- Home
- देश
- नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होंगे। ये दोनों सीटे भारतीय जनता पार्टी अभय भारद्वाज और कांग्रेस के अहमद पटेल के निधन से खाली हुई हैं। असम में एक सीट के लिए उपचुनाव कराये जायेंगे।बोडो लैंड पीपुल्स फ्रंट के सदस्य बिस्वाजीत डैमरी के इस्तीफे के कारण ये सीट खाली हुई है। इस महीने की ग्यारह तारीख को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और पहली मार्च को चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने संबंधित पार्टियों से कहा है कि वे राज्य सरकार और गृहमंत्रालय द्वारा कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।आयोग ने गुजरात और असम के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक राज्य से एक- एक वरिष्ठ अधिकारी तैनात करें जो कोविड 19 महामारी की रोकथाम से संबंधित उपायों के बारे में निर्देश का पालन करायें। आयोग ने गुजरात और असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
- नई दिल्ली। दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित एक बैंक में गुरुवार को चार फुट लंबा एक सांप आ गया जिससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि बेसमेंट की ओर जाने वाली सीढ़ी की रेलिंग से सांप लिपटा हुआ मिला। अधिकारियों ने तत्काल एक गैर सरकारी संगठन वाइल्ड लाइफ एसओएस को इसकी सूचना दी जिसके बाद सांप पकडऩे के दो विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है। संगठन के सह संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, "हालांकि यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन कीलबैक सांपों को छेडऩे पर यह आक्रामक हो जाते हैं और आत्मरक्षा में काट सकते हैं। इस प्रकार के सांपों को पकडऩे में सावधानी बरतनी होती है।"
-
अजमेर। अजमेर के ब्यावर में बुधवार देर रात ट्रेलर और कंटेनर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया। इससे लगी तेज आग में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, कंटेनर के ड्राइवर और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, पुलिस को दोनों में से मौके पर कोई भी नहीं मिला। हादसा नरबदखेड़ा के पास ब्यावर-उदयपुर हाइवे पर ओवरटेक के दौरान हुआ।हाइवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और ब्यावर से दमकल की गाडिय़ां पहुंची।
पुलिस ने बताया कि हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ है। हाइवे पर कंटेनर को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर और कंटेनर दोनों में तेज आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दमकल की गाडिय़ों को दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर कालू गुर्जर (36) और खलासी बीरबल गुर्जर की जिंदा जलकर मौत हो गई। तेज आग में दोनों के शव बुरी तरह से जल गए। आग बुझने के बाद गठरी में बांधकर दोनों के शवों को मोर्चरी लाया गया। दोनों जयपुर के रहने वाले थे। हादसे के दौरान जिस कंटेनर में आग लगी, उसमें कुरकुरे के पैकेट भरे हुए थे। ऐसे में डीजल टैंक फटने से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे कंटेनर और ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवे पर आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने टक्कर मारी थी। ट्रेलर खाली था। टक्कर में ट्रेलर का केबिन पिचक गया और ड्राइवर और खलासी बाहर नहीं निकल पाए। इसमें तेज आग में दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
हादसे के बाद हाइवे पर दोनों ओर से गाडिय़ों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात शुरू कराया। ट्रेलर के नंबर के आधार पर पुलिस ने मालिक को फोन किया। वह जयपुर के शाहपुरा का रहने वाला है। -
