- Home
- छत्तीसगढ़
- *ऑनलाइन भी देख सकते हैं केस का अपडेट*बिलासपुर महादेव कावरे, भाप्रसे संभागायुक्त रायपुर द्वारा 30 अगस्त को संभागायुक्त बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार लिया जाकर अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के न्यायालय के प्रकरणों की भी सुनवाई इनके द्वारा किया जा रहा है। बिलासपुर संभाग में राजस्व प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण हो रहा है।पक्षकार अब अपने प्रकरणों के वर्तमान स्थिति के सम्बंध में जानकारी वेबसाईट रेवेन्यू डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (https://revenue.cg.nic.in) एवं आपको डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजी रेवेन्यू(www.cgrevenue) पर अद्यतन स्थिति की ऑनलाइन भी जांच कर सकेंगें। श्री महादेव कावरे द्वारा न्यायालय संभागायुक्त आयुक्त बिलासपुर के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से राजस्व वर्ष 2023-24 दिनांक 30 सितम्बर, 2024 की स्थिति में 2310 दर्ज प्रकरण में से 252 प्रकरणों की सुनवाई कर आदेश पारित / निराकरण पश्चात् 2058 शेष दर्ज है। इसी तरह अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से 1194 दर्ज प्रकरण में से सुनवाई कर 227 प्रकरणों में आदेश पारित कर निराकृत पश्चात् 967 लंबित है।राजस्व वर्ष 2024-25 जो कि कलेण्डर वर्ष 01 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होकर अगले वर्ष 30 सितम्बर 2025 तक होता है। इस दौरान 01 अक्टूबर 2024 से दिनांक 27 दिसम्बर 2024 की स्थिति में आयुक्त न्यायालय में विगत वर्षों के लंबित प्रकरणों सहित 72 नये प्रकरण दर्ज होकर 2130 प्रकरणों में से 79 प्रकरणों पर आदेश जारी किया गया है। इसी तरह अपर आयुक्त के न्यायालय में 67 नये प्रकरण दर्ज होकर 1034 प्रकरणों में से 62 में आदेश प्रसारित किया गया है।वर्तमान में आयुक्त न्यायालय में 2051 एवं अपर आयुक्त न्यायालय में 972 लंबित, इस प्रकार कुल ऑनलाईन 3023 प्रकरण निराकरण हेतु लंबित है। संभागायुक्त न्यायालय बिलासपुर द्वारा शासन के समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में प्रकरणों की ऑनलाईन एण्ट्री के साथ विशेष रूप से पक्षकार एवं उनके अधिवक्तागणों की सुविधाओं की दृष्टि से उनके मोबाईल नंबर प्राप्त कर लिंक किये जाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे कि सम्बंधितों को प्रकरण की अद्यतन स्थिति का संदेश प्राप्त हो सके।
- दो ठिकानों से 43 क्विंटल धान जब्तबिलासपुर/खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार उपार्जन केन्द्रों में अनाधिकृत रूप धान को खपाने के प्रयासों को रोके जाने हेतु अनेक स्थानों पर अनाधिकृत रूप से संग्रहित धान के ठिकानों पर राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा छापा मारते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की गई। जिसके विवरण के अनुसार तहसील बेलगहना अंतर्गत ग्राम लमरीडबरी में राजस्व, खाद्य एवं मंडी की टीम द्वारा गजराज सिंह पिता देवान सिंह के घर पर अवैध रूप् से 77 कटटी धान (31 क्विंटल )का भंडारण करने के फलस्वरूप जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार तहसील तखतपुर के ग्राम लाखासर में राम अवतार साहू से 12 क्विटल अवैध रूप् से भंडारण किया गया धान मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।
- *धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से मिलकर लिया व्यवस्था का जायजा*पीएम आवास योजना के कार्यों को भी देखाबिलासपुर/अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने जिले का सघन दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को मैदान पर देखा। श्री पिंगुआ ने बिल्हा, तखतपुर के गांवों का निरीक्षण किया। धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं द्वारा सिलाई के कार्यों का अवलोकन कर सराहना की। दीदियों द्वारा तैयार किए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सकरी थाने का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ सबसे पहले बिल्हा ब्लॉक के हिर्री धान खरीदी पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टॉक पंजी, टोकन रजिस्टर सहित अन्य पंजियों की बारीकी से जांच की। धान उठाव में और तेजी लाने के निर्देश दिए। समिति प्रभारी ने बताया कि इस समिति में 889 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 519 किसानों ने अपना धान बेचा है। किसानों से चर्चा के दौरान पेंडरवा के किसान श्री भवानी शंकर निर्मलकर ने बताया कि उन्होंने 37 क्विंटल धान इस समिति में बेचा है और धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। किसान ने इलेक्ट्रॉनिक तौल की सराहना की। