- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का आज तड़के दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी।अनुपम खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की। बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने अपने ड्राइवर से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा।ÓÓ इससे पहले, खेर ने एक ट्वीट में लिखा था कि वह कौशिक के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं।उन्होंने ट्वीट किया था, ''मुझे पता है कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखना होगा। 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम। तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश। ओम शांति।
कौशिक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किए आखिरी पोस्ट में प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर द्वारा सात मार्च को मुंबई में आयोजित वार्षिक होली समारोह की तस्वीरें साझा की थीं।फिल्म इमरजेंसी में कौशिक के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें एक दयालु और सच्चा इंसान बताते हुए याद किया। इमरजेंसी अभी रिलीज नहीं हुई है। कंगना ने ट्वीट किया, इस दुखद खबर के साथ सुबह की शुरुआत हुई। वह मेरी काफी हौसलाअफजाई करते थे । एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक। सतीश कौशिक जी बेहद दयालु और सच्चे इंसान थे। इमरजेंसी फिल्म में उनके साथ करके काफी अच्छा लगा। उनकी कमी हमेशा खलेगी, ओम शांति।नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र सतीश कौशिक को जाने भी दो यारों , मिस्टर इंडिया , दीवाना मस्ताना और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली थी।हास्य अभिनेता के तौर पर भी कौशिक ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वह एक फिल्म निर्देशक भी थे। उन्होंने तेरे नाम और मुझे कुछ कहना ह जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था। सतीश कौशिक के परिवार में पत्नी और बेटी हंै। - होली एक ऐसा त्योहार है, जिसके रंग फिल्मी दुनिया में खूब देखने को मिलते हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों में होली खेलते हुए दिखाया गया है। वहीं इस त्योहार पर कई गाने भी बने हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री और होली का गहरा नाता है।इस फिल्म में पहली बार खेली गई थी होलीबॉलीवुड में होली का त्योहार उस वक्त से मनाया जा रहा है जिस वक्त ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा का दौर हुआ करता था। साल 1940 में आजादी से पहले औरत फिल्म रिलीज हुई थी, उसी में पहली बार होली का त्योहार मनाते हुए दिखाया गया था लेकिन इस मूवी में असली रंग नहीं दिख पाए क्योंकि ये ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। इस मूवी को महबूब खान के डायरेक्ट किया था। साल 1957 में महबूब खान ने फिल्म औरत का रीमेक बनाया जिसका नाम मदर इंडिया था। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया और ये सुपरहिट साबित हुई।महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया में ही होली के रंग रंगीन पर्दे पर देखने को मिले थे। मदर इंडिया में नर्गिस, राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त जैसे सितारे दिखे थे। हालांकि,मदर इंडिया से पहले भी कई फिल्में कलर स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी थीं, उसमें एक फिल्म महबूब खान की भी थी, जिसका नाम आन था। इस फिल्म में दिलीप कुमार, निम्मी, नादीरा और प्रेमनाथ जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म साल 1952 को रिलीज हुई थी, और महबूब खान ने इस फिल्म में होली के दृश्य को दिखाया था। ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में होली ट्रेंड शुरू करने में महबूब खान ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। महबूब खान की वजह से आज हमें कई फिल्मों में होली के रंग देखने को मिलते हैं।
-
इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी है होली की पार्टी, सॉन्ग सुनते ही थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर
होली के मौके पर बॉलीवुड गानों की भारी-भरकम मांग होती है। होली की पार्टियां बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी लगती हैं। होली के मौके पर अपनी प्ले लिस्ट में शामिल करें ये बॉलीवुड गानेबलम पिचकारी'बलम पिचकारी' साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का है। इस गाने में रणवीर और दीपिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और यही कारण है कि आज भी यह सॉन्ग होली की पार्टियों में सबसे ज्यादा बजाया जाता है। ्रहोरी खेले रघुवीराफिल्म 'बागबान' का यह गाना 'होरी खेले रघुवीरा' होली पार्टियों में लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। इस गाने में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जबरदस्त केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था।लहू मुंह लग गयाअगर आप होली के मौके पर अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक गाने पर परफॉर्म करना चाहते हैं 'लहू मुंह लग गया' गाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह गाना फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' का है।डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होलीसाल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'वक्त' के इस गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज भी होली के मौके पर इस गाने को खूब बजाया जाता है।अंग से अंग लगानाफिल्म 'डर' का यह गाना 'अंग से अंग लगाना' होली का बेस्ट सॉन्ग है। आप इस गाने पर आज भी लोगों के पैर थिरकने के लिए मजबूर हो जाते है।होली के दिनफिल्म 'शोले' का गाना 'होली के दिन' काफी सुपरहिट हुआ था। इस गाने में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने जमकर धमाल मचाया था। आज भी होली पार्टियों में इस गाने की खूब डिमांड होती है।बेशर्म रंगफिल्म 'पठान' के गाना 'बेशर्म रंग' ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इस गाने में दीपिका के डांस से हर किसी के होश उड़ा दिए थे। होली के मौके पर आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।गो पागलअक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का यह गाना होली पार्टी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस गाने को आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।होली आई रे कन्हाईफिल्म 'मदर इंडिया' का यह गाना 'होली आई रे कन्हाई' भी बेस्ट होली सॉन्ग है। इस गाने में राजकुमार और नरगिस के रोमांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। -
मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म “पठान” भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने यह जानकारी दी। वाईआरएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, “फिल्म भारत में 529 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
इसमें से 511.70 करोड़ रुपये फिल्म ने हिंदी में कमाए हैं जबकि दूसरी भारतीय भाषाओं में वह18.26 करोड़ रुपये कमा चुकी है। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 1,028 करोड़ रुपये रही है। इनमें से उसने 641.50 करोड़ रुपये भारत जबकि 386.50 करोड़ रुपये दूसरे देशों में कमाए हैं। ” यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज होने के बाद छठे शुक्रवार को भारत में 1.07 करोड़ रुपये कमाई की। इसमें से उसने 1.05 करोड़ रुपये हिंदी जबकि 0.02 करोड़ रुपये दूसरी भाषाओं में कमाए हैं। आनंद ने एक बयान में कहा कि दर्शकों ने ‘पठान' फिल्म के प्रति जो प्यार दिखाया है वह ऐतिहासिक है और यह बॉक्स ऑफिस परिणाम में झलकता है। -
मुंबई. अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने शनिवार को कहा कि वह स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली की वजह से दिल का दौरा पड़ने के बावजूद बच गईं। बॉलीवुड अभिनेत्री (47) ने बृहस्पतिवार को बताया था कि उन्हें कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। सेन ने कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि लंबे वक्त से कसरत करने का फायदा क्या हुआ? उनका कहना है कि इसी व्यायाम ने उनकी दिल के दौरे से उबरने में मदद की है। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम' पर एक वीडियो साझा कर कहा कि उन्हें पता है कि बहुत से लोग जिम जाना बंद कर देंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि ‘जिम जाने से उन्हें (सेन को) कोई मदद नहीं मिली।' अभिनेत्री ने कहा, “ यह अच्छा नहीं है। इसने (जिम जाने ने) मेरी मदद की। मैं एक बहुत बड़े दिल के दौरे से बच गई। मुख्य धमनी में 95 प्रतिशत रुकावट थी, यह गंभीर था। मैं बच पाई क्योंकि मैं एक सक्रिय जीवन शैली का पालन करती हूं।” उन्होंने कहा, “अलग-अलग कारणों से हमारे शरीर में बहुत कुछ होता है। हम डॉक्टर और वैज्ञानिक नहीं हैं और हम सब कुछ नहीं जानते हैं। लेकिन हम जानते हैं कि हमें क्या करना चाहिए। हमें अपने शरीर को समझना चाहिए।” सेन ने कहा, “ आजकल बहुत से युवा दिल के दौरे के बाद जीवित नहीं बच पा रहे हैं। यह अहम है कि अपनी जांच कराते रहें। - मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार सारा अली खान और विक्रांत मैसी फिल्म 'गैसलाइट' में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'गैसलाइट' की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, सारा अली खान और विक्रांत मैसी की ये फिल्म सिनेमाघरों में ना रिलीज होकर डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।