- Home
- देश
-
बिजनौर। उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड सीमा पर स्थित भूतपुरी पिकेट थाना अफजलगढ में तैनात सिपाही और होमगार्ड से बाइक सवार दो बदमाशों के तमंचो के जोर पर राइफल छीनकर फरार होने की घटना में एक बदमाश को गिरफ्तार कर छीनी गयी इंसास राइफल बरामद कर ली गयी है, हालांकि उसका साथी मैग्जीन और कारतूस समेत फरार है ।
बिजनौर के सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में बिजनौर के सीमावर्ती थाने अफजलगढ. के भूतपुरी में रात लगभग 12 बजे पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड भीम सिंह वहां खराब खडे़ गन्ने की खोई के ट्रक वाले से बात कर रहे थे तभी बाइक पर दो युवक आए और ट्रक वाले से बीच मे ट्रक खड़ा करने को लेकर बदतमीजी करने लगे । उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुलिसकर्मी के रोकने पर उन्होंने सिपाही ललित और होमगार्ड भीमसिंह पर तमंचो की बट से हमला कर दिया । बदमाश मारपीट कर सिपाही ललित की राइफल छीनकर फरार हो गये । ए एस पी ने बताया कि सिपाही ललित की ओर से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 394,307,333 और 353 के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है । उन्होंने बताया कि अफजलगढ. पुलिस और उत्तराखंड के काशीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान रहमान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सिपाही से लूटी गयी इंसास राइफल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है । अधिकारी ने बताया कि राइफल की मैग्जीन और 20 कारतूस सहित रहमान का साथी हैदर अभी फरार है जिसकी धर पकड़ के लिये दबिश दी जा रही है। - पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बुधवार देर रात 4.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया लेकिन इससे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महार ने बताया कि भूकंप देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर आया और इसका केंद्र असकोट में 10 किलोमीटर की गहराई में था। महार ने बताया, ‘‘भूकंप हल्की तीव्रता का था और इसके कारण अब तक किसी भी क्षति की खबर नहीं है।’’
- नयी दिल्ली। केंद्र ने नगालैंड की स्थिति को ‘‘अशांत और खतरनाक’’ करार दिया तथा सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम (अफस्पा) के तहत 30 दिसंबर से छह और महीने के लिए पूरे राज्य को ‘‘अशांत क्षेत्र’’ घोषित कर दिया। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा नगालैंड से विवादास्पद अफस्पा को वापस लेने की संभावना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। अफस्पा नागालैंड में दशकों से लागू है। गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘केंद्र सरकार की राय है कि पूरे नगालैंड राज्य का क्षेत्र इतनी अशांत और खतरनाक स्थिति में है कि नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग आवश्यक है।’’अधिसूचना के अनुसार, ‘‘इसलिए सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम, 1958 (1958 की संख्या 28) की धारा तीन द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 30 दिसंबर, 2021 से छह महीने की अवधि के लिए पूरे नगालैंड राज्य को ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित करती है।’’ अधिसूचना गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल द्वारा जारी की गई, जिन्हें अफस्पा को वापस लेने की संभावना की जांच के लिए गठित समिति में सदस्य सचिव नामित किया गया था। समिति के अध्यक्ष सचिव स्तर के अधिकारी विवेक जोशी हैं। नगालैंड में 14 आम नागरिकों की हत्या को लेकर बढ़े तनाव को शांत करने के लिए इस उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था।
- रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर दोपहिया वाहन चलाने वाले गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए प्रतिमाह दस लीटर तक पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी देने की घोषणा की। यह योजना 26 जनवरी से लागू होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में यहां यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य स्तर से दोपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी, 2022 से मिलना शुरू होगा।'' मुख्यमंत्री ने स्वयं बाद में अपने इस निर्णय को ट्वीट भी किया।