महापौर ने दक्षिणमुखी हनुमान मन्दिर में दशहरा पर पूजा -अर्चना कर नगरवासियों को सुख, समृद्धि हेतु प्रार्थना की
रायपुर/ दशहरा पर्व के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रावणभाठा फिल्टरप्लांट परिसर के समीप स्थित सुप्रसिद्ध श्री हनुमान जी के मन्दिर में पहुंचकर पूजा -अर्चना की और अमर रामभक्त श्री हनुमानजी के दिव्य श्रीचरणों में सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने और रायपुर नगर का विकास करने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु विनम्र प्रार्थना की. इस दौरान नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष साहू, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंग फरेन्द्र सहित नगर निगम रावणभाठा फिल्टरप्लांट के सभी अधिकारीगणों और कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही.









.jpg)
Leave A Comment