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो लोगों में से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। कमर के नीचे का हिस्सा अलग और ऊपर का आधा हिस्सा अलग हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बैरसिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विदिशा के वैशाली नगर निवासी रिश्ते में चाचा ऋषिकेश शर्मा और भतीजा विवेक शर्मा किसी काम से गुना गए थे। बुधवार रात को वो बैरसिया होते हुए वापस विदिशा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रात 10.30 से 11.30 के बीच पिपलिया हसनाबाद गांव के पास स्थित बोदलशाह पहाड़ के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे विवेक शर्मा का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया, जिसकी वजह से विवेक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस कार एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई तो वही कार में बैठे दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचवाया। बैरसिया पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। -
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के कुरपनीया टंकी इलाके में हत्या का संगीन मामला सामने आया है, जहां आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर कुदाल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपित पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। हत्या को अंजाम देकर आरोपित पति ने ससुराल में फोन लगाकर घटनास्थल पर बुलाया और फरार हो गया। पुलिस हत्यारोपित पति की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलीप निषाद अपनी पत्नी सावित्री देवी और तीन बच्चों के साथ कुरपनीया टंकी इलाके में रहता था। बीती रात आरोपी दिलीप ने अपनी पत्नी पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। उसने कुदाल से उसके सिर पर वार किया और मौत के घाट उतार दिया। घर के जिस कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया, वहां हर तरफ खून ही खून दिख रहा था। हत्या करने के बाद आरोपित दिलीप ने खुद अपने साले को फोन कर अपने घर पर आने को कहा और फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपित दिलीप को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। जब मृतका का भाई मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद आनन-फानन में उसे ढोरी केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की सिर में काफी गंभीर चोट आई थी। कमरे में भी काफी खून गिरा हुआ था। वहीं पास में एक कुदाल और लोहे की रॉड पड़ी हुई थी। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है। - दीफू (असम)। असम के कारबी आंगलोंग जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में बिरयानी खाने के बाद करीब 145 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी शिरकत थी। लिहाज़ा प्रशासन ने संदिग्ध विषाक्त भोजन की घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा भी दीफू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वहां भोजन करने के बाद वे बीमार पड़ गए थे, लेकिन अब वह ठीक हैं। सोनोवाल ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की थी और करीब आठ हजार लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की थी, जिन्हें बिरयानी के पैकेट बांटे गए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने गुवाहाटी में प्रेस वार्ता में कहा कि मंगलवार रात से 145 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनमें से 28 को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि 117 लोगों का इलाज चल रहा है और वे ठीक है। कारबी आंगलोंग के उपायुक्त एन चंद्र धवाजा सिंघा ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल हुए एक व्यक्ति की मंगलवार रात अस्पताल में मौत हो गई, लेकिन यह पता लगाया जा रहा है कि उसकी मौत का कारण क्या था।
- मुंबई। महाराष्ट्र में एवियन इन्फ्लुएंजा की आशंका के बीच 181 और पक्षियों की मौत हो गई तथा इसके साथ ही आठ जनवरी से अब तक मृत पक्षियों की संख्या बढ़कर 20 हजार 198 हो गई है। हालांकि, पिछले सप्ताह से प्रतिदिन मरने वाले पक्षियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 181 पक्षियों की मौत हुई थी और उनमें से 144 पोल्ट्री पक्षी थे। उन्होंने कहा कि मृत पक्षियों के नमूने भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और पुणे स्थित रोग जांच केंद्र भेजे जा रहे हैं ताकि उनकी मौत के कारण का पता लगाया जा सके।
- नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को कहा कि आयकर विभाग ने असम की तीन 'प्रमुख' इकाइयों के परिसरों पर छापे मारकर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता लगाया है। ये तीनों इकाइयां निर्माण और चाय बगान के कारोबार से जुड़ी हैं। जांच और तलाशी अभियान 29 जनवरी को गुवाहाटी, तेजपुर, नलबाड़ी (असम), दिल्ली, गुरूग्राम और पचिम बंगाल में कोलकाता, सिलीगुड़ी तथा अलीपुरद्वार के 20 ठिकानों पर चलाये गये थे। सीबीडीटी प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''इन मामलों में कुल कर चोरी 200 करोड़ रुपये की है। नौ बैंक लॉकर पाये गये हैं, उसे अभी देखना है।'' कार्रवाई के दौरान 42 लाख रुपये नकद भी बरामद किये गये। आगे की जांच के लिये इकाइयों के डिजिटल बैकअप सर्वर, कंप्यूटर और फोन लिये गये हैं। इससे वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।
- नई दिल्ली। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकारें भर्तियों के लिए साझा पात्रता परीक्षा में उम्मीदवारों को मिले अंकों का उपयोग कर सकती हैं।उन्होंने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) इस साझा पात्रता परीखा के माध्यम से कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड और बैंक कर्मी चयन संस्थान के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करेगी। सिंह ने कहा कि साझा पात्रता परीक्षा के तहत स्क्रीनिंग के आधार पर अंतिम चयन विशेष परीक्षाओं के जरिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें भर्तियों के लिए साझा पात्रता परीक्षा में उम्मीदवारों को मिले अंकों का उपयोग कर सकती हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने केंद्रीय सिविल पेंशनभोगियों के लिए नयी पेंशन नीति आरंभ करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
- नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अतिरिक्त निदेशक प्रवीन सिन्हा को जांच एजेंसी का अगला पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त होने तक कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है।गुजरात काडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा को यह जिम्मेदारी ऋषि कुमार शुक्ला के बुधवार को दो साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति की बैठक में सिन्हा को यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया कि सिन्हा तत्काल प्रभाव से एजेंसी के निदेशक पद की जिम्मेदारी देंखेंगे और यह जिम्मेदारी अगले निदेशक की नियुक्ति या अन्य आदेश, जो भी पहले हो, तक उनके पास रहेगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी शुक्ला दो साल का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके कार्यकाल में लंदन की अदालत में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को भारत को प्रत्यर्पित करने की अनुमति मिली, उन्हीं के कार्यकाल में भारत को इंटरपोल की महासभा की बैठक की मेजबानी मिली जो वर्ष 2022 में होगी, उसी वर्ष भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा।
- इंदौर (मध्यप्रदेश)। जिला अदालत ने एक दुकान से दो पंखे चुराने के 23 साल पुराने मामले में अधेड़ व्यक्ति को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। मुजरिम पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) भूपेंद्र आर्य ने शंकर (55) को भारतीय दंड विधान की धारा 457 (रात में सेंध लगाकर किसी परिसर में घुसना) और 380 (चोरी) के तहत मंगलवार को दोषी करार दिया। अभियोजन पक्ष ने इस व्यक्ति पर जुर्म साबित करने के लिए अदालत के सामने पांच गवाह पेश किए थे। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) संजीव पाण्डेय ने बताया कि शहर के सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में 23 मार्च 1998 को देर रात एक चौकीदार की मुस्तैदी के कारण आरोपी शंकर एक दुकान से दो पंखे चुराते रंगे हाथ पकड़ा गया था। उन्होंने कहा, "इस व्यक्ति के कब्जे से बरामद चोरी के दो पंखों की कुल कीमत वर्ष 1998 में 500 रुपये के आस-पास रही होगी।" पाण्डेय ने बताया कि जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद शंकर फरार हो गया था। इसलिए पंखा चोरी मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में लम्बा वक्त लग गया।
