- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। भारत में 80 और 90 के दशक में सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के कारण निधन हो गया। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बुधवार को यह जानकारी दी। लाहिड़ी ने जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार की रात को अंतिम श्वांस ली। वह 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नमजोशी ने बताया, लाहिड़ी करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी, लेकिन उनकी सेहत मंगलवार को बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को घर बुलाया। उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें थी। उनकी देर रात ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हो गई।' गायक ने पिछले साल सितंबर में उन खबरों को खारिज कर दिया था कि उन्होंने अपनी आवाज खो दी है। उन्होंने ऐसी अफवाहों को दिल तोड़ने वाली बताया था। सोने की मोटी जंजीरें और चश्मा पहनने के लिए पहचाने जाने वाले गायक-संगीतकार ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों के लिए संगीत रचना की जिन्हें खासी लोकप्रियता मिली। इन फिल्मों में ‘‘चलते-चलते'', ‘‘डिस्को डांसर'' और ‘‘शराबी'' शामिल हैं। लाहिड़ी के परिवार में उनकी पत्नी चित्राणी, पुत्री रीमा और पुत्र बप्पा लाहिड़ी हैं। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा क्योंकि परिवार उनके बेटे एवं संगीतकार बप्पा लाहिड़ी के अमेरिका के लॉस एंजिलिस से लौटने का इंतजार कर रहा है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्डा में देंगी। राजकपूर की पोती और रणधीर कपूर की बेटी करीना ने अभिनेता सैफ अली खान से निकाह किया है और उनके दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि अभिनेत्री करीना की कुल घोषित संपत्ति कितनी है। इनमें करोड़ों रुपए की कारें भी शामिल हैं। अनुमान के अनुसार करीना कपूर की कुल संपत्ति 440 करोड़ रुपये से ज्यादा है।करीना कपूर खान के पास कई लग्जरी कारें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास मर्सडीज बेंच एस से लेकर ऑडी क्यू7 एवं रेंज रोवर स्पॉर्ट एसयूवी तक कई कारें हैं। उनके पास 2.32 करोड़ रुपये की लेक्सस एलएक्स 470 कार भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर खान प्रति फिल्म 7 करोड़ रुपये लेती थी, लेकिन वीरे दी वेडिंग फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद खबर है कि उन्होंने फीस 10 करोड़ प्रति फिल्म कर लिया है।बॉलीवुड की फस्र्ट फैमिली कहे जाने वाले कपूर परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म रिफ्यूजी से अभिषेक बच्चन के साथ की थी। इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड भी मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से करीना कपूर चर्चा में आ गई थीं। फिल्म रिफ्यूजी से जे.पी दत्ता ने अभिषेक बच्चन और करीना कपूर को अपने निर्देशन में लॉन्च किया था। उसके बाद करीना ने बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है।-----------
- मुंबई। अभिनेता आर माधवन ने सोमवार को ऐलान किया कि 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' एक जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। बतौर निर्देशक माधवन की यह पहली फिल्म है। यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीज़र पोस्टर के संग फिल्म की नई तारीख साझा की। पहले यह फिल्म एक अप्रैल को रिलीज़ की जानी थी। इस फिल्म में माधवन के अलावा सिमरन बग्गा, रजीत कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, गुलशन ग्रोवर, कार्तिक कुमार, दिनेश प्रभाकर हैं। साथ ही अभिनेता शाहरूख खान और सूर्य कुछ देर के लिए अतिथि भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेज़ी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जाएगी।
- मुंबई। धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बिटिया ईशा देओल अभिनय जगत में वापसी कर रही हैं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी जगत को अलविदा कह दिया था। अब वे दो बच्चों की मां हैं। ईशा की वापसी वेबसीरिज रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस से हो रही है जिसमें वे अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। इस वेबसीरिज का ट्रेलर सोमवार को लांच किया गया।इस मौके पर ईशा देओल ने कहा, अपने दोस्त और सह कलाकार, अजय देवगन के साथ एक बार फिर स्क्रीन साझा करने का अनुभव बहुत रोमांचक है। उन्होंने पहले दिन से ही कैमरे के सामने मेरी वापसी को आसान बना दिया। रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस में अपने किरदार के द्वारा मैं अपने फैंस के नज़दीक आने के लिए उत्साहित हूं।