- Home
- देश
-
बिजनौर (उप्र) .जिले के धामपुर क्षेत्र में शराब पीने के दौरान आपसी झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की सिर पर कथित रूप से डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के मिलक तखावली गांव की संतोष देवी ने तहरीर दी कि 13/14 की दरम्यानी रात उसके पति सतपाल सिंह (45) और आरोपी देवर गजराज के बीच शराब पीते समय झगड़ा हो गया और आरोपी गजराज ने उनके पति के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गजराज को गिरफ्तार कर लिया है।
सोनकर के मुताबिक आरोपी गजराज ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के दौरान उसकी अपने भाई सतपाल से कहासुनी हो गयी थी और उसने डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी एवं शव घर से थोड़ी दूर फेंक दिया। -
नयी दिल्ली. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नवीनतम संस्करण में दुनिया भर से 2,638 उपलब्धियों को शामिल किया गया है जिनमें भारत से 60 से अधिक उपलब्धियां शामिल हैं। इनमें मेघालय के चेरापूंजी में वर्षा की प्रविष्टि सबसे पुरानी प्रविष्टियों में से एक है। पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा भारत में प्रकाशित इस पुस्तक में नौ तथ्य आधारित अध्याय हैं जिनमें पृथ्वी (नीला ग्रह), जलीय जीवन, मानव, रिकॉर्डोलॉजी, एडवेंचर्स, इतिहास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कला और मीडिया, और खेल - और पांच विशेष विशेषताएं: हॉल ऑफ फेम, यंग अचीवर्स, गेमिंग, व्याख्याकार, और बकेट लिस्ट है। भारत से जुड़े सबसे पुराने अभिलेखों में से एक वर्षा से संबंधित है। गिनीज रिकॉर्ड बुक के अनुसार, 15-16 जून, 1995 को मेघालय के चेरापूंजी शहर में 48 घंटे की अवधि में 2.493 मीटर (आठ फीट दो इंच) बारिश हुई। रिकॉर्ड बुक के मुताबिक, ‘‘इसका आम तौर पर मतलब यह है कि इस क्षेत्र में वार्षिक वर्षा का उच्च स्तर होता है जबकि यह रिकॉर्ड 48 घंटे की अवधि में सबसे अधिक है, जैसा कि विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा सत्यापित किया गया है।'' इसमें लिखा गया, ‘‘एक कैलेंडर माह के लिए रिकॉर्ड, जुलाई 1861 में चेरापूंजी में 9,300 मिमी (366 इंच) बारिश का है और 1 अगस्त 1860 और 31 जुलाई, 1861 के बीच 26,461 मिमी (1,041.75 इंच) के साथ चेरापूंजी के नाम एक साल में सबसे अधिक बारिश का भी रिकॉर्ड है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के मुताबिक 1 अगस्त, 1860 और 31 जुलाई, 1861 के बीच चेरापूंजी में कुल 26,470 मिमी (1,042 इंच) बारिश हुई। एक रिकॉर्ड है जो 1937 से कायम है, वह है भारतीय मूर्तिकार कनाई कुन्हिरमन द्वारा बनाई गई जलकन्या (या जलपरी) की मूर्ति है। यह दुनिया में एक जलपरी की सबसे बड़ी मूर्ति है। केरल के तिरुवनंतपुरम में शंकुमुघम समुद्र तट पर एक शंख के आकार के पूल में लेटी हुई कंक्रीट की जलपरी की मूर्ति 26.5 मीटर (87 फीट) लंबी और 7.6 मीटर (25 फीट) ऊंची है, जिस खोल के भीतर वह लेटी है वह लगभग 32 मीटर (105 फीट) लंबा है। कार द्वारा पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले पहले और सबसे तेज पुरुष और महिला का रिकॉर्ड 1989 और 1991 में लागू नियमों के सालू चौधरी और उनकी पत्नी नीना चौधरी के नाम है जिन्होंने छह महाद्वीपों को कवर करते हुए, भूमध्य रेखा की लंबाई (40,075 किलोमीटर) से अधिक की दूरी तय की। उन्होंने यह दूरी नौ सितंबर से 17 नवंबर, 1989 के बीच कुल 69 दिन 19 घंटे 5 मिनट के समय में हिंदुस्तान ‘कॉन्टेसा क्लासिक' कार से पूरी की। दंपति ने दिल्ली से यात्रा शुरू की और दिल्ली में ही आकर समाप्त किया। भारतीय लोक संगीतकार थांगा डारलोंग (जन्म 20 जुलाई 1920) की उम्र 98 वर्ष 319 दिन थी जब उन्हें चार जून, 2019 को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया। त्रिपुरा के मुरुई गांव में जन्मे डारलोंग को अंतिम आदिवासी