सारा अली खान और विक्रांत मैसी की फिल्म 'गैसलाइट' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 31 मार्च, 2023 को डायरेक्ट स्ट्रीम होगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा अली खान अपनी दादी और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान फिल्म 'गैसलाइट' की रिलीज डेट अनाउंसमेंट होता है। बताते चलें कि शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' बीती 3 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गई है।पवन कृपलानी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'गैसलाइट' में सारा अली खान और विक्रांत मैसी के अलावा चित्रांगदा सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म 'गैसलाइट' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान फिल्म 'गैसलाइट' के अलावा फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' और फिल्म 'मर्डर मुबारक' के साथ ही जगन शक्ति और लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म में काम करती नजर आएंगी। वहीं, विक्रांत मैसी फिल्म 'गैसलाइट' के अलावा 'जिगरी यार', 'मुंबईकर', 'सेक्टर 36' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे।----
-
मुंबई। तमिल व हिंदी में फिल्म 'गजनी' और अक्षय कुमार अभिनीत 'हॉलीडे' के लिए मशहूर फिल्मकार ए.आर. मुरुगदास ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'अगस्त 16 , 1947' सात अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यहां जारी एक बयान में निर्माताओं ने फिल्म के नए पोस्टर का अनावरण किया और प्रदर्शन की तारीख साझा की।
यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की कहानी बयां करती है, जो प्रेम की खातिर ब्रिटिश ताकतों से लड़ता है। एन.एस. पोनकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गौतम कार्तिक, रेवती और पुगाज सहित अन्य कलाकार हैं।
मुरुगदॉस, ओम प्रकाश भट्ट और नरसीराम चौधरी ने फिल्म का निर्माण किया है। आदित्य जोशी फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी। - मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया और बेहद सादगी से महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान जहां अनुष्का शर्मा साड़ी में दिखाई दीं तो वहीं विराट कोहली धोती पहने नजर आए। हालांकि उनके साथ उनकी बेटी वामिका नहीं दिखीं।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे। परंपरा के मुताबिक जहां अनुष्का शर्मा ने साड़ी पहनी तो वहीं विराट कोहली धोती में नजर आए।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने महकालेश्वर मंदिर में सभी आम लोगों के साथ आरती की। उनकी यह सादगी फैंस को खूब पसंद आ रही है।दर्शन के लिए बैठीं अनुष्का शर्मा हाथ जोड़े दिखाई दीं। फोटो में एक्ट्रेस का सादापन फैंस को खूब भाया। वहीं विराट कोहली के अंदाज की भी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फोटोज में महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। बता दें कि दोनों वहां रहकर मंदिर में होने वाले भजन-कीर्तन का भी हिस्सा बने। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने महाकाल के मंदिर में साथ में आरती की। इससे जुड़ा उनका वीडियो भी खूब चर्चा में बना हुआ है।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा लगा इनको भगवान की शरण में देखकर।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्हें ऐसे देखकर अच्छा लगा।" ता दें कि कुछ यूजर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटोज देखकर क्रिकेटर की सेंचुरी की भी कामना की। एक यूजर ने लिखा, "अब तो विराट की सेंचुरी तय है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ओम नम: शिवाय...भगवान विराट का फॉर्म वापिस दिला दो।"बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ इन फोटोज में कहीं भी उनकी बेटी वामिका नहीं दिखाई दी। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों बेटी के बगैर ही दर्शन के लिए गए थे।बता दें कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन भी दर्शन करने के लिए गए थे। कपल की उन तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
-