- -11 की उम्र में 10वीं और 12 साल में 12वीं की परीक्षा पास कीइंदौर (मप्र)। इंदौर में महज 13 साल की बच्ची ने ऐसे कारनामे कर दिए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई आश्चर्य कर रहा है। दरअसल, यह बच्ची आंखों पर काली पट्टी बांधकर रुबिक क्यूब को चुटकियों में सुलझा देती है। यहां तक कि वह बिना देखे कुछ भी लिख और पढ़ भी लेती है। इस बच्ची के कारनामे इतनी सुर्खियां बटोर चुके हैं कि उसका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स के साथ-साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में भी दर्ज हो चुका है।इस बच्ची का नाम है तनिष्का सुजीत । वह आंखों पर काली पट्टी बांधकर पढ़ और लिख भी लेती हैं। तनिष्का कहती हैं कि उन्हें अब इसकी आदत हो चुकी है। वह आंखों पर काली पट्टी बांधने के बाद कई काम बेहद आसानी से कर लेती हैं। इनमें कुछ भी लिखना और किसी भी किताब को पढऩा शामिल है। तनिष्का पढ़ाई में भी काफी तेज हैं। जब वह महज 11 साल की थीं, तब उन्होंने 10 वीं की परीक्षा पास कर ली थी। वहीं, 12 साल की उम्र में उसने 12वीं पूरी कर ली। अब तनिष्का इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई कर रही हैं।अपने नाम किए कई रिकॉड्र्सतनिष्का अब तक कई बड़े रिकॉड्र्स अपने नाम कर चुकी हैं। तनिष्का के मुताबिक, उसका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज है।
- केंद्रपाड़ा। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अज्ञात बदमाशों ने दो एटीएम मशीनों को तोड़ कर 42 लाख रुपये की राशि लूट ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात अउल पुलिस थाना क्षेत्र के पात्रपुर और नियालहाट गांव में हुई। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया और गैस कटर का इस्तेमाल करते हुए एटीएम की तिजोरी को तोड़ दिया। मामले की जांच जारी है। केंद्रपाड़ा के एसडीपीओ रंजन कुमार डे ने कहा- यह एटीएम के रखरखाव की तकनीकी जानकारी रखनेवाले पेशेवर अपराधियों का काम है। दोनों ही मामलों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ होने का संदेह है। इसमें राज्य के बाहर के अपराधियों की भूमिका भी हो सकती है।
- गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगामाङी टांड़ (इरकिया) में बीते 25 जनवरी को हुई वृद्ध महिला हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को एक पेड़ और जमीन के बंटवारे को लेकर एक कलयुगी बेटे के द्वारा ही अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पुत्र चुड़का टुडू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या के लिए प्रयुक्त किये गये पत्थर तथा अन्य सामानों को भी बरामद किया है।इस मामले को लेकर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता मेंं बताया कि बीते 26 जनवरी को गांडेय थाना क्षेत्र के रंगामाड़ी टांड़(इरकिया) गांव में एक वृद्ध महिला पार्वती देवी (80 वर्ष) का शव पाया गया था। शव बरामदगी होने के बाद मृतका के बड़े बेटे सोमाय टुडू के लिखित आवेदन पर गांडेय थाना में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।अनुसंधान के क्रम में मृतका के छोटे पुत्र चुड़का टूडु की संलिप्ता पायी गई। आरोपी चुड़का से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। पूछताछ के क्रम में हत्या के आरोपी बेटे चुड़का टुडू ने बताया कि उसकी मां पार्वती देवी बड़े बेटे सोमाय टुडू को ज्यादा मानती थी। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा भी हुआ था, लेकिन चुड़का के खेत में लगे पेड़ और जमीन का बंटवारा होने के बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया था। आरोपी के अनुसार विवाद के बाद उसकी मां बड़े बेटे सोमाय के पक्ष में थी। इसी से वह काफी क्षुब्ध हो गया था और फिर 25 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे उनसे अपनी मां को सुनसान जगह पर ले गया और वहां एक पत्थर उठाकर उन पर तीन बार वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई।पूछताछ के क्रम में आरोपी चुड़का ने यह भी स्वीकार किया कि वह ताड़ी का सेवन करता है। घटना के दिन भी उसने गांव में ही ताड़ी का सेवन किया था। नशे में उसने मां की हत्या जैसा भयानक कदम उठाया।---