अभी सरकार ने इस योजना का विस्तृत विवरण साझा नहीं किया है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह योजना सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए हो सकती है। महत्वपूर्ण यह है कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले माह दीपावली की पूर्व संध्या पर तीन नवंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमशः पांच एवं दस रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की गयी थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश समेत अनेक भाजपा शासित राज्यों ने अपने यहां मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी कर जनता को पेट्रोल एवं डीजल के दामों में भारी राहत दी थी। हालांकि, अधिकतर विपक्ष शासित राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल एवं डीजल पर वैट घटाने से इनकार कर दिया था। झारखंड सरकार पर भी नवंबर से ही डीजल एवं पेट्रोल पर वैट घटाने का दबाव था लेकिन राज्य सरकार ने इस बारे में मौन धारण किया हुआ था। आज मुख्यमंत्री ने राज्य के गरीबों के लिए यह बड़ी घोषणा कर सभी को चौंका दिया।
- गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। जिले के मुरादनगर इलाके में एक गोदाम पर छापेमारी के दौरान चार करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की गई है। जिले में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, मुरादनगर में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से स्कॉच की 60 बोतलें बरामद की गयीं। जिला आबकारी अधिकारी आर के सिंह ने कहा कि आरोपी व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि जब्त की गयी स्कॉच व्हिस्की (शराब)आरोपी कुणाल चावला नाम के एक व्यक्ति के 'विदेश में स्थित' गोदाम से खरीदी गयी थी। सिंह के मुताबिक छापेमारी के दौरान विभिन्न विदेशी ब्रांड की शराब के कुल 5,240 कार्टन जब्त किए गए जिन्हें दो ट्रकों और कारों में गोदाम में रखा गया था। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि गोदाम पर छापेमारी के दौरान वहां मौजूद आरोपी रमन, आरोपी रणवीर, आरोपी सुनील और आरोपी लालजी नामक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी शराब व्यापारी कुणाल चावला ने उत्पाद शुल्क का भुगतान करने से बचने के लिए शराब बेची थी, जिससे सरकारी खजाने को “बड़ा नुकसान” हुआ।
- लखनऊ। झांसी रेलवे स्टेशन का नया नाम अब वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया, ‘‘इसके लिये पहले स्टेशन के नाम का कोड बनाकर उसे सिस्टम में अपडेट किया जाएगा। उसके बाद झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन हो जायेगा।'' उन्होंने कहा कि यह काम जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर ट्वीट किया है, ‘‘उत्तर प्रदेश का झांसी रेलवे स्टेशन अब 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाएगा।'' प्रदेश सरकार पहले ही तीन प्रमुख स्थानों के रेलवे स्टेशन का नाम बदल चुकी है। इलाहाबाद का प्रयागराज, मुगलसराय का दीन दयाल उपाध्याय नगर और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया जा चुका है।
- रायसेन। लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने बुधवार शाम को मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और उनके दो सहकर्मियों को स्टोन क्रशिंग की एक इकाई स्थापित करने के एवज में एक कारोबारी व्यक्ति से 45 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है । लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि आरोपी एसडीएम मनीष जैन ने गैरतगंज तहसील के अगरिया में एक स्टोन क्रशिंग इकाई लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बदले एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी, इसमें 50 हजार रुपए में मामला तय होने के बाद आरोपी ने पांच हजार रुपए रिश्वत के पहले ही प्राप्त कर लिए। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद योजना बनाकर कारोबारी को 40 हजार और पांच हजार रुपयों के दो लिफाफों के साथ भेजा गया। शुक्ला ने बताया कि आरोपी एसडीएम के आरोपी रीडर दीपक श्रीवास्तव ने दोनों लिफाफे स्वीकार कर लिए, इसके बाद उसने पांच हजार रुपए का लिफाफा अपने पास रखा और 40 हजार में से 10 हजार रुपए निकाल कर 30 हजार रुपए आरोपी एसडीएम जैन को सौंप दिए। उन्होंने बताया कि इस पर लोकायुक्त पुलिस दल ने आरोपी एसडीएम को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी जैन, आरोपी श्रीवास्तव और आरोपी कम्प्यूटर आपरेटर राम नारायण अहीर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
- नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवोवैक्स' की सात करोड़ खुराक नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को निर्यात करने की अनुमति दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में निदेशक (सरकार और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को एक आवेदन दिया था, जिसमें विदेशों में टीके की खुराक निर्यात करने के लिए अनापत्ति रिपोर्ट मांगी गई थी। सूत्रों ने कहा, ‘‘मूल्यांकन के बाद डीसीजीआई कार्यालय ने ‘कोवोवैक्स' की सात करोड़ खुराक नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को निर्यात करने पर अनापत्ति रिपोर्ट दे दी।'' इन देशों में अभी तक इस टीके को मंजूरी नहीं मिली है। भारत के औषधि नियामक, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने मंगलवार को देश में ‘कोवोवैक्स' को आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। डीसीजीआई कार्यालय ने 17 मई को एसआईआई को ‘कोवोवैक्स' के निर्माण और भंडारण की अनुमति दी थी। डीसीजीआई की मंजूरी के आधार पर कंपनी ने अब तक टीके की खुराक का उत्पादन और भंडारण किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 17 दिसंबर को ‘कोवोवैक्स' को आपातकालीन इस्तेमाल सूची में शामिल किया था, जिससे कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक स्वास्थ्य निकाय द्वारा मान्य टीके की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। अगस्त 2020 में अमेरिकी दवा कंपनी नोवावैक्स ने एसआईआई के साथ एनवीएक्स-कोव2373 टीका तैयार करने और विपणन के लिए एसआईआई के साथ समझौता किया था। एसआईआई का ‘कोवोवैक्स' टीका नोवावैक्स यूएसए टीका का एक तकनीकी हस्तांतरण है।
- रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर दोपहिया वाहन चलाने वाले गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए प्रतिमाह दस लीटर तक पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी देने की घोषणा की। यह योजना 26 जनवरी से लागू होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में यहां यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य स्तर से दोपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी, 2022 से मिलना शुरू होगा।'' मुख्यमंत्री ने स्वयं बाद में अपने इस निर्णय को ट्वीट भी किया।अभी सरकार ने इस योजना का विस्तृत विवरण साझा नहीं किया है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह योजना सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए हो सकती है। महत्वपूर्ण यह है कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले माह दीपावली की पूर्व संध्या पर तीन नवंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमशः पांच एवं दस रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की गयी थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश समेत अनेक भाजपा शासित राज्यों ने अपने यहां मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी कर जनता को पेट्रोल एवं डीजल के दामों में भारी राहत दी थी। हालांकि, अधिकतर विपक्ष शासित राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल एवं डीजल पर वैट घटाने से इनकार कर दिया था। झारखंड सरकार पर भी नवंबर से ही डीजल एवं पेट्रोल पर वैट घटाने का दबाव था लेकिन राज्य सरकार ने इस बारे में मौन धारण किया हुआ था। आज मुख्यमंत्री ने राज्य के गरीबों के लिए यह बड़ी घोषणा कर सभी को चौंका दिया।-
- मुजफ्फरनगर। हरियाणा के करनाल में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से मुजफ्फरनगर के न्यू मंडी थाने के एक कांस्टेबल की मौत हो गई और पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार को उस समय हुई जब कार करनाल जिले के कुंजपुरा गांव में एक पेड़ से टकरा गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी एक मामले की जांच के सिलसिले में वहां गए थे और मुजफ्फरनगर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कांस्टेबल सुमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य सोहनबीर, मोहित, राहुल, देवेंद्र और सुनील कुमार को करनाल के अमृत धारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बुधवार सुबह ‘मल्टी-यूटिलिटी' वाहन (एमयूवी) के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से दो स्कूली छात्रों तथा एक महिला की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य लोग घायल हो गए। बगोदरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एमयूवी, दक्षिण गुजरात के वापी से सौराष्ट्र के राजकोट की ओर जा रही थी और बगोदरा कस्बे के पास यह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि हादसे में दो स्कूली छात्रों