- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। रामानंद सागर के सीरियल रामायण के दोबारा प्रसारण से इसके कलाकारों की लोकप्रियता बढ़ी है। सीरियल में वीर हनुमान का किरदार रेसलर और अपने जमाने के मशहूर अभिनेता दारा सिंह ने निभाया था।बताते हैं कि दारा सिंह यह रोल करने के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि उस वक्त वे 60 साल के हो चुके थे और लगातार कुश्ती करने के कारण उनके घुटनों और कांधों में दर्द रहता था। रामानंद सागर भी कहां मानने वाले थे, उन्होंने दारा सिंह को अपने सीरियल के लिए मना ही लिया।इस सीरियल में काम करने के लिए दारा सिंह को रामानंद सागर ने दूसरे कलाकारों की तुलना में सबसे अधिक पारिश्रमिक दिया। बताते हैं कि दारा सिंह को करीब 33 लाख रुपए पारिश्रमिक के तौर पर दिए गए थे। उस वक्त इतनी रकम किसी टॉप के फिल्मी हीरो को मिला करती थी।रामानंद सागर ने रामायण में वीर हनुमान के रोल के लिए दारा सिंह को सबसे सटीक पाया था। दारा सिंह ने अपने किरदार को बखूबी निभाया भी था। दारा सिंह का हुनर और लंबी-चौड़ी पर्सलैनिटी खूब पसंद की गई। उन्होंने अपने आगे अच्छे-अच्छे स्टार्स को फेल कर दिया था। ें दारा सिंह ने रामायण के अलावा फिल्म बजरंगी (1976) में भी हनुमान का रोल निभाया था।दारा सिंह पहले ऐसे स्पोट्र्स पर्सन थे जो राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुए थे। उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया। दारा सिंह अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्री स्टाइल पहलवान रहे। उन्होंने पचपन वर्ष की आयु तक पहलवानी की। 1983 में उन्होंने अपने जीवन का आखिरी मुकाबला जीतने के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था।--
- मुंबई। रामानंद सागर के सीरियल रामायण ने पुन: प्रसारण के बाद भी विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। दूरदर्शन ने ट्वीट करते हुए बताया कि 16 अप्रैल को रामायण 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो बन गया है।दूरदर्शन ने एक वीडियो क्लीप जारी करते हुए बताया कि रामायण के पुन: प्रसारण के पहले सप्ताह में इसके दर्शकों की संख्या 556 मिलियन से अधिक रही।लॉ$कडाउन के दौरान दर्शकों की मांग पर दूरदर्शन के राष्ट्रीय प्रसारण में रामायण सीरियल का प्रसारण किया गया। सीरियल को एक बार फिर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब उत्त्तर रामायण सीरियल को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोकप्रियता के मामले में आज भी रामायण सीरियल नंबर वन है। शायद इसीलिए अब दूरदर्शन के बाद स्टार प्लस भी इसे प्रसा्रित करने जा रहा है।बार्क की 16वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस बार भी रामायण का जलवा बरकरार है। रावण का वध होने के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई। खास बात ये है कि उत्तर रामायण को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं महाभारत की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है।1. रामायण- रामायण टीआरपी में पहले नंबर पर है। ये राम-रावण युद्ध और राम के अयोध्या लौटने के दौरान की टीआरपी है। शो को 68687 इंप्रेशंस मिले हैं।2. उत्तर रामायण- राम के अयोध्या लौटने के बाद उत्तर रामायण सीरियल शुरू हुआ है। सीता के राम से अलग होने और लव-कुश के जन्म की कहानी लोगों को लुभा रही है।3, महाभारत- रामायण और उत्तर रामायण के पहले दो स्थानों पर काबिज होने की वजह से महाभारत तीसरे नंबर पर खिसक गई है। उम्मीद है अगले हफ्ते शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिले।4. चौथे नंबर पर सीरियल बाबा ऐसो वर ढूंढो है। पिछले हफ्ते ये शो टीआरपी रेटिंग में तीसरे नंबर पर था।5. शो महिमा शनिदेव की टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिली है। चौथे नंबर से खिसक कर ये शो अब पांचवें स्थान पर काबिज है।----
- मुंबई। दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर एक बार फिर अपना जलवा दिखाने आ रहा सीरियल श्रीकृष्ण। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल रविवार 3 मई से रोज रात 9 बजे देखें- भगवान श्रीकृष्ण की महिमा की कथा। श्री कृष्ण केवल डीडी नेशनल पर । जरूर देखें। .रामानंद सागर ने इस सीरियल का निर्माण किया था। 1996 में प्रसारित इस सीरियल ने अपने दौर में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी।देश में लॉकडाउन के दौरान रामायण , महाभारत सहित कई पुराने क्लासिक सीरियलों की दूरदर्शन पर वापसी हुई है। अब जनता की मांग पर दूरदर्शन पर एक और लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्णा की वापसी हो रही है।रामानंद सागर के शो श्रीकृष्णा को फिर से दिखाए जाने की फैंस काफी समय से डिमांड भी कर रहे थे। श्रीकृष्णा सीरियल में अभिनेता सर्वदमन डी बनर्जी ने युवा श्रीकृष्ण और विष्णु का रोल निभाया था। वहीं स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्ण का रोल निभाया था।
- मुंबई। पांच दशक लंबे कॅरिअर के दौरान करीबन 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार 30 अप्रैल को सुबह 8.45 बजे निधन हो गया। रोमांटिक हीरो के तौर पर दर्शकों के बीच फेमस हुए कलाकार के निधन से पूरा देश अभी तक शोक में हैं। किसी इंसान को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है। उनके आकस्मिक निधन के बाद अमूल ने दिग्गज अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।अमर अकबर एंथोनी से लेकर बॉबी, मेरा नाम जोकर और चांदनी जैसी कई फिल्मों के जरिए ऋषि कपूर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया और दर्शकों के दिलों पर 44 से अधिक सालों तक राज किया।अमूल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, कई दशकों से वो एक महान और बहुत लोकप्रिय स्टार थे...। साथ ही उन्होंने इमेज पर लिखा है कि, आप किसी से कम नहीं। दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट ने भी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए दिल वाली इमोजी बनाई है। ऋषि कपूर के निधन के बाद से आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ साया बनकर उनके साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़ी है। मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त भी आलिया भट्ट वहां मौजूद थीं।-----