वहीं इस वेब सीरीज से डिजिटल दुनिया में कदम रख रही राशि खन्ना ने कहा- रुद्र मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह मेरे द्वारा निभाया गया अभी तक का सबसे मुश्किल किरदार है, जिसने मुझसे कड़ी मेहनत करवाई। मुझे उम्मीद है कि मुझे यह किरदार निभाने में जितना मजा आया है, दर्शकों को भी यह उतना ही पसंद आएगा। मैं अजय देवगन जैसे प्रतिष्ठित कलाकार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।डिजिटल दुनिया में पहली बार कदम रखने जा रहे अभिनेता अजय देवगन ही रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस के ट्रेलर लॉन्च पर सबसे पहले मंच पर आए। ट्रेलर लॉन्च के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से प्रतिक्रिया भी जानी और कार्यक्रम का संचालन कर रहीं अभिनेत्री मंदिरा बेदी के साथ भी ढेर सारी बातें की। अजय देवगन ने कहा, वेब सीरीज 'रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस मेरा किरदार अब तक का सबसे ग्रे किरदार है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण और प्रेरणाप्रद है। मैं दुनिया में अपने फैंस के साथ रुद्र का मैजिक साझा करके बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह शो उतना ही पसंद आएगा, जितनी तल्लीनता से हमने इसे बनाया है।छह एपीसोड वाली इस सीरीज के निर्देशक राजेश मापुस्कर ने कहा- इस सीरीज में एक आम पुलिस वाले के नजरिये से अपराध की दुनिया का वह पहलू दिखाया गया है जो आमतौर पर अपराध कथाओं में अनदेखा ही रह जाता है। ये एक अपराधी मानसिकता के मनोविज्ञान के सहारे काम कर रहे एख ऐसे नायक की कहानी है जो सत्य की तलाश कर रहा है। यह शो बनाना काफी रोचक और रोमांचक था और मुझे उम्मीद है कि यह देखने में भी बहुत मजा आएगा।रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस लोकप्रिय हुई ब्रिटिश सीरीज लूथर का भारतीय रूपांतर है और इसे हिंदी में बनाने का बीड़ा रीमेक सीरीज निर्माता के तौर पर हिंदी मनोरंजन जगत में स्थापित हो चुके एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने उठाया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 मार्च से ये सीरीज हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, और बंगाली में प्रसारित होगी। यह सीरीज़ मुंबई की तमाम जानी पहचानी जगहों पर शूट की गई है। इसमें अजय देवगन राशि खन्ना और ईशा देओल के साथ अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।
- मुंबई। मुंबई के उपनगर गोरेगांव स्थित टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस' के सेट पर रविवार को मामूली आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि सेट पर दोपहर बाद मामूली आग लगी।उन्होंने बताया,‘‘करीब पांच हजार वर्ग फीट में लकड़ी से बने सेट की बिजली, वायरिंग,प्लाईवुड, फॉल्स सीलिंग और फर्नीचर को नुकसान हुआ है।'' उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल कर्मी एक बजकर 16 मिनट पर मौके पर पहुंच चुके थे। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के काम में दमकल के चार वाहनों, पानी के कई बड़े टैंकरों को लगाया गया था।
- मुंबई। इस बार बेंगलुरू में हुई आईपीएल की नीलामी में तीन सेलिब्रिटी किड्स ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। ये थे शाहरुख का बेटा आर्यन, बेटी सुहाना और जूही चावला की बेटी जान्हवी मेहता। आर्यन तो हाल ही में खूब लाइमलाइट में आए थे और बेटी सुहाना तो सोशल मीडिया का लोकप्रिय चेहरा है। लेकिन जुही चावला की बेटी जान्हवी लाइम लाइट से हमेशा दूर रहती हैं।12 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी का पहला दिन बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में आयोजित किया गया था। आईपीएल सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में इस बार केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान की जगह उनके बच्चे यानि सुहाना खान और आर्यन खान नजर आए। इस मौके पर उनके साथ जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वैसे तो आर्यन खान और सुहाना खान के बारे में हर कोई जानता है और पहचानता है, लेकिन जूही चावला की बेटी हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं।शाहरुख खान और जूही चावल की दोस्ती काफी गहरी है, ये तो हर कोई जानता ही है। ऐसे में उनके बच्चे भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर जूही चावला ने एक फोटो शेयर की. जिसमें आर्यन खान , सुहाना खान और जाह्नवी मेहता बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। साल 1995 में जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी। जूही की एक बेटी है जिसका नाम जाह्नवी है और एक बेटा है उसका नाम अर्जुन है।