- Home
- छत्तीसगढ़
-
कलेक्टर डॉ भुरे ने जारी किया आदेश
रायपुर / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने रायपुर जिले में चिन्हित क्षेत्रों के 100 मीटर की परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र (जोन्स ऑफ साइलेंस) घोषित किया है। जारी निर्देश के अनुसार इसके अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय हॉस्पीटल, समस्त शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थान, जिला एवं सत्र न्यायालय तथा अन्य न्यायालय और मंत्रालय, संचालनालय, तथा समस्त शासकीय कार्यालय चिन्हित क्षेत्रों में शामिल होंगे। इनके 100 मीटर के परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसमें भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के हॉस्पीटल, शैक्षणिक संस्थान एवं कार्यालय शामिल होंगे। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी अन्तरिम आदेश के परिपालन में शिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों, वृद्धजनों, निःशक्तजनों, बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य तथा लोक शांति को ध्यान में रखते हुए, कोलाहल नियम 1985 तथा ध्वनि प्रदुषण नियम 2000 में प्रदत्त शक्तियों के तहत कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। कलेक्टर ने सक्षम अधिकारी को कडाई से पालन कराने के निर्देश दिए है। -
सुसाइड प्रिवेंशन गेटकीपर ट्रेनिंग
दुर्ग/ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु जिला प्रशासन का नवाचार संवेदना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जे.पी. नगर, कैम्प-2, भिलाई में अध्ययनरत छात्रों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल, सोशल वर्कर हर्ष प्रकाश और योगा ट्रेनर वेणु गजपाल ने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों तथा स्टाफ को आत्महत्या के सम्बंध में अद्यतम जानकारी दी। किशोरों में होनेवाली मानसिक समस्या के विषय में चर्चा की। डॉ प्रशांत अग्रवाल ने 9 वी से 12वीं के छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया एवं नशे से संबंधित हानिकारक प्रभाव की विशेष जानकारी दी। आत्महत्या करने के कारण, लक्षण, रिस्क, फेक्टर, रिस्क असेसमेंट तथा मैनेजमेंट के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्रों में होनेवाले तनाव तथा इसके प्रबंधन हेतु माइंडफुलनेस एक्टिविटी कराई। इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी सत्र में प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान मनोरोग विशेषज्ञ के माध्यम से प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 300 छात्रों के साथ शाला की प्राचार्य एवं अन्य शिक्षगण उपस्थित रहे। मनोरोग विभाग जिला चिकित्सालय दुर्ग के तहत चलाए जा रहे हैं इस तरह के कार्यक्रमों से दुर्ग शहर की जनता में मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और प्रतिदिन मनोरोग विभाग में इलाज करवाने के लिए आने वाले रोगियों की भी संख्या बढ़ती नजर आ रही है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में मनोरोग विशेषज्ञ के अलावा सोशल वर्कर, योगा ट्रेनर, साइकोलॉजिस्ट, साइकाइट्रिक नर्स की भी पोस्टिंग की गई है! आने वाले समय में जिला चिकित्सालय का मनोरोग विभाग मानसिक समस्याओं की चिकित्सा करने में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकेगा। -
दुर्ग/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने राजनीतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल शासकीय कर्मचारी सहायक लेखापाल श्री रोहित कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में पदस्थ सहायक लेखापाल श्री रोहित कुमार वर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्लोगन के तर्ज पर वाटसअप गु्रप में स्लोगन डाले जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच में पुष्टि की गई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होने से दण्डनीय है। निर्वाचन कर्तव्य के दौरान उनके इस कृत्य पर श्री वर्मा को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20क तथा सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सहायक लेखापाल श्री रोहित कुमार वर्मा का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मुख्यालय दुर्ग होगा। -
