- Home
- मनोरंजन
-
‘कलर येलो प्रोडक्शन्स' और ‘चलचित्र मंडली' ने फिल्म ‘झिम्मा' के सीक्वल की घोषणा की
मुंबई. फिल्म निर्माता आनंद एल. राय की ‘कलर येलो प्रोडक्शन्स' और ‘चलचित्र मंडली' ने 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में शामिल रही ‘झिम्मा' का सीक्वल बनाने की मंगलवार को घोषणा की। हेमंत ढोमे द्वारा निर्देशित ‘झिम्मा' विभिन्न आयुवर्ग और अलग-अलग सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की सात महिलाओं की कहानी है, जो एक साथ जीवन का जश्न मनाती हैं। ‘झिम्मा' के सीक्वल का निर्देशन भी ढोमे ही करेंगे। राय और क्षिती जोग इसके निर्माता होंगे।राय ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम एक और मराठी फिल्म करने को लेकर उत्साहित हैं। पहली फिल्म को काफी सफलता मिली थी और 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म में एक अच्छा संदेश दिया गया था, जो दर्शकों तक पहुंचा और इसलिए ही ‘चलचित्र मंडली' और हमने आप लोगों के लिए ‘झिम्मा 2' बनाने का फैसला किया। मैं हेमंत और क्षिती के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं।'' ढोमे ने उम्मीद जताई कि ‘झिम्मा 2' पहली फिल्म से भी बेहतर होगी। -
मुंबई. पंजाबी गायक गुरु रंधावा अभिनीत फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में रंधावा के साथ अनुपम खेर और इला अरुण भी नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी द। यह फिल्म जी अशोक द्वारा निर्देशित और मैक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में सई एम मांजरेकर, परितोष त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव और परेश गनात्रा भी हैं। लोकप्रिय पंजाबी गायक गुरु रंधावा फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' से हिंदी फिल्म में पदार्पण कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर आगरा शहर में की गई है। फिलहाल निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।
- मुंबई। टीवी की दुनिया में 'अनुपमा' ने धूम मचाकर रख दी है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट और टन्र्स देखने को मिल रहे हैं। कुछ दिनों पहले जहां 'अनुपमा' में नीतेश पांडे की एंट्री हुई थी तो वहीं बाद में एक्ट्रेस छवि पांडे ने बतौर माया शो में कदम रखा। लेकिन 'अनुपमा' में नए कलाकारों की एंट्री यहीं नहीं थमने वाली है। रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' की टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक और सदस्य की एंट्री कराने का फैसला किया है। यह सदस्य शो में अनुज और अनुपमा के साथ-साथ किंजल और पारितोष की जिंदगी पर भी असर डालेगा।'अनुपमा' में कदम रखने वाले यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि राघव बिनानी हैं। शो में जल्द ही वह पारितोष के दोस्त के तौर पर एंट्री करेंगे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, राघब बिनानी की एंट्री से पारितोष और किंजल की जिंदगी पर असर पड़ सकता है। जहां एक तरफ माना जा रहा है कि वह पारितोष का बिजनेस बढ़ाने में उनकी मदद कर सकते हैं तो वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि राघव बिनानी आगे चलकर किंजल को भी सहारा दे सकते हैं।गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में इन दिनों लगातार ट्विस्ट और टन्र्स आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि छोटी अनु को छीनने के लिए माया शाह परिवार का सहारा लेगी। वह चालाकी से काव्या को अपने साथ मिलाएगी, साथ ही वनराज को भी नौकरी देगी। इसके अलावा, माया बा के साथ मिलकर अनुपमा से बदला लेने की कोशिश करेगी।
-
मुंबई. अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निर्देशक रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग पूरी कर ली है। ओटीटी मंच ‘प्राइम वीडियो' की इस सीरीज की आठ कड़ियां हैं। शेट्टी और मल्होत्रा दोनों इसके जरिए डिजिटल दुनिया में कदम रख रहे हैं। ‘ओवर द टॉप' (ओटीटी) मंच पर इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराई जाती है। फिल्म ‘मिशन मन्जू' के अभिनेता ने ट्विटर पर सीरीज की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी।
मल्होत्रा ने ट्विटर पर फिल्म के सदस्यों के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘ शूटिंग पूरी। रोहित शेट्टी के साथ काम करना सौभाग्य की बात है। एक्शन से भरपूर यह सीरीज आपको दिखाने के लिए उत्साहित हूं। उनकी (रोहित शेट्टी) टीम बेहद कर्मठ और गर्मजोशी से भरी है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि ‘इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग का अनुभव अभी तक के बेहतरीन अनुभवों में शुमार रहेगा। फिल्म से जुड़े सभी लोगों का इस शानदार सफर के लिए शुक्रिया। आप लोगों को ‘इंडियन पुलिस फोर्स' दिखाने को बेहद उत्साहित हूं।'' मल्होत्रा सीरीज में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का किरदार निभाते दिखेंगे। इसमें विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी पुलिस कर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। -
मुंबई. अभिनेता विक्की कौशल अपनी अगली फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म निर्देशक लक्ष्मन उतेकर ने इसकी पुष्टि की है। छत्रपति संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे हैं।
निर्देशक लक्ष्मन उतेकर ने कहा, ‘‘ विक्की कौशल यह ऐतिहासिक किरदार निभाने के लिए बिल्कुल सही पसंद हैं।'' फिल्म ‘मिमी' के निर्देशक उतेकर और विक्की कौशल की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी जल्द रिलीज होने वाली है। निर्देशक ने कहा, ‘‘ विक्की कौशल का व्यक्तित्व, उनकी कद-काठी और काया छत्रपति संभाजी महाराज से मेल खाती है। इसके अलावा विक्की एक शानदार कलाकर हैं। हमने कोई ‘लुक टेस्ट' नहीं किया क्योंकि मुझे यकीन था कि वही संभाजी महाराज की भूमिका निभा सकते हैं। '' निर्देशक ने कहा, ‘‘ विक्की कौशल को चार महीने तक तलवारबाजी, घुड़सवारी और अन्य चीजों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तैयारी पूरे होने के बाद ही हम शूटिंग शुरू करेंगे। '' उन्होंने कहा कि वह छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने को उत्साहित हैं।