दोनों ही बच्चे कैमरों से दूर ही रहते हैं। हालांकि अब उन लोगों का धीरे-धीरे पब्लिक अपीयरेंस देखने को मिल रहा है। जाह्नवी मेहता की बीते सालों में भी आईपीएल नीलामी के दौरान कई फोटो वायरल हुई थी। विदेश से जाह्नवी मेहता ने पढ़ाई की है. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन 2019 में खत्म किया। लंदन में बेटी के ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान की फोटो जूही चावला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जाह्नवी को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें किताबें पढऩे का बहुत ज्यादा शौक है और वो एक राइटर बनना चाहती हैं।
- मुंबई। फिल्मकार करण जौहर ने शनिवार को शाहरुख खान-काजोल अभिनीत “माई नेम इज खान' की 12वीं वर्षगांठ मनाई और कहा कि यह फिल्म उनके “दिल का एक कीमती हिस्सा” है। जौहर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। वर्ष 2010 में आई इस फिल्म की कहानी, ‘एसपरजर्स सिंड्रोम' नामक बीमारी से पीड़ित भारत के एक मुस्लिम (खान) के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी दुनिया अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमले के बाद उजड़ गई थी। खान (किरदार) पूरे अमेरिका की यात्रा कर राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने जाता है। काजोल ने इस फिल्म में खान की पत्नी की भूमिका निभाई थी। “माई नेम इज खान” 12 फरवरी 2010 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी कमाई की थी। जौहर ने ट्विटर के जरिये फिल्म के गाने ‘नूर ए खुदा' की पृष्ठभूमि में फिल्म से जुड़े क्षणों को साझा किया। उन्होंने लिखा, “मेरे दिल का एक कीमती हिस्सा आज 12 साल का हो गया। इसे बनाने में मेरी टीम और मैंने अपनी जान लगा दी थी। बदले में आप सबसे इसे असीमित प्यार मिला।
- मुंबई। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा कि वह दो साल बाद काम पर वापस लौटी हैं। उन्होंने इन दो वर्षों को अपनी जिंदगी का ‘‘सबसे मुश्किल दौर’’ बताया। अभिनेत्री चक्रवर्ती उस वक्त विवादों में आयी थीं जब उनके प्रेमी एवं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 2020 में मृत पाए गए थे। 29 वर्षीय चक्रवर्ती पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने तथा उनके परिवार पर अभिनेता की संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। रिया को पिछली बार 2021 में आयी थ्रिलर फिल्म ‘‘चेहरे’’ में देखा गया था जिसमें अमिताभ बच्चन ने भी काम किया है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्हें एक रेडियो स्टेशन में देखा जा सकता है।उन्होंने लिखा, ‘‘कल, मैं दो साल बाद काम पर गयी थी। उन सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया जो मेरे सबसे मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे। क्या होता है यह मायने नहीं रखता, सूरज हमेशा चमकता है। कभी हार मत मानो।’’ ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं रिया को 2020 में राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में यहां 28 दिन जेल में रहना पड़ा था। वह अभी जमानत पर हैं।
- मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं। ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए एक-दूसरे पर प्यार जताते नजर आते हैं। दीपिका पादुकोण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' ( के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें अपने पति रणवीर सिंह की एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं है।दीपिका पादुकोण ने एक पोर्टल से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए बताया, 'सच कहूं तो रणवीर कुछ भी ऐसा नहीं करते हैं कि जिससे मैं अपसेट हो जाऊं। वह अपना खाना बहुत जल्दी खत्म करते हैं जिसे देखकर मैं इरीटेट हो जाती हूं। मैं अपने डिनर की सिर्फ दो बाइट ले पाती हूं और वह अपना खाना खत्म कर प्लेट भेज देते हैं। ये बात मुझे बहुत इरीटेट करती है। लेकिन इसके अलावा वह कुछ भी ऐसा नहीं करते हैं जो मुझे इरीटेट करे या परेशान करे।'दीपिका पादुकोण ने आगे कहा, 'मैं रणवीर सिंह से पागलों की तरह प्यार करती हूं। वह बहुत ही सेंसटिव और केयरिंग इंसान हैं।' दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 6 साल तक डेट किया था। इस कपल ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद पहली बार फिल्म '83' में नजर आए थे। ये फिल्म बीते साल 2021 के दिसंबर में रिलीज हुई है।दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण से उन कॉमेंट पर सवाल किया गया, जिसमें उनसे पूछा गया है कि 'गहराइयां' में अपने इंटीमेट सीन के लिए कि क्या उन्होंने रणवीर सिंह की परमिशन ली थी। इस पर उन्होंने कहा, 'छी! ये तो बेवकूफाना है। इस तरह के ट्रोल्स के कॉमेंट्स मैं नहीं पढ़ती और मैं जानती हूं कि रणवीर भी नहीं पढ़ते होंगे।'---
