल जानकारी मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में आपका अमूल्य योगदान है।
- -आम जनता की सुविधाओं पर फोकस; बिजली, पानी और आवास को प्राथमिकता-जनहित के कार्यों को तत्परता से पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशरायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, खाद-बीज भंडारण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत एवं पेयजल जैसी जनजीवन से जुड़ी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने श्सुशासन तिहारश् में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के मिल सके।मंत्री श्री यादव ने दुर्ग जिले के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सर्किट हाउस के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की तैयारियों एवं विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री यादव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि समय-समय पर शिविरों का औचक निरीक्षण कर जनता से सीधे फीडबैक लेंगे।राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरणरू लंबित राजस्व प्रकरणों, विशेषकर समय-सीमा पार कर चुके मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।शिक्षा एवं मॉडल स्कूल दुर्ग जिले में एक स्कूल को “मॉडल स्कूल” के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही, आदर्श कन्या विद्यालय में छात्राओं को श्रम्म् और छम्म्ज् जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जाए। छात्रावासों का सुधार- जिले के 34 छात्रावासों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने आदिवासी विकास आयुक्त को व्यापक निरीक्षण के निर्देश दिए। भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा में कोई कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार करने को कहा।खाद्य एवं राशन वितरण- लंबे समय से एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकानों की समीक्षा कर नए पात्र लोगों को अवसर दिया जाए। दुकानों में आगामी 3 महीने का राशन स्टॉक अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो। स्वास्थ्य सेवाएँ- प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य हो। गाँवों में बीपी और शुगर की जाँच हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।मनरेगा एवं पौधारोपण- जून माह से पूर्व व्यापक पौधारोपण हेतु वनमण्डाधिकारी को भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए गए।कृषि एवं सिंचाई- सोसायटियों में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। किसानों को कम पानी वाली फसलों (सोयाबीन, अरहर, चना) के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिले की 19 नई सोसायटियों में बीज की कमी न होने पाए।विद्युत व्यवस्था- मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत सर्वे कर आवश्यक बिजली पोल और अधोसंरचना का विस्तार किया जाए ताकि निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। मंत्री श्री यादव ने अंत में सख्त लहजे में कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों या आँकड़ों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका असर जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, दुर्ग जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, विभिन्न नगर निगमों के आयुक्त (भिलाई, दुर्ग, चरोदा, रिसाली) एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



