मुंबई । साउथ फिल्मों के सबसे बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। बीते दिन अल्लू अर्जुन को लेकर एक खबर सामने आई थी जिसमें ये बताया गया कि उन्होंने शाहरुख खान की मूवी जवान में कैमियो करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुष्पा 2 की शूटिंग में अल्लू अर्जुन काफी व्यस्त हैं इस वजह से ही अल्लू ने ये ऑफर ठुकरा दिया है। इस बीच एक बार फिर पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगे हैं। अल्लू अर्जुन को लेकर एक खबर सामने आई है। इस नई रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक साथ फिल्म बनाने का मन बना लिया है। इस मूवी का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन और भद्रकाली पिक्चर्स मिलकर करने वाली है। इस मूवी को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट करने वाले हैं। हाल ही में इस मूवी के लिए भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा और अल्लू अर्जुन ने मुलाकात की थी। लेकिन अब तक फिल्म के टाइटल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस मूवी की शूटिंग फिल्म 'स्पिरिट' का शूट खत्म होने के ठीक बाद शुरू होगी।अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की थी। फैंस अब पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया दा रहा है कि अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के दिन आउट हो सकता है। - मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी हाल ही में रिलीज हुई है। मूवी में उनके साथ इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। अक्षय की सेल्फी को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी फ्लॉप साबित हुई है। अक्षय कुमार की एक और फिल्म फ्लॉप हो गई है। बीते साल भी खिलाड़ी कुमार की किसी मूवी ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया था। हालांकि एक मूवी है जिससे अक्षय कुमार फिर से बॉक्स ऑफिस का किंग बन सकते हैं। सेल्फी के बाद अब अक्षय की 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज होने वाली है। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीद हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। वहीं फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है जिसमें ये बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की मूवी को सुपरहिट बनाने के लिए दबंग एक्ट्रेस भी साथ आ गई हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री हो गई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले भी अक्षय और सोनाक्षी साथ में फिल्मों में काम कर चुके हैं ऐसे में एक बार फिर दोनों साथ में धमाल मचाने को तैयार है। सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं 'बड़े मियां छोटे मियां' का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। अक्षय के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात होती है और मैं पहली बार टाइगर के साथ काम करने वाली हूं।'बताते चलें कि अक्षय कुमार के साथ साल 2012 में फिल्म 'राउड़ी राठौड़' में काम किया था। इसके बाद अक्षय कुमार और सोनाक्षी ने 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा', 'हॉलीडे' और 'मिशन मंगल' में साथ काम किया था। मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की मूवी दबंग से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस मूवी में सोनाक्षी ने शानदार एक्टिंग की थी। अब सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आने वाली हैं।
-
मुंबई। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हृदय रोग विशेषज्ञ ने सर्जरी के दौरान उनके दिल में एक स्टेंट डाला।
सेन (47) ने लिखा, ‘‘अपना दिल खुश और हिम्मत बनाए रखो, यह आपका तब साथ देगा जब आपको इसकी सबसे अधिक जरूरत होगी, शोना (समझदारी वाली ये बातें मेरे पिता ने कही थीं)'' सेन ने कहा, ‘‘मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था...एंजियोप्लास्टी हुई... स्टेंट पड़ा है...और सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने फिर से पुष्टि की है ‘मेरा दिल बड़ा है'।''
पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा कि ‘‘कई लोगों को धन्यवाद जिन्होंने समय पर सहायता की और ठोस कदम उठाया।'' सेन ने कहा कि वह इस बारे में एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह पोस्ट बस आपसे (मेरे शुभचिंतकों) खुशखबरी बांटने के लिए है...अब सब ठीक है, कुछ और जिंदगी जीने के लिए मैं तैयार हूं।''
तब्बू, सोफी चौधरी समेत कई अभिनेत्रियों ने सेन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सेन ने हाल में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘आर्या' के तीसरे संस्करण के लिए शूटिंग की थी। सेन 2014 में एडिसन रोग से पीड़ित हो गई थीं। -
भूषण कुमार ने ‘भूल भुलैया 3' का किया ऐलान, अनीस बज़मी और कार्तिक आर्यन फिर करेंगे साथ में काम