संगीतकार के रूप में जाना जाता है जिन्होंने ‘रोसेम' वाद्ययंत्र बजाया। यह लकड़ी व बांस और पारंपरिक पानी के बर्तन से बना एक बांसुरी जैसा वाद्य यंत्र है जो राज्य की डारलॉन्ग जनजाति द्वारा बजाया जाता था। सबसे छोटी महिला नागपुर की ज्योति आम्गे (जन्म 16 दिसंबर, 1993) हैं, जिनकी लंबाई 62.8 सेमी (24.7 इंच) थी। समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों के स्थान पर जमा होने का रिकॉर्ड हैदराबाद के पार्क हयात में रेनबो हॉस्पिटल्स इंडिया, इंडियन फाउंडेशन फॉर प्रीमेच्योर बेबीज़ और एबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड (अखिल भारतीय) के नाम पर है जहां पर 17 नवंबर, 2016 को 445 समय पूर्व जन्मे बच्चे थे। टीवी पर वर्तमान में सबसे लंबे समय तक चलने वाला ‘सिटकॉम' (एपिसोड गिनती के अनुसार) ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (एसएबी टीवी) है, जिसके दो जुलाई, 2022 तक 3500 एपिसोड प्रसारित किए गए हैं। दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे ऊंचा और सबसे महंगा निजी आवास का रिकॉर्ड उद्योगपति मुकेश अंबानी के 27 मंजिला निजी गगनचुंबी इमारत एंटीलिया के नाम है। अप्रैल 2022 में ज़िटैंगो ट्रैवल द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त 1,154 स्थलों में से आगरा स्थित ताज महल मार्च 2022 के महीने में 14 लाख खोजों (इंटरनेट पर)के साथ सबसे अधिक खोजा जाने वाला विश्व धरोहर स्थल है। अन्य रिकॉर्ड धारकों में तमिलनाडु की जे जेसिका (एक मिनट में शीर्षासन की स्थिति में एक पैर पर ‘हूला हूप' के 213 चक्कर लगाने का सबसे अधिक रिकॉर्ड) और रूबा गणेशन (जलपरी योग मुद्रा धारण करने के लिए 1 घंटा 15 मिनट 5 सेकंड का सबसे लंबा समय) शामिल हैं। मध्य प्रदेश के आदित्य पचोली (सबसे बड़ी पगड़ी 345.25 वर्ग मीटर); और गिनीज ऋषि (शरीर पर सबसे अधिक 366 झंडों का टैटू है) का नाम भी गिनीज बुक में दर्ज है। संस्करण के मुख्य संपादक क्रेग ग्लेनडे ने बताया, ‘‘गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2024 संस्करण एक वर्ष की मेहनत का नतीजा है जिसमें हमारे रिकॉर्ड प्रबंधकों द्वारा लगभग 30,000 आवेदनों की समीक्षा की गई। उनमें से केवल कुछ प्रतिशत दावों ने ही चयन प्रक्रिया के माध्यम से इसमें जगह बनाई। इसलिए पुस्तक में प्रदर्शित 2,638 रिकॉर्ड वास्तव में इस वर्ष की सर्वोत्तम उपलब्धि हैं।
-
भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर से स्कूलों में दस दिन की छुट्टी की घोषणा की है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी स्कूल 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। अधिसूचना में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल प्राधिकारियों को पूजा अवकाश के बारे में निर्देश देने के लिए कहा गया है।
-
देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मीनस के पास पाटण में हुई, जहां शिमला के टिकरी गांव से विकासनगर की ओर आ रही जीप अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा खाई में उतरकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान वाहन चालक राकेश कुमार (26), सुरजीत सिंह (35) और श्याम सिंह (48) के रूप में हुई है। उसने बताया कि हादसे के शिकार हुए तीनों लोग हिमाचल प्रदेश के शिमला के टिकरी गांव के रहने वाले थे।
-
जयपुर. राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, लांबा डाबरा गांव के लोग शनिवार तड़के मंदिर में मत्था टेकने के लिए निकले थे, तभी प्रतापगढ़-बांसवाड़ा राजमार्ग पर कचोटियां गांव के पास तड़के साढ़े चार बजे उनकी बस सड़क पर खराब हालत में खड़े एक ट्रक से जा टकराई। सुहागपुरा के थानाधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की मौत हो गई। वहीं, 20 अन्य घायल उपचाराधीन हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे की जांच की जा रही .