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना अधिकारियों को प्रशिक्षित किए जाने हेतु 24 नवंबर 2023 को मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण बी.आई.टी. दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें 29 मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में श्री अशवनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा सभी मतगणना अधिकारियों को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना कार्य को संपादित करने, समस्त प्रपत्रों को सावधानी से भरने तथा जीरो एरर के साथ किस प्रकार कार्य किया जाना है, इसके व्यवहारिक पक्षों पर विस्तार से जानकारी दी गई। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ विकास पंचाक्षरी एवं श्री अंजय तिवारी द्वारा डाकमत पत्रों की गणना, इटीपीबीएस से प्राप्त मतों, ई.व्ही.एम. से प्राप्त मतों एवं व्ही.व्ही. पैट पर्चियों की गणना की प्रक्रिया तथा गणना के पश्चात् सीलिंग की कार्यवाही किस प्रकार की जानी है। इसके साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम आदेश /निर्देशों से अवगत कराया गया। जिला स्तर पर प्रशिक्षित इन 29 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बी.आई.टी. दुर्ग में 28 नवंबर 2023 को प्रातः 10.00 बजे से ई.व्ही.एम. से प्राप्त मतों की गणना हेतु नियुक्त 130 गणना पर्यवेक्षक, 130 गणना सहायक, 130 माइक्रोआब्जर्वर तथा डाकमतों की गणना हेतु नियुक्त 48 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 48 गणना पर्यवेक्षक, 48 गणना सहायक-01, 48 गणना सहायक-02 एवं 48 माइक्रोआब्जर्वर, इस प्रकार कुल 630 मतगणना अधिकारियों एवं 130 सीलिंग कार्य में नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
-
दुर्ग /कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना तिथि रविवार 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना स्थल क्षेत्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, होटल-बार एवं क्लब को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है।
कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिले में 03 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना के अवसर पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सी.एस.-2 (घ घ) दुर्ग कातुलबोर्ड रोड भिलाई, सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट)जुनवानी भिलाई, ट्रांसपोर्ट नगर सिकोला दुर्ग, तितुरडीह (बायपास टोल प्लाजा के पास दुर्ग), एफ.एल.-1 (घघ) दुर्ग कातुलबोड रोड भिलाई, जुनवानी भिलाई ट्रांसपोर्ट नगर सिकोला दुर्ग, प्रीमियम सूर्या टेªजर आईसलैण्ड मॉल जुनवानी भिलाई, एफ.एल-3 होटल अजन्ता, जुनवानी, नेहरू नगर, स्टार होटल ग्रांड ढिल्लन, नेहरू नगर भिलाई, होटल ’’रॉकफोर्ट’’ नेहरू नगर चौक भिलाई, होटल/रेस्टारेन्ट चेरिओट रानी अवंतीबाई चौक कोहका भिलाई, होटल ’’रेनबो’’ कोहका रोड भिलाई तथा होटल- ’’सेन्टर पाईंट एवं रेस्टोरेन्ट चीली पेंपर्स’’ जुनवानी भिलाई को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है।
इसी प्रकार एफ.एल.-3(क) लिस्टोमानिया क्लब एण्ड किचन, सूर्या मॉल जुनवानी रोड भिलाई, एफ.एल.-4 (क) ’’द एपीक्युर सोशल क्लब’’ जुनवानी भिलाई, गोल्डन सोशल क्लब दुर्ग, कुसुम राईस मिल के पास धमधा रोड दुर्ग, ’’झरोखा स्पोर्टस् एण्ड कल्चर ’’ एसोसिएशन-पुष्पक नगर बायपास रोड कातुलबोड दुर्ग, आर्क स्पोर्टस् एंड कल्चरल एसोसिएशन’’ पता-द इम्पीरियन रिसोर्ट बायपास रोड कातुलबोड दुर्ग तथा उपवन क्लब, कातुलबोर्ड दुर्ग को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है। -
दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना स्थल क्षेत्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, भिलाई नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।
-
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना परिणाम घोषित होने पश्चात् ईवीएम, वीवी पैट, डाकमत्र पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के सिलिंग कार्य हेतु 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे बीआईटी कॉलेज दुर्ग के आडिटोरियम में प्रशिक्षण आयोजित की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण में अधिकारी/कर्मचारियों की सिलिंग कार्य हेतु ड्यूटी लगी है, को प्रशिक्षण में परिचय पत्र हेतु पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने एवं निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
-
