- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / जिले में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रकृति संरक्षण, जनसहभागिता और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के 123 अमृत सरोवरों के तट पर 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन अवसरों पर पंचायत राज संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित अमृत सरोवर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं। इन सरोवरों से ग्रामीणों को निस्तार एवं सिंचाई के लिए जल सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त होने के अवसर भी मिल रहे हैं।अमृत सरोवरों के तट पर बढ़ेगी जनभागीदारीकलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने अमृत सरोवरों के तट पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष नागरिकों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, महाविद्यालयीन युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समारोह के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- -सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितरायपुर । विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने विद्यार्थियों को ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र दिया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सेमिनार हॉल में भारतीय श्रम समिति नई दिल्ली, भारतीय गुणवत्ता परिषद एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्याशाला में श्री नेताम ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधियों का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का प्रभावी रास्ता भी है। कृषि मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल नौकरी की तलाश करने के बजाय रोजगार सृजक बनने की दिशा में भी सोचने की आवश्यकता है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से युवा मिलकर संसाधनों, तकनीक और बाजार का बेहतर उपयोग कर छोटे और मध्यम स्तर के उद्यम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि, दुग्ध उत्पादन, लघु वनोपज, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी ज्ञान और नवाचार को सहकारिता से जोड़कर स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति दी जा सकती है। छत्तीसगढ़ में सहकारी क्षेत्र में गठित महिला स्व-सहायता समूह तथा किसान उत्पादक संगठन इस दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने छात्रों से आह्वान किया कि वे सहकारिता की भावना को समझें, टीम के रूप में कार्य करें और स्थानीय संसाधनों को स्थानीय रोजगार में बदलने का प्रयास करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की।युवाओं को सहकारिता के माध्यम से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु आयोजित इस एक दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला में भारतीय श्रम समिति, नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री लखन लाल साहू, जिला सहकारी बैंक, रायपुर के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा, राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह एवं सहकारी संघ नई दिल्ली के संचालक सदस्य श्री शिव श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सहकारिता से संबंधित विभिन्न संस्थाओं के भी पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सहकारिता, रोजगार और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डाॅ. आरती गुहे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं डाॅ. एस.एस. टूटेजा, विभिन्न्न विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थेे।
- -प्रधानमंत्री के लिए दिए बयान पर माफी मांगनी चाहिएरायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा है कि हर मोर्चे पर असफल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार विचलित चल रहे हैं। यही कारण है कि अपनी भाषा की गरिमा बघेल लगातार खोते जा रहे हैं, और जो कह रहे है वह उनकी भाषा की गरिमा व उनके संस्कार को दिखाता है। कांग्रेस की राजनीति में अलग-थलग पड़े बघेल केवल अपने को स्थापित करने की कवायद कर रहे हैं और अलग-अलग खेमों में बँटी कांग्रेस का उन्हें समर्थन भी नहीं मिल रहा है, जिसके चलते बघेल अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं।भाजपा सांसद श्रीमती वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के मसीहा के रूप में भूपेश बघेल अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यही कारण है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे है, उसमें उनकी खीझ दिखती है। छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से नकारे जाने के बाद अब पंजाब में भी कांग्रेस नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया है। पंजाब में तो "भूपेश वापस जाओ" के पोस्टर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बघेल का "स्वागत" किया। श्रीमती वर्मा ने कहा कि उनके सपने मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं, जो कभी पूरी नहीं होंगे। राज्य में कांग्रेस की कभी वापसी हो नहीं सकती क्योंकि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार का काला युग पूरे प्रदेश ने देखा है और अब उसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा है, उससे पूरी कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बेचैन हो गए हैं। श्रीमती वर्मा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने दिए बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