- रायपुर। महान गायक मन्ना डे का आज जन्मदिन है। यदि आज वे जीवित होते तो 101 साल के होते। उनके जन्मदिन पर लता मंगेशकर ने उन्हें याद करते हुए एक गाना ट्वीट किया है। ठेठ शास्त्रीय राग पर आधारित इस गीत को जरूर सुनिएगा। यह गीत 1959 में प्रदर्शित हुई चाचा जिंदाबाद का था। फिल्म सफल नहीं रही, इसलिए इसके गाने भी ज्यादा नहीं चले।
गाने के बोल हैं प्रीतम दरस दिखाओ.... राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत को सुरों में ढाला था मदनमोहन साहब ने। फिल्म की कहानी के अनुसार इस गाने को मदनमोहन ने राग ललित में स्वरबद्ध किया और इसमें मन्ना डे तथा लता मंगेशकर को मौका दिया। हालांकि उनकी दिली ख्वाहिश थी कि इस गीत को उस्ताद अमीर खां साहब और लता मंगेशकर गाएं, पर ऐसा नहीं हो पाया।दरअसल जब लता जी के कानों में यह ख़बर पहुंची कि मदन जी उनके साथ उस्ताद अमीर खां साहब को गवाने की सोच रहे हैं, वो नर्वस हो गईं। उन्होंने निर्माता ओम प्रकाश और मदन मोहन से कहा कि उन्हें इस गीत के लिए माफ़ कर दिया जाए और किसी अन्य गायिका को खां साहब के साथ गवाया जाए। मदन मोहन अजीब स्थिति में फंस गए। वो लता जी के सिवाय किसी और से यह गीत गवाने की सोच नहीं सकते थे, और दूसरी तरफ़ ख़ां साहब को गवाने की भी उनकी तीव्र इच्छा थी। जब उन्होंने लता जी से कारण पूछा तो लता जी ने उन्हें कहा कि वो इतने बड़े शास्त्रीय गायक के साथ गाने में बहुत नर्वस फ़ील करेंगी जिनकी वो बहुत ज़्यादा इज़्ज़त करती हैं। आखिरकार प्रीतम दरस दिखाओ... को मन्ना डे और लता जी ने गाया और गाना काफी सुरीला है। मन्ना डे के साथ लता मंगेशकर ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं।लता दी और मन्ना दा के 10 हिट गीत1. ये रात भीगी भीगी..2. चुनरी संभाल गोरी उड़ी चली जाए रे3. आजा सनम मधुर चांदनी में हम4. प्यारा हुआ इकरार हुआ5. तेरे बिना आग ये चांदनी6. रमैया वस्ता वैया7. दिल की गिरह खोल दो चुप न बैठो8. जहां मैं जाती हूं वहीं चले आते होॉ9. दैया रे दैया चढ़ गयो पापी बिछुआ10. यशोमती मैया से----- - बॉलीवुड गलियारे से कई बार ऐसी खबरें आती हैं, जिसे सुनकर दिल बैठ जाता है। हमारी इंडस्ट्री में कई ऐसे दिग्गज कलाकार रहे हंै, जिनकी मौत की खबर से पूरा देश हिल गया था।देखें ऐसे ही कलाकारों की लिस्ट....ऋषि कपूर- ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई में अंतिम सांस ली। 67 साल के ऋषि कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके अचानक यूं चले जाना उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड को हैरान-परेशान कर गया।इरफान खान- अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है। कोलोन इंफेक्शन के चलते इरफान को अस्पताल में भर्ती किया गया था । वे 53 साल के थे।अमजद खान- फिल्म शोले के गब्बर सिंह को कौन भूल सकता है। इस किरदार में अमजद खान ने इस कदर जान फूंकी थी कि आज भी लोग इसी किरदार के जरिए ही याद करते है। अमजद खान ने 51 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। अमजद खान को दिल का दौरा पड़ा था।लक्ष्मीकांत बेर्डे - मराठी और हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता लक्ष्मीकांत 50 साल की उम्र में सभी को अलविदा कहकर चले गए थे। लक्ष्मीकांत किडनी की दिक्कत से काफी लम्बे समय तक परेशान रहें।विनोद मेहरा- साल 1990 में विनोद मेहरा का निधन हुआ था। विनोद मेहरा को 45 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा था।श्रीदेवी - सुपरस्टार श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में दुबई में अंतिम सांस ली थी। श्रीदेवी की मौत होटल के बॉथटब में डूबने से हुई थी। हालांकि यह पहले घोषित किया गया था कि मौत का कारण दिल का दौरा है, लेकिन बाद में दुबई पुलिस द्वारा जारी की गयी फोरेंसिक रिपोर्ट में संकेत मिले है कि इनकी मृत्यु होटल में बॉथटब में दुर्घटनाग्रस्त रूप से डूबने से हुई है।मीना कुमारी - महज 39 साल की उम्र में मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मीना कुमारी के निधन की खबर सुनकर हर कोई बैचेन हो उठा था।
संजीव कुमार - संजीव कुमार भी कम उम्र में ही रुठकर इस दुनिया से चले गए थे। दिल का दौरा पडऩे के कारण उन्होंने 47 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।मधुबाला- साल 1969 में मधुबाला ने अंतिम सांस ली थी और उनकी अचानक हुई मौत ने हर किसी को अंदर से झकझोंर दिया था। वे मात्र 36 साल की थी। जन्मजात हृदय रोग ने उनकी जान ली।सौंदर्या - साल 2004 में हुए एक प्लेन क्रैश दुर्घटना में सौंदर्या की मौत हो गई थी। उस वक्त वे केवल 28 साल की थीं। रिपोर्ट के अनुसार जब उनकी मृत्यु हुई, वे मां बनने वाली थीं। अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने सूर्यवंशम में काम किया , जो सुपर हिट थी।गीता बाली - गीता बाली ने भी महज 35 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। गीता की मौत स्मॉलपॉक्स के चलते हुई थी। उन्होंने शम्मी कपूर से विवाह किया था।
