माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के चलते दुनियाभर में 4 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द! आज भी दिख सकता है इसका असर
नई दिल्ली। आजकल हमारे जीवन में टेक्नोलॉजी का अहम रोल है। हमारे घरों से लेकर ऑफिस तक, हम हर जगह कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, क्या होगा अगर ये सिस्टम ही ठप हो जाए? हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट का IT सिस्टम ठप होने से दुनिया भर में बड़ी दिक्कतें आई हैं।. इस वजह से हवाई यात्राएं, बैंकिंग, हेल्थकेयर जैसे कई सेवाओं में बड़ी बाधा आई है.।
भारत में भी बहुत सी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थी। माइक्रोसॉफ्ट ने कल रात को बताया कि उसने अब दिक्कत को दूर कर दिया है और सबकुछ सामान्य हो गया है, लेकिन, देश में आज भी विमान सेवाओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है। इंडिगो एयरलाइंस ने बताया है कि आज भी उसकी कुछ उड़ानें देरी से उड़ान भर सकती हैं। वहीं, स्पाइसजेट ने कहा है कि उसकी विमान सेवाओं का परिचालन सामान्य दिनों की तरह होगा। बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान: कई बैंकिंग सेवाओं में भी दिक्कत आई है। लोगों को पैसों के लेनदेन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हेल्थकेयर सेवाओं में परेशानी: कई अस्पताल और हेल्थकेयर संस्थानों में भी IT सिस्टम ठप होने से परेशानी आई।
Leave A Comment