ब्रेकिंग न्यूज़

 उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने की सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा

-सभी विभागों की सहभागिता से अभियान को बनाएं सफल –  अरुण साव
 रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने सोमवार को बेमेतरा जिला मुख्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में निर्धारित गतिविधियों और कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों से अभियान के तहत जिले में प्रस्तावित गतिविधियों और अब तक की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल तथा विधायकगण श्री दीपेश साहू एवं श्री ईश्वर साहू भी बैठक में शामिल हुए।
 उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह शासन-प्रशासन को जनता के प्रति और अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सेवाभावी बनाने का संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए और निर्धारित सभी गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से सफल बनाया जाए।
 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत बेमेतरा जिले के चारों विकासखंडों - बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ और साजा में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जाए। यह कलश यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत से होते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर जाएगी। यात्रा के दौरान स्वच्छता, जनसेवा और सुशासन की अलख जगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के रूट चार्ट, सुरक्षा एवं जनभागीदारी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कलश यात्रा का सफल समापन जिला मुख्यालय में करने और सभा आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन को सुनने की व्यवस्था के निर्देश दिए।  बैठक में श्री साव ने "सेवा का रंग, राष्ट्र के संग" थीम पर आयोजित होने वाली विशेष रंगोली कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली बनाई जाए, जिसमें सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों की झलक दिखे। इस कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूहों, स्कूली छात्राओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष भागीदारी हो, ताकि कला के माध्यम से सेवा का संदेश घर-घर तक पहुंचे।
 महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए उप मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले ’आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसमें गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श एवं शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाए।
 उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शालाओं में केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए खेल गतिविधियों को नियमित रूप से शामिल किया जाए। सभी शालाओं में प्रतिदिन खेल पीरियड अनिवार्य किया जाए और नियमित अभ्यास कराया जाए। उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले ने हमेशा नवाचार में अग्रणी भूमिका निभाई है और इस बार भी सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन में बेमेतरा प्रदेश में मिसाल बनेगा। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, जनपद पंचायत अध्यक्षगण श्री जितेंद्र साहू, माधुरी परगनिहा, हेमा दिवाकर, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज और जिला पंचायत की सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर भी बैठक में मौजूद थीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english