- नई दिल्ली : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को क्रमश: 144, 30 और 55 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें कमलनाथ, भूपेश बघेल और ए रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं. पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन इन तीनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. राजस्थान और मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए भी कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है.कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा की जिन 144 सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवार घोषित किए, उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे. वर्तमान में भी वह इसी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र लहार से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल को सिहावल, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राउ और उमंग सिंघार को गंधवानी से टिकट दिया गया है.भूपेश बघेल पाटन से ही चुनाव लड़ेंगेकांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जिन 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, उनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती देंगे. वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है. छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी. छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। वहीं, भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। वहीं, भाजपा को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं.कांग्रेस ने रविवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भी 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क तथा कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, विक्रमार्क को मधीरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूरनगर से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अंजन कुमार यादव को मुशीराबाद से टिकट दिया गया है.कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने 13 अक्टूबर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई थी. तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसे चुनौती देने का प्रयास कर रही हैं. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीआरएस (तत्कालीन टीआरएस) ने 88 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी. वहीं, कांग्रेस को 19 और एआईएमआईएम को सात सीटों पर जीत मिली थी. भाजपा को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था.
-
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में एक नया ‘गरबा' लिखा है और वह इसे नवरात्र के दौरान लोगों से साझा करेंगे। मोदी ने वर्षों पहले उनके द्वारा लिखे गए एक अन्य गरबा गीत की संगीतमय प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम का शुक्रिया अदा किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वर्षों पहले मेरे द्वारा लिखे गये एक गरबा की इस प्यारी संगीतमय प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम आपको धन्यवाद! इसने कई यादें ताजा कर दीं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैंने वर्षों से नहीं लिखा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में एक नया गरबा लिखा है, जिसे मैं नवरात्र के दौरान साझा करूंगा।'' नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और गरबा एक गुजराती नृत्य है, जो नौ दिनों के इस त्योहार के दौरान आमतौर पर किया जाता है। मोदी की ओर से यह पोस्ट ध्वनि भानुशाली के एक पोस्ट के जवाब में किया गया है, जिन्होंने ‘एक्स' पर संगीतमय प्रस्तुति को साझा किया है। भानुशाली ने पोस्ट में कहा, ‘‘प्रिय नरेन्द्र मोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपका लिखा गरबा पसंद आया और हम एक नये लय, संगीत और अंदाज के साथ एक गीत तैयार करना चाहते थे। जेजस्ट म्यूजिक ने इस गीत और वीडियो को तैयार करने में हमारी मदद की।'' मोदी ने एक अन्य पोस्ट में उत्तराखंड की अपनी हालिया यात्रा की तस्वीरें साझा कीं।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई मुझसे पूछे कि आपको उत्तराखंड में एक जगह अवश्य जाना चाहिए, तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर की यात्रा करनी चाहिए। प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बेशक, उत्तराखंड में घूमने योग्य कई प्रसिद्ध स्थान हैं और मैंने अक्सर ही राज्य का दौरा किया है। इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं, जो सर्वाधिक यादगार अनुभव है। लेकिन, कई वर्षों के बाद फिर से पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर जाना विशेष रहा। -