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता के बारे में पूछा, बताया गया कि पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। किसानों से पूछा की टोकन कटाने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हुई। किसानों ने कहा कि टोकन आसानी से कट गया। ऑन लाइन टोकन ऐप *‘‘टोकन तुंहर हाथ’’* की सभी ने सराहना की। कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 78 हजार से ज्यादा किसानों से 3.65 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान से कुल 36 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का लिया जायजाप्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने निरीक्षण के क्रम में तखतपुर ब्लॉक के गनियारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को देखा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत श्रीमती मंटोरा कौशिक के आवास को देखा। श्रीमती कौशिक ने बताया कि उन्हें दो किश्त की राशि जारी हो चुकी है। इस योजना को उन्होंने जीवन बदल देने वाली योजना बताया। श्रीमती कौशिक ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। इसके बाद श्रीमती उर्मिला सूर्यवंशी के आवास का निरीक्षण किया। श्री मनोज पिंगुआ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री का मुआयनाप्रभारी सचिव ने गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री का मुआयना किया। यहां नारी शक्ति समूह की 100 दीदियां सिलाई कार्य कर रही हैं। उन्होंने दीदियों से उनके काम के बारे में पूछा। उनके कार्यों की सराहना की। प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ और कलेक्टर ने दीदियों द्वारा तैयार किए गए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। दीदियों ने बताया कि उन्हें लगातार कपड़ों के ऑर्डर मिल रहे हैं। प्रतिमाह सभी को 8 से दस हजार की आमदनी हो रही है। प्रभारी सचिव ने उनके लिए बेहतर मार्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सकरी थाना का निरीक्षणप्रभारी सचिव ने सकरी थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के सभी रिकॉर्ड देखा और जरूरी निर्देश दिए। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम को भी देखा।
- बेमौसम बारिश से धान को बचाने रहें सतर्कअब तक 3.68 लाख मीट्रिक टन धान की आवकबिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मल्हार क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र प्रभारी जगजीवन कुर्रे को हटाने के निर्देश दिए। श्री कुर्रे के विरुद्ध धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही के कई आरोप लगे हैं। कलेक्टर ने बैठक में दलाल और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी को संदेहास्पद लोगों की सूची पूर्व में दी गई है। ऐसे लोगों की हरकतों पर नजर रखें और तत्परता से कार्रवाई करें। वर्तमान कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए कार्रवाई करने के लिए लक्ष्य भी दिए। फड़ से उठाव में भी और तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। अब तक 37 फीसदी धान का समितियों से उठाव हो चुका है। कड़े निर्देश के बाद पिछले सप्ताह उठाव में तेजी आई है। कलेक्टर ने कहा कि धान बेच चुके किसानों का उनकी सहमति से रकबा समर्पण भी कराया जाए ताकि बिचौलिए इसका अनुचित लाभ न उठा पाएं।कलेक्टर ने एनआईसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य, मंडी और सहकारिता विभाग की बैठक लेकर हर एक समिति के हालात की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 3.68 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 78 हजार 557 किसानों ने अपनी निकट खरीदी केंद्रों में धान बेचा है। शासन की ओर से उन्हें 771 करोड रुपए का भुगतान किया गया है। समिति स्तर पर भी छोटे किसानों को माइक्रो एटीएम के जरिए भुगतान किया जा रहा है। बिलासपुर सहित संभाग के 5144 किसानों को 4.76 करोड़ का भुगतान समिति से माइक्रो एटीएम से प्राप्त किया है। उन्हें राशि निकालने बैंक आने की जरूरत नहीं हुई।कलेक्टर ने कहा कि मौसम में बदलाव आया है । अगले दो-तीन दिन तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बताई गई है। ऐसी हालत में फड़ एवं संग्रहण केंद्र में रखे धान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी ढेरी को कैप कवर से अच्छी तरह ढकें। बड़ी मजबूती के साथ ढकाव होने चाहिए ताकि तेज हवा आने पर भी पानी नीचे न जाने पाए और धान गीला और नुकसान ना हो। खरीदी केंद्र प्रभारी सुरक्षा के लिए संपूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। श्री शरण ने फिर दोहराया कि असली किसानों को शासन की धान खरीदी योजना का लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। संपूर्ण प्रक्रिया में उन्हें किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती मंजू पांडे,डीएमओ शंभू गुप्ता, एसडीएम कोटा से एसएस दुबे, जिला सहकारी बैंक के सीईओ सुनील सोढी और नोडल अधिकारी आशीष दुबे भी उपस्थित थे।
-
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने डुमरतराई थोक मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा की उपस्थिति में किया। आयुक्त ने प्रभारी कार्यपालन अभियंता को डुमरतराई मार्केट की रिक्त भूमि पर जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से इलेक्ट्रॉनिक कमर्शियल मार्केट निर्माण करने भौतिक तकनीकी सर्वे करवाकर शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैँ.। प्रस्ताव को सक्षम स्वीकृति हेतु भेजा जायेगा.।