और एक महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसे में एमयूवी में सवार करीब 10 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें अहमदाबाद स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- तिरुवनंतपुरम । केरल में बुधवार को एक घर में घुसे 19 वर्षीय युवक की घर के मालिक ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। बाद में आरोपी ने पास के पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और स्वीकार किया कि उसने चोर होने के संदेह में युवक की हत्या कर दी। शहर के मध्य में स्थित पेट्टा के निवासी अनीश जॉर्ज की हत्या आरोपी लालू ने की। आरोपी लालू भी पेट्टा का ही रहने वाला है। आरोपी के मुताबिक घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। आरोपी लालू ने कहा कि उसे घर की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में कुछ आवाजें सुनाई दीं और वहां उसने जॉर्ज को देखा। जॉर्ज को चोर समझकर आरोपी लालू ने तुरंत उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में वह पास के थाने पहुंचा और पूरी घटना बताई और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हत्या का मामला है... जांच प्रारंभिक चरण में है। हमें संदेह है कि कुछ व्यक्तिगत मुद्दों के कारण घटना को अंजाम दिया गया। हम पूरी जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दे पाएंगे।'' हत्या के मकसद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
- नयी दिल्ली। प्रमुख कपड़ा एवं परिधान कंपनी रेमंड ने मंगलवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के ठाणे में जमीन जायदाद के कारोबार को लेकर कंपनी टेन एक्स रियल्टी लि. (टीएक्सआरएल) बनायी है। रेमंड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि टेल एक्स रियल्टी लि. का गठन जमीन जायदाद के विकास यानी रियल एस्टेट कारोबार के लिये किया गया है। कंपनी ने कहा, ‘‘नई कंपनी टीएक्सआरएल अनुषंगी इकाई की अनुषंगी है...।-
- बांका (बिहार)। जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजावार गांव में मंगलवार देर शाम एक मकान में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की जलकर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहर्ष भगत के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। गुप्ता ने बताया कि मृतकों में अशोक पासवान के चार बच्चे और एक उनका भतीजा है। हादसे में पासवान भी झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण रसोई गैस सिलेंडर का फटना नहीं है, क्योंकि मकान में रखा सिलेंडर सही सलामत है। गुप्ता ने बताया कि हादसे के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
- नयी दिल्ली। श्रम एवं रोजगार सचिव सुनील बर्थवाल ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत बताते हुए मंगलवार को कहा कि श्रम संहिताओं का क्रियान्वयन जल्द ही किया जाएगा। बर्थवाल ने उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सरकार ने नए श्रम संहिताएं यथासंभव समकालीन स्थिति को ध्यान में रखकर बनाने की कोशिश की है। हमने इस दुनिया की समकालीनता को भी सुनिश्चित करने की कोशिश की है।'' उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रमशक्ति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। बर्थवाल ने कहा, ‘‘जब तक महिलाओं की भागीदारी नहीं सुधरेगी तब तक महिला कामगारों का जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में योगदान अपेक्षित स्तर तक नहीं हो पाएगा। हमने श्रम संहिताओं पर नियोक्ता, श्रमिक, महिला और युवा समेत विभिन्न दृष्टिकोणों से विचार किया है और यह सबका एक अच्छा मिश्रण है।'' उन्होंने कहा कि सरकार श्रम संहिताओं को लागू करने के लिये राज्यों को प्रोत्साहित कर रही है। चूंकि यह कानून संविधान की समवर्ती सूची में है लिहाजा केंद्र एवं राज्य दोनों स्तरों पर नियम बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के स्तर पर हमने नियमों को पहले ही प्रकाशित कर दिया है और इसके लिये तैयार हैं। जैसे ही बहुसंख्यक राज्य नियम बना लेते हैं, तब हम संहिता लागू करने के लिये तैयार होंगे। बर्थवाल ने कहा कि अधिसूचना और नियमों को अंतिम रूप देने के मामले में अधिक से अधिक राज्य सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें तेजी से काम करना होगा क्योंकि... हर कोई इन नियमों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