गोंडा . उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शनिवार को बताया कि मनकापुर थाना क्षेत्र के झिलाही निवासी अशोक कुमार उर्फ छेदी (42), डीहबल निवासी राघवेंद्र कुमार (25) और सुबोध प्रताप (32) शुक्रवार को मोटर साइकिल पर सवार होकर गोंडा शहर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में कोतवाली नगर क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मौके पर ही अशोक कुमार और राघवेंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि सुबोध को गंभीर अवस्था में गोंडा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। शिवराज ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-
नई दिल्ली। भारत के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुरई के बीच नौका सेवा 40 वर्ष बाद आज से फिर शुरू हो गई है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल, राज्य मंत्री ई.वी. वेलु और रघुपति ने पहली फेरी सेवा को वर्चुअली रवाना किया। यह नौका श्रीलंका के कांकेसंतुरई बंदरगाह पहुंचने में तीन घण्टे का समय लेगी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस सेवा से भारत और श्रीलंका के राजनयिक और आर्थिक संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि सुब्रमण्यम भारती ने भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाले सेतु का उल्लेख किया है और दोनों देशों के बीच आर्थिक भागीदारी संबंधी दृष्टि पत्र में भी भारत और श्रीलंका के लोगों के लिए संपर्क सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया गया है। श्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2015 में दिल्ली और कोलंबो के बीच सीधी विमान सेवा की शुरुआत हुई थी और श्रीलंका से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की सीधी उड़ान की शुरूआत ऐतिहासिक सुविधा थी।प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश वित्तीय तकनीक और ऊर्जा के माध्यम से एक-दूसरे के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा ग्रिड आपसी संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू है जिसका उद्देश्य विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फेरी सेवा को शुरू कर दोनों देशों की जनता की आकांक्षाओं को कार्यरूप दे दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने जाफना के पुनर्निर्माण के लिए सहायता दी है।श्रीलंका के मंत्री डी. सिल्वा ने कहा कि फेरी सेवा शुरू होने से दोनों देशों की जनता के बीच संबंध बेहतर होंगे। श्री डी. सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असाधारण व्यक्तित्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तरी श्रीलंका के लोग बोधगया सहित भारत के अन्य स्थान की यात्रा के इच्छुक हैं। श्री डी. सिल्वा ने श्रीलंका में 60 करोड़ रूपए की लागत से बने बंदरगाह के लिए भारत की सहायता के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका के तलाईमन्नार और भारत में रामेश्वरम के बीच भी सेवा जल्द ही शुरू होगी।पत्तन राज्य मंत्री ई.वी. वेलु ने कहा कि नागपट्टिनम बंदरगाह से श्रीलंका और सिंगापुर के बीच व्यापार में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बारहमासी यात्री नौका सेवा से दोनों देशों के लोगों के लिए सालों भर आवाजाही आसान होगी। - कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयं सेवकों तथा स्वास्थ्य विभाग के तहत कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के लिए 5,300 रुपये के दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा की है। ममता ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल और लोग बोनस के मुद्दे पर राज्य में पुलिस बलों के विभिन्न कैडरों के बीच विभाजन और दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं । ममता पश्चिम बंगाल की पुलिस मंत्री भी हैं ।उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘गलत मंशा वाले कुछ राजनीतिक दल /व्यक्ति कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के विभिन्न कैडरों के बीच विभाजन एवं दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आश्वासन देती हूं कि पश्चिम बंगाल पुलिस के नागरिक स्वयं सेवकों को भी कोलकाता पुलिस के स्वयं सेवकों की तरह 5,300 रुपये का पूजा बोनस मिलेगा।’’ ममता ने कहा, ‘‘इसके अलावा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत आने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भी 5,300 रुपये का पूजा बोनस मिलेगा। क्षेत्र के मेरे सहयोगियों को पूजा की शुभकामनाएं।’’
- नयी दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 स्थानों पर छापे भी मार रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने गंगटोक में तैनात एक अधिकारी और एक बिचौलिए को हिरासत में भी लिया है।उन्होंने बताया कि गैर-निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
-
नई दिल्ली। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सभी बड़े और छोटे मंदिर कल से शुरू होने वाली नवरात्रि की तैयारियों में जुटे हैं। जम्मू हवाई अड्डे से त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित मंदिर के निकट पांछी हवाई अड्डे तक सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शीघ्र शुरू की जा सकती है। केन्द्रीय मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में कल से नौ दिन का नवरात्र महोत्सव शुरू होगा जिसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिरों को सजाया गया है और वहां सुन्दर आकर्षक रोशनी की गई है। -