- -प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने कहा : महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त का अंतरण प्रदेश की माताओं-बहनों के सशक्तीकरण और स्वावलम्बन की दिशा में ऐतिहासिक कदमरायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पाण्डे ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग तक महतारी वन्दन योजना का लाभ पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है। इसी क्रम में 40 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को योजना में शामिल किए जाने हेतु प्रारम्भिक गणना की गई है। श्रीमती पाण्डे ने बताया कि राज्यभर में लगभग 65 हजार महिलाएँ सम्भावित हैं, जिनके लिए 78 करोड़ रुपये वार्षिक का प्रावधान किया जाएगा।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने कहा कि महतारी वन्दन योजना से 40 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को जोड़ने का राज्य सरकार का यह कदम दूरस्थ अंचल की बहनों, विशेषकर बस्तर एवं नियद नेल्लानार क्षेत्रों की अविवाहित महिलाओं के जीवन में नई किरण और आर्थिक सुरक्षा लेकर आएगा। भाजपा सरकार प्रदेश की हर माता और बहन के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित है। महतारी वन्दन योजना की 30वीं किश्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती पाण्डे ने इसे प्रदेश सरकार का नारी सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ता कदम बताया और कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। 01 मार्च 2024 से लागू हुई महतारी वन्दन योजना ने राज्य की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक सशक्तीकरण, कुपोषण एवं एनीमिया निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजना का लाभ लेने हेतु कुल 70,27,154 हितग्राहियों द्वारा आवेदन किया गया था जिनमें से 70,09,578 पात्र महिलाओं को 10 मार्च 2024 को प्रथम बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से राशि का अंतरण किया गया। महतारी वन्दन योजना में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है। इसका उपयोग राज्य की महिलाओं द्वारा सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण एवं कुपोषण, एनीमिया निवारण में किया जा रहा है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने कहा कि योजना के प्रारम्भ से अब तक प्रदेश की महिलाओं को 29 किश्तों में 18813 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। विगत 5 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा प्रदेश की महतारियों को 30वीं किश्त के भुगतान किया गया है। विभाग द्वारा 30वीं किश्त में ई-केवाईसी करा चुकीं 67,20,125 हितग्राहियों को कुल राशि 630,55,54,300 रुपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। इस प्रकार 30वीं किश्त के साथ योजना के हितग्राहियों को 19,444.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। श्रीमती पाण्डे ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु लक्षित 68.69 लाख हितग्राहियों में से 67.34 लाख महिलाओं (लगभग 98.04%) का ई-केवायसी कार्य पूर्ण हो चुका है, तथा शेष 1.96% का कार्य भी तेजी से जारी है।
- बिलासपुर /स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं जागरूकता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा गौरव पथ रिंग नंबर-2 में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।रैली का नेतृत्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव ने किया। इस दौरान आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया। रैली के मार्ग में उपस्थित नागरिकों को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना तथा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गौरव और गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित करना है।
- रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक लेकर विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने टीएल बैठक में सभी जोन कमिश्नरों को अवैध प्लाटिंग पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने नगर निगम हित में दिये गये निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अधिकाधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है। रायपुर जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट पुनर्जीवन पुनर्जीवन योजना अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में अभियान चलाकर लगातार मॉनिटरिंग कर पेड़ो के चारो ओर पूर्व में लगाये गये ट्री गार्ड कांकीट के घेरे पेवर को हटाने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने शासन के आयुष्मान कार्ड योजना अंतर्गत तेज प्रगति शासन के निर्देशानुसार जनहित में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये है।आयुक्त ने टी एल में सभी जोन कमिश्नरों को अवैध निर्माणों पर एवं भवन अनुज्ञा प्रकरणों पर अधिनियम अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया है। आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को वर्षा जल संचयन हेतु शासन की मंशानुसार रैन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान चलाकर शहर के अधिकाधिक स्थानों में करवाया जाना सुनिश्चित करने निर्देश दिये है। आयुक्त ने सीएम हेल्प लाईन, कलेक्टर हेल्पलाईन एवं अन्य माध्यमों से आमजनों के पत्रों एवं शिकायतों पर निमयानुसार त्वरित कार्यवाही कर निदान सुनिश्चित करने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को अवैध नल कनेक्शनों के नियमितिकरण के अभियान में तेज गति लाकर अवैध नलों को नियमित कर नगर निगम की करारोपण व्यवस्था में प्राथमिकता से सम्मिलित करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासो का सर्वे अभियान बीएलसी एएचपी घटक में आवासो के संबंध में प्रगति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है। आयुक्त ने नियमानुसार निर्धारित नीति के अनुसार शहर में विज्ञापन बोर्ड लगवाना प्रक्रिया के तहत सुनिश्चित करने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है।आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक टी एल बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त सर्वश्री लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री इमरान खान, नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा, सभी उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं सहायक अभियंताओं, सभी विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति रही।