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 3 दिसंबर 2023 को मतगणना परिणाम घोषित होने के बाद ई.वी.एम. एवं वीवीपैट तथा डाक मत पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के सीलिंग कार्य हेतु शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में नोडल अधिकारी श्री डी.एस. वर्मा उपसंचालक जि.यो.सां.दुर्ग मोबाइल नंबर 9755986280 एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री सागर साहू सहायक संचालक जि.यो.सां.दुर्ग मोबाइल नंबर 7805080027 एवं श्री आदित्य कुंजाम अधीक्षक भू अभिलेख दुर्ग मोबाइल नंबर 9981584877 एवं नोडल के सहायक श्री निसार खान सहायक ग्रेड-3 जि.यो.सां.दुर्ग मोबाइल नंबर 9406420786 नियुक्त किए गए है। इनके निर्देशन में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सिलिंग कार्य हेतु 3 दिसंबर 2023 को कार्य पूर्ण होने तक ड्यूटी लगायी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वि.स. 62 पाटन हेतु प्रभारी अधिकारी श्री धरमलाल डहरिया खण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा (मो.नं. 9575753004) एवं इनके सहायक अधिकारी श्री होरी लाल चतुर्वेदी, व्याख्यता, शा.उ.मा.वि. अंजोरा मो.न. 7828679490, श्री बी.एन. चौधरी, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. मचान्दुर मो.न. 7869994261, श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा, व्याख्याता, शा.उ.मा.शाला मरोदा (मो.न. 7828679476), श्री कमल नारायण देवांगन, व्याख्याता, शास. हाई स्कूल भेड़सर मो.न. 8085292204, श्री जे.पी. पाण्डेय, प्राचार्य शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल पांहदा मो.न. 9406047525, श्री सुरेश कुमार, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला सेजेस बालाजी नगर मो.न. 9826429816, श्री ओंकार प्रसाद साहू, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला सांकरा मो.न. 9165942990 को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार वि.स. क्षेत्र क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण के प्रभारी अधिकारी श्री के.के. शुक्ला, सहायक संचालक कार्या. संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग मो.न. 9424114522 एवं इनके सहायक अधिकारी श्री विष्णुप्रसाद कुम्भकार, व्याख्यता, शास. उ.मा. शाला केसरा मो.न. 9584319807, श्री द्वारिका प्रसाद साहू, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला मर्रा, मो.न. 9753808016, श्री ओमप्रकाश सिंह, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला तेलीगुण्डरा मो.न. 9752985956, श्री मोरेश्वर सोनी, व्याख्याता शास. हा.कन्या शाला सुपेला मो.न. 9755860959, श्री जे.बी.सिह, शास. उ.मा. शाला बहु. दुर्ग मो.न. 9826660617, श्री नरेन्द्र देशकर, प्राचार्य, शास. उ.मा. वि. सेलूद सेजेस मो.न. 7000874298, श्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला जामुल मो.न. 7067901546 को नियुक्त किया गया है। वि.स. क्षेत्र क्र. 64 दुर्ग शहर हेतु नोडल अधिकारी श्री सोमेश्वर लिखारे, प्राचार्य, शास. उ.मा. वि. दारगांव मो.न. 9424109581 एवं इनके सहायक अधिकारी श्री अरविंद भारद्वाज, प्राचार्य, शास.उ.मा.वि. सेमरिया मो.न. 7828147814, श्री जे. मनोहरण, ए.डी.पी.ओ. राष्ट्रीय मा.शिक्षा अभियान दुर्ग मो.न. 9131077318, श्री मंजीत सिंह राजपूत, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला विनायकपुर मो.न. 9893034769, श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला औंधी मो.न. 8319143872, श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला तितुरडीह मो.न. 7898365490 एवं श्री चित्रसेन चंद्राकर, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला पुरैना मो.न. 9981235697 को नियुक्त किया गया है। वि.स. क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर हेतु नोडल अधिकारी श्री गोविंद साव, खण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग मो.न. 9303259653 एवं इनके सहायक अधिकारी श्री शम्भू राम साहू, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला सेक्टर 09 भिलाई मो.न. 9407732916, श्री केवल सिंह जासवाल, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला हथखोज मो.न. 9926211822, श्री विवेक शर्मा, ए.पी.सी. सर्व शिक्षा अभियान दुर्ग मो.न. 9827996610, श्री जगदीश दिल्लीवार, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला सुरडुंग मो.न. 9131269575/8085525282, श्री सतीश जोशी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिन्दी मा. वि. जे.आर.डी. दुर्ग मो.न. 9329122231, श्री राजकुमार राजपूत, स्वामी आत्मानंद उत्कृट अंग्रेजी/हिन्दी मा. वि. जे.आर.डी. दुर्ग मो.न. 9425555527, श्री अनिल गजपाल एवं शास. उ.मा. शाला मो.न. 8827292734 को नियुक्त किया गया है। वि.स. क्र. 66 वैशाली नगर हेतु श्री सुरेन्द्र पाण्डेय, सर्व शिक्षा परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा मो.न. 7999545826 एवं इनके सहायक अधिकारी श्री गजेन्द्रनाथ पाण्डे, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला तरीघाट मो.न. 9301863249, श्री सोमेन कुण्डू, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला कुकदा मो.न. 9425556067, श्री रोहित कुमार देशमुख, व्याख्याता शास. हाई स्कूल विनायकपुर मो.न. 9752324728, श्री धनंजय वर्मा, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला पुरैना मो.