नई दिल्ली। ऑपरेशन अजय के तहत इस्रायल 235 भारतीय नागरिकों को लेकर आज सुबह दूसरी उड़ान नई दिल्ली पहुंची। विदेश राज्यमंत्री डॉं. राजकुमार रंजन सिंह ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की अगवानी की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारत लौटे सभी यात्रियों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की है। कल ऑपरेशन अजय की पहली उड़ान से 212 भारतीय नागरिकों को इस्रायल से दिल्ली लाया गया था। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने इस्रायल से स्वदेश वापसी के इच्छुक भारतीय नागरिकों के लिए ऑपरेशन अजय की घोषणा की थी। यह निर्णय इस्रायल और फिलिस्तीनी आतंकी गुट हमास के बीच जारी संघर्ष को देखते हुए लिया गया है।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संघर्षों और टकराव से भरा विश्व किसी के भी हित में नहीं हो सकता, आज के समय शांति और भाईचारे की जरूरत है। नई दिल्ली में यशोभूमि में जी-20 देशों के संसदीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन - पी 20 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खण्डित विश्व कभी भी वर्तमान चुनौतियों का समाधान नहीं ढूंढ सकता।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सबके विकास और कल्याण के लिए यह समय साथ मिलकर आगे बढने का है। आतंकवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कहीं भी और किसी भी कारण से आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता और यह हर हाल में मानवता के खिलाफ है। उन्होंने इस मौके पर वर्ष 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकी हमले का उल्लेख किया।भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपरा का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है और उसके पास लोकतांत्रिक संस्थाओं का समृद्ध इतिहास है। उन्होंने कहा कि भारत में न केवल विश्व की सबसे बडी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होती है, बल्कि इसमें लोगों की भागीदारी भी लगातार बढती जा रही है। उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनाव में साठ करोड से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। देश ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया को आधुनिक बनाया है।प्रधानमंत्री ने देश में महिलाओं के बढते प्रतिनिधित्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराने का सरकार का हाल का फैसला देश में संसदीय परंपरा को और मजबूत करेगा।जी20 के संसदों के पीठासीन अधिकारियों और आमंत्रित देशों ने सम्मेलन के पहले दिन सर्वसम्मति से एक संयुक्त वक्तव्य पर सहमति व्यक्त की । संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि जी20 प्रक्रिया में संसद के स्तर पर प्रभावी और सार्थक योगदान देने के लिए सभी सदस्य देशों ने मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इसमें यह भी कहा गया है कि संसदें संघर्षों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति, समृद्धि और सद्भाव को बढ़ावा देने के उत्प्रेरक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सार्थक वार्ता जारी रखेंगी। पीठासीन अधिकारियों ने संसद के नए भवन और महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करने वाले 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को पारित करने के लिए भी भारतीय संसद को बधाई दी।प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि 9वां पी-20 सम्मेलन लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तथा वैश्विक महत्व और वर्तमान चुनौतियों का समाधान ढूंढने की प्रतिबद्धता व्यक्त करता है।दो दिन का यह सम्मेलन भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम के अनुरूप एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद विषय पर आयोजित है। इसमें विभिन्न देशों की संसद के पीठासीन अधिकारी और सदस्यों के अलावा अफ्रीकी संसद के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।पहले सत्र में सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में उपलब्धियों और विकास की गति पर चर्चा की गई। स्पेन, सउदी अरब, ओमान, यूरोपीय के संसद, इटली और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किये। दूसरा सत्र वन अर्थ, सस्टेनेबल एनर्जी ट्रांजिशन-गेटवे टू ग्रीन फ्यूचर विषय पर आधारित है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात के स्पीकर और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भाग ले रहे हैं। - नोएडा/लखनऊ । उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) के शवगृह में 70 वर्षीय एक मरीज का शव 17 दिनों तक फ्रीजर में पड़ा रहा।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पाठक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं।जीआईएमएस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मरीज को मस्तिष्क का आघात होने के बाद 22 जुलाई को जीआईएमएस में भर्ती कराया गया था और 23 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई। उसके शव को शवगृह में स्थानांतरित कर दिया गया। जो व्यक्ति मरीज को अस्पताल लेकर आया था, पूरे इलाज के दौरान उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।हालांकि, इस सप्ताह की शुरुआत में पता चला कि शव 17 दिनों तक शवगृह के फ्रीजर में लावारिस पड़ा था। राज्य सरकार ने इस घटना पर ध्यान दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिए।राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अस्पताल के अधिकारियों द्वारा एक शव को 17 दिनों तक फ्रीजर में रखने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस बेहद संवेदनशील घटना पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
- नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपने पिता की शराब पीने की लत से तंग आकर उसकी गला काटकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब आरोपी रिंकू यादव अपने पिता के शव को पश्चिम विहार स्थित श्मशान घाट लेकर आया।एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘श्मशान घाट पर, किसी ने मृतक की गर्दन और बांह पर कटने का निशान देखा। पुजारी को इस बारे में बताया गया। पुजारी ने जब आरोपी यादव से पूछा तब उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।’उन्होंने बताया कि इसके बाद पुजारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘लगातार पूछताछ के बाद, आरोपी रिंकू ने खुलासा किया कि उसने अपने पिता सतीश यादव की हत्या इस वजह से की क्योंकि वह शराब का आदी था और परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर रहा था।’ उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी के लिहाज से न्याय प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी से बड़ा बदलाव आया है। न्यायमूर्ति बोस ने विधिक समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया में क्षेत्रीय भाषाओं का उपयोग करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वैकल्पिक विवाद निवारण प्रक्रियाओं से अदालतों में लंबित मामलों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी। न्यायमूर्ति बोस ने उच्चतम न्यायालय बार संघ द्वारा आयोजित एक समारोह में ‘न्याय प्रदान करने की प्रणाली और अधिवक्ताओं की भूमिका' विषय पर अपने व्याख्यान में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी से प्रणाली के आम लोगों के लिहाज से काम करने की दिशा में बहुत बड़ा बदलाव आया है। आज, हम लगभग सभी फैसले देख सकते हैं, जो हमें उपलब्ध हैं और वर्चुअल प्रणाली के साथ लक्षद्वीप या निकोबार द्वीप समूह का भी कोई वादी यह पता लगा सकता है कि उसका मामला कैसे चल रहा है, जो एक बड़ी बात है।'' न्यायमूर्ति बोस ने कहा कि विधिक समुदाय के सामने आज एक बड़ी चुनौती कानूनी प्रक्रिया के माध्यम के रूप में क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग की है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप न्याय तक पहुंच की बात करते हैं तो अंतत: अन्य किसी भाषा की जगह मातृभाषा को देनी होगी।''
- नयी दिल्ली,। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को धनशोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विवेकानंद शंकर पाटिल, उनके परिवार और उनके ‘‘नियंत्रण'' वाली एक सहकारी समिति की 150 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां कुर्क कर लीं। यह मामला पनवेल स्थित सहकारी बैंक में 512 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है।ईडी ने एक बयान में कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आदेश जारी होने के बाद कुर्क की गईं संपत्तियों में एक बंगला, एक आवासीय परिसर आदि शामिल हैं। पाटिल शेतकरी कामगार पक्ष पार्टी से चार बार विधायक रहे हैं और पनवेल में स्थित करनाला नागरी सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष हैं। ईडी के अनुसार, संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 152 करोड़ रुपये है और ये पाटिल, उनके रिश्तेदारों और करनाला महिला रेडीमेड गारमेंट्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड से संबंधित हैं। बयान के अनुसार, एजेंसी ने जून, 2021 में पाटिल को गिरफ्तार किया था और 234 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं। इसने पूर्व विधायक के खिलाफ आरोपपत्र भी दायर किया था। ईडी का मामला पिछले साल फरवरी में नवी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा पाटिल और लगभग 75 अन्य के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है।