- रायपुर । शहीद पंकज विक्रम के शहादत दिवस दिनांक 14 अगस्त 2026 शुकवार को प्रात 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के विवेकानंद काम्पलेक्स पेशनबाड़ा के सामने स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पाजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।दिनांक 14 अगस्त 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आयोजित शहीद पंकज विक्रम के शहादत दिवस पर पुष्पाजलि कार्यक्रम में विवेकानंद काम्पलेक्स पेशन बाडा के सामने स्थित उनके मूर्ति स्थल और उसके आसपास की विशेष सफाई, स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जावेगी ।
- रायपुर। महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका, लोकप्रिय समाज सुधारक देवी अहिल्या बाई होल्कर का उनकी 231 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के राजातालाब में कैनाल लींकिंग रोड के किनारे लोटस अस्पताल के सामने न्यू बस स्टैण्ड स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया। प्रमुख रूप से पुष्पांजलि आयोजन में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका, लोकप्रिय समाज सुधारिका देवी अहिल्या बाई होल्कर का उनकी 231वीं पुण्यतिथि पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, छग राज्य श्रम कल्याण मण्डल उपाध्यक्ष श्री किशोर महानन्द, एल्डरमैन श्री राजू राघवानी सहित स्थानीय वराड़े धनगर समाज के पदाधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, वरिष्ठ नागरिको, नवयुवको, आमजनो ने बडी संख्या में सादर नमन किया।
- -प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा : कांग्रेस में अब जनसेवा की जगह केवल कुर्सी की लड़ाई और गुटीय वर्चस्व की होड़ मची हैरायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भीतर गहराती अंतर्कलह, गुटबाजी और संगठनात्मक बिखराव पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी आज पूरी तरह से नेतृत्वहीनता और आंतरिक कलह के दौर से गुजर रही है, जहाँ जनसेवा की जगह केवल कुर्सी की लड़ाई और गुटीय वर्चस्व की होड़ मची हुई है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया के बीच कांग्रेस संगठन और युवा नेताओं के बीच आंतरिक खींचतान व गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। युकां प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक नाम पर आम सहमति बनाने का प्रयास पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। वरिष्ठ नेताओं में सहमति बनने से पहले ही विभिन्न गुटों में शह-मात का खेल शुरू हो गया। उज्ज्वल दीपक ने कहा कि एक तरफ जहाँ प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बहुकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रक्रिया और नियमों को लेकर युवा नेताओं में भारी नाराजगी व्याप्त है। कई प्रमुख युवा नेता चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराने और आलाकमान के समक्ष अपनी बात रखने दिल्ली पहुँच चुके हैं। वरिष्ठ नेताओं की चेतावनी के बावजूद यदि यह चुनावी रार शांत नहीं हुई, तो युवक कांग्रेस का यह चुनाव संगठन के भीतर जारी गुटीय राजनीति का नया अखाड़ा साबित हो सकता है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि चाहे युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में चल रहे अंदरूनी घमासान और धांधली के आरोप हों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही आपसी खींचतान हो, या फिर केंद्रीय जाँच एजेंसियों (ईडी) की वैधानिक कार्रवाइयों के खिलाफ आयोजित निष्प्रभ विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस का आपसी विवाद अब बंद कमरों से निकलकर पूरी तरह सड़कों पर आ चुका है। कांग्रेस में अब नीति, नीयत या जनमुद्दों पर कोई चर्चा नहीं बची है। प्रदेश से लेकर मैदानी स्तर तक पार्टी केवल अलग-अलग क्षत्रपों के गुटों में बँटकर रह गई है। युवक कांग्रेस के चुनाव में जिस तरह निष्पक्षता की धज्जियाँ उड़ाई गईं और अपने-अपने चहेतों को बैठाने का खेल खेला गया, उससे पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र का असली चेहरा उजागर हो चुका है। उज्ज्वल दीपक ने कहा कि ईडी के खिलाफ कांग्रेस का तथाकथित शक्ति प्रदर्शन वास्तव में भ्रष्टाचार को ढँकने और अपने आकाओं को बचाने की नाकाम कोशिश मात्र था, जिससे खुद कांग्रेस के अनेक बड़े नेता तथा समर्पित कार्यकर्ता किनारा किये रहे। कांग्रेस नेतृत्व अपने ही संगठन को सम्भालने में असमर्थ है और उसका संगठनात्मक ढाँचा ताश के पत्तों की तरह ढह रहा है। प्रदेश की जागरूक जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और सिर-फुटौव्वल को भली-भांति देख रही है।