मुंबई. फिल्म निर्माण कंपनी ‘टी सीरीज़' ने बुधवार को ऐलान किया कि निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक अनीस बज़मी और अभिनेता कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया' फिल्म के तीसरे संस्करण में एक बार फिर से साथ में काम करेंगे। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “दुनिया भर में लाखों लोगों का दिल जीतने के बाद अब ‘भूल भुलैया 3' के लिए 'हवेली' के दरवाज़े फिर से खुलेंगे। ‘भूल भुलैया 2' की भारी सफलता के बाद, निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक अनीस बज़मी और अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया' श्रृंखला की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए फिर से हाथ मिलाया है।” ‘टी-सीरीज़' ने टीज़र भी साझा किया है जिसमें आर्यन का किरदार कहता है, “ क्या लगा कहानी खत्म हो गई। दरवाज़े तो बंद होते ही हैं ताकि एक दिन फिर से खुल सकें। टीजर में वह ‘रॉकिंग' कुर्सी पर बैठे हुए हैं और कहते है, “मैं आत्माओं से सिर्फ बात नहीं करता। आत्माएं मेरे अंदर आ भी जाती हैं।'' ‘भूल भुलैया 3' का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार करेंगे। -
गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में अपने गीत ‘‘नाटु नाटु' पर देंगे प्रस्तुति
नयी दिल्ली. एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर' के गीत ‘नाटु नाटु' के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस गीत पर प्रस्तुति देंगे। गीत ‘नाटु नाटु' अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में नामित है।द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' (एएमपीएएस) ने मंगलवार देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर यह जानकारी दी। अकादमी ने लिखा, ‘‘ काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज 95वें ऑस्कर समारोह में ‘नाटु नाटु' पर प्रस्तुति देंगे। एबीसी पर रविवार 12 मार्च को ऑस्कर का सीधा प्रसारण देखें।'' ऑस्कर में प्रस्तुति देने का मौका मिलने पर सिप्लीगुंज ने कहा, ‘‘ यह जिंदगी भर याद रहने वाला पल होगा।'' इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु' का मुकाबला फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन' के गीत ‘अपलॉज', ‘टॉप गन: मावेरिक' के गीत ‘होल्ड माई हैंड', ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' के ‘लिफ्ट मी अप' और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' के ‘दिस इज़ ए लाइफ' गीत के साथ है। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु' के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु' का मतलब होता है ‘नाचना'। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है। -
नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह अपनी पहली वेब सीरीज़ “ फर्ज़ी' की कामयाबी से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे द्वारा निभाया गया किरदार सन्नी लोगों को पसंद आया। दरअसल, कपूर ने वेबसीरीज़ में सनी का किरदार निभाया है जो प्रतिभाशाली पेंटर होता है लेकिन वह जाली नोट छापने लगता है।
अभिनेता ने कहा कि जब आप ऐसे शख्स का किरदार निभाते हैं जिसे समाज में नापसंद किया जाता है या ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप दोस्ती नहीं करना चाहेंगे तो यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। कपूर ने कहा कि इसलिए आपके लिए यह अहम है कि आप उसे (किरदार को) उनसे (दर्शकों से) पसंद कराएं।
25 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन मनाने वाले कपूर ने कहा कि प्राइम वीडियो पर प्रसारित हुई आठ कड़ियों वाली ‘फर्ज़ी' सीरीज़ की कामयाबी ने उन्हें ‘गहरा संतोष प्रदान किया' है। इस सीरीज़ का निर्देशन ‘द फैमली मैन' के निर्माता राज निदिमोरु और कृष्ण डीके ने किया है।
‘फर्ज़ी' में विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर और भुवन अरोड़ा ने भी अभिनय किया है। कपूर ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करने की थी कि लोग सनी के लिए सहानुभूति महसूस करें। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से हैरत हुई कि सीरीज़ को सभी क्षेत्रों के लोगों ने पंसद किया।
अभिनेता ने कहा, “ सीरीज़ के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे मेरे चालक से लेकर मेरे एनआरआई (अप्रवासी) रिश्तेदारों तक ने खुद को 'कनेक्ट' महसूस किया।” कपूर के मुताबिक, हर सामग्री का अपना मूल दर्शक होता है और फिल्म या सीरीज़ की गुणवत्ता की वजह से कभी कभी दर्शकों की संख्या थोड़ी बढ़ जाती है। - नयी दिल्ली ।एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस गीत पर प्रस्तुति देंगे। गीत ‘नाटु नाटु’ अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में नामित है।‘द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) ने मंगलवार देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर यह जानकारी दी।अकादमी ने लिखा, ‘‘ काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज 95वें ऑस्कर समारोह में ‘नाटु नाटु’ पर प्रस्तुति देंगे। एबीसी पर रविवार 12 मार्च को ऑस्कर का सीधा प्रसारण देखें।’’ऑस्कर में प्रस्तुति देने का मौका मिलने पर सिप्लीगुंज ने कहा, ‘‘ यह जिंदगी भर याद रहने वाला पल होगा।’’इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु’ का मुकाबला फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ गीत के साथ है।तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है।