- - सक्रिय मामलों की संख्या घटकर कुल मामलों की 1.5 प्रतिशत से भी कम हो गई हैनई दिल्ली। वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के लिए भारत की तेज गति लगातार जारी है। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करके भारत 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। भारत ने यह लक्ष्य 18 दिनों में हासिल किया है।1 फरवरी, 2021 के अनुसार लोगों को कोविड-19 वैक्सीन देने की संख्या के रूप में भारत दुनिया के पांच शीर्ष देशों में शामिल है। भारत में टीकाकरण अभियान लगातार तेज गति से जारी है। कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई से अन्य क्षेत्रों में भी रोजाना सफलता प्राप्त हो रही है। पिछले 24 घंटों में 14 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड के कारण मौत का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्य हैं - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, पुदुचेरी, गोवा, ओडिशा और असम।प्रतिदिन अधिक संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने और मृत्युदर में काफी गिरावट आने से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट का रुझान लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 60,हजार 57 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर कुल मामलों की 1.5 प्रतिशत (मौजूदा 1.49 प्रतिशत) हो गई है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 हजार 39 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 14 हजार 225 नए मरीज ठीक हुए हैं। इस कारण कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 3 हजार 296 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है। कोविड से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 10 करोड़ 4 लाख 62 हजार 631 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 97.08 प्रतिशत है, जो वैश्विक रूप से सबसे अधिक है। सक्रिय मामलों और ठीक हुए मरीजों के बीच अंतर लगातार बढ़ते हुए 10 करोड़ 30 लाख 02 हजार 574 हो गया है। 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5 हजार से भी कम सक्रिय मामले हैं।आठ राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 1.91 प्रतिशत से अधिक है। केरल में सबसे अधिक 12 प्रतिशत साप्ताहिक संक्रमण दर है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह दर 7 प्रतिशत है।3 फरवरी, 2021 के अनुसार सुबह 8 बजे तक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 41 लाख (41 लाख 38 हजार 918) से अधिक लाभार्थियों को टीका लग गया है।
- नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण- एनएचएआई के एक ठेकेदार ने चार लेन के राजमार्ग पर 24 घंटे में 2,580 मीटर लंबी पावमेंट क्वालिटी कंाक्रीट (पीक्यूसी) सड़क बिछाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ठेकेदार ने चार लेन के इस राजमार्ग पर 2,580 मीटर (करीब 10.&2 लेन किलोमीटर) कंाक्रीट सड़क बनाने की शुरुआत 01 फरवरी 2021 को सुबह 8 बजे की और अगले दिन सुबह 8 बजे इस लक्ष्य को पूरा कर लिया।एक्सप्रेसवे पर 18.75 मीटर चौड़ाई के साथ करीब 48 हजार 711 वर्ग मीटर एरिया में कंाक्रीट की सड़क बिछाने के लिए 24 घंटे का समय लगा। इस दौरान 24 घंटे में कंक्रीट की सर्वाधिक मात्रा - 14,61& क्युबिक मीटर का रिकॉर्ड भी बना।एनएचएआई के ठेकेदार पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के इस कारनामे को इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स और गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में मान्यता दी गई है। यह रिकॉर्ड ग्रीनफील्ड दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे परियोजना का हिस्सा है। इस रिकॉर्ड को दुनिया की पूर्णत: ऑटोमेटिक अल्ट्रा मॉडर्न कंक्रीट बिछाने की मशीन से बनाया गया है।ठेकेदार ने यह कमाल ऐसे समय में किया है, जब चालू वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने अप्रैल 2020 से 15 जनवरी 2021 के बीच 28.16 किमी. प्रतिदिन की गति से कुल 8,196 किमी लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया है। इस अवधि के दौरान पिछले वित्त वर्ष में 26.11 किमी प्रतिदिन की रफ्तार से कुल 7,57& किमी राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों का निर्माण किया गया था। मंत्रालय को उम्मीद है कि इसी गति से सड़कों का निर्माण होने पर &1 मार्च 2021 तक 11 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क निर्माण के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।