- नयी दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ने गुरुवार को कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसरों में चौबीसों घंटे स्टाफ के लिए इलेक्ट्रिक कारों की उपलब्धता की घोषणा की। यह कदम मरीजों की देखभाल के कर्तव्यों को लेकर तुरंत कार्रवाई करने के लिए अपने चिकित्सक दल को सशक्त बनाने के प्रयास में उठाया गया है। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि एम्स-दिल्ली के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास संकाय और कर्मचारियों से उनकी जरूरतों एवं चिंताओं को समझने के लिए बातचीत कर रहे हैं। निदेशक के साथ बातचीत में एक समस्या सामने आई जो विशेष रूप से आयुर विज्ञान नगर, किदवई नगर, एशियाड विलेज और अंसारी नगर पश्चिम में रहने वाले चिकित्सक दल के सदस्यों को प्रभावित कर रही है। बयान में बताया गया कि इन क्षेत्रों में रहने वाले चिकित्सक दल के सदस्यों को इलाज के लिए तुरंत निकलना पड़ता है और मुख्य परिसर में वाहनों की प्रतीक्षा करते समय देर हो जाती है। इस स्थिति से न केवल बहुमूल्य समय की हानि होती है बल्कि उन्हें मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है। बयान के अनुसार,''संस्थान को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि स्टाफ के लिए इलेक्ट्रिक कारें अब आयुर विज्ञान नगर, किदवई नगर, खेलगांव और अंसारी नगर पश्चिम आवासीय परिसरों में चौबीस घंटे उपलब्ध होंगी। ''
-
नई दिल्ली। युद्धग्रस्त इस्राइल से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान ऑपरेशन अजय के तहत पहली उड़ान आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पहुंची।
इस उडान से दो सौ 12 भारतीयों को इस्राइल से स्वदेश लाया गया। केन्द्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने इनकी अगवानी की। यह विमान तल-अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से कल शाम रवाना हुआ था।विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने इस्राइल से वापस आने के इच्छुक भारतीयों के लिए ऑपरेशन अजय शुरु किये जाने की घोषणा की थी। इस्राइल पर हमास के हमले के बाद जारी लड़ाई को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था।इस बीच इस्राइल में भारतीय दूतावास ने आज के लिए दूसरी उड़ान की घोषणा की है और इस बारे में ई-मेल पंजीकरण भेज दिया है।भारत सरकार के अभियान ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल से भारतीयों को स्वदेश लाए जाने के के बीच केरल ने राज्यवासियों को सहायता प्रदान करने के आवश्यक प्रबंध किए हैं।मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि नई दिल्ली के केरल हाउस में 24 घंटे कार्यरत एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और स्वदेश लाए गए लोगों के स्वागत और उनकी सहायता के लिए हवाई अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष में टेलीफोन नम्बर 0 1 1 - 23 74 70 79 पर सम्पर्क किया जा सकता है। केरल हाउस की वैबसाइट पर इस्राइल से स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। -
छत्रपति संभाजीनगर. भारतीय टूर ऑपरेटर एसोसिएशन (आईएटीओ) ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित विश्व प्रख्यात अजंता और एलोरा की गुफाओं में पर्यटकों के लिए पाश्चात्य शैली के शौचालयों, छायादार बेंच व अन्य सुविधाओं की मांग की है। आईएटीओ के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने कहा कि अजंता परिसर की प्रत्येक गुफा को देखने के लिए 40 आगंतुकों के एक समूह को 15 मिनट दिए जाते हैं। इसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए और एलोरा गुफाओं में आने वाले पर्यटकों के लिए भी ऐसा ही नियम बनाया जाना चाहिए। आईएटीओ में पर्यटन उद्योग के 1600 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं और हाल ही में यहां इसका वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। महाराष्ट्र सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संबंधित अधिकारियों और छत्रपति संभाजीनगर के जिलाधिकारी को बुधवार को लिखे एक पत्र में मेहरा ने कहा कि अजंता गुफा परिसर में सिर्फ एक शौचालय है। उन्होंने गुफा में विदेशियों के लिए अनुकूल पाश्चात्य शैली के शौचालयों की मांग की। उन्होंने कहा कि अजंता व्यू प्वाइंट पर मौजूद शौचालय सुविधा केंद्र भी उपयोग में नहीं है। आईएटीओ ने गुफाओं के बाहर छायादार बेंचों और अजंता गुफाओं में आने वाले पर्यटकों के लिए चाय, कॉफी और स्नैक्स की सुविधा प्रदान करने के लिए एक अधिकृत वेंडर की जरूरत पर भी जोर दिया। आईएटीओ ने कहा कि अजंता गुफा परिसर में प्रवेश से पहले एक पर्यटक को चार टिकटें खरीदनी पड़ती हैं, जिसमें बहुत समय लगता है। सभी टिकटों को मिलाकर पर्यटक को सिर्फ एक टिकट (पार्किंग शुल्क को छोड़कर) दी जानी चाहिए।
-
जयपुर. राजस्थान के जयपुर से उदयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र के रायला स्टेशन के पास बीती रात एक पत्थर लगने से एक कोच का शीशा टूट गया। हादसे में कोई भी चोटिल नहीं हुआ। रेल पुलिस ने इसकी जानकारी दी। चित्तौड़गढ़ जीआरपी थानाधिकारी छोटूलाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि जयपुर से उदयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जब रायला स्टेशन के गुजर रही थी, तो किसी ने उस पर पत्थर फेंका जो ट्रेन की अंतिम कोच (सी 7) की एक खिड़की पर लगा, जिससे उसका कांच टूट गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय इस कोच में यात्रियों के अलावा ट्रेन का गार्ड और रेलवे के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन कोई चोटिल नहीं हुआ और पत्थर से कोच की एक खिडकी का कांच टूट गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रायला स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। रायला थानाधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि किसी शराबी ने नशे में पत्थर फैंक दिया था। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है ।