-
मुंबई। अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 11 फरवरी को निधन हो गया। रवीना ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके बाद रवीना ने नम आंखों से अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर रवीना के परिवारीजनों, दोस्तों के अलावा कई फिल्मी हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें ऐक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई, फराह खान और टीवी ऐक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित शामिल थीं।
रवीना टंडन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे अपने पिता के अंतिम संस्कार के रीति- रिवाज निभाती नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके पति अनिल थडानी और भाई राजीव टंडन भी थे।रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर पिता रवि के साथ चार फोटो शेयर की थीं। इनमें उनके बचपन की भी तस्वीर है। ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे। मैं हमेशा आपकी तरह रहूंगी। मैं आपको कभी जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा।' रवीना टंडन के पिता रवि टंडन मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर थे। - - ‘‘खेल-खेल में’, ‘खुद्दार’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कियामुंबई। प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार तड़के उनके आवास पर निधन हो गया। वह 87 साल के थे।टंडन ने अभिनेता अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘खुद्दार’ और ऋषि कपूर-नीतू कपूर अभिनीत फिल्म ‘‘खेल-खेल में’’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया था।रवि टंडन मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन और अभिनेता राजीव टंडन के पिता हैं।परिवार के सदस्य ने बताया, ‘‘ वह गत कुछ सालों से लंग फाइब्रोसिस से ग्रस्त थे और आज तड़के सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर श्वासरोध (रेस्परटॉरी फेल्यर) से उनका निधन हो गया।’’रवीना टंडन ने भी इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जूही चावला, चंकी पांडेय,नीलम कोठारी, युविका चौधरी, नम्रता शिरोडकर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी रवि टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार कपल संजय दत्त और मान्यता दत्त आज अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं। मान्यता दत्त के साथ बॉलीवुड के संजय दत्त की ये तीसरी शादी थी। जबकि मान्यता दत्त ने भी संजय दत्त संग दूसरी शादी रचाई थी। यही वजह है कि इस स्टार कपल की निजी लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। शादी के बाद मान्यता दत्त और संजय दत्त ने अपने रिश्ते को बेहद मजबूती से संभाला है।संजय दत्त जब मान्यता से मिले थे, उस वक्त वो नाडिया दुर्रानी के साथ कथित अफेयर में थे। संजय दत्त ने मान्यता और नाडिया में बड़ा फर्क महसूस किया। नाडिया जहां उन्हें अवसरवादी दिखीं तो वहीं, मान्यता उनके लिए केयरिंग नजर आईं। संजय दत्त ने इसी वजह से बाद में मान्यता को अपना जीवनसफर चुन लिया।मान्यता मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनका असली नाम दिलनाज शेख था। बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश में उन्होंने अपना नाम बदल कर सारा खान रखा। हालांकि बाद में प्रकाश झा ने फिल्म गंगाजल में उनका स्क्रीन नेम मान्यता रखा। उस वक्त तक अदाकारा एक स्ट्रग्लर थी और 'सी ग्रेड' की फिल्मों में काम करती थी। संजय दत्त से शादी के बाद वो मान्यता दत्त बन गईं।दरअसल, मान्यता दत्त को बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने के शुरुआती दिनों में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वो कई 'सी ग्रेड' फिल्मों में काम कर चुकी थीं। संजय दत्त की पत्नी बनने से पहले मान्यता दत्त की पहली शादी टूट चुकी थी। उनका निकाह मिराज-उर्र-रहमान से हुआ था। हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चली।संजय दत्त की बहनें मान्यत के साथ उनकी शादी के खिलाफ थीं। यहां तक कि दोनों बहनों ने इनकी शादी में भी शिरकत नहीं की थी। मान्यता दत्त ने बेहद समझदारी से शादी के बाद ननदों से अपनी दूरियां खत्म की और परिवार को दोबारा एक किया। यहां तक कि संजय की पहली पत्नी की बेटी त्रिशला के साथ भी मान्यता के अच्छे संबंध हैं। शादी के बाद मान्यता ने संजय दत्त को हर स्तर पर संभाला है। वो उनका बिजनेस और उनका फाइनेंस तक खुद मैनेज करती हैं। उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। शादी के बाद एक इंटरव्यू में मान्यता दत्त ने बताया कि वो संजय दत्त और उनके कथित सच्चे दोस्तों के बीच ढाल बनकर खड़ी रहती थीं जो उन्हें सिर्फ इस्तेमाल करना चाहते थे।संजय दत्त और मान्यता दत्त की शादी को 14 साल हो चुके हैं। ये कपल अपनी शादी के हर पल को खूब एन्जॉय कर रहा है। संजय दत्त और मान्यता दत्त ने साल 2010 में जुड़वां बच्चों इकरा और शाहरान को जन्म दिया।