- नयी दिल्ली। थल सेना ने मध्य प्रदेश के महू में सैन्य इंजीनियरिंग संस्थान में एक ‘क्वांटम कंप्यूटिंग' प्रयोगशाला और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए एक केंद्र स्थापित किया है। दोनों केंद्र सशस्त्र बलों के उपयोग के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास में गहन शोध करेंगे।रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) की मदद से थल सेना ने हाल ही में अनुसंधान और प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने के लिए मिलिटरी कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, महू में क्वांटम लैब की स्थापना की है।" मंत्रालय ने कहा कि भारतीय थल सेना उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सतत और महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है। थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने हाल ही में महू की अपनी यात्रा के दौरान इस केंद्र का दौरा किया।मंत्रालय ने कहा, "भारतीय थल सेना ने उसी संस्थान में एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) केंद्र भी स्थापित किया है...।'' उसने कहा कि एक अत्याधुनिक साइबर रेंज और साइबर सुरक्षा प्रयोगशालाओं के माध्यम से साइबर युद्ध पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सेना द्वारा किए गए अनुसंधान से संचार की अगली पीढ़ी में पहुंचने और ‘क्रिप्टोग्राफ़ी' की वर्तमान प्रणाली को बदलने में मदद मिलेगी।-
- कोझिकोड (केरल) । मलयालम फिल्मों में अपने संगीत के दम पर अलग पहचान बनाने वाले मशहूर संगीतकार कैथापरम विश्वनाथन नम्बूदिरी का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संगीत निर्देशक नम्बूदिरी ने सीमित संख्या की अपनी फिल्मों के जरिए ही दिग्गज संगीतकारों में अलग जगह बनाई थी। वह मशहूर गीतकार-संगीतकार कैथापरम दामोदरन नम्बूदिरी के छोटे भाई थे। विश्वनाथन नम्बूदिरी ने 20 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया था। फिल्म कन्नकी के लिए उन्हें वर्ष 2001 में केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। नम्बूदिरी अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने नम्बूदिरी के निधन पर शोक जताया है।
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निरीक्षक, उपनिरीक्षक, लिपिक संवर्ग, मुख्य आरक्षी और आरक्षी पद के कर्मियों के लिए उनके पौष्टिक आहार भत्ते में 25 फीसदी की वृद्धि की गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । इसके साथ ही नागरिक पुलिस व पीएसी के फील्ड ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी पद के कर्मियों को वार्षिक रूप से 2000 रूपये सिम भत्ता दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि निरीक्षक/उपनिरीक्षक/लिपिक संवर्ग को वर्तमान में अनुमन्य भत्ता 1200 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये, मुख्य आरक्षी/आरक्षी को वर्तमान अनुमन्य भत्ता 1500 रूपये से बढ़ाकर 1875 रूपये तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को वर्तमान अनुमन्य भत्ता 1350 रूपये से बढ़ाकर 1688 रूपये करने का निर्णय लिया गया है। कुमार ने बताया कि प्रदेश के अन्दर कानून-व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने, विभिन्न घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा घटना स्थल पर शीघ्रातिशीघ्र पहुंचने के दृष्टिगत पीएसी एवं नागरिक पुलिस के फील्ड ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी स्तर तक के कर्मियों को वार्षिक रूप से 2,000 रुपए का सिम भत्ता दो भागों में प्रथम जनवरी में रूपये 1000 (जनवरी से जून) एवं द्वितीय जुलाई में रूपये 1000 (जुलाई से दिसम्बर) दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है।
- भोपाल। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर का सेटेलाइट कैंपस खोला जाएगा । इस केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्य किया जाएगा। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को मंत्री के हवाले से कहा कि नया शैक्षिक केंद्र स्वतंत्र तौर पर अपने प्रशासनिक और शैक्षणिक निर्णय लेगा इसका यह केंद्र रोजगार और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने में प्रमुख भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में छात्रों के लिए छात्रावास तथा कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा भी होगी। देश के अपनी तरह का पहला केंद्र होने के दावा करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘ आईआईटी, इंदौर ने उज्जैन में एक सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने के लिए प्रारंभिक तौर पर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है। यह केंद्र 100 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा और छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध तथा उच्च शिक्षा का केंद्र होगा।'' उन्होंने कहा कि इंदौर और उज्जैन स्थित उद्योगों के लिए शोध कार्य भी इस परिसर में ही किया जाएगा।