-
शिमला. हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) राज्य के ऊना और कांगड़ा जिलों में चिंतपूर्णी और ज्वालामुखी मंदिरों के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 21 अक्टूबर से धार्मिक पर्यटन सर्किट बस सेवा शुरू करेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर से खाटूश्याम मंदिर और नैना देवी मंदिर से बाबा बालकनाथ मंदिर तक 'प्रथम दर्शन सेवा' बस सेवा योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम नए रूट शुरू करने के अलावा शिमला से अमृतसर, शिमला से चिंतपूर्णी तथा शिमला से हाटकोटी मंदिर जैसे पुराने मौजूदा मार्गों को प्रचारित करने के लिए दो रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। ठाकुर ने बृहस्पतिवार को बताया कि हर साल 1.5 करोड़ से अधिक लोग चिंतपूर्णी तथा ज्वालामुखी मंदिर आते हैं और इसका उद्देश्य आरामदायक एवं सस्ती यात्रा प्रदान करना है। यह बस सेवा नवरात्रि उत्सव के दौरान सभी सातों दिन और उसके बाद सप्ताहांत पर उपलब्ध होगी। बस सेवा सुबह आठ बजे धर्मशाला से शुरू होगी और सुबह 10.30 बजे चिंतपूर्णी मंदिर, अपराह्न दो बजे ज्वालामुखी मंदिर जबकि शाम 5.30 बजे वापस धर्मशाला पहुंचेगी। इसकी टिकट बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो गई।
-
नयी दिल्ली. पंकज बोहरा ने उद्योग मंडल इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। आईएसीसी, भारत में 14 कार्यालयों और अमेरिका में 27 साझेदार संगठनों वाला 55 साल पुराना उद्योग मंडल है। इसका उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। चार्टर्ड अकाउंटेंट 69 वर्षीय बोहरा ने कहा, ‘‘आज भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बनकर उभर रहा है। दोनों देशों के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं और एक नई ऊंचाई में प्रवेश करने को तैयार हैं।'' चार दशकों से अधिक के पेशेवर अनुभव के साथ, बोहरा वर्तमान में पंकज बोहरा एंड कंपनी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में वरिष्ठ भागीदार के रूप में कार्यरत हैं।
-
नयी दिल्ली. सहकारी क्षेत्र के विशेषज्ञ दुनिया भर में फैली 30 लाख से अधिक सहकारी समितियों को सशक्त करने के लिए विश्व सहकारी आर्थिक मंच (डब्ल्यूकॉपईएफ) बनाने को एकजुट हुए हैं। ये सहकारी संस्थायें विश्व के कुल कर्मचारियों में से 10 प्रतिशत को नौकरियां प्रदान करती हैं। विश्व सहकारी आर्थिक मंच (डब्ल्यूकॉपईएफ), वैश्विक स्तर पर इस क्षेत्र के मुद्दों को सरकारों और अन्य अंशधारकों के समक्ष उठाने के साथ साथ सहकारी सोच और सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देगा। मंच के संस्थापक सदस्यों में से एक दिलीप भाई शंघानी ने एक बयान में कहा, ‘‘डब्ल्यूकॉर्पईएफ की यात्रा, व्यावहारिकता के धरातल पर समतामूलक अर्थव्यवस्था के विचार के साथ शुरू हो रही है। हम अंतरराष्ट्रीय सहकारी आर्थिक व्यवस्था के साथ नये विमर्श की शुरुआत कर रहे हैं। कई चुनौतियां उभरी हैं, जिसके कारण एक नए मंच की आवश्यकता है। यह इस क्षेत्र की समस्याओं की आलोचनात्मक जांच पड़ताल करेगा और उनसे निपटने को उचित नीति विकसित करेगा।'' उर्वरक प्रमुख इफको के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के अध्यक्ष होने के साथ-साथ शंघानी इससे पहले संसद सदस्य और गुजरात सरकार में मंत्री रह चुके हैं। डब्ल्यूकॉर्पईएफ के अन्य संस्थापक सदस्य कृषि सुधारों पर एमएसपी समिति के सदस्य बिनोद आनंद, ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद (इरमा) में प्रोफेसर डॉ. राकेश अरवितिया व्हरर्ल, डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डब्ल्यू एच आर डॉट लोन्स के संस्थापक आशीष आनंद हैं। इस अवसर पर बिनोद आनंद ने कहा, ‘‘सामाजिक और अर्थव्यवस्था की मजबूती पर मंथन करने के लिए डब्ल्यूकॉर्पईएफ सहकारी क्षेत्र के पेशेवरों, समाजशास्त्रियों, सहकारी अर्थशास्त्रियों, नीति निर्माताओं और अन्य संबद्ध पक्षों को एक मंच पर लाएगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच संबद्ध पक्षों को न सिर्फ समस्याआओं को पार पाने में उनकी सहायता करेगा बल्कि सहकारी अर्थव्यवस्था को निर्धारित करने के लिए जरूरी जानकारी उत्पन्न करायेगा।'' डब्ल्यूकॉपईएफ का उद्देश्य एक न्यायपूर्ण और समतामूलक विश्व में मजबूत और सम्पन्न समाज के निर्माण के लिए सहकारी नीति को और अधिक सहयोगात्मक बनाने की दिशा में काम करना है।






.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)






.jpeg)

.jpg)