-
लॉस एंजिलिस। फिल्मकार एस.एस. राजामौली की फिल्म "आरआरआर" को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन (एचसीए) फिल्म पुरस्कार 2023 में चार पुरस्कारों से नवाजा गया, लेकिन अवार्ड समारोह में फिल्म के सितारे जूनियर एनटीआर की अनुपस्थिति ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
एचसीए द्वारा आयोजित इस समारोह में निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता राम चरण और संगीतकार एमएम कीरावानी ने "आरआरआर" टीम का प्रतिनिधित्व किया। एक ट्वीट में एचसीए ने कहा कि जूनियर एनटीआर को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह भारत में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने मंगलवार को एक ट्वीट में लिखा, "प्रिय आरआरआर प्रशंसकों और समर्थकों, हमने एनटी रामा राव जूनियर को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन वह भारत में एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वह जल्द ही हमसे अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।" गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, लॉस एंजिलिस के बेवर्ली विलशायर में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म, सर्वश्रेष्ठ स्टंट के अलावा ऑस्कर के लिए नामित होने वाले गाने “नाटू नाटू” के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार भी मिला। -
कोलकाता। अभिनेता रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का बहिष्कार करने वाले आह्वान को निराधार बताया है। रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘तू झूठा मैं मक्कार' आठ मार्च को रिलीज होने वाली है। अपनी नवीनतम फिल्म का प्रचार करने के लिए रविवार को शहर में आए अभिनेता ने उन खबरों का भी खंडन किया कि उन्हें क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म की पेशकश की गई थी।
उन्होंने पत्रकारों को बताया, “यदि आप मुझसे ‘बॉलीवुड का बहिष्कार' के बारे में किसी भी आह्वान के बारे में पूछते हैं, तो मुझे वह वास्तव में निराधार लगता है। महामारी के बाद बहुत सारी नकारात्मक बातें सामने आ रही हैं। फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं, हम दुनिया को नहीं बचा रहे हैं। इसलिए दर्शक चिंता भुलाने के लिए सिनेमाघरों में आते हैं। वे बड़े पर्दे पर फिल्में देखने और अच्छा वक्त बिताने आते हैं। मैं बहिष्कार की बात नहीं जानता (समझता)।” -
मुंबई. शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना' आज भी सिनेमा प्रेमियों के बीच उनके अच्छे अभिनय के लिए याद की जाती है। फिल्म के 29 साल पूरे होने पर शाहरुख ने निर्देशक कुंदन शाह को याद करते हुए एक भावनात्मक टिप्पणी की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उस स्तर पर, उस उम्र में, जब मैं नया-नया था, बेलगाम था। भारत के सबसे अच्छे कलाकारों और फिल्म निर्माण कर्मियों तथा एक ऐसे निर्देशक से घिरा था जिन्हें मैं रोजाना याद करता हूं। मुझे सीखने को मिला कि कई बार आप एक क्षण गंवा देते हैं, लेकिन बाकी सब जीत लेते हैं। मुझे विश्वास है कि कहीं न कहीं सुनील ने भी ऐसा ही किया था।'' फिल्म में शाहरुख का किरदार सुनील था जो उनकी शुरुआती शीर्ष भूमिकाओं में से एक है।
फरवरी 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अन्ना का किरदार किया था जिनके प्रेम में सुनील पड़ जाता है, वहीं दीपक तिजोरी सुनील के बैंड के सदस्य क्रिस बने थे जिससे अन्ना प्यार करती है। - नयी दिल्ली ।पत्रकार से फिल्म निर्माता बने धीरज भटनागर के निर्देशन में बनी लघु फिल्म ‘‘गूलर का फूल'' को ‘अराउंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल' (एआरएफएफ) के बार्सीलोना संस्करण में एक पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। भटनागर के मित्र सुधीर मिश्रा द्वारा लिखी इस लघु फिल्म को महोत्सव की लघु फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है। एआरएफएफ का आयोजन बार्सीलोना, पेरिस, एम्स्टर्डम और बर्लिन में किया जाता है। गूलर का फूल'' चिंटू नाम के एक युवक की कहानी है जो यह मानता है कि अगर उसे ‘गूलर का फूल' मिल जाता है तो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी उसकी मां उसके पास लौट आएगी। इस लघु फिल्म में सप्तक भटनागर, संदीप यादव, डॉ. रवि भट्ट और मृदुला भारद्वाज ने अभिनय किया है और इसे समीर अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है। एआरएफएफ के बार्सीलोना संस्करण का आयोजन 16 से 19 मार्च को किया जाएगा
- मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी आज रिलीज हो गई है। इस मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार की सेल्फी को दर्शक काफी पसंद आने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी भी है। इस बीच अक्षय कुमार ने अब एक नया इंटरव्यू दिया है। उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए सब कुछ है। साथ ही उन्होंने कैनेडियन नागरिकता पर भी खुलकर बात की है। मालूम हो कि अक्षय कुमार को अक्सर कनाडा का नागरिक होने की वजह से ट्रोल किया जाता है। अब पहली बार खिलाड़ी कुमार ने विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।अक्षय कुमार ने कहा, भारत मेरे लिए सब कुछ है। मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी मैंने पाया है, वह यहां से प्राप्त किया है। और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वापस देने का मौका मिलता है। बुरा लगता है जब लोग बिना कुछ जाने कुछ भी कहते हैं। मैंने सोचा कि भाई, मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और काम तो करना ही है। मैं वहां काम के सिलसिले में गया था। मेरा दोस्त कनाडा में था और उन्होंने कहा, 'यहां आओ'। मैंने आवेदन किया और मैं चला गया। मेरी सिर्फ दो फिल्में रिलीज होने को बची थीं और यह तो किस्मत की बात है कि दोनों ही सुपरहिट हो गईं। मेरे दोस्त ने कहा, 'वापस जाओ, फिर से काम करना शुरू करो'।अक्षय कुमार ने ये भी कहा है कि वो भूल गए थे कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट था। लेकिन अब उन्होंने अपना पासपोर्ट बदलवाने के लिए आवेदन किया है और भारतीय पासपोर्ट के लिए अर्जी दी है।अक्षय कुमार अपनी फिल्म सेल्फी में वो एक सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इमरान हाशमी एक पुलिस अफसर हैं जो कि अक्षय के फैन रहते हैं।
- मुंबई। अभिनेता सचिन श्रॉफ मुंबई में 25 फरवरी को परिवार और दोस्तों के बीच दोबारा शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने हालांकि होने वाली पत्नी की पहचान को उजागर नहीं किया है। उसको गुप्त ही रखा है। कहा ये भी जा रहा है कि एक्टर का परिवार थोड़ा अंधविश्वासी है इसलिए वह सब शांतिपूर्वक करना चाहते हैं।बताया ये भी जा रहा है कि होने वाली बीवी सालों से एक्टर की बहन की दोस्त रही है। हालांकि, पिछले महीने ही सचिन की फैमिली ने सुझाव दिया था कि वह उसके साथ घर बसाने पर विचार करे। इस पर गंभीरता से सोचने के बाद उन्होंने हां कह दी और जल्द ही अब ये शादी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ये लव नहीं बल्कि अरेंज मैरिज है। लड़की का दूर-दूर तक इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है। वह पेशे से पार्ट टाइम इवेंट मैनेजर और इंटीरियर डिजाइनर हैं।सचिन श्रॉफ टीवी के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। वह प्रकाश राज की 'आश्रम' और सोनाक्षी सिन्हा की 'डबल एक्सएल' में भी दिखाई दिए थे। सचिन श्रॉफ ने पहले जूही परमार के साथ साल 2009 में ब्याह रचाया था। इसी साल इन्हें एक बेटी भी हुई थी लेकिन जून, 2018 में इनका तलाक हो गया था।सचिन श्रॉफ ने तलाक का कारण बताते हुए कहा था कि एक्ट्रेस उनसे प्यार नहीं करती थीं। सिर्फ एक तरफा रिश्ता था, इस वजह से वह अलग हो गए। सचिन श्रॉफ ने तारक मेहता का उलटा चश्मा सीरियल में सचिन लोढ़ा को रिप्लेस किया और नए तारक मेहता के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
- मुंबई। निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी का नाम जब भी सामने आता है, उनकी वो इमेज सामने उभर आती है, जब ब्लू कलर की साड़ी पहनकर वो तलवारबाजी कर रही थीं और सफेद कलर के कपड़े के पीछे से उनकी पहली झलक सामने आई थी... उस एक झलक ने सबको दीवाना कर दिया था। सिर्फ यही नहीं, वो वाला सीन भी, जब अमरेंद्र बाहुबाली यानी प्रभास के साथ वो उनके राज्य जाने को तैयार होती हैं, तब भी राजसी अवतार में वो किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं। उनकी खूबसूरती ने सभी को कायल कर दिया था।लेकिन अब उसी देवसेना को देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल अनुष्खा का काफी वजन बढ़ गया है। एक बार को तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। अब उनके बढ़े वजन को लेकर खूब चर्चा हो रही है और फैंस उनसे रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो पहले जैसी हो जाएं!अनुष्का काफी समय से लाइमलाइट से दूर थीं। उन्हें एक लंबे ब्रेक के बाद महाशिवरात्रि के मौके पर एक मंदिर में देखा गया। उन्हें देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी बॉडी शेमिंग करनी शुरू कर दी। अनुष्का का ये हाल देखने के बाद फैंस उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि वो पतली हो जाएं। वहीं, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि वो उन्हें और फिल्मों में देखना चाहहते हैं।बता दें कि अनुष्का एक्ट्रेस बनने से पहले प्रोफेशनल योगा इंस्ट्रक्टर थीं। वो एक बेहतरीन योगा प्रोफेशनल हैं और पहले मुंबई में सेशन भी लेती थीं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अनुष्का ने अपना ये वजन किसी फिल्म के लिए बढ़ाया है या नहीं। फिलहाल तो उनके फैंस उनमें पहले वाली देवसेना को ही ढूंढ रहे हैं। .--------