न. 6266067279, श्री चंद्रशेखर सोनी, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला दीपक नगर दुर्ग मो.न. 9753153914, श्री सतीश एम जैकब, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला बहु. दुर्ग मो.न. 9424107745 एवं श्री सुनील कुमार झा व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला वंृदानगर मो.न. 9424118669 नियुक्त किए गए है। वि.स. क्षेत्र 67 अहिवारा हेतु नोडल अधिकारी श्री नौशाद खान, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उ. अंग्रेजी मा. स्कूल फरीद नगर मो.न. 9827103081 एवं इनके सहायक अधिकारी श्री राजू गुप्ता, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला केम्प 01 भिलाई मो.न. 9425555042, श्री इंदू कुमार रामटेके, ए.पी.सी. सर्व शिक्षा अभियान दुर्ग मो.न. 9424108869, श्री हेमंत उपाध्याय, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला केम्प 01 भिलाई मो.न. 9425564420, श्री बी.आर. देवांगन, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला केम्प 02 भिलाई मो.न. 9301327536, श्री राजेश कुमार हरमुख, प्राचार्य शास. हाई स्कूल पथरिया मो.न. 9340498050 एवं श्री नरेन्द्र भारद्वाज, व्याख्याता पं.ज.ला.ने.उ.मा.वि.न्यू खुर्सीपार मो.न. 9425241944 नियुक्त किए गए है। इसी क्रम में पोस्टल बैलेट हेतु प्रभारी अधिकारी श्री जी.एस.बन्छोर, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला कन्या बघेरा मो.न. 9926991649 एवं इनके सहायक अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर, प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उ. अंग्रेजी मा. स्कूल रिसाली मो.न. 9300543750 होंगे तथा श्री यादराम बंजारे, प्राचार्य हार सेकेण्डरी स्कूल फेकारी मो.न. 9179255800, श्री रवि प्रधान, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला कुरूद मो.न. 9713667869, श्री महेश कुमार चंद्राकर, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला मतवारी मो.न. 9617162236, श्री दीपक चौधरी, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला उतई मो.न. 9424116794, श्री जे.पी. देशलहरा, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला उतई मो.न. 9301081268, श्री रोहित सोनी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जि.या.सा.दुर्ग मो.न. 7987327967 एवं सैय्यद सोआउल्लाह, सहायक अधिकारी जि.यो.सां.दुर्ग मो.न. 8516843605 रिजर्व अधिकारी है। -
दुर्ग/ कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज जिले के राईस मिलर्स की बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अंतर्गत शेष चावल जमा करने की जानकारी ली। उन्होंने मिलर्स को 30 नवंबर 2023 तक चावल जमा करने कहा। चावल जमा नही करने की स्थिति में संबंधित राईस मिलर्स के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा के दौरान समितियों में खरीदे गए धान की जानकारी भी ली गई। समितियों में धान खरीदी जाम की स्थिति निर्मित न हो एवं धान खरीदी कार्य सतत् रूप से जारी रहे, इसके लिए राईस मिलर्स को शीघ्र धान का उठाव करने कहा गया है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के समितियों में 57102 मे. टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 1238 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। बैठक में खाद्य नियंत्रण श्री सी.पी. दीपांकर एवं जिले के राईस मिलर्स उपस्थित थे।
-
दुर्ग/ राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों के अलावा सभी शासकीय संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराने के निर्देश दिए गये हैं। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण सभी शासकीय संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाईन पाठन हेतु निर्मित वेब पोर्टल readpreamble.nic.in को ओपन कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 26 नवंबर को ’भारत लोकतंत्र की जननी’ विषय पर ऑनलाईन क्वीज़ में शामिल होने हेतु constitutionquiz.nic.in वेब पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। इस ऑनलाईन क्वीज़ में भारत के सभी नागरिक भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिन स्थानों में कम्प्यूटर, मोबाईल एवं इंटरनेट की सुविधा नही है वहाँ पूर्व की भाँति ऑफलाईन मोड में संविधान की प्रस्तावना का पाठन करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
-
संविधान की प्रस्तावना का पाठन