-
-जोन 10 को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर के पचपेड़ीनाका से पुराना धमतरी रोड के मुख्य मार्ग के रोड डिवाइडर में पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति प्रत्यक्ष देखी।. यह कार्य नगर निगम जोन क्रमांक 10 के माध्यम से ठेका एजेंसी से करवाया जा रहा है। आयुक्त ने जोन 10 के जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को रोड डिवाइडर में पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण का कार्य सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैँ।
- रायपुर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में गठित रायपुर शहर स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक 30 दिसंबर को रायपुर नगर निगम मुख्यालय में आहूत की गई है। बैठक सोमवार दोपहर 12 बजे होगी।बैठक में रायपुर, बीरगांव नगर निगम आयुक्त, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-यातायात, खाद्य नियंत्रक रायपुर, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन, कार्यपालन अभियंता 15वें वित्त आयोग, कार्यपालन अभियंता उद्यान व नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी शामिल होंगे।बैठक में भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु विस्तृत चर्चा होगी एवं भावी रणनीति तैयार होगी।
-
-टी सहदेवभिलाई नगर। बीएसपी के एसएमएस-3 विभाग की जीएम पुष्पा एंब्रोस की पहली पुस्तक 'फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस' का शुक्रवार को स्टील क्लब में विमोचन किया गया। अंग्रेजी में लिखी गई इस पुस्तक का विमोचन इसी प्लांट के पूर्व एमडी वीके अरोरा ने किया। पुस्तक का हिंदी में अनुवाद भी शुरू हो चुका है। कैमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त कर चुकीं लेखिका पुष्पा एंब्रोस ने पुस्तक में वास्तविक दुनिया के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए नैतिक रूप से किस तरह कार्यस्थल का निर्माण किया जाना चाहिए, उसका सटीकता से विश्लेषण किया है। पुस्तक का प्रकाशन अध्ययन बुक्स, नई दिल्ली ने किया।पुस्तक लिखने की प्रेरणा मां से मिलीइस मौके पर अरोरा के अलावा फादर जॉन जेवियर, ओए के महासचिव परविंदर सिंह, पूर्व सीजीएम राजीव श्रीवास्तव, पत्रकार एवं लेखक ज़किर हुसैन तथा फादर साबू ने लेखिका के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार भी रखे। विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए लेखिका ने कहा कि उन्हें पुस्तक लिखने की प्रेरणा मां से मिली। उन्होंने शुरुआत में अपने अच्छे-बुरे अनुभवों को लिखा। करीब बीस पन्ने लिखने के बाद उन्हें लगा कि इसे यहीं छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे जॉब में हैं। इसी बीच उनकी माता गुजर गईं और उन्होंने लिखने का विचार त्याग दिया। फॉदर जॉन ने उन्हें सलाह दी कि वे दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने के रूप में लेखन जारी रखें। उन्होंने दोबारा लिखना शुरू किया, इस तरह यह पुस्तक पूर्ण हुई।पंद्रह आलेखों का संग्रहपुस्तक में कार्यस्थल पर नैतिकता, नैतिक नेतृत्व, नैतिक संस्कृति का निर्माण, नैतिक संचार, कार्यस्थल संबंध और नैतिकता, नैतिकता और प्रौद्योगिकी समेत 15 आलेखों का संग्रह किया गया है, जिनमें उल्लेखित सभी उदाहरण जीवंत हैं। अपनी पुस्तक का जिक्र करते हुए लेखिका ने बताया कि इसमें उन्हीं बातों को शामिल किया गया है, जो कहीं न कहीं घटी हैं। पुस्तक में उन सभी पहलुओं को शामिल किया गया है, जो ऑर्गनाइजेशन को सुचारू और सफलतापूर्वक चलाने में कारगर हों। सैद्धांतिक रूप से संस्था कैसी होनी चाहिए, उसका प्रभावी तरीके से विश्लेषण पुस्तक को पठनीय बना देता है।मूल्यांकन में निष्पक्षता पर जोरलेखिका ने बिना लागलपेट के कहा कि हम बच्चों को बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं, पर उन्हें साकार करने में हमसे चूक हो जाती है। इसकी वजह है, बच्चों के मूल्यांकन में सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता की कमी। कभी-कभी ऐसा भी देखने को मिला है कि कार्यक्षेत्र में पैदा हुए आपसी मतभेदों का साया रिपोर्टिंग पर भी पड़ता है। उनका कहना है कि भले ही मतभिन्नता हो, मगर रिपोर्टिंग निष्पक्ष और पेशेवर होनी चाहिए। हमारा नेतृत्व कैसा हो, इसके लिए उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ की मिसाल भी दी कि कैसे वे कंपनी की नीतियों और कार्य संस्कृति को स्वयं पर भी लागू करते हैं। समारोह में तालियों की गड़-गड़ाहट के बीच सीईडी के मंडा गुरुनाथ ने फिल्मी नगमे भी पेश किए। संचालन एलडीसीपी के महाप्रबंधक वीरेंद्र ओगले ने किया। - रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कर्मचारियों के हित में नई पहल करते हुए शासन द्वारा कर्मचारियों के मासिक भत्तों में संशोधन किया गया है। इससे कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।