- मुंबई।अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि ‘22वें आईफा वीकेंड एंड अवार्ड्स' का आयोजन अब 20 और 21 मई, 2022 को होगा। यह समारोह पहले मार्च में होना था। एक बयान में, आईफा ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 वायरस के प्रसार के कारण बदली परिस्थितियों और प्रशंसकों एवं आम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। बयान के अनुसार, @‘हम आईफा समारोह में हिस्सा लेने और आईफा के जादू का अनुभव करने के लिए दुनिया भर से यात्रा करने वाले नागरिकों और प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार और प्रतिबद्ध हैं।'' बयान में कहा गया है, ‘‘(समारोह को स्थगित करने के कारण हुई) असुविधा के लिए हमें दिल से खेद है और उम्मीद है कि इससे जुड़े सभी लोग स्थिति की संवेदनशीलता को समझेंगे।'' पुरस्कार समारोह अबू धाबी के यस द्वीप में आयोजित किया जाएगा।
- मुंबई।अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने बृहस्पतिवार को कहा कि “द फेम गेम” नामक सीरीज में लोकप्रियता की “मूढ़ताओं” की गहराई से पड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली उनकी इस आगामी सीरीज में वह एक फिल्मी सितारे की भूमिका निभा रही हैं, जिसका किरदार उनके जीवन से एकदम भिन्न है। करन जौहर द्वारा समर्थित इस सीरीज में माधुरी एक बॉलीवुड अदाकारा अनामिका आनंद की भूमिका में हैं ,जो एक दिन गायब हो जाती है और उसके बाद उसका जीवन बदल जाता है। डिजिटल माध्यम से शो का ट्रेलर लांच किये जाने के दौरान, 54 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें सीरीज की पटकथा पसंद आई और उन्होंने तत्काल इसमें काम करने का फैसला ले लिया। माधुरी ने कहा, “मुझे पटकथा पसंद आई, मुझे उसका (किरदार) सफर अच्छा लगा। यह शोहरत के बारे में है। जब आपके जीवन में शोहरत होती है तो कौन सी जटिलताएं और मूर्खता हो सकती है, यह उसके बारे में है। यह कहानी एक महिला के बारे में है जिसकी जिंदगी सामान्य रूप से चल रही होती है लेकिन एक दिन वह गायब हो जाती है और सब सोचते हैं कि उसके साथ क्या हुआ होगा, वह कहां होगी?” उन्होंने कहा कि उन्हें इस सीरीज की कहानी रोचक लगी। माधुरी के अनुसार, उनके और इस सीरीज के किरदार में केवल यही समानता है कि दोनों फिल्मी सितारे हैं। उन्होंने कहा, बहुत सारी असमानताएं हैं। वह (किरदार) जिस तरह शोहरत को देखती है और जैसे मैं देखती हूं, दोनों बिलकुल अलग हैं। इसलिए इसका नाम ‘द फेम गेम' रखा गया है, क्योंकि यह कपट का रास्ता है। यह आपके दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। आपको इस शो से यही पता चलेगा कि जब आप शोहरत के गलत पक्ष की तरफ होते हैं तो आपको पता चलता है कि आपके साथ क्या होगा।” इस सीरीज का निर्माण जौहर, अपूर्वा मेहता, सोमेन मिश्रा और धरमाटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। यह नेटफ्लिक्स पर 25 फरवरी से प्रदर्शित की जाएगी।
- मुंबई। जाने-माने अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि उनकी तबीयत अभी स्थिर बताई जा रही है।फिल्म 'छोटी सी बात' से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर अमोल पालेकर की सेहत को लेकर उनकी पत्नी संध्या गोखले ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वे पहले से बेहतर हैं और उनकी तबीयत भी धीरे-धीरे ठीक हो रही है। संध्या गोखले ने बताया कि वे एक पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं। एक्टर की पत्नी के मुताबिक, अधिक धूम्रपान करने की वजह से 10 साल पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अमोल पालेकर ने फिल्म 'रजनीगंधा' के जरिए 1974 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी फिल्में चितचोर और 'छोटी सी बात' खूब लोकप्रिय हुईं। उनकी 'पहेली' फिल्म साल 2005 में अकादमी अवॉड्र्स में कदम रखने वाली भारत की पहली फिल्म थी।
- नयी दिल्ली। जेन कैम्पियंस वेस्टर्न की ‘द पावर ऑफ द डॉग' 2022 के ऑस्कर नामांकन की दौड़ में सबसे आगे है। यह एक मनोवैज्ञानिक ड्रामा है। वहीं, भारत ने भी सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर श्रेणी में ‘राइटिंग विद फायर' के जरिए नामांकन पाया है। रिंटू थॉमस के निर्देशन में बना ‘राइटिंग विद फायर' दलित महिलाओं द्वारा संचालित समाचार पत्र ‘खबर लहरिया' के उभरने की गाथा बयां करता है। वृत्तचित्र की कहानी सुष्मित घोष ने लिखी है। निर्देशक और लेखक, दोनों की यह पहली डॉक्यूमेंटरी है। ‘द पावर ऑफ द डॉग' के जरिए न्यूजीलैंड की कैम्पियन पहली ऐसी महिला हो गई है जिन्हें सर्वश्रेठ निर्देशन श्रेणी में दो बार नामांकन मिला है।
