कच्चे दूध से झुर्रियां कैसे रोकें? सुबह चेहरे पर इस तरह लगाएं कच्चा दूध
सैलोन और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की मदद से भी स्किन से झुर्रियां कम करने और स्किन को सॉफ्ट-यंग दिखाने की कोशिश बहुत से लोग करते हैं। लेकिन, अगर आप इन सब तरीकों से दूर रहना चाहते हैं और नेचुरली स्किन पर झुर्रियों को आने से रोकना चाहते हैं तो आप चेहरे पर कच्चा दूध लगा सकते हैं। फेस पर कच्चा दूध लगाने से स्किन को यंग और रिंकल-फ्री रखने के अलावा अन्य कई फायदे भी हैं। यहां पढ़ें चेहरे पर कच्चा दूध अप्लाई करने का सही तरीका और साथ ही जानिए चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे -
सुबह चेहरे पर इस तरह लगाएं कच्चा दूध
5-6 चम्मच कच्चा दूध और 2 चम्मच शहद मिक्स करें। अपने चेहरे को पानी से साफ करें। फिर, चेहरे पर दूध-शहद का पैक लगाएं। 10 मिनट तक चेहरे को रंगड़कर साफ करें। फिर, चेहरा पानी से धो लें।
झुर्रियां रोकने के लिए लगाएं कच्चा दूध
दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड स्किन में कोलेजन को बनने की प्रक्रिया में मदद करता है। इससे स्किन की कसावट भी बढ़ती है और स्किन पर झुर्रियां नहीं दिखायी देतीं।
पिम्पल्स से छुटकारा
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से पिम्पल्स और एक्ने की समस्या कम होती है। कच्चा दूध स्किन की डीप क्लीनिंग करता है। इससे स्किन में पिम्पल्स बढ़ाने वाले बैक्टेरिया खत्म होते हैं और स्किन क्लीन और सॉफ्ट दिखायी देती है।
स्किन को मिलती है राहत
धूम में डैमेज होने के कारण स्किन पर सनबर्न और रैशेज हो सकते हैं। इन समस्याओं से आराम पाने के लिए आप फेस पर कच्चा दूध लगा सकते हैं। कच्चा दूध स्किन को ठंडक देकर इरिटेशन कम करता है।
डेड स्किन से छुटकारा
चेहरे की कच्चे दूध से सफाई करने से स्किन की डीप क्लिनिंग होती है। इससे चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स की परत साफ होती है और चेहरा निखरा हुआ दिखायी देता है। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Leave A Comment