यादव ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, खगोल विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में उज्जैन की अपनी समृद्ध विरासत को देखते हुए नए शैक्षणिक संस्थान को उज्जैन में स्थापित करने के बारे में उन्होंने हाल ही में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार से चर्चा की थी। यादव ने कहा कि प्रारंभिक चरण में उज्जैन में राष्ट्रीय स्तर के चार शैषणिक केंद्र और एक औद्योगिक अनुसंधान केंद्र खोलने का प्रस्ताव है।
- कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक कॉलेज परिसर में बुधवार तड़के एक तेंदुआ घुस गया, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुए ने वहां से जाने से पहले एक कुत्ते को मार डाला। पुलिस के मुताबिक कॉलेज के चौकीदार ने परिसर में तेंदुए को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। सौभाग्य से, त्योहारी सीजन होने के कारण कॉलेज बंद था और आसपास वहां कोई मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके के निरीक्षण के दौरान तेंदुए के पैरों के निशान देखे । स्थानीय लोगों के मुताबिक तेंदुआ पिछले कुछ महीनों से इलाके में घूम रहा था। यह इलाका मदुक्करई के जंगलों के पास है। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ही वन विभाग को तेंदुए का एक वीडियो सौंपा था। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से तेंदुए को इंसानी इलाकों में आने से रोकने का वादा किया है।
- नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में इस सप्ताह के अंत तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की है। कल तक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक कम होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, जबकि उत्तरी राजस्थान में भी पहली और दूसरी जनवरी को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 3 दिनों के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।विभाग ने कहा है कि दिल्ली में बारिश लगभग खत्म हो गई है। न्यूनतम तापमान में अब धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 और 6 जनवरी के आसपास दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ पर नजर रखी जा रही है और उसी के अनुसार चेतावनी जारी की जाएगी।--
- नयी दिल्ली। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 781 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 241 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 21 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में सबसे अधिक 238 मामले दर्ज किए गए हैं और इसके बाद महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 9,195 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,08,886 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 77,002 तथा 302 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,80,592 हो गई है।आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 62 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 77,002 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,546 की वृद्धि दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 86 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 45 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,42,51,292 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 143.15 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 302 मामले सामने आए हैं, उनमें से 244 मामले केरल और 22 मामले महाराष्ट्र में सामने आए।केरल में सामने आए मौत के 244 मामलों में से 38 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 206 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,80,592 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,476, केरल में 47,066, कर्नाटक में 38,318, तमिलनाडु में 36,750, दिल्ली में 25,107, उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,733 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
- नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पूर्व विचार-विमर्श के तहत राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक करेंगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक 30 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। पिछली बैठकों के विपरीत यह बैठक आमने-सामने की होगी। वित्त मंत्री बजट तैयारियों के सिलसिले में विभिन्न पक्षों के साथ बैठकें कर रही हैं। यह बैठक उसी कड़ी का हिस्सा है। सीतारमण 2022-23 का बजट संभवत: एक फरवरी को पेश करेंगी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल और सीतारमण का चौथा बजट होगा। सीतारमण अबतक उद्योग, वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों, श्रमिक संगठनों, कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठकें कर चुकी हैं। इन बैठकों में आयकर स्लैब को युक्तिसंगत बनाने, डिजिटल सेवाओं को बुनियादी ढांचा का दर्जा दिये जाने तथा हाइड्रोजन भंडारण को प्रोत्साहन देने जैसे सुझाव दिये गये हैं। पिछले सप्ताह जारी वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार इस प्रकार की आठ बैठकें 15 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच हो चुकी हैं।--
- नयी दिल्ली। मल्टीप्लेक्स कंपनियों ने दिल्ली सरकार से कोविड-19 की वजह से सिनेमाघरों को बंद करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। मल्टीप्लेक्स परिचालकों का कहना है कि सिनेमाघरों को कुछ शर्तों मसलन प्रवेश के लिए दोनों टीकों की अनिवार्यता और सिर्फ 50 प्रतिशत सीटों की बुकिंग की अनुमति के साथ खोलने की अनुमति दी जा सकती है। कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से ‘येलो' अलर्ट की घोषणा की, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघरों और जिम बंद रहेंगे, जबकि गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ‘सम-विषम' फॉर्मूले के आधार पर खुलेंगी तथा शहर में मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ परिचालित होंगी। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने कहा है कि इस फैसले से भारतीय फिल्म उद्योग को बड़ा नुकसान होगा। एमएआई ने कहा कि सिनेमाधरों को बंद करने के बजाय दिल्ली सरकार महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरह प्रवेश के लिए दोनों टीकों की अनिवार्यता को लागू कर सकती है। इसके अलावा सीटों की बुकिंग को भी 50 प्रतिशत तक सीमित किया जा सकता है। एमएआई के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने कहा कि सरकार को भारतीय फिल्म उद्योग के विशिष्ट सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक मूल्य के मद्देनजर अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। दिल्ली के व्यापारियों, जिम और स्पा मालिकों ने भी इस फैसले पर नाखुशी जताई है।जिम मालिकों का कहना है कि यह फैसला उनके लिए मौत का वॉरंट है। फिटनेस उद्योग महामारी की शुरुआत के बाद से ही अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। दिल्ली जिम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चिराग सेठी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली का फिटनेस उद्योग पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिम मालिक पहले ही किराये, बिजली शुल्क, पानी शुल्क आदि की वजह से कर्ज के बोझ में दबे हैं। यह फैसला जिम मालिकों के लिए ‘मौत का वॉरंट' है। ग्रेटर कैलाश-दो में आनंदम स्पा के निशांत खरबंदा ने इसी तरह की चिंता जताते हुए कहा कि जब सैलून खुले हैं, ऐसे में स्पा को पूरी तरह बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष और सदर बाजार के व्यापारी देवराज बवेजा ने कहा कि व्यापारी पहले ही कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के प्रभाव से उबर नहीं पाए हैं। बवेजा ने कहा कि नए अंकुशों से व्यापारी बुरी तरह प्रभावित होंगे क्योंकि सम-विषम व्यवस्था की वजह से कारोबारी दिवस घटेंगे। उन्होंने कहा कि पहले जहां दुकानें सप्ताह में छह दिन खुल रही थीं वहीं अब ये सिर्फ तीन दिन खुलेंगी।-
- नासिक। महाराष्ट्र के नासिक शहर में मंगलवार को एक नहर में तैरते समय डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि घटना दोपहर के समय शहर के मखमलाबाद रोड इलाके में समर्थ नगर के निकट हुई।उन्होंने कहा कि पंचवटी के अश्वमेध नगर के निवासी नीलेश काशीनाथ मुले (14), प्रमोद बबन जाधव (13) और सिद्धेश रामनाथ धोत्रे (13) नहर में तैरने गए थे। अधिकारी ने कहा कि वे पानी की गहराई को भांप नहीं पाए और उसमें डूब गए।उन्होंने कहा कि पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।-






















.jpg)



.jpeg)

