आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के बयान के अनुसार, आडवाणी (98) का इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उपचार किया जा रहा है। वह न्यूरोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। बयान में कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जसोला विहार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। आडवाणी कई बार भाजपा के अध्यक्ष रहे और उन्होंने 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। पार्टी को एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।




.jpeg)
.jpeg)



.jpg)
Leave A Comment