उतेकर ने कहा, ‘‘ हमने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कई फिल्में देखी हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि छत्रपति संभाजी महाराज कितने बड़े योद्धा थे या मराठा साम्राज्य और महाराष्ट्र के लिए उनका योगदान क्या है।'' उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगस्त-सितंबर में शुरू की जाएगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की कंपनी ‘मैडाक फिल्म्स' के बैनर तले किया जाएगा। -
लॉस एंजिलिस. फिल्मकार एस एस राजामौली की ‘आरआरआर' ने मंगलवार को फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू' के साथ सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर नामांकन हासिल करके इतिहास रच दिया। वहीं, भारतीय वृत्तचित्र ‘‘ऑल दैट ब्रीद्स'', ‘‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स'' ने भी क्रमश: वृत्तचित्र फीचर तथा लघु विषय श्रेणी में नामांकन हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘‘द लास्ट शो'' अंतिम पांच में स्थान बनाने में विफल रही, लेकिन जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है क्योंकि यह शायद पहली बार है कि देश की तीन फिल्म विभिन्न श्रेणी में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। ‘‘नाटू नाटू'' को ‘‘टेल इट लाइक अ वुमन'' के ‘अपलॉज', ‘टॉप गन: मेवरिक' के ‘होल्ड माई हैंड', ‘‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर'' के ‘‘लिफ्ट मी अप'' और ‘‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस'' के ‘‘दिस इज ए लाइफ' के साथ नामांकित किया गया है। यह गाना अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है। यह गाना 4.35 मिनट का है। एम एम कीरावनी द्वारा रचित और काल भैरव व राहुल सिप्लिगुंज द्वारा लिखित ‘‘नाटू नाटू'' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह तीसरी बड़ी उपलब्धि है। कीरावनी ने इस महीने की शुरुआत में गाने के लिए गोल्डन ग्लोब के साथ-साथ क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीता था। फिल्म ने एक और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड-सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी का खिताब जीता। फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘हमने इतिहास रचा है। यह साझा करते हुए गर्व और खुशी हो रही है कि नाटू नाटू को 95वें एकेडमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए नामांकित किया गया है।'' नामांकन को लेकर कीरावनी ने ट्विटर पर अपना उत्साह साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी टीम को बधाई। सभी को प्यार।'' ‘‘नाटू नाटू'' गाने को कोरियोग्राफ करने वाले प्रेम रक्षित ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।'' राजामौली के पिता और फिल्म के पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। प्रसाद ने कहा, ‘‘यह ‘आरआरआर' की पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है। यह भारत के लिए, तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए और भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है।'' डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित 2008 की ब्रिटिश फिल्म ‘‘स्लमडॉग मिलियनेयर'' का ‘‘जय हो'', सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और मूल गीत श्रेणियों में एकेडमी पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी गीत था। इसका संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया था और बोल गुलजार ने लिखे थे। भानु अथैया ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय थीं। उन्होंने 1982 की फिल्म ‘‘गांधी'' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन श्रेणी में ऑस्कर जीता था। भारतीय वृत्तचित्र ‘‘ऑल दैट ब्रीद्स'' ने भी अंतिम नामांकन सूची में जगह बनाई है। शौनक सेन के निर्देशन वाले वृत्तचित्र ‘‘ऑल दैट ब्रीद्स'' को ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर' श्रेणी के लिये ‘‘ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड'', ‘‘फायर ऑफ लव'', ‘‘ए हाउस मेड ऑफ स्प्लिंटर्स'' और ‘‘नवलनी'' के साथ नामांकित किया गया है। दिल्ली में बना वृत्तचित्र दो भाइयों, मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद पर आधारित है, जिन्होंने घायल पक्षियों, विशेष रूप से काली चीलों को बचाने और उनका इलाज करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। सेन ने नामांकन मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है। ‘‘ऑल दैट ब्रीद्स'' को बाफ्टा अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया है। इसने पहले इस साल के सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ‘वर्ल्ड सिनेमा ग्रैंड ज्यूरी प्राइज: डॉक्यूमेंट्री' जीता था। इसके अलावा इसने 2022 के कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए गोल्डन आई पुरस्कार हासिल किया था। पिछले साल, भारतीय फीचर डॉक्यूमेंट्री ‘‘राइटिंग विद फायर'' डॉक्यूमेंट्री फीचर सेक्शन में अंतिम ऑस्कर नामांकन सूची का हिस्सा थी, लेकिन ‘‘समर ऑफ सोल (या, व्हेन द रेवोल्यूशन कुड नॉट बी टेलिविज़न)'' से हार गई। यह एकेडमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय फीचर वृत्तचित्र थी। तमिल डॉक्यूमेंट्री ‘‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स'' ने