बालोद। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों के अलावा सभी शासकीय संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण सभी शासकीय संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना का आॅनलाईन पाठन हेतु निर्मित वेब पोर्टल readpreamble.nic.in को ओपन कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 26 नवंबर को ’भारत लोकतंत्र की जननी’ विषय पर आॅनलाईन क्वीज़ में शामिल होने हेतु constitutionquiz.nic.in वेब पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। इस आॅनलाईन क्वीज़ में भारत के सभी नागरिक भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिन स्थानों में कम्प्यूटर, मोबाईल एवं इंटरनेट की सुविधा नही है वहाँ पूर्व की भाँति आॅफलाईन मोड में संविधान की प्रस्तावना का पाठन करने के निर्देश दिए हंै। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। -
3 दिसंबर को लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना कार्य
बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 03 दिसंबर को बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि मतगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर आदि सभी अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि 03 दिसंबर को लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में मतगणना का कार्य सुबह 08 बजे प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट पेपरों की गणना की जाएगी इसके पश्चात् कंट्रोल यूनिट के माध्यम से गणना आरंभ किया जाएगा।
श्री कौशिक ने बताया कि कंट्रोल यूनिट के गणना हेतु प्रत्येक विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद में आरओ टेबल सहित 04 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगाई गई है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा एवं 61 गुण्डरदेही में आरओ टेबल सहित 03 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगाई गई है। इसके साथ ही 02 एआरओ टेबल सारणीकरण के लिए लगाया जाएगा। गणना हेतु प्रत्येक टेबल में 01 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है जो सामान्य प्रेक्षक के दिशा-निर्देशन में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राउंड की गणना समाप्त होने के पश्चात् सामान्य पे्रक्षक के द्वारा 02 मतदान केंद्रों के मशीनों की रेण्डम जाँच कर अतिरिक्त गणना अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के कुल 258 मतदान केंद्रों की मतों की गणना 19 राउंड में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के 270 मतदान केंद्रों के मतों की गणना 20 राउंड में एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के कुल 286 मतदान केंद्रों के मतों की गणना 21 राउंड में संपन्न किया जाएगा। मतगणना स्थल के लिए नियुक्त किए गए गणना अभिकर्ताओं को 03 दिसंबर सुबह 07 बजे से मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु उन्हें अपने साथ गणना अभिकर्ता नियुक्ति पत्र एवं फोटो पहचान पत्र अपने साथ लाना अनिवार्य है। गणना स्थल पर एक समय में केवल एक ही गणना अभिकर्ता निर्धारित स्थल पर उपस्थित रह सकेंगे। मतगणना स्थल पर अधिकारी-कर्मचारी, गणना अभिकर्ता एवं अन्य किसी को भी मोबाईल फोन, डीजिटल घड़ी, कैमरा आदि इलेक्ट्राॅनिक उपकरण आदि के अलावा गुटखा, पान, तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट के साथ प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गणना हेतु 220 अधिकारी-कर्मचारी के अलावा 60 माइक्रो आब्जर्वरों की ड्यूटी लगा दी गई है। -
बालोद। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना तिथि 03 नवंबर को लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में मतगणना कार्य हेतु नियुक्त किए गए गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण 28 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों को मतगणना परियच पत्र हेतु एक पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
-
बालोद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए गणना प्रेक्षकों के लाईजनिंग हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के गणना पे्रक्षक श्री केशवेंद्र कुमार आईएएस के लाईजनिंग हेतु जिला कौशल प्रशिक्षण के सहायक संचालक श्री विकास देशमुख की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के गणना पे्रक्षक श्रीमती मंजुलता के लाईजनिंग हेतु जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के गणना पे्रक्षक श्री सैयद मुकर्रम शाह के लाईजनिंग हेतु जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पीयूष देवांगन की ड्यूटी लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के गणना पे्रक्षक श्री केशवेंद्र कुमार आईएएस का मोबाईल नंबर 8434680994 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के गणना पे्रक्षक श्रीमती मंजुलता का मोबाईल नंबर 9437229178 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के गणना पे्रक्षक श्री सैयद मुकर्रम शाह का मोबाईल नंबर 9414395951 है।
