त्योहारी सीजन के दौरान आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहेंगी: खाद्य सचिव
नयी दिल्ली। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने भरोसा दिलाया है कि इस त्योहारी सत्र के दौरान चीनी और खाद्य तेलों सहित आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहेंगी। खाद्य सचिव- गेहूं, चावल, चीनी और खाद्य तेल जैसे प्रमुख आवश्यक खाद्य पदार्थों की घरेलू आपूर्ति और कीमतों के संदर्भ में मीडिया को जानकारी दे रहे थे। चोपड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, त्योहारी मौसम के दौरान कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है। हम त्योहारी सत्र में (खाद्य वस्तुओं की कीमतों में) किसी भी तरह की बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में कीमतें स्थिर रहेंगी।'' सचिव ने कहा कि सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में कुछ फैसले लिए हैं।
Leave A Comment