- -प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा की साफगोई : शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई से घबराई कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ-दीपक बैज और चरणदास महंत जैसे बड़े नेताओं ने बनाई दूरी, भ्रष्टाचार के बचाव में सड़क पर उतरे किराए के लोग, जनता ने भी नकारारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने बुधवार को शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को पूरी तरह "सुपर फ्लॉप शो" करार दिया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में गहराई तक धँसी कांग्रेस का यह प्रदर्शन प्रदेश की जनता के सामने उनकी अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की पोल खोलने के लिए काफी है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस प्रदर्शन में न तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नजर आए और न ही नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जैसे बड़े नेताओं की कोई उपस्थिति रही। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और बड़े दिग्गजों ने इस ढोंग से दूरी बनाकर साफ कर दिया है कि वे भ्रष्टाचार के आरोपियों का बचाव करने के पक्ष में नहीं हैं। यह प्रदर्शन पूरे तरीके से सिर्फ एक गुट तक ही सीमित होकर रह गया। डॉ. मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि आज हुए इस घटनाक्रम से साफ हो गया है कि इस प्रदर्शन में 'पीसीसी' का मतलब "प्रदेश कांग्रेस कमेटी" नहीं, बल्कि "पेड कांग्रेस कमेटी" ही साफ नजर आया। भ्रष्टाचार के बचाव में निष्ठावान कार्यकर्ता तो आए नहीं, इसलिए भीड़ जुटाने के लिए किराए के लोगों का सहारा तक लेना पड़ा!भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और उनके नेताओं द्वारा किए गए घोटालों को अच्छे से समझ चुकी है। ईडी और संवैधानिक एजेंसियाँ जब प्रदेश का खजाना लूटने वालों पर वैधानिक कार्रवाई कर रही हैं, तो कांग्रेस बौखलाहट में नाटक कर रही है। लेकिन जनता का कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाले इस 'फ्लॉप शो' को सिरे से खारिज कर चुकी है।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में 15 अगस्त को सुबह 7.15 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं पावर कंपनीज़ के चेयरमेन श्री सुबोध कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण श्री एसके कटियार, श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा एवं सर्तकता विभाग के सिपाहियों व्दारा मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विद्युत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विद्युतकर्मियों को राज्य स्तर एवं मुख्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
- -रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा आयोजनरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे प्रातः 9 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस समारोह में रायगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, शहीदों के त्याग और देश के विकास के प्रति संकल्प की भावना को समर्पित होगा।
- रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में लगभग एक हजार लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा शासकीय कन्या हाई स्कूल, बिश्रामपुर से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक तक पहुंची और निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। करीब दो किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे स्कूली छात्र-छात्राएं, नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे।यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों और नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को विशेष उत्साह और गरिमा प्रदान की। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और हर नागरिक का दायित्व है कि वह तिरंगे के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ बनाए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और जनभागीदारी का व्यापक जनआंदोलन है।तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नारी शक्ति की सशक्त प्रतीक एवं महान लोकसेविका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, साहस, नेतृत्व और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कुशल प्रशासन, न्यायप्रियता, जनसेवा और धर्म-संस्कृति के संरक्षण के माध्यम से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के सभी वर्गों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और संवेदनशील नेतृत्व के साथ अपने राज्य का संचालन किया तथा लोककल्याण की मिसाल कायम की। उनकी धर्म, सेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।श्री ओपी चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श आज भी समाज को न्याय, सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण हमें जनसेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
- -परियोजना का कार्य 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी हैरायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-बिलासपुर नेशनल हाईवे -45 पर यातायात पूरी तरह चालू है और जहां अतिवृष्टि के कारण सड़क सतह को नुकसान पहुंचा था, वहां मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है। परियोजना का कार्य तेजी से प्रगति पर है और अब तक 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है।लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंवची-रतनपुर मार्ग (रा.रा. क्र.-45) के किमी 290.000 स्थित ग्राम छतौना के पास, जहां टोल प्लाजा का निर्माण प्रस्तावित है, वर्तमान में GSB (ग्रेन्युलर सब-बेस) लेयर का कार्य पूरा हुआ है। बीते दिनों हुई भारी बारिश (अतिवृष्टि) और अत्यधिक संख्या में भारी वाहनों के आवागमन के कारण इस विशेष हिस्से की सड़क सतह को क्षति पहुंची थी।विभाग ने जानकारी दी कि क्षति की सूचना मिलते ही EPC अनुबंधक (मेसर्स शांति इंजीकॉन प्रायवेट लिमिटेड) द्वारा सुधार कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है, जो लगातार जारी है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी मौके पर निगरानी रख रहे हैं और यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा रा.रा. क्र.-45 के 42.598 किमी (किमी 278.750 से 321.348) लंबे मार्ग के 2-लेन चौड़ीकरण व उन्नयन (मय पेव्ड शोल्डर, पैकेज-2) के लिए 286.00 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 31 मार्च 2022 को दी गई थी। नियम अनुसार निविदा प्रक्रिया के बाद 15 जुलाई 2024 को कार्यादेश जारी किया गया था। DBM (डामरीकरण) 25.770 किमी, HP कल्वर्ट 98 नग, RCC बॉक्स कल्वर्ट 14 नग, माइनर ब्रिज 07 नग, RCC नाली 4.890 किमी, रिटेनिंग वॉल व टो-वॉल कुल 4.467 किमी कार्य पूर्ण हो चुका है।लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, मार्ग पर आवागमन जारी है और शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