दिव्या भारती- 19 साल की उम्र में दिव्या भारती अपने घर की बिल्डिंग से गिर गई थी। दिव्या भारती के मौत का कारण आज भी एक राज है।आदेश श्रीवास्तव - बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर आदेश श्रीवास्तव पांच साल तक कैंसर से जूझते रहे। 51 साल की उम्र में आदेश ने अंतिम सांस ली थी।स्मिता पाटिल- बचपन के पुराने कॉम्पलिकेशंस के चलते स्मिता पाटिल की मौत हुई थी। 31 साल की उम्र में स्मिता पाटिल ने दुनिया को अलविदा कहा था।
- मुंबई। जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के एच. एन. रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अब से कुछ देर पहले ट्वीट में यह जानकारी दी है।ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीडि़त हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।गौरतलब है कि ऋषि कपूर कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क से भारत लौटे हैं।-----
- मुंबई। सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले अभिनेता इरफान खान ने ट्वीटर पर अपने अंतिम पोस्ट में इमोशनल बातें लिखीं थीं। उन्होंने अपने जीवन का अंतिम ट्वीट 12 अप्रैल को किया था। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने अंग्रेजी मीडियम फिल्म की जानकारी दी थी।इस फिल्म में उनका किरदार चंपक लाल का था जो अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकता था। इरफान ने अपने अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, चंपक लाल के दिमाग की स्थिति, अंदर से प्यार और बाहर उसे कैसे दिखाएं इसकी कोशिश। साथ ही उन्होंने एक इमोजी और फिल्म का पोस्टर भी ट्वीट किया था। कोई नहीं जानता था कि इरफान खान का ये अंतिम पोस्ट होगा। तीन-चार दिन पहले उनकी मां का निधन हुआ था। वो लॉकडाउन के कारण मां के अंतिम संस्कार में शािमल नहीं हो पाये थे।मां की अंतिम आरजू पूरी नहीं कर सके इरफान खानइरफान के भाई सलमान ने बताया कि 95 साल की मां की अंतिम इच्छा थी कि इरफान भाई जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर घर लौटें, मगर ऐसा ना हो सका। वो जिंदगी से जंग हार गए।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। तबीयत बिगडऩे के बाद कल मंगलवार को उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्विटर पर इरफान खान के दोस्त और जाने-माने फिल्मकार सुजीत सरकार ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी है।सुजीत सरकार ने अपने ट्वीट में लिखा है, मेरे प्यारे दोस्त इरफान खान तुम लड़े, लड़े और लड़े.... मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हम जल्द ही मिलेंगे। मैं आपके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं। आपकी पत्नी ने आपके लिए हर संभव जंग लड़ी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.... मैं तुम्हें सलाम करता हूं इरफान खान।इरफान ने साल 2018 में बताया था कि वे हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीडि़त हैं। उनका लंदन में लंबा इलाज चला और वे पिछले साल ही भारत लौटे थे। इरफान खान ने अपनी बीमारी के कारण ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लिया था। अंग्रेजी मीडियम उनके कॅरिअर की आखिरी फिल्म है, जिसे कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है।अभिनेता इरफान खान लम्बे समय से अदाकारी के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने करिअर की शुरूआत थिएटर और टीवी से की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। इरफान ने मकबूल, लाइफ इन अ मेट्रो, द लंच बॉक्स, पीकू, तलवार और हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें हासिल (निगेटिव रोल), लाइफ इन अ मेट्रो (बेस्ट एक्टर), पान सिंह तोमर (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और हिंदी मीडियम (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। पान सिंह तोमर के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। कला के क्षेत्र में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी मिल चुका है।उनके निधन की खबर लगते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि इरफान खान के निधन की खबर मिली। यह सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है। एक शानदार टैलेंट, एक महान कलीग, सिनेमा की दुनिया के एक शानदार योगदानकर्ता हमें बहुत जल्दी छोड़ के चले गए। प्रार्थना और दुआएं। जॉन अब्राहम ने लिखा कि आपको याद किया जाएगा आरआईपी इरफान खान। वहीं रणदीप हुड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि इरफान खान का जाना सिनेमा और कला के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। आपकी आत्मा को शांति मिले।इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू, के के मेनन, हैदर अली, आईफा, अक्षय कुमार, कियारा अडवानी, कंगना रानौत के अलावा मोहम्मद कैफ, आदित्य पाटिल, ज्योर्र्तििदत्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, जैसी नामी हस्तियों ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उनके असंख्य प्रशंसकों ने भी अपने फेवरेट हीरो के इसतरह चले जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