भी 95वें एकेडमी पुरस्कारों की वृत्तचित्र लघु विषय श्रेणी में नामांकन हासिल किया। कार्तिकी गोंसाल्विस द्वारा निर्देशित इस वृत्तचित्र को चार अन्य फिल्म ‘‘हॉलआउट'', ‘‘हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?'', ‘‘द मार्था मिशेल इफेक्ट'' और ‘‘स्ट्रेंजर एट द गेट'' के साथ इस श्रेणी में नामांकित किया गया है। पूर्व में, भारत की दो प्रविष्टियां ‘‘स्माइल पिंकी'' और ‘‘पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस'' ने डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए ऑस्कर जीता। प्रसिद्ध संगीतकार रहमान ने एक गीत के लॉन्च के कार्यक्रम में कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि भारतीय फिल्मों को ऑस्कर में नामांकन दर्ज करने में इतना समय लग गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सोचा था कि यह दस साल पहले शुरू होगा...12 साल देर हो चुकी है। यह भारत से हर साल होना चाहिए क्योंकि भारत 1.3 अरब लोगों का देश है।'' हॉलीवुड अभिनेता रिज अहमद और अभिनेत्री एलीसन विलियम्स ने यहां 95वें एकेडमी पुरस्कारों की 23 श्रेणियों के लिए नामांकन की घोषणा की। ऑस्कर के विजेताओं की घोषणा 12 मार्च को होगी।
-
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अथिया के अभिनेता पिता सुनील शेट्टी के मुंबई से लगभग 82 किलोमीटर दूर खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी की। नवविवाहित जोड़े ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं।
उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “तुम्हारी रोशनी में, मैनें सीखा प्यार कैसे करते हैं...” आज, हमारे सबसे प्रियजनों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, हम इस एक साथ चलने की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं। - मुंबई |फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की। विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती को लिखे पत्र में संतोषी ने मौत की धमकी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा का अनुरोध किया और औपचारिक रूप से अपनी फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध' के पत्रकार सम्मेलन के दौरान हाल की घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि निहित स्वार्थ वाले लोगों के एक समूह ने कार्यक्रम में बाधा डाली।संतोषी ने पत्र में कहा, ‘‘बाद में कुछ अज्ञात लोगों से मुझे इस फिल्म की रिलीज और प्रचार रोकने के लिए कई धमकियां मिलीं। मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं और मैं मानता हूं कि अगर ऐसे लोग खुले घूमते हैं तो मुझे तथा मेरे परिवार को गंभीर नुकसान हो सकता है।'' ‘घायल', ‘दामिनी' और ‘पुकार' जैसी हिट फिल्म बनाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता ने पुलिस से जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मेरी और मेरे परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा के लिए मुझे तत्काल अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करें।'' गत शुक्रवार को मीडिया कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों के बीच बैठे प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे लहराए थे और ‘महात्मा गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म महात्मा गांधी की विरासत को कमजोर करती है और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करती है। घटना के बाद किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बुला ली गई थी।संतोषी प्रोडक्शंस एलएलपी और पीवीआर पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध' 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
-
मुंबई। अग्रिम बुकिंग को लेकर दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए मनोरंजन उद्योग के जानकारों को भरोसा है कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान' बॉक्स ऑफिस पर 45 से 50 करोड़ रुपये के साथ कारोबार शुरू करेगी। यश राज फिल्म्स की इस फिल्म से 2018 की ‘जीरो' के बाद शाहरुख खान नायक प्रधान भूमिका में वापसी कर रहे हैं और फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सिनेमा हॉल में हिट होने के लिए तैयार है।
यश राज फिल्म्स के सहयोग से बनी ‘पठान' की अग्रिम बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हो गई है। फिल्म कथित तौर पर पूरे भारत में 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है। यह शाहरुख खान की पहली फिल्म है जो सुबह छह बजे के शो में दिखाई जाएगी।
व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने कहा कि ‘पठान' बॉलीवुड में नयी जान डालेगी और मनोरंजन उद्योग के लिए एक शानदार 2023 की शुरुआत करेगी, जो कि कोविड-19 महामारी के दौरान और 2022 में एक कमजोर दौर से गुजरा। ‘पठान' में शाहरुख खान जासूस एजेंट की भूमिका में होंगे। -
गुवाहाटी। जैविक हथियारों के बढ़ते खतरे की पृष्ठभूमि पर बनी 32 मिनट लंबी लघु फिल्म ‘विक्टर वन', जो युद्ध में उलझने से बचने का संदेश भी देती है, अगले दो महीनों के भीतर ओटीटी मंच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी।
शक्ति सिंह, ललित वशिष्ठ और सौरभ अरोड़ा द्वारा निर्मित इस लघु फिल्म की कहानी भारतीय वायु सेना के एक ग्रुप कैप्टन (जो असम के तेजपुर हवाई अड्डे पर तैनात है) और एक सूक्ष्मजीव वैज्ञानिक (जो जैविक हथियारों की काट विकसित करने की कोशिशों में जुटा है) के इर्द-गिर्द घूमती है। सिंह ने कहा, “विश्व इतिहास दिखाता है कि कैसे महाशक्तियों ने छोटे और कमजोर देशों को तबाह करने के लिए जैविक हथियारों का सहारा लिया।
जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जैव हथियार विकसित करने की कोशिश की, जबकि जापान ने चीन के खिलाफ उनका इस्तेमाल किया।” ‘विक्टर वन' में ग्रुप कैप्टन अशोक वर्मा की भूमिका निभाने वाले सिंह ने अमेरिका-वियतनाम युद्ध का भी उदाहरण दिया, जिसमें अमेरिका ने वियतनाम के लोगों पर कृत्रिम रासायनिक वर्षा की थी।
उन्होंने कहा, “लघु फिल्म में इन उदाहरणों का जिक्र किया गया है और हमने यह संदेश देने की कोशिश की है कि युद्ध हमें कहीं नहीं ले जाएगा। युद्ध के कारण एक दिन मानव जाति विलुप्त हो जाएगी। शक्ति और लालच से प्रेरित युद्ध आम आदमी के लिए किसी काम का नहीं है। युद्ध के रास्ते पर चलकर शांति कभी नहीं कायम होगी। युद्ध-विरोधी संदेश देने के लिए एक सैनिक को चुने जाने के सवाल पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध वॉयस-ओवर कलाकार सिंह ने कहा, “सेना के जवानों को युद्ध छेड़ने में कभी दिलचस्पी नहीं होती है, लेकिन उन्हें शासकों द्वारा युद्ध के लिए उकसाया जाता है।”
उन्होंने कहा, “वे सीमा पर किसी को नहीं जानते, फिर भी एक-दूसरे को मार डालते हैं। जो राजनीतिक दुश्मनों को जानते हैं, वे सुरक्षित दूरी पर बैठते हैं और युद्ध का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं।” सिंह ने बताया कि ‘विक्टर वन' का अभी विभिन्न फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन किया जा रहा और इसे फरवरी-मार्च तक ओटीटी मंच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया जाएगा - मुंबई । हिंदी फिल्म जगत के कलाकारों अजय देवगन, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन यानी 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया।परमवीर चक्र’ भारत का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है, जो युद्धकाल के दौरान वीरता के विशिष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।अभिनेता सुनील शेट्टी ने ‘‘राष्ट्र के सच्चे नायकों’’ का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया किया।सुनील शेट्टी ने कहा, ‘‘ सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं, देश के सच्चे नायकों के नाम पर रखने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आपका शुक्रिया।’’अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ परमवीर चक्र को सम्मानित करने का बेहतरीन तरीका। उनके शौर्य और बलिदान को शत शत नमन।’’परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार एवं कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (मानद कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव के नाम पर द्वीपों के नाम पर रखे गए हैं।फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ में लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे की भूमिका निभाने वाले अजय देवगन ने कहा कि इस फैसले से यह आश्वासन मिलता है कि इन सैनिकों ने जो बलिदान दिया वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कैप्टन मेजर मनोज कुमार पांडे के नाम पर एक द्वीप का नाम रखने का फैसला इस बात का आश्वासन है कि मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की जो मिसाल वह कायम कर गए, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ’’फिल्म ‘शेरशाह’ में कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि वह इस खबर से बेहद खुश हैं।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अंडमान-निकोबार में एक द्वीप का नाम हमारे नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखे जाने की खबर सुन कर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मेरा दिल इस बात से गर्व से भर जाता है कि मुझे पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिया गया यह फैसला सुनिश्चित करता है कि शेरशाह हमेशा जिंदा रहेगा।’’प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनाए जाने वाले नेताजी राष्ट्रीय स्मारक के प्रतिरूप का भी उद्घाटन किया।एक अधिकारी ने बताया कि इसमें एक संग्रहालय, एक केबल कार रोपवे, एक लेज़र-एंड-साउंड शो, विरासत से जुड़ी कुछ ऐतिहासिक इमारतें प्रदर्शित की जाएंगी और बच्चों के लिए थीम-आधारित एक पार्क होगा।
- मुंबई। निर्देशक लव रंजन खुराना की बहुचर्चित फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।निर्देशक लव रंजन खुराना की बहुचर्चित फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। रिपोट्र्स के अनुसार इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल इसका ट्रेलर शानदार है, जो फैंस को पसंद आ रहा है।मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कारÓ बोल्ड कंटेंट से भरी हुई है। "फिल्म में श्रद्धा बिकिनी में पूरी तरह से कंफर्टेबल और क्लासी लग रही हैं.। " फिल्म में श्रद्धा और रणबीर की फ्रेस जोड़ी के बीच जबरदस्त एनर्जी और चार्म है। उम्मीद है कि फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।
- मुंबई। सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 की ट्रॉफी को सिक्किम की नौ साल की जेटशेन डोहना लामा ने अपने नाम कर लिया है। वहीं, हर्ष सिकंदर और न्यानेश्वरी घाडगे फस्र्ट और सेकंड रनर अप रहे। इस सीजन नीति मोहन, अनु मलिक और शंकर महादेवन जैसे जजों के पैनल ने यंग सिंगिंग सेंसेशन्स का मार्गदर्शन किया, तो भारती सिंह शो को होस्ट करती नजर आई थीं। वहीं, अब तीन महीने के बाद शो की ट्रॉफी को नौ साल की जेटशेन डोहना लामा ने अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये भी मिले हैं।इस पूरे सीजन में सिक्किम की जेटशेन अपने सिंगिंग के अलावा बोलने के अंदाज को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। जेटशेन बहुत धीरे और प्यार से बोलती हैं, , लेकिन वह अपनी बेहतरीन सिंगिंग के सबको हैरान कर देती थीं। वहीं, ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट ने कई जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और जेटशेन ट्रॉफी के साथ ही 10 लाख रुपये की प्राइज मनी जीतने में कामयाब रहीं। वहीं, हर्ष सिकंदर और शास्त्रीय गायिका न्यानेश्वरी घाडगे फस्र्ट और सेकंड रनर अप रहे।