- -‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरितरायपुर । विश्व हाथी दिवस हाथियों के प्राकृतिक आवास की रक्षा, शिकार को रोकने और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए दुनिया भर में जागरूकता फैलाता है। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथी संरक्षण, हाथी-मानव द्वंद्व की रोकथाम और जन- जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाथियों के कारण जनहानि से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।जिला प्रशासन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और वन विभाग ने हाथी-मानव द्वंद्व से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रभावित परिवारों को रोजगार और आजीविका के साधनों से जोड़ने तथा पात्र मामलों में शासन के प्रावधानों के अनुसार समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की बात कही गई।कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि हाथियों और लोगों की सुरक्षा प्रशासन और वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंसानों और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को कम करने के लिए सकारात्मक विकल्प तलाशना है l उन्होंने कहा कि हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने के लिए प्रशासन, वन विभाग, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हाथियों की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें, हाथियों के पास न जाएं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करें।वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। कार्यक्रम में ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ किया गया। इस ऐप के माध्यम से हाथियों की उपस्थिति और गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा की जा सकेगी, जिससे समय पर सतर्कता और आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।हाथी-मानव द्वंद्व की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हाथी मित्र दल के सदस्यों को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाथियों और लोगों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना, जनहानि की घटनाओं को कम करना और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, वन सभापति श्रीमती राधा रैदास, जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और हाथी मित्र दल के सदस्य उपस्थित रहे l
- रायपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग के संबंध में रेलवे अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।शिवनंदनपुर-बिश्रामपुर की रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिश्रामपुर एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त ट्रेन के नियमित ठहराव की मांग की गई।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बिश्रामपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, मरीजों एवं अन्य यात्रियों को दिल्ली तथा अन्य प्रमुख स्थानों तक आवागमन के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नियमित ठहराव से क्षेत्र के लोगों को यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी।मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने बिश्रामपुर क्षेत्र की जनसुविधा एवं यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के नियमित ठहराव के संबंध में सकारात्मक विचार करने का आग्रह किया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े विषयों पर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिश्रामपुर में ट्रेन का नियमित ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ होगा। रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने उनकी मांग पर त्वरित ध्यान दिए जाने के लिए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।
- -'पीएम जनमन' से रोशन हुई,झारावाही-हत्लानार की राहरायपुर । कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की बदौलत दशकों का अंधेरा छंट रहा है और सुदूर जनजातीय अंचलों में नई उम्मीदों की बयार बहने लगी है।नारायणपुर जिले के अत्यंत संवेदनशील एवं अति-दुर्गम अबुझमाड़ क्षेत्र में झारावाही से हत्लानार तक 3.200 किलोमीटर लंबी सर्वकालिक पक्की सड़क का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 299.60 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से इस परियोजना को धरातल पर उतारा गया।नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण जहाँ कभी बुनियादी निर्माण कार्यों की कल्पना भी एक बड़ी चुनौती थी, वहीं अब इस पक्की सड़क के बनने से वर्षों से कटे हुए अंदरूनी गाँवों को मुख्य मार्ग से सुरक्षित और सुगम संपर्क मिल गया है। सड़क निर्माण से पहले ग्रामीणों के पास आवागमन का एकमात्र सहारा संकरी पगडंडियाँ ही थीं। मानसून के दिनों में ये रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो जाते थे, जिससे जनजीवन ठहर सा जाता था।अब एम्बुलेंस और शासकीय वाहन सीधे गाँव तक पहुँच रहे हैं, जिससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को समय पर इलाज मिलना संभव हो सका है। मार्ग सुगम होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों की स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार अब तेजी से हो रहा है।