- राजनांदगांव। प्रकाश पर्व यानी गुरुनानक देव के जन्मोत्सव (27 नवंबर) की तैयारी शुरू हो गई है। तीन दिनों तक अनवरत आयोजनों का सिलसिला चलेगा। इसके लिए गुरुद्वारा के अंदर ही नहीं बल्कि बाहरी हिस्से को भी सजाया जा रहा है। सिख समाज के प्रमुख पर्वों में शामिल प्रकाश पर्व को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों को भी सजाया जा रहा है। वहां से गुरुग्रंथ साहिब की शोभायात्रा भी गुजरेगी। बताया गया कि कीर्तन व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए अन्य शहरों से रागी जत्था दो दिन पहले ही पहुंच जाएगा।
- रायपुर। डंगनिया, रायपुर निवासी श्री हीरेंद्र नाथ पांडेय का 22 नवंबर को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। वे स्वर्गीय नंद किशोर पांडेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (इल्दा वाले) के द्वितीय पुत्र , चंद्रकांत पांडेय के अनुज तथा अंकित एवं निविता के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार रायपुर के महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
- दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 22 नवंबर 2023 को वि.स. क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग की उपस्थिति में जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना दल के प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान श्री बजरंग दुबे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री अश्वनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मतगणना दल गठन एवं श्री एल.बी.सिंह जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दुर्ग एवं सहायक नोडल अधिकारी मतगणना उपस्थित रहें। मतगणना कार्य हेतु कुल 630 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 130 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 130 कर्मचारी गणना सहायक एवं 130 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 48 कर्मचारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 48 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 48 कर्मचारी गणना सहायक 1, 48 कर्मचारी गणना सहायक 2 एवं 48 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।
- - दुर्ग जिले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्तदुर्ग, / विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आकस्मिक आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर में एयर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। एम्बुलेंस के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.सी.साहू मो.न. 9425204172 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम/प्रोटोकाल) मो.न. 9340032009, 9479191005 की नियुक्ति की गई है। दुर्ग जिले के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविन्द कुमार एक्का एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- बिलासपुर, /प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 26 नवम्बर को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में संविधान दिवस मनाया जाएगा। राज्य में विधानसभा निर्वाचन के कारण आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। इसके लिए इस दिन संविधान की प्रस्तावना का पाठन सवेरे 11 बजे ऑनलाईन किया जाएगा। संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाईन पाठन readpreamble.nic.in के माध्यम से किये जा सकते है। भारत के लोकतंत्र की जननी विषय पर ऑनलाईन क्वीज में भाग लेने हेतु https://constitutionquiz.nic.in वेब पोर्टल का उपयोग कर सकते है। ऑनलाईन पाठन की सुविधा न होने पर ऑफलाईन संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा।
- बिलासपुर /विधानसभा निर्वाचन के तहत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार डाकमतपत्रों एवं ई.टी.बी.पी. को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सीलबंद कर सुरक्षित रखा जा रहा है। संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए प्रत्याशियों को भी इस प्रक्रिया का अवलोकन करने की सूचना दी गयी है। इसी क्रम में बिलासपुर एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंंग अधिकारी ने बताया कि 21 नवम्बर तक बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1723 एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 1285 पोस्टल बैलेट और ई.टी.बी.पी. प्राप्त हुए है, जिन्हे आयोग के निर्देशानुसार जिला कोषालय बिलासपुर में सील बंद कर सुरक्षित रखा गया है। रिटर्निंग अफसरों ने बताया कि प्रत्याशी या उनके अधिकृत प्रतिनिधि पोस्टल बैलेट और ई.टी.बी.पी. को सुरक्षित रखे जाने की प्रक्रिया को कार्यालयीन दिनों में जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष के ऊपर डाकमत पत्र शाखा में दोपहर 3 बजे देख सकते हैं।