- मुंबई। इन दिनों छोटे परदे पर प्रसारित हो रहा सीरियल महाभारत लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस पुराने सीरियल को देखने के बाद लोग ज्यादा से ज्यादा इस शो के बारे में जानना चाहते हैं। यही वजह है कि महाभारत के किस्से और कहानियां आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।पिछले कुछ समय में ही महाभारत की कास्ट को लेकर काफी जानकारियां सामने आ चुकी हैं जिनके मुताबिक बीआर चोपड़ा ने महाभारत के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स का चयन किया था। इसमें से एक नाम जैकी श्रॉफ का भी था जो कि महाभारत में अर्जुन के किरदार को निभाने वाले थे। इस बात का खुलासा महाभारत के असली अर्जुन यानी फिरोज खान ने किया है।फिरोज खान ने बताया कि अर्जुन के रोल के लिए जैकी श्रॉफ का नाम फाइनल किया गया था। किस्मत की बात है कि ये रोल मुझे मिल गया। ऑडिशन के एक हफ्ते बाद भी मुझे प्रोडक्शन की तरफ से कोई फोन नहीं आया था। ऐसे में मैं फटाफट बीआर चोपड़ा के ऑफिस पहुंच गया। यहां पर मुझे कॉस्ट्यूम और मूंछे लगाने को दी गईं। जिसके बाद मैं बीआर चोपड़ा से मिलने उनके केबिन में चला गया। उस समय वह महाभारत के राइटर्स के बात कर रहे थे। इन लोगों ने मुझे बताया कि मैं अर्जुन का किरदार निभाने वाला हूं।े फिरोज खान ने बताया कि, महाभारत के बाद मुझे सब लोग अर्जुन के नाम से ही बुलाने लग गए थे। एक गलतफहमी के चलते ऐसा हुआ था। मैंने रोल मिलने के बाद बीआर चोपड़ा के ऑफिस में फोन किया था। जब मैंने फोन पर अपना नाम फिरोज खान बताया तो उन्होंने फोन काट दिया। ऐसे में मुझे बीआर चोपड़ा और बाकी लोगों ने नाम बदलने के लिए कहा और सब मुझे अर्जुन के नाम से ही बुलाने लग गए। हालत तो यह हो गई थी कि मेरी मां ने भी मुझको अर्जुन कह कर बुलाना शुरू कर दिया था।महाभारत सीरियल के अलावा फिरोज खान कई बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।---
-
मुंबई। डायरेक्टर राजामौली के डायरेक्शन में बनी बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। फिल्म ने सिनेमाघरों में कई हफ्तों तक अपने पैर जमाए रखे थे और हर एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था।
इस फिल्म से प्रभास को देशभर में पहचाना जाने लगा था और लोग उन्हें न्यूएज पैन इंडिया सुपरस्टार कहकर पुकारने लगे थे। बाहुबली 2 को पसंद करने वाले बहुत कम लोग यह जानते हैं कि इस फिल्म ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन के एक बड़े रिकॉर्ड को छुआ तक नहीं था। ्र
बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 1994 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन ने सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज कराए थे। प्रभास की बाहुबली 2 उस आंकड़े के आसपास तक नहीं पहुंच पायी थी। रिपोर्ट के मुताबिक हम आपके हैं कौन ने 90 के दशक में 7 करोड़ 39 लाख 62 हजार फुटफॉल्स दर्ज कराए थे जो अपने आप में रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 को देशभर के दर्शकों ने पसंद किया था लेकिन फिर भी यह केवल 5 करोड़ 25 लाख 22 हजार फुटफॉल्स दर्ज कराने में सफल रही थी। अगर दोनों फिल्मों के बीच का फासला देखें तो यह काफी ज्यादा नजर आता है।
फुटफॉल्स किस बला का नाम है
एक दिन में कितने दर्शक सिनेमाघर का टिकिट खरीदते हैं, उनमें से कितने एक खास फिल्म को देखने जाते हैं उसे फुटफॉल्स कहते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर बाहुबली 2 और हम आपके हैं कौन एक साथ रिलीज हों तो एक दिन में इन दोनों के कितने टिकिट बिकते हैं और उसमें से किस फिल्म को देखने के लिए कितने लोग जा रहे हैं, उसे फुटफॉल्स कहते हैं।
हम आपके हैं कौन का रिकॉर्ड आजतक क्यों कोई नहीं तोड़ पाया
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म हम आपके हैं कौन एक फैमिली ड्रामा थी, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ देखने पहुंचे थे। बताया जाता है कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने थिएटर मालिकों से सीटें ठीक करने को भी कहा था ताकि परिवार के लोग एक साथ बिना झिझके फिल्म को देखने आ सकें। इस फिल्म के बाद किसी भी कलाकार की फिल्म को इस तरह की फैमिली ऑडियंस नहीं मिली, जिस कारण कोई भी फिल्म हम आपके हैं कौन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी है।
-
- अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये फिल्म एक मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज अटक गई है। इसके बाद अब इस फिल्म से जुड़ी एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही हैं। जिससे फैंस को कुछ राहत मिलेगी।दरअसल, वरुण धवन ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि ये फिल्म कब सिनेमाघर पहुंच पाएगी। इस बारे में एक्टर ने फैंस के साथ चैट के दौरान ये बात कही है। हाल ही में वरुण ने अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन किया था। इस दौरान अभिनेता ने कहा, मेरी फिल्म कुली नंबर 1 अगले हफ्ते यानी 1 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन जिस तरह का माहौल अभी चल रहा है, ऐसे में इसकी रिलीज फिलहाल संभव नहीं है।वरुण धवन आगे बताया, जानलेवा वायरस खत्म होने के बाद हम फिल्म को रिलीज करने के बारे में उचित निर्णय लेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे फिल्म जल्द रिलीज होगी और आपका मनोरंजन करेंगी। इतना ही नहीं, वरुण धवन ने ये भी साफ कर दिया कि वो अपने बर्थडे पर इस फिल्म से जुड़ा कुछ खुलासा करने वाले थे। लेकिन टीम ने ऐसा करने से मना कर दिया। कुली नंबर 1 स्टार ने कहा मैं अपने जन्मदिन पर आपको सरप्राइज देने वाला था लेकिन मुझे फिल्म से जुड़ी कई बात शेयर करने से मना किया गया है।फिल्म कुली नंबर 1 की बात करें तो, वरुण धवन इस फिल्म में सारा अली खान के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। ये पहली बार होगा जब दोनों स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में परेश रावल, शिखा तलसानिया, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जावेद जाफऱी जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाएं अदा करते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पापा डेविड धवन ने किया है। फिल्म सुर्खियों में बनी रहे इसलिए मेकर्स ने समय-समय पर मजेदार पोस्टर्स भी रिलीज किए है। वरुण धवन इसमें कुली के गेटअप में दिखाई दिए। दर्शकों ने उनके इस लुक को काफी पसंद भी किया था।
- मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना वायरस महामारी से साथ जंग लड़ रहे देश के बहादुरों के साथ हर कदम पर खड़े नजर आ रहे हैं। जब से इस महामारी ने देश में दस्तक की है, तब से ही वो लगातार देश के इन बहादुरों की मदद कर रहे हैं। इस सिलसिले में अब उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपये का दान दिया है।मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने ट्वीट करके बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को शुक्रिया कहा है और बताया है कि उनका यह योगदान राज्य के लिए जान दांव पर लगाने वाले बहादुर पुलिसवालों का मनोबल बढ़ाएगा। ट्वीट में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने लिखा है, मुंबई पुलिस कलाकार अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करना चाहती है क्योंकि उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का दान दिया है। आपका यह योगदान उन लोगों की जिंदगी की रक्षा करेगा, जो लोग इस समय शहर की रक्षा कर रहे हैं। मुंबई पुलिस की तरफ से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार...अक्षय कुमार ने हाल में तेरी मिट्टी नाम का एक गाना भी रिलीज किया था, जिसमें देश के डॉक्टर्स को सलाम किया गया था। बीते दिनों देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें सामने आई थीं कि लोगों का इलाज करने गई डॉक्टर्स की टीम पर कुछ लोगों ने हमला किया है। ऐसे लोगों को डॉक्टर्स की अहमियत बताने के लिए अक्षय कुमार ने यह गाना रिलीज किया था। तेरी मिट्टी गाने को लोगों ने जबरदस्त रिस्पांस दिया था।अगर अक्षय कुमार की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपनी फिल्म सूर्यवंशी लेकर आएंगे, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने लगभग एक दशक के बाद किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिस कारण इन दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं।
- मुंबई। आज जाने-माने अभिनेता फिरोज खान और विनोद खन्ना की पुण्यतिथि है। दोनों ही जिगरी दोस्त थे और एक संयोग देखिए कि दोनों ने एक ही तारीख 27 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहा। दोनों को ही कैंसर हो गया था।फिरोज खान को फेफड़े का कैंसर था और 27 अप्रैल 2009 को इस कैंसर ने उनकी जान ले ली । वहीं 27 अप्रैल 2017 को ब्लैडर कैंसर की वजह से विनोद खन्ना ये दुनिया छोड़ गए। दोनों ही अपने जमाने के सबसे हैंडसम हीरो माने जाते थे। साथ में उन्होंने कई फिल्में कीं।पहली बार विनोद खन्ना को फिल्म शंकर शंभू में फिरोज खान के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। ये फिल्म 1976 में प्रदर्शित हुई थी। उसके बाद फिरोज खान जब कुर्बानी फिल्म बना रहे थे, तो उन्होंने फिल्म में अहम रोल में अपने दोस्त विनोद खन्ना को साइन किया। फिल्म में विनोद इतने हैंडसम नजर आए, कि उनकी लोकप्रियता फिरोज खान से काफी आगे निकल गई। फिल्म सुपर हिट रही और इस फिल्म के बाद उनकी दोस्ती और मजबूत हो गई।फिरोज खान जब 1986 में जांबाज फिल्म बना रहे थे, तब भी उन्होंने विनोद खन्ना को याद किया, लेकिन ऐसा कुछ हुआ कि विनोद खन्ना के हाथ से यह फिल्म निकल गई और फिर यह रोल अनिल कपूर ने निभाया। दरअसल उस समय विनोद खन्ना अपने कॅरिअर , परिवार सब कुछ छोड़कर ओशो की शरण में अमरीका चले गए थे।विनोद खन्ना ने जब फिर से बॉलीवुड में कमबैक किया तो फिरोज खन्ना ने ही उनकी मदद की। फिरोज के उनके साथ फिल्म दयावान साइन की। फिल्म में विनोद खन्ना की नायिका का रोल माधुरी दीक्षित ने निभाया था। इस प्रकार इन दोनों की जोड़ी ने तीन फिल्में की और सभी हिट रहीं।दोनों ही स्टार्स ने कई शानदार फिल्में की और इन फिल्मों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। आज दोनों स्टार की कुछ फिल्मों का हम जिक्र कर रहे हैं, समय मिले तो इन्हें जरूर देखिएगा।फिरोज खान की प्रमुख 10 फिल्में - 2007- वैलकम, 1986- जाँबाज़, 1982-कच्चे हीरे , 1980-कुर्बानी, 1976- नागिन राज, 1975-काला सोना, 1975 -धर्मात्मा, 1974- खोटे सिक्के, 1970-सफर , 1967-रात और दिन ।
विनोद खन्ना की 10 प्रमुख फिल्में-1970 सच्चा- झूठा, 1971- रेशमा शेरा, 1971-मेरा गांव मेरा देश, 1971-मेरे अपने, 1974, हाथ की सफाई, 1976 हेराफेरी, 1977-खून पसीना, 1978- मुकद्दर का सिकंदर, 1979 मीरा, 1985 सत्यमेव जयते।
- मुंबई। कोरोना वायरस के कहर के बीच फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपने फॉर्म हाउस पर काफी एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैस क्रेजी हो गए है।इस वीडियो में वो ब्रोकली, बैंगन, टमाटर और तोरी जैसी सब्जियों की फार्मिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, दोस्तों, सब्जियां की साइज देखो... आज ब्रोकली, बैंगन, टमाटर और तोरी... उगी है। मैं इनको इसलिए तौलता हूं क्योंकि इससे मुझे पता चलता है कि कितनी सब्जियां उगी हैं। ताजी सब्जियां देखकर मुझे बेहद खुशी मिलती है... लव यू ऑल.. धर्मेंद्र के इस वीडियो में उनके अंदर के कलाकार के साथ-साथ अंदर का किसान भी झलक रहा है।मुंबई के पास लोनावाला स्थित फार्म हाउस पर धर्मेन्द्र अपना ज्यादातर वक्त बिताते हैं। उनका फार्म हाउस काफी लक्जरीयस है। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील और रॉक गार्डन भी है। यहां वे ऑर्गेनिक खेती पर जोर देते हैं।एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ वाले कई फोटोज इसी फार्महाउस के हैं। दोनों को कई बार साथ में यहां पहले टाइम बिताते हुए देखा गया है।धर्मेन्द्र का फार्म हाउस करीब सौ एकड़ में विस्तृत है। देओल परिवार के सभी सदस्य यहां पर ज्यादा वक्त बिताते हैं। वे यहां धान, गेंहू, फल, सब्जियां , फूल उगाते हैं। उनकी अपनी डेयरी है।--