- नयी दिल्ली.।भारत के वृत्तचित्र “राइटिंग विद फायर” ने 94वें ऑस्कर पुरस्कारों की अंतिम नामांकन सूची में जगह बनाई है। ट्रेसी एलिस रॉस और लेसली जॉर्डन ने मंगलवार शाम को ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' के ट्विटर अकाउंट पर इस नामांकन की घोषणा की। रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित “राइटिंग विद फायर” में ‘खबर लहरिया' के उत्थान की कहानी बयान की गई है, जो दलित महिलाओं द्वारा निकाला जा रहा भारत का एकमात्र अखबार है। इस वृत्तचित्र में दलित महिलाओं के एक समूह की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने अपनी मुख्य संवाददाता मीरा के नेतृत्व में अखबार को प्रासंगिक रखने के उद्देश्य से उसे प्रिंट से डिजिटल माध्यम में लाया। ऑस्कर पुरस्कार मार्च 27 को प्रदान किये जाएंगे। सह निर्देशक घोष ने कहा, ‘‘हम काफी खुश हैं। यह हमारे लिए और भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा क्षण है...।
- मुंबई। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें बिग बी अपने 'झुंड' के साथ दमदार नजर आ रहे हैं। 'झुंड फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर में अमिताभ बच्चों की मंडली के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें अमिताभ के अलावा कुछ यंगस्टर्स नजर आ रहे हैं जो अलग-अलग चीजों के जरिए म्यूजिक बना रहे हैं।यह फिल्म नागराज पोपटराव मंजुले के हिंदी निर्देशन की दूसरी फिल्म है। उन्हें मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म "सैराट" और "फैंड्री" के लिए जाना जाता है। झुंड फिल्म को लेकर कई बार ओटीटी रिलीज की बातें में सामने आ चुकी है। झुंड की कहानी 'स्लम सॉकर फाउंडेशन' के संस्थापक और कोच विजय बरसे की कहानी पर आधारित है। वह अखिलेश पॉल के कोच भी थे, जो स्लम सॉकर बने थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन बिजय बरसे के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, तांडव फिल्म्स एंटरटेनमेंट और आटपत के बैनर तले किया गया है।
- मुंबई। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर बीती 6 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से देश को बड़ी क्षति हुई और उनके जाने से लोगों ने अपने दुख को बयां किया है। अभिनेता धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जताया था लेकिन वह उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे थे। अब धर्मेंद्र ने बताया है कि उनके ना जाने के पीछे का कारण क्या था। उन्होंने बताया कि वे तीन बार जाने के लिए तैयार हुए लेकिन हर बार खुद को पीछे कर लिया। वह काफी असहज महसूस कर रहे थे।धर्मेंद्र ने कहा, 'मैं बहुत अनकंफर्टेबल और असहज था। मैं दीदी के अंतिम संस्कार के लिए जाने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार तैयार हुआ लेकिन हर बार मैंने खुद को पीछे खींच लिया। मैं उन्हें हम सब को छोड़कर जाते हुए नहीं देखना चाहता था। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनने के बाद मैं बहुत असहज महसूस कर रहा था।'धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर के साथ अपनी बॉन्डिंग की यादों को भी शेयर किया। धर्मेंद्र ने कहा वह उनको स्पेशल और कंफर्टेबल महसूस कराती थीं। वह उन्हें प्रेरित थी और कहती थीं कि मजबूत रहो। धर्मेंद्र ने कहा कि उन्हें याद कि उन्होंने एक बार ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट किया और लता मंगेशकर का फोन किया और पूछा कि वह ठीक है और खुश करने के लिए काफी देर बात की थी। धर्मेंद्र ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि लता मंगेशकर की काफी तेज याददाश्त थी। लता मंगेशकर ने धर्मेंद्र को उनकी शर्ट के कलर को याद कर चौंका दिया, जिसे उन्होंने सालों पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में पहना था। गौरलतब है कि लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह करीब बीते 1 महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।
