गर्मी का कहर...घर से निकलने से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगती है और कई इलाकों में लू चलना भी शुरू हो जाता है। तेज धूप और गर्म हवाएं न केवल शरीर को थका देती हैं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं। ऐसे में सबसे पहले आपके लिए ये समझना जरूरी है कि लू लगना है क्या? दरअसल, लू लगना यानी हीट स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग इसके ज्यादा शिकार होते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि समय रहते सावधानी बरती जाए और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए। यहां इस लेख में हम आपको लू लगने के लक्षण के साथ इससे बचने के तरीके बताएंगे।
पर्याप्त पानी पिएं
गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकलते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो कमजोरी, चक्कर और थकान का कारण बनती है। इसलिए दिनभर में बार-बार पानी पीना जरूरी है। साथ ही, आप नींबू पानी या ओआरएस जैसे पेय भी ले सकते हैं, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
धूप में बाहर निकलने से बचें
दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सूरज की किरणें सबसे तेज होती हैं। इस दौरान बाहर निकलने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर निकलें और सीधी धूप से बचें।
हल्के और ढीले कपड़े पहनें
गर्मी में सूती (कॉटन) और हल्के रंग के कपड़े पहनना सबसे अच्छा रहता है। ये कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं और पसीने को जल्दी सोख लेते हैं, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है। टाइट और सिंथेटिक कपड़े गर्मी को बढ़ा सकते हैं, इसलिए उनसे बचना चाहिए।
ठंडे पेय पदार्थ लें
नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और बेल का शरबत जैसे प्राकृतिक पेय शरीर को ठंडक देते हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करते हैं। ये पेय न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि ऊर्जा भी बनाए रखते हैं, जिससे थकान कम होती है।




.jpg)




Leave A Comment