- भिलाईनगर। शहर की सुंदरता व सुगम यातायात में अवैध कब्जा तथा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े वाहन, कंडम वाहन बाधक है। इसे हटाने निगम द्वारा आगामी सप्ताह से अभियान चलाया जायेगा, जिसमें व्यापारियों का सहयोग अपेक्षित है। निगम सभागार में आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर जी.ई.रोड से लगे सर्विस रोड पर रि-सेल वाहनो के विक्रेताओं की आहुत बैठक में उक्त बाते अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा उन्होने व्यापारियों को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया है कि फुटपाथ, पार्किंग,सार्वजनिक स्थल, सड़क से अवैध कब्जा हटाया जाये, ताकि यातायात में कोई बाधा उत्पन्न न हो । इसी के परिपालन में भिलाई के सेकण्ड हैण्ड वाहन विक्रेताओ को इस बात की जानकारी हो कि जी.ई.रोड के दोनो किनारो पर सर्विस रोड में अपने विक्रय वाहनो को प्रदर्शन के लिए खड़े रखते है जो यातायात में सबसे बड़ा बाधा है। व्यापारी अपने वाहन को वहां से हटा लेवे ताकि निगम द्वारा किये जाने वाले कार्यवाही से बच सके। दक्षिण गंगोत्री व्यवसायी क्षेत्र से आये व्यापारी हरजीत सिंह तथा हरीश पटेल ने सुझाव देते हुए कहा कि निगम अपनी भूमि का हमसे किराया वसूल करे अथवा हम व्यापारियों को अपने वाहनो को खड़े करने के लिए एक स्थान निर्धारित कर देवे ताकि हम अपना वाहन विक्रय हेतु सड़क पर न रखे।अपर आयुक्त एवं उप अधीक्षक यातायात पुलिस ने इस बात पर कड़ा आपत्ति किये कि संजय नगर तालाब के पास सडक मोड पर सर्विस सेंटर चलाया जा रहा है और वाहन को सड़क पर खड़ा रखता है व्यापारी उसे तत्काल बंद करे। अपर आयुक्त श्री द्विवेदी ने व्यापारियों को जानकारी देते बताया कि आगामी दो दिनो में जी.ई.रोड के दोनो किनारो में मार्किग कर अवैध कब्जे पर कार्यवाही सुनिश्चित किया जावेगा। वाहन व्यापारी अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर रखे ताकि निगम कार्यवाही से होने वाले असुविधा से बचा जा सके।बैठक में जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले, यातायात पुलिस विभाग के उप अधीक्षक पी.डी. चन्द्रा, राजस्व अधिकारी बाल कृष्ण नायडू, मलखान सिंह सोरी, वाहन विक्रेता जोगेन्द्र, सय्यद अली, मोहम्मद आलम, शिवकुमार सिन्हा, शंकरदास, बंटी सिद्वीकी, संतोष साहू, नरेश आदि उपस्थित रहे।
- बालोद।भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा ईटीपीबी प्री काॅउंटिंग और इनक्योंर एंट्री के संबंध में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण का आयोजन 24 नवंबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे के मध्य आयोजित की गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने प्रशिक्षण में सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर, पोस्टल बैलेट हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर तथा तकनीकी स्टाफ को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
- बालोद । आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा राज्य की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु संचालित ऑनलाईन पोर्टल में आवश्यक संशोधन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने बताया कि वर्ष 2021-22 से आधार आधारित आवेदन पोर्टल पर विद्यार्थियों से लिया जा रहा है। वर्तमान सत्र 2023-24 से विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किये गये आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के संस्था प्रमुखों एवं उक्त संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को आधार नम्बर पर पंजीकृत मोबाईल नम्बर की प्रविष्टि आवेदन करते समय करना सुनिश्चित करें। उक्त पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओ.टी.पी. पोर्टल पर दर्ज करने के उपरान्त ही विद्यार्थियों के आवेदन लॉक हो सकेंगे, जिसके उपरांत ही विद्यार्थियों के ऑनलाईन आवेदन स्वीकार होगें।
- दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम के लिए दुर्ग जिले के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में 3 दिसम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभावार 14 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर तथा एक गणना सहायक होंगे। डाकमत पत्रों की गणना पहले होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना तिथि, स्थान व समय का व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है। श्री दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल प्रतिबंधित है तथा मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं गणना एजेंटों का प्रवेश पास जरूरी है। प्रवेश पास की अभाव में कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