- नई दिल्ली। अभिनेत्रा और पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार सोबती अब इस दुनिया में नहीं हैं। वे बी. आर. चोपड़ा के सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए थे। हालांकि उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्में की थीं, लेकिन उन्हें असली पहचान 'महाभारत' का 'भीम' बनकर मिली थी। लेकिन एक खिलाड़ी को यह रोल कैसे मिला था, इसकी कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।महाभारत सीरियल में काम करने के बारे में प्रवीण कुमार ने एक साक्षात्कार में बताया था कि 'एक दिन मेरे एक करीबी दोस्त ने मुझे बुलाया और कहा कि बीआर चोपड़ा सर 'महाभारत' बना रहे हैं। उन्होंने सारे कैरेक्टर्स के लिए कास्टिंग कर ली है, बस भीम के रोल के लिए कोई नहीं मिल रहा। उसने कहा कि तुम्हारी फिजीक अच्छी है और ऐक्टिंग एक्सपीरियंस भी है तो ट्राई करना चाहिए। मैंने अपॉइंटमेंट लिया और बीआर चोपड़ा सर से मिलने चला गया। मैं उनसे मिला और उन्होंने मुझे तुरंत साइन कर लिया। भीम के रोल के लिए मेरी फिजीक तो थी, लेकिन आवाज बड़ी समस्या थी।'प्रवीण कुमार ने आगे कहा था, 'कुछ दिनों तक मैंने कुछ डायलॉग बोले, लेकिन क्रू ने आकर कहा कि वो किसी और से डबिंग करवा लेंगे। यह सुनकर मुझे गुस्सा आ गया और कहा- मैं कोई मूर्ति नहीं हूं। मैं डायलॉग के बिना रोल नहीं करूंगा। मैंने उनसे रिक्वेस्ट की कि मुझे एक हफ्ते का टाइम दे दें। तो चोपड़ा साहब ने कहा कि ठीक है एक हफ्ते का टाइम ले लो, पर उसके बाद हम फाइनल फैसला लेंगे। मेरे पास बस एक हफ्ते का टाइम था। मैंने 'महाभारत ग्रंथ' खरीदा और जोर-जोर से लाइनें बोलकर घर में प्रैक्टिस करने लगा। उनमें कुछ मुश्किल शब्द भी थे। मैं उन्हें पेपर पर लिखकर, जोर-जोर से रिपीट करता था। एक हफ्ते बाद मैं जब 'महाभारत' के सेट पर गया तो सबको प्रभावित कर दिया।'प्रवीण कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1981-82 में की थी। उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्में कीं, जिनमें जितेंद्र से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। प्रवीण कुमार ने फिल्मों में ज्यादातर खलनायक का किरदार निभाया। इसके बाद प्रवीण कुमार 2013 में राजनीति में भाग्य आजमाया, लेकिन वे सफल राजनेता नहीं बन पाए।वे पेंशन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से काफी नाराज थे। उन्होंने हाल ही में बताया था कि उन्हें केवल बीएसएफ की पेंशन मिलती है। उन्होंने कहा था कि पंजाब की जितनी भी सरकारें आईं, सभी से उनकी शिकायत है। जितने भी एशियन गेम्स या मेडल जीतने वाले प्लेयर थे, उन सभी को पेंशन दी, लेकिन उन्हें वंचित रखा गया, जबकि सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते। वो अकेले एथलीट थे, जिन्होंने कॉमनवेल्थ को रिप्रेजेंट किया। फिर भी पेंशन के मामले में उनके साथ सौतेला व्यवहार हुआ।
- नई दिल्ली। फिल्मकार बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। प्रवीण कुमार 74 साल के थे। अभिनेता ने सोमवार देर रात को दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटी, दो छोटे भाई और एक बहन है। प्रवीण कुमार के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें छाती में इन्फेक्शन की समस्या थी। सोमवार की रात को जब उन्हें बेचैनी होने लगी, तो हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया। हृदय गति रुक जाने के कारण रात सवा दस बजे से साढ़े दस बजे के बीच उनका निधन हो गया।प्रवीण अपने विशाल कदकाठी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। साढ़े 6 फीट लंबे अभिनेता और खिलाड़ी पंजाब के रहने वाले थे। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें अर्जुन अवार्ड भी दिया गया था। । खेल के कारण ही प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली।पिछले साल दिसंबर में प्रवीण कुमार ने बताया था कि वे काफी समय से घर में ही रहते हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है और खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती है। एक बेटी की मुंबई में शादी हो चुकी है।
- मुंबई। काफी दिनों से अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख का इंतजार किया जा रहा है। दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया है और परिवार वाले भी उनके इस फैसले के साथ हैं। हालांकि दोनों की शादी की तारीख को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। खबरों के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल अप्रैल में शादी की योजना बना रहे हैं। कपूर और भट्ट फैमिली ने दोनों की शादी की तैयारियों की शुरुआत कर दी है।कहा जा रहा है कि रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभौर में शादी कर सकते हैं क्योंकि यह दोनों की पसंदीदा जगह है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने भी रणथंभौर को अपनी शादी के फंक्शन के लिए चुना था। दोनों ने सिक्स सेंस रिसॉर्ट फोर्ट बरवारा में सात फेरे लिए थे। हालांकि यदि अप्रैल में शादी होती है, तो उस समय राजस्थान में काफी गर्मी होती है। अब देखना ये है कि इस बार रणबीर और आलिया की शादी को लेकर की जा रही अटकलें सच साबित होती हंै या नहीं।