बीएसपी से सेवानिवृत्त पद्मकिशोर का आंध्र समाज ने किया सम्मान
-टी सहदेव
भिलाई नगर। आंध्र साहित्य समिति ने आकाशगंगा स्थित इंडियन कॉफी हाउस में सोमवार को बीएसपी से 36 वर्षों की दीर्घ सेवा के बाद एम पद्मकिशोर की सेवानिवृत्ति पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में आंध्र साहित्य समिति के पदाधिकारियों समेत आंध्र समाज से संबद्ध अखिल भारतीय तेलुगु सेना, प्रजा सेवा समिति, श्री साईंनाथ जनसेवा समिति, घंटशाला चैतन्य वेदिका, यादव समाज, आंध्र महिला मंडली, श्रीकोदंडा रामालयम तथा कलांजलि नाट्य संस्था के प्रमुख व्यक्तियों ने सेवानिवृत्त पद्मकिशोर का फूलमालाओं, शाॅल एवं श्रीफल से सम्मान किया। स्मरणीय है कि संयंत्र प्रबंधन उत्कृष्ट कार्यों और योगदान के लिए उन्हें जवाहरलाल नेहरू एवार्ड से भी नवाज चुका है।
सम्मान समारोह की शुरुआत पद्मकिशोर को तिलक लगाकर की गई। समारोह को संबोधित करते हुए आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव ने पद्मकिशोर की चारित्रिक विशेषताओं के बारे में बताया कि वे न केवल परिचितों के प्रति सेवा भाव रखते हैं, बल्कि राह चलते अनजान लोगों को कोई दिक्कत होने पर उनकी तात्कालिक मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। समिति के सचिव पीएस राव ने कहा कि संयंत्र के विकास तथा प्रगति में उनका योगदान महत्वपूर्ण है ही, साथ-साथ बालाजी मंदिर में आयोजित सभी कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता हम सबको प्रेरित करती है। उपाध्यक्ष बीए नायडु ने समारोह का संचालन करते हुए कहा कि पद्मकिशोर के लिए सेवानिवृत्ति महज एक पड़ाव है। उन्होंने रिश्तेदारों, मित्रों और कार्यक्षेत्र में पद्मकिशोर के मृदुल व्यवहार की खुलकर सराहना की।
इस मौके पर पद्मकिशोर की सहधर्मिणी एम पद्मजा पति के सम्मान से अत्यधिक भावुक नजर आई। उन्होंने नम आंखों से अपने दांपत्य जीवन की यात्रा में हुए अनुभवों को साझा भी किया। समारोह का समापन पुत्र एम विष्णुवर्द्धन के गायन से हुआ। विष्णुवर्द्धन गायक के साथ-साथ म्यूजिक कंपोजर भी हैं। समारोह में पेरि पद्मा, पी मंजूश्री, पी उमा, डी मोहन राव, के लक्ष्मीनारायण, कृष्णमूर्ति पात्रो, डी गोपीवेणी, नीलम माला, ज्योति महेश, के राजू, ई आदिनारायण, सीएच श्रीनिवास, जी रामाराव, जी राजू, के डिल्लीराव, बी आनंद समेत बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।
.jpeg)







.jpg)


.jpg)
.jpg)


Leave A Comment