राज्य सरकार द्वारा संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों के वर्तमान दर 350 रुपए प्रति माह को संशोधित कर 1200 रुपए प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। इसी तरह जिला और तहसील स्तर के राजस्व विभाग के भृत्य एवं जमादार,वन विभाग और राजस्व विभाग के चेन मैन, न्यायिक एवं वाणिज्यक कर विभाग के प्रोसेस सर्वर तथा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारियों के वर्तमान दर 300 रुपए प्रति माह में संशोधन कर 1000 रुपए प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। यात्रा भत्ता की अन्य शर्तें एवं नियम यथावत रहेंगे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्म विभूषण स्वर्गीय रतन टाटा की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने श्री रतन टाटा के देश के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि रतन टाटा जी का देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा जी द्वारा देश और समाज में बेहतर बदलाव लाने के लिए किए गए कार्य हम सबके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आधुनिक हिन्दी के युग प्रवर्तक, हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि और छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ पद्मभूषण सुमित्रानंदन पंत की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने हिन्दी साहित्य में सुमित्रानंदन पंत जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि पंत जी को हिंदी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ साहित्यकारों में गिना जाता है। उनकी रचनाओं में प्रकृति और सौंदर्य के रमणीय चित्र मिलते हैं। उनकी कविताओं में छायावाद की सूक्ष्म कल्पनाओं व कोमल भावनाओं के साथ प्रगतिवाद और विचारशीलता का पुट भी मिलता है। उन्होंने दर्शन और मानव कल्याण की भावनाओं से ओतप्रोत कविताओं की भी रचना की। हिंदी साहित्य सेवा के लिए उन्हें ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से विभूषित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी की कालजयी रचनाएं और हिन्दी साहित्य में उनका योगदान चिरस्थायी रहेंगे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की 28 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि कुशाभाऊ जी नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था। कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवनमूल्य हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। file photo
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पद्म विभूषण श्री सुन्दर लाल पटवा की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि पटवा जी अनुशासनप्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। सौम्य व्यक्तित्व, कुशल संगठन क्षमता से युक्त, ओजस्वी वक्ता और विभिन्न जनसमस्याओं को उठाने वाले जुझारू नेता के रूप में पटवा जी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया और किसान हितैषी कई फैसले लिए। वे सहकारी आंदोलन से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को जनोन्मुखी बनाया। उनके कार्यकाल में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों, शिल्पियों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के सफल प्रयोग किये गये। श्री साय ने कहा कि पटवा जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव अपने दायित्वों का उत्कृष्टतापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा।
- -ट्रैफिक का दबाव कम करने एवं दुर्घटनाओं में होगी कमी-सड़कों के गड्ढे भरने एवं पेंचवर्क करने के निर्देश-गुमटी और पुरानी वाहनों को सड़कों के किनारे से हटाए तत्काल-चौक- चौराहों में अस्थायी रोटरी लगाने के दिए निर्देशरायपुर । राजधानी रायपुर की प्रमुख सड़कों का जायजा लेने के लिए आज दोपहर बाद कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह पैदल निकले। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पैदल सड़कों पर निकले कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर सड़कों के किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़ी वाहन, गुमटी एवं ठेलों को प्रहरी टीम के माध्यम ने तत्काल हटाने की कार्रवाई की। साथ ही जिन चौक- चौराहों पर रोटरी नहीं लगे हैं, उन स्थानों पर अस्थायी रोटरी लगाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सड़कों के गड्ढे एवं पेंचवर्क को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर एवं एसपी घड़ी चौक से पैदल सड़कों पर निकले और जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले पुरानी वाहन को हटाने, पुराने खंबे एवं बिजली के बाॅक्स, पेड़ों की छटाई के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सड़कों पर फ्लैक्स रखने की वजह से भी यातायात बाधित होता है, ऐसे में उन फ्लैक्स एवं बैनरों को हटाने की कार्रवाई की जाएं। पेड़ की छटाई जिन-जिन स्थानों पर नहीं हुई है, उन पेड़ों की छटाई जल्द से जल्द की जाएं।