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर देखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जोया अख्तर की अगली फिल्म में अभिनय कर सकती हैं। सुहाना खान डायरेक्टर जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर टैंक टॉप और कार्गो पैंट में नजर आईं।वैसे भी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक जोया की अगली फिल्म आर्ची कॉमिक्स का रूपांतरण होगी। फिल्म के लिए श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट इन स्टारकिड्स का लॉन्चिंगपैड हो सकता है।सुहाना खान अपनी पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क में हैं। वह न्यूयॉर्क से अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वह पहले ही 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' नाम की एक शॉर्ट फिल्म के साथ अभिनय की शुरुआत कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना काफी सक्रिय रहती है और अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। उनके फालोयर्स की संख्या भी काफी है। सुहाना की फोटो का उनके प्रशंसकों को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।------------
- मुंबई। छोटे परदे की लोकप्रिय अभिनेत्री किशोरी शहाणे हाल ही में एक हादसे में बाल- बाल बच गईं। उनकी कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया, लेकिन उन्हें और उनके परिवार के किसी सदस्य को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी।'गुम है किसी के प्यार में' भवानी काकू का रोल निभाने वालीं ऐक्ट्रेस किशोरी शहाणे का हाल ही कार ऐक्सिडेंट हो गया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस का दिल भी दहल गया है। इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किशोरी शहाणे खुद को खुशकिस्मत मान रही हैं कि इस भयानक ऐक्सिडेंट में वे और उनका परिवार सुरक्षित बच गया। किशोरी शहाणे की कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह डैमेज हो गई।किशोरी शहाणे ने लिखा है, 'हमारी कार का ऐक्सिडेंट हो गया था। कार डैमेज हो गई पर जानें बच गईं। भगवान का आशीर्वाद है। जाको राखे साइंया, मार सके ना कोय।'किशोरी शहाणे मराठी सिनेमा में एक जाना-माना नाम हैं। वह एक इंडियन क्लासिकल और फोक डांसर है। उन्होंने 'गुम है किसी के प्यार में' के अलावा कई टीवी शोज में काम किया है और शिरडी के साईं बाबा पर एक फिल्म भी बना चुकी हैं। किशोरी शहाणे ने फिल्मों से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'कर्मा', 'प्यार का देवता' और 'हफ्ता बंद' जैसी फिल्में कीं।----
- मुंबई। महान गायिका लता मंगेशकर की अस्थियों के संचय के लिए सोमवार को उनके भतीजे आदिनाथ शिवाजी पार्क पहुंचे। जहां लता जी की अस्थियों को विधि विधान के साथ तीन कलशों में रखा गया। मंगेशकर परिवार की तरफ से दो पंडितों ने आदिनाथ के साथ अस्थि संचय की प्रकिया पूरी की।देशवासियों के लिए 6 फरवरी का दिन दुखों का पहाड़ लेकर आया जब प्रात: ये खबर सामने आई कि महान गायिका और स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर ने इस संसार को अलविदा कह दिया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में हजारों नम आंखों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने उन्हें मुखाग्नि दी।आज प्रात: भतीजे आदिनाथ मंगेशकर लता जी की अस्थियां लेने शिवाजी पार्क पहुंचे। पंडितों द्वारा विधि प्रक्रिया पूरी करने के बाद लता मंगेशकर जी की अस्थियां उनके भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदिनाथ मंगेशकर को सौंप दी गईं। जिसके बाद आदिनाथ अस्थियों को लेकर लता मंगेशकर के निवास स्थान पेडर रोड स्थित प्रभु कुंज पहुंचे। इसके बाद अब परिवार के लोग निर्णय लेंगे की अस्थियों का विसर्जन कहां किया जाएगा। आदिनाथ, पिता और बुआ की तरह सिंगर हैं।इस बीच वहीं लता मंगेशकर के करोड़ों फैंस और संगीत प्रेमियों ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चि_ी लिखकर मांग की है कि दिवंगत भारत रत्न लता दीदी का अंतिम संस्कार जिस जगह पर किया गया, वहीं पर उनका स्मृति स्थल बनाया जाए।बता दें कि शिवाजी पार्क में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे का स्मृति स्थल बना हुआ है। बाल ठाकरे के बाद लता मंगेशकर दूसरी हस्ती हैं, जिनका शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार उस जगह से थोड़ी ही दूरी पर हुआ, जहां बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार किया गया था।---



















.jpg)






.jpeg)

.jpg)