- मुंबई। महाराष्ट्र में सभी कॉलेज 15 फरवरी से खोल दिए जाएंगे। राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि कक्षाओं को कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जा रहा है।उन्होंने कहा कि मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति की न्यूनतम शर्त हटा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों को यह तय करना है कि वे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से परीक्षाएं कराते हैं तथा अपने सेमेस्टरों का पुनर्निर्धारण करते हैं।
- नई दिल्ली। सरकार ने ट्विटर को चेतावनी देते हुए बुधवार को कहा कि अगर वह आदेशों का पालन नहीं करता है, तो उसे कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। सरकार ने जोर देते हुए कहा है कि उसके आदेश के बावजूद एकतरफा कार्रवाई करते हुए किसानों के विरोध से संबंधित आपत्तिजनक हैशटैग से जुड़े खातों और ट्वीट्स को अनब्लॉक कर दिया।इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने किसानों से संबंधित शरारतपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण सामग्री और खातों को हटाने के अपने आदेश का पालन न करने के लिए ट्विटर को नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था कि जिस सामग्री को भ्रम फैलाने के इरादे से डाला गया था, वह भावनाओं को भड़काने वाली, नफरत पैदा करने वाली और तथ्यात्मक रूप से गलत है।सरकार ने एक बयान में कहा कि यह समाज के बीच तनाव पैदा करने से प्रेरित अभियान है और उकसाने वाली कार्रवाई की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है, क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा होता है। बयान में कहा गया है कि ट्विटर सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य है। वह अदालत की भूमिका नहीं निभा सकता न ही इस संबंध में अपने तकों को उचित ठहरा सकता है।
- जयपुर। जयपुर की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किये गये भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनीष अग्रवाल को बुधवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अग्रवाल को मंगलवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। दलाल पर आरोप है कि उन्होंने दौसा के जिला पुलिस अधीक्षक पद पर रहते हुए दलाल के जरिये एक कंपनी के मालिक से 38 लाख रूपये की कथित रिश्वत मांगी थी।ब्यूरो के महानिदेशक बी एल सोनी ने बताया कि अग्रवाल की घर की तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज बरामद किये गये जिनकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ब्यूरो ने 13 जनवरी को एसीबी की जयपुर देहात इकाई ने दौसा के एसडीएम पुष्कर मित्तल को परिवादी से पांच लाख रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। बांदीकुई की एसडीएम पिंकी मीणाको 10 लाख रूपये रिश्वत मांगते हुए गिरफ्तार किया गया। इसी तरह एक दलाल नीरज मीणा को दौसा के पुलिस अधीक्षक के नाम से 38 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांगने पर गिरफ्तार किया गया है।सोनी ने बताया कि उन्हें दौसा जिले में हाईवे निर्माण करने वाली कम्पनी के मालिक ने शिकायत की थी कि भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा देकर जमीन सड़क निर्माण के लिए सुपुर्द करने की एवज में तथा निर्माण कार्य में रुकावट नहीं डालने के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है।सोनी ने बताया कि आरोप है कि दलाल मीणा ने दौसा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के नाम पर चार लाख रूपये मासिक बंधी एवं प्रति एफआईआर में मामला रफा-दफा करने की एवज में 10 लाख रूपये की मांग की थी। दलाल कुल मिलाकर 38 लाख रुपए बतौर रिश्वत मांग रहा था जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आईपीएस अधिकारी अग्रवाल की संलिप्तता की जांच के बाद ब्यूरो ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। आईपीएस अग्रवाल छह जुलाई 2020 से छह जनवरी 2021 तक दौसा के पुलिस अधीक्षक रहे।