कलेक्टर एवं एसपी ने देवेंद्र नगर, शंकर नगर एवं खम्हारडीह चौक का भी निरीक्षण किया। ट्रैफिक सुधार करने के लिए अतिक्रमण हटाने, अस्थायी रोटरी बनाने एवं पेड़ों की छटाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, आरटीओ श्री आशीष देवांगन, डीएसपी श्री गुरजीत सिंह, श्री सतीश ठाकुर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।रायपुर शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में01. बंजारी चौक - अस्थायी रोटरी के स्थान पर स्थायी रोटरी एवं डिवाइडर का निर्माण तथा रोटरी के मध्य हाई मास्क लाईट लगाया जाना।02. राजीव गांधी चौक- रोटरी का निर्माण किया जाना।03. महिला थाना चौक- अस्थायी रोटरी के स्थान पर स्थायी रोटरी का निर्माण।04. लाखे नगर चौक- चौक में स्थायी रोटरी एवं डिवाइडर का निर्माण करना एवं रोटरी के मध्य हाई मास्क लाईट लगाया जाना। सिग्नल को कमल विहार चैक में सिफ्ट किया जाना।05. आमापारा चौक- अस्थायी रोटरी के स्थान पर स्थायी रोटरी एवं डिवाइडर का निर्माण तथा रोटरी के मध्य हाई मास्क लाईट लगाया जाना।06. स्टेशन रोड- स्टेशन गेट नं-1 एवं 2 के मध्य डिवाइडर को रोड के मध्य में डिवाइडर का निर्माण।07. देवेन्द्र नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे:- स्थायी रोटरी का निर्माण08. अवंति बाई (लोधीपारा) चौक - क्रिस्टल आर्केट की ओर से आने वाले मार्ग में लेफ्ट टर्न में बाधित दुकान को अन्यत्र सिफ्ट किया जाना।09. कपड़ा मार्केट रोड:- महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट जाने के लिए वर्तमान में केवल एक ही मार्ग है। मुख्य मार्ग के समानान्तर मार्ग में स्थित 02 दुकान को हटाकर नया मार्ग का निर्माण किये जाने से चौक पर सुगम यातायात संचालित होगा।10. खम्हारडीह थाना चौक: - अस्थायी रोटरी के स्थान पर स्थायी रोटरी एवं डिवाइडर का निर्माण तथा रोटरी के मध्य हाई मास्क लाईट लगाया जाना।11. शंकर नगर एक्सप्रेस-वे चौक: - वर्तमान में लगा सिग्नल आईटीएमएस का एवं सिग्नल में वी.ए.सी. मोड नही होने के कारण सिग्नल संचालन में असुविधा होना। चैक पर महिला थाना चौक के सिग्नल को सिफ्ट किया जाना।12. कृष्ण कुंज - अवंति विहार तिराहा से महासमुंद बैरियर तक सर्विस रोड नही होना। रॉग साइड मुव्हमेंट होना जिसके कारण जाम की स्थिति निर्मित होना। अतः अवंति विहार तिराहा से महासमुंद बैरियर तक कृष्ण कुंज के सामानान्तर सर्विस रोड का निर्माण करना।13. रिंग रोड नं 1 - महासमुंद बैरियर से चंद्रा आईकॉन तक रिंग रोड नम्बर-1 में सर्विस रोड का निर्माण किया जाना।14. कमल विहार चौक देवपुरी - संतोषीनगर रोड में भारी मालवाहक वाहन प्रतिबंधित करने से कमल विहार चैक देवपुरी मार्ग में यातायात का दबाव बढ़ना एवं जाम की स्थिति निर्मित होना। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु लाखेे नगर चैक के सिग्नल को कमल विहार चैक में शिफ्ट किया जाना।
- -, तालाब को पाटकर खेत बनाने वालों पर लगाया 25000 का जुर्माना और तालाब को पुनः मूल स्वरूप में लाने का जारी किया आदेश- बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी ने की बड़ी कार्यवाहीबिलासपुर / बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने पिछले माह नगर निगम क्षेत्र के तालाबों की जांच एसडीएम पीयूष तिवारी के द्वारा कराई थी, जिसमें यह बात सामने आयी कि ग्राम कोनी खसरा नंबर 126 रकबा 0.299 हेक्टेयर जो कि वर्तमान में हजारी प्रसाद पिता रामप्रसाद के नाम पर दर्ज है, यह जमीन मिसल के कालम 4 में 'पानी के ऊपर ' मद में दर्ज है और वाजिबुल अर्ज के कालम 2 में 'तालाब ' दर्ज है. छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 के अनुसार तालाब और पानी के ऊपर मद की जमीन का स्वरूप परिवर्तन नहीं किया जा सकता क्यूंकि यह सामूहिक निस्तार की जमीन होती है, इसका उल्लंघन लोकहित को बाधित करता है ।एसडीएम ने तहसीलदार से जाँच कर स्पष्ट प्रतिवेदन मंगाया, जांच में तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार यह सिद्ध हुआ कि अनावेदक व्यासनारायण पाण्डेय पिता रामचरण तथा सुरेंद्र पाण्डेय पिता रामलाल के द्वारा तालाब को पाट कर खेत बनाया गया है,अनुविभागीय अधिकारी ने भू राजस्व संहिता की धारा 242 के तहत मामला दर्ज करते हुए अनावेदकों से जवाब लिया जवाब में अनावेदकों ने भी यह स्वीकार किया कि उन्होंने तालाब की जमीन को पाट कर खेत बनाया है, बाकी जवाब संतोषप्रद ना होने के कारण छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता की धारा 242, 253 के तहत अनावेदकों पर 25000रु का जुर्माना अधिरोपित किया और तालाब को उसके मूल स्वरूप में लाने का आदेश पारित किया है साथ ही अपने आदेश में उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि 7 दिवस के भीतर तालाब को उसके मूल स्वरूप में नहीं लाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी.जिला कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी और उनकी राजस्व टीम की इस कार्यवाही से प्राकृतिक जल स्त्रोत का पुनः स्थापन सुनिश्चित होगा, साथ ही प्राकृतिक स्थानों को पाटकर खेती या प्लॉटिंग करने वालों को यह संदेश भी जाएगा कि कलेक्टर का प्रशासनिक डंडा उन पर कभी भी चल सकता है.