- मुंबई। देश में लॉकडाउन के दौरान रामायण , महाभारत सहित कई पुराने क्लासिक सीरियलों की दूरदर्शन पर वापसी हुई है। अब जनता की मांग पर दूरदर्शन पर एक और लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्णा की वापसी हो रही है। दूरदर्शन पर इसका प्रसारण कब से शुरू किया जाएगा, अभी इसकी अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।प्रसार भारती ने इस बात की पुष्टि की है कि दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर श्रीकृष्ण सीरियल का प्रसारण जल्द किया जाएगा। पहली बार यह सीरियल वर्ष 1996 में प्रसारित किया गया था और उस वक्त यह काफी लोकप्रिय हुआ था। रामानंद सागर के शो श्रीकृष्णा को फिर से दिखाए जाने की फैंस काफी समय से डिमांड भी कर रहे थे। प्रसार भारती ने ट्वीट कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। श्री कृष्णा के टीजर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- जल्द आ रहा है श्री कृष्णा डीडी नेशनल पर।श्रीकृष्णा सीरियल में अभिनेचा सर्वदमन डी बनर्जी ने युवा श्रीकृष्ण और विष्णु का रोल निभाया था। वहीं स्वपनिल जोशी ने युवा कृष्णा का रोल निभाया था।लॉकडाउन में दूरदर्शन नेटवर्क पर टेलीकास्ट हो रहे शो रामायण और महाभारत को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। सालों पहले टेलीकास्ट हुए इन शोज को दर्शकों का इतना प्यार मिलेगा इसकी उम्मीद चैनल के निर्माताओं को भी नहीं थी। दूरदर्शन नेटवर्क पर रामायण-महाभारत के अलावा बुनियाद, शक्तिमान, देख भाई देख, श्रीमान श्रीमती, चाणक्य जैसे पुराने शोज भी री-टेलीकास्ट हो रहे हैं और सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।----
- मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत अदाकारा ने हैशटैग जीतेगा इंडिया जीतेंगे हम, नाम से कैंपेन शुरू किया है। इस बारे में खुद रवीना ने जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स के जरिए दी है। बॉलीवुड स्टार ने इस कैंपेन के जरिए डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ पर हमला न करने की अपील की है।अपने इस अभियान के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए रवीना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, अपनी जान दांव पर लगाकर डॉक्टर्स, नर्स जैसे रियल लाइफ हीरो कोरोना वायरस से लडऩे में हमारी मदद कर रहे हैं। लोगों का इलाज कर वो हमें और हमारे परिवारों को इस वायरस से सुरक्षित रखने की कोशिश में है। इस जंग में जीत हासिल करने के लिए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिन रात काम कर रहे हैं। ऐसे में हमें डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिल से सम्मान करना चाहिए।रवीना टंडन ने कहा, हम इस कैंपेन के जरिए सभी लोगों से अपील करेंगे कि वो स्वास्थ्य विभाग की टीम को उनका काम करने दें और उचित सम्मान दें। हम सभी संकट की घड़ी से गुजर रहे हैं ऐसे में अफवाहों पर ध्यान न दें। हम उम्मीद करते है कि इस अभियान का फायदा जरूर होगा, हम सभी एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करेंगे। इतना ही नहीं इस अभियान के तहत फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने दोस्तों शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, साइना नेहवाल, रणवीर सिंह, सोनू सूद, करण जौहर, युवराज सिंह को टैग करते हुए नॉमिनेट भी किया है।बता दें कि रवीना टंडन जल्दी ही फिल्म केजीएफ चैप्टर 2में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वो कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। लॉकडाउन ऐलान होने से पहले रवीना हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए गई थी। इसके बाद उन्होंने अभिनेता यश के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।----
- मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने कोरोनावायरस से पीडि़तों का दिन-रात इलाज कर रहे मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स को सैल्यूट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस गाने को शानदार रिस्पांस मिल रहा है।लॉकडाउन में जहां लोग अपने अपने घरों में टाइम स्पेंड कर रहे हैं वहीं देश में कई ऐसे हीरोज भी हैं जो कोरोनो वायरस से लडऩे लिए कठिन संघर्ष कर रहे हैं। इन्हीं हीरोज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अक्षय कुमार के साथ करण जौहर समेत कई लोगों ने सफेद वर्दी वाले इन सैनिकों के लिए एक भावुक म्यूजिक वीडियो तेरी मिट्टी शेयर किया है। तेरी मिट्टी गाने के जरिये बॉलीवुड ने डॉक्टर्स के काम और संघर्ष को सलाम किया है। इस गाने को फेमस पंजाबी सिंगर बी प्राक ने गाया है।अक्षय कुमार का यह वीडियो इस समय यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं ट्विटर पर भी तेरी मिट्टी हैशटैग ट्रेंडिंग में है। वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर अक्षय के सभी फैंस इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
- मुंबई। साल 2020 के 15वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है और इस लिस्ट में एक बार फिर से रामायण ने धमाकेदार तरीके से एंट्री मारी है। चलिए नजर डालते हैं इस हफ्ते की टॉप 5 शोज की लिस्ट...1. रामायण -अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर इस शो को लोग लॉकडाउन के चलते बड़े ही चाव से देख रहे हैं। बीते हफ्ते इस शो को 15 प्वॉइंट मिले थे वहीं इस हफ्ते भी यह शो नंबर वन पर है। इस समय टीवी पर उत्तर रामायण दिखाया जा रहा है।2. महाभारत -लॉकडाउन के बाद डीडी नेशनल पर इस पौराणिक शो को भी दोबारा शुरु किया गया है। इस शो को इस हफ्ते 5 प्वॉइंट मिले हंै। ये शो इस हफ्ते दूसरे पायदान पर है।3. मर्दानी- इस हफ्ते स्टार प्लस ने रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 का प्रीमियर किया था। इस फिल्म ने टीआरपी लिस्ट 1.6 प्वॉइंट बटोरने के साथ तीसरा स्थान भी झटक लिया है।4. महिमा शनिदेव की - 1.3 प्वॉइंट के साथ इस शो को टीआरपी लिस्ट में चौथा नम्बर हासिल हुआ है।5. बाबा ऐसो वर ढूढो - 1.2 प्वॉइंट के साथ विक्रांत मेस्सी के इस शो ने इस हफ्ते टॉप 5 शोज की लिस्ट में धमाकेदार एंट्री मारी है। इस हफ्ते ये शो पांचवे नम्बर पर है।---