फिनाले की शुरुआत टॉप 6 फाइनलिस्ट्स हर्ष सिकंदर, न्यानेश्वरी घाडगे, जेटशेन लामा, अथर्व बक्शी, रफा यासमीन और अतनु मिश्रा के साथ हुई। इसके बाद हर्ष सिकंदर, न्यानेश्वरी घाडगे और जेटशेन लामा ही टॉप तीन में अपनी जगह बना पाए। फिनाले में कंटेस्टेंट के अलावा नीति मोहन और शंकर महादेवन ने भी अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। वहीं, फिनाले एपिसोड में जैकी श्रॉफ, अनुराग कश्यप और अमित त्रिवेदी जैसी हस्तियां भी नजर आईं।खिताब जीतने पर जेटशेन का कहना था, 'मेरा सपना सच हो गया। सच कहूं को यह मुकाबला काफी मुश्किल भरा था क्योंकि इस सीजन में काफी टैलेंटेड कंटेस्टेंट थे और मैं शुक्रगुजार हूं कि उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला। इस शो में आकर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं अपने सभी मेंटर्स की भी आभारी हूं। यहां से मैं अपने साथ बहुत सी यादें लेकर जा रही हूं और अब मुझे अपने सिंगिंग के नए सफर का बेसब्री से इंतजार है।---
-
मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने पूजा एंटरटेनमेंट की आगामी एक्शन मनोरंजन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू कर दी है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक के रूप में हैं।
फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, निर्माता वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर की। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ''फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू होने को लेकर मैं काफी उत्सुक रहा हूं।'' वहीं, टाइगर श्रॉफ ने लिखा ''सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक की यात्रा आज से शुरू हो रही है।''
फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी ने कहा कि वह 25 साल बाद अपनी 'बड़े मियां छोटे मियां' फ्रेंचाइजी के साथ वापसी कर काफी खुश हैं। उन्होंने टीम की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, ''यह फिल्म तब विशेष थी तथा अब यह और भी विशेष है, जब दो असाधारण सुपरस्टार फिल्म शीर्षक का नेतृत्व कर रहे हैं।''
डेविड धवन के पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित कॉमेडी ड्रामा 'बड़े मियां छोटे मियां' मूल रूप से 1998 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा मुख्य किरदार में थे। निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि यह फिल्म उनकी ''सबसे बड़ी और सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना'' है। 'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। -
जयपुर। कवि-गीतकार गुलजार ने शनिवार को कहा कि लता मंगेशकर का गायन संसार इतना विशाल और विस्तृत है कि वह कब हम सबके जीवन में रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गईं, हमें पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षण के लिए लता का गाया हुआ एक न एक गीत मौजूद है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब एक आम भारतीय उस गाने को सुने बिना अपने दिन के बारे में सोच भी नहीं सकता था जिसे मंगेशकर ने नहीं गाया था ।
लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। गुलजार ने कहा, "हर गायक की आवाज, शैली, तकनीक और उच्चारण अलग है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे किसी से कम हैं। आशा (भोसले) जी हैं, गीता (दत्त) जी भी थीं। लता जी ने उनकी आवाज से ज्यादा,उसकी गुणवत्ता के कारण पहचान पायी । वह हमारी रोजमर्रा की संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा बन गई।'' "सुबह उठते ही सबसे पहले आपको 'भजनों' में उनकी आवाज़ सुनाई देती थी।
अगर कोई शादी की रस्म या होली और रक्षा बंधन जैसे त्यौहार थे, तो लता जी का गाना था। वह हमें बताए बिना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी हिस्सा बन गईं। । यह एक बड़ी उपलब्धि है जो इस नाम और आवाज से जुड़ी है। ऐसा किसी भी गायक के साथ नहीं हुआ है।" गुलजार यहां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में "लता: सुर गाथा" के लेखक यतींद्र मिश्रा और गायक की जीवनी के प्रकाशक वाणी प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अरुण माहेश्वरी के साथ एक सत्र में हिस्सा ले रहे थे।
पेंग्विन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित और ईरा पांडे द्वारा अनुवादित पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद, "लता: ए लाइफ इन म्यूजिक" शुक्रवार को जारी किया गया। गुलज़ार ने फिल्म उद्योग में "वीज़ा" दिलाने का श्रेय लता मंगेशकर को दिया,जिन्होंने पहली बार उनके लिखे गीत "मोरा गोरा अंग लेइले" को 1963 की "बंदिनी" में गाया ।
इसी से गुलजार ने बतौर गीतकार के रूप में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की। इसके बाद दोनों ने 'खामोशी', 'किनारा', 'लेकिन', 'रुदाली', 'मासूम', 'लिबास', 'दिल से..', 'सत्या' जैसी फिल्मों के गानों के साथ कई अनमोल गीत रचे
