ब्रेकिंग न्यूज़

विष्णु के सुशासन में किसान हैं खुशहाल

 *किसानों के प्रति संवदेनशीलता को दर्शाती विष्णु की पाती*

 *किसानों ने  विष्णु की पाती पढ़कर दी प्रतिक्रिया

बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न वर्गो से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने *‘‘विष्णु की पाती’’* के माध्यम से सीधे संवाद किया है। जिला सहकारी केन्द्र की सरकंडा शाखा में किसानों को विष्णु की पाती का वितरण किया गया। किसानों ने कहा कि विष्णु की पाती पढ़कर उनमें ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान आर्थिक समृद्ध हो रहे हैं।  
        राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। शासन द्वारा किसानों को हर सुविधा मुहैया करायी जा रही है, जिससे उन्हें खेती करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। किसान सम्माननिधि, कृषक उन्नति योजना के साथ ही किसानों को समय-समय पर कृषि उपकरणों का वितरण भी किया जा रहा है। सुशासन के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों से विष्णु की पाती के जरिए संवाद किया है। पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। रमतला निवासी किसान श्री रामप्रसाद धीवर ने मुख्यमंत्री की पाती पढ़ी पढ़कर उनमें ऊर्जा का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए काम कर रही है। सरकार की यह पहल किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिचायक है। 
        पौंसरा निवासी किसान श्री महेश्वर प्रसाद काछी ने बताया कि सरकार द्वारा मिलने वाले सहयोग से वे अपनी खेती किसानी के कार्यो को बड़ी आसानी से कर पा रहे हैं। किसान अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार का पालन पोषण खेती के कामों से ही करते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा मिलने वाले किसान सम्मान निधि, बोनस एवं अन्य सुविधाओं से बड़ी राहत मिलती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पत्र पढ़कर उनका मनोबल बढ़ा है। बिरकोना निवासी किसान श्री सनत कुमार गुप्ता ने भी विष्णु की पाती पढ़ी। उन्होंने कहा कि पत्र पढ़ने से ऐसा लगा कि प्रदेश के मुखिया हमारे साथ है और किसानों को किसी भी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english