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने पूर्व में दिए गये निर्देशो के कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई, जिससे चल रहे विकास/निर्माण कार्यो में और गति लाया जा सके। वर्ष 2023 से शुरू हुए सभी निर्माण कार्यो की समय अवधि लगभग पूर्ण हो रही है और जिन कार्यो में विलंब हो रहा है। उसे समय अवधि में पूर्ण करने हेतु आयुक्त ने सभी जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किये, कि सभी कार्यो को दिए गये समय पर पूर्ण कराये। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित सभी तालाबो का सीमांकन किया जाए। उसको नगर निगम के राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त किया जाए। जिससे कोई भी व्यक्ति तालाब के किनारे अतिक्रमण न कर सके।
आयुक्त पाण्डेय ने यह भी कहा कि आयुषमान कार्ड सभी वार्डो में बनाये जा रहे है, उसके बनाने की गति को तेज किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सकें। साथ ही नवीन राशन कार्ड बहुत से बनकर राशन दुकानो पर रखे है, उसका शिविर प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:00 से 4:00 तक जोन कार्यालय में लगाये जा रहे है। हितग्राही जोन कार्यालय में, राशन दुकानो में आकर अपना नवीन राशन कार्ड लेकर जा रहे है, किन्तु इस कार्य में और गति लाने की आवश्यकता है, जिससे समय अवधि के अंदर सभी के पास नवनी राशन कार्ड पहुंच जाए। सामुदायिक सुलभ शौचालय के जीर्णाेद्वारा, निर्माण आदि का कार्य सभी जोन क्षेत्र में चल रहा है उसे गुणवत्तापूर्ण समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियो को दिए है।इसी प्रकार पेयजल व्यवस्था में सतत निगरानी रखी जाए, जहां कही भी नल की टोटी टूटी मिले या पाईप में लिकेज दिखे उसे शीध्र संधारण किया जाए। घरों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है नागरिक को समझाइस दी जाए कि अपने घर से निकलने वाले गीला एवं सूखा कचरो को पृथक कर देवें, जिससे गीला एवं सूखा कचरा अलग करने में परेशानी न हो। अगर कोई नहीं मानता है तो उनके ऊपर चालानी कार्रवाई की जाए। उन घरों से कचरा लेना बंद किया जाए जो लोग बार-बार समझाने के बाद भी गीला कचरा सूखा कचरा एक में मिला कर देते हैं। गौरतलब है, कि नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता दीदीयो एवं हमारे जनप्रतिनिधयो द्वारा लगातार समझाइस दी जा रही है कि गीला एवं सूखा कचरा अलग कर दे। किन्तु आदत से मजबूर लोग एक ही में कचरा मिलाकर दे रहे है। इससे सफाई व्यवस्था में बहुत परेशानी होती है।बैठक के दौरान मुख्य अभियंता, सभी अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व अधिकारी, उपअभियंता, उद्यान अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। -
बिलासपुर/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में 7 सहायक वर्ग दो वर्ग के कर्मचारियों को सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। संभागायुक्त बिलासपुर ने 26 दिसम्बर को पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में इन कर्मचारियों के पदोन्नति की अनुशंसा की गई थी। उनकी नवीन पदस्थापना भी कर दी गई है।
संभागायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदोन्नत किये गए कर्मचारियों में योगेश चन्द्रा सहायक वर्ग दो तहसील जैजैपुर की नवीन पदस्थापना सहायक अधीक्षक जिला कार्यालय बिलासपुर, श्री राधेश्याम गुप्ता सहायक ग्रेड 2 तहसील कार्यालय चांपा को सहायक अधीक्षक संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर, सुरेश दास मानिकपुरी सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चाम्पा से सहायक अधीक्षक के पद पर कलेक्टर कार्यालय जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, केआर आदित्य सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय सक्ती को सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय सक्ती, प्रदीप कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चाम्पा से सहायक अधीक्षक आयुक्त कार्यालय बिलासपुर, यशवंत कुमार चौधरी सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय सक्ती से सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय सक्ती तथा कमल भान चौधरी सहायक ग्रेेड 2 तहसील कार्यालय पाली से सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में नवीन पदस्थापना की गई है। -
*किसानों के प्रति संवदेनशीलता को दर्शाती विष्णु की पाती*
*किसानों ने विष्णु की पाती पढ़कर दी प्रतिक्रिया*
