चंद्रयान-3 की सफलता ऐतिहासिक, भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को मिलेगी गति: रिजर्व बैंक गवर्नर
मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (भाषा) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बुधवार को चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह देश के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विनिर्माण क्षेत्र को गति देगा।' दास ने यहां ‘ललित दोषी स्मृति व्याख्यान' देते हुए कहा, “कुछ समय पहले, हम सभी ने इतिहास बनते हुए देखा जब इसरो के प्रमुख ने गर्व से घोषणा की कि भारत अब चंद्रमा पर है।” चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरने का समय होने कारण यह कार्यक्रम पांच मिनट के विलंब से शुरू हुआ। संस्था ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से इसके सीधे प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगा रखी थी। दास ने कहा, “मैं आप सभी लोगों के साथ मिलकर इसरो की पूरी टीम, वैज्ञानिकों और इस परियोजना की सफलता से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं।”
Leave A Comment