स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना है कि पहले बरसात के दिनों में बच्चों को स्कूल भेजना या मरीजों को खाट पर लादकर ले जाना ही एकमात्र रास्ता था। सड़क बनने के बाद अब गाँव तक गाड़ियाँ आ रही हैं और हमारा जीवन बेहद आसान हो गया है।यह सड़क केवल एक रास्ता भर नहीं है, बल्कि इसने स्थानीय आदिवासियों की आर्थिक आत्मनिर्भरता के द्वार भी खोल दिए हैं। किसान अब अपनी कृषि उपज को बिना किसी बाधा के मुख्य मंडियों तक पहुँचा पा रहे हैं। बाजार से सीधे जुड़ाव के कारण ग्रामीणों को उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है, जिससे आय और आजीविका के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।पीएम जनमन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से निर्मित झारावाही-हत्लानार मार्ग इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब सरकार की नीतियां दुर्गम अंचलों तक पहुँचती हैं, तो वे केवल भौगोलिक दूरी ही कम नहीं करतीं—बल्कि लोगों, अवसरों और खुशहाली के बीच की दूरी को भी हमेशा के लिए मिटा देती हैं।
- रायपुर। तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात दंतेवाड़ा बस स्टैंड में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के 211 सर्वाेच्च बलिदानी वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के अमूल्य सहयोग से आज नक्सलवाद का खात्मा संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा उन क्षेत्रों से गुजर रही है, जहां कभी नक्सल आतंक के कारण पहुंचना भी मुश्किल था। आज उन्हीं क्षेत्रों में पूरे गौरव और उत्साह के साथ तिरंगा लहराया जा रहा है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आमजनों से अपने घरों में तिरंगा लगाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की।बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह यात्रा उन क्षेत्रों से गुजर रही है, जहां कभी वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था और नक्सल आतंक के चलते जहां किसी का पहुंचना संभव नहीं था। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सफल मार्गदर्शन में नक्सलवाद का खात्मा हुआ है और इन क्षेत्रों में विकास तथा राष्ट्रभक्ति का नया वातावरण बना है।इस दौरान विधायक श्री चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, सहित जनप्रतिनिधि बस्तर आईजी श्री बद्रीनाथ मीणा, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, डीएफओ श्री रामकृष्ण रंगनाथ वाय एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
- -बस्तर की जनता की जीत हुई, नक्सलावाद हार गया - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मारायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा के श्यामगिरी पहुंचे। जहां उन्होंने श्यामगिरी में हुई 2019 वे घटना स्थल पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्थानीय लोगों, चश्मदीदों और स्व.श्री भीमा मंडावी के सहयोगियों ने घटना की विभीषिका को बयां किया।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अरनपुर और श्यामगिरी में हुई घटनाओं के 13 शहीदों की याद में पौधरोपण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। मंत्री द्वय ने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनसे चर्चा कर प्राप्त हो रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस संवेदनशील पल में सभी की आंखें नम हो गयीं जब उन्होंने अपने साथी रहे और तत्कालीन दंतेवाड़ा विधायक स्व. श्री भीमा मंडावी की पत्नी श्रीमती ओजस्वी मंडावी से मुलाकात की। सभी ने शहीदों की याद में मौन रखकर उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हम लोगों में से सभी ने नक्सल हिंसा में किसी ना किसी को खोया, किसी ने अपना मित्र, किसी ने भाई, पिता, रिश्तेदार, जानने वाले और किसी ने स्वजन को खोया है। उन्होंने बताया कि जब केन्जा नक्सली मनवा माटा अभियान के तहत नक्सल पीडि़त राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे तो एक छोटी सी बालिका ने बताया था कि कैसे उसने नक्सल हिंसा में अपने दोनों आंखों को खो दिया था।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज ने कहा कि तिरंगा फहराने के लिए हमने बड़ा संघर्ष किया है। कई लोगों की शहादत के बाद आज हम शान से तिरंगा लहरा पा रहे हैं। पहले तिरंगा फहराने पर नक्सलियों द्वारा डराया जाता था, अब कोई भी हमें तिरंगा फहराने से रोकने वाला नहीं है। मतलब अब भारत का संविधान हर कोने में लागू होगा बिना किसी डर के। उन्होंने सभी से अपने घर के तिरंगा लगाने और अपने पड़ोसियों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आप तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो सोशल मीडिया पर तिरंगा जरूर लगाएं और सभी को लगाने को कहें। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता जीत गयी और नक्सलवाद हार गया है। बस्तर की जनता के संकल्प ने नक्सलावाद को जड़ से मिटाने का कार्य किया है।ग्रामीणों की मांग पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नकुलनार से बचेली मार्ग का नामकरण शहीद भीमा मंडावी के नाम पर करने की अनुसंशा करने की बात कही इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने कलेक्टर को निर्देशित किया।इस अवसर पर सभी ने एक पेड़ शहीदों के नाम के तहत पौधारोपण किया और घटना स्थल से मिट्टी लेकर संग्रहित किया। इस दौरान सांसद श्री महेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी, आईजी बस्तर श्री बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर, एसपी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने वहां आई बिहान समूह की महिलाओं से चर्चा की और उन्हें लघु वनोपज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण लेकर कार्य करने को कहा। उन्होंने बताया कि अब छत्तीसकला ब्रांड के अंतर्गत अब शासन द्वारा सहायता बिहान उत्पादों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जिसका अवश्य लाभ लें।मंत्री द्वय ने राष्ट्रपति भवन में जाकर आई बस्तर पंडुम विजेता अरनपुर की मांदरी दल से मुलाकात कर उनसे बातें की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में महिलाओं से कहा कि पहले आप दिल्ली में राष्ट्रपति के पास गईं थीं अब राष्ट्रपति भी आपके घर आएंगी चाय पीने। जिसपर सभी ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि वो बस्तर आएं हम भी उनको अपने हांथों से खाना खिलाएंगे।