- नई दिल्ली। जल शक्ति मंत्रालय ने बुधवार को गोवर्धन योजना पर एक एकीकृत पोर्टल की शुरूआत की है। इस पहल का उद्देश्य मवेशियों एवं जैव-कचरे का प्रबंधन है और यह किसानों की आय बढ़ाने में मदद करता है।गोवर्धन योजना को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के तहत प्राथमिकता कार्यक्रम के रूप में अपनाया जा रहा है। जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन को लागू कर रहा है। मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मवेशियों एवं जैव कचरे का प्रबंधन करने, पर्यावरण स्वच्छता में सुधार करने और वेक्टर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने एवं अन्य कार्यों में तकनीकी सहायता मुहैया कराने के लिये प्रत्येक जिले को 50 लाख रुपये तक का आर्थिक समर्थन देता है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह पोर्टल पारदर्शिता एवं सामाजिक जवाबदेही को भी सुनिश्चत करेगा । कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया भी इस मौके पर आयोजित समारोह में मौजूद थे ।
- नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने बुधवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजे की कमी को पूरा करने के लिए राज्यों को 6 हजार करोड़ रुपये की 14वीं किस्त जारी की। इस तरह राज्यों को अब तक कुल 84 हजार करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।कुल अनुमानित जीएसटी कमी का 76 प्रतिशत हिस्सा अभी तक राज्यों तथा तीन केंद्र शासित प्रदेशों को दिया जा चुका है। इसमें से 76,616.16 करोड़ रुपये की राशि राज्यों को और तीन केन्द्र शासित प्रदेशों को 7,383.84 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। शेष पांच राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम में जीएसटी कार्यान्वयन के कारण राजस्व का कोई अंतर नहीं है। भारत सरकार ने जीएसटी कार्यान्वयन के कारण पैदा हुई 1.10 लाख करोड़ रुपये की कमी को पूरा करने के लिए अक्टूबर 2020 में एक विशेष ऋण सुविधा स्थापित की थी। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की ओर से भारत सरकार द्वारा इसके माध्यम से ऋण लिया जा रहा है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस सप्ताह जारी की गई राशि राज्यों को उपलब्ध कराई गई धनराशि की 14वीं किस्त थी। अभी तक केन्द्र सरकार द्वारा इस विशेष ऋण सुविधा के माध्यम से 4.73 प्रतिशत की औसत ब्याज दर पर 84 हजार करोड़ रुपये की राशि उधार ली गई है।
- वर्धा। महाराष्ट्र में वर्धा के पास बुधवार को उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील संयंत्र में एक भ_ी की तपिश और उससे निकले कोयले के कणों के संपर्क में आने से 38 मजदूर झुलस गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है।वर्धा के जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने बताया कि कि घायल मजदूरों को दो नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर हालत वाले मजदूरों को उपचार के लिए नागपुर स्थानांतरित किया गया है। एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि वार्षिक मरम्मत के लिए मंगलवार शाम को भट्ठी बंद थी। बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे, 50 मजदूर भट्ठी से 'फ्लाई ऐश' निकाल रहे थे जब उनसे में कुछ मजदूर तेज आंच और कोयले के कणों के संपर्क में आ गए। वक्तव्य में कहा गया कि 28 घायलों को सावंगी के विनोबा भावे अस्पताल ले जाया गया और 10 मजदूरों को वर्धा के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह मजदूर, 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उन्हें बाद में आईसीयू में भर्ती किया गया। उत्तम मेटालिक्स, वर्धा शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इस्पात की बेहद पतली चद्दरें (शीट) बनाने में इसकी विशेषज्ञता है।
- जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर के बासनी थाना इलाके में बड़ा ही पेचीदा मामला सामने आया है जहां किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपने पूर्व पति पर दुष्कर्म एवं यौन शोषण का आरोप लगाया। पीडि़ता ने सोमवार को थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया है कि आरोपी फरार है।पुलिस के अनुसार बासनी थाना इलाके में रहने वाले एक महिला (40) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें महिला ने बताया है कि उसने साल 2006 में एक युवक प्रेम विवाह किया था, लेकिन जब कोई संतान नहीं हुई तो हमारे बीच मनमुटाव हो गया जिसके चलते साल 2016 में तलाक हो गया था। इसके बाद अभी हाल में वह फिर से उसी युवक के साथ एक मकान को किराये में लेकर लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी। इस दौरान आरोपी ने फिर से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन एक बार फिर से वह युवक उसे छोड़कर चला गया। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि मामले का आरोपी फरार है साथ ही केस दर्ज करके हमने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश कर रही है।
- भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक संजय (32 वर्षीय, बदला हुआ नाम) के पेट से सर्जरी कर 5 इंच का नुकीला चाकू निकाला गया है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले डेढ़ साल से लोहा व स्टील से बने सामान को खा जाता था। परिजनों को युवक की इस आदत का पता करीब डेढ़ साल पहले तब चला, जब पेट दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सोनोग्राफी में उसके पेट में चम्मच और सेफ्टी पिन दिखी। इसके बाद डॉक्टर्स ने पेट की सर्जरी कर चम्मच व सेफ्टी पिन निकाली थी।परिजनों ने बताया कि उन्हें ही उसके इस लत का पहले पता नहीं चला लेकिन डेढ़ साल पहले जब डॉक्टर्स ने पेट की सर्जरी कर चम्मच व सेफ्टी पिन निकाली थी। तभी से घर का सारा सामान युवक की नजरों से छुपकर रखा जाने लगा इसके बावजूद भी युवक घरवालों की नजरो से बच-बचाकर मेटल से बने सामान को खा लेता। घरवालों ने बताया कि बीते 24 जनवरी को संजय ने 5 इंच लंबा और 3 सेंटीमीटर चौड़ा चाकू खा लिया। इससे उसे सांस लेने और निगलने में तकलीफ हुई। उसे छतरपुर जिला अस्पताल कराया गया था लेकिन तकलीफ बढऩे के बाद उसे एम्स में रेफर किया गया। वहां इमरजेंसी में ईएनटी डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने मरीज की आहार नली का एक्सरे कराया। इसमें करीब पांच इंच लंबा नुकीला चाकू फंसा होने का खुलासा हुआ। साथ ही पेन की छह इंच लंबी रिफिल भी फंसी हुई थी। इमरजेंसी में मरीज की एंडोस्कोपी कर आहार नली में फंसी रिफिल को निकाला गया। इसके बाद 26 जनवरी को चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी के बाद आहार नली की इमरजेंसी सर्जरी कर चाकू को निकाला गया। हालांकि, संजय की सेहत फिलहाल स्थिर है। वहीं, मरीज की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई है क्योंकि डॉक्टरों ने बताया है कि संजय के पेट में अभी दो चम्मच और हैं, जिन्हें बाद में निकाला जाएगा।
- - प्रेम प्रसंग की आशंकाकुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में बुधवार सुबह कार सवार एक युवक की कुछ अन्य युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साथ ही आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी बीच पता चला है कि मृतक युवक पर हत्या का आरोप है। इस मामले में जमानत पर चल रहा है। मृतक की पहचान जिले के गांव अमीन निवासी रवि उर्फ गोरखा के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 3 साल पहले गांव के अंकुश नामक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रवि भी आरोपी था, जो अब बीते करीब 2 महीने से जमानत पर आया हुआ था।बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव से डीएन कॉलेज की तरफ जा रहा था। रास्ते में सलारपुर रोड पर एक दुकान से म्यूजिक हेडफोन केबल ली। जैसे ही गाड़ी में बैठने लगा, पीछे से आई रिट्ज कार में आए युवकों में से एक ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। कार छोड़ भागने की कोशिश की, मगर भाग नहीं सका। सिर पर गोली लगने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना के मिलने के तुरंत बाद डीएसपी रविंद्र तोमर, कृष्ण गेट थाना प्रभारी सुनील वत्स की टीमों के अलावा एफसीएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 7 कारतूस बरामद किए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस हत्या को गांव के युवक की हत्या के चलते पनपी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा ज रहा है।

.jpg)





.jpg)








.jpg)
.jpg)



.jpg)