- -बीईओ सहित सीएसी एवं प्रधानपाठक को शो कॉज नोटिस-सरकारी स्कूल के बच्चों की बेबाकी एवं आत्मविश्वास से प्रभावित हुए कलेक्टर, ईनाम में सभी बच्चों को खिलाई बिस्किट-खरीदी केन्द्रों में अपने समक्ष तौलाया धान, चेताया- किसानों से न हो धोखाधड़ीबिलासपुर / कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने चुनावी व्यस्तता के बीच आज ब्लॉक मुख्यालय मस्तुरी एवं किरारी गांव का दौरा कर धान खरीदी केन्द्र, स्कूल एवं अनुसूचित जाति छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों का नियमित मॉनीटरिंग नहीं किये जाने एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर बीईओ अश्विनी भारद्वाज सहित सीएसी सूरजसिंह क्षत्री एवं प्रधानपाठक सुमन कुमार एक्का को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। बीईओ श्री अश्विनी भारद्वाज पर मातहत कर्मचारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं रखने एवं प्रधानपाठक सुमन कुमार एक्का पर एक साथ 4 शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत कर क्लास रिक्त रखने का प्रथम दृष्टया आरोप लगाया गया है। उन्होंने स्कूल की शिक्षिका श्रीमती माधुरी पटेल की पढ़ाई के प्रति लगन एवं रूचि की सराहना भी की है।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम किरारी स्थित मिडिल स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग आधा घण्टे तक बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण माहौल में चर्चा की। कक्षा 7 वीं के बच्चों से सामान्य ज्ञान एवं हाल ही मंे संपन्न चुनाव के संबंध में उनकी ज्ञान परखी। बच्चों के बेबाकी पूर्ण जवाब एवं उनमें आत्मविश्वास देखकर वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ें तो जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है। उन्हांेने बच्चों को उनके भावी जीवन के लिए कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। कलेक्टर ने बच्चों की कॉपी चेककर उनकी हैण्डराइटिंग भी देखी और राईटिंग सुधारने के लिए प्रतिदिन एक या दो पेज लिखने का अभ्यास करने को प्रोत्साहित किया। बच्चों की बेबाकी एवं अच्छे शैक्षणिक स्तर से खुश होकर कलेक्टर ने सभी बच्चों को बिस्किट भी खिलाई। कलेक्टर श्री शरण ने रसोईघर पहुंचकर बच्चों के लिए बनाये गये भोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता परखने के लिए स्वयं दाल-भात एवं सब्जी का स्वाद चखा। दाल की गुणवत्ता मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर महिला स्व सहायता समूह के प्रति नाराजगी जताते हुए समूह अध्यक्ष को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर इसके बाद मस्तुरी स्थित पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास भी गए। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनकी शिक्षा एवं हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समवेत बासन्ती नाम के मंदबुद्धि बच्चे की समुचित शिक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश भी डीईओ को दिए।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने किरारी एवं मोपका स्थित धान खरीदी केन्द्र का भी जायजा लिया। बेचने आये किसान श्री अनिल कुमार पाण्डेय एवं श्री धर्मेन्द्र सिंह से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। खरीदी केन्द्रों पर आवक फिलहाल कम होना बताया गया । उन्होंने अपने सामने कुछ बोरा तौलाई कराई और देखा कि किसानों से निर्धारित मात्रा से कहीं ज्यादा धान तो वसूला नहीं जा रहा है। नमी मापक यंत्र से धान की जांच की। उन्होंने बारदानों की उपलब्धता एवं किसानों को भुगतान के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि दो-तीन दिन में भुगतान हमें प्राप्त हो जा रहा है। खरीदी व्यवस्था पर किसानों ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने मौसम के बदलते हालात को देखते हुए खरीदे गये धान को आकस्मिक बारिश से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फड़ों मंे धान के जाम की स्थिति नहीं है और नियमित उठाव भी होने की जानकारी कलेक्टर को दी गई। इस अवसर पर एसडीएम श्री बजरंग वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टीपी साहू, खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक श्रीमती मंजू पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे, डीपीओ महिला एवं बाल विकास श्री तारकेश्वर सिन्हा भी उपस्थित थे।

















.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)