-
लॉस एंजिलिस। भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो और ब्रिटिश सिनेमा की दिग्गज वैनेसा रेडग्रेव मशहूर बाल पुस्तक पर आधारित पारिवारिक फिल्म “द बॉय एट द बैक ऑफ द क्लास” में नजर आएंगी। मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ी वेबसाइट ‘वैराइटी' के मुताबिक फिल्म का निर्देशन स्टीफन हेरेक कर रहे हैं।
कहानी अहमत नाम के एक रहस्यमय लड़के पर केंद्रित है जो नौ वर्षीय एलेक्सा के स्कूल में दाखिला लेता है।
फिल्म की आधिकारिक कथा के अनुसार एलेक्सा को जब पता चलता है कि वह एक शरणार्थी है, अपने परिवार से अलग रहता है, तो वह उसकी मदद के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। वयस्क होने के बाद एलेक्सा और उसके स्कूल के दोस्त अहमत को उसके परिवार के साथ फिर से मिलाने की एक साहसी योजना बनाते हैं। फिल्म की पटकथा टिम जॉन ने लिखी है।
ओंजाली क्यू. रऊफ द्वारा लिखित पुस्तक ‘द बॉय एट द बैक ऑफ द क्लास' पहली बार 2018 में प्रकाशित हुई थी। - इंदौर ।. फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अभिनेता रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि पक्की तैयारी के चलते वह सेट पर बेहद आसानी से स्वाभाविक अभिनय करते हैं। श्रद्धा, लव रंजन की आठ मार्च को परदे पर उतरने जा रही फिल्म ‘‘तू झूठी, मैं मक्कार'' में रणबीर की जोड़ीदार के रूप में नजर आएंगी। फिल्म के प्रचार के दौरान श्रद्धा ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब रणबीर फिल्म के सेट पर आते हैं, तो यूं दिखाते हैं कि उन्होंने कोई तैयारी नहीं की है, लेकिन पक्की तैयारी के चलते वह कमाल का स्वाभाविक अभिनय करते हैं, फिर चाहे वे लम्बे-लम्बे संवाद हों या कोई भावनात्मक दृश्य।'' उन्होंने बताया कि वह पूरी रात संवाद रट कर सेट पर पहुंचते हैं। श्रद्धा ने कहा,‘‘किसी दृश्य के पीछे रणबीर की कड़ी मेहनत और संवादों की बेहद आसान तरीके से अदायगी परदे पर नजर आती है।'' अभिनेत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि कपूर उपनाम वाले सारे अभिनेताओं में उन्हें अपने पिता शक्ति कपूर सबसे ज्यादा पसंद हैं और जब उन्होंने एक फिल्म में माफिया डॉन का किरदार निभाया, तो उनके पिता को "गर्व" महसूस हुआ और उन्होंने उन्हें शाबासी दी।
- मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि तीन दशक से अधिक समय फिल्मी दुनिया में बिताने के बाद उनकी पसंद-नापसंद का महत्व कम होता जा रहा है और वह ऐसे किरदार चुनना पसंद करते हैं, जिसमें लोग उन्हें देखना चाहते हैं। हाल में रिलीज हुई अपनी फिल्म “पठान” की जबरदस्त सफलता से गदगद खान (57) ने कहा कि समय के साथ वह अभिनेता के तौर पर परिपक्व हुए हैं। खान से ट्विटर पर सवाल-जवाब के दौरान जब एक प्रशंसक ने उनकी पसंदीदा शैली के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “अब मैं वही किरदार निभाना चाहता हूं जो लोगों को लगता है कि मुझे निभाना चाहिए...मुझे लगता है कि मैं एक अभिनेता के रूप में परिपक्व हुआ हूं। मेरी व्यक्तिगत पसंद-नापसंद महत्व खोती जा रही है।” पिछले महीने रिलीज हुई “पठान” बीते चार साल में मुख्य भूमिका में खान की पहली फिल्म थी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यशराज फिल्म्स की यह फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने की ओर बढ़ रही है। फिल्मों से छुट्टी के दौरान के रूटीन के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा, “मैंने घर पर बैठकर फिल्में देखीं ताकि मैं दोबारा एक दर्शक बन सकूं।” इस साल अभिनेता एटली निर्देशित 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में भी नजर आएंगे। शाहरुख ने कहा कि वह अपनी रफ्तार धीमी करने के मूड में नहीं हैं और अभिनय से संन्यास लेने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने अपने रिटायरमेंट के बाद बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार के रूप में उनकी जगह कौन लेगा, इस संबंध में किए गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं कभी एक्टिंग से रिटायर नहीं होउंगा .....मुझे निकालना पड़ेगा ....और हो सकता है कि उसके बाद मैं और जोरदार तरीके से वापस लौटूं । '' शाहरुख ने अपने प्रशंसकों को सलाह दी कि वे उनकी भविष्य की फिल्मों के बारे में गपशप पर ध्यान न दें और आधिकारिक घोषणा करने के लिए उनकी प्रतीक्षा करें।


.jpg)
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)

.jpg)



.jpg)





.jpg)


.jpg)