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न वर्गो से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने *‘‘विष्णु की पाती’’* के माध्यम से सीधे संवाद किया है। जिला सहकारी केन्द्र की सरकंडा शाखा में किसानों को विष्णु की पाती का वितरण किया गया। किसानों ने कहा कि विष्णु की पाती पढ़कर उनमें ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान आर्थिक समृद्ध हो रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। शासन द्वारा किसानों को हर सुविधा मुहैया करायी जा रही है, जिससे उन्हें खेती करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। किसान सम्माननिधि, कृषक उन्नति योजना के साथ ही किसानों को समय-समय पर कृषि उपकरणों का वितरण भी किया जा रहा है। सुशासन के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों से विष्णु की पाती के जरिए संवाद किया है। पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। रमतला निवासी किसान श्री रामप्रसाद धीवर ने मुख्यमंत्री की पाती पढ़ी पढ़कर उनमें ऊर्जा का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए काम कर रही है। सरकार की यह पहल किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिचायक है।
पौंसरा निवासी किसान श्री महेश्वर प्रसाद काछी ने बताया कि सरकार द्वारा मिलने वाले सहयोग से वे अपनी खेती किसानी के कार्यो को बड़ी आसानी से कर पा रहे हैं। किसान अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार का पालन पोषण खेती के कामों से ही करते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा मिलने वाले किसान सम्मान निधि, बोनस एवं अन्य सुविधाओं से बड़ी राहत मिलती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पत्र पढ़कर उनका मनोबल बढ़ा है। बिरकोना निवासी किसान श्री सनत कुमार गुप्ता ने भी विष्णु की पाती पढ़ी। उन्होंने कहा कि पत्र पढ़ने से ऐसा लगा कि प्रदेश के मुखिया हमारे साथ है और किसानों को किसी भी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। -
बिलासपुर/खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के नौ महीनों में अवैध खनन गतिविधियों के विरूद्ध 503 प्रकरण दर्ज कर 1.85 करोड़ रूपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। जो कि सुशासन की दिशा में खनिज विभाग सराहनीय पहल है। सबसे ज्यादा 404 प्रकरण अवैध परिवहन के हैं, जिनसे 84.31 लाख रूपये की वसूली हुई है।
उप संचालक खनिज प्रशासन दिनेश मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौ वर्षों में अवैध उत्खनन के 57 प्रकरण बनाये गये। इनमें 29.74 लाख रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। अवैध खनिज भण्डारण के 15 मामलों में 7.50 लाख जुर्माना की राशि वसूल की गई। भण्डारण लाईसेंस का उल्लघन करने पर 14 मामले दर्ज किए गए । इनमें 8 के भण्डारण लाईसेंस निरस्त किए गए। उनसे 4 लाख की राशि जब्त की गई। पांच लाईसेंसियों से8.87 लाख रूपए जमा कराया गया। खदान संचालन के नियमों का उल्लंघन किये जाने पर 13 खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 9 को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। 12 से 51 लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए खनिज राजस्व के रूप में 40 करोड़ रूपए की वसूली का लक्ष्य मिला है। जिसे 9 महीनों में 79 प्रतिशत की वसूली की जा चुकी है। समय से पहले लक्ष्य प्राप्ति की संपूर्ण संभावना है। -
दुर्ग/ जिले के दुर्ग विकासखण्ड के पुरई गांव निवासी ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद यादव, दोनों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। परिवार में और कोई सदस्य नहीं है। जिनसे उन्हें जीविकोपार्जन में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 60 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण उन्हें मनरेगा में भी काम नहीं मिल पा रहा था। वृद्धावस्था में पेंशन के लिए भी प्रयास किए गए लेकिन सर्वे सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही थी। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेहा साहू ने ढेला बाई को जुड़ने की सलाह देते हुए महतारी वंदन योजना का आवेदन भरा। आवेदन स्वीकृत होने पर ढेला बाई यादव को विगत मार्च 2024 से हर माह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से उनकी जीविकोपार्जन की मूलभूत जरूरतें पूरी हो रही हैं। ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद सरकार की इस योजना से काफी खुश हुए है, उन्होंने जीविकोर्पाजन की सहारा मिल जाने पर इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।
-
बिलासपुर/शासकीय महिला आईटीआई कोनी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए रोजगार एवं स्वरोजगारमुखी शुल्क आधारित लघु अवधि प्रशिक्षण कोर्स (6 माह) में प्रवेश हेतु विभिन्न कोर्स में आवेदन फार्म जमा किये जा रहे है। इच्छुक आवेदिका डोमेस्टीक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ब्यूटी पार्लर एवं फैशन डिजाइनिंग कोर्स हेतु आवेदन कर सकती है। प्रवेश हेतु आवदेन फार्म एवं विस्तृत जानकारी हेतु संस्था कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है। प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 एवं बैच प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि 13 जनवरी 2025 से है।