यतीन्द्र मिश्रा, जिन्होंने 2017 में "लता: सुर गाथा" के लिए सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था, ने कहा कि मंगेशकर को लेखकों और संगीतकारों के लिए रॉयल्टी पर आगे बढ़ने का श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा "वह उन अग्रदूतों में से एक थीं जिन्होंने भारतीय फिल्म संगीत उद्योग को स्थापित करने में मदद की। अगर वह और साहिर लुधियानवी साहब नहीं होते, तो आकाशवाणी या संगीत लेबल अपने रिकॉर्ड पर पार्श्व गायकों और गीतकारों के नाम उकेरना शुरू नहीं करते। उन्होंने कहा, "अगर लता जी न होतीं तो फिल्मफेयर प्लेबैक सिंगिंग के लिए अलग अवॉर्ड कैटेगरी नहीं बनाता।" - मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करते हैं। सलमान खान के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में सोहेल खान सड़क पर गिरी एक महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक्सीडेंट के बाद गिर गई है और सड़क पर बैठी हुई है तो वहीं सोहेल अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें उठा रहे हैं।सोहेल खान के इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की पैर में काफी चोट लगी है तो वहीं सोहेल खान अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें गोद में उठाते हैं और गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाते हैं। वीडियो में सोहेल की इस दरियादिली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।सोहेल खान की इस नेकदिली की सराहना करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही दयालु हृदय वाले व्यक्ति हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "पहली बार किसी एक्टर को किसी की सच में मदद करते देख रहा हूं।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हमें और ऐसे लोगों की जरूरत है।"वर्क फ्रंट की बात करें तो सोहेल खान लंबे समय से बड़े पर्दे से नदारद हैं। एक्टर को आखिरी बार 2017 में आई फिल्म 'ट्यूबलाइट' में देखा गया था। इस फिल्म में सोहेल अपने भाई सलमान खान के साथ नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। अब सोहेल मुंबई में अक्सर अपने परिवार के साथ देखें जाते हैं।-
- मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच जीवित होते तो वे अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे होते। एक्टर के निधन को ढाई साल से अधिक हो गया है, लेकिन आज भी फैंस के लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल होता है। सुशांत सिंह राजपूत की आज 37वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर फैंस 'पवित्र रिश्ता' एक्टर को याद कर एक बार फिर से इमोशनल हो गए हैं।सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और केवल एक ही सीरियल से वह सुपरहिट हो गए। बाद में सुशांत ने बॉलीवुड पर भी अपनी छाप छोड़ी। हालांकि एक्टिंग और करियर के अलावा सुशांत सिंह राजपूत अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे।बिहार से आए एक साधारण से लड़के ने मुंबई में आकर अपने नाम का सिक्का चलाया। बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत साल 2014 में 'पवित्र रिश्ता' शो के जरिए पहली बार टीवी पर नजर आए थे। इस शो में ही सुशांत सिंह राजपूत की मुलाकात एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से हुई थी। शो में लीड एक्टर के तौर पर दोनों की जोड़ी काफी पसंद की कई थी। शो के शूटिंग के दौरान सुशांत और अंकिता की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया। कई सालों तक सुशांत और अंकिता लिव इन रिलेशन में भी रहे। फिर दोनों अलग हो गए।अंकिता के बाद सुशांत की जिंदगी में एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने एंट्री मारी थी। रिपोट्र्स के मुताबिक सुशांत और कृति को फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि सुशांत और कृति सेनॉन ने कभी भी अपने प्यार की बात मीडिया के सामने नहीं कबूली थी। लेकिन एक्टर के निधन के बाद कृति अक्सर सुशांत को याद करती नजर आ जाती हैं।इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी शामिल है। सारा और सुशांत की मुलाकात फिल्म 'केदारनाथ' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच डेटिंग भी शुरू हो गई थी। लेकिन बाद में सारा और सुशांत का ब्रेकअप हो गया। सारा की यह पहली फिल्म थी।एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ भी सुशांत सिंह राजपूत का नाम जुड़ चुका है। इन दोनों की मुलाकात फिल्म 'छिछोरे' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों की डेटिंग के रूमर्स उड़े। श्रद्धा और सुशांत अक्सर साथ में पार्टियां भी करते थे। हालांकि ना तो सुशांत और ना ही श्रद्धा ने कभी इस बात को कबूल किया।वैसे तो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की। लेकिन एक्टर के निधन के बाद सामने आया कि रिया और सुशांत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बाद में इस बात का भी खुलासा हुआ कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती के साथ लिव इन में रहते थे। हालांकि एक्टर निधन के बाद रिया को बड़ी मुसीबतें झेलनी पड़ी थीं।एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। कुछ रिपोट्र्स में सुशांत की मौत को सुसाइड बताया था वहीं परिवार ने इस घटना को मर्डर का नाम दिया था, जिसके बाद पुलिस और सीबीआई ने इस केस की तहकीकात शुरू कर दी थी, लेकिन अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया था।
- मुंबई। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर में एक संयोग काफी सुखद बना है। इसमें निर्देशक एन चंद्रा की फिल्मों से सुपरहिट और हिट हुए दो कलाकार यानी कि अनिल कपूर और रवि बहल का भी संगम हो रहा है। अनिल कपूर का कभी रवि बहल के पिता फिल्म निर्माता श्याम बहल के दफ्तर खूब आना जाना हुआ करता था। वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर के ट्रेलर लॉन्च पर अनिल कपूर से जब रवि बहल को लेकर सवाल किया गया तो वह पुरानी यादों में खो गए। करीब 20 साल बाद कैमरे के सामने वापसी कर रहे रवि बहल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'वेबसीरीज 'द नाइट मैनेजर रवि के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।जावेद जाफरी, नावेद जाफरी के साथ देश का पहला डांस रियलिटी शो होस्ट करने वाले रवि बहल के फिल्म 'नरसिम्हा के गाने 'हमसे तुम दोस्ती कर लो, ये हंसी गलती कर लो.. ने युवाओं के बीच धूम मचा दी थी। रवि बहल शानदार डांसर माने जाते हैं लेकिन फिल्मों में बतौर अभिनेता उनका करियर लंबा नहीं चला। बरसों बाद वह हिंदी फिल्म जगत के किसी कार्यक्रम में दिखे तो अधिकतर लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए।रवि बहल कहते हैं, 'जब मैं वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर की शूटिंग पर पहुंचा और जब सेट पर मेरा अनिल कपूर से आमना सामना हुआ तो वह छूटते ही बोले कि अरे ये ब्रैंडो कौन है? पूरी शूटिंग वह मुझे इसी नाम से बुलाते रहे। उन्होंने पूछा भी कि मुझे कहीं इस नाम से आपत्ति तो नहीं है। लेकिन, ये उनका प्यार जताने का ढंग है। पूरी शूटिंग उन्होंने मुझे काफी दुलार दिया और एक तरह से मेरा नया नामकरण भी कर दिया। रवि कहते हैं, 'अभी तो बस मैं फिर से हाथ साफ कर रहा हूं। इस सीरीज को लेकर क्या प्रतिक्रिया फिल्म जगत और दर्शकों की आती है, उस पर आगे की रणनीति निर्भर करेगी।