- -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा—बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद का हुआ खात्मारायपुर । तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात दंतेवाड़ा बस स्टैंड में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के 211 सर्वोच्च बलिदानी वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के अमूल्य सहयोग से आज नक्सलवाद का खात्मा संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा उन क्षेत्रों से गुजर रही है, जहां कभी नक्सल आतंक के कारण पहुंचना भी मुश्किल था। आज उन्हीं क्षेत्रों में पूरे गौरव और उत्साह के साथ तिरंगा लहराया जा रहा है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आमजनों से अपने घरों में तिरंगा लगाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की।बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह यात्रा उन क्षेत्रों से गुजर रही है, जहां कभी वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था और नक्सल आतंक के चलते जहां किसी का पहुंचना संभव नहीं था। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सफल मार्गदर्शन में नक्सलवाद का खात्मा हुआ है और इन क्षेत्रों में विकास तथा राष्ट्रभक्ति का नया वातावरण बना है।इस दौरान विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जनप्रतिनिधि श्री सहित बस्तर आईजी श्री बद्रीनाथ मीणा, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, डीएफओ श्री रामकृष्ण रंगनाथ वाय एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
- -टी सहदेवभिलाई नगर। छत्तीसगढ़ की पहली तिहार हरेली के अवसर पर तालपुरी बी ब्लॉक स्थित न्यू क्लब हाउस में बुधवार को हरेली महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। हमर संगवारी ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और लोक उत्सव की झलक देखने को मिली। आयोजन को लेकर तालपुरीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां एक्सपो मेले की कमान कीर्ति लता वर्मा और अनीता मनीष सोनी ने संभाली, वहीं स्टाल बुकिंग की जिम्मेदारी योगिता देवांगन, सुनीता चंद्राकर और दीपाली वर्मा ने अपने हाथों में ली।पारंपरिक व्यंजनों का लिया लुत्फकार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे क्लब हाउस हॉल में एक्सपो मेले से हुई । मेले में राखी, कांसा के कपड़े, ज्वेलरी, साड़ी-सूट सहित विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए। यह मेला देर शाम तक चला। शाम को हरेली एवं कृषि औजारों की पूजा की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानों के साथ आनंद मेला आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और खान-पान को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। आयोजकों ने बताया कि हरेली महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के साथ नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। आनंद मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक लोगों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर व्यवस्था की गई।गेड़ी दौड़ रही प्रमुख आकर्षणमहोत्सव में खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इनमें गेड़ी दौड़ प्रमुख आकर्षण रही। गेड़ी दौड़ में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने अपना दमखम दिखाया, जिसमें पुरुष वर्ग में आरके बघेल प्रथम, देव नारायण द्वितीय और रवींद्र साहू तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में सुमन साहू अव्वल रहीं, जबकि कविता सिन्हा को दूसरा स्थान और त्रिवेणी गायकवाड़ को तीसरा स्थान पाने में सफलता मिली। वहीं बालिका वर्ग में कुहू सिन्हा और अदिति कुमारी क्रमशः प्रथम तथा द्वितीय रहीं। दूसरी तरफ नारियल फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपने नाम दर्ज कराए, लेकिन यह प्रतियोगिता बारिश की भेंट चढ़ गई।
- इससे इन सभी पौधों को स्वतः विकसित होने पर्यावरण हितैषी वातावरण सहजता से प्राप्त हुआरायपुर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन के जनप्रिय पर्यावरण हितकारी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन की अभिनव योजना के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिह के मार्गनिर्देशन में पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्य को लेकर व्यक्त की गई गहन चिता के तत्काल पश्चात से रायपुर जिला क्षेत्र अतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा सतत मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन नियमित अपने- अपने जोन क्षेत्र के सभी वार्डो में ऐसे सभी पौधों को चिन्हित करने का कार्य किया गया , जो पूर्व में चारों ओर से ट्री गार्ड एवं कांक्रीट के घेरों पेवर में घिरे हुए होने के कारण प्राकृतिक रूप से विकसित नहीं हो पा रहे थे ।