-
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) कोंडागांव में निवासरत बालिका जूडो खिलाड़ी कुमारी हेमबती को कल 26 दिसम्बर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया था । उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और साथ ही पुरस्कार की राशि रु 1 लाख हेमबती के बैंक एकाउंट में भेजा जाएगा। आज दोपहर बालगृह कोंडागांव की अधीक्षक श्रीमती मणि शर्मा के साथ हेमबती पुरस्कार प्राप्त कर रायपुर पहुंची , विमानतल में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा , महासचिव चंद्रेश शाह, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम, प्रभा सेंद्रे, श्वेता सिंह , रिंकू, लेखा , इंद्रसेन , ने उन्हें पुष्प गुच्छ, माला और शाल पहना कर स्वागत किया गया । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी हेमबती को बधाई देते हुए उनके उज्जव भविष्य की कामना किए हैं। विमानतल में महीला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी मिडिया के लोगो ने भी उनसे भेट किए।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मविभूषण स्वर्गीय अरूण जेटली की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि जेटली जी ने भारत के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को कुशलता से संभाला और देश के विकास को नई गति दी। उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जेटली जी को वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था। उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अरुण जेटली जी का देश के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
- दुर्ग / जिले के विकासखण्ड धमधा के अंतर्गत संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी को कायाकल्प योजना अंतर्गत छ.ग. राज्य में संचालित शासकीय अस्पतालों में सफाई प्रबंधन, रोग नियंत्रण, भवन एवं परिसर सौंदर्यीकरण, रोगी सेवा में सुधार हेतु स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत, स्वच्छ अस्पताल योजना में किये गये कार्यों के आधार पर वर्ष 2023-24 के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार मिला है। विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और एक लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी में पदस्थ सीएचओ सुश्री दीपशिखा यादव, आरएचओ श्री प्रतिम चंद साहू, आरएचओ सुश्री अंबिका सिन्हा के द्वारा कायाकल्प योजना के मानकों के अनुरूप कार्य कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर राज्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया गया। इस कार्य में जिले की समस्त टीम जिला क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. आर.के. खण्डेलवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, डॉ. रश्मि भोसले, डॉ. नेहा राजपूत, श्रीमती शोभिका गजपाल, श्रीमती प्रीतिका पवार, संभागीय सलाहकार श्रीमती कविता चंद्राकर तथा विकास खण्ड धमधा से खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. ठाकुर, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ऋचा मेश्राम का समर्पित योगदान रहा।
- -डाॅ. अबीर मिश्र एवं डाॅ.सुरभि मिश्रा देंगे अपनी सेवाएंरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के डंगनिया, रायपुर स्थित चिकित्सालय में 6 जनवरी, 2025 को निःशुल्क दंत (डंेटल) एवं कान, नाक, गला रोग (ईएनटी) शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी चिकित्सालय के तत्वावधान में किया जा रहा है जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. अबीर मिश्र, एम.डी.एस.(कंजरवेटिव एंड एंडोडोन्टिक्स) एवं ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ.सुरभि मिश्रा (एम.एस.ईएनटी) उपस्थित रहेंगे।पाॅवर कंपनी मुख्यालय में कार्यरत उत्पादन, पारेषण तथा वितरण कंपनियों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा औषधालय का संचालन किया जाता है। इस औषधालय में पाॅवर कंपनी द्वारा मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा के लिए सूचीबद्ध रायपुर नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में यह निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा हैं जिसमें पूर्वान्ह 10 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक मरीजों की निःशुल्क जांच की जायेगी।चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा पाॅवर कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठायें।









.jpg)
.jpg)

.jpg)






.jpeg)






.jpg)