- लंदन। लंदन में गुरुवार को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (बाफ्टा) द्वारा घोषित 2023 फिल्म पुरस्कारों के लिए नई दिल्ली पर आधारित हिंदी भाषा के एक वृत्तचित्र को नामांकन मिला है। दिल्ली के फिल्म निर्माता शौनक सेन द्वारा निर्देशित ‘ऑल दैट ब्रीद्स' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र श्रेणी में नामांकित किया गया है। सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड ज्यूरी पुरस्कार और कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र दोनों जीतने वाली एकमात्र फिल्म होने का श्रेय इसे (ऑल दैट ब्रीद्स) पहले से ही प्राप्त है। बाफ्टा के भारतीय मूल के अध्यक्ष कृष्णेंदु मजूमदार ने कहा, “ईई बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स असाधारण कहानी कहने और उन कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने वाले बेहद प्रतिभाशाली लोगों को पहचानने के लिए हमारे मिशन के केंद्र में हैं।” उन्होंने कहा, “हमारे 7,500 मतदाताओं द्वारा मान्यता प्राप्त फिल्मों की श्रृंखला, ब्लॉकबस्टर से लेकर स्वतंत्र डेब्यू तक, दुनिया भर से इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों पर एक विशिष्ट ब्रिटिश परिप्रेक्ष्य प्रदान करती है। इस अंतिम चरण तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। आज के नामांकितों को बधाई।”
- मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की चहेती स्टारकिड्स में से एक आराध्या बच्चन अपने हेयरस्टाइल के चलते एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। बीती रात ही वह अपनी मां के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में पहुंची थीं और इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।इस फंक्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। आराध्या बच्चन ने भी अपनी मां के साथ इस फंक्शन में एंट्री मारी और इस दौरान का एक वीडियो रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद जहां एक ओर लोग आराध्या बच्चन की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों की निगाहें उनके हेयरस्टाइल पर जा अटकी हैं।जाने-माने फोटोग्राफर विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या बच्चन का यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के कमेंटबॉक्स में लोग उनके हेयरस्टाइल पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, 'आराध्या को बचपन से ही एक ही हेयरस्टाइल में देखा है।' तो वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, 'यार कोई तो इसकी हेयरस्टाइल चेंज कर दो।' खैर आराध्या बच्चन की सादगी और संस्कार की भी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।आराध्या बच्चन के इस वीडियो के सामने आते ही सबसे पहले लोगों का यही रिएक्शन रहा कि अरे ये इतनी बड़ी हो गई। अमूनन आराध्या को फ्रॉक या फिर कैजुअल लुक में ही देखा गया है। ऐसे में सूट में आराध्या बच्चन को देखकर लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते भी नहीं थक रहे हैं। बता दें कि अनंत और राधिका की सगाई में सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ समेत कई सितारे शरीक हुए थे। सोशल मीडिया पर अभी तक इस फंक्शन से जुड़े वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनको लेकर एक खबर सामने आई जिसमें ये बताया जा गया है कि उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। रिपोट्र्स की मानें तो महेश भट्ट बीते महीने डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गए थे, जिसके बाद महेश को पता चला कि उन्हें हार्ट सर्जरी करवानी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर की एंजियोप्लास्टी हुई है। फिलहाल वो ठीक है और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। बता दें कि महेश भट्ट के बेटे राहुल ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके पिता की हार्ट सर्जरी हुई थी। ्रआलिया भट्ट के भाई राहुल ने इस बात का खुलासा किया है। राहुल ने ये साफ कर दिया है कि उनके पिता को इस हफ्ते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने कहा, 'अंत भला तो सब भला। वह अब ठीक है और घर वापस आ गए हैं। मैं आपको अधिक जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि अस्पताल में बहुत से लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी।' बताते चलें कि महेश भट्ट ने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें सारांश, आशिकी, और जहर का नाम शामिल है। निर्देशन के क्षेत्र में महेश भट्ट ने केवल 26 साल की उम्र में कदम रखा था। बतौर निर्देशक महेश भट्ट की पहली फिल्म 'मंजिलें और भी हैं' थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।
- मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग गुपचुप शुरू हो चुकी है। जिसके तहत अभी से ही फिल्म के करीब 18 लाख टिकट बिक चुके हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को लेकर खासा बज है। फिल्म को मेकर्स 25 जनवरी के दिन सिल्वर स्क्रीन लेकर पहुंचने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। इसलिए मेकर्स ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी 2023 से शुरू करने का मेगा ऐलान किया था। हालांकि अब सामने आई ताजा जानकारी बेहद चौंकाने वाली है। खबर मिली है कि निर्माताओं ने फिल्म की एडवांस बुकिंग गुपचुप शुरू कर दी है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 18 जनवरी के दिन गुपचुप शुरू कर दी गई है।इतना ही नहीं, पठान की एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज चंद ही घंटों में फिल्म के 18 लाख टिकट्स भी बिक भी चुके हैं। जी हां, इंडियन बॉक्स ऑफिस की ओर से सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग देश के कुछ शहरों में चुपचाप शुरू कर दी गई है। साथ ही फिल्म के टिकट्स तेजी से बिकने भी लगे हैं। इतना ही नहीं, एक और ट्वीट में बताया गया है कि फिल्म के टिकट्स भारी कीमत में भी तेजी से बिक रहे हैं। फिल्म की ओपनिंग 25 जनवरी को किसी भी बड़े नंबर को छू सकती है। बताया गया है कि महज कुछ ही घंटे में फिल्म पठान की 18 लाख टिकट्स बिक चुकी हैं। ये एक बेहद शानदार संकेत हैं। जिससे साफ होता है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है।यशराज फिल्म्स की इस बिग बजट फिल्म को मेकर्स 25 जनवरी को थियेटर में रिलीज करेंगे। इससे ठीक 5 दिन पहले यानी 20 जनवरी के दिन फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है।
-
मुम्बई. अभिनेता नंदमूरी बालकृष्ण की सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'अखंड' का हिंदी संस्करण सिनेमाघरों में 20 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। बोयापति श्रीनू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2021 में तेलुगु में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की है। इस फिल्म में प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत हैं और बालकृष्ण ने दोहरी भूमिका निभाई है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण का निर्माण साजिद कुरैशी ने किया है। ''सिम्हा'' और ''लीजेंड'' के बाद ''अखंड'' में तीसरी बार बोयापति श्रीनू और बालकृष्ण साथ नजर आएंगे।
-
औरंगाबाद। दीपांकर प्रकाश द्वारा निर्देशित राजस्थानी फिल्म 'नानेरा' को अजंता-एलोरा फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 'गोल्डन कैलाश' पुरस्कार मिला। राजस्थानी फिल्म 'नानेरा' (नानाजी का घर) मुख्य किरदार मनीष के इर्द-गिर्द घूमती है। मनीष के पिता की मौत के बाद उसके जीवन का फैसला उसके मामा लेने लगते हैं।
कहानी के मुख्य पात्र मनीष की जिंदगी उस वक्त नया मोड़ लेती है, जब वह अपनी रिश्ते की बहन के साथ प्रेम करने लगता है। इसकी वजह से उसका परिवार खुद को मुसीबत में पाता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 'नानेरा' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी मिला है।
विज्ञप्ति के अनुसार, एफआईपीआरईएससीआई भारत के निर्णायक मंडल के सदस्य एन विद्याशंकर ने पुरस्कार की घोषणा की। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार के तहत 'नानेरा' को एक ट्रॉफी और एक लाख रुपये नकद दिये गये। फिल्म महोत्सव के आठवें संस्करण का आयोजन 11 से 15 जनवरी तक औरंगाबाद में किया गया। इसके अलावा, कन्नड़ फिल्म 'कोली इसरू' (चिकन करी) की कलाकार अक्षता पांडवपुरा ने सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।
यह फिल्म गांव की एक युवा मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक मां अपनी बेटी की चिकन करी खाने की इच्छा को किसी भी तरह पूरा करना चाहती है। इसी फिल्म महोत्सव में जीतू कमल को बांग्ला फिल्म 'अपराजितो' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्म में कमल ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज सत्यजीत रे की भूमिका निभाई है।
फिल्म में उन्होंने सत्यजीत रे के निर्देशन में 1955 में बनी पहली फिल्म 'पाथेर पंचाली' से लेकर उनके आगे तक के सफर को दिखाया है। इस पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव में 55 फिल्में प्रदर्शित की गईं। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। -
मुंबई। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान' की अग्रिम बुकिंग उसके (फिल्म के) प्रदर्शन की तिथि से पांच दिन पूर्व 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। फिल्म निर्माण कंपनी ‘यश राज फिल्म्स' (वाईआरएफ) ने यह जानकारी दी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम किरदार निभाया है।
वाईआरएफ में वितरण विभाग के उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारत में ‘पठान' के हिंदी, तमिल और तेलुगु में सामान्य 2डी संस्करण और हिंदी में आईमैक्स, 4डीएक्स, डी बॉक्स और आइस जैसे प्रीमियम संस्करणों के लिए 20 जनवरी से बुकिंग शुरू हो जाएगी।''
उन्होंने कहा, ‘‘ ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स' की चौथी फिल्म को रिलीज करने के लिए वाईआरएफ बहुत उत्साहित है, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भारत की एक बड़ी फ्रेंचाइजी में शामिल हो रहे हैं।'' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के तहत रिलीज की गई फिल्मों में सलमान खान एवं कैटरीना कैफ अभिनीत ‘एक था टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' तथा ऋतिक रोशन अभिनीत ‘वार' जैसी फिल्में शामिल हैं।
‘टाइगर' श्रृंखला की तीसरी फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। सलमान ‘पठान' में भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। ‘पठान' 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

.jpeg)
















.jpg)
.jpg)








.jpg)