ऐसे समस्त पौधों को चिन्हित करके प्राकृतिक रूप से स्वतः विकसित होने एवं स्वयं मिट्टी, पानी प्राप्त करने पर्यावरण हितैषी वातावरण देने इन सभी पौधों को चारों ओर से घेरकर लगाये गये ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरों पेवर को हटाने का कार्य रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी 10 जोनों में निरन्तरता के साथ तेज गति से समाजहित में पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से करवाया गया।विभिन्न जोनों के भिन्न क्षेत्रों के स्थानों में इन सभी चिन्हित पौधों को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से चारों ओर कॉंक्रीट के घेरे पेवर लगाकर लगाए गए अब तक लगभग 1775 ट्री गार्ड और लगभग 382 कांकीट के घेरों पेवर को समस्त जोन कमिश्नरों द्वारा वहां पहुंचकर हटवाये जाने का कार्य तेजी के साथ करवाया है और यह अभियान रायपुर नगर निगम क्षेत्र में निरन्तर प्रगति पर है एवं सभी जोन कमिश्नरों की सतत निगरानी में सभी 10 जोन क्षेत्रों में ऐसे सभी पौधों को स्वतः विकसित होने पानी प्राप्त कर सकने आवश्यक पर्यावरण हितैषी वातावरण कायम करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया गया है ।रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने उक्त कार्य को पहली प्राथमिकता में रखकर करवाने सभी जोन कमिश्नरो समाजहित में पर्यावरण संरक्षण कार्य हेतु स्पष्ट निर्देशित किया।रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने राजधानी रायपुर शहर क्षेत्र के समस्त रहवासी नागरिको से रायपुर जिला प्रशासन की ओर से विनम्र अपील की कि वे ऐसे सभी पौधों को आवश्यक पानी खाद आदि देकर विकसित करने में सहभागी बनकर अपनी सक्रिय सहभागिता को दर्ज करवाने का कष्ट करें।ऐसा करने वाले सभी पर्यावरण प्रेमी नगरवासियों को पर्यावरण मित्र के रूप में रायपुर जिला प्रशासन के तत्त्ववधान में पर्यावरण हितैषी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत समाज में उनके द्वारा पर्यावरण हितकारी योगदान देने हेतु सम्मानित किया जायेगा।रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के 10 जोन कमिश्नरों द्वारा करवाये जा रहे उक्त पर्यावरण हितैषी कार्यों की रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा प्रतिदिन स्वतः नियमित मॉनिटरिंग और कार्य की प्रगति की सतत निरंतर समीक्षा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर की जा रही है ।
- -स्वच्छता सेवाओं को मिलेगा नया स्वरूप, स्थानीय युवाओं के लिए सृजित होंगे सम्मानजनक आजीविका के अवसर*रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण, छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में ‘JOSH’ (Journey of sanitation & hygiene) पहल का आज आधिकारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा द्वारा जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर वाटरएड इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षित 'JOSH' संचालकों (स्वच्छता प्रहरियों) को स्वच्छता किट प्रदान की गई। स्वच्छता किट के माध्यम से स्वच्छता प्रहरी सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से नियमित, गुणवत्तापूर्ण तथा मांग-आधारित स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।‘JOSH’ पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सेवाओं को अधिक पेशेवर, विश्वसनीय एवं जवाबदेह बनाना है। इसके साथ ही यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
- *सीलबंदी करते ही 2 लाख रूपये से अधिक के बड़े बकायादारों ने तत्काल कर दिया कुल 5 लाख 24 हजार 171 रूपये बकाया राशि का भुगतान*रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्री लोकेश्वर साहू , उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार एवं नगर निगम जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के मार्गनिर्देशन और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री राकेश दुबे, श्री शिवेन्द्र सिंग की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1, पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 और शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र अंतर्गत 8 बडे बकायादारों द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाकर संबंधित 8 बड़े बकायादारो के 8 व्यवसायिक परिसरो को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गयी।रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने बताया कि आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 अंतर्गत 75237 रू. के बकायेदार ओमप्रकाश तिवारी , 82554 रू. के बकायेदार सुरेन्दर सिंग , 211633 रू. के बकायेदार राहुल धारीवाल के सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों को बकाया अदा नहीं करने पर ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया.वहीं जोन क्षेत्र अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत 502813 रू.के बकायादार रामानंद अग्रवाल द्वारा सीलबंद कार्रवाई होते ही तत्काल 263064 रू. बकाया राशि का पार्ट पेमेंट कर दिया. जबकि 993482 रू. के बकायादार संतोषी देवी/ रामनिवास के संबंधित व्यवसायिक परिसर को बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया. शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र अंतर्गत 168613 रू के बकायादार रजिन्दर सिंग सब्बरवाल द्वारा बकाया अदा नहीं किये जाने पर उनके सम्बंधित व्यवसायिक परिसर में नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा तत्काल 8 दुकानों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया. वार्ड 21 क्षेत्र अंतर्गत 170707 रू के बकायादार अनुराग विज एवं 90984 रू के बकायादार तेजेन्दर सिंग ने सीलबंदी कार्रवाई होते ही अपना सम्पूर्ण बकाया राशि क्रमशः 170707 रू एवं 90984 रू का धनादेश प्रदत्त कर स्थल पर ही नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम को तत्काल भुगतान कर दिया.







.jpg)




.jpg)


.jpg)











