ब्रेकिंग न्यूज़

ओपनएआई चार नवंबर से भारत में एक वर्ष के लिए मुफ्त में प्रदान करेगी ‘चैटजीपीटी गो' की सेवाएं

नयी दिल्ली.  कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी ओपनएआई ने चार नवंबर से भारत में ‘चैटजीपीटी गो' की सेवाएं एक वर्ष के लिए मुफ्त में प्रदान करने की मंगलवार को घोषणा की। ‘चैटजीपीटी गो' ओपनएआई द्वारा हाल में उपलब्ध कराई गई सेवा है जो भारत में उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करती है। चैटजीपीटी भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार मानता है। कंपनी ने कहा, ‘‘चार नवंबर को बेंगलुरु में ओपनएआई का ‘डेवडे एक्सचेंज इवेंट' मनाया जाएगा जो भारत में इसका पहला आयोजन होगा। इस अवसर पर ओपनएआई भारत में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए चैटजीपीटी गो को एक पूरे वर्ष के लिए मुफ्त उपलब्ध करा रहा है। उपयोगकर्ता चार नवंबर से शुरू होने वाली सीमित प्रचार अवधि के दौरान ‘साइन अप' करते हैं।'' ओपनएआई के अनुसार, चैटजीपीटी गो को भारत में अगस्त में शुरू किया गया था। इसे चैटजीपीटी की सबसे उन्नत सुविधाओं तक किफायती पहुंच मुहैया कराने की उपयोगकर्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english