- मुंबई। देश में इस समय लॉकडाउन चल रहा है और नियमों के अनुसार सभी को घर में रहना है। फिल्म से जुड़े सभी काम बंद होने के कारण बॉलीवुड सितारों के पास काफी खाली वक्त है। इस दौरान बॉलीवुड के सितारे कई दिलचस्प काम करते नजर आ रहे हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन घर पर इन दिनों कुकिंग कर रही हैं और उन्होंने अपने परिवार के लिए मोदक बनाए हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया है, वो खाना बनाना नहीं जानती लेकिन उनको मोदक काफी पसंद हैं और वो वही बना रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही विद्या का सिंपल-सोबर लुक भी लोगों को लुभा रहा है।
- मुंबई। फिल्म स्टार संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट्स से सनसनी मचा देती है। हाल ही में त्रिशाला दत्त ने अपनी दिंवगत मॉम ऋचा शर्मा दत्त की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में ऋचा शर्मा गोद में बेटी त्रिशाला को लिए हुए है।इस फोटो को शेयर करते हुए त्रिशाला दत्त ने लिखा है, मॉम और मैं, साल 1988 । खास बात ये है कि त्रिशाला ने ये फोटो पृथ्वी दिवस के दिन शेयर की है। त्रिशाला दत्त की ओर से शेयर की गई संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।इस फोटो में ऋचा शर्मा बेहद खुश नजर आ रही हैं। त्रिशाला की ओर से शेयर की गई इस अनसीन फोटो पर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी कमेंट किए बगैर नहीं रह पाईं और उन्होंने त्रिशाला की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ब्यूटीफुल।ऋचा शर्मा बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की पहली पत्नी थी। दोनों ने साल 1987 में शादी की थी और 1988 में ऋचा शर्मा ने त्रिशाला को जन्म दिया था। लेकिन साल 10 दिसंबर 1996 में ऋचा शर्मा की ब्रेन ट्यूमर के चलते डेथ हो गई थी। मां की मौत के बाद उनकी बेटी त्रिशाला को नानी और नाना ने ही संभाला था और वो तभी से अमेरिका में ही रह रही है।त्रिशाला दत्त बॉलीवुड में कदम नहीं रखना चाहती है। वो एक सक्सेसफुल साइकोथेरेपिस्ट हैं। संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को इंस्टाग्राम पर काफी लोग फॉलो करते हैं और वो अपनी जिंदगी के बारे में इसी के जरिए अपडेट देती रहती है। संजय की पत्नी मान्यता और दोनों बच्चों के साथ भी त्रिशाला के मधुर संबंध हैं।---
- मुंबई। भारत में पिछले एक साल से ओटीटी प्लेटफॉम्र्स की दीवानगी बढ़ती नजर आ रही है। इन पर दर्शकों को इंटरनेशनल स्तर का कंटेंट देखने को मिलता है, जिस कारण वो फिल्मों से ज्यादा इन प्लेटफॉम्र्स को प्रिफरेंस देने लगे हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड के ए-लिस्ट स्टार्स भी लगातार इनका रुख कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अदाकारा अनुष्का शर्मा ने अपने बैनर की नई वेब सीरीज की घोषणा कर दी है।अमेजन प्राइम ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो शेयर करके बताया है कि जल्द ही अनुष्का शर्मा के बैनर में बनी एक थ्रिलर सीरीज दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। इसमें इंसानी नस्ल को खत्म करने आए कुछ कीड़ों के साथ धरती के लोगों की जंग देखने को मिलेगी। वेब सीरीज का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आएगा, क्योंकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच वो इसके साथ जुड़ाव महसूस करेंगे लेकिन यह वेब सीरीज कितनी दमदार होगी वो तो ट्रेलर देखने के बाद ही कहा जा सकेगा।
- मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जिदंगी पर बनी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हाल में ही मेकर्स ने - मैं मुलायम सिंह यादव का मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसकी पंच लाइन है- जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है।फिल्म के मोशन पोस्टर में मुलायम सिंह यादव के पूरे सफर को दिखाया गया है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि जब यह रिलीज होगी तो दर्शक सिनेमाघरों से यही कहते हुए निकलेंगे, जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है।फि़ल्म का निर्माण मीना संठी मंडल ने किया है, जबकि निर्देशन सुवेंदु राज घोष का है। फि़ल्म में अमित सेठी नेताजी के रोल में दिखायी देंगे। मेकर्स का दावा है कि मैं मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति और मुलायम सिंह यादव के संघर्ष को बड़े पर्दे पर पेश करेगी, जिसमें उन्होंने एक किसान पुत्र से प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफऱ तय किया था।मैं मुलायम सिंह यादव 14 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे थे। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुलायम सिंह यादव के पिता उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। मगर, मुलायम सिंह यादव की किस्मत में कुछ और बनना लिखा था।
- मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन का असर टीवी इंडस्ट्री पर साफ देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन की वजह से टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले हजारों वर्कर्स बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में इन लोगों को दो समय का खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि अब टीवी प्रोड्यूसर्स सरकार से मदद की गुहार लगाने वाले हैं। इस बारे में बात करते हुए जेडी मजीठीया ने बताया है कि, टीवी के प्रोड्यूसर्स सरकार के आगे 4 मई से शूटिंग शुरू करने का प्रस्ताव रखने वाले हैं। फिल्मसिटी में काम शुरू होने से बहुत लोगों की परेशानियों कम हो जाएंगी। रोजाना काम करने वाले वर्कर्स टीवी इंडस्ट्री पर पूरी तरह से निर्भर हैं। ऐसे में उनके पास कमाई का कोई और जरिया नहीं है।जेडी मजीठीया ने कहा कि, हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी बात पर गौर जरुर करेगी। हर किसी की सेहत और बाकी जरुरतों का पूरा ख्याल सेट पर रखा जाएगा। अगर काम शुरू करने की इजाजत मिलती है तो हम फिल्मसिटी को पहले सैनेटाइज करवाएंगे उसके बाद ही काम शुरू होगा। हमारी इस पहल से काफी लोगों की मदद होगी। जेडी मजीठीया टीवी विंग ऑफ द इंडियन फिल्म एड टीवी प्रोड्यूसर कांउसिल के चेयनमैन हैं जिनको आपने सीरियल खिचड़ी में भी देखा है।कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सभी सीरियल्स की शूटिंग ठप्प हो गई है। यही वजह है कि सभी चैनल एक के बाद एक अपने पुराने शोज री-टेलीकास्ट कर रहे हैं। ऐसे में दूरदर्शन में रामायण, महाभारत, व्योमकेश बख्शी, सर्कस और शक्तिमान जैसे शोज की वापसी हुई है। जिसकी वजह से पुराने शोज इन दिनों टीवी पर छाए हुए हैं।दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट हो रहे माइथोलॉजिकल शो रामायण को पहले दिन से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि रामायण ने टीआरपी के मामले में सभी शोज को पछाड़ दिया है। ऐसे में टीआरपी को बरकरार रखने के लिए दूरदर्शन उत्तर रामायण और छोटा भीम जैसे शोज को लेकर आया है। दूरदर्शन के इस कदम के चलते बाकी टीवी चैनल्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब तक शोज की शूटिंग दोबारा शुरू नहीं होगी तब तक इन टीवी चैनल्स की टीआरपी में सुधार नहीं होगा।---
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी आज से 6 साल पहले हुई थी। लेकिन इन दोनों की शादी ने फिल्मी दुनिया में तहलका मचा दिया था। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के अफेयर की खबरें तो सामने आती रही थी। लेकिन फिर भी इनकी गुपचुप शादी से फैंस जरुर हैरान हो गए थे। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने इटली में 21 अप्रैल , 2014 को सिर्फ 12 लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी बहुत ही सादे समारोह में हुई थी।इस शादी का पता लोगों को 22 अप्रैल 2014 की सुबह उस वक्त हुआ, जब यशराज फिल्म ने एक स्टेटमेंट जारी कर आदित्य और रानी की शादी की खबर दी। स्टेटमेंट में कहा गया, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल की रात इटली में शादी कर ली है। शादी बहुत छोटे स्तर पर काफी क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स की मौजूदगी में हुई। हम जोड़े को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामना देते हैं।रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की पहली मुलाकात मुंबई में संपन्न रेस्टोरेंट में हुई थी। ये आदित्य चोपड़ा के बैनर यश राज फिल्म्स की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की सक्सेस पार्टी थी। लेकिन यहां रानी मुखर्जी आदित्य से मिलने में झिझक रही थी। इससे इंप्रेस होकर आदित्य ने करण जौहर को उन्हें अगली फिल्म कुछ कुछ होता है, में लेने की बात कही। आदित्य रानी की डेब्यू फिल्म में उनके काम से भी इंप्रेस थे। रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे आदित्य चोपड़ा ने उनके मुंह पर ये बात कह दी थी कि वो बकवास फिल्मों में काम कर रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये खुलासा भी किया था कि लगातार उन्हें कहा जा रहा है कि ये लड़की यशराज फिल्म्स के बैनर में काम करने के लिए सूटेबल नहीं है। ये बात रानी को पसंद आई कि उन्होंने मुंह पर सबकुछ साफ-साफ कहा। रानी ने बताया कि उन्हें बातें गोल-गोल घुमाकर करने वाले लोग पसंद नहीं हंै।मीडिया में खबरें आई कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की करीबियों के चलते उनकी शादी में दरार आ रही है। इसके बाद साल 2009 में आदित्य चोपड़ा की पहली पत्नी पायल खन्ना संग तलाक हो गया था। हालांकि रानी मुखर्जी ने इन सब रिपोट्र्स को बकवास बताया था और कहा था कि उनकी दोस्ती आदि के तलाक के बाद ही हुई। हालांकि रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि उनका और आदित्य के बीच रोमांस उस वक्त शुरू हुआ था जब उनका तलाक हो चुका था और वो उस वक्त उनकी फिल्मों के निर्माता भी नहीं थी। इसके बारे में बताते हुए रानी ने कहा था वो और आदि काफी एक जैसे हैं शायद इसीलिए दोनों एक दूसरे की ओर एट्रेक्ट हुए।रानी मुखर्जी ने बताया था कि उन्हें आदित्य चोपड़ा की एक बात काफी पसंद हैं कि वो पूरी तरह से फैमिली मैन है। न वो खुद पार्टी पर्सन हैं और न ही उनके पति ऐसे हैं। ये बात रानी मुखर्जी को बेहद खास लगती है और इसीलिए उनकी एक-दूसरे से काफी जमती है।यशराज बैनर के मालिक होने के बावजूद आदित्य चोपड़ा खुद को और अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध की वजह से दूर ही रखते हैं। इसीलिए वो पत्नी रानी मुखर्जी के साथ भी कैमरे में कैद होने से बचते हंै। शादी के महज एक साल बाद ही आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी प्यारी सी बेटी अदिरा के पैरेंट्स बने थे। उनकी बेटी अब चार साल की हो चुकी है। आदित्य अपनी बेटी पर जान छिड़कते हैं।---


